Archive | आगरा

जिलाधिकारी द्वारा राजकीय इण्टर कालेज तथा डायट का औचक निरीक्षण

Posted on 08 December 2010 by admin

dm-amrit-abhijat-inspecting-giिशक्षण कार्य की गुणवत्ता एवं व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश

जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने आज अचानक राजकीय इण्टर कालेज और जिला िशक्षण प्रिशक्षण संस्थान (डायट) का निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर भ्रमण कर व्यवस्थाओं को देखा और कक्षाओं में जाकर छात्रों से भी वार्ता की । उन्होंने व्यवस्थाओं में सुधार लाने तथा िशक्षण एवं  प्रिशक्षण कार्य में गुणवत्ता लाने पर बल दिया। उन्होंने पचकुईयॉ स्थित जी.आई.सी. खेल मैदान का भी निरीक्षण किया और मैदान में व्यवस्थित रूप से खेल सुविधाओं के विस्तार के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इन दोनो संस्थाओं में िशक्षण एवं सुविधाओं का विस्तार कराया जायेगा

भ्रमण के दौरान प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कालेज ने बताया कि खेल निधि में  लगभग 03 लाख रूपये  धनरािश उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि जर्जर भवन मरम्मत तथा सुधार कार्यो के लिए 4.5 करोड रूपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर उपस्थित जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिये कि विद्यालयों में खेल निधि में एकत्र धनरािश का उपयोग खेल गतिविधियों में कराये। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी विद्यालयों में खेल कलैण्डर भी बनवाये । उन्होंने कहा कि िशकायतें मिलती है कि विद्यालयों द्वारा खेल निधि में छात्रों से शुल्क तो वसूल लिया जाता है। परन्तु इस धन का उपयोग खेल गतिविधियों में नही होता है। उन्होंने इस सन्दर्भ में प्रथक से खेल समिति की बैठक आयोजन के निर्देश दिये। उन्होंने राजकीय इण्टर कालेज में मिड डे मील योजना के लिए बनाये जा रहे किचिन आदि का  भी निरीक्षण किया ।

उन्होंने परिसर की सफाई व्यवस्था पर भी ध्यान देने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि उपलब्ध संसाधनों से शनै:शनै: कार्य करायें। उन्होंने डायट परिसर का निरीक्षण किया और कक्षाओं में जाकर प्रिशक्षण कार्य को देखा । उन्होंने डायट के रिकार्ड रूम में विखरे अभिलेखों पर नाराजगी प्रकट करते हुए एक माह में अभिलेखों को व्यस्थित करने के निर्देश दिये।

भ्रमण के दौरान परिसर में आसपास के लोगो की भैंसें बंधी पायी गई । अपर जिलाधिकारी नगर अरूण प्रकाश ने तत्काल भैसों को परिसर से वाहर ले जाने और पुन:  परिसर में न बॉधने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि परिसर के भवनों के रख रखाव पर ध्यान देने की जरूरत है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भीम नगरी के कार्यो की वीडियो/फोटोग्राफी करायें-जिलाधिकारी

Posted on 08 December 2010 by admin

भीम नगरी क्षेत्र के लिए प्रस्तावित कार्यो के आंगणन तैयार कर नियमानुसार कार्य पूर्ण गुणवत्ता से करायें। प्रस्तावित कार्य से पूर्व, निर्माण कार्य के समय और निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद वीडियो/फोटोग्राफी अनिवार्य रूप से कराकर सुरक्षित रखें। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों के अलावा शासन स्तर से जिन मदों में धनरािश अपेक्षित है उन विभागों के प्रमुख सचिवों/सचिवों को अबिलम्व पत्र भिजवाये।

