Archive | राज्य

दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठानों के लिए क्षेत्रवार शिविरों के आयोजन

Posted on 20 March 2012 by admin

श्रमायुक्त के निर्देश पर उत्तर प्रदेश दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम के अन्तर्गत 20 मार्च से 30 अपेै्रल की अवधि में शिविरों के आयोजन किये जा रहे है। उप श्रमायुक्त की देखरेख में शिविरों के लिए श्रम प्रवर्तन अधिकारियों तथा स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है।
दिनांक 20 मार्च को सुभाष बाजार में क्लाथ मर्चेण्ट एसो0 के कार्यालय, 23 मार्च को किनारी बाजार चमेलीदेवी की धर्मशाला, 28 मार्च ट्रांसपोर्ट नगर कारगिल पेट्रोल पम्प, 31 मार्च मेन मार्केट सदर बाजार में शिविर लगेंगे। इसी क्रम में 10 अपै्रल जैन धर्मशाला कचैडा बाजार बेलनगंज, 13 अपै्रल को हींग की मण्डी क्षेत्र में अग्रसेन चैक फव्वारा, 18 अपै्रल को जीवनी मण्डी क्षेत्र हेतु श्रीराम टाकीज कमलानगर, 28 अपै्रल को हरिपर्वत संलय प्लेस क्षेत्र हेतु स्पीड कलर लैब के सामने, तथा 30 अपै्रल को कार्यालय उप श्रमायुक्त 32 गार्डन रोड आगरा पर शिविर लगेगे।
उप श्रमायुक्त ने बताया हैं कि तहसील क्षेत्रों में भी शिविर की तिथियां निर्धारित कर दी गई है। दिनांक 21 मार्च एत्मादपुर, 23 मार्च बाह, 27 मार्च किरावली, 30 मार्च पिनाहट, 4 अपै्रल फतेहाबाद, 11 अपै्रल खेरागढ, 13 अपै्रल अछनेरा तथा 18 अपै्रल को शमशाबाद में शिविरों के आयोजन किये जायेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सूचना विभाग व फोटोग्राफर्स क्लब करायेगा इस वर्ष फोटोग्राफी प्रतियोगिता

Posted on 18 March 2012 by admin

poster-for-photography-competition-2012-released-today-by-department-of-information-agra-and-photographers-club-agra-jointly“ अतिथि देवो भवः “ की थीम पर 24 मार्च तक प्रविष्टियां आमंत्रित

