Archive | राज्य

जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव

Posted on 02 May 2012 by admin

हरदोई जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं का पूर्णतया अभाव है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की भारी कमी के चलते मरीजों को निजी नर्सिंग होमों का सहारा लेना पड़ता है जिसका नाजायज फायदा नर्सिंग होम उठा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में चिकित्सक के 26 पद सृजित हैं इनमें 6 चिकित्सकों की कमी चल रही हैं। हालत यह है कि जिला अस्पताल में हदय रोग विशेषज्ञ का पद कई वर्षों से रिक्त है इसके अलावा रेडियोलाजिस्ट के 2पद सृजित है, इनमें एक पद अटैचमेण्ट के रूप में भरा गया है। जिला अस्पताल में चेस्ट विशेषज्ञ का एक पद सृजित है, लेकिन वर्तमान समय में वह भी रिक्त चल रहा है फिजीशियन के 2पद सृजित होने के बावजूद एक पद खाली है। इसके अलावा बेहोशी के चिकित्सक के 2 पदों के सापेक्ष मात्र एक चिकित्सक कार्यरत है। इमरजेंसी मेडिकल आफीसर के 3पदों में 2पद खाली पड़े हुए है। इसके अलावा जिला अस्पताल में अभी तक सीटी स्कैन, एमआरआई और सीआर्म जैसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भारी कमी है। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदारों का कहना हे कि यहाँ पर सामान्य बीमारियों का ही इलाज उपलब्ध है। नाम न छापने की शर्त पर मरीजों के तीमारदारों ने बताया कि चिकित्सक बाहर की दवा मंगवाते हैं और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी वार्डब्याय, आया आदि सभी पैसे की मांग करते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

गेहँ खरीद से रूबरू हुए प्रमुख सचिव-संजीव नायर

Posted on 02 May 2012 by admin

प्रमुख सचिव खाद्य संजीव नायर ने मंगलवार को यहाँ पहुँचकर जिले में गेहूँ खरीद की समीक्षा की पी0डब्लू0डी0 के गेस्ट हाउस में प्रशासनिक अफसरों के साथ गेहूँ खरीद के बारे में जानकारी लेने के बाद वह क्रय केन्द्रांे में पहुँचे उन्होने आला अधिकारियों से कहा कि किसी भी किसान को वापस न किया जाय। प्रमुख सचिव नायर ने जिलाधिकारी अजय शुक्ला व जिला खरीद अधिकारी ए0डी0एम0 राकेश मिश्रा के साथ बैठकर अब तक हुई खरीद की जानकारी ली और उन्होने कहा कि किसानों का भुगतान तुरन्त चेक के द्वारा निर्गत किया जाय अगर पैसे की कमी हो तो डिमाण्ड भेजंे इसके बाद प्रमुख सचिव शाहाबाद स्थित विभिन्न क्रय केन्द्रों पर अब तक की गेहूँ की खरीद की तौल का जायजा लिया और मण्डी की कार्यप्रणाली का निरीक्षण करने पहुँचे नायर ने कहा अगर क्रय केन्द्र पर विचैलिये या दलाल सक्रिय पाये गये तो केन्द्र प्रभारी के विरूद्धकार्यवाही की जायेगी। श्री नायर ने कहा कि गेहूँ की खरीद शासन की मंशा अनुसार ही की जानी चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

