Archive | राज्य

शारदा, घाघरा एवं बूढ़ी-राप्ती का जल स्तर खतरे के निषान से ऊपर

Posted on 04 August 2012 by admin

उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी जनपद के पलिया कलां गेजस्थल पर शारदा नदी का जल स्तर आज 153.750 मी0 रहा जो खतरे के जल स्तर से 0.13 मी0 ऊपर है। इसी प्रकार बाराबंकी जनपद में एल्गिनब्रिज गेजस्थल पर घाघरा नदी का जल स्तर 106.496 मी0 है जो खतरे के जल स्तर से 0.43 मी0 ऊपर है। फैजाबाद जनपद में अयोध्या गेजस्थल पर घाघरा नदी 92.830 मी0 है जो खतरे के निषान से 0.16 मी0 ऊपर है तथा सिद्धार्थ नगर में ककरही गेजस्थल पर बूढ़ी राप्ती का आज का जल स्तर 86.255 मी0 रहा जो खतरे के जल स्तर से 0.60 मी0 अधिक है।
भीमगौड़ा जनपद के हरिद्वार गेजस्थल पर गंगा नदी तथा बलिया जनपद के तुर्तीपार गेजस्थल पर घाघरा नदी खतरे के जल स्तर से 0.50 मी0 के अंतर्गत बह रही हैं इन नदियों का आज का जल स्तर क्रमषः 293.650 एवं 63.900 मीटर था जो खतरे के जल स्तर से 0.35 मीटर एवं 0.11 मी0 नीचे है।
आज 2.00 बजे जनपद भीम गौड़ा हरिद्वार गेजस्थल पर गंगा नदी का जल स्तर नीचे आ रहा है जबकि बाराबंकी में एल्गिन ब्रिज गेजस्थल, फैजाबाद में अयोध्या गेजस्थल तथा बलिया जनपद के तुर्तीपार गेजस्थल पर घाघरा नदी, बलरामपुर में राप्ती नदी तथा कुषी नगर जनपद के खड्डा गेजस्थल पर गण्डक नदी का जल स्तर बढ़ रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पी0डी0श्रीनिवास मिश्र मेरठ गये सहित 9 बी0डी0ओ0 का स्थानान्तरण

Posted on 04 August 2012 by admin

शासन स्तर से  हुये प्रशासनिक फेरबदल में यहाँ पी0डी0 श्रीनिवास मिश्र का मेरठ में डी0डी0ओ0 के पद पर स्थानान्तरण कर दिया गया तथा उनकी जगह पर खीरी के पी0डी0शंकरलाल त्रिपाठी को यहाँ की जिम्मेदारी सौंपी गयी। इस के अतिरिक्त जिले से 6 बी0डी0ओ0 गैर जनपद में स्थानान्तरित करके 9बी0डी0ओ0 को यहाँ पर आमद की सूचना प्राप्त हुयी। अभी आगन्तुकों में से किसी को भी जिम्मेदारी नहीं सौंपी गयी गैर जनपद वाले बी0डी0ओ0 सण्डीला के वीरेन्द्र सिंह को बाराबंकी भेजा गया, कछौना में तैनात अलका भार्गव केा उन्नाव भेजा गया, वन्दना सिंह को लखनऊ ग्राम्य विकास विभाग से अटैच किया गया माधौगंज के शिव सिंह को बिजनौर, अहिरोरी भरखनी के विनोद श्रीवास्तव को पीलीभीत, हरपालपुर के बी0डी0ओ0 अवधेश बाजपेयी का प्रमोशन कर दिया गया और उन्हें मथुरा का पी0डी0 बना दिया गया है। शासन से भेजे गये बी0डी0ओ0 बलरामपुर से सच्चिदानन्द निगम कानपुर के महेन्द्र दुबे, जौनपुर के बृजेन्द्र शुक्ला, बांदा से अशोक कुमार, बदायूँ के अनिल कुमार तथा अन्य को यहाँ भेजा गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

