Archive | राज्य

मेगा लोक अदालत का आयोजन 21 अक्टूबर, 18 नवम्बर व 16 दिसम्बर को

Posted on 10 October 2012 by admin

लोक अदालत से शीघ्र, सुलभ व सक्षम न्याय सुनिश्चित कराने का प्रयास

अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्द्र प्रकाश तिवारी ने बताया हैं कि प्राधिकरण व्दारा प्रत्येक माह मेगा लोक अदालत का आयोजन कर अधिकाधिक वादों का निस्तारण कर वादकारीगण को शीघ्र, सुलभ व सक्षम न्याय सुनिश्चित कराने का प्रयास किये जा रहे है।
उन्हांेने बताया कि जिला जज महोदय के निर्देशानुसार इसी क्रम में 21 अक्टूबर, 18 नवम्बर तथा 16 दिसम्बर, 2012 को मेगा लोक अदालतों का आयोजन किया जायेंगा। जिसमें पारिवारिक/ वैवाहिक मामलों, मोटर दुर्घटना, प्रतिकर याचिकाओं, परकाम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 तथा भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम के आधीन संस्थित मामलों आदि का निस्तारण किया जायेंगा। उन्होंने बताया कि इन तिथियों पर जनपद मुख्यालय एवं तहसील स्तर पर मेगा लोक अदालत एवं राजस्व लोक अदालतों का आयोजन किया जायेंगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सकारात्मक नीतियों के कारण प्रदेश में विकास की नई लहर चल पड़ी है