एनआरएचएम घोटाले में एफ0आई0आर0 के निर्देश

Posted on 02 May 2012 by admin

हरदोई जनपद के साण्डी कस्बे के चर्चित एनआरएचएम घोटाले में पूर्व एम0ओ0आई0सी0 की ओर से अदालत में दायर किये वाद के आधार पर तत्कालीन प्रोजेक्ट मैनेजर और अस्पताल में काम करने वाले एक कर्मचारी विक्रम लाल के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिये गये सी0एम0ओ0 डा0एस0के0तिवारी ने इस तरह के किसी आदेश की जानकारी से इनकार किया है। अभी कुछ दिन पूर्व साण्डी के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में कुछ दिन पूर्व तैनात रहे एम0ओ0आई0सी0 डा0आर0के0सैनी की ओर से जननी सुरक्षा योजना, रोगी कल्याण कोष, ग्रामीण स्वच्छता समिति पर बड़े पैमाने पर घपलेबाजी और लाखों रूपये के घोटालों का आरोप लगाये थे।सैनी ने इसकी लिखित सूचना सी0एम0ओ0 को भी दी थी। लेकिन एम0ओ0आई0सी0 डा0असद अली प्रोजेक्ट मैनेजर राकेश कुमार और विक्रमलाल की लामबन्दी के चलते सी0एम0ओ0 ने डा0सैनी का स्थानान्तरण कर दिया और उनके विरूद्ध अभिलेख गायब करने की रिपोर्ट भी साण्डी थाने में दर्ज की गयी। डा0सैनी ने मीडिया के समक्ष उजागर किया परन्तु विभागीय अधिकारियों की ओर से मामले को संज्ञान में लेने के कारण उन्होने का अदालत का दरवाजा खटखटाया जिस पर अदालत ने प्रोजेक्ट मैनेजर राजेश कुमार और विक्रमलाल के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिये डाॅ0सैनी ने हमारे पत्रकार को बताया मंगलवार को अदालत से यह आदेश दिया गया है इसकी प्रति उन्हें अभी प्राप्त नहीं हुई है उधर डा0सैनी ने यह भी आरोप लगाया कि विभागीय नियमावली के अनुसार पांच वर्ष से कम सेवावधि वाले कर्मचारी को वित्तीय आहरण वितरण का अधिकार नहीं दिया जा सकता परन्तु यह अधिकार ताक पर रख दिये गये जिला अस्पताल में पायी गयी कई अनियमितताओं को देखते हुए शक की सुई कहीं न कहीं सीएमओ डा0एस0के0तिवारी की तरफ भी जाती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बीपीएल ने गोरखपुर में बीपीएल चिराग के विजेताओं की घोषणा की

Posted on 02 May 2012 by admin

56 स्कूलों की 1085 प्रविष्टियों में 19 ऑल राउंडर छात्रों के लिए नकद पुरस्कार

bplभारत की अग्रणी रीचार्जेबल लाइटिंग समाधान कंपनी, बीपीएल टेक्नो विजन प्राइवेट लिमिटेड (बीटीवीएल) ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में कक्षा नौ और दस के छात्रों के लिए बीपीएल चिराग स्कॉलरशिप प्रोग्राम, ’’बीपीएल ज्यादा पढ़ो आगे बढ़ो’-उज्जवल भविष्य का भरोसा‘‘ के परिणामों की घोषणा कर दी है।

इस छात्रवृत्ति प्रोग्राम के जरिए बीटीवीएल चाहता था कि वास्तविक भारत के छात्रों को प्रोत्साहित किया जाए ताकि वे आगे और प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी योग्यता का प्रदर्शन करें। इस पहल को इस तरह से डिजाइन किया गया था कि कौड़ीराम और गोरखपुर शहर (ग्रामीण और शहरी क्षेत्र समेत गोरखपुर जिला) के प्रदेश या राष्ट्रीय शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सभी स्कूलों के 19 सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर छात्रों की पहचान की जा सके और उन्हें पुरस्कृत किया जाए।

इन छात्रों का चुनाव हिन्दी में एक निबंध लेखन प्रतियोगिता और उनके संपूर्ण शैक्षिक प्रदर्शन पर आधारित था। निबंध का विषय था, जीवन में आप क्या बनना चाहते हैं और इससे देश की प्रगति में कैसे सहायता मिलेगी। इस प्रतियोगिता में छात्रों ने भारी दिलचस्पी दिखाई और 56 स्कूलों से 1085 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं।