व्यवस्था बदली मजदूरों का समय से होगा भुगतान

Posted on 04 August 2012 by admin

विकास भवन के स्वर्ण जयन्ती सभागार में मनरेगा के कार्यों में प्रयोग होने वाली ई-मेल रजिस्टर की जानकारी के सन्दर्भ में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी डी0एम0/सी0डी0ओ0 आनन्द कुमार द्विवेदी ने उपस्थित बी0डी0ओ0/ए0डी0ओ0 को सम्बोधित करते हुए कहा कि अब सभी विकास खण्ड अधिकारी एवं ग्राम पंचायत सेक्रेटरी, रोजगार सेवक के माध्यम से गाँव में कराये गये विकास कार्यों हेतु जो मजदूर काम मांगने आते हैं उनका नाम पिता कानाम, गांव, विकास खण्ड, तहसील व जिला सहित पूरा विवरण साफ स्वच्छ एवं बड़े अक्षरों में रजिस्टर पर अंकित करें किसी प्रकार की त्रुटि या कांट छांट या ओवरराइटिंग अब नहीं होना चाहिए। रजिस्टर विवरण पर अंकन होने पर दूसरी जगह यदि उसका नाम आया तो कार्यवाही की जायेगी ताकि पारदर्शिता बनी रहे। उन्होने सोमवार तक सभी विकास खण्डों में उन्होने सोमवार तक सभी विकास खण्डों में यही प्रक्रिया अपनाने पर बल दिया। मनरेगा कार्य के लिए ई-रजिस्टर में लापरवाही नहीं आनी चाहिए। मनरेगा कार्य के लिए ई-रजिस्टर में लापरवाही नहीं आनी चाहिए रजिस्टर के माध्यम से ही उनका भुगतान सुनिश्चित करें। मस्टर रोल के समय से एम0बी0 कराकर सम्बन्धित अधिकारी मुख्यालय को उपलब्ध करवायें बैठक में भारत सरकार से आये लोगों को समस्त बी0डी0ओ0 ई-रजिस्टर की जानकारी फिल्म के माध्यम से उपलब्ध करवायी गयी। बैठक में सभी सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने के लिए पायलेट प्रोजेक्ट की रूप-रेखा तैयार करने के निर्देंष

Posted on 01 August 2012 by admin

प्रदेष के अल्पसंख्यक कल्याण एवं नगर विकास मंत्री मोहम्मद आज़म खाॅं ने पर्यटन राज्य मंत्री से एक पत्र के जरिये अनुरोध किया है कि वे ऐतिहासिक नगरी रामपुर को पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने के लिए पायलेट प्रोजेक्ट की रूप-रेखा तैयार करने के निर्देंष अपने उच्चाधिकारियों को दें। अपने पत्र में उन्होंने पर्यटन मंत्री से यह भी कहा कि यदि इस संबंध में उनके विभागीय अधिकारियों को उनसे चर्चा करनी हो तो वे किसी भी समय इस विषय पर उनसेे चर्चा कर सकते हैं।
काबीना मंत्री श्री खाॅं ने इससे पूर्व भी रामपुर की ऐतिहासिक महत्ता एवं रामपुर को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने की अपार संभावाओं का उल्लेख करते हुए पर्यटन मंत्री को पत्र लिखा था। उन्होंने कहा कि इस पायलेट प्रोजेक्ट पर पर्यटन विभाग द्वारा शीघ्र-अति-षीघ्र विचार कर इसे गति प्रदान की जानी चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

