Archive | राज्य

पुलिस प्रशासन ने हीलाहवाली दिखाई है

Posted on 29 June 2012 by admin

जनपद प्रतापगढ़ के नवाबगंज थाना क्षेत्र के कुण्डा तहसील के अन्तर्गत अस्थाना गांव में विगत दिनों हुए दलित नाबालिक लड़की के साथ सामूहिक दुराचार एवं जघन्य हत्या के उपरान्त ग्रामीणों में फैले आक्रोश के चलते दुराचार के आरोपितों की बस्ती में हुई आगजनी में 46 घरों के जल जाने की दुःखद घटना पर उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी के निर्देश पर आज उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी का एक तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने प्रतापगढ़ पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया एवं वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की। प्रतिनिधिमंडल द्वारा विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी को सौंपा जायेगा।
प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कंाग्रेस अनुशासन समिति के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी, पूर्व मंत्री श्री राजबहादुर एवं पूर्व एमएलसी श्री सिराज मेंहदी शामिल रहे।
प्रदेश कांग्रेस के मीडिया सचिव विजय सक्सेना ने बताया कि घटनास्थल का मौका मुआयना के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पीडि़त परिवार से मुलाकात की। मृतक बालिका के पिता राम सजीवन एवं उनकी पत्नी को शोक संवेदना प्रकट किया तथा उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी की ओर से 25हजार रूपये आर्थिक सहायता प्रदान की। इसके पूर्व राष्ट्रीय अनु0जाति आयोग के अध्यक्ष श्री पी0एल0 पुनिया ने पीडि़त परिवार को एक लाख पच्चीस हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की थी।
श्री सक्सेना ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने बताया है कि घटनास्थल का दौरा करने के दौरान प्रतापगढ़ जिला कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो0 इशहाक तथा शहर अध्यक्ष सहित तमाम वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद रहे। उन्होने बताया कि स्थानीय प्रशासन द्वारा प्रभावी व तत्काल कदम न उठाये जाने से यह दुःखद घटना घटित हुई है। कुछ राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते पुलिस प्रशासन ने हीलाहवाली दिखाई है, यदि दुराचार के आरोपितों को तत्काल पुलिस गिरफ्तार करती तो शायद इस घटना को घटित होने से रोका जा सकता था। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि पीडि़त परिवार ने सरकारी मुआवजे को लेने से इंकार कर दिया है। पूरे गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है। लोग सहमे हुए हैं।
प्रतिनिधिमंडल ने अग्निपीडि़तों को समुचित आर्थिक सहायता एवं मृतका के पीडि़त परिवार को उचित मुआवजा व सुरक्षा प्रदान किये जाने की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पार्टी प्रत्याशी घोषित किया

Posted on 28 June 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने वृन्दावन (मथुरा) से मुकेश गौतम एवं कोसीकला (मथुरा) से भगवत प्रसाद रूहेला को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी के राज्य ईकाई के प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने आज मथुरा जनपद की दो नगर पालिका परिषद , वृन्दावन एवं कोसीकलां से अध्यक्ष पद हेतु प्रत्याशी की घोषणा की।
श्री पाठक ने बताया कि आज घोषित हुए इन प्रत्याशियों के साथ अब मथुरा जनपद के तीनों नगर पालिका परिषद हेतु प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है। पार्टी ने मथुरा से श्रीमती मनीषा गुप्ता, वृन्दावन से मुकेश गौतम एवं कोसीकलां से भगवत प्रसाद रूहेला को प्रत्याशी बनाया है। इन स्थानों पर 18 जुलाई को मतदान होना है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष         डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कन्नौज नगर पालिका परिषद पद के लिए       श्रीमती सरोज पाठक को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कांग्रेस ने अध्यक्ष पद के लिए पूरी ताकत झोंकी

