Archive | राज्य

किसानों के हितों की किसी स्तर पर अनदेखी नहीं होने दी जाएगी

Posted on 11 November 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि किसानों के हितों की किसी स्तर पर अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने के लिए 1500 करोड़ रूपये की लागत से फीडर सप्रेशन की व्यवस्था मेरठ से शुरू की जायेगी। उन्होंने कहा कि किसानों से देश की सीधे आर्थिक व्यवस्था जुड़ी है, इसलिए किसानों के हितों में हर संभव फैसले लिये जायेंगे। उन्होंने गन्ना मूल्य की घोषणा शीघ्र करने के साथ ही मोहिद्दीनपुर चीनी मिल को इसी सत्र में चलाने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने 185967.56 लाख रूपये की योजनाओं के साथ ही मेरठ जनपद मंे तीन नये थानों की स्थापना की घोषणा की। उन्होंने गढ़मुक्तेश्वर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की भी घोषणा की।
meerut-up-cm-akhilesh-yadav-kanya-dhan-distribution2मुख्यमंत्री आज मेरठ के शताब्दीनगर में कन्या विद्या धन एवं बेरोजगारी भत्ता वितरण कार्यक्रम में 13 करोड़ 97 लाख 02 हजार रूपये के चेक वितरण करने के अवसर पर आयोजित समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद गरीब लोगों विशेषकर बालिकाओं को आगे बढ़ाने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही लैपटाप व टेबलेट का वितरण भी शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों की बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार ने ‘पढ़े बेटियां, बढ़ें बेटियां’ योजना शुरू की है। उन्होंने कहा कि गरीबों व ग्रामीणों को कम्प्यूटर व लैपटाप के नाम पर डराया जाता रहा है। सरकार अब गरीब व ग्रामीण बच्चों को शीघ्र लैपटाप व टेबलेट देकर उनके सपने को पूरा करेगी। साथ चुनाव के समय किये गये सभी वादों को भी पूरा करेगी।
श्री यादव ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था खेत और खलिहानों से होकर गुजरती हैै। देश की अर्थव्यवस्था में किसानों की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि सरकार का हर फैसला किसानों के हित में होगा और गन्ना व दूध उत्पादक किसानों को आगे बढ़ाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी जायेगी। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि गन्ना मूल्य का फैसला किसानों के पक्ष में होगा और गन्ना मूल्य की ज्यादा कीमत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार गन्ना किसानों को उनके मूल्य का भुगतान समय से कराया जाना सुनिश्चित करेगी। सहकारी क्षेत्र की बंद पड़ी मोहिद्दीनपुर चीनी मिल को किसानों के हित में सरकार ने इसी सत्र में चलाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि गरीब किसानों के कर्ज माफी का कार्य शीघ्र पूरा कर उनको आर्थिक रूप से पोषित करने का अवसर प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने जहां खाद की समुचित व्यवस्था की है, वहीं कृषि उत्पादन व उत्पादकता बढ़ाने के लिए किसानों को नहरों व ट्यूबवेल का मुफ्त पानी भी उपलब्ध कराया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बिजली के संकट से उबरने के लिए सरकार ने
1500 करोड़ की लागत से फीडर सप्रेशन का कार्य करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि फीडर सप्रेशन का कार्य मेरठ से शुरू होकर पूरे प्रदेश में लागू होगा। उन्होंने कहा कि पुरानी सरकार ने घटिया ट्रांसफार्मर खरीद कर बिजली संकट को बढ़ाया है, इसलिए सरकार ने उच्च गुणवत्ता के ट्रांसफार्मर लगाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार विकास के रास्ते पर चलकर इस प्रदेश को खुशहाल प्रदेश बनायेगी।
meerut-up-cm-akhilesh-yadav-kanya-dhan-distributionश्री यादव ने कहा कि सरकार की नई औद्योगिक नीति से प्रभावित होकर प्रदेश में कई बड़े उद्योग घराने यहां उद्योग स्थापित करने जा रहे है। उद्योगों की स्थापना से जहां प्रदेश में औद्योगिक वातावरण मजबूत होगा, वहीं बेरोजगारों को समुचित रोजगार उपलब्ध हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने बेरोजगारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए शिक्षा विभाग में 1.5 लाख रिक्तियां निकाली है तथा पुलिस, पी.ए.सी. में भी शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने कहा कि मेरठ में आई.टी. के बनने से बेरोजगारों को बेहतर रोजगार के अवसर अपने ही जनपद में उपलब्ध हो सकेंगे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनपद मेरठ, हापुड़ व बागपत की 4485 बालिकाओं को 13 करोड़ 45 लाख 50 हजार रूपये के कन्या विद्याधन के चेक प्रदान किये। जिसमें से मेरठ की 2369, बागपत की 1274 तथा हापुड़ की 842 बालिकाएं शामिल हैं। इसी प्रकार बेरोजगारी भत्ते के रूप में 3226 लाभार्थियांे को 51.52 लाख रूपये के चेक भी वितरित किये गये। मेरठ जनपद के 2268, बागपत के 743 तथा हापुड़ के 215 बेरोजगारों को चेक दिए गए। मुख्यमंत्री ने मेरठ जनपद में तीन नये थानों रोहटा, पल्लवपुरम व गंगानगर की स्थापना के साथ ही 3881 लाख रूपये की पुलिस विभाग की विभिन्न योजनाओं की घोषणा की। मेरठ में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 5940 लाख रूपये की नौ योजनाओं, मेरठ विकास प्राधिकरण की 151506 लाख रूपये की पांच योजनाओं की घोषणा की जिसमें मेरठ की इनर रिंग रोड भी सम्मिलित है, जिसकी कुल लम्बाई 10.498 किमी. है। उन्होंने किठौर में 497.45 लाख रूपये से मंजूर अहमद आई.टी.आई. किठौर, खरखौदा में 959 लाख रूपये से राजकीय कन्या डिग्री काॅलेज की स्थापना की घोषणा की। उन्होंने विद्युुत विभाग की 17600 लाख रूपये की आठ योजनाओं तथा लोक निर्माण विभाग की 5244.11 लाख रूपये की चार योजनाओं की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने मेडिकल काॅलेज से राली चैहान के बीच काली नदी पर 340 लाख रूपये से सेतु निगम द्वारा पुल बनाये जाने की भी घोषणा की। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर दिगम्बर जैन कन्या इन्टर कालेज व भारतीय गल्र्स इन्टर कालेज की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत करने पर मुख्यमंत्री ने 21-21 हजार रुपये दोनों कालेज की छात्राओं को प्रदान किये।
समारोह में श्रम मंत्री श्री वकार अहमद शाह, राजस्व मंत्री श्री अंबिका चैधरी, बेसिक शिक्षा मंत्री श्री राम गाविन्द चैधरी, श्रम राज्य मंत्री श्री शाहिद मंजूर, नगर विकास राज्य मंत्री श्री चितरंजन स्वरूप भी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कुम्भ मेला 2013 में प्रदर्शनी लगाने हेतु

