Archive | आगरा

टेलीविजन सिग्नल रिसीवर एजेन्सियों को लाइसेंस लेना अनिवार्य

Posted on 21 July 2011 by admin

सहायक मनोरंजन कर आयुक्त ए0पी0पाण्डेय ने बताया है कि उ0प्र0 शासन द्वारा टेलीवीजन सिग्नल रिसीवर एजेन्सियों/ दुकानों पर लाइसेंस का प्राविधान कर दिया गया है। लाइसेंस प्राप्त किये जाने हेतु नगर निगम, क्षेत्र में कार्य करने वाली टेलीविजन सिग्नल रिसीवर एजेन्सियों/ दुकानों पर रू0 दस हजार नगर परिषद क्षेत्रों में स्थित एजेन्सियों पर छः हजार रूपये एवं टाउन एरिया एवं अन्य क्षेत्रों में तीन हजार रूपये प्रतिवर्ष लाइसेंस फीस निर्धारित की गयी है। अतः ऐसे समस्त व्यक्ति / टेलीवीजन सिग्नल रिसीवर एजेन्सी/ दुकानें डी.टी.एच. कनैक्शन देने अथवा डी.टी.एच. से सम्बन्धित ऐसेसरीज आदि का व्यवसाय कर रहे है वह एक सप्ताह के अन्दर निर्धारित लाइसेंस शुल्क राजकोष में जमा कराकर जिला मजिस्ट्रेट से लाइसेंस प्राप्त कर लें। इसके पश्चात यदि कोई व्यक्ति बिना लाइसेंस प्राप्त किये उक्त कार्य करता पाया गया तो उस पर नियमानुसार दस हजार रूपये जुर्माना लगाते हुए लाइसेंस शुल्क की वसूली की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

तहसील दिवस के प्रकरणों को संवेदनशीलता के साथ समय से निस्तारित करें -सी0डी0ओ0

Posted on 19 July 2011 by admin

जन समस्याओं के त्वरित निदान हेतु आज तहसील मुख्यालयों पर तहसील दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी राजकुमार श्रीवास्तव तथा अपर जिलाधिकारी (नगर ) अरूण प्रकाश ने सदर तहसील में जन समस्याओं की सुनवाई की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि तहसील दिवस में प्राप्त पत्रों पर निर्धारित अवधि में संवेदनशीलता के साथ प्रभावी निस्तारण करें और निस्तारएण का विवरण भी बेब साइट पर अपडेट करायें। श्री श्रीवास्तव ने गत तहसील दिवस के लम्बित प्रकरणों की भी विभागवार समीक्षा की और निर्देश दिये कि अबिलम्व निस्तारण कर आवेदन कत्र्ता को भी अवगत करा दें ताकि शिकायत कत्र्ता को अनावश्यक चक्कर न लगाने पडे।

उन्होंने बताया कि सदर तहसील में आज 52 शिकायत/आवेदन पत्र प्राप्त हुए। इनमें से राजस्व विभाग-9, पुलिस-15, विकास विभाग 4, जलनिगम-4, शिक्षा विभाग-5 आगरा विकास प्राधिकरण-1 तथा 26 अन्य विभागों से सम्बन्धित है सभी आवेदन पत्रों पर सुनवाई के दौरान विभागीय अधिकारियों के समक्ष आवेदन कत्र्ता ने अपना पक्ष प्रस्तुत किया।

उन्होंने निर्देश दिये कि राजस्व विभाग से सम्बन्धित प्रकरणों में तहसीलदार/वरिष्ठ अधिकारी मौके पर जाकर निरीक्षण करें और मौके पर ही स्थाई निदान करायें। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण के दौरान विकास कार्यो का निरीक्षण कर अपनी टिप्पणी समय से भिजवाऐ। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण हेतु यह उपयुक्त समय है अतः विभागीय अधिकारी अपने वृक्षारोपण के लक्ष्यों को भी शतप्रतिशत पूर्ण करें।

