Categorized | आगरा

रोजगार मेला 15 सितम्बर को

Posted on 10 September 2010 by admin

आगरा - क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय सांई की तकिया, एम0 जी0 रोड आगरा के परिसर में दिनांक  15 सितम्बर 2010 को प्रात: 10 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा।

क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी राजीव कुमार यादव ने बताया कि इस रोजगार मेले में जय कॉर्प लि0 वसोना (सिलवासा) निकट वायी गुजरात द्वारा प्रशिक्षु वर्क मैन के 100 पदों हेतु योग्यता कक्षा 2 से 9 पास तक (हाईस्कूल फेल तक) आयु 18 से 28 वर्ष के अभ्यर्थियों में से भर्ती की जायेगी।

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र दिनांक: 14 सितम्बर 2010 दिन मंगलवार तक कार्यालय के कक्ष सं0 08 में जमा करके अपना रौल नं0 प्राप्त कर लें। चयन साक्षात्कार हेतु दिनांक: 15 सितम्बर 2010 दिन बुधवार प्रात: 10 बजे सभी मूल प्रमाण पत्रों, नवीनतम चार फोटो, पहचान पत्र एवं रोल0 नं0 स्लिप के साथ कैम्पस चयन हेतु उपस्थित हों। इसी दिन भर्ती की कार्यवाही पूर्ण की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in