Posted on 10 November 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के सूचना निदेशक प्रभात मित्तल ने समस्त विभागाध्यक्षों से अनुरोध किया है कि कुम्भ मेला 2013 में प्रदर्शनी लगाने हेतु उसकी विषय-वस्तु पर आधारित सी0डी0 यथा शीघ्र उपलब्ध करायें ताकि मुख्य सचिव के समक्ष इसका प्रदर्शन किया जा सके। इस सम्बन्ध में मुख्य सचिव महोदय के निर्देश प्राप्त हुये हैं कि यह प्रदर्शनी उच्चकोटि की होगी। इस क्रम में समस्त विभागाध्यक्षों जिनमें चिकित्सा शिक्षा, आयुर्वेद, यूनानी, कृषि, उद्यान, सौर ऊर्जा आदि दर्जनों विभागों से अनुरोेध किया गया है कि सभी विभाग अपनी प्रदर्शनी की विषय-वस्तु तथा उसकी गुणवत्ता का परीक्षण करते हुए उससे सम्बन्धित डिजाइन व माॅडल की एक-एक साॅफ्ट काॅपी सूचना विभाग को उपलब्ध करायें, ताकि समयानुसार समन्वित रूप से बेहतर प्रदर्शनी का माॅडल मुख्य सचिव को प्रस्तुत किया जा सके। इस सम्बन्ध में सूचना विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिये गये हैं कि प्रचार-प्रसार से जुड़े अधिकारी अपने-अपने विभागों की विषय-वस्तु एवं प्रदर्शनी के माॅडल तथा साॅफ्ट काॅपी यथाशीघ्र प्राप्त कर लंे, जिससे कि उसे बेहतर ढंग से और समय से प्रस्तुत किया जा सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जिन विभागों में नियुक्ति में खेल का कोटा समाप्त किया गया है, उसे बहाल करने का रास्ता निकाला जायेगा