Posted on 10 October 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी सकारात्मक नीतियों के कारण प्रदेश में विकास की नई लहर चल पड़ी है। पूर्वांचल के लोग इस विकास को शीघ्र ही महसूस करेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल की समृद्धि के लिए विकास योजनाओं को वृहद स्तर पर लागू किया गया है। किसान और गरीब का विकास सरकार की प्राथमिकता है। उनकी समृद्धि के लिए हर संभव प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों के हित को देखते हुए बजट में किसानों व गावों के विकास के लिए समुचित धनराशि आवंटित की गयी है।
ajamgarh-1मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज आजमगढ़ के आईटीआई मैदान में उत्तर प्रदेश बेरोजगारी भत्ता एवं कन्या विद्या धन योजना के लाभार्थियों के चेक वितरण समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने जनपद आज़मगढ़ के 12 हजार 222 लाभार्थियों को बेरोजगारी भत्ते की 1 करोड़ 70 लाख 27 हजार की धनराशि के चेक प्रदान किये। लाभार्थियों में 2,781 महिलायें तथा 9,441 पुरुष शामिल थे। इसी प्रकार कन्या विद्या धन योजना के अन्तर्गत 3371 लाभार्थियों में प्रति लाभार्थी 30 हजार रुपये की दर से कुल 10 करोड़ 11 लाख 30 हजार रुपये का चेक प्रदान किये।
श्री यादव ने घोषणा की कि जनपद की विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए विकास खण्ड रानी की सराय के अन्तर्गत ऊॅंची गोदाम, विकास खण्ड पल्हनी के आजमपुर, तहबरपुर के भुर्रा-मड़या के बीज महुला बाजार के बगल में विद्युत सब स्टेशनों का निर्माण कराया जायेगा। इसके अलावा नगर पालिका परिषद मुबारकपुर में 132 के0वी0, विकास खण्ड मुहम्मदपुर के ग्राम फरीदाबाद, बूढ़नपुर, सगड़ी, निजामाबाद, आजमगढ़, फूलपुर, लालगंज, मेंहनगर में भी 33/11 केवी के उप केन्द्र तथा इन सभी उप केन्द्रों में 33 केवी लाइन के निर्माण का भी एलान किया। उन्होंने कहा कि जनपद में कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय फैजाबाद के एक कैम्पस की स्थापना, हरिऔध कला केन्द्र के नये भवन का निर्माण, लोहिया पार्क की स्थापना, नई दुग्धशाला केन्द्र की स्थापना, एक पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय, मुबारकपुर में हथकरघा उद्योग के लिए विपणन केन्द्र की स्थापना की जायेगी।
अखिलेश यादव ने कहा कि इसी प्रकार बनारस से आजमगढ़ मार्ग पर अपूर्ण रेल ओवरब्रिज को पूर्ण कराया जायेगा। टौंस नदी सहित अन्य नदियों के चार स्थानों पर पुल का निर्माण, भंवरनाथ से तहबरपुर, रानी की सराय से निजामाबाद मार्ग का चैड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण, कराया जायेगा। बूढ़नपुर, फूलपुर में उपमण्डी का निर्माण, माहुल गांव को मानक पूरा होने पर टाउन एरिया बनाया जायेगा। इसके साथ ही कुंवर नदी पर भी नये पुल का निर्माण, कमालपुर बन्धवाॅं बेसोे नदी पर पुल का निर्माण तथा ग्राम सभा कलीचाबाद और चेवार पूरब के में भी पुल का निर्माण होगा। खेता सराय से दीदारगंज होते सरायमीर मार्ग का सुदृ़ढ़ीकरण/उच्चीकरण तथा सोफीपुर मसलमपट्टी बसही मार्ग से शम्भूपुर महजी संपर्क मार्ग के नवीनीकरण/विशेष मरम्मत का कार्य कराया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कन्या विद्या धन योजना लागू होने से बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन मिला है। बड़ी संख्या में पढ़ाई हेतु बालिकायें आगे आई हैं। उन्हांेने कहा कि यह गरीब परिवारों की लड़कियों को सीधे तौर पर मदद करने की योजना है। बालिकाओं की शिक्षा से वे अपने घर के साथ ही ससुराल को भी शिक्षित करने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं में बेरोजगारी भत्ता योजना से निराशा दूर हुई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश में रोजगार के नये अवसर सृजित किये जा रहे हैं। नई उद्योग नीति बनाई गयी है ताकि उद्योगपति यहाॅं आकर उद्योग लगायें और बेरोजगारों को रोजगार मिले। उन्होंने जनपद में बन्द पड़ी चीनी मिल के सम्बन्ध में कहा कि जाॅंच कराकर उसके बकाये का भुगतान किया जायेगा। स्थानीय शिब्ली कालेज के सम्पूर्ण दस्तावेज प्राप्त होते ही इसके सम्बन्ध में अवश्यक मांगों को पूरा किया जायेगा।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मदुरी स्थित हवाई पट्टी पर उतरने के तुरन्त बाद वहीं आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनपद के मेडिकल कालेज व अस्पताल को शीघ्र चालू कराया जायेगा। साथ ही इसमें पैरा मेडिकल काॅलेज की भी स्थापना की जायेगी क्योंकि अस्पताल को चलाने के लिए टेक्नीशियन, नर्सों आदि की जरूरत होती है। विगत वर्ष जनता पर लगे झूठे मुकदमों में फंसे निर्दोष लोगों को भी बचाया जायेगा।
इस मौके पर श्रम एवं सेवायोजन मंत्री डा. वकार अहमद शाह, श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री शाहिद मन्जूर, पंचायती राज मंत्री बलराम यादव, नागरिक सुरक्षा मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, बाल एवं पुष्टाहार तथा बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री वसीम अहमद, कार्यवाहक मुख्य सचिव आलोक रंजन, प्रमुख सचिव श्रम शैलेश कृष्ण ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर होमगार्ड्स, पीआरडी एवं व्यावसायिक शिक्षा मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी, राजस्व अभाव सहायता एवं पुनर्वासन तथा लोक सेवा प्रबन्धन मंत्री अम्बिका चैधरी, भमि विकास, जल संसाधन एवं परती भूमि विकास मंत्री ओम प्रकाश, चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण मातृ एवं शिशु कल्याण मंत्री अहमद हसन, समाज कल्याण मंत्री अवधेश प्रसाद, लघु सिंचाई एवं पशुधन मंत्री पारसनाथ यादव, लोक निर्माण एवं सिंचाई राज्य मंत्री सुरेन्द्र सिंह पटेल भी इस मौके पर उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जल, जंगल और जमीन का आजादी के बाद ज्यादा दोहन हुआ है