निजी नर्सिंग होम बराबर मरीजों को लूट रहे हैं

Posted on 01 August 2012 by admin

जनपद में बहुतायत संख्या में खुले यह निजी अस्पतालों का धन्धा काफी फल फूल रहा है इनकी तरफ रोंक का कोई कारगर तरीका प्रशासन नहीं अख्तायर कर पा रहा है। स्वास्थ्य विभाग इनके आगे लाचार सा लग रहा है क्या लूट में सबका बराबर का हिस्सा तो नहीं है केवल हरदोई शहर में 2दर्जन निजी नर्सिंग होम संचालित हैं सुरक्षा मानकों की धज्जियां उड़ाने में सभी एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ लगा रखी है। नर्सिंग होमों के पास इन्हीं के द्वारा संचालित एक मेडिकल सेन्टर एवं लैब सेन्टर मरीज अस्पतालों के पास रखा जाता है जो मरीजों व तीमारदारों से भरपूर लूट कर रहे हैं इसी से सम्बन्धित हरदोई मेडिकल सेन्टर के नाम से पुलिस लाइन के सामने पिहानी के पण्डरवाकला निवासी रामसहाय ने बताया उनकी पत्नी को प्रसूव हेतु जब परिजनों ने वहाँ पर भर्ती करवाया जो जांच के बाद डाक्टरों ने ब्लड चढ़ाने की बात कही सोमवार को जब ब्लड आया तो वह दूसरे ग्रुप का ब्लड दोगुना दामों पर उसे लाकर दिया गया। इस पर परिजनों ने आपत्ति की तो अस्पताल प्रशासन ने मरीज को डिस्चार्ज करने की धमकी दे डाली ऐन वक्त पर इस धमकी से परिजन हंगामा करने लगे मीडियाकर्मी तभी आ गये उनके आने पर वही चिकित्सक अपने कमरों में जाकर बैठ गये अस्पताल का कोई भी जिम्मेदार सामने नहीं आया यह एक बानगी भर है सारा का बगैर ब्लड के सम्पन्न हो गया जनता जिन्हें भगवान मानती है उनका यह वीभत्स रूप उसी समय सामने आ गया। यह निजी अस्पताल गांव के झोला छाप डाक्टरों एवं दलालों के माध्यम से दिन दूनी रात चैगुनी करने मे लगे हैं। ऐसे अस्पतालों में कुछ नघेटा रोड, धर्मशाला रोड व शहर के अन्य भागों में स्थित है।
5. लापरवाही सफाईकर्मियों की फैलने लगी बीमारियां-हरदोई। जनपद के गांव में सफाईकर्मियों की नियुक्ति शासन द्वारा यह सोंच कर की गयी थी कि यह सफाई स्वच्छता एवं निर्मल भारत बनाने में सरकार का सहयोग करेंगे परन्तु ऐसा नहीं हो रहा है। बारिश के मौसम में गांव में सफाई न होने पर बीमारियां अपने पैर पसार रही हैं जिले में 1101 ग्राम पंचायतों में 2200सफाईकर्मी तैनात किये गये लेकिन इन पंचायतों में कभी भी कहीं पर भी नियमित सफाईकर्मी नहीं जाते अगर कहीं जाते हैं तो केवल ग्राम प्रधान के दरवाजे पर अपनी डियूटी को इतिश्री मानकर पूरा कर लेते हैं ज्यादातर सफाईकर्मी अपनी जगह पर दूसरो को लगा रखा है। एक सफाईकर्मी को शासन से पहले 6हजार मासिक मिलता था अब वह 10हजार का वेतन भोगी हो गया है अपनी जगह पर दूसरा सफाईकर्मी 3000रूपये में ही मासिक पर उसे मिल जाता है मुनाफा मिलीभगत से चला करता है प्रधान कहते हैं हमारा तो काम करता है बांकी सब अधिकारी जाने। सफाईकर्मी कहता है अधिकारी क्या करेगा ज्यादा से ज्यादा एक दिन का वेतन ही तो काटेगा जिससे कोई फर्क नहीं पड़ता शासन प्रशासन इनकी हड़ताल रूपी दैत्य से डरता है और चलती का नाम गाड़ी यही कहा जाता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

हरदोई रेलवे स्टेशन पर हर्ष फायरिंग होने पर 4घायल

Posted on 01 August 2012 by admin

हरदोई रेलवे स्टेशन पर दोपहर 3बजे टोडरपुर रेलवेस्टेशन में कार्यरत बरेली शाहजहांपुर मार्ग पर जो स्थित है तैनात गैंगमैन बन्धू प्रसाद मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गया वह बरेली इलाहाबाद पैसेन्जर से अपने हरदोई निवास पर जब वापस आया। हरदोई रेलवे स्टेशन पर उसके परिजनों एवं रिश्तेदार जो मौजूद रहे उसको फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। स्टेशन के गेट के बाहर आने पर कोतवाली देहात मोहल्ला प्रगति नगर निवासी बन्धू प्रसाद के साढ़ू विनोद कुमार ने अपनी लाइसेन्सी बन्दूक से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी स्टेशन के बाहर सवारियों के इन्तजार में खड़े रिक्शेवालों के गोली लगने से चार रिक्शे वाले जख्मी हो गये जख्मी होने वालों में पूराबहादुर के मुकेश कुमार(30), पिहानी चुंगी निवासी फिरोज खांन(25), सहुआ निवासी बर्मालाल(40) बघौली का सुन्नी निवासी विनोद पाल(30) वहीं पर घायल होकर गिर गये घटना स्थल पर अफरा तफरी एवं भगदड़ का माहौल बना कुछ लोगों ने साहस करके विनोद कुमार को बन्दूक सहित दबोच लिया रेलवे पुलिस ने पहुँचकर उसे हिरासत में लिया। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जानकारी पर पता चला विनोद एक प्राइवेट कम्पनी में सुरक्षा गार्ड है। अब पुलिस उसका लाइसेन्स निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर रही है लेकिन इस हर्ष फायरिंग में सुरक्षा व्यवस्था पर सारे इन्तजाम की पोल खोल कर रख दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मा0 काषीराम षहरी आवास योजना के आबंटन में हुई धांधली उजागर