Posted on 10 November 2012 by admin

up-cm-akhilesh-yadav-in-gonda2उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि पिछली सरकार में जिन विभागों में नियुक्ति में खेल का कोटा समाप्त किया गया है, उसे बहाल करने का रास्ता निकाला जायेगा। उन्होंने कहा कि खेलों के प्रति सरकार सजग है। खिलाडि़यों को पूरा सम्मान दिया जायेगा। खेलों के विकास के लिए हर स्तर पर कदम उठाए जाएंगे और ग्रामीण अंचलों में खेलकूद की सुविधाओं को विशेष रूप से बढ़ावा दिया जायेगा।
श्री यादव आज जनपद गोण्डा के नवाबगंज में आयोजित तीन दिवसीय सीनियर नेशनल कुश्ती चैम्पियनशिप का शुभारम्भ करने के अवसर पर आयोजित एक समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने नन्दिनीनगर टेक्निकल कैम्पस (इंजीनियरिंग कालेज) का लोकार्पण भी किया।
मुख्यमंत्री ने ग्रामीण अंचल में आयोजित इस तरह के कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि अगर इस तरह के आयोजन होते रहें, तो उत्तर प्रदेश के पहलवान राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश का नाम जरूर रोशन करेंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि समाजवादी पार्टी का खिलाडि़यों से हमेशा लगाव रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने भी पहलवानों को हमेशा सम्मान दिया है।
up-cm-akhilesh-yadav-in-gonda1मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों के प्रति संवेदनशील है। किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को नलकूपों और नहरों से मिलने वाली सिंचाई की सुविधा मुफ्त मिलती रहेगी। किसानों के लिए इस बार खाद का प्रबन्ध पहले से बेहतर किया गया है। किसानों को समय से खाद उपलब्ध करायी जा रही है किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिलेगा।
श्री यादव ने गन्ना किसानों के बारे में कहा कि उन्हें गन्ने की सही कीमत दी जायेगी। हमारी सरकार ने हमेशा किसानों के हक में फैसले लिये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। इस अवसर पर उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि गरीब परिवार की लड़कियों की मदद के लिए कन्या विद्याधन योजना शुरू की गयी है। कक्षा 10 व 12 के बाद पढ़ाई करने वाली लड़कियों की संख्या अब बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार से कभी समझौता नहीं करेगी।
मुख्यमंत्री ने जनपद के विकास के लिए घोषणाएं करते हुए कहा कि गोण्डा जनपद में 24 सड़कों व 05 पुलों का निर्माण कराया जायेगा। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र तहसील तरबगंज के ग्राम एैली परसौली से ग्राम लोलपुर तक नये बांध का निर्माण कराया जायेगा तथा करनैलगंज से दुर्जनपुर पी.डी. बांध को पक्का कराया जायेगा। गोण्डा में किसानों के लिए सब्ज़ी मण्डी में 40 दुकानों व 03 शेडों का निर्माण कराया जायेगा। इसके अलावा घेघराघाट पुल, बलुआघाट पुल, दुर्गापुर के पास (बिशुही नदी) तिन्नीहवाघाट पर पुल, मनीपुर में मनवर नदी पर पुल तथा कूकनगर में दुमधाघाट पुल का निर्माण कराया जायेगा।
श्री यादव ने यह भी घोषणा की कि पिछली समाजवादी पार्टी की सरकार में स्वीकृत मत्स्य शोध संस्थान सकरौरा, करनैलगंज नवनिर्मित भवन से शुरू हो जाएगा।  उन्होंने कहा कि करनैलगंज में एक ओवर हेड टैंक का निर्माण कराया जायेगा।
पत्रकारों की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ज़मीन उपलब्ध होने पर प्रेस क्लब के भवन बनाने के लिए धनराशि उपलब्ध करायी जायेगी। बार एसोसिएसन गोण्डा के प्रतिनिधि मण्डल द्वारा दिये गये मांग पत्र पर मुख्यमंत्री ने मण्डल मुख्यालय पर निर्माणाधीन आयुक्त कार्यालय/न्यायालय का रूका हुआ कार्य शुरू कराये जाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा विकास का कार्य होगा और गोण्डा में भी विकास दिखायी देगा। गोण्डा में बालपुर पुल का शीघ्र व कम से कम समय में निर्माण कराया जायेगा। जरवल रोड से गोण्डा तक की सड़क भी दुरूस्त की जाने वाली सड़कों की सूची में है।
मुख्यमंत्री ने लोकतन्त्र सेनानियों को सम्मानित किया तथा हार्टीकल्चर पर महाविद्यालय के एक छात्र द्वारा लिखी गयी पुस्तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री का साफा बांधकर कर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। महाविद्यालय की बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। मुख्यमंत्री ने हंगरी के नेशनल रेसलिंग फेडरेशन के वाईस प्रेसीडेन्ट श्री चाभा, पिछले लंदन आलेम्पिक में पदक विजेता पहलवान श्री सुशील कुमार व श्री योगेश्वर दत्त तथा ओलम्पियन गीता से भेंट की।
उल्लेखनीय है कि भारतीय कुश्ती संघ के तत्वावधान में 57 वीं पुरूष तथा 15 वीं महिला सीनियर नेशनल कुश्ती चैम्पियनशिप का आयोजन 11 नवम्बर तक होगा जिसमें विभिन्न राज्यों, भारतीय सेना, रेलवे के पहलवान प्रतिभाग करेंगे।
सीनियर नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता के आयोजक, भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष तथा कैसरगंज के सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने फैज़ाबाद में 50 करोड़ रूपये की लागत से बनाये गये स्टेडियम के अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए ज़रूरत के मुताबिक धन देने की मांग की।
इस अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री आनन्द सिंह, प्रदेश के जन्तु उद्यान राज्य मंत्री एस.पी. यादव, राज्य मंत्री खेलकूद राम करन आर्य भी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्रत्येक दस दिन में विभागों के प्रमुख सचिव इलाहाबाद जाकर कुम्भ मेला कार्यो की गुणवत्ता का निरीक्षण कर कार्यों को समय से पूरा करायें: मुख्य सचिव

