Categorized | हरदोई

विद्युत विभाग की आनलाइन बिलिंग सेवा बनी मुसीबत

Posted on 24 June 2012 by admin

विद्युत विभाग की आनलाइन बिलिंग सेवा उपभोक्ताओं के लिए सिरदर्द बन गई है। हालत यह है कि दिन भर जमा काउन्टर पर लाइन लगाने के बाद भी बिल नहीं जमा हो पा रहे हैं। बतातें चलें कि शहर में विद्युत विभाग ने आन लाइन बिलिंग सिस्टम लागू किया है। इसके तहत शहर के समस्त विद्युत विभाग ने आन लाइन बिलिंग सिस्टम लागू किया है। इसके तहत शहर के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं के बिल कार्यालय स्थित दो काउंटरो पर जमा हो रहे हैं। इसके पूर्व उपभोक्ता नगर के विभिन्न हिस्सों में लगने वाले विद्युत वसूली शिविर में आराम से जमा कर देते थे। जून में आनलाइन बिलिंग सेवा शुरू होने से उपभोक्ताओं के बिलों में मार्च का बकाया भी लग कर आ रहा है, जबकि उपभोक्ताओं की ओर से मार्च का बिल जमा किया जा चुका है। अतिरिक्त बिल लग कर आए बिल को संशोधित कराने के लिए उपभोक्ताओं को अधिशाषी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है। इसके अलावा आए दिन सर्वर फेल होने के कारण उपभोक्ताओं को कई-कई घण्टे बिल जमा करने के लिए इंतजार करना पड़ता है।ं

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in