जिलाधिकारी अमृत अभिजात आज कलेक्ट्रेट सभागार में भीमनगरी 2011 के आयोजन के लिए तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने विभागवार प्रस्तावित कार्याे और आगणनों की समीक्षा की । सचिव आ0वि0 प्रा0 उदयीराम ने बताया है कि भीम नगरी क्षेत्र में 20 मौहल्लों मे पार्क तथा वाटिकाओं के निर्माण हेतु आगणन तैयार कर लिये गये है। टोरन्ट प्रतिनिधि ने बताया कि भीमनगरी क्षेत्र में विद्युत खम्बों व जर्जर तारों को बदलने तथा 25 नये टांसफारमर लगाने हेतु व्यवस्था की जा रही है।

यमुना कार्य योजना के परियोजना प्रबन्धक ने बताया कि भीमनगरी में अन्डर ग्राउण्ड नाले सहित 10 नालों के निर्माण की योजना है। मलिन बस्ती काजीपाडा मे भीम नगरी के अवसर पर आर.सी.सी. नाले का निर्माण प्रस्तावित है इन कार्यो के लिए 8 करोड 92 लाख के आगणन है। सीवर कार्य हेतु धनरािश उपलब्ध है तथा नाला निर्माण हेतु धनरािश के लिए शासन से प़त्राचार किया जा रहा है ।

भीम नगरी के मौहल्लों की गलियों में सी.सी. फशZ एवं नालियों के 29 निमार्ण कराये जाने है इनमें से 13 निर्माण कार्य के लिए डूडा द्वारा 2 करोड 34 लाख तथा क्रमांक 14 से 29 तक के कार्यो के लिए नगर निगम द्वारा 3 करोड 49 लाख के आगणन तैयार किये गये है ।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश, परियोजना अधिकारी डूडा तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी, भीम नगरी आयोजन समिति के अध्यक्ष करतार सिंह भारतीय, महामन्त्री भरत सिंह, धमेन्द्र सोनी , जगदीश आर्य, हीरेन्द्र कुमार आदि ने सुझाव दिये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस में पूर्व सैनिकों का सम्मान

Posted on 07 December 2010 by admin

देश की सेवा में जिन अमर शहीदों ने अपना सम्पूर्ण जीवन बलिदान कर दिया, उन शहीदों के लिए देश सदैव ऋणी रहेगा।

उक्त विचार अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश ने सशस्त सेना झण्डा दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि इस दिन हम को दृढ सकल्प लेना होगा कि इस कार्य में जितना भी दान दे सकते है उसे और  आगे बढना होगा।

इस अवसर पर उपस्थित सेवानिवृत्त जनरल पी0 दत्ता ने कहा कि इस कार्य में दान देना बहुत ही नेक कार्य है।

अपर जिलाधिकारी (प्रो0) कैप्टन आलोक शेखर तिवारी ने कहा कि सैनिकों द्वारा ही देश की रक्षा की जाती है तथा उनके परिवार के सहयोग के लिए हम सभी को सदैव तैयार रहना चाहिए।

कार्यक्रम मे द्वितीय विश्व युद्व के 12 पेंशन भोगियों को प्रति 7,500/-रूपये तथा उ0प्र0 दातव्य निधि से पूर्व सैनिकों की 09 विधवाओं को मद्द स्वरूप प्रति 1000/रूपये के चैक प्रदान किये गये। चैक वितरण के दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में शहीदों के सम्मान में सभी ने  तालियॉ बजाई गईं और दान पेटिका में दान दिया गया।

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल यू0 सी0 दुबे ने बताया शहीदों के सम्मान में सशस्त्र सेना झण्डा दिवस का आयोजन किया जाता है जिनकी सहायता के लिए दान दाताओं द्वारा जो दान दिया जाता है उस कोश के माध्यम से पेंशनरों तथा शहीदों की विधवाओं को पेंशन प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों द्वारा लक्ष्य के अनुरूप जो दान दिया जाता है  उन्हें जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।

इस अवसर पर पूर्व कैप्टन/ उप निदेशक मण्डी प्रभांशु श्री वास्तव ए.आर.टी.ओ. सुनीता वर्मा, सेवानिवृत कर्नल रावत, सबेदार मेजर एम.एल. उपाध्याय सहित द्वितीय विश्व युद्व के पेंशनर तथा पूर्व सैन्य विधवाओं के परिजन भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अवकाश प्राप्त कर्नल/जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी उमेश चन्द्र दुबे ने किया तथा आभार उप निदेशक मण्डी प्रभांशु श्रीवास्तव ने प्रस्तुत किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