Posted on 10 November 2012 by admin

  • हर दसवें दिन कुम्भ मेला कार्यों की समीक्षा तथा 15-20 दिन में इलाहाबाद आकर कार्यो का स्थलीय निरीक्षण भी करूंगा: जावेद उस्मानी
  • सालिडवेस्ट मैनेजमेंट, स्ट्रीट लाइट, शौचालय का काम माइलस्टोन के अनुरुप पूरा न होने पर मुख्य सचिव नाराज, 30 नवम्बर तक पूरा करने की हिदायत

प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने प्रमुख सचिवों एवं सचिवों को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक 10 दिन में इलाहाबाद आकर अपने विभागीय निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का निरीक्षण कर निर्धारित अवधि के अन्दर पूर्ण कराएं उन्होंने कहा कि विभागों के प्रमुख सचिव हर विभाग अपने संबंधित जिम्मेदारियों को भली-भांति समझ लें और कुम्भमेला से संबंधित कार्यो को निर्धारित समय में पूर्ण करने हेतु पूर्णरूपेण कटिबद्ध हों जायें। उन्होंने कहा कि कुम्भ के कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इलाहाबाद शहर को जोड़ने वाली प्रमुख 09 सड़कों की मरम्मत का कार्य 15 दिसम्बर तक पूरा करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सचिव, लोक निर्माण विभाग मौके पर जाकर इन निर्माणाधीन 09 मार्गो की सड़को का निरीक्षण कर एक सप्ताह में रिपोर्ट दें। उन्होंने निर्देश दिये कि जिन सड़कों की मरम्मत हो गयी है, वहां से मलवा तुरन्त हटा दिया जाये। यदि सड़कों की मरम्मत समय से गुणवत्ता के साथ नहीं करायी गई और सड़कों पर मलवा पड़ा मिला तो इसके लिए जिम्मेदार समस्त अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होनें सचेत किया कि कुम्भमेले के कार्य में विलम्ब करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा और प्रत्येक 10 दिन में कुम्भ मेला कार्यों की समीक्षा स्वयं करेंगें तथा 15-20 दिन में इलाहाबाद पहुंचकर मौके पर कार्यो को भी देखेंगें।
मुख्य सचिव आज इलाहाबाद में कुम्भमेला कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अलोपीबाग फ्लाईओवर के नीचे के समस्त कार्य सम्बन्धित विभाग आगामी 20 नवम्बर तक तथा राष्ट्रीय मार्ग मिर्जापुर-नैनी मार्ग के चैड़ीकरण के कार्यो को आगामी 30 नवम्बर तक अवश्य पूरा करा लिया जाए। उन्होंने प्रमुख सचिव, लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन सड़कों की प्रगति की समीक्षा प्रत्येक माह में तीन बार करें। उन्होंने पानी के अवैध कनेक्शन वालों द्वारा सड़क पर पानी बहाने और कूड़ा डालने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के भी निर्देश दिए।
श्री उस्मानी ने शहर का सौन्दर्यीकरण, डिवाइडर की पेन्टिंग और रिपेयर करने की कार्रवाई तुरन्त प्रारम्भ करने और सड़क के किनारे पेड़ों को गेरु से पेंट कराने के भी निर्देश दिये। उन्होंनेे कहा कि प्रत्येक विभाग अपनी-अपनी सड़क चैराहों को खूबसूरत बनायें। नगर निगम द्वारा सालिडवेस्ट मैनेजमेंट, स्ट्रीट लाइट माइलस्टोन के अनुरुप पूरा न होने पर मुख्य सचिव ने नाराज़गी व्यक्त करते हुए 30 नवम्बर तक पूरा करने की हिदायत नगर आयुक्त/नगर निगम को दिए। उन्होंने मेला क्षेत्र का नक्शा, अधिकारियों के महत्वपूर्ण फोन नम्बर को तैयार करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस बार्डर चेक प्वाइंट पर यह ध्यान रखें कि कोई भी व्यक्ति प्रतिबंधित पाॅलिथीन को अपने साथ न लाने पाये। उन्होंने कहा कि लोग, स्नानार्थी, श्रद्धालु को अपने सामान को जूट अथवा कपड़े के थैले में लाने दिया जाए। उन्होंने पाॅलिथीन पर लगाये गये प्रतिबंध का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश भी सूचना विभाग को दिये। सुरक्षा के दृष्टिकोण से उन्होंने प्रत्येक विभाग को अपने अधिकारियों/कर्मचारियों के फोटो पहचान-पत्र को सीरियल नम्बर सहित बनाने के निर्देश दियेेेे। उन्होंने कहा कि मुख्य स्नान पर्वो पर वीआईपी, वीवीआईपी को न आने के लिए अनुरोध किया जाये।
मुख्य सचिव ने कहा कि अब सभी विभागों के अस्थायी कार्यो की भी समीक्षा हेतु मेलाधिकारी सूची बनाये  कि उसकी माइलस्टोन क्या है और निर्धारित तिथि क्या है। अस्थायी कार्यों की समीक्षा अगली बैठक में की जायेगी। उन्होंने परिवहन निगम की बसों पर कुम्भमेले के मद्देनज़र स्वच्छता एवं साफ-सफाई, पाॅलिथीन का प्रयोग न करने और न लाने से संबंधित स्लोगन को लिखवाने/चस्पा करने के निर्देश भी दिये।
मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि 127 संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर लें और उसका परीक्षण भी किया जाये। उन्होंने कहा कि पार्किग स्थलों पर पेयजल, प्रकाश, शौचालय आदि की व्यवस्था 15 दिसम्बर तक अवश्य सुनिश्चित करा ली जाये। उन्होंने अरैल, झूंसी और नेहरु पार्क को होल्डिंग एरिया के रुप में विकसित करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इन तीनों स्थानों पर यदि भीड़ अधिक होती है तो वहां पर एम्बुलेंस, पुलिस चैकी, शौचालय आदि की मुकम्मल व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर ली जाये। उन्होंने निर्देश दिया कि अरैल और झूंसी में मेला प्रशासन और नेहरु पार्क में जिला प्रशासन द्वारा यह व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। इन तीनों स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस की तैनाती भी की जायेगी। उन्होंने इलाहाबाद-वाराणसी मार्ग पर झूंसी, शास्त्री पुल की पेंन्टिंग, प्रकाश, सफाई तथा इसी तरह फाफामऊ पुल की भी सुन्दरीकरण, साफ-सफाई, प्रकाश आदि की व्यवस्था एक सप्ताह में कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जो डिवाइडर क्षतिग्रस्त हैं, उसकी मरम्मत लोक निर्माण विभाग तत्काल कराना सुनिश्चित करे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए किसी अधिकारी की जिम्मेदारी निर्धारित कर उसका नाम मोबाइल नम्बर सार्वजनिक करते हुए सेलफोन फोन नम्बर सदैव खुला रखने के निर्देश दिये जायें। उन्होंने कुम्भमेले में सफाई करने वालों की सूची भी बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाये जा रहे सीएसआर के माध्यम से 1000 नान कनवेन्शनल शौचालयों हेतु कार्य शीघ्र प्रारम्भ करा दिया जाये।
श्री उस्मानी ने त्रिवेणी रोड पर अनुपयोगी पोलों को तत्काल हटाने के निर्देश देते हुए कहा कि निर्माणाधीन एसटीपी और सीवरेज पम्पिगं के कार्यो को निर्धारित समय में पूरा करा लिया जाये। उन्होंने कुम्भमेले के दौरान निर्बाध रुप से विचरण करने वाले छूटे एवं अवारा पशुओं पर रोक लगाने और पशु मालिकों पर जुर्माना लगाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने बम्हरौली सड़क को ठीक कराने के निर्देश देते हुए कहा कि जलनिगम, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। गंगा नदी में गंदा पानी न जाने पाये, इसके लिए एसटीपी और पम्पिंग हाउस के जो भी कार्य हैं उसे समय पर पूर्ण करा लिया जाये।
उन्होंने समस्त विभागों को निर्देश दिये कि आगामी एक दिसम्बर तक अधिकारियों की तैनाती अवश्य करने हेतु 20 नवम्बर तक आदेश जारी कर दिये जायें। उन्होंने कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये कि नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी की अच्छी छवि  हो। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि शौचालय के गड्ढे मानक के अनुरुप खोदे जायें। उन्होंने निर्देश दिया कि पुलिस कन्ट्रोल रुम में हर विभाग के अधिकारी बैठेगें। शिकायतों को दर्ज करने के लिए एक रजिस्टर बना लिया जाये और टेलीफोन नम्बर सार्वजनिक किया जाये।
पुलिस महानिरीक्षक, इलाहाबाद जोन श्री आलोक शर्मा ने बताया कि कुम्भमेला क्षेत्र में 85 सीसीटीवी अगले महीने लग जायेंगें। इसके अलावा शहर क्षेत्र के महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों पर भी 127 सीसीटीवी भी लगाये जाने का प्रस्ताव है। उपाध्यक्ष, इलाहाबाद विकास प्राधिकरण ने बताया कि इलाहाबाद विकास प्राधिकरण के 9 सड़कों का एवं अन्य समस्त कार्य 30 नवम्बर तक पूर्ण करा लिया जाये। पुलिस महानिरीक्षक ने पुलिस व्यवस्था की जानकारी दी।
बैठक में प्रमुख सचिव, नगर विकास श्री प्रवीर कुमार, प्रमुख सचिव सूचना श्री संजीव मित्तल, विशेष सचिव नगर विकास श्री एस.पी.सिंह, विशेष सचिव मुख्यमंत्री श्री शंभू सिंह यादव, सूचना निदेशक श्री प्रभात मित्तल, अपर निदेशक सूचना श्री अनिल कुमार सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सामुदायिक आधारित विकलांग पुनर्वास पर विश्व का पहला सम्मेलन आगरा में 26 से 28 तक आयोजित सम्मेलन में 86 देशों के 1300 प्रतिनिधि भाग लेगे