Posted on 10 October 2012 by admin

गंगा समग्र यात्रा पर निकली उमाभारती ने आज उत्तर प्रदेश में प्रवेश करते हुए कहा कि हमारे जल, जंगल और जमीन का आजादी के बाद ज्यादा दोहन हुआ है. पिछले २२ वर्षों से चल रहे उदारीकरण में तो इनकी और दुर्दशा हुई है. २१ सितम्बर को गंगासागर से शुरू हुई यात्रा झारखण्ड और बिहार होते हुए आज उत्तर प्रदेश में प्रवेश की. बक्सर के रास्ते बिहार की सीमा से गंगा को पार कर यात्रा बलिया के  उजियारघाट के रास्ते भरौली पहुँची. जहाँ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी के नेतृत्व में जबरदस्त स्वागत हुआ. साध्वी उमाभारती ने यहाँ स्वामी सहजानंद की प्रतीमा पर माल्यार्पण कर एक सभा को संबोधित किया.
सभा को सबोधित करते हुए  साध्वी उमा भारती ने कहा कि आर्थिक उदारीकरण का सबसे ज्यादा नुकसान हमारी धरती और जल को हुआ है। सकल घरेलू उत्पाद(जीडीपी) बढाने के चक्कर में हम अपने अधिष्ठान (जल. जगल, जमीन) को नष्ट कर विकास की अंधी दौड़ में शामिल हो गए हैं. जल, जंगल, जमीन की बात करने वालों को पिछड़ा कहा जाता है. एफडीआई की चर्चा करते हुए उमाश्री ने कहा कि  सरकार कह रही है कि एफडीआई से रोजगार मिलेगा, लेकिन मैं आपको यह बता रही हूँ कि एफडीआई से ७ करोड़ लोगो का रोजगार छीनेगा और २० करोड़ लोग प्रभावित होंगे. सरकार को अगर लोगों के रोजगार की चिंता है तो वह गंगा के लिए कानून बनाये ५० करोड़ लोगों को रोजगार मिलेगा.
उमाश्री ने कहा कि मंगल पाण्डेय और चित्तू पाण्डेय की धरती पर हमें आज यह संकल्प लेना होगा कि जैसी गंगा गोमुख में है वैसी ही गंगासागर में दिखे इसके लिए सतत् संघर्ष करेंगे. स्वागत करने वालों में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही, प्रदेश यात्रा प्रभारी शिव प्रताप शुक्ल, संयोजक विंध्यवासिनी कुमार, विधायक उपेन्द्र तिवारी, विधान परिषद सदस्य केदार सिंह सहित हजारों लोग शामिल हुये।.

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

डूडा अधिकारी,जनसूचना अधिकार कानून की खुलेआम उड़ा रहे हैं धज्जियाॅ

Posted on 10 October 2012 by admin

ऽ    राज्य सूचना आयुक्त के आदेष के बावजूद भी नहीं दी सूचना,तीन बार के आदेष को डाला रद्दी की टोकरी में
ऽ    याचिका कर्ता ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्य सूचना आयुक्त से पुनः की षिकायत
पूर्व वर्ती बसपा सरकार द्वारा बेघर दैनिक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले जनपद वासियों को छत मुहैया करवाने के उद्देष्य से जनपद मुख्यालय के अमहट के पास काषीराम षहरी आवास योजनान्तर्गत 1500 आवास निर्मित करवाये थे। तत्कालीन डूडा अधिकारी तीर्थराज द्वारा उपलब्ध करवायी गई सूची के आधार पर चयन समिति की अनुषंसा पर आवासों का आवंटन कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार लगभग 20 प्रतिषत आवास तो पात्र व्यक्तियों को मिले, षेष 80 प्रतिषत आवास षहर में ही कोठी व चार पहिया वाहन धारकों को 8 से 30 हजार रू0 लेकर  एक कथित फौजी इन्द्र कुमार (जो एक हत्या करने के अपराध में जेल में निरुद्ध है ) के कहने पर आवंटित कर दिये गये। षिकायत पर जाॅच में आवंटन गलत पाये जाने पर डूडा अधिकारी तीर्थ राज को निलंबित कर दिया गया था। किनतु वे 80 प्रतिषत अपात्र लाभार्थी अब भी गरीबों के हक पर डाका डाल कर आवासों में जमंे हुए हैं। राही जन सेवा समिति द्वारा जन सूचना अधिकार के तहत लार्भािर्थयों की सूची माॅगी गयी तो वर्तमान डूडा अधिकारी अजय ष्षुक्ला ने 200 लाभार्थियों की सूची नहीं दी।  सूत्र बताते हैं कि कार्यालय से 200 लाभार्थियों की पत्रावली ही गायब कर दी गई है। आषंका व्यक्त की जा रही है कि इसमें लाखों रूपये का खेल किया गया है।  संस्था के सचिव इन्द्र जीत तिवारी राही ने इसकी षिकायत राज्य सूचना आयुक्त से जिलाधिकारी के माध्यम से की हैै।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विश्व बैंक की टीम द्वारा साथ आगरा में मलिन बस्तियो में विकास परियोजना पर चर्चा