Posted on 31 July 2012 by admin

ऽ    राही जन सेवा संस्थान ने जन सूचना अधिकार के तहत घाटाले का किया पर्दाफास
ऽ    अपात्र लाभार्थियों व चयन समिति के अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की मांग

पूर्ववर्ती  बसपा सरकार की अति महत्तवाकांक्षी योजना मा0 काषीराम ष्षहरी आवासीय योजना जिसके तहत ऐसे गरीब जो मेहनत मजदूरी के जकरये अपना तथसा आने परिवार का पालन करते हैं तथा उनके सिर पर अपनी पक्की छत न हो को ही उक्त आवास आवंटित किए जाने थे, किन्तु डूडा अधिकारी तीर्थ राज (तत्कालीन)  कार्यालय के कर्मचारी राजस्व विभाग के अधिकारियों ण्वं चयन समिति के अकधकारियों के खाउ-कमाउ नीमि के चलते, मात्र 20 प्रतिषत पात्र व्यक्ति ही लाभ पा सके हैं। षेष 80 प्रतिषत ऐसे लोग के नाम आवंटन है जिनके नगर क्षेत्र में एक से अधिक पक्के मकान हैं तथा करोड़ों रूप्ये की सम्पत्ति के मालिक भी हैं। नगर की राही जन सेवा संस्थान द्वारा जन सूचना अधिकार के अन्तर्गत मांगी गयी जानकारी में उक्त बातों का खुलाषा हुआ है। निवास, जाति तथा आय प्रमाण पत्र जिस राषन कार्ड के आधार पर जारी किए गये हैं उन्हें जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा दिए गये पत्रांक 204 दिनांक 01 जून 2012 के द्वारा फर्जी होने की बात उजागर हुई है। राही जन सेवा संस्थान ने फार्जी प्रमाणपत्र ( आय, जाति, निवास ) जारी करने वाले राजस्व विभाग के अधिकारियों तथा दूसरे गरीब पात्रों के हक पर डाका डालने वाले  आवंटियों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत करवाकर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

ट्रक ने रौंदी बाइक, पति-पत्नी के चिथड़े उड़े

Posted on 31 July 2012 by admin

लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा
तीन बेटी और एक बेटा हुए अनाथ