लाभार्थीपरक योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करें-मण्डलायुक्त

Posted on 05 December 2010 by admin

अम्बेडकर ग्रामों में कार्यो का शत प्रतिशत सत्यापन करें

आयुक्त सुधीर एम0 बोबडे ने निर्देश दिये है कि उ0प्र0 मुख्यमन्त्री गरीब आर्थिक मद्द योजना, महामाया गरीब बालिका आशीZवाद योजना और सावित्री बाई फूले बालिका िशक्षा मद्द योजना आदि लाभार्थी परक शासन की नयी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करें ताकि आम आदमी को उनका लाभ मिल सके। डा0 अम्बेडकर ग्राम सभा योजना में चयनित ग्रामों को भी सभी विकास कार्यो से 31 दिसम्बर तक सन्तृप्त करें और नियमित रूप से क्षेत्रों का भ्रमण कर शत प्रतिशत सत्यापन सुनििश्चत करें ।

श्री बोबडे आज आयुक्त सभागार में मण्डलीय समीक्षा ब्ौठक में शासन के विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिये विकास खण्ड स्तर पर तथा अन्य विभागीय अधिकारी तथा कार्यदायी संस्था कम्युनिकेशन प्लान रखें ताकि किसी भी समय किसी भी स्तर पर वार्ता की जाये। उन्होंने एक सप्ताह में ग्राम वार कम्युनिकेशन प्लान बनाने के निर्देश दिये जिसमें नव निर्वाचित प्रधानों, सदस्यों, ग्राम स्तरीय कर्मचारियों, बैंक, प्रमुख व्यक्तियों आदि के नम्बर अंकित करें।

उन्होंने निर्देश दिये कि अम्बेडकर ग्राम सभा योजना के ग्रामों मे अधीक्षण अभियन्ता, अधिशासी अभियन्ता एवं शत प्रतिशत सत्यापन कर गुणवत्ता सुनििश्चत करें और कमियों को ठीक भी कराये। आगरा जनपद में 51 अम्बेडकर ग्रामों में 282 सोलर लाइट लगाने हेतु कार्य आदेश निर्गत कर दिया है। कार्य 31 दिसम्बर तक पूर्ण कराने के निर्देश दिये । उन्होंने हैण्डपम्पों के पाइप की भी जांच कराने के निर्देश दिये है।

उन्होंने निर्देश दिये कि अम्बेडकर ग्रामों मे इिन्दरा आवास तथा महामाया आवास योजना के लाभार्थियो के आवासों की पुताई तथा नाम पटि्टका भी लगवाये। पट्टे धारकों को कब्जा दिलाने के साथ ही खसरे में भी फसल का विवरण अंकित कराये। मा0 कांशीराम जी शहरी गरीब आवास योजना में प्रथम चरण में प्रत्येक जनपद में 1500 मकान बनाये गये है जिनमें से आगरा में 1365, मथुरा में 1343, मैनपुरी में 1411 भवनों पर आवंटियों को कब्जा दिला दिया है। इस वशZ इस योजना में 1035, मथुरा में 1040, फिरोजाबाद में 1472 और मैनपुरी में 300 भवनों के लिए भूमि उपलब्ध हो गई है। उन्होंने इन भवनों में सडक , बिजली, पेयजल, स्कूल, स्वास्थ्य केन्द्र आदि सुविधाएं भी सुलभ कराने के निर्देश दिये।

सावित्री बाई फूले बालिका िशक्षा मदद योजना में 5843 पात्र लाभार्थियों में से 4115 को पन्द्रह-पन्द्रह हजार रूपये की धनरािश और 2591 को साइकिल वितरण की जा चुकी है। उन्होंने कैम्प लगाकर अन्य लाभार्थियों को साइकिल वितरण के निर्देश दिये।