विजेताओं का चुनाव सख्त मापदंड के आधार पर किया गया। इसमें लेख की संरचना, विषय के प्रति प्रांसगिकता, तर्क, अभिव्यक्ति और लेखन कौशल शामिल हैं। पांच स्कूल शिक्षकों के एक पैनल ने कुल प्रविष्टियों में से 50 का चुनाव किया और गोरखपुर के तीन प्रमुख शिक्षाविदों ने छात्रवृत्ति के लिए 19 सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियां चुनीं। विजेताओं को सरस्वती विद्या मंदिर, आर्या नगर, गोरखपुर में 28 अप्रैल 2012 को आयोजित समारोह में पुरस्कार दिए गए। इस समारोह की अध्यक्षता श्री शिवजी सिंह, श्रीमती सरोज तिवारी और श्रीमती आशा देवी ने की।

छात्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, कक्षा 12 के छात्र श्री सर्वेश मिश्रा को 11000 रुपए का पुरस्कार मिला। दूसरा स्थान पाने वाले 3छात्रों को 5100रूपए से पुरस्किृत किया गया। पांच छात्रों को 2100 रुपए प्रत्येक और इसके बाद की 10 सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों के लिए 1500 रुपए प्रत्येक दिए गए। (पूरी सूची संलग्न है)

बीपीएल टेक्नो विजन प्राइवेट लिमिटेड के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर श्री के विजय कुमार कहते हैं, अपने अभियान को मिली प्रतिक्रिया से हम चकित हैं और प्रत्येक निबंध से पता चला कि बच्चे बड़े होकर कुछ करने की तमन्ना रखते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि बीपीएल चिराग उत्प्रेरक का काम करेगा जो परिवर्तन प्रबंधक होगा और बच्चों का सपना पूरा करने के लिए सही दिशा निर्देशन और गति देगा।

मुख्य अतिथियों में एक, गोरखपुर की जानी-मानी हस्ती श्री शिवजी सिंह कहते हैं, छात्रों का उत्साह देखते ही बनता था। बीपीएल चिराग ने अच्छा काम किया है कि प्रतिभाशाली और योग्य छात्रों को मंच मुहैया कराया है।

ग्रामीण भारत, जहां भारतीय आबादी का 57 प्रतिशत रहता है, के विकास में एक मुख्य बाधा बिजली की कमी है। लंबे समय तक बिजली गुल रहना वास्तविकता है और यह महत्त्वपूर्ण है कि व्यवहार्य विकल्प उपलब्ध कराए जाएं तथा मौजूदा समस्याओं को दूर किया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादातर रीचार्जेबल लाइटें नाकाम हो जाती हैं क्योंकि उन्हें निरंतर 8-12 घंटे चार्ज करने की आवश्यकता होती है।

बीपीएल ने एक स्टडी के माध्यम से यह जाना कि ग्रामीण भारत में बिजली की कमी कृषि और घर के काम काज के साथ-साथ बच्चों की शिक्षा को भी अधिक प्रभावित करती हैं। इस समस्यो को दूर करने के लिए बीटीवीएल ने भारतीय बाजार के लिए रीचार्ज योग्य एलईडी लाइटिंग टेक्नालाॅजी- पोर्टेबल होम लाईटिंग समाधान( बीपीएल चिराग )पेश किया । नई रेंज को सिर्फ 4 घंटे चार्ज करने की आवश्यकता होती है और इससे 5 घंटे रोशनी मिलती है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

गेहूं खरीद में हो रही कमीशनखोरी, सरकार से ठेकेदारों की मिलीभगत -साध्वी निरंजन ज्योति