कार्यक्रम का संचालन उप जिलाधिकारी (सदर) अनिल कुमार ने किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

किसान क्रेडिट कार्ड वितरण हेतु ब्लाक बार कैम्पों की तिथियां

Posted on 14 July 2011 by admin

जिलाधिकारी अजय चैहान ने विकास खण्ड स्तर पर ‘‘किसान के्रडिट कार्ड कैम्प‘‘ आयोजन हेतु तिथियां निर्धारित करते हुए शत प्रतिशत लक्ष्यों की पूर्ति के निर्देश दिये है। उन्होंने बताया कि जनपद को इसी माह सन्तृप्त किया जाना है। समीक्षा करने पर ज्ञात हुआ है कि अभी जनपद के 156 राजस्व ग्राम किसान के्रडिट कार्ड से शतप्रतिशत सन्तृप्त होने के लिए शेष है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिये है कि इन कैम्पों में प्राविधिक सहायक (कृषि) सहायक भूमिसंरक्षण निरीक्षक, कृषि रक्षा पर्यवेक्षक, लेखपाल, साधन सहकारी समिति के सचिव, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित रहकर कृषकों के आवेदन पत्र पूर्ण कराते हुए कैम्पों में उपस्थित शाखा प्रबन्धकों को प्राप्त कराकर किसान क्रेडिट कार्ड निर्गत करायेगें। उन्होंने कैम्पों हेतु वरिष्ठ अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया है।

उन्होंने बताया कि 14 जुलाई को विकास खण्ड अछनेरा व बरौली अहीर, 15 जुलाई को एत्मादपुर,खेरागढ, दिनांक 16 जुलाई को बाह फतेहाबाद, दिनांक 20 जुलाई का फतेहपुर सीकरी व बिचपुरी, 21 जुलाई को सैंया पिनाहट, 22 जुलाई को अकोला-शमशाबाद,24 जुलाई के जगनेर व जैतपुर कलां और 26 जुलाई को विकास खण्ड खन्दौली में ‘‘ किसान क्रेडिट कार्ड कैम्प आयोजित किये जायेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बटेश्वर में यमुना तट पर महा आरती का 15 जुलाई से शुभारम्भ-मण्डलायुक्त

Posted on 14 July 2011 by admin

सुप्रसिद्व पर्यटक-तीर्थ स्थल बटेश्वर के असीम पर्यटन सम्भावनाओं के सम्भयक् प्रचार प्रसार हेतु मण्डलायुक्त अमृत अभिजात द्वारा 15 जुलाई शुक्रवार को सांय काल 6 बजे बटेश्वर में नियमित महाआरती कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जा रहा है। श्री अभिजात ने बताया है कि हरिद्वार एवं वाराणसी में पतित पावनी गंगा के तट पर इस प्रकार की भक्य आरती प्रतिदिन की जाती है जो कि विश्व प्रसिद्व है और पर्यटकों के लिए महान आकर्षण का केन्द्र है।

बटेश्वर के यमुना तट पर प्राचीन शिव मन्दिरों की श्रंृखला है। निकट ही शौरीपुर में 22 वें तीर्थकर भगवान श्री नैमीनाथ जी की जन्म स्थली है। निकट में स्थित चम्बल सफारी/अम्भारण्य पर्यटकों के आकर्षण केन्द्र है। काशी में गंगा की भांति बटेश्वर में भी यमुना जी अद्र्वचन्द्राकार स्वरूप ग्रहण करते हुए उत्तरामय होती है।

मण्डलायुक्त ने कहा कि वाराणसी के घाटों पर आरती छोटे रूप में ही प्रारम्भ की गई थी, जो कि आज काशी की आरती पूरे विश्व में प्रतिष्ठित एवं लोकप्रिय हो गयी है और वाराणसी आने वाले देशी विदेशी पर्यटक गंगा के तट पर इस भव्य आरती का अवलोकन करते हैं।