Posted on 10 November 2012 by admin

जिलाधिकारी अजय चैहान ने बताया है कि विकलांगों के सामुदायिक आधारित पुर्नवास (कम्यूनिटी वेसड रिहविलियेशन) पर विश्व की प्रथम वर्ड काग्रेस का आयोजन 26 से 28 नवम्बर 2012 को आगरा में किया जा रहा है। इस सम्मेलन में 86 देशों के लगभग 1300 प्रतिनिधि भाग लेगें। उन्होंने बताया कि विकलांग समाज का अभिन्न अंग है और उनके विकास आजिविका आदि के बारे के में सम्मेंलन में चर्चा की जायेगी। सम्मेलन में विकलांगता, मानव अधिकार, विकास, पिपुल मुवमेन्ट, मानव सुरक्षा और संयुक्त राष्ट्र आदि विषयों पर चर्चा होगी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री मुख्य अतिथि होगे। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) कि सदभावना राजदूत (GoodWill Ambassador) एवं जापान की निप्पों फाउन्डेशन के अध्यक्ष श्री येही ससकावा (Mr.Yohei Sasakawa) मुख्य वक्ता होगे।
भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अन्तर्गत गठित राष्ट्रीय न्याय की अध्यक्षा श्रीमती पूनम नटराजन ने आज आगरा में इस आयोजन की तैयारियांे के बारे में स्थल भ्रमण किया और सर्किट हाउस पर आयोजित बैठक में अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया । उन्होंने बताया कि चीन,ईरान, ईराक, सूडान, पाकिस्तान, अफगानिस्तान सहित 86 देशों से प्रतिनिधियों के आने की सूचना प्राप्त हो गयी है। आयोजन के समन्वयक जांन एस0 जोसेफ ने आयोजन की रूप रेखा की जानकारी दी।
बैठक में आयुक्त मनजीत सिंह, जिलाधिकारी अजय चैहान, मुख्य विकास अधिकारी डा0 रूपेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश, अपर जिलाधिकारी(प्रोटोकाल) राधा कृष्ण, अपर नगर आयुक्त के0पी0 त्रिपाठी, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी गणेश प्रसाद आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

रेड रिवन एक्सप्रेस को देखने के लिए अधिक से अधिक लोगो को प्रेरित करे

Posted on 09 November 2012 by admin

जिलाधिकारी द्वारा रेड रिवन एक्सप्रेस की व्यवस्था हेतु व्यापक निर्देश
रेड रिवन एक्सप्रेस 25 तथा 26 नवम्बर को आगरा कैण्ट पर आयेगी