महामाया गरीब बालिका आशीZवाद योजना में मण्डल में प्राप्त 3847 आवेदन पत्रों में से 3295 में एफ.डी. जारी  कर दी गई है। उन्होंने योजना की प्रगति पर असन्तोश प्रकट करते हुए प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये।

उ0प्र0 मुख्यमन्त्री महामाया गरीब आर्थिक मद्द योजना में चयनित 96501  लाभार्थियों मे से 33468 को धनरािश वितरित कर दी गई है।

उन्होंने खराब ट्रांसफार्मर को निर्धारित समय में बदलवाने तथा अम्बेडकर ग्रामों में वी.पी.एल. कार्ड धारकों को नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन देने के निर्देश दिये। उन्होंने जन उपयोगी भवनों ,स्कूल, अस्पताल, प्रिशक्षण केन्द्र, पंचायत घर आदि का गुणवत्तायुक्त निर्माण करोने हेतु निर्देश दिये। मण्डल में इस वशZ अम्बेडकर ग्रामों बनाये जा रहे 75 सामुदायिक केन्द्रो में विद्युत आदि की व्यवस्था सहित भवन स्थानान्तण के निर्देश दिये। उन्होंने िशक्षकों की उपस्थित, िशक्षा की गुणवत्ता, चिकित्सों और सफाई कर्मियों की ग्रामों में उपस्थित सुनििश्चत कराने के निर्देश दिये।

मण्डलायुक्त ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली तथा एफ.डी.ए. की कार्यवाही प्रभावी बनाने, छात्रवृत्ति वितरण, पेंशन वितरण, नहरों में टेल तक जल आपूर्ति आदि की भी विस्तार से समीक्षा की।

बैठक में सयुक्त विकास आयुक्त वी.के. अग्रवाल , अपर आयुक्त नागेन्द्र प्रताप तथा पी.के. अग्रवाल, मण्डल के सभी जनपदों के मुख्य विकास अधिकारी तथा मण्डल स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

संवेदनशीलता के साथ जन समस्याओं का निदानकर जन विश्वास अर्जित करें-अभिजात

Posted on 04 December 2010 by admin

जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने निर्देश दिये है कि अधिकारी जनता के बीच जायें और समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ निदान कर जन विश्वास अर्जित करें । क्षेत्रों में नियमित भ्रमणशील रहकर विकास कार्याे का निरीक्षण कर पाई गई कमियों को भी तत्परता से ठीक क करायें। उन्होंने राजस्व वसूली के लक्ष्यों को शत प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिये है

जिलाधिकारी कलक्ट्रेट सभागार में मासिक स्टाफ समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिये कि तैयार फोटोयुक्त  मतदाता पहचान पत्रों का सम्बन्धित व्यक्तियों को शत प्रतिशत वितरण सुनििश्चत करायें। इस कार्य की अधिकारियों की चरित्र पंजिका में प्रवििश्ट अंकित की जायेगी। उन्होंने सभी अपर जिलाधिकारियों ,उप जिलाधिकारियो, तथा तहसीलदारों को निर्देश दिये कि  अम्बेडकर ग्रामों का नियमित भ्रमण करें । उन्होंने सभी तहसीलों तथा थानों  के निरीक्षण करने और निरीक्षण आख्या अविलम्ब प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने विद्यालयों में मिड-डे मील के सम्बन्ध में प्राप्त िशकायतों पर संज्ञान लेते हुए निर्देश दिये कि नियमित भ्रमण करें और प्रधानों की बैठक कर सचेत करें और नोटिस देकर कानूनी कार्यवाही भी करे। उन्होंने कहा कि तहसीलदार खण्ड विकास अधिकारी आदि अपनी तैनाती के स्थानों पर ही निवास करें अन्यथा कडी कार्यवाही की जायेगी।