Posted on 28 June 2012 by admin

ऽ    संदीप तिवारी उर्फ पिण्टू तिवारी के आने से प्रचार अभियान हुआ तेज
ऽ    पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने लगाया एड़ी-चोटी का जोर
ऽ    पूर्व घोषित प्रत्याषी नहीं हुए सक्रिय,षान्त बैठे

नगर पालिका के अध्यक्ष पद को हथियाने के लिए कांग्रेसियों ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। सुलतानपुर विधान सभा  सीट से प्रत्याषी रहे संदीप उर्फ पिण्टू तिवारी के प्रचारका कमान सम्भाल लेने से प्रचार अभियान जोर पकड़ता नजर आ रहा है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रचार में पूरी ताकत झोक दी है। अध्यक्ष पद के लिए पूर्व घोषित प्रत्याषी  पार्टी के नगर अध्यक्ष ष्षान्त बैठ गये हैं, वे न तो प्रचार कर रहे हैं। और न ही  पार्टी प्रत्याषी का विरोध ही कर रहे हैं। उनके पुत्र आनन्द मिश्रा अपने मित्र व भाजपा प्रत्याषी प्रवीण अग्रवाल के साथ ंकंधा से कंधा मिलाकर  चुनाव प्रचार अवष्य कर रहे हैं। यह चुनाव कांग्रेसियों के लिए  प्रतिष्ठा का प्रष्न बना हुआ है।  अध्यक्ष पद के प्रत्याषी कामरान  जफर का पूरे नगर क्षेत्र में घर-घर दस्तक देकर मतदाताओं से मिलकर पार्टी के चुनाव चिन्ह हाथ के पंजे पर मुहर लगाने की अपील अवष्य कर रहे हैं तेज तर्रार युवा नेता कामरान जफर चुनाव प्रचार में हर तरह ळिाकण्डा अपना रहे है। पहली बार चुनाव लड़ रहे कामरान जफर के  लिए यह चुनाव परिणाम राजनैतिक भविष्य तय करेगा कांग्रेस पार्टी नेता व कार्यकर्ता रात-दिन एक किए हुए हैं अब देखना यह है कि  मतदाता उनकी मेहनत पर कितना प्रभावित होते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नगर पालिका परिषद का चुनाव हुआ चतुष्कोणीय

Posted on 28 June 2012 by admin

नगर निकाय का चुनाव रोमांचक दौर में  पहुॅच चुका है। ज्ञात हो कि सुलतानपुर जनपद के नगर निकाय व नगर पंचायत का चुनाव आगामी 01 जून को है। जिसमें  नगर पालिका का चुनाव बेहद ही रोमांचक दौर में पहुॅच चुका है। अध्यक्ष पद के लिए मैदान में 21 उम्मीद्ववार अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। जिसमें वर्तमान में नगर अध्यक्षी का चुनाव लड़ने वालों में एक निवर्तमान के अलावा दो पूर्व चेयर मैन भी मैदान में हैं। सुलतानपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष के उम्म्ीद्वार मुन्नी किन्नर का तो यहाॅ तक कहना है कि अभी तक आप लोग भड़ुओं का नगर पालिका  का अध्यक्ष बनाकर नगर का विकास देख चुके हैं। इस बार हमें चुनाव में जिता कर देखिये, मैंे नगर का काया कल्प कर दूॅगा।  अभी तक के चुनावी समीकरण में कोई तस्वीर  स्पष्ट नजर नहीं आ रही है। जिससे उम्मीद्वारों के दिल की धड़कने तेज कर दी है।  कांग्रेस पार्टी ने अपना प्रत्याषी युवा प्रत्याषी कामरान जफर को बनाया है वहीं कांग्रेस के बागी प्रत्याषी के रूप में नगर उपाध्यक्ष डा0 मकसूद सरदार ने चुनावी मैदान में कूदकर कांग्रेस का लुटिया डुबोने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं। यही हाल भाजपा में भी है। जिला महिला अध्यक्ष  रह रही भावना सिंह षंख बजाकर  एवं पूर्व चेयर मैन षिवकुमार अग्रहरि हेेलिकाॅप्टर उड़ा भाजपा प्रत्याषी के विरूद्ध ताल ठोक रहे हैं। यह तो तय है कि न तो भावना सिंह चुनाव जीतने की स्थिति में हैं और नही षिव कुमार अग्रहरि। इस प्रकार जिले के नगर पालिका का चुनाव दो मुस्लिम एवं एक ब्राह्मण तथा एक वैष्व वर्ग में सीधे चतुष्कोणीय लड़ाई  होती जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विक्टोरिया पैलेस नये मेहमान के स्वागत में सज-धज कर तैयार