ताज महोत्सव-2012 की ओर से इस वर्ष सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग आगरा तथा फोटोग्राफर्स क्लब आफ आगरा के संयुक्त तत्वावधान में फोटोग्राफी कम्पीटशन कराया जा रहा है जिसकी थीम “ अतिथि देवो भवः“ होगी।
यह जानकारी देते हुए उप निदेशक, सूचना राजगोपाल सिंह वर्मा ने बताया कि विगत वर्ष मण्डलायुक्त आगरा के प्रयासों से ताज महोत्सव के आयोजनों की श्रृंखला में पहली बार एक फोटोग्राफी की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है था उसी क्रम को विस्तृत बनाते हुए इस वर्ष इस आयोजन की जिम्मेदारी सूचना विभाग को दी गई है।
प्रतियोगिता के लिए 24 मार्च, 2012 की सांय 6 बजे तक 3 स्थलों पर प्रविष्टियां भेजी जा सकती है। यह स्थान हैं - उप निदेशक, सूचना कार्यालय, 50-डी पुरानी ईदगाह कालोनी आगरा (फोन नं0 0562-2420012), 43, नेहरू नगर आगरा जो कि फोटोग्राफर्स क्लब आगरा का स्थानीय कार्यालय है तथा ए0एन0आई0 न्यूज एजेन्सी, 57/2 कावेरी सेन्टर, संजय प्लेस, आगरा।
उन्होंने जानकारी दी कि प्राप्त प्रविष्टियों की प्रदर्शनी 25 मार्च को शिल्पग्राम में लगायी जायेगी। प्रतिभागी जनपद आगरा के स्मारकों की बैकड्राप में निर्धारित थीम पर 10ग्12 आकार में अपने फोटोग्राफ भेज सकते हैं जिसके लिए प्रविष्टियां भेजने की कोई सीमा नही रखी गयी है। अर्थात एक प्रतिभागी एक से अधिक प्रविष्टि भेज सकते हंै। लेकिन प्रविष्टियों के साथ एक घोषणा पत्र में यह स्पष्ट करना होगा कि संबंधित प्रविष्टि में भेजे गये फोटोग्राफ उनके व्दारा ही शूट किये गये हंै। विपरीत तथ्य पाये जाने पर प्रविष्टि को निरस्त किया जा सकता है।
प्रतियोगिता के संयोजक उप निदेशक सूचना ने पे्रसवार्ता में जानकारी देते हुए यह भी बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए प्रथम पुरस्कार 10 हजार रू0, व्दितीय पुरस्कार 7,500 रू0, तृतीय पुरस्कार 5000 रू0 के साथ एक-एक हजार रू0 के पांच सान्तवना पुरस्कार भी रखे गये हंै। साथ ही सभी प्रतियोगियों को ताज महोत्सव व फोटोग्राफी आयोजन समिति की ओर से प्रमाण पत्र भी दिये जायेंगे।
इस अवसर पर फोटोग्राफर्स क्लब आफ आगरा के सचिव कैप्टन साहिल फौेजदार ने भी प्रतियोगिता के नियमों की विस्तृत जानकारी देते हुए लोगांे से इस आयोजन के लिए अधिकतम प्रविष्टि भेजने का आग्रह किया  ताकि आगरा के स्मारकों व संस्कृति का ओर भी व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही प्रतियोगिता के फार्म इन्टरनेट पर उपलबध हो जायेगे। वर्तमान में यदि किसी को ई-मेल से फार्म प्राप्त करने हों तो sahilfauzdar@hotmail.com  अथवा उनके मो0 नं0 09927026790 पर संपर्क किया जा सकता है। साथ ही इस आयोजन के सहयोगी श्री ब्रजेश सिंह से उनके मो0 नं0 9412723023 पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

पे्रसवार्ता में जानकारी दी गयी कि प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल के लिए अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के सेलीब्रिटी से सम्पर्क किया जा रहा है जिसकी जानकारी यथा समय उपलब्ध करादी जायेंगी।
इस  अवसर पर आयोजन के संबंध में जारी होने वाले पोस्टर को भी लोकार्पित किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सी0एम0 की घोषणा का असर 35 की उम्र का पड़ाव बेरोजगारी की लाइन में लगे

Posted on 18 March 2012 by admin

हरदोई जनपद के सेवायोजन कार्यालय की तस्वीर कुछ बदली बदली सी नजर आ रही है नाम संतराम उम्र 42वर्ष काम प्राइवेट नौकरी निवासी सवायजपुर साण्डी कस्बे के परशुपुरवा के 60वर्षीय स्नातक रामफेर, लक्ष्मणपुरवा के देवेन्द्र शुक्ला, हरपालपुर बम्हरौली के परास्नातक निर्दोष पाण्डे, 46 वर्ष, मनोरमा देवी 42वर्ष निवासी मल्लावाँ, बिलग्राम के कमलेश 40वर्ष स्नातक जैसे सैकड़ों की संख्या में पुरूष महिलायें लाइन में लगी हैं सभी अपने को बेरोजगार बताकर भत्ता पाने की कोशिश में लाईन में लगकर लाइन की शोभा बढ़ारहे हैं युवकों की संख्या तो कुछ कम हो गयी है उनकी जगह पर अब प्रौढ़ावस्था की लाइन बढ़ रही है। वाह री राजनीति तेरे खेल निराले युवा असमंजस में है भले भत्ते की आस तो कम हो गयी परन्तु आशा की किरण तो अभी बांकी है। शायद गुंजाईश बन जाय शहर के महराज पार्क निवासी रीता सिंह 22वर्षीय बी0एस0सी0 कर चुकी है ज्योति सिंह 23वर्षीय बी0एस0सी0 पास हैं। रद्धेपुरवा की पूजा सत्यदेव, हरिओम, तमीनुननिशा इसी उम्मीद से अपना फार्म भरने आयी हैं शायद उन्हें भी बेरोजगारी का भत्ता मिल जाय क्योंकि सी0एम0 ने मुख्यमन्त्री के पहले चुनावी सभाओं में घोषणा की थी बेरोजगारों को भत्ता मिलेगा और अपने वायदे को पूरा करेंगे। युवा इसी आस के सहारे पंजीकरण करवाने में लगा हुआ है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बोर्ड परीक्षा प्रशासनिक व्यवस्था धड़ाम अंग्रेजी माध्यम बच्चों को हिन्दी माध्यम का पर्चा