उन्होंने कहा कि राजस्व वादों के निस्तारण में सुधार लाये और पुराने प्रकरणो मे दिन प्रतिदिन सुनवाई करें । उन्होंने निर्देश दिये कि दिसम्बर तथा जनवरी माह में अभियान चलाकर भूमि के पटृों पर कब्जे का सत्यापन शत प्रतिशत करें और अवैध रूप  से कब्जा करने वालों के विरूद्व एफ.आई.आर. दर्ज कराकर जेल भिजवाये।

अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश ने बैठक का संचालन करते हुए कहा कि अधिकारी शीत कालीन भ्रमण के दौरान सभी विभागों के कार्यो का प्रभावी निरीक्षण करें। ग्राम पंचायतों की खुली बैठकों में प्रतिभाग करें। जनता से संवाद बनाये रखे आर उनमें जागरूकता तथा विकास कार्यो में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित करें।

बैठक में सभी अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट , तहसीलदार तथा अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मुहर्रम पर सभी व्यवस्थाएं सुचारू बनाये:-जिलाधिकारी

Posted on 04 December 2010 by admin

परम्परागत रूप से आयोजनों की ही अनुमति रहेगी

जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने निर्देश दिये है कि मौहर्रम के पर्व पर बिजली, पानी, सफाई तथा सडक मरम्मत के कार्य तत्परता से पूर्ण करें सफाई कार्य के बारे में क्षेत्र के सभासदों की देखरेख में करायें। उन्होंने क्षेत्र के हैण्डपम्पों की मरम्मत कराने के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा है कि अपर नगर मजिस्ट्रेट तथा पुलिस अधिकारी कार्यो से सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के साथ संयुक्त भ्रमण कर व्यवस्थाएं सुनििश्चत करायें । उन्होंने स्पश्ट निर्देश दिये कि परम्परागत रूप से आयोजनों की अनुमति होगी और नये कार्यक्रमो को किसी भी दशा  में अनुमति नहीं दी जायेगी।

जिलाधिकारी कलक्लेट्रेट सभागार में मौहर्रम के अवसर पर व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने ताजियों के जुलूस के आवागमन की सुचारू व्यवस्था तथा यातायात को सुचारू चलाने हेतु निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा प्रतिबन्धित अप्रिय जानवरों की गली के मुहानों पर जाल लगाकर रोकने की कार्यवाही की जाये।

डी.आई.जी. एन्टनी देव कुमार ने कहा कि सहिश्णुता भारत का सबसे बडा गुण है। आपसी सदभाव केसाथ कार्य करें। नगर में सेक्टर स्कीम लागू रहेगी। मजिस्ट्रेट तथा पुलिस अधिकारी निरन्तर भ्रमणशील रहेगें और असामाजिक तत्वों के विरूद्व कडी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने सुरक्षा प्रबन्धकों के बारे में भी विस्तार से बताया।

अपर जिलाधिकारी (ना0आ0) एस.के. मौर्य ने बताया कि ताजिएदारों के लिए मिट्टी के तेल की आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। अपर नगर आयुक्त के.पी. ि़त्रपाठी ने बताया कि चििन्हत स्थानों पर पैच रिपेयर, स्ट्रीट लाईट तथा उत्तम सफाई व्यवस्था की जा रही है। मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी के.पी.सिह ने बताया कि बीस-बीस सफाई कर्मियो की 8 विशेश टीमें लगी है।

अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश ने बैठक का संचालन करते हुए विभागीय अधिकारियों को व्यवस्थाएं सुनििश्चत करने के निर्देश दिये। ब्ौठक में डा0 सिराज कुरैशी, हाजी जमील उद्दीन, मौ0 शरीफ कुरैशी, हाजी मंजूर, हाजी इलियास, समी अगाई, चेयर मैन इस्लामियां लोक ऐजन्सी असलम कुरैशी , जियाउद्दीन अतीकुर रहमान, सुहैल कुरैशी तथा अहमद हसन पाशZद आदि ने सुझाव दिये।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) राम आसरे,, नगर मजिस्ट्रेट चन्द्रशेखर, तथा सभी अपर नगर मजिस्ट्रेट और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिलाधिकारी द्वारा मतदेय स्थलों का आकिस्मक निरीक्षण मतदाता सूची का घर घर सत्यापन कार्य चैक लिस्ट से करायें