Posted on 28 June 2012 by admin

photo-nनगर का ऐतिहासिक भवन विक्टोरिया पैलेस नये अध्यक्ष व सभासद के स्वागत की तैयारी में गुलाबी रंग में रंग-पुत कर तैयार हो गया है। अधिषाषी अधिकारी नगर पालिका सुलतानपुर के मुषीर अहमद ने गुलाबी रंग में उक्त भवन के साथ ही साथ सभासद कक्ष व नगर पालिका से सम्बन्धित अन्य कार्यालयों का भी  काया कल्प करवाया। कई वर्षो बाद उक्त भवन जहाॅ नगर पालिका का कार्यालय स्थित है दुल्हन की तरह सजा देखा गया। लेकिन वहीं कई नगर के सम्मानित लोग नगर पालिका की खूबसूरती में दाग लगाने का भी काम करते हैं। पगर पालिका के प्रवेष द्वार से सटे जहाॅ नगर पालिका ने मूत्रालय का निर्माण करवा रखा है उसे बाउण्ड्री वाल खींच कर  नये भवन का निर्माण करवाना चाहते हैं। जन मानस के लिए बनवाया गया मूत्रालय पर नगर के कथित भूमाफियाओं ने अपनी गिद्ध दृष्टि गडा़ दी है। विरोध करने पर मुषीर अहमद को जान से भी मारने की धमकी दी गयी। जिसकी षिकायत पिछले दिनो जिलाधिकारी सेे पे्रसवार्ता में भी गयी थी। परन्तु अब तक उक्त प्रकरण पर जिलाधिकारी द्वारा कार्यवाही न करना जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बारात से लौट रहे बाप-बेटे की गोली मार कर हत्या

Posted on 28 June 2012 by admin

ऽ    पुरानी रंजिस बनी घटना का कारण
ऽ    नामजद प्राथमिकी दर्ज, कोई भी गिरफ्तारी नहीं
बल्दीराय । वैवाहिक समारोह से वापस लौट रहे बाप-बेटे की देर रात उनके गाॅव के समीप ही गोली मार कर हत्या कर दी गई। परिजनों की तहरीर पर थाना पुलिस ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए सम्भावित ठिकानों पर पुलिस द्वारा दबिस दी जा रही है। थाना क्षेत्र के  रामपुर फुआ निवासी जगन्नाथ पाण्डेय तथा उसका पुत्र चन्द्र भूषण  पाण्डेय  को  बारात से वापस आते समय गाॅव के पास स्थित निषाद के नलकूप के पास रात्रि साढ़े 12 बजे लगभग आधा दर्जन आरोपियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। सूचना पर पहुॅची थाना पुलिस ने ष्षवों क ापंच नामा बना कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दियां। मृतकों के परिजन की तहरीर पर थाना बल्दीराय ने पारो महमूद पुर निवासी राकेष ,सुरेष यादव पुत्रगण सालिक राम यादव,  अमरजीत, राकेष पुत्रगण महाबीर तथा जगन्नाथ यादव के विरूद्ध हत्या की नामजद प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए सम्भावित ठिकानों पर दबिष दे रही है। समाचार लिखे जाने तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

