पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने के लिए पायलेट प्रोजेक्ट की रूप-रेखा तैयार करने के निर्देंष

Posted on 01 August 2012 by admin

प्रदेष के अल्पसंख्यक कल्याण एवं नगर विकास मंत्री मोहम्मद आज़म खाॅं ने पर्यटन राज्य मंत्री से एक पत्र के जरिये अनुरोध किया है कि वे ऐतिहासिक नगरी रामपुर को पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने के लिए पायलेट प्रोजेक्ट की रूप-रेखा तैयार करने के निर्देंष अपने उच्चाधिकारियों को दें। अपने पत्र में उन्होंने पर्यटन मंत्री से यह भी कहा कि यदि इस संबंध में उनके विभागीय अधिकारियों को उनसे चर्चा करनी हो तो वे किसी भी समय इस विषय पर उनसेे चर्चा कर सकते हैं।
काबीना मंत्री श्री खाॅं ने इससे पूर्व भी रामपुर की ऐतिहासिक महत्ता एवं रामपुर को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने की अपार संभावाओं का उल्लेख करते हुए पर्यटन मंत्री को पत्र लिखा था। उन्होंने कहा कि इस पायलेट प्रोजेक्ट पर पर्यटन विभाग द्वारा शीघ्र-अति-षीघ्र विचार कर इसे गति प्रदान की जानी चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in