Posted on 03 December 2010 by admin

जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने आज 89 आगरा उत्तर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के पॉच मतदेय स्थलों का आकिस्मक निरीक्षण किया और मतदाता सूची में फोटो कवरेज हेतु मतदाताओं का सत्यापन घर-घर जाकर करने और क्षेत्र के जागरूक नागरिको  , सिविल डिफेंस आदि का सहयोग प्राप्त करने के निर्देश दिये।

dm-amrit-abhijat-instructing-blos-during-inspection-of-polling-station-at-balkeshwarजिलाधिकारी ने सर्वप्रथम एम0एम0 शैरी कन्या विद्यालय कमला नगर मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने सभासद सन्दीप गुप्ता आदि से जानकारी प्राप्त की  और बी.एल.ओ. को घर-घर जाकर सम्पर्क करने के निर्देश दिये। सन्त रामकृश्ण कन्या महा विद्यालय बल्केश्वर में अपर नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर वी.के. शर्मा, वी.एल.ओ. बलराज शर्मा तथा प्रमोद कुमार और  नागरिको के साथ वार्ता कर मतदाता फोटो कवरेज शत प्रतिशत सुनििश्चत करने के निर्देश दिये। चौ0 वीरी सिंह इण्टर कालेज, स्वामीवाग उ0मा0 विद्यालय तथा राधा बल्लभ इण्टर कालेज दयालबाग के मतदेय केन्द्रो का भी निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने मतदेय स्थलों के भौतिक निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये कि अधिकारी घर-घर जाकर मतदाता सूची से मतदाताओं का मिलान करें। मतदाता सूची में नाम, पिता का नाम, आयु लिंग, तथा चस्पा फोटो उसी मतदाता का है अथवा नही और तदनुसार अपेक्षित संशोधन भी किया जाए।

उन्होंने निर्देश दिये है कि मतदाता का नाम मतदाता सूची मे है परन्तु फोटो नही है ता उस मतदाता से 001 बी फार्म भरवायेगे तथा दो रंगीन फोटो प्राप्त करेगे अथवा कैमरे से फोटो खिंचवायेगें। ऐसे मतदाता जिनकों फोटो चस्पा नही है और वह स्थायी रूप से निवास नही करता है तो नियत 21-ए की नोटस देकर मतदाता सूची सं नाम काटने की कार्यवाही नियमानुसार कराये। यदि स्थायी रूप से मतदाता बाहर चला गया है और वापस आने की सम्भावना नही है तो नाम के अपमार्जन की कार्यवाही करें।

उन्होंने बताया कि ऐसे मतदाता जिनका मतदाता पहचान पत्र संख्या मतदाता सूची में अंकित है और पहचान पत्र उसके पास है परन्तु फोटो चस्पा नही है उसका नाम मतदाता सूची से नही काटा जायेगा और उसकी फोटो प्रारूप 001 बी फार्म भरवाकर प्राप्त की जायेगी।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिये है कि ऐसे मतदेय स्थल जहां की मतदाता सूची में मतदाता फोटो कवरेज 90 प्रतिशत से कम है उन बूथों मे सम्मिलित मतदाताओं का सत्यापन घर-घर जाकर करने हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों को निरीक्षण अधिकारी नियुक्त किया है ।जनपद के 87-आगरा छावनी तथा 89 आगरा उत्तर विधान सभा क्षेत्र में ऐसे मतदेय स्थलों के निरीक्षण हेतु 47 अधिकारियों को नियुक्त किया है। उन्होंने निर्देश दिये है कि नियुक्त अधिकारीगण मतदाता सूची का घर-घर सत्यापन का कार्य चैक लिस्ट के अनुसार 14 दिसम्बर तक पूर्ण कर प्रत्येक दशा में तहसीलदार आगरा के कार्यालय में उपलब्ध करायें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

