Categorized | आगरा

नागरिकों के हित में अनुश्रवण समिति के निर्देशों का अनुपालन करें- मण्डलायुक्त

Posted on 01 September 2010 by admin

नागरिकों को जन सुविधाएं प्राथमिकता से उपलब्ध करायें और लिम्बत कार्यों को अविलम्ब पूर्ण कर व्यवस्थाओं में सुधार लायें ताकि मा0 सर्वोच्च न्यायालय के  निर्देशों का अनुपालन सुनििश्चत किया जा सके।

उक्त निर्देश मण्डलायुक्त सुधीर एम0 बोबडे़ ने आज कमिश्नरी में आगरा अनुश्रवण समिति की बैठक में दिये। बैठक में समिति के सदस्य डी0के0 जोशी व्दारा पेयजल व्यवस्था सम्बंधी मांग गये प्रपत्रों के सम्बंध में जल निगम के मुख्य अभियन्ता को मण्डलायुक्त ने एक सप्ताह में वांछित प्रपत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। डी0के0 जोशी व्दारा पूंछे जाने पर जल निगम के मुख्य अभियन्ता ने अवगत कराया कि जल संस्थान को पानी की सभी लाईनें दिसम्बर तक पूरा कर हैन्डओवर कर दी जायेंगी। मण्डलायुक्त ने यमुना में पेस्टीसाइड घुलने पर नगर आयुक्त को हर तीन माह में सैम्पल टैस्ट कराने के निर्देश दिये और आई0टी0आर0सी0 में एक बार सैम्पल टैस्ट कराने के बाद उसी दिन लोकल कैमिस्ट से सैम्पल भरवाकर दोनों रिपोर्टो की तुलनात्मक स्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिये। सीवर व्यवस्था के लिए बूढी का नगला तथा पीलीखार में आंगणन के अनुसार जो कार्य हो रहा है उसका विवरण डी0के0 जोशी को उपलब्ध कराने हेतु उ0प्र0 प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड तथा यमुना प्रदूषण नियन्त्रण इकाई को निर्देश दिये।

जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने डेªनेज के सम्बंध में नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि नालों से अतिक्रमण को तुरन्त हटवायें तथा नालों में कचरा न फैंकने तथा डोर-टू-डोर कचरा इकट्ठा करने की व्यवस्था सुनििश्चत करें। नगर आयुक्त ने बताया कि नालों की सफाई पर विशेष जोर दिया जा रहा है। सोलिड वेस्ट के सम्बंध में कूडा निस्तारण हेतु सी0 एण्ड डी0एस0 को डीपीआर तैयार कराने के निर्देश दिये। स्लाटर हाउस के सम्बंध में मण्डलायुक्त ने यू0पी0पी0सी0बी0 व नगर निगम को निर्देशित किया कि निर्धारित मापदण्डों को पूर्ण करायें अन्यथा कार्यवाही की जाये।

बैठक में जिलाधिकारी अमृत अभिजात, उपाध्यक्ष एडीए तनवीर जफर अली, सचिव उदयीराम, डीएफओ एन0के0 जानू, अपर आयुक्त पी0के0 अग्रवाल, नगर आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय, एडीएम सिटी अरूण प्रकाश, एडीएम वित्त एवं राजस्व रामआसरे सहित अनुश्रवण समिति के डी0के0 जोशी, समाज सेवी श्री रमन उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in