Archive | आगरा

जिले में खाद की कमी नहीं - सी0डी0ओ0

Posted on 10 September 2010 by admin

बुबाई से पूर्व मिट्टी का परीक्षण करायें

आगरा - जनपद के समस्त कृक बन्धुओं को सूचित किया जाता है कि वर्तमान में सहकारिता एवं निजी सेवा में किसी भी उर्वरक की कोई कमी नहीं है। खरीफ 2010-11 हेतु शासन द्वारा यूरिया-26000, डी0 ए0 पी0-10,000, एन0पी0के0-11,000 एवं पोटाश-4600 मैट्रिक टन उर्वरक वितरण के लक्ष्य निर्धारित किये गये थे, जिनके सापेक्ष अब तक यूरिया-30779, डी0ए0पी0-23547, एन0पी0के0 10101 एवं पोटाश 6575 मैट्रिक टन की उपलब्धता सुनिश्चित हो चुकी है। जिसमें से 9178 मैट्रिक टन डी0ए0पी एवं 4100 मैट्रिक टन एन0पी0के0 उर्वरक पी0सी0एफ0 वफर में सुरक्षित भण्डारित है, जिसे रवी फसलों की बुवाई के समय शासन द्वारा अवमुक्त कर दिया जायेगा।

मुख्य विकास अधिकारी राजकुमार श्रीवास्तव ने जनपद के समस्त कृक बन्धुओं से अपील की है कि वह किसी भी प्रकार की अफवाहों से भ्रमित न हों, और समय से पूर्व अनावश्यक रूप से उर्वरकों का भण्डारण न करें, क्योंकि भविश्य में भी सभी उर्वरकों की नियमित रूप से रैक आना जारी है। किसी भी स्थिति में किसी उर्वरक की कोई कमी नही रहने दी जायेगी। उन्होंने कृक बन्धुओं को सलाह दी है कि वह अपने खेत की मिट्टी का परीक्षण अवश्य करा लें तथा जिस तत्व की कमी है के आधार पर सभी पोशक तत्वों का प्रयोग करें ताकि उत्पादन में वृद्वि हो सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रधानमन्त्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना शुरू

Posted on 10 September 2010 by admin

आगरा -  भारत सरकार द्वारा रोजगार सृजन हेतु उद्यम स्थापित करने हेतु प्रधानमन्त्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना प्रारम्भ की गई है।

महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र आगरा ने बताया कि इस योजना में शहरी क्षेत्र के तथा ग्रामीण क्षेत्र के लिए आवेदन पत्र जिला उद्योग केन्द्र नुनिहाई से दिनांक 08 सितम्बर 14 सितम्बर 2010 तक किसी भी कार्य दिवस में प्रात: 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक प्राप्त व जमा किये जा सकते है।

उन्होंने बताया कि रोजगार सृजन हेतु उद्यम स्थापित करने के लिए बैंको द्वारा शर्तो के अधीन उनके माध्यम से ऋण सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। जिसके अन्तर्गत सामान्य जाति के आवेदकों को परियोजना लागत का 10 प्रतिशत तथा अनु0जाति/अनु0 जनजाति, पिछडी जाति, महिला, विकलांग, अल्पसंख्यक तथा भूतपूर्व सैनिकों को परियोजना लागत का 5 प्रतिशत अंशदान लगाना होगा। विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

रोजगार मेला 15 सितम्बर को

Posted on 10 September 2010 by admin

आगरा - क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय सांई की तकिया, एम0 जी0 रोड आगरा के परिसर में दिनांक  15 सितम्बर 2010 को प्रात: 10 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा।

क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी राजीव कुमार यादव ने बताया कि इस रोजगार मेले में जय कॉर्प लि0 वसोना (सिलवासा) निकट वायी गुजरात द्वारा प्रशिक्षु वर्क मैन के 100 पदों हेतु योग्यता कक्षा 2 से 9 पास तक (हाईस्कूल फेल तक) आयु 18 से 28 वर्ष के अभ्यर्थियों में से भर्ती की जायेगी।

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र दिनांक: 14 सितम्बर 2010 दिन मंगलवार तक कार्यालय के कक्ष सं0 08 में जमा करके अपना रौल नं0 प्राप्त कर लें। चयन साक्षात्कार हेतु दिनांक: 15 सितम्बर 2010 दिन बुधवार प्रात: 10 बजे सभी मूल प्रमाण पत्रों, नवीनतम चार फोटो, पहचान पत्र एवं रोल0 नं0 स्लिप के साथ कैम्पस चयन हेतु उपस्थित हों। इसी दिन भर्ती की कार्यवाही पूर्ण की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