Posted on 02 May 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया कि हमीरपुर के सुमेरपुर मंडी परिषद में गेहॅू खरीद पर कमीशनबाजी चल रही है। हमीरपुर जनपद के स्थानीय विधायक साध्वी निरंजन ज्योति ने आज भरूवा सुमेरपुर के मंडी परिषद में छापा मारकर कहा कि किसानों का गेहॅंू 1285 रू0  में खरीदा जा रहा है उसमें कमीशन के तौर पर 85 रू0 किसानों से लिया जा रहा है तभी किसान का गेहॅू खरीदा जाता है। जिस किसान ने कमीशन दिया उसी का गेहॅू खरीदा जाता है। टोकन की व्यवस्था भी सुचारू रूप से नहीं चल रही है। वर्षा का डर भी किसानों को सता रहा है। यह एक चिन्ता का विषय है। जब मुख्यमंत्री यह कहते हैं कि हम किसानों के साथ शत-प्रतिशत न्याय करेंगे तो फिर किसानों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों ?    विधायक साध्वी निरंजन ज्योति ने जब वहां के ठेकेदार से यह पूछा कि यह कमीशन किसे दिया जाता है तो ठेकेदार का कहना है कि ऊपर दिया जाता है। इससे आगे बताने में वह असमर्थ था। हम सरकार से मांग करते हैं कि इस तथ्य का खुलासा होना चाहिए और किसानों का गेहॅू मंडी परिषद में बिना कमीशन दिए खरीदा जाना चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

दुर्घटना बीमा की चेके देकर डीएम ने आंसू पोंछे

Posted on 02 May 2012 by admin

हरदोई जिले के निवासियों को दैवी आपदा पीडि़त किसानों को राहत के नाम पर दी गयी सहायता राशि की चेकें देकर उन्हें सदुपयोग करने में खर्च करने में सलाह दी डीएम से हांथों में चेक पाकर जरूरतमंद किसानों की आंखों में आंसू निकल पड़े डीएम ने सदर तहसील के 17लोगों को बीमा क्लेम की चेकें दी शाहाबाद तहसील के 6लोंगों को यह चेकें मिली। सण्डीला तहसील के 10लोगों को यह राशि दी गयी। बिलग्राम के 6 लोग इसके पात्र बने जबकि सवायजपुर तहसील में कृषक बीमा दुर्घटना क्लेम में तीन लोगों का चुनाव किया गया। इस प्रकार कुल 42लोगों को प्रति व्यक्ति एक लाख रूपये पर 42लाख रूपये की राशि जिलाधिकारी द्वारा बांटी गयी वहीं पर डीएम ने कर्मकार प्रतिकर एक्ट के अन्तर्गत सेवाकाल के दौरान मृत लोगों के परिजनों को क्षतिपूर्ति की चेके भी दी गयी जिसमें बेनीगंज चमारनटोला के रामभजन एवं रजनी को 1.52लाख की चेक बेनीगंज की सिकलीन टोला निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी श्रीलाल को 1.59लाख की चेक सवायजपुर के गिरधरपुरवा निवासी रामलल्लो पत्नी श्रीराम को 1,50,608 रूपये की चेक प्रदान की गयी इस मौके पर एडीएम राकेश मिश्रा, एसडीएम रजितराम प्रजापति, तहसीलदार दिनेश सिंह मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

