नगर पालिका परिषद का चुनाव हुआ चतुष्कोणीय

Posted on 28 June 2012 by admin

नगर निकाय का चुनाव रोमांचक दौर में  पहुॅच चुका है। ज्ञात हो कि सुलतानपुर जनपद के नगर निकाय व नगर पंचायत का चुनाव आगामी 01 जून को है। जिसमें  नगर पालिका का चुनाव बेहद ही रोमांचक दौर में पहुॅच चुका है। अध्यक्ष पद के लिए मैदान में 21 उम्मीद्ववार अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। जिसमें वर्तमान में नगर अध्यक्षी का चुनाव लड़ने वालों में एक निवर्तमान के अलावा दो पूर्व चेयर मैन भी मैदान में हैं। सुलतानपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष के उम्म्ीद्वार मुन्नी किन्नर का तो यहाॅ तक कहना है कि अभी तक आप लोग भड़ुओं का नगर पालिका  का अध्यक्ष बनाकर नगर का विकास देख चुके हैं। इस बार हमें चुनाव में जिता कर देखिये, मैंे नगर का काया कल्प कर दूॅगा।  अभी तक के चुनावी समीकरण में कोई तस्वीर  स्पष्ट नजर नहीं आ रही है। जिससे उम्मीद्वारों के दिल की धड़कने तेज कर दी है।  कांग्रेस पार्टी ने अपना प्रत्याषी युवा प्रत्याषी कामरान जफर को बनाया है वहीं कांग्रेस के बागी प्रत्याषी के रूप में नगर उपाध्यक्ष डा0 मकसूद सरदार ने चुनावी मैदान में कूदकर कांग्रेस का लुटिया डुबोने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं। यही हाल भाजपा में भी है। जिला महिला अध्यक्ष  रह रही भावना सिंह षंख बजाकर  एवं पूर्व चेयर मैन षिवकुमार अग्रहरि हेेलिकाॅप्टर उड़ा भाजपा प्रत्याषी के विरूद्ध ताल ठोक रहे हैं। यह तो तय है कि न तो भावना सिंह चुनाव जीतने की स्थिति में हैं और नही षिव कुमार अग्रहरि। इस प्रकार जिले के नगर पालिका का चुनाव दो मुस्लिम एवं एक ब्राह्मण तथा एक वैष्व वर्ग में सीधे चतुष्कोणीय लड़ाई  होती जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in