Posted on 18 March 2012 by admin

जनपद हरदोई के आला अधिकारी या बोर्ड परीक्षा संचालनकर्ता चाहें जितने दावे परीक्षा प्रारम्भ करने के पहले करें ऐन वक्त पर उनके द्वारा की गयी शुरूआती लापरवाही ऐन वक्त पर धोखा दे जाती है। बच्चों के भविष्य के प्रति घोर लापरवाही करने वालों को अगर प्रशासन सबक सिखा दे तो शायद यह गल्ती दोबारा न दोहरायी जाय। जनपद हरदोई के नरपति सिंह इण्टर कालेज माधौगंज में लखनऊ पब्लिक स्कूल माधौगंज के 48 बच्चों का अंग्रेजी माध्यम से जो परीक्षा देने आये थे उन्हें हिन्दी माध्यम से प्रश्नपत्र दिया गया। मालुम चला कि अंग्रेजी माध्यम का प्रश्नपत्र आया ही नहीं कुछ स्कूलों में विषय विषेशज्ञ की डियूटी लगाई गयी जिन विषयों की परीक्षा हो रही थी उन्हीं की डियूटी लगाई गयी जो जानकारी होने पर कक्ष निरीक्षक के पद से स्थानान्तरित किये गये। मल्लावाँ कस्बे के स्कूलों में जमकर नकल करवायी गयी। लखनऊ पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या से जब बच्चों ने शिकायत की तो उन्होने जिला विद्यालय निरीक्षक हरदोई एवं इलाहाबाद कार्यालय को सूचित किया। लखनऊ पब्लिक स्कूल माधौगंज के 257 परीक्षार्थियों का केन्द्र विद्यालय नरपति सिंह इण्टर कालेज माधौगंज को बनाया गया जिसमें 48बच्चे इंग्लिश मीडियम के हैं। लखनऊ पब्लिक स्कूल माधौगंज की प्रधानाचार्य कह रही हैं हमने जिला विद्यालय निरीक्षक हरदोई एवं सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद को अवगत कराकर परीक्षा निरस्त करने हेतु कहा है क्योंकि प्रश्नपत्र की भाषा परिवर्तित है। इस सम्बन्ध में डी0आई0ओ0एस0 ने बताया कि छात्रों को हिन्दी का प्रश्नपत्र इसलिये दिया गया क्योंकि फार्म में गलत कोड भरवाया गया था जब फार्म भरे गये तो अंग्रेजी के बजाय उसमें हिन्दी का कोड अंकित था। परीक्षा दुबारा शुरू करवाना अब सम्भव नहीं होगा।परीक्षार्थी कम्पार्टमेन्ट परीक्षा दे सकते हैं। बच्चों को हिन्दी आती नहीं है। दुभाषिये की भी व्यवस्था नहीं थी जो हिन्दी से अंग्रेजी रूपानतरण करता बच्चों का भविष्य घोर लापरवाही की भेंट चढ़ गया। प्रशासनिक व्यवस्था में सिटी मजिस्ट्रेट लालमणि मिश्रा ने शहर के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया सवायजपुर, बिलग्राम, शाहाबाद,सण्डीला सभी जगहों पर सम्बन्धित क्षेत्र के एस0डी0एम0 ने विद्यालयों का निरीक्षण करके समुचित व्यवस्था करवायी कुछ स्थानों पर कक्ष निरीक्षकों में फेरबदल हुए कहीं-कहीं पर पट्टी बिछाकर परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी इस प्रकार घोर लापरवाही में पहले दिन की परीक्षा सम्पन्न हुई।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