उन्होंनेें जनपद आगरा तथा आस पास के क्षेत्रों के निवासियों, पर्यटन व्यवसाय से जुडे उद्यमियों, प्रिन्ट एवं इलैक्ट्रानिक मीडिया के बन्धुओ, एवं समस्त श्रद्वालु जनों से अपील की है कि गुरू पूर्णिमा के अवसर पर 15 जुलाई को वटेश्वर तीर्थ में पावन यमुना तट पर महा आरती के शुभारम्भ महोत्सव में सम्मिलित होकर लाभान्वित हो।

उन्होंने बताया है कि इस अवसर पर उ0 प्र0 परिवहन निगम द्वारा आगरा से बटेश्वर ले जाने एवं वापसी हेतु बसों की विशेष व्यवस्था की गई है। इन बसों के विषय में अधिक जानकारी हेतु क्षेत्रीय प्रबन्धक रोडवेज आगरा (मो0 9412705801) या 933661790 अथवा 9412705803 तथा उ0 प्र0 पर्यटन कार्यालय आगरा के दूरभाष -2226431 पर सम्पर्क कर सकते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पाॅच हजार से अधिक आबादी की ग्राम पंचायतो में ‘‘ग्राम पंचायत सचिवालय‘‘

Posted on 07 July 2011 by admin

आगरा में प्रथम चरण में 93 ग्राम पंचायतों में स्थापित हो रहे है ग्राम पंचायत सचिवालय

ग्राम पंचायते स्थानीय ग्रामीण स्वशासन की मूलभूत एवं प्रभावी इकाई के रूप में स्वयं को सौपे गये दायित्वो का जनभावना के अनुरूप पूर्ण दक्षता के साथ निवर्हन कर सके। इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में नियमित ग्राम पंचायत सचिवालय की स्थापना की जानी है। प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में चरणबद्व रूप से ग्राम पंचायत सचिवालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने की पहल करते हुए प्रथम चरण में मा0 मुख्य मंत्री उ0प्र0 द्वारा प्रदेश में पाॅच हजार से अधिक जन संख्या वाली ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सचिवालय जनवरी 2012 तक स्थापित किये जाने घोषणा की है।
जिलाधिकारी अजय चैहान ने बताया है कि इस निर्णय के परिपालन में जनपद आगरा की पाॅच हजार से अधिक जनसंख्या वाली 93 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सचिवालय की स्थापना की जा रही है।

जिला पंचायत राज अधिकारी टी.सी. पाण्डेय ने बताया कि पाॅच हजार से अधिक जनसंख्या वाली जनपद में 93 ग्राम पंचायतो मे से 57 में वर्ततान में पंचायत भवन उपलब्ध है इनमें से 35 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सचिवालय की स्थापना कर दी गई है अन्य में कार्य तेजी से हो रहा है। उन्होंने बताया कि जिन ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन नही है वहां शासनादेश के अनुसार अन्य योजनाओं के अन्तर्गत उपलब्ध धनराशियों को डवटेल कर ग्राम पंचायत सचिवालय की स्थापना हेतु भवनोें का निर्माण कराया जायेगा। इन भवनों पर स्पष्ट शब्दों में ‘‘ग्राम पंचायत सचिवालय‘‘ लिखाने के निर्देश दिये हैं।

उन्होंने ग्राम पंचायत सचिवालय में रखे जाने वाले अभिलेख की जानकारी देते हुए बताया है कि सचिव ग्राम पंचायत की अभिरक्षा में लगभग 23 पंजिका व प्रपत्र/सूचनाएं ग्राम सचिवालय में जनसाधारण के उपयोगार्थ उपलब्ध रहेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