Posted on 10 October 2012 by admin

प्रथम चरण में 160 मलिन बस्तियों मे कार्ययोजना लागू करने का प्रस्ताव

आवास एवं शहरी गरीबी अपशमन मंत्रालय और विश्व बैंक परियोजना के दिशा निर्देशो के अनुरूप आगरा की मलिन बस्तियो के विकास हेतु (स्लम फ्री-आगरा प्लान) के अन्तर्गत इनफारमल सेटलमेन्टस इम्प्रुवमेन्ट प्रोजेक्ट की संरचना के सम्बन्ध में विश्व बैंक की टीम ने आज यहां सर्किट हाउस पर अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की। प्रथम चरण में आगरा की 432 मलिन बस्तियों में 160 मलिन बस्तियों मे लगभग 50 हजार घरों को सम्मिलित करते हुए कार्य योजना लागू किये जाने का प्रस्ताव है इससे लगभग 3 लाख 62 हजार की आबादी लाभान्वित होगी। पांच वर्ष में पूर्ण होने वाली इस योजना में प्रथम वर्ष 32, दूसरे वर्ष 34, तीसरे वर्ष 33 चैथे वर्ष 31 और पांचवे वर्ष 32 मलिन बस्तियों को क्रमिक रूप से विकास कार्यो से संन्तृप्त किये जाने का प्रस्ताव है। बैठक में राजीव आवास योजना पर भी विस्तार से चर्चा की गयी।
जिलाधिकारी अजय चैहान ने पावर  पाइन्ट प्रस्तुति द्वारा आगरा के समग्र विकास हेतु प्रोफाइल प्रस्तुत करते हुए संचालित और निर्माणाधीन परियोजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने जे0एन0एन0यू0आर0एम0 के अन्तर्गत संचालित आगरा मे जलापूर्ति व्यवस्था को सृदृढ किये जाने तथा सीवरेज व्यवस्था हेतु कराये गये कार्यो की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने भीम नगरी, पी0पी0पी0 इनीसिएटिब, मा0 काशीराम आवास योजना, काम्प्रिहेन्सिब मोबिलिटि प्लान, सोलर सिटी मास्टर प्लान, सिटी सेनीटेशन प्लान, ताज महल के पूर्वी गेट नाले का सुधार तथा ताज महल के आस पास पर्यटन अवस्थापना सुविधाओ के विकास की जानकारी दी।
नगर आयुक्त डी0के0 सिंह ने बताया कि नगर निगम के बजट का 30 प्रतिशत शहरी गरीबों के लिए आवंाटित किया गया है। उन्होने बताया कि मलिन बस्तियो के लिए पथ कर से अधिकतम 20 प्रतिशत फण्ड दिये जाने की व्यवस्था हैं।
निदेशक सूडा शिव शंकर सिंह ने जे0एन0एन0यू0आर0एम0 तथा वी एस0यू0पी0 सहित मलिन बस्तियों में सुधार हेतु संचालित योजनाओं की जानकारी दी। सेन्टर फार अर्बन एण्ड रीजनल एक्सीलेंस की निदेशक रेनू खोसला ने स्लम फ्री आगरा प्लान और नागरिकों की सहभागिता पर चर्चा की । बैठक मे रिसेटिलमेन्ट एक्शन प्लान तथा इनवायरमेन्ट सोशल मैनेजमेन्ट प्लान पर भी चर्चा की गयी ।
इस अवसर पर विश्व बैंक की टीम के प्रमुख बरजोर मेहता सहित अगस्टाइन, जोएला, सुश्री वसुधा व वनश्री बनर्जी, अजय सूरी विद्याधर फाटक, सुनील कौर आदि ने विषय वार दिशा निर्देश की जानकारी दी इस अवसर पर नगर निगम, जल संस्थान, जल निगम, डूडा आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
—–