शहर में कई स्थानों पर आये दिन होने वाली दुर्घटनाओं मंे लोग असमय काल का ग्रास बन जाते हैं। लेकिन पुलिस प्रशासन ने आये दिन होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए ऐसे स्थानों का चिन्हांकन तो काफी समय पहले कर लिया है, लेकिन अभी तक कोई कारगर कदम नहीं उठाया है। जिससे आये दिन सड़कें खून से लाल हो रहीं हैं। सोमवार को भी एक वीभत्स सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दम्पति की दर्दनाक मौत हो गयी। दोनों पति-पत्नी के सड़क पर चिथड़े बिखर गये। पुलिस ने मांस के लोथड़ों को इकट्ठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। खराब सड़क को लेकर आक्रोशित लोगों ने ट्रक पर पथराव किया और थोड़ी देर के लिए उक्त मार्ग जाम कर दिया।
वहीं दूसरी ओर पुलिस ने मौके से दुर्घटना करने वाले ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
गौरतलव है कि शहर के कई बाहरी इलाके दुर्घटना पाॅइन्ट बन गये हैं। जहां रोजाना से सड़क हादसे होते रहते हैं। जीटी रोड़ पर भुकराबली, सारसौल चैराहा, गभाना ओवर ब्रिज, पनैठी चैराहा, अकराबाद, पीएसी, क्वार्सी बाईपास, एटा चुंगी, खैर बाईपास, गंदा नाला आदि स्थान सड़क हादसों के लिए कुख्यात हो चुके हैं। ऐसा नहीं है कि इन दुर्घटना पाॅइन्ट की जानकारी पुलिस प्रशासन को नहीं है। लेकिन प्रशासन ने इनका चिन्हांकन कराने के बाद ही इतिश्री कर ली हैं। इस कारण लोग आये दिन जान गंवा रहे हैं। दुर्घटनाओं में किसी के भाई की जान जाती है तो किसी के बेटे-बेटी, पति या पत्नी की जान जाती है। मगर ऐसा लगता है कि प्रशासन को इससे कोई सरोकार नहीं है। सोमवार को पीएसी के पास हुए वीभत्स सड़क हादसे के बाद को लोगों की जुबां पर यही बातें बार-बार आ रहीं थीं कि दुर्घटना में मृत पति-पत्नी के हुए चिथड़े अच्छे-अच्छे दिल वाले भी नहीं देख पा रहे थे। दम्पति की मौत के बाद तीन बेटी और एक बेटा अनाथ हो गये।
बताया जाता है कि पेशे से पेन्टर योगेन्द्र राठौर निवासी भगवान नगर गली नं. 2 थाना सासनी गेट सोमवार को सुबह रिश्तेदारी में अपनी पत्नी निर्मला राठौर के साथ स्प्लेन्डर बाइक से अतरौली गये थे, दोपहर 1 बजे के करीब वह बापिस घर लौट रहे थे तभी पीएसी के निकट खाद से भरे ट्रक ने बाइक को चपेट में लेकर बुरी तरह रौंद दिया। जिससे निर्मला राठौर के शरीर के चिथड़े उड़ गये जबकि पति योगेन्द्र का शव भी बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। दुर्घटना के बाद लोगों ने ट्रक का पीछा कर उसे पकड़ लिया और मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। दुर्घटना स्थल का नजारा इतना वीभत्स था कि देखने वालों के रौंगटे खडे हो गये। मृतक दम्पति ने अपने पीछे तीन बेटी और एक बेटे को छोडा है। पुलिस ने चालक को जेल भेज दिया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जल स्तर खतरे के निषान से ऊपर

Posted on 30 July 2012 by admin

उत्तर प्रदेष के पलिया कला, लखीमपुर खीरी जनपद में शारदा नदी का जल स्तर खतरे के निषान से 0.20 मीटर ऊपर है।
सिंचाई विभाग के केन्द्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रातः 8.00 बजे नदी का जल स्तर 153.82 मी0 था, जबकि खतरे का जल स्तर 153.62 मी0 है।
इसी प्रकार एल्गिन ब्रिज बाराबंकी जनपद तथा अयोध्या जनपद फैजाबाद में घाघरा नदी तथा चन्द्रदीप घाट गोण्डा जनपद में कुआनों नदी खतरे के निषान से .50 मीटर के अंतर्गत बह रही हैं। इन नदियों का आज का जल स्तर क्रमषः 105.93, 92.38 तथा 88.72 मीटर है, जो खतरे के स्तर से क्रमषः 0.14, 0.35 एवं 0.12 मी0 नीचे है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

इटावा के प्रभागीय वनाधिकारी को तात्कालिक प्रभाव से निलम्बित किया

Posted on 30 July 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने इटावा के प्रभागीय वनाधिकारी श्री सुदर्शन सिंह को तात्कालिक प्रभाव से निलम्बित करते हुए उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई संस्थित किए जाने के निर्देश दिए हैं।
यह जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि मुख्य वन संरक्षक श्री मनोज कुमार सिन्हा से भी इस संदर्भ में शीघ्र स्पष्टीकरण मांगने तथा उनके विरुद्ध अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
ज्ञातव्य है कि प्रभागीय वनाधिकारी इटावा श्री सुदर्शन सिंह के विरुद्ध गम्भीर शिकायतें शासन को प्राप्त हुई थीं। शिकायतों की जांच मुख्य वन संरक्षक कानपुर मण्डल से करायी गयी। जांच से स्पष्ट हुआ कि श्री सिंह द्वारा गम्भीर वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमिततायें की गयी। उन्होंने सक्षम स्तर से अनुमति प्राप्त किए बिना सामानों की खरीददारी करायी। इसके अलावा प्रभागीय आवास तथा अन्य विभागीय आवासों के अनुरक्षण पर हुए व्यय की वित्तीय स्वीकृति भी प्राप्त नहीं की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in