ताज महोत्सव के लिए फेसबुक लांच

Posted on 02 December 2010 by admin

महोत्सव को यादगार बनाने हेतु थीम-स्लोगन सुझाव आमन्त्रित

जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने कलेक्ट्रेट कक्ष में ताज महोत्सव के लिए फेसबुक लांच की। इस फेस बुक का लिंक ताज महोत्सव की बेवसाइट tajmahotsav.org पर रहेगा।

इस सम्बन्ध में यूजर आई.डी. agrauptourism@gmail.com पर सम्पर्क कर सकते है।

उन्होंने कहा कि ताज महोत्सव में स्थानीय नागरिकों की प्रतिभागिता सुनििश्चत करने के निर्देश दिये गये है। नागरिक फेसबुक के माध्यम से भी सुझाव दे सकते है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से स्थानीय प्रतिभओं को प्रोत्साहित करने के लिए हर सम्भव प्रयास किये जायेगे।। नागरिक सांस्कृतिक, परम्परागत कार्यक्रमो, यहां के उद्योगो और उत्पादों को बढावा देने हेतु भी सुझावों को समाहित किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि इस वशZ के ताज महोत्सव की थीम/स्लोगन हेतु सुझाव 7 दिसम्बर तक दे दें। सुझाव पोस्ट कार्डख् ई-मेल, आदि के माध्यम से भी भेज सकते है। पोस्ट कार्ड- अपर जिलाधिकारी (नगर) आगरा , सहायक निदेशक पर्यटन  कार्यालय, 64 ताज रोड आगरा को डाक अथवा फैक्स 0562-2226431 या ई  मेल- agrauptourism@gmail.com प्रेशित कर सकते है।

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रेशक अपना नाम, पूर्ण पता एवं दूरभाश आदि अवश्य लिखे। चयनित, थीम/स्लोगन को ताज महोत्सव समिति द्वारा दस हजार रूपये का पुरस्कार दिया जायेगा।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(नगर) अरूण प्रकाश, नगर मजिस्ट्रेट चन्द्रशेखर, सहायक निदेशक पर्यटन अनूप श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

ताजमहोत्सव-2011 के आयोजन की थीम/स्लोगन के निर्धारण हेतु सुझाव दें

Posted on 29 November 2010 by admin

ताज महोत्सव-2011 का आयोजन िशल्पग्राम आगरा में दिनांक 18 से 27 फरवरी 2011 तक किया जाना है। विगत वशोZ की भॉति इस वशZ भी ताजमहोत्सव का आयोजन किसी थीम के आधार पर किया जाना प्रस्तावित है। थीम के निर्धारण हेतु जन सामान्य एवं प्रबुद्व नागरिकों के सुझाव सादर आमन्त्रित किये गये है।

विगत वशZ ताजमहोत्सव का आयोजन “एक उत्सव प्रेम का“ की थीम पर आधारित था । इस थीम का चयन भी आगरा के प्रबुद्व नागरिकों द्वारा प्रेशित किये गये विभिन्न थीमों में से किया गया था और चयनित थीम वाले व्यक्ति को पुरस्कृत भी किया गया था।

आगामी ताजमहोत्सव 2011 के आयोजन की थीम एवं स्लोगन के निर्धारण हेतु कला एवं संस्कृति में रूचि रखने वाले समस्त नागरिकों से अनुरोध किया है कि अपना सुझाव उत्तर प्रदेश पर्यटन कार्यालय, 64 ताज रोड आगरा में दिनांक 4 दिसम्बर 2010 तक प्रेशित करने का कश्ट करें । चयनित थीम/स्लोगन को ताजमहोत्सव समिति द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।

सहायक निदेशक पर्यटन अनूप श्रीवास्तव ने बताया है कि आयोजन समिति द्वारा समस्त जनसाधारण से कार्यक्रमों एवं कलाकारों प्रस्तुतियों के निर्धारण हेतु भी उनके बहुमूल्य सुझाव आमन्त्रित किये है। अपने सुझाव उ0प्र0 पर्यटन कार्यालय 64 ताज रोड आगरा में फैक्स (0562-2226431) या ई-मेल agrauptourism@ gmail.com  प्रेशित करने का कश्ट करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के निर्वाचन हेतु नामांकन 5 दिसम्बर को होगें