एन्टी हाइजेकिंग कन्टीन्जेसी प्लान का अभ्यास

Posted on 07 September 2010 by admin

आगरा- ब्यूरो आफ सिविल एविएशन की सुरक्षा गाइडलाइन के अनुसार आगरा हवाई अड्डे पर 7 सितम्बर को प्रात: 11:30 बजे से वार्शिक सिमुलेटेड अभ्यास का आयोजन किया गया जिसमें एन्टी हाइजेकिंग कन्टीनजेंसी प्लान की दक्षता और नागरिक उडडयन आपरेशन से सम्बंधित सभी संस्थाओं की आपरेशनल तैयारियों की टेस्टिंग की गई।

इसी अभ्यास के दौरान आगरा सिविल टर्मिनल से आगरा से नई दिल्ली की उडान का अभ्यास हेतु वायुयान को हाईजैक किया गया। आगरा हवाई अड्डे की एयर ड्रोम कमेटी तत्काल सक्रिय की गई। एयर कमाडोर के0 राधवेन्द्र, एयर आफिसर कमाण्डिग एयरफोर्स स्टेशन आगरा की अध्यक्षता में विभिन्न सिविल अधिकारियों ए0डी0एम0, नगर, डी0आई0जी0, महाप्रबंधक दूर संचार, आदि अभ्यास के दौरान उपस्थित रहे। अभ्यास प्रात: 11:30 बजे पूर्ण कर सभी अभ्यास और सम्बंधित प्रकरणों पर विचार  विमर्श किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जूता मण्डी सहित 5 योजनाओं का लोकार्पण और 80 करोड 57 लाख के 28 कार्यों का शिलान्यास

Posted on 07 September 2010 by admin

आगरा - लो0नि0वि0, सिंचाई, कृशि, आवास, गन्ना विकास, मद्यनिशेध एवं आबकारी मन्त्री श्री नसीमुद्दीन सिद्दकी ने आज यहां मा0 मुख्यमन्त्री जी व्दारा की गई घोशणाओं के अनुपालन में 21 करोड रू0 की लागत से निर्मित जूता मण्डी सहित 5 योजनाओं का लोकार्पण किया, और आगरा विकास प्राधिकरण व्दारा लगभग 80 करोड 58 लाख रू0 की लागत की 28 कार्यों का शिलान्यास भी किया।

उन्होंने कहा कि आगरा विकास प्राधिकरण के माध्यम से सुनियोजित विकास एवं आवासीय समस्या के समाधान के लिए निरन्तर प्रयास किये जा रहे है। आज जिन कार्यों का शिलान्यास किया गया हैं। वे भी शहर के विकास में मील का पत्थर साबित होगें। उन्होंने सभी कार्य पूर्ण गुंणवत्ता, समयबद्धता और पारदर्शिता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिये।

उन्होंने बताया कि लगभग 6867 वर्ग मी0 भूमि पर 21 करोड की लागत से जूता प्रदर्शनी, प्रशिक्षण एवं कल्याण केन्द्र का निर्माण कराया गया हैं। बेसमेन्ट में 47 कारों की पार्किंग व 22 गोदाम, भूतल पर 122 कारों की पार्किंग, भूतल, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय तल का निर्माण कराते हुए 268 प्रदर्शनी काउन्टर बनाये गये हैं।

इस अवसर पर 57 लाख रू0 की लागत से निर्मित डा0 अम्बेडकर सामुदायिक केन्द्र छीपीटोला, किले के निकट 5 करोड की लागत से डा0 भीमराव अम्बेडकर पार्क का सौन्दयीZकरण एवं नवीनीकरण कार्य, बोदला चौराहे से बिचपुरी तक लगभग 9 करोड रू0 की लागत से सडक निर्माण कार्य तथा सुनारी गांव से आर0ओ0बी0 तक 8 करोड 37 लाख की लागत से निर्मित सडक कार्यों का लोकार्पण भी किया गया। इस अवसर पर मा0 मन्त्री जी ने आवंटियों को आवंटन पत्र भी प्रदान किये।

मण्डलायुक्त सुधीर एम0 बोबडे ने अतिथियों का स्वागत करते हुए मन्त्री जी के मार्ग दर्शन के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष तनवीर जफर अली ने प्रगति आख्या प्रस्तुत की। इस अवसर पर मा0 विधायक सर्वश्री गुटियारी लाल दुबेश, जुिल्फकार अहमद भुट्टो, धर्मपाल सिंह, सूरज पाल सिंह, भगवान सिंह कुशवाहा, मधुसूदन शर्मा, स्वदेश कुमार उर्फ वीरू सुमन, गोरे लाल, शिवचरण लाल मानव, सतीश चन्द्र जाटव, नौसाद अली, अजयशील गौतम, कालीचरण सुमन सहित बडी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विकास कार्यों का मौके पर सत्यापन कर कमियों को ठीक करायें- बोबडे