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

लोकतंत्र सैनानियो को सम्मान राशि योजना

Posted on 10 October 2012 by admin

जनपद आगरा के लोकतंत्र सैनानी, जिन्होने देश में आपात कालीन अवधि (दिनांक 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक) में लोकतंत्र की रक्षा के लिए राजनैतिक रूप से सक्रिय रहते हुए संधर्ष किया एवं उसके फलस्वरूप मीसा/डी0आई0आर0 में कारागार मंें निरूद्ध रहे हो को ‘‘उ0प्र0लोकतंत्र सैनानियो को दिये जाने वाले सम्मान राशि सम्बन्धित नियमावली 2012 के अनुसार सम्मानित करने के लिए निर्धारित प्रारूप पर आवेदन पत्र आमात्रित किये गये है।
यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी अजय चैहान ने बताया कि लोकतंत्र सैलानी उ0प्र0 का स्थायी निवासी हो और आपात काल के दौरान देश के किसी भी जेल मे मीसा/डी0आई0आर0 में निरूद्ध रहा हो। ऐसे व्यक्ति को यह सुविधा अनुमान्य नही होगी जो राजनैतिक कारणोे के अलावा अन्य किसी कारण से कारागार में निरूद्ध रहे हो। उन्होंने बताया कि यदि लोकतंत्र सैनानी की मृत्यु दिनांक 1 अप्रैल 2012 के पश्चात योजना लागू रहने की अवधि के दौरान हो जाए तो उसके उत्तराधिकारी को उक्त अवधि को सम्मान राशि दी जायेगी।
सहायक निदेशक सेवा योजन, क्षेत्रीय सेवा कार्यालय आगरा ने बताया है कि देश में आपात कालीन अवधि 25-6-1975 से 21-3-1977 के दौरान कारागार में निरूद्ध प्रदेश के राजनैतिक बंदियो द्वारा सम्मान राशि प्राप्त करने हेतु आवेदन पत्र का प्रारूप व अन्य जानकारी क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय आगरा से प्राप्त की जा सकती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जिलास्तरीय व तहसील स्तरीय अधिकारी व्यक्तिगत रूप से तहसील दिवस में भागले.- जिलाधिकारी

Posted on 10 October 2012 by admin

जिलाधिकारी अजय चैहान ने सभी जिलास्तरीय अधिकारियो को पत्र भेज कर सचेत किया है कि जनता की समस्याओ/शिकायतो का समयवद्ध एवं पारर्दशर््िाता से निस्तारण किया जाना शासन की प्राथमिकताओं मे है इसी क्रम मे जनपद की सभी तहसीलो मे विधवत रूप से तहसील दिवस का आयोजन क्रमानुसार जिलाधिकारी एवं नामित अपर जिलाधिकारियो की अध्यक्षता में आयोजित किये जा रहे है।
जिलाधिकारी ने कहा है कि उनक संज्ञान में आया है कि तहसील स्तरीय अधिकारियोे के पास अपने मूल पद के साथ साथ अन्य पद का भी अतिरिक्त प्रभार है। उनके द्वारा न तो अपने मूल पद वाले तहसील दिवस में प्रतिभाग किया जा रहा हेै और नही अतिरिक्त प्रभार वाले तहसील दिवस मे ंप्रतिभाग किया जा रहा है यह स्थित अति निन्दनीय है ।
उन्हांेने सभी जिला स्तरीय अधिकारियो को निर्देश की अपने अपने विभाग के सभी तहसील स्तरीय अधिकारियो को अपने स्तर से निर्देशित करें कि जिनके पास अपने पद के साथ साथ अन्य किसी पद का अतिरिक्त प्रभार है, वह तहसील स्तरीय अधिकारी अपने मूल पद वाले तहसील दिवसो में प्रतिभाग करे।साथ ही जिस तहसील दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी द्वारा की जाये उस तहसील दिवस मे समस्त जिलास्तरीय एवं तहसील स्तरीय अधिकारी व्यक्तिगत रूप से प्रतिभाग करेगे। चाहे वह उनकी मूल पद वाली तहसील हो या अतिरिक्त प्रभार वाली तहसील हो।
जिलाधिकारी ने तहसील दिवस आयोजन की शासन की प्राथमिकता को देखते हुऐ निर्देशा का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है।
—–