रेडक्रास सोसाइटी की सदस्यता हेतु अभियान चलायें

Posted on 03 July 2011 by admin

रेडक्रास सोसाइटी का सदस्य बने बिना ‘‘रेड क्रास ‘‘का उपयोग अवैधानिक

रेडक्रास सोसाइटी आगरा की कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत बैठक मे सभी सदस्यों ने कहा कि रेडक्रास चिन्ह का उपयोग केवल रेडक्रास सोसाइटी के सदस्य कर सकते हैं। रेडक्रास सोसाइटी का सदस्य बने बिना रेडक्रास चिन्ह का उपयोग अवैधानिक है। बैठक में अभियान चलाकर आई.एम. ए. के सदस्यों को रेडक्रास सोसाइटी का सदस्य बनाने के निर्देश दिये गये । सोसाइटी के सदस्यों को परिचय पत्र एवं जैकेट भी शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश ने निर्देश दिये कि इस वर्ष कलैण्डर आॅफ इवेन्ट के अनुसार आदेशों का पालन करते हुए मलिन बस्तियों में स्वास्थ्य शिविर लगायें। सोसायटी द्वारा जून माह में दो स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये गये हैं। सोसाइटी के लिए एम्बुलेंस क्रय हेतु अनुमोदन के साथ समिति भी गठित की गई जिसमें आर. टी.ओ, उप जिलाधिकारी सदर, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी/ सचिव सोसाइटी, मुख्य कोषाधिकारी तथा अवैतनिक सचिव इण्डियन रेडक्रास सोसाइटी को नामित किया गया है।

बैठक में अवगत कराया गया कि सोसाइटी के खातें में लगभग बीस लाख रूपये की धनराशि जमा है जिसमें से पाॅच लाख रूपये एफ.डी. में जमा कराने के निर्देश दिये।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 राम रतन ने रेडक्रास सोसाइटी कार्यालय हेतु अपने नव निर्मित भवन हलवाई की बगीची में दो कमरे देने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि प्राथमिक विद्यालयों में जुलाई माह से प्राथमिक चिकित्सा सहायता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें।

बैठक में डा0 निर्मल चैपडा, डा0 अशोक रैना, डा0 आशीष व्रहमभटृ, डा0 योगेश चन्द्र शर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0बी.आर. गौतम, जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज गिरी, डा0 मुन्ना लाल भारतीय तथा डा0 ए0 के0 गुप्ता अवैतनिक सचिव आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मण्डलीय अधिकारी विभागीय कार्यो का स्वमूल्यांकन कर सुधार लायें- आयुक्त

Posted on 03 July 2011 by admin

मण्डलायुक्त अमृत  अभिजात ने निर्देश दिये है कि मण्डलीय टास्क फोर्स तथा निरीक्षण अधिकारियों की फीड बैक रिर्पोट के अलावा मण्डलीय अधिकारी अपने अधीनस्थ जिला स्तरीय एवं फील्ड स्तरीय अधिकारियों से भी फीड बैक लेकर स्व-मूल्यांकन कर लें और पाई गयी कमियों को तत्परता से ठीक भी करा लें। मण्डलीय अधिकारी अपना पाक्षिक भ्रमण कार्यक्रम और गत पक्ष के भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार निरीक्षण टिप्पणी भी निर्धारित तिथि तक उपलब्ध करा दें। उन्होंने कहा कि डा0 अम्बेडकर ग्रामों में जून में न्यूनतम 25 प्रातिशत कार्य पूरा करने के लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति रिपोर्ट दें।

कमिश्नरी सभागार में आहूत बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त वी.एल. अग्रवाल ने मनरेगा योजना के अन्तर्गत कन्वर्जन मद में लाइन डिपार्टमेन्टो के द्वारा शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अवमुक्त धनरशि और अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष व्यय की जानकारी दीं

बैठक का संचालन करते हुए उप निदेशक अर्थ एवं संख्या डा0 रोहनलाल ने बताया कि निरीक्षण हेतु नामित 37 अधिकारियों में से 31 के द्वारा निरीक्षण टिप्पणी प्रस्तुत कर दी गई है। निरीक्षण में मुख्य रूप से पाई गयी कमियों में हैण्डपम्प रिवोर, विद्युत आपूर्ति, ग्रामों में सफाई व्यवस्था न होना, नाली/के.सी. ड्रेन सम्पर्क मार्ग मरम्मत योग्य न पाया जाना, शौचालय, टी.टी.एस.पी. की टंकियों,ग्राम पंचायतों में अभिलेख पूर्ण न पाया जाना, नहरों की सफाई की आवश्यकता पाया जाना तथा सामुदायिक केन्द्र एवं पंचायत घर में विद्युत के सम्बन्ध में कमियां पाई गई है। बैठक में विभागीय अधिकारियों को इंगित कमियों को दूर करा कर आख्या एक सप्ताह में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