संसदीय जनतंत्र में ‘‘जनता’’ ही सर्वोच्च है

Posted on 02 May 2012 by admin

जनलोकपाल को लेकर चलाये जा रहे अभियान इंडिया अगेंस्ट करप्शन के तहत अन्ना हजारे महाराष्ट्र में और आईएसी टीम यूपी यहां उत्तर प्रदेश में एक साथ सशक्त लोकायुक्त व्यवस्था के लिये आज से जुट गई है। इसके तहत पूरे प्रदेश में जनमत संग्रह किया जायेगा तथा 30 मई को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा जायेगा।
यह जानकारी देते हुए आईएसी टीम यूपी के सदस्य व इटावा प्रभारी देवेश शास्त्री ने बताया कि संसदीय जनतंत्र में ‘‘जनता’’ ही सर्वोच्च है, जिसके वोट से सरकारें बनती हैं। ऐसे में जनभावना का सम्मान करना जनसेवकों व जनप्रतिनिधियों का दायित्व है। ‘‘भ्रष्टाचार मुक्त उत्तम प्रदेश’’ की संकल्पना में मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव  की पहल प्रशंसनीय है। समूचा प्रदेश वर्तमान लोकायुक्त एनके सिंह के सुझावों से सहमत है। जिसमें उन्होंने लोकायुक्त को सशक्त बनाने के उपाय सुझाये थे। श्री शास्त्री का कहना है कि इसी क्रम में जनमत संग्रह कराया जा रहा है, जनमत के माध्यम से इन प्रश्नों पर राय ली जायेगी कि क्या उत्तर प्रदेष में सषक्त लोकायुक्त संस्था होनी चाहिए? क्या ग्राम प्रधान से लेकर मुख्यमंत्री तक लोकायुक्त के दायरे होना चाहिए? तथा शासन-प्रशासन, विश्वविद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, न्यासों, समितियों और गैरसरकारी संगठनों को भी इसके जांच दायरे में लाया जाना चाहिए?
श्री शास्त्री ने बताया कि इस अभियान के लिए इटावा जिले में टीम बनाई गई है जिसमें संघलोक सेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन प्रो0 रामसेवक यादव, एपी नारायण दुबे,  मुकुटसिंह यादव, अनिल पाटक, सविका धर्मलाल चतुर्वेदी, कवि नेमसिंह रमन, अवधेश भ्रमर, रामसेवक सविता, प्रदीप मिश्र, डाॅ0 राजीव राज, गौरव चैहान, अवधेश सविता ‘पथिक’, बाबा करतार सिंह, व्यापारी नेता सुनील जैन, पत्रकार त्रिलाकी सिंह चैहान, आशीष बाजपेई, दिनेश शाक्य, पन्नालाल प्रजापति, शिवम बाजपेई, जितेंद्र दुबे ‘दद्दू’ विनोद कुमार दुबे, मनोज सविता (बसरेहर), पुष्पेंद्र अग्निहोत्री, ऋषिकांत चतुर्वेदी, सुभाष सक्सेना (जसवंतनगर), डाॅ0 सुशील सम्राट, प्रेम नाररायण त्रिपाठी (इकदिल), अनिल दीक्षित, प्रताप नारायण मिश्र, महेश कुशवाह (भरथना) दामोदर पाठक (बकेवर) आचार्य कृष्णेश त्रिपाठी, स्वामी शरन श्रीवास्तव (लखना) शामिल हैं।
आईएसी टीम यूपी के सदस्य व इटावा प्रभारी देवेश शास्त्री ने बताया कि 6 मई रविवार को टीम की बैठक आईएसी जिला मुख्यालय अंकिता कंप्यूटर्स पर प्रातः 8 बजे होगी। जिसमें टीम का विस्तार भी हो सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सशक्त लोकायुक्त व्यवस्था के लिये जनमत संग्रह के बाद धरना-प्रदर्शन के रूप में जनआंदोलन जून में शुरू हो जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

शराब की ओवररेटिंग पर मुख्यमंत्री सख्त, बरेली के जिला आबकारी अधिकारी तात्कालिक प्रभाव से निलम्बित

Posted on 01 May 2012 by admin

मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश में शराब की ओवररेटिंग पर अंकुश लगाने के कड़े निर्देश दिए

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव द्वारा बरेली के जिला आबकारी अधिकारी श्री चन्द्रशेखर को तात्कालिक प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री को बरेली जनपद से निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर शराब की बिक्री की लगातार शिकायतें मिल रही थीं।
इस मामले की प्रथम दृष्टया जांच में यह पाया गया कि श्री चन्द्रशेखर अपने दायित्वों का निर्वहन भली-भांति नहीं कर रहे थे और जनपद में शराब की ओवररेटिंग रोकने में असमर्थ थे। इस तरह अपने कार्यों के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता और अकर्मण्यता बरतने के कारण उनके विरुद्ध यह कार्रवाई की गई है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में शराब की ओवररेटिंग पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश देते हुए आबकारी विभाग के अधिकारियों को सचेत किया है कि यदि प्रदेश में कहीं भी इस तरह की शिकायत पाई जाती है तो सम्बन्धित अधिकारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में ही कन्नौज के जिला आबकारी अधिकारी निलम्बित किये जा चुके हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुख्य सचिव ने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग के सुधार कार्य सहित समस्त कार्य वर्तमान वित्तीय वर्ष में ही प्रारम्भ कराने के निर्देश दिए