Posted on 07 September 2010 by admin

आगरा - मण्डलायुक्त सुधीर एम0 बोबडे ने निर्देश दिये हैं कि अधिकारी नियमित रूप से क्षेत्रों में भ्रमण कर विकास कार्यों को देखे और यदि कोई कमी मिलती हैं तो उसे तत्परता से ठीक करायें। अधिकारीगण जन समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहे और समस्याओं के प्रभावी निस्तारण हेतु सार्थक प्रयास करें।

श्री बोबडे ने कहा हैं कि वृक्षारोपण के लक्ष्यों को 15 सितम्बर तक पूर्ण करें। मण्डल में वनभूमि पर 1244 है0 तथा अन्य विभागों व्दारा 885 है0 कुल 2129 हैक्टर में वृक्षारोपण का लक्ष्य हैं। उन्होंने कहा कि िशक्षा की गुणवत्ता पर ध्यान दें। मण्डल में 8518 प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। जो सभी मिड-डे-मील योजना से आच्छादित है और 1027883 बच्चे लाभािन्वत हो रहे है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बी0आर0सी0 स्तर पर प्रिशक्षण आयोजित कर इस सम्बंध में शासनादेश आदि की जानकारी दें, और िशक्षकों से संकल्प कराये कि व्यक्तिगत रूप से ध्यान देकर मिड-डे-मील का वितरण करायें।

उन्होंने सर्व शिक्षा अभियान में निर्माणाधीन विद्यालयों तथा अतिरिक्त कक्षा, कक्षों का निर्माण तत्परता से पूर्ण कराने के निर्देश दिये। मण्डल में इस योजना में 29 विद्यालय तथा 205 अतिरिक्त कक्षा कक्ष इस वर्ष बनाये जा रहे हैं। मण्डल में नगरीय क्षेत्रों में असेवित मलिन बस्तियों में 12 तथा दो मल्टी स्टोरी विद्यालय स्थापित किये जाने हैं। उन्होंने मा0 कांशीराम जी शहरी गरीब आवास योजना के भवनों के लिए भी प्राथमिक विद्यालय स्थापना के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा हैं कि उ0प्र0 मुख्यमन्त्री महामाया गरीब आर्थिक मदद योजना के चिन्हाकित परिवारों का सत्यापन ग्रामसभा/वार्ड की खुली बैठकों में कराकर पात्र लाभार्थियों का चयन करें। मण्डल में 735724 परिवारों को चिन्हाकित किया गया है, और 1568 खुली बैठक हो चुकी है, जिनमें 950 आपत्तियां प्राप्त हुयी है जिनको निस्तारित कर दिया गया है। उन्होंने निर्देश दिये कि चििन्हत भूमि का आवंटन सुनििश्चत करें और यदि कहीं से पट्टों पर अवैघ कब्जे की िशकायत मिलती है तो तत्काल कडी कार्यवाही करें।

उन्होंने 16 अधिकारियों की मण्डलीय टास्क फोर्स गठित की है जिनमे से चार चार अधिकारी विभिन्न जिलों में सभी विकाय कार्यों का सत्यापन कर रहे हैं। अम्बेडकर ग्रामों के कार्यों के सत्यापन हेतु 10 अधिकारी लगाये हैं। उन्होंने कहा कि सत्यापन रिपोर्ट तत्परता से भेजे।

अपर आयुक्त पी0के0 अग्रवाल ने विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की समीक्षा की। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के मण्डल स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

यमुना एक्सप्रेस वे परियोजना हेतु किसानों द्वारा करार का क्रम जारी

Posted on 06 September 2010 by admin

अधिगृहीत भूमि के लिए प्रतिकर 580 रू0 प्रति वर्ग मी0 पर भुगतान
आगरा - यमुना एक्सप्रेस वे परियोजना के लिए भूमि हेतु किसानों द्वारा निरन्तर करार किये जा रहे है। गत एक सप्ताह में 55 किसानों ने 22 हैक्ट0 जमीन के करार किया है और निरन्तर भुगतान भी दिया जा रहा है। आज किसानों को 48 लाख 4 हजार रूपये के 09 चैक दिये गये। भूमि की नयी दरों के प्रति किसानों ने उत्साह दिखाया है और किसान स्वेच्छा से करार हेतु आगे आ रहे है।

जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने बताया है कि यमुना एक्सप्रेस वे परियोजना हेतु अर्जित की जा रही भूमि से प्रभावित ग्राम चौगान, छलेसर, कुबेरपुर, रामनगर, मलूपुरा, पर्वतपुर, हाजीपुर खेडा में अधिगृहीत भूमि के लिए बडी दरों पर अनुग्रह राशि रू0 580 प्रति वर्ग मीटर की दर पर भुगतान किया जा रहा है। पूर्व मे निर्धारित यह दर 446 प्रति वगै मी0 थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विकास कार्यों की समीक्षा बैठक 03 सितम्बर को विकास भवन में