जिलाधिकारी अजय चैहान ने निर्देश दिये है कि 25 तथा 26 नवम्बर  को रेड रिवन एक्सप्रेस के आगरा आगमन पर ग्रामीण क्षेत्रों से भी नागरिकों को लाने हेतु समुचित व्यवस्थाये सुनिश्चित करे और विद्यालयो से भी प्रतिभाग हेतु प्रोत्साहित करें। इसी क्रम में जन जागरूकता हेतु सभी तहसील मुख्यालयों पर 24 नवम्बर को रैली आयोजन के निर्देश दिये है । उन्हांेने विभिन्न विभागों में आपसी समन्वयक एवं सौपे गये कार्यो को तत्परता से कराने हेतु निर्देश दिये ।,
जिलाधिकारी विकास भवन सभागार में रेड रिबन एक्सप्रेस परियोजना फेस 3 के अन्तर्गत जिला स्तरीय आर्गेनाइजिंग समिति (DLOC) की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिये की इस अवसर पर स्वैच्छिक रक्त दान करने के रक्त दाताओं के लिए सभी व्यवस्थाये सुनिश्चित करे। इस अवसर पर विभिन्न समूहों के लिए प्रशिक्षण सत्रों के आयोजन की समीक्षा करते हुए उन्हांेने कहा की 25 व 26नवम्बर को साठ साठ के समूह में प्रतिदिन 7 से 10 समूहो के लिए लगभग 1 घण्टे का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें ।
उन्हांेने कार्यक्रम में अधिक से अधिक जन सहभागिता को देखते हुए प्रचार प्रसार पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये है । उन्होने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमो के साथ समन्वय कर पर्याप्त संख्या में होर्डिंग लगवाने के निर्देश दिये है । इसी के साथ 200 बैनर्स 20,000 पप्पलेट, 1000 पोस्टर छपवाये जा रहे है। विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल भी लगाये जायेगें। उन्हांेने 3 दिन पूर्व माइकिंग द्वारा तहसीलो मे भी प्रचार हेतु निर्देश दिये । उन्होंने प्रिन्ट एवं इलैक्ट्रानिक मीडिया से समन्वय बनाते हुए जानकारी समय से सुलभ कराने हेतु निर्देश दिये।
उन्हांेने बताया है ेिक  रेड रिवन एक्सप्रेस इस बार 23 राज्यो के 162 स्टेशनो पर हाल्ट करेंगी। जिसका उददेश्य जनता में एच0आई0वी0 (एडस) एवं टयूवरक्लोसिस, मलेरिया जैसे संका्रमक रोगों की रोकथाम एवं रिप्रोडक्टिव तथा बाल स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं को प्राप्त करने हेतु जनता मे जागरूकता उतपन्न कराना है ।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा0 रूपेश कुमार, पुलिस अधीक्षक यातायात, मुख्य चिकित्सा अधिकारी परियोजना निदेशक जी0आर0डीए, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, सहित रेलवे, यूनिसेफ, आदि विभिन्न विभागो   व संस्थाओ के अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नहरों के अन्तिम छोर तक जल उपलब्ध कराना शासन की शीर्ष प्राथमिकता

Posted on 09 November 2012 by admin

नहरो की सफाई कार्यो के सत्यापन हेतु निरीक्षण दलों का गठन
निरीक्षण दल कार्याे के प्राक्कलन, फोटोग्राफी और निरीक्षण आख्याओ को भी देखें-आयुक्त

मण्डलायुक्त मनजीत सिंह ने कहा है कि नहरों के अन्तिम छोर तक सिंचाई हेतु जल उपलब्ध कराना प्रदेश शासन की शीर्ष प्राथमिकता मे है। नवम्बर माह में मण्डल के सभी जनपदों की नहरों की सफाई/जीर्णाेद्वार हेतु विस्तृत कार्यक्रम बनाया गया है, इसके लिए सिचाई विभाग के बजट के अलावा मनरेगा योजना से धनराशि आवंटित की जा चुकी है। कार्यो के सत्यापन हेतु जिला स्तरीय समिति के अतिरिक्त आयुक्त द्वारा दो मण्डल स्तरीय निरीक्षण दल भी गठित किये गये है ।
श्री सिंह ने मण्डल स्तरीय निरीक्षण दल में आगरा एवं फिरोजाबाद जनपद के लिए निरीक्षण मे संयुक्त विकास आयुक्त रामआसरे तथा आर0के0 तखटकिया अधिशासी अभियन्ता को सम्मिलित किया है दूसरे दल मे मथुरा एवं मैनपुरी जनपद के लिए अपर आयुक्त (न्यायिक) उदयी राम तथा प्राविधिक परीक्षक, तकनीकी प्रकोष्ट, आगरा मण्डल को सम्मिलित किया गया है ।
आयुक्त ने निर्देश दिये है कि निरीक्षण दल आवंटित जनपदो में नहरों के सफाई के स्थलीय सत्यापन के दौरान इन बिन्दुओं पर भी विशेष ध्यान देगे- सत्यापित कार्य के प्राक्कलन, लम्बछिन्नक, वक्रछिन्नक का अवलोकन, कार्य प्रारम्भ होने से पूर्व, मध्य एवं कार्य पूर्ण होने के उपरान्त लिए गये फोटो ग्राफ का सत्यापन, शासनादेश के अनुरूप सहायक अभियन्ता द्वारा पचास प्रतिशत, अधिशासी अभियन्ता द्वारा बीस प्रतिशत, तथा अधीक्षण अभियन्ता द्वारा पंाच प्रतिशन कायो के किये गये निरीक्षण की आख्या का अवलोकन एवं पुष्टि और जिला स्तरीय व विभागीय निरीक्षण दलों की आख्या का भी अवलोकन करेगें।
उन्हांेने निर्देश दिये है कि इन कार्यो के अतिरिक्त निरीक्षण दल अपने निरीक्षण के दौरान नहरों के सुचारू रूप से संचालन से सम्बन्धित अन्य विषयों जैसे नहर- कुलाबो पर अतिक्रमण, नहर कटान एवं अवैध सिचाई का भी संज्ञान लेगे।  निरीक्षण दल प्रत्येक निरीक्षण के उपरान्त अपनी निरीक्षण टिप्पणी मण्डलायुक्त को प्रस्तुत करेगे। उन्हांेने निर्देश दिये है कि प्रत्येक निरीक्षण दल अपनी संकलित निरीक्षण आख्या 2 दिसम्बर 2012तक मण्डलायुक्त को उपलब्ध कराना सुनिश्चत करेगें ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