हरदोई सियासत के माहिर खिलाड़ी अमीर या…………हुये

Posted on 18 March 2012 by admin

हरदोई जिले के राजनीति के राजनीतिज्ञ नरेश अग्रवाल का राजनैतिक कद ज्यों ज्यों बढ़ता गया उनका रूतबा उनकी सियासत के धन वैभव सम्पदा में कोई कमी नहीं आई। वह भी बढ़ गयी है हालांकि बैंक वैलेन्स पहले की अपेक्षा जरूर कुछ कम हो गया है चाहें बाजार मूल्य की बढ़ोत्तरी समझे या उसका कमाल जो भी रहा हो इन सालों उनकी संख्या में तो कमी नहीं आई सम्पदा में बढ़ोत्तरी ही हुई है। असलहे जरूर कम हो गये पिछली वार पत्नी के पास 4 असलहे थे अब 3 ही बचे हैं पिछली बार कार्बाइन थी अबकी बार नहीं है रिवाल्वर और राइफल अभी मौजूद है नामांकन के समय दाखिल शपथ-पत्र में इन सबका उल्लेख किया गया है। पिछली बार पति-पत्नी के पास 60लाख रूपया जमा था अब वह धन मात्र 47लाख रूपये रह गया है पति एवं पत्नी के पास 1.57लाख नगद है। इनके बाग की कीमत 19लाख रूपये दी गयी है परन्तु अब 34लाख का हो गया है।42लाख रूपये का बीमा है पत्नी के पी0पी0एफ0 खाते में 1.73लाख जमा है पति और पत्नी के पास 50लाख रूपये के जेवर हैं 40लाख रूपये की पैत्रक खेती है और स्वयं खरीदी हुई खेती 23लाख रूपये की बताई है। हरदोई और लखनऊ में पति-पत्नी के नाम 1करोड़ की लागत का मकान एवं गैर कृषि योग्य जमीन है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मनरेगा ने बदली विकलांगों की किस्मत

Posted on 16 March 2012 by admin

हरदोई जनपद 397 विकलांग व्यक्तियों के घरों के चूल्हे मनरेगा की मदद से जलने लगे हैं मनरेगा में उन्हें काम मिल गया नाम राधेश्याम उम्र 40वर्ष ब्लाक भरखनी एक पैर का पूरी तरह विकलांग परन्तु मनरेगा में काम कर रहा है घर का चूल्हा नहीं जलता था जलने लगा है परिवार का भरण पोषण कर रहा। ऐसे विकलांग व्यक्ति को भला काम कौन देगा जीवन का साधन मनरेगा में उसे मिल चुका है जनपद के 19ब्लाकों में एक नहीं दो नहीं 397 विकलांग व्यक्ति जिनका सहारा मनरेगा बना है विकलांग को मजदूरी कौन देगा परन्तु मनरेगा में उनके लिए काम है। है ना ताज्जुब की बात परन्तु यह सच है अपने परिवार का भरण-पोषण इंसान कर रहा है। शासन को भेजी गयी रिपोर्ट के आधार पर अहिरोरी में 5, बावन में 4, बेहन्दर में 5, भरावन में 10, भरखनी में 104, बिलग्राम में 7, हरियावाँ में 9, हरपालपुर में 14, कछौना में 2, कोथावाँ में 11, माधौगंज में 5, मल्लावाँ में 7, पिहानी में 3, साण्डी में 89, सण्डीला में 11, शाहाबाद में 2, सुरसा में 82, टोंडरपुर ब्लाक में 13 विकलांग कार्य कर रहे हैं। सीडीओ ए0के0द्विवेदी के अनुसार हर जाबकार्डधारक को काम दिया जा रहा है संख्या बढ़ाने पर विशेष जोर है। सभी को काम है मगर आदमी जब हमारे पास आयेगा तभी तो हम काम देंगे। जिले में मनरेगा पंजीकृत परिवार 4,62,565 पंजीकृत व्यक्ति 5,34,338 जाब कार्ड धारक 461447 काम मांगने वाले परिवार 1,71803 रोजगार पाने वाले परिवार 1,71,642 जबकि रोजगार पाने वाले व्यक्ति 186871 हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पोलियो कार्यक्रम की शुरूआत नये विधायकों से करवायी जाय.जिलाधिकारी