Posted on 01 September 2010 by admin

मुख्य विकास अधिकारी राजकुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि 03 सितम्बर को प्रात: 11 बजे विकास भवन सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। बैठक में मा0 मुख्यमन्त्री जी व्दारा की गई घोणाएं एवं शिलान्यास तथा मा0 मुख्य मन्त्री जी के नवीन विकास प्राथमिक कार्यक्रम 2010-11 एवं अन्य विकास कार्यों की समीक्षा की जायेगी।

उन्होंने कहा है कि सम्बंधित अधिकारी अपने विभाग की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट सहित उक्त बैठक में स्वयं प्रतिभाग करना सुनििश्चत करें तथा बैठक से पूर्व माह अगस्त तक की प्रगति रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप पर तत्काल उनके कार्यालय में उपलब्ध करादें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नागरिकों के हित में अनुश्रवण समिति के निर्देशों का अनुपालन करें- मण्डलायुक्त

Posted on 01 September 2010 by admin

नागरिकों को जन सुविधाएं प्राथमिकता से उपलब्ध करायें और लिम्बत कार्यों को अविलम्ब पूर्ण कर व्यवस्थाओं में सुधार लायें ताकि मा0 सर्वोच्च न्यायालय के  निर्देशों का अनुपालन सुनििश्चत किया जा सके।

उक्त निर्देश मण्डलायुक्त सुधीर एम0 बोबडे़ ने आज कमिश्नरी में आगरा अनुश्रवण समिति की बैठक में दिये। बैठक में समिति के सदस्य डी0के0 जोशी व्दारा पेयजल व्यवस्था सम्बंधी मांग गये प्रपत्रों के सम्बंध में जल निगम के मुख्य अभियन्ता को मण्डलायुक्त ने एक सप्ताह में वांछित प्रपत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। डी0के0 जोशी व्दारा पूंछे जाने पर जल निगम के मुख्य अभियन्ता ने अवगत कराया कि जल संस्थान को पानी की सभी लाईनें दिसम्बर तक पूरा कर हैन्डओवर कर दी जायेंगी। मण्डलायुक्त ने यमुना में पेस्टीसाइड घुलने पर नगर आयुक्त को हर तीन माह में सैम्पल टैस्ट कराने के निर्देश दिये और आई0टी0आर0सी0 में एक बार सैम्पल टैस्ट कराने के बाद उसी दिन लोकल कैमिस्ट से सैम्पल भरवाकर दोनों रिपोर्टो की तुलनात्मक स्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिये। सीवर व्यवस्था के लिए बूढी का नगला तथा पीलीखार में आंगणन के अनुसार जो कार्य हो रहा है उसका विवरण डी0के0 जोशी को उपलब्ध कराने हेतु उ0प्र0 प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड तथा यमुना प्रदूषण नियन्त्रण इकाई को निर्देश दिये।

जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने डेªनेज के सम्बंध में नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि नालों से अतिक्रमण को तुरन्त हटवायें तथा नालों में कचरा न फैंकने तथा डोर-टू-डोर कचरा इकट्ठा करने की व्यवस्था सुनििश्चत करें। नगर आयुक्त ने बताया कि नालों की सफाई पर विशेष जोर दिया जा रहा है। सोलिड वेस्ट के सम्बंध में कूडा निस्तारण हेतु सी0 एण्ड डी0एस0 को डीपीआर तैयार कराने के निर्देश दिये। स्लाटर हाउस के सम्बंध में मण्डलायुक्त ने यू0पी0पी0सी0बी0 व नगर निगम को निर्देशित किया कि निर्धारित मापदण्डों को पूर्ण करायें अन्यथा कार्यवाही की जाये।

बैठक में जिलाधिकारी अमृत अभिजात, उपाध्यक्ष एडीए तनवीर जफर अली, सचिव उदयीराम, डीएफओ एन0के0 जानू, अपर आयुक्त पी0के0 अग्रवाल, नगर आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय, एडीएम सिटी अरूण प्रकाश, एडीएम वित्त एवं राजस्व रामआसरे सहित अनुश्रवण समिति के डी0के0 जोशी, समाज सेवी श्री रमन उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मासिक स्टाफ बैठक 4 सितम्बर को कलक्ट्रेट सभागार में

Posted on 01 September 2010 by admin

जिलाधिकारी अमृत अभिजात की अध्यक्षता में मासिक स्टाफ बैठक 4 सितम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई है, जिसमें 11 से 12-30 बजे तक दंगा नियन्त्रण योजना एवं 12-30 से सायंकाल तक कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा की जायेगी।

उक्त जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी प्रोटो0 कै0 आलोक ‘शेखर तिवारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों से पूर्ण विवरण सहित बैठक में भाग लेने का आग्रह किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in