पार्टी प्रत्याशी घोषित किया

Posted on 28 June 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने वृन्दावन (मथुरा) से मुकेश गौतम एवं कोसीकला (मथुरा) से भगवत प्रसाद रूहेला को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी के राज्य ईकाई के प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने आज मथुरा जनपद की दो नगर पालिका परिषद , वृन्दावन एवं कोसीकलां से अध्यक्ष पद हेतु प्रत्याशी की घोषणा की।
श्री पाठक ने बताया कि आज घोषित हुए इन प्रत्याशियों के साथ अब मथुरा जनपद के तीनों नगर पालिका परिषद हेतु प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है। पार्टी ने मथुरा से श्रीमती मनीषा गुप्ता, वृन्दावन से मुकेश गौतम एवं कोसीकलां से भगवत प्रसाद रूहेला को प्रत्याशी बनाया है। इन स्थानों पर 18 जुलाई को मतदान होना है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष         डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कन्नौज नगर पालिका परिषद पद के लिए       श्रीमती सरोज पाठक को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in