Posted on 15 March 2012 by admin

जिलाधिकारी एम0के0एस0सुन्दरम ने सघन पल्स पोलियो की बैठक के अवसर पर कहा पल्स पोलियो की खुराक पिलाने के लिए किसी प्रकार की लापरवाही न की जाय शत प्रतिशत इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने हेतु कर्मचारी कमर कस कर तैयारी करें जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट सभागार में पल्स पोलियो की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि अभियान की सफलता हेतु आंगनबाड़ी कार्यकत्रीए ए0एन0एम0ए गाँव के प्रधानए कोटेदारए धर्म गुरूओं आदि का पूर्ण सहयोग लिया जाय 18मार्च के दिन सभी डाक्टर अपने नवनिर्वाचित विधायकों जो उनके क्षेत्र के हैं पोलिंग बूथों का उद्घाटन एवं बच्चों की खुराक पिलाने के लिए सम्पर्क करके कहें। उनके अभियान में रोटरी क्लबए लायन्स क्लबए भारत विकास परिषदए व्यापार मण्डलए अंजली महिला संस्थान सभी का सहयोग लिया जाय। 17मार्च को गांधी भवन में पल्स पोलियो की जागरूकता रैली भी निकाली जायेगी ऐसा डाॅ0एस0के0तिवारी सी0एम0ओ0 ने बताया। बैठक में सी0डी0ओ0 ए0के0द्विवेदीए सी0एम0एसए डिप्टी सी0एम0ओ0ए जिला सूचना अधिकारी तुलसीरामए डी0पी0आर0ओ0 दयाशंकर सिंहए आलोक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

डी0एम0 का प्रबन्धतन्त्र रंग लाया सेवायोजन कार्यालय में राहत मिली परन्तु कालाबाजारी हो गई चालू

Posted on 15 March 2012 by admin

हरदोई जनपद के सेवायोजन कार्यालय में रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 21हजार को पार कर गया है जिलाधिकारी एम0के0एस0सुन्दरम के आदेश ने बिगड़ी व्यवस्था को सुधारने के प्रयास से अभ्यर्थियों को तो राहत मिली परन्तु जो आवेदक सुदूर गाँव के रहने वाले हैं उनका कहना ह कि ब्लाकों में फार्म प्राप्त करने हेतु निर्धारित 10ध्रूपये से ज्यादा कहीं.कहीं पर 100रू0 फार्म के लिए देने पड़ रहे हैं। नुमाइश पुरवा के आशीष मल्लावाँ के राजीव कुमारए बिलग्राम की अंकिता फार्म जमा करने जब आयी तब बताया हमको हमारे ब्लाक पर फार्म ब्लैक से खरीदना पड़ा जबकि सेवायोजन कार्यालय के अधिकारी राजेश अवस्थी कह रहे हैं कि फार्मों की कोई कमी नहीं है उन्होने भरखनी ब्लाक में 288 फार्म बिकने की बात बतायी पिहानी ब्लाक में 250फार्मों की बिक्री हुई यह स्थित लगभग पूरे जनपद में फार्म बिक रहे हैं फार्मों मंे कोई कमी नहीं है। वरिष्ठ लिपिक अमेन्द्र पाण्डेय के अनुसार जनवरी 2011 से दिसम्बर 2011 तक 18336 लोगों का पंजीकरण हुआ था जबकि जनवरी 2012 से अब तक 21000 आवेदकों का पंजीकरण हो चुका है। प्रतिदिन का अनुपातिक योग 3000 आवेदक पंजीकरण करवा रहे हैं। मार्च के अन्त तक यह संख्या 30हजार को पार कर जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

