बारात से लौट रहे बाप-बेटे की गोली मार कर हत्या

Posted on 28 June 2012 by admin

ऽ    पुरानी रंजिस बनी घटना का कारण
ऽ    नामजद प्राथमिकी दर्ज, कोई भी गिरफ्तारी नहीं
बल्दीराय । वैवाहिक समारोह से वापस लौट रहे बाप-बेटे की देर रात उनके गाॅव के समीप ही गोली मार कर हत्या कर दी गई। परिजनों की तहरीर पर थाना पुलिस ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए सम्भावित ठिकानों पर पुलिस द्वारा दबिस दी जा रही है। थाना क्षेत्र के  रामपुर फुआ निवासी जगन्नाथ पाण्डेय तथा उसका पुत्र चन्द्र भूषण  पाण्डेय  को  बारात से वापस आते समय गाॅव के पास स्थित निषाद के नलकूप के पास रात्रि साढ़े 12 बजे लगभग आधा दर्जन आरोपियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। सूचना पर पहुॅची थाना पुलिस ने ष्षवों क ापंच नामा बना कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दियां। मृतकों के परिजन की तहरीर पर थाना बल्दीराय ने पारो महमूद पुर निवासी राकेष ,सुरेष यादव पुत्रगण सालिक राम यादव,  अमरजीत, राकेष पुत्रगण महाबीर तथा जगन्नाथ यादव के विरूद्ध हत्या की नामजद प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए सम्भावित ठिकानों पर दबिष दे रही है। समाचार लिखे जाने तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in