बैठक में अपर आयुक्त पी.के. अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के मण्डल स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

क्षेत्र पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों पर उप निर्वाचन हेतु समय सारिणी जारी

Posted on 30 June 2011 by admin

राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अनुपालन में जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अजय चैहान द्वारा जनपद के क्षेत्र पंचायत सदस्यों के दो रिक्त पदों पर उप निर्वाचन हेतु समय सारिणी जारी कर दी गयी है। नाम निर्देशन पत्रों को जमा करने हेतु 5 जुलाई 2011 पूर्वान्ह 8 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक का समय रहेगा। नाम निर्देशन पत्रों की जाॅच 6 जुलाई को होगी। उम्मीदवारी वापस लेने हेतु 7 जुलाई को प्रातः 8 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक का समय निर्धारित है। मतदान 14 जुलाई को प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक होगा। मतगणा 16 जुलाई को पूर्वान्ह 8 बजे से प्रारम्भ होगी।

उन्होंने बताया कि इस निर्वाचन में नामांकन पत्र दाखिल करने, जाॅच करने, नाम वापसी एवं चुनाव चिन्ह आवंटन का कार्य क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर होगा। मतों की गणना तथा परिणाम की घोषणा क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर की जायेगी।

जनपद में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के वैधानिक रूप से दो स्थान रिक्त है जिनमें से विकास खण्ड अकोला के वार्ड संख्या 64 का क्षेत्र पंचायत सदस्य पद अनुसूचित जाजि वर्ग के लिए तथा विकास खण्ड विचपुरी के वार्ड संख्या -07 का क्षेत्र पंचायत सदस्य पद ओ.बी.सी. के लिए आरक्षित है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में आगरा व अलीगढ मण्डल की खरीफ गोष्ठी सम्पन्न

Posted on 30 June 2011 by admin

आगरा में आलू अनुसंधान एवं विकास केन्द्र स्थापित किया जायेगा
कैम्प लगाकर किसान क्रेडिट कार्ड 31 जुलाई तक शत प्रतिशत बनायें

commissioner-agra-amrit-abhijat-welcomed-alok-ranjan-apc-by-giving-bouquetकिसानों की समस्याओं के मौके पर ही निस्तारण हेतु कृषि उत्पादन आयुक्त उ0प्र0 आलोक रंजन की अध्यक्षता में आगरा एवं अलीगढ मण्डलों की संयुक्त कृषि गोष्ठी का आयोजन आज यहां कमिश्नरी सभागार में किया गया। गोष्ठी में सर्व प्रथम किसानों से उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर बरिष्ठ अधिकारियों ने समस्याओं के निदान प्रस्तुत किये। सभी जिलाधिकारियों  ने अपने जनपद की खरीफ फसल की रणनीति और कृषि निवेशों की उपलब्धता की जानकारी दी।

कृषि उत्पादन आयुक्त ने बताया कि आगरा में शीघ्र ही ‘‘आलू अनुसंधान एवं विकास केन्द्र‘‘ की स्थापना की जायेगी जिससे कि नवीनतम् रिसर्ज तथा तकनीकों की किसानों को तत्परता से जानकारी दी जा सके और प्रसंस्करण उद्योगों सहित विभिन्न उद्योगों सहित विभिन्न उद्योंगों से समन्वय और मार्केटिंग आदि के लिए मार्ग दर्शन मिल सकेगें।