युवाओं में जोश लैपटाप, भत्ता पाने का जुनून सेवायोजन कार्यालय बना दंगली अखाड़ा

Posted on 13 March 2012 by admin

हरदोई जनपद में बेरोजगारी का भत्ता लैपटाप की ख्वाईश सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण कराने हेतु हो रही मारामारी एक महीने की जद्दोजहद से कर्मचारी भी परेशान, सोमवार को सबसे विकट स्थिति नियन्त्रण हेतु अन्य विभागों के कर्मचारियों की सेवायें भी कम पड़ गयी युवतियां बच्चे को गोद में लिये बेहोशी की स्थिति मंे आ गयी, चेहरे पर पानी छिड़क कर किसी प्रकार उन्हें फिर सचेतावस्था में लाया गया। प्रशासन ने छः मार्च से अतिरिक्त काउन्टर व्यवस्था करवायी परन्तु वह भी नाकाम साबित हुई अब मंगलवार से 4 और अतिरिक्त काउन्टर प्रशासन की ओर से खोले जा रहे हैं इस समय हजारों की भीड़ को सम्भालने आये पुलिस कर्मी भी बेबस नजर आ रहे हैं क्योंकि उनकी संख्या भी कम है। उपद्रव बढ़ता देखकर काउन्टर कल बन्द कर दिये गये तो भीड़ का गुस्सा बेकाबू हो गया बड़ी मुश्किल से स्थिति को फिर सम्भाला गया इसीलिये मंगलवार से और ज्यादा काउन्टर खोलकर यह सुविधा प्रशासन की तरफ से प्रदान की जा रही है जबकि सरकार को पदारूढ़ होने में अभी दो दिन का समय शेष है मात्र घोषणा मात्र से यह आलम बन गया है आगे क्या होगा यह भविष्य ही बता सकता।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

वित्तीयवर्ष का बकाया धन ठिकाने लगाने की जद्दोजहद में लगे हैं अफसर

Posted on 13 March 2012 by admin

वित्तीयवर्ष 2012 सरकारी विभाग के अधिकारी शायद सो रहे थे क्यों सरकारी शेष धन का उपयोग न करके उसे धरोहर समझकर खर्च करने में कोताही बरत रहे थे जो सही पात्रों को खाली हांथ वापस भेजा जा रहा था अब शेष 18दिनों में कोष को सरकारी योजना में खर्च की सम्भावनाओं का पता लगाकर धन को ठिकाने लगाने में सरकारी विभाग के आला अधिकारी एवं कर्मचारियों ने अपनी मुहिम तेज कर दी है। अभी तक यह बंदिश चुनाव आयोग के निर्देश के कारण रूकी थी अब वह विकास का पहिया दूनी रफ्तार से उदारतापूर्वक फिर चलने लगा है क्यों न हो वित्तीय वर्ष 2011-12 जबकि समाप्ति की ओर है। मौजूदा बजट खर्च करना भी जरूरी है समय की मांग है फाइलों का उलट फेर फिर जरूरी हो गया बीते वर्ष दिसम्बर 2011 के आखिरी हफ्ते से चुनाव आयेाग के कारण बेडि़या पड़ गयी थी सभी नये कार्य जहाँ के तहाँ रोंक दिये गये लोक निर्माण विभाग के कई रूके हुए काम पूरे करने हैं। बजट भी मौजूद था पर उसे रिलीज नहीं किया जा सकता था अब धनराशि अवमुक्त होकर काम शुरू कर दिया गया है। इसी प्रकार वृद्धों को सहारा देने वाली वृद्धावस्था पेंशन मनरेगा के रूके काम बाल विकास पुष्टाहार योजना, बच्चियों केा देने वाली एफ0डी0 सभी का कार्य द्रुत गति से फिर चलने लगा है क्योंकि मार्च 2012 तक जो धन खर्च करना है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in