संक्रामक रोंगों की दस्तक, कई भर्ती

Posted on 24 June 2012 by admin

जिले में भले ही मानसून ने दस्तक नहीं दी है। लेकिन संक्रामक रोंगों ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। जून में अब तक संक्रामक रोंगों से पीडि़त 87मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ज्ञात हो कि भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू होते ही जनपद में सक्रामक रोग फैलने शुरू हो गए। आए दिन जिला अस्पताल में डायरिया, उल्टी, पेटदर्द और बुखार से पीडि़त मरीजों का तांता लगा रहता है। इसके अलावा ओपीडी में भी सैंकड़ों मरीज डाक्टरों के कक्ष के सामने लाइन लगाए देखे जा सकते हैं। इस सम्बन्ध में जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक अमरजीत सिंह अजमानी ने बताया कि संक्रामक रोग अधिकतर दूषित भोजन और पानी से फैलता है। इसके लिए साफ और उबला हुआ पानी पीना चाहिए। हमेशा ताजा भोजन करना चाहिए और भोजन से पूर्व साबुन से हाथ धोने चाहिए। यदि पानी खराब है तो उसमें क्लोरीन की गोली डालकर प्रयोग में लाया जा सकता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विद्युत विभाग की आनलाइन बिलिंग सेवा बनी मुसीबत

Posted on 24 June 2012 by admin

विद्युत विभाग की आनलाइन बिलिंग सेवा उपभोक्ताओं के लिए सिरदर्द बन गई है। हालत यह है कि दिन भर जमा काउन्टर पर लाइन लगाने के बाद भी बिल नहीं जमा हो पा रहे हैं। बतातें चलें कि शहर में विद्युत विभाग ने आन लाइन बिलिंग सिस्टम लागू किया है। इसके तहत शहर के समस्त विद्युत विभाग ने आन लाइन बिलिंग सिस्टम लागू किया है। इसके तहत शहर के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं के बिल कार्यालय स्थित दो काउंटरो पर जमा हो रहे हैं। इसके पूर्व उपभोक्ता नगर के विभिन्न हिस्सों में लगने वाले विद्युत वसूली शिविर में आराम से जमा कर देते थे। जून में आनलाइन बिलिंग सेवा शुरू होने से उपभोक्ताओं के बिलों में मार्च का बकाया भी लग कर आ रहा है, जबकि उपभोक्ताओं की ओर से मार्च का बिल जमा किया जा चुका है। अतिरिक्त बिल लग कर आए बिल को संशोधित कराने के लिए उपभोक्ताओं को अधिशाषी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है। इसके अलावा आए दिन सर्वर फेल होने के कारण उपभोक्ताओं को कई-कई घण्टे बिल जमा करने के लिए इंतजार करना पड़ता है।ं

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जाम की समस्या से निजात नहीं पा रहे

Posted on 24 June 2012 by admin

ऽ    थोड़ी सी समझदारी से हो सकता है समस्या का समाधान
ऽ    यातायात नियमों के पालन से दुर्घटना एवं जाम की समस्या से मिलेगी
निजात