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अल्पसंख्यक समुदाय के कब्रिस्तानों/अन्त्येष्टि स्थलों की भूमि सुरक्षा योजना

Posted on 08 October 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण एवं नगर विकास मंत्री मोहम्मद आज़म खाँ ने आज यहाँ बताया कि प्रदेश की वर्तमान सरकार द्वारा शुरू की गयी ‘‘अल्पसंख्यक समुदाय के कब्रिस्तानों/अन्त्येष्टि स्थलों की भूमि सुरक्षा योजना के तहत इस वित्तीय वर्ष के लिये 200 करोड़ रुपये की स्वीकृत धनराशि जि़लों के मध्य आवंटित कर दी गयी है। इस सम्बन्ध में शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। श्री खाँ ने बताया कि अल्पसंख्यक समुदाय के कब्रिस्तानों/अन्त्येष्टि स्थलों की भूमि को अवैध क़ब्ज़ों से बचाने के उद्देश्य से यह योजना शुरू की गयी है। उन्होंने कहा कि आवंटित धनराशि को अल्पसंख्यक समुदाय के केवल उन कब्रिस्तानों/अन्त्येष्टि स्थलों की चहारदीवारी के निर्माण पर ही खर्च किया जायेगा, जो विशेष रूप से अल्पसंख्यक समुदायों द्वारा उपयोग में लाये जा रहे हैं। इस योजना के तहत निजी कब्रिस्तानों/अन्त्येष्टि स्थलों की चहारदीवारी का निर्माण नहीं किया जायेगा। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने बताया कि इस कुल धनराशि में से 589.90 लाख रुपये आगरा, 652.17 लाख रुपये  अलीगढ़, 716.47 लाख रुपये आज़मगढ़, 944.44 लाख रुपये इलाहाबाद, 950.57 लाख रुपये कानपुर, 964.47 लाख रुपये गोरखपुर,   180.75 लाख रुपये चित्रकूटधाम, 222 लाख रुपये झांसी, 1436.57 लाख रुपये देवीपाटन, 1042.56 लाख रुपये फैजाबाद, 1759.15 लाख रुपये बरेली, 795.26 लाख रुपये बस्ती, 3012.31 लाख रुपये मुरादाबाद, 1845.40 लाख रुपये मेरठ, 2150.31 लाख रुपये लखनऊ, 883.07 लाख रुपये वाराणसी, 258.53 लाख रुपये विन्ध्यांचल तथा 1596.07 लाख रुपये सहारनपुर मण्डलों के अधीन आने वाले जि़लों के मध्य उनकी अल्पसंख्यक आबादी के अनुपात में आवंटित किये गये हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जनपद पुलिस ने किया पाॅच षातिर अपराधियों को गिरफ्तार,चोरी की सात मोटर साइकिलें बरामद