शिकायतांे का करो निस्तारण, नही तो होगी कार्यवाही: डीएम

Posted on 09 November 2012 by admin

डीएम हरदोई ने उन अधिकारियों को चेताया जिन्हें सम्बन्धित शिकायतें विभागवार उनके कार्यालय मे लम्बित है। डीएम ने कहा निर्देशो का अनुपालन करके सभी लम्बित शिकायतों का निस्तारण करें, प्रगति रिपोर्ट की सही रिपोर्ट पेश की जायें। वह विकास भवन के सभागार मे बोल रहे थे, उन्होने कहा मंडलायुक्त लोकवाणी मुख्यमन्त्री के लम्बित सन्दर्भो का निस्तारण 15 दिनों के अन्दर किया जायें। मनरेगा मे महिला श्रमिक की संख्या बढ़ाने, पीएमजीएसवाई मे जिन मार्गाे की मरम्मत या नये मार्गो का निर्माण कराया जा रहा है सूची उपलब्ध कराई जायें। इन्दिरा आवासो खण्ड विकास अधिकारी का भ्रमण स्वच्छ शौचालय 30 लोहिया ग्रामों मे स्वच्छ शौचालय पेय जल योजना छात्रवृत्ति, प्राथमिक शिक्षा, कृषि खाद्य, बीज लघु सिचाईं आदि की समीक्षा बैठक कर रहे थें। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी राकेश मिश्रा, शैलेन्द्र सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विघालयों मे बगैर अनुमति के नही बंटेगी ड्रेस

Posted on 09 November 2012 by admin

हरदोई जनपदीय के परिषदीय विघालयों मे जो लगभग 60 फीसदी विघार्थियो को अब ड्रेस बगैर अनुमति प्राप्त किये नही बांटी जा सकेगी। परिषदीय परियोजना निदेशक ने ड्रेस की गुणवत्ता जाॅचने हेतु टीम के गठन मे निर्देश दिये है, जनपद के पाॅच लाख तेरह हजार आठ सौ इकहत्तर विघार्थियों को ड्रेेस उपलब्ध करानी थी  इसके लिये बीस करोड़ पचपन लाख अडतालिस हजार चार सौ रूपये की धनराशि भी आ चुकी है। प्रत्येक विघार्थी को दो दो ड्रेसो के हिसाब के चार सौ रूपये की धनराशि के हिसाब से एक विघायल को कम से कम बीस हजार रूपये से एक लाख रूपये कोटेशन के आधार पर ड्रेस खरीदना था, परियोजना ने पाच नवम्बर तक ड्रेस का वितरण होना था, अभी तक सूचना के अनुपात मे चालसी फीसदी ही ड्रेस बांटी गई है। अब परियोजना निदेशक ने ड्रेस वितरण पर रोक लगाते हुये जिलाधिकारी के माध्यम से बीएसए कार्यालय से प्राप्त सूचना के आधार पर गुणवत्ता जाॅच कर अनुमति मिलने पर ही अब ड्रेस बांटी जायेगी। गठित समिति मे नायब तहसीलदार, बीआईओ सहायक विकास अधिकारी, कानून गो, जिला समन्वयक लेखा अधिकारी शामिल होगे। इस पत्र के मिलते ही विभाग मे हड़कम्प मच गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

किसान कैसें करें असली नकली खाद की पहचान: कृषि अधिकारी

Posted on 09 November 2012 by admin

उवर्रक मे मिलावट की जाॅच जागरूक किसान स्वयं खाद असली है या नकली, कर सकते है। कृषि अधिकारी अमर सिंह के मुताबिक जो किसान निजी खाद की दुकानों से खाद खरीद रहे है, डीएपी असली है या नकली तो डीएपी के दाने जमीन पर बिखरा दे फिर उन्हें जूते से मसल दे यदि डीएपी शुद्व है तो दाने नही फूटेगें, फूट जाये ंतो समझो मिलावट है। तथा दानो को गर्म करने पर दाने फूलकर साबूदाना की तरह हो जाये तो समझे शुद्व है। डीएपी मे नाइट्रोजन की उपलब्धता जानने के लिये एक ग्राम पिसी डीएपी मे चूना मिलाकर सूघेे, अमोनिया की गन्ध लगेगी तो डीएपी मे नाइट्रोजन है नही तो मिलावट। इसी प्रकार डीएपी की कई तरह से जाॅच की जा सकती है। इसी तरह यूरिया चमकदार होती है। समान आकार के दाने मे घुलनशील होती है आॅच लगने पर कतई घुल जाती है, हथेली पर पानी लेकर 10-15 दाने डाले शुद्व यूरिया ठण्डक देती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in