पुलिस प्रशासन ने हीलाहवाली दिखाई है

Posted on 29 June 2012 by admin

जनपद प्रतापगढ़ के नवाबगंज थाना क्षेत्र के कुण्डा तहसील के अन्तर्गत अस्थाना गांव में विगत दिनों हुए दलित नाबालिक लड़की के साथ सामूहिक दुराचार एवं जघन्य हत्या के उपरान्त ग्रामीणों में फैले आक्रोश के चलते दुराचार के आरोपितों की बस्ती में हुई आगजनी में 46 घरों के जल जाने की दुःखद घटना पर उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी के निर्देश पर आज उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी का एक तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने प्रतापगढ़ पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया एवं वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की। प्रतिनिधिमंडल द्वारा विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी को सौंपा जायेगा।
प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कंाग्रेस अनुशासन समिति के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी, पूर्व मंत्री श्री राजबहादुर एवं पूर्व एमएलसी श्री सिराज मेंहदी शामिल रहे।
प्रदेश कांग्रेस के मीडिया सचिव विजय सक्सेना ने बताया कि घटनास्थल का मौका मुआयना के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पीडि़त परिवार से मुलाकात की। मृतक बालिका के पिता राम सजीवन एवं उनकी पत्नी को शोक संवेदना प्रकट किया तथा उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी की ओर से 25हजार रूपये आर्थिक सहायता प्रदान की। इसके पूर्व राष्ट्रीय अनु0जाति आयोग के अध्यक्ष श्री पी0एल0 पुनिया ने पीडि़त परिवार को एक लाख पच्चीस हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की थी।
श्री सक्सेना ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने बताया है कि घटनास्थल का दौरा करने के दौरान प्रतापगढ़ जिला कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो0 इशहाक तथा शहर अध्यक्ष सहित तमाम वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद रहे। उन्होने बताया कि स्थानीय प्रशासन द्वारा प्रभावी व तत्काल कदम न उठाये जाने से यह दुःखद घटना घटित हुई है। कुछ राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते पुलिस प्रशासन ने हीलाहवाली दिखाई है, यदि दुराचार के आरोपितों को तत्काल पुलिस गिरफ्तार करती तो शायद इस घटना को घटित होने से रोका जा सकता था। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि पीडि़त परिवार ने सरकारी मुआवजे को लेने से इंकार कर दिया है। पूरे गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है। लोग सहमे हुए हैं।
प्रतिनिधिमंडल ने अग्निपीडि़तों को समुचित आर्थिक सहायता एवं मृतका के पीडि़त परिवार को उचित मुआवजा व सुरक्षा प्रदान किये जाने की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in