मुख्य सचिव ने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग के सुधार कार्य सहित समस्त कार्य वर्तमान वित्तीय वर्ष में ही प्रारम्भ कराने के निर्देश दिए

Posted on 01 May 2012 by admin

परिक्रमा मार्ग पर 33/11 के0बी0 के नये सब स्टेशन की स्थापना, अण्डरग्राउण्ड डबल सर्किट, एच0टी0 एवं एल0टी0 केबल को बिछाते हुए 100 के0बी0ए0 के 40 नये ट्रांसफार्मरों की स्थापना होगी

परिक्रमा मार्ग में पेयजल की सुविधाओं का उच्चीकरण, सुलभ शौचालयों आदि नागरिक सुविधाओं का निर्माण और ऐतिहासिक कुण्डों का पुनरोद्धार कार्य भी कराया जाये - जावेद उस्मानी

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने मथुुरा-वृन्दावन व गोवर्धन के समेकित विकास हेतु प्रस्तावित योजनाओं के समस्त कार्य गोवर्धन में परिक्रमा मार्ग के सुधार तथा दर्शनार्थियों के लिए मूलभूत सुविधाओं के कार्य सहित गुणवत्ता के साथ वर्तमान वित्तीय वर्ष में ही प्रारम्भ कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि निर्माण एवं प्रस्तावित कार्यों की होने वाली अगले माह समीक्षा बैठक के दौरान समस्याओं और कठिनाईयों का उल्लेख करते हुए एक प्रोजेक्ट रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए ताकि उनका निराकरण प्राथमिकता के आधार पर कराया जा सके।
श्री उस्मानी आज यहां शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय सभागार में मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोसी नन्दगांव बरसाना गोवर्धन मार्ग (11.5 कि0मी0) का चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में विश्राम स्थलों एवं क्योस्कों का निर्माण, गोवर्धन के चारों ओर 12 कि0मी0 लम्बाई के कच्चे परिक्रमा मार्ग 07 मी0 की चैड़ाई तक चैड़ा कर लैण्ड स्केपिंग, मथुरा सौंख मार्ग (20.6 कि0मी0), गोवर्धन सौंख मार्ग (11 कि0मी0) का चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, गोवर्धन व राधा कुण्ड नगर पंचायतों में सीवर व्यवस्था, मानसी गंगा में ब्रह्म कुण्ड के सामने दीवार का पुर्ननिर्माण तथा वृन्दावन क्षेत्र में नगर पालिका सीमा के बाहर सीवरेज व्यवस्था आदि कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराये जायें। उन्होंने कहा कि परिक्रमा मार्ग में पीने के पानी की सुविधाओं का उच्चीकरण, गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर सुलभ शौचालयों आदि नागरिक सुविधाओं का निर्माण, परिक्रमा मार्ग पर धार्मिक महत्व के ऐतिहासिक कुण्डों का पुनरोद्वार कार्य भी तेजी से प्रारम्भ करा लिये जायें।
मुख्य सचिव ने यह भी निर्देश दिए कि परिक्रमा मार्ग पर 33/11 के0बी0 के नये सब स्टेशन की स्थापना, अण्डरग्राउण्ड डबल सर्किट एच0टी0 एवं एल0टी0 केबल को बिछाते हुए 100 के0बी0ए0 के 40 नये ट्रांसफार्मरों की स्थापना भी कराई जाये। उन्होंने कहा कि वृन्दावन मार्ग पर यमुना नदी पर बनाये गये सेतु में गाईड बन्ध का निर्माण तथा वृन्दावन के आस-पास के क्षेत्र के कटान को रोकने के लिए रीवर ट्रेनिंग का कार्य भी कराया जाये। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि मथुरा शहर में महत्वपूर्ण सड़कों एवं क्रासिंगों का सुदृढ़ीकरण एवं उच्चीकरण कराते हुए माॅट रोड पर 100 शैय्याओं वाले हाॅस्पिटल के निकट पार्किंग का निर्माण भी कराया जाये। परिक्रमा स्थल पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था हेतु गोवर्धन हाईमास्ट, सेमीमास्ट, सोडियम लाईट्स एवं सोलर लाईट्स की भी व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये।
श्री उस्मानी ने कहा कि मथुरा गोवर्धन मार्ग (22.8 कि0मी0) की फोर लेनिंग एवं सुदृढ़ीकरण तथा छटीकरा राधा कुण्ड मार्ग (15.75 कि0मी0) के चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्यों का परीक्षण कर पी0पी0 माॅडल पर कराने हेतु 01 माह के अन्दर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाये। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक प्रोजेक्ट क्रियान्वित किये जाने तथा भारत सरकार से भी अधिकतम योजनाओं को वित्त पोषित कराये जाने का प्रयास किया जाये।
बैठक में प्रमुख सचिव आवास श्री शम्भूनाथ शुक्ला, प्रमुख सचिव लोक निर्माण श्री अरविन्द सिंह देव, प्रमुख सचिव नगर विकास श्री प्रवीर कुमार, पाॅवर काॅरपोरेशन के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक श्री अवनीश कुमार अवस्थी, सचिव पर्यटन श्री मनोज कुमार, सचिव वन एवं पर्यावरण श्री राजेश सिंह, प्रमुख स्टाफ आॅफिसर, मुख्य सचिव श्री आशीष कुमार गोयल, मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री वी0के0 पवार, बृज फाउण्डेशन के श्री विनीत नारायण आदि सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in