Posted on 08 October 2012 by admin

ऽ    गिरफ्तार अपराधियों के विरुद्ध आस-पास के जनपदों में है आपराधिक इतिहास
ऽ    गिरफ्तार अपराधियों  में चार के विरुद्ध दो दर्जन से अधिक मुकदमें हैं दर्ज
पुलिस अधीक्षक अलंकृता सिंह के निर्देष पर जनपद की एस0ओ0जी0 टीम, पुलिस चैकी बॅधुआ प्रभारी संत षरण सिंह तथा थाना पुलिस कुड़वार की संयुक्त टीम ने पाॅच षातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की सात मोटर साइकिलें बरामद करने में सफलता पायी।पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए पुलिस अधीक्षक अलुकृता सिंह ने बताया  कि जनपद में हो रही वाहनों की चोरी को दृष्टिगत रखते हुए चोरों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपाधीक्षक नगर वेद प्रकाष सिंह के निर्देषन में एस0ओ0जी0 प्रभारी अभिषेक सिंह व टीम पुलिस चैकी बॅधुआकला प्रभारी  संत ष्षरण सिंह तथा कुड़वार थाने की पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया। इस टीम के अथक प्रयासों द्वारा दिनांक 07 अक्टूबर को हसनपुर क्रासिंग के पास ष्षातिर अपराधी जो  वाहन चोरी करने का काम करते थे और लूट की घटनाओं को विभिन्न पड़़ोसी जनपदों में अंजाम देते हैं। 1.ष्षक्ति सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी हलियापुर थाना हलियापुर,2.राहुल सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी हारीमउ थाना जामों जनपद अमेठी,3. रविन्द्र सिंह उर्फ मुन्ना पुत्र उदय प्रताप सिंह निवासी किठाॅवा थाना रौनाही जनपद फैजाबाद, त्रिभुवन सिंह पुत्र राम नरेष सिंह निवासी मिर्जागढ़ थाना मोहनगंज जनपद अमेठी,5. रेहान खान पुत्र रहमत खान निवासी जगदीषपुर जनपद अमेठी को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से सात अदद दो पहिया वाहन अपाची मोटर साइकिल, सी डी डिलक्स, स्पेल्ण्डर, बजाज प्लेटिनस, होण्डा साइन तथा दो स्पेण्डर प्लस मोटर साइकिल बरामद की गई। उक्त अपराधियों ने राहुल सिंह पुत्र लाल सिंह व रेहान खान पुत्र रहमत खान तथा षक्ति सिंह पुत्र सुखदेव सिंह नें थाना खण्डाया क्षेत्र चिरौरा जनपद फ्ैजाबाद में व्यापारी को गोली मार कर 24 हजार  रू0  लूट की घटना कारित की है।इन अपराधियों में से षक्ति सिंह पुत्र सुखदेव सिंह के उपर सन 2000 से लेकर 2010 तक जनपद के कोतवाली नगर, हलियापुर तथा अन्य जनपदों में फैजाबाद, लखनउ, बाराबंकी तथा रायबरेली में 21 मुकदमें पंजीकृत हैं। राहुल सिंह पुत्र लाल सिंह के विरुद्ध जनपद अमेठी के थाना जगदीषपुर में चार मुकदमें, रविन्द्र सिंह पुत्र उदय प्रताप सिंह के विरुद्ध जनपद फैजाबाद के थाना रौनाही,खण्डासा में 07 मुकदमें पंजीकृत हैं। इसी तरह त्रिभुवन सिंह पुत्र राम नरेष सिंह के विरुद्ध जनपद अमेठी तथा लखनउ के विभिन्न थानों में कुल 10 अभियोग पंजीकृत हैं। पुलिस ने उक्त षातिर अपराधियों को जेल रवाना किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

गंगा समग्र यात्रा

Posted on 06 October 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश सुश्री उमा भारती गंगा समग्र यात्रा के अंतर्गत 9 अक्टूबर को बक्सर में गंगा पूजन करके गाजीपुर होते हुए वाराणसी पहुॅचेगी। सुश्री भारती 10 अक्टूबर को चुनार, मिर्जापुर तथा 11 अक्टूबर को विन्ध्याचल घाट से पूजन करके गोपीगंज, हड़िया होते हुए इलाहाबाद पहुॅचेगी। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि सुश्री भारती 12 अक्टूबर को इलाहाबाद से सड़क मार्ग द्वारा खागा होते हुए फतेहपुर तथा 13 अक्टूबर को फतेहपुर से कानपुर व बिठूर जायेगी। सुश्री भारती 14 अक्टूबर को बिठूर प्रवास करेंगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in