Posted on 29 November 2010 by admin

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष पद के निर्वाचन की अधिसूचना निर्गत की जा चुकी है। नामांकन पत्र 05 दिसम्बर को प्रात 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक प्रस्तुत किये जायेगे तत्पश्चात अपरान्ह 3 बजे से नामांकन पत्रों की जांच की जायेगी। दिनांक 8 दिसम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक उम्मीदवारी वापस लेने हेतु निर्धारित है।मतदान 12 दिसम्बर को होगा।

जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत अभिजात ने बताया है कि आगरा जिला पंचायत अध्यक्ष का पद पिछडा वर्ग के लिए आरक्षित है। नामांकन पत्रों की बिक्री 3 दिसम्बर से 5 दिसम्बर तक की जायेगी और निर्वाचन सम्बन्धी समय सारणी के अनुसार समस्त कार्य कलक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी के न्यायालय कक्ष पर सम्पन्न कराये जायेगें।

उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र का मूल्य अनारिक्षत श्रेणी हेतु 1500 रूपये और आरक्षित श्रेणी हेतु 750 रूपये निर्धारित है। जमानत रािश अनारक्षित वर्ग के लिए दस हजार रूपये और आरक्षित श्रेणी  के उम्मीदवार हेतु पॉच हजार रूपये निर्धारित है। अध्यक्ष जिला पंचायत के उम्मीदवार के लिए निर्वाचन हेतु अधिकतम व्यय सीमा दो लाख रूपये निर्धारित है। उम्मीदवार द्वारा निर्वाचन व्यय का लेखा-जोखा निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत किया जायेगा।

उन्होंने बताया है कि नाम निर्देशन पत्र पर उम्मीदवार, उसके प्रस्तावक तथा अनुमोदक के हस्ताक्षर/ निशानी अंगूठा अनिवार्य है। प्रस्तावक तथा अनुमोदक का नाम जिला पंचायत निर्वाचन हेतु तैयार की गई सदस्यों की सूची में सम्मिलित होना अनिवार्य है।

नाम निर्देशन पत्र के साथ निर्धारित अभिलेख/ साक्ष्य होना अनिवार्य है। इनमें उम्मीदवार तथा उसके प्रस्तावक व अनुमोदक का स्व प्रमाणित फोटोग्राफ नामांकन पत्र पर अनिवार्य रूप से चस्पा किया जायेगा।

जमानत की निर्धारित धनरािश नकद जमा करने की रसीद तथा राजकीय कोशागार या भारतीय स्टेट बैंक में जमा  करने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। निर्धारित प्रारूप `ब` में शपथ पत्र (यह प्रारूप नामांकन पत्र के साथ उपलब्ध कराया जायेगा), आरक्षित श्रेणी के लिए सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र मूल रूप में निर्वाचन अधिकारी के समक्ष संवीक्षा के समय प्रस्तुत करना  आवश्यक होगा और उसकी छाया प्रति नाम निर्देशन पत्र के साथ संलग्न की जायेगी। उ0प्र0 क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत अधिनियम 1961 के अधीन निर्धारित प्रारूप-1 मे घोशणा पत्र प्रस्तुत करना होगा यह प्रारूप भी नामांकन पत्र के साथ उपलब्ध कराया जायेगा।

निर्वाचन अनुपाती प्रतिनिधित्व प्रणाली के अनुसार एकल संक्रमणीय मत द्वारा होगा। मतदाताओं को मतपत्र पर अधिमान ¼preference½ अन्र्तराश्ट्रीय अंक (अंग्रेजी अंक) में अंकित करना अनिवार्य है यथा 1,2,3,….. । अन्य किसी प्रकार से अधिमान अंकित करने पर मत अवैध माना जायेगा। मतपत्र पर उम्मीदवारों के नाम हिन्दी वर्णमाला के क्रमानुसार लिखे जायेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in