उन्होंने निर्देश दिये कि ग्रामीण क्षेत्रों में कैम्प लगाकर 31 तक अभियान चलाकर किसान के्रडिट कार्ड का शत प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करायें। इस कैम्प से ही सभी अभिलेख मौके पर ही उपलब्ध करायें। उन्होंने कहा कि कृषि निवेश प्रर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। डी.ए.पी. के साथ एन.पी. के. खाद जिलों में उपलब्ध है। जिला स्तरीय समितियां को किसानों को तत्परता से खाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि किसानों की आमदनी दुगनी करने हेतु पशुपालन, कुक्कुट पालन आदि को भी प्रोत्साहन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में किसानों को उनके घरों पर ही सलाह देने हेतु व्यवस्था के क्रम में प्रत्येक जिले से दो पशुधन अधिकारी/ पशु चिकित्सा अधिकारी को कुक्कुट पालन के सम्बन्ध में दक्षता बढाने हेतु ट्रैनिंग की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि बीमार पशु को चिकित्सालय लाने में कठिनाई को देखते हुए डूर-स्टेप सुविधा व्यवस्था की जा रही है। पशुओं के टीकारण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये।

उन्होंने किसानो द्वारा जिप्सम की मांग पर सहमति प्रकट करते हुए पर्याप्त मात्रा में जिप्सम की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। किसानों फसल बीमा योजना में आ रही कठिनाईयों से अवगत कराया गया। उन्होंने निर्देश दिये कि बीमा कम्पनी के अधिकारी स्थानीय अधिकारियों के साथ क्षेत्रों का भ्रमण कर किसानों को योजना का लाभ पहुचाॅने , उन्होंने सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता को क्षेत्रों में भ्रमण कर किसानों की समस्या मौके पर निस्तारित कराने के निर्देश दिये।

किसानों द्वारा बनरोज (नीलगाय) की समस्या की ओर ध्यान आकर्षित किये जाने पर उन्होंने स्पष्ट किया कि बनरोज को मारने पर कोई प्रतिबन्ध नही है। शासन द्वारा एस.डी.एम. तथा खण्ड विकास अधिकारियों को भी बनरोज को शूट करने की अनुमति देने के लिए अधिकृत कर रखा है। इसके अलावा फैसिंग/सोलर फैन्सिग, बन्धाकरण आदि उपायों पर भी विचार किया जा रहा है। अनुमानतः प्रदेश में ढाई लाख बनरोज है जिससे फसलों को बहुत क्षति होती है।

बैठक में खारी पानी की समस्या के निदान हेतु वर्षा जल संचय तथा चैक डैम बनाने पर बल दिया गया। बीज विकास निगम द्वारा किसानों को भुगतान की शिकायतों को उन्होंने गम्भीरता से लिया और प्रबन्ध निदेशक को मौके पर ही किसानों से वार्ता कर समस्या का समाधान कराया।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव कृषि सुशील कुमार, प्रमुख सचिव पशुधन डा0 हरिशरण दास, प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास मुकुल सिंघल, विशेष सचिव सिंचाई महेश कुमार , कृषि निदेशक मुकेश गौतम, स्टाफ आफिसर शिवशंकर सिंह, प्रबन्ध निदेशक बीज विकास निगम ए0 के0 विश्नोई, आयुक्त आगरा अमृत अभिजात, आयुक्त अलीगढ अनुराग श्रीवास्तव, जिलाधिकारी आगरा अजय चैहान एवं दोनों मण्डलों के सभी जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और विभिन्न विभागों के लखनऊ मुख्यालय तथा मण्डल एवं जिला स्तरीय अधिकारी, प्रगतिशील कृषक आदि ने प्रतिभाग किया। संचालन ओ.पी.सिंह उपनिदेशक भूमि संरक्षण तथा धन्यवाद ज्ञापन संयुक्त कृषि निदेशक आगरा आर. पी. यादव द्वारा किया गया।