षहर के विभिन्न चैराहों पर जाम की समस्या आम बात हो गई है। जाम में फंसे लोगों को काफी मुष्किलों का सामना करना पड़ता है। कभी-कभी जाम में फंसे लोगों को एक-एक घंटे के इंतजार के बाद ही उन्हें आगे का रास्ता मिल पाता है। जाम शहर की एक प्रमुख समस्या बन गई है। और इससे निजात पाने के लिए प्रषासन द्वारा कोई विषेष कदम नहीं उठाया जा रहा है। जाम का मजा तो वही जानता है जो जाम में फंसता है। जब किसी जरूरी काम से निकले और कहीं एक घंटा बीच में फंसे रहे तो बात खुद ही समझ में आ जाएगी कि क्या होता है जाम।
आइए बात करते हैं दरियापुर रेलवे क्रासिंग की जहां पर जाम लगना आम बात हो गई है। रेलवे क्रसिंग तो सिग्नल होने के बाद तो बंद हो जाती है। लेकिन वहां पर रूके सभी लोगों को बस जल्दी ही जल्दी रहती है। कितनी जल्दी का्रसिंग को पार कर जांय लोगों की मानसिकता में शुमार हो गया है। ट्रेन की आवाज पाकर भी लोग आनन-फानन में जल्दी-जल्दी क्रासिंग पार करते देखे जा सकते हैं। चाहे साइकिल वाले हो चाहे मोटरसाइकिल वाले या फिर रिक्सा वाले सभी को बस जल्दी ही रहती है कि कब इस क्रासिंग को पार करके उस पार चले जांय। यहां तक ट्रेन लगभग 100 मीटर की दूरी पर रहती है कि लागों का आना जाना बंद नहीं होता है। ऐसे में लोग अपनी जिन्दगी से खिलवाड़ कर आगे निकलने के लिए बेताब रहते हैं क्योंकि वे सभी लोग समझते हैं कि कहीं जाम में न फंस जांय और फिर घंटों का इंतजार करना पड़े। इससे बेहतर है कि जल्दी-जल्दी निकलते रहो। जाम का प्रमुख कारण बाइक सवार लोग और बिना लाइन के वाहनों का प्रवेष होता है। जो आगे निकलने की होड़ में जाम की समस्या को अंजाम दे देते हैं और खुद तो फंसते ही हैं दूसरों को भी फंसा देते हैं।
बात यही तक नहीं है सिर्फ दरियापुर क्रसिंग पर ही नहीं बल्कि शहर की लगभग सभी क्रसिंगों पर यही हाल रहता है। जहां पर लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है। उधर दरियापुर ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य होने की वजह से जाम की समस्या और भी बढ़ गई है। कभी-कभी तो जाम इस कदर लग जाता है कि आने वाले लोगों को टैम्पों छोड़कर पैदल ही आना पड़ता है। क्योंकि लोग समझते हैं कि कब रास्ता खुले इसका कुछ पता नहीं है। शहर के चैक, बाधमंडी चैराहा, डाकखाना चैराहा, तथा बस स्टेशन पर जाम की समस्या से जूझते लोगों को आसानी देखा जा सकता है। प्रशासन की थोड़ी सी सहायता और लोगों की थोड़ी सी समझदारी जाम की समस्या सेे निजात दिला सकती है। शहर के विभिन्न चैराहों जहां जाम लगना आम बात हो गई है तथा रेलवे का्रसिंगों पर यदि दो-दो सिपाहियों की ड्यूटी लगा दी जाय तो शायद इस समस्या से निजात पाया जा सकता है लेकिन इसमे लोगों की सहभागिता अगर हो तो बात ही कुछ और है।
जाम लगने से मार्ग कुछ समय लिए अवरूद्ध तो होता ही है साथ ही साथ आॅफिस या फिर जहां पर समय से पहुंचना होता है वहां पर समय से पहुंचने में विलम्ब हो जाता है जिससे आम व खास सभी पर इसका प्रभाव पड़ता है। शहर के कुछ स्थानों पर भीड़ व आवागमन इतना रहता है कि वृद्ध व्यक्ति को अगर सड़क पार करनी होती है तो उसे किसी का सहारा या फिर 15-20 मिनट का इंतजार करना पड़ता है तो कहीं वह जाकर सड़क पार कर पाता है। ऐसे में अगर हम थोड़ी सी समझदारी दिखाएं तो शायद यह नौबत न आए कि लोगों का आवागमन अवरूद्ध और उन्हें परेशानी हो। यह किसी एक को नहीं है बल्कि समाज के हर वर्ग हर व्यक्ति को समझने की आवश्यकता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नगर पालिका परिषद चुनाव रोमांचक दौर मंें

Posted on 24 June 2012 by admin

ऽ    अध्यक्ष पद के 21 प्रत्याषी  हैं चुनावी मैदान में
ऽ    बागी प्रत्याषी कांग्रेस एवं भाजपा का बिगाड़ रहे हैं समीकरण
ऽ    निर्दलीय प्रत्याषी भी ठोक रहे हैं ताल
ऽ    अध्यक्ष पद की प्रत्याषी मुन्नी किन्नर के पक्ष में बढ़ रहा है मतदाताओं का रूझान