Posted on 01 May 2012 by admin

परिक्रमा मार्ग पर 33/11 के0बी0 के नये सब स्टेशन की स्थापना, अण्डरग्राउण्ड डबल सर्किट, एच0टी0 एवं एल0टी0 केबल को बिछाते हुए 100 के0बी0ए0 के 40 नये ट्रांसफार्मरों की स्थापना होगी

परिक्रमा मार्ग में पेयजल की सुविधाओं का उच्चीकरण, सुलभ शौचालयों आदि नागरिक सुविधाओं का निर्माण और ऐतिहासिक कुण्डों का पुनरोद्धार कार्य भी कराया जाये - जावेद उस्मानी

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने मथुुरा-वृन्दावन व गोवर्धन के समेकित विकास हेतु प्रस्तावित योजनाओं के समस्त कार्य गोवर्धन में परिक्रमा मार्ग के सुधार तथा दर्शनार्थियों के लिए मूलभूत सुविधाओं के कार्य सहित गुणवत्ता के साथ वर्तमान वित्तीय वर्ष में ही प्रारम्भ कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि निर्माण एवं प्रस्तावित कार्यों की होने वाली अगले माह समीक्षा बैठक के दौरान समस्याओं और कठिनाईयों का उल्लेख करते हुए एक प्रोजेक्ट रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए ताकि उनका निराकरण प्राथमिकता के आधार पर कराया जा सके।
श्री उस्मानी आज यहां शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय सभागार में मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोसी नन्दगांव बरसाना गोवर्धन मार्ग (11.5 कि0मी0) का चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में विश्राम स्थलों एवं क्योस्कों का निर्माण, गोवर्धन के चारों ओर 12 कि0मी0 लम्बाई के कच्चे परिक्रमा मार्ग 07 मी0 की चैड़ाई तक चैड़ा कर लैण्ड स्केपिंग, मथुरा सौंख मार्ग (20.6 कि0मी0), गोवर्धन सौंख मार्ग (11 कि0मी0) का चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, गोवर्धन व राधा कुण्ड नगर पंचायतों में सीवर व्यवस्था, मानसी गंगा में ब्रह्म कुण्ड के सामने दीवार का पुर्ननिर्माण तथा वृन्दावन क्षेत्र में नगर पालिका सीमा के बाहर सीवरेज व्यवस्था आदि कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराये जायें। उन्होंने कहा कि परिक्रमा मार्ग में पीने के पानी की सुविधाओं का उच्चीकरण, गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर सुलभ शौचालयों आदि नागरिक सुविधाओं का निर्माण, परिक्रमा मार्ग पर धार्मिक महत्व के ऐतिहासिक कुण्डों का पुनरोद्वार कार्य भी तेजी से प्रारम्भ करा लिये जायें।
मुख्य सचिव ने यह भी निर्देश दिए कि परिक्रमा मार्ग पर 33/11 के0बी0 के नये सब स्टेशन की स्थापना, अण्डरग्राउण्ड डबल सर्किट एच0टी0 एवं एल0टी0 केबल को बिछाते हुए 100 के0बी0ए0 के 40 नये ट्रांसफार्मरों की स्थापना भी कराई जाये। उन्होंने कहा कि वृन्दावन मार्ग पर यमुना नदी पर बनाये गये सेतु में गाईड बन्ध का निर्माण तथा वृन्दावन के आस-पास के क्षेत्र के कटान को रोकने के लिए रीवर ट्रेनिंग का कार्य भी कराया जाये। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि मथुरा शहर में महत्वपूर्ण सड़कों एवं क्रासिंगों का सुदृढ़ीकरण एवं उच्चीकरण कराते हुए माॅट रोड पर 100 शैय्याओं वाले हाॅस्पिटल के निकट पार्किंग का निर्माण भी कराया जाये। परिक्रमा स्थल पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था हेतु गोवर्धन हाईमास्ट, सेमीमास्ट, सोडियम लाईट्स एवं सोलर लाईट्स की भी व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये।
श्री उस्मानी ने कहा कि मथुरा गोवर्धन मार्ग (22.8 कि0मी0) की फोर लेनिंग एवं सुदृढ़ीकरण तथा छटीकरा राधा कुण्ड मार्ग (15.75 कि0मी0) के चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्यों का परीक्षण कर पी0पी0 माॅडल पर कराने हेतु 01 माह के अन्दर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाये। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक प्रोजेक्ट क्रियान्वित किये जाने तथा भारत सरकार से भी अधिकतम योजनाओं को वित्त पोषित कराये जाने का प्रयास किया जाये।
बैठक में प्रमुख सचिव आवास श्री शम्भूनाथ शुक्ला, प्रमुख सचिव लोक निर्माण श्री अरविन्द सिंह देव, प्रमुख सचिव नगर विकास श्री प्रवीर कुमार, पाॅवर काॅरपोरेशन के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक श्री अवनीश कुमार अवस्थी, सचिव पर्यटन श्री मनोज कुमार, सचिव वन एवं पर्यावरण श्री राजेश सिंह, प्रमुख स्टाफ आॅफिसर, मुख्य सचिव श्री आशीष कुमार गोयल, मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री वी0के0 पवार, बृज फाउण्डेशन के श्री विनीत नारायण आदि सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कोई गम में जल कर मरा किसी को दहेज के खातिर जलाया दो युवकों ने फंासी लगायी

