Categorized | हरदोई

पी0डी0श्रीनिवास मिश्र मेरठ गये सहित 9 बी0डी0ओ0 का स्थानान्तरण

Posted on 04 August 2012 by admin

शासन स्तर से  हुये प्रशासनिक फेरबदल में यहाँ पी0डी0 श्रीनिवास मिश्र का मेरठ में डी0डी0ओ0 के पद पर स्थानान्तरण कर दिया गया तथा उनकी जगह पर खीरी के पी0डी0शंकरलाल त्रिपाठी को यहाँ की जिम्मेदारी सौंपी गयी। इस के अतिरिक्त जिले से 6 बी0डी0ओ0 गैर जनपद में स्थानान्तरित करके 9बी0डी0ओ0 को यहाँ पर आमद की सूचना प्राप्त हुयी। अभी आगन्तुकों में से किसी को भी जिम्मेदारी नहीं सौंपी गयी गैर जनपद वाले बी0डी0ओ0 सण्डीला के वीरेन्द्र सिंह को बाराबंकी भेजा गया, कछौना में तैनात अलका भार्गव केा उन्नाव भेजा गया, वन्दना सिंह को लखनऊ ग्राम्य विकास विभाग से अटैच किया गया माधौगंज के शिव सिंह को बिजनौर, अहिरोरी भरखनी के विनोद श्रीवास्तव को पीलीभीत, हरपालपुर के बी0डी0ओ0 अवधेश बाजपेयी का प्रमोशन कर दिया गया और उन्हें मथुरा का पी0डी0 बना दिया गया है। शासन से भेजे गये बी0डी0ओ0 बलरामपुर से सच्चिदानन्द निगम कानपुर के महेन्द्र दुबे, जौनपुर के बृजेन्द्र शुक्ला, बांदा से अशोक कुमार, बदायूँ के अनिल कुमार तथा अन्य को यहाँ भेजा गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in