नगर पालिका चुनाव के नाम वापसी के दिन 27 में 6 प्रत्याषियों ने अपना नाम वापस ले लिया था। वर्तमान में 21 प्रत्याषी चुनाव में अपनी ताल ठांेक रहे हैं। पूर्व घोषित कोंग्रेस प्रत्याषी के रूप में  नामांकन कर चुके पार्टी के जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राधे रमण मिश्र वैद्य पार्टी प्रत्याषी के राह का काॅटा बने हुए हैं। कांग्रेस प्रत्याषी कामरान जफर के लिए जीत की राह आसान नहीं हैं। डा0 मकसूद सरदार भी उनके राह का रोड़ा बने हुए हैं। भाजपा प्रत्याषी एवं निवर्तमान चेयरमैन प्रवीण अग्रवाल को पार्टी के ही पूर्व चेयर मैन षिव कुमार अग्रहरि तथा पार्टी की जिला उपाध्यक्ष रही भावना सिंह से कड़ी टक्कर मिल रही है। हालाकि बागी प्रत्याषी के रुप में पर्चा दाखिल कर चुके पूर्व चेयर मैन भोला नाथ अग्रवाल तथा वरिष्ठ भाजपाई गोवर्धन कनौडिया नक अपना नाम वापस लेकर पार्टी प्रत्याषी के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हुए हैं।  पूर्व पालिका अध्यक्ष सैयय्द रहमान मानू की बेगम साहिबा नसीम बानों भी पीस पार्टी का चुनाव निषान छत का पंखा लेकर इस भीषण गर्मी में मतदाताओं को राहत देने का आष्वासन दे रही हैं। भाजपा नेताओं में आपस में  आपस में मची घमासान को मतदाता सतर्क निगाहों से टकटकी लगाये देख रहे हैं। निर्दल प्रत्याषी डा0 डी0 एस0 मिश्रा नगर क्षेत्र में कुकुरमुत्तों की तरह उगे नर्सिंग होमों के डाक्टरों व मरीजों के बल पर चुनावी वैतरणी पार करने का विष्वास पाले हुए हैं। निर्दल प्रत्याषी षैलेन्द्र षुक्ला  भी अल्पसंख्यक वर्ग के निचले तबके,नगर के खटिक बिरादरी तथा ब्राह्मण मतदाताओं के साथ होने का जहाॅ दम भर रहे हैं। वहीं व्यापारी नेता रवीन्द्र त्रिपाठी नगर के व्यवसायियों के भरोसे अपने को जीता हुआ मान रहे हैं। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के मतदाता वुद्धिजीवी की श्रेणी में आते हैं। अधिसंख्य मतदाताओं से चर्चा के दौरान जो बात उभर कर आई कि अब जितने भी अध्यक्ष हुए हैं सभी ने नागरिकों के हित में काम कम तथा अपनी तिजोरी भरने का अधिक काम किया है। इस लिए अधिकतर मतदाताओं ने मुन्नी किन्नर के पक्ष में मतदान करने की बात बतायी।  चुनाव क्षेत्र में उतरे लगभग सभी प्रत्याषी नगर पालिका की कुर्सी पर गिद्ध दृष्टि जमाये हुए हैं। कुल मिला कर यह कहना जल्दबाजी होगी कि किस पार्टी अथवा निर्दल प्रत्याषी के सिर पर जीत का सेहरा बॅधेगा । राष्ट्रीय दलों के बागी प्रत्याषिंयों ने  जहाॅ अधिकृत प्रत्याषियों के नाक में दम कर रखा है। वहीं निर्दल प्रत्याषी भी किसी से कम नहीं हैं। देखना यह है कि समय का ऊॅट किस करवट बैठता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in