Posted on 01 May 2012 by admin

हरदोई जनपद का अपराध और अपराधी जिसके कारण रिश्तों का खून का हमेशा बोलबाला रहा कोतवाली शहर में अपनी बुआ के पास रह रही हरियावाँ थाना क्षेत्र की नरपति की पुत्री संगीता(16) 4 बहनों में दूसरे नम्बर की रही माँ कैंसर के रोग में चल बसी गाँव के एक युवक कैसर के प्रेमजाल में वह फंसकर उसके साथ वह चली गयी फिर उसकी बरामदगी हुई 23मार्च को मुकदमा पंजीकृत था बुआ के यहाँ उसे परिजन रख गये वह एकाकी जीवन बिता रही थी। कल संगीता ने कमरे में अपने को बन्द करके धन्नूपुरवा निवास पर आग लगा ली बन्द कमरे को तोड़वाकर पुलिस ने जला शव बरामद किया दूसरी घटना में टंडि़यावाँ थाना क्षेत्र रावल निवासी बबलू की शादी 10जून को लखीमपुर पसिगवाँ क्षेत्र के लालसर निवासी प्यारेलाल की पुत्री संगीता(20) के साथ हुई थी दहेज को लेकर कहासुनी फिर विवाद होता चला गया मारपीट होने पर दहेज एक्ट में मुकदमा पंजीकृत हुआ फिर दोनों पक्षों में सुलह हुई बीस दिन पूर्व वह सुलह समझौते के अनुसार ससुराल आयी रविवार को आग लगने से उसकी भी मृत्यु हो गयी। समाचार मिला है ससुराली जन घर से फरार है सी0ओ0राघवेन्द्र का यह कहना है शुरूआती जांच में स्वयं आग लगाने की बात सामने आ रही है परन्तु संगीता के मायका पक्ष दहेज के खातिर मारने का आरोप लगा रहे हैं पुलिस ने दोनों शवों को पंचनामा व पोस्टमार्टम करवाया अन्य घटना में पचदेवरा थाना क्षेत्र का चांद निवासी लेखराज पिकप ड्राइवर था शराब पीना घर पर आकर सबसे झगड़ा करना रोज का कार्य था कल भी यही हुआ घर में आया झगड़ा हुआ बाहर निकल गया एक पेंड़ पर उसकी लटकती हुई लाश मिली। इसी थाने के वीरमपुर निवासी हरपाल बाल्मीकि ने घर में झगड़े के कारण फांसी लगाकर जान दे दी यहाँ पर भी पुलिस ने शवों का पंचनामा व पोस्टमार्टम करवाया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in