कृषि उत्पादन आयुक्त ने दीप प्रज्जवलित का संगोष्ठी का शुभारम्भ किया। उन्होंने इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये प्रदर्शनी स्टाल का निरीक्षण किया और किसानों को ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, किसान के्रडिट कार्ड तथा अन्य कृषि निवेश प्रदान किये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आफ साइड इमेंरजेंसी प्लान का रिर्हसल

Posted on 30 June 2011 by admin

जिलाधिकारी ने बताया है कि जनपद आगरा में स्थापित ब्रहद औद्योगिक दुर्घटनाओं की आशंका वाले कारखानों में प्रयुक्त एवं भण्डारित एवं औद्योगिक क्रिया कलापों से जुडे दुर्घटनाओं प्रभाव को नियन्त्रित/कम करने के उद्देश्य से आॅफ साइड इमेंरजेंसी प्लान तैयार किया है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार पूर्वान्ह लगभग 12ः00 बजे इंडियन आॅयल काॅर्पोरेशन लि0 एत्मादपुर आगरा हाइवे पर जा रही रोड पर आॅफ साइड इमरजेंसी प्लान का रिहर्सल का आयोजन किया गया। रिहर्सल के समय उपनियत्रिक विस्फोटक डा0 सन्जना शर्मा एवं एस.के.सिंह, उ0प्र0 प्रदूषण नियंत्रण विभाग से डा0 अनिल कुमार माथुर, उपनियत्रक सिविल डिफेंस से जसवन्त सिंह, स्वास्थ विभाग से डा0 संजय कुमार सिंह, डा0 अंशुल, पी.एच.सी. एत्मादपुर से वीरेन्द्र सिंह, 509 आर्मीबेस वर्कशाॅप से एम.एस. यादव, मैसर्स सुरप गैस आगरा से महेश चैधरी एवं मनोज बाजपेई  मैसर्स इंडियन आॅयल से डी0पी0 सत्तपंथी व सेफ्टी विभाग से सत्यव्रत शर्मा अपनी टीम के साथ, सहायक निदेशक कारखाना टी0पी. पाण्डेय द्वारा संयोजन का कार्य किया गया। जिला स्थित समूह के अतिरिक्त पत्रकार बन्धुओं द्वारा बहुमूल्य समय दिया गया।

इंडियन आॅयल टर्मिनल से पैट्रोल का टैंकर भरकर जा रहा था हाइवे और टर्मिनल के बीच से टैंकर के बाल्ब से लीकेज शुरू हो गई और टैंकर ने आग पकड ली इंडियन आॅयल के कन्ट्रोल रूम से तत्तकाल डी0एम0, एस.एस.पी., फायर विभाग व पुलिस विभाग को दी गई आग की दुर्घटना लगभग 12ः00 बजे हुई उसके तत्काल ट्रैफिक पुलिस ने आकर यातायात को रोका तथा फायर विभाग के अधिकारी कृष्ण कुमार गौतम अपनी टीम के साथ एवं टर्मिलन के कर्मचारी अपने यंत्रों सहित लगी टैंकर की आग बुझाने के लिए प्रयास करने लगे लगी आग को 12ः10 पर पूर्णरूप से बुझा दिया गया। रोड पर जो पब्लिक के लोग थे उनको एक स्थान पर एकत्रित कर दिया गया जिससे कोई जन हानि का नुकसान न हो। आग बुझाने के उपरान्त गैस मानीटर द्वारा वेपर की पूरी जाॅच करने के उपरान्त आॅल किलियर (आग बुझाने) का साइरन बजाया गया स्थिति को सामान्य घोषित किया गया, तद् उपरान्त यातायात को खोला गया। एसेम्बिल पाइन्ट तथा सडक के दोंनों तरफ एकत्रित लोगों को टी0पी0 पाण्डेय सहायक निदेशक कारखाना द्वारा बताया गया कि यह एक रिहर्सल था तब जाकर लोगों ने राहत की संास ली। उपस्थित लोगों को आग लगने एवं गैस के लीकेज होने की दशा में बचाब करने की सावधानियों के बारे बताया गया तत्पश्चात रिहर्सल समाप्ति की घोषणा की गई।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in