Archive | आगरा

पेयजल सुरक्षा कार्यक्रम व वाटर रिचार्ज योजना के प्रस्ताव बनाने के निर्देश

Posted on 18 November 2011 by admin

जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के संगठनात्मक स्वरूप को और सुदृढ बनाने के उद्देश्य से तथा ग्रामीण पेयजल कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन, मूल्याकंन तथा उसके अनुश्रवण हेतु जनपद स्तर पर जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन का गठन किया गया है। मिशन की बैठक विकास भवन पर अध्यक्ष जिला पंचायत श्री दौलतराम कुशवाह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जनपदीय पेयजल सुरक्षा कार्यक्रम दो माह में तैयार करने के निर्देश दिये गये। जनपद के निरन्तर गिरते जल स्तर को देखते हुए वाटर रिचार्ज की योजनाओं के प्रस्ताव बनाकर शासन को भिजवाने के निर्देश दिये गये। विधायक डा0 धर्मपाल सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों में पानी टंकियों (वाटर टैंक) की लीकेज की शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही पर बल दिया। श्री सिंह ने पूर्व में बनाई गई जल संचय योजनाओं के फलस्वरूप जल स्तर में वृद्वि की ओर भी ध्यान दिलाया।
अध्यक्ष श्री कुशवाह ने कहा कि वर्तमान में पेयजल की समस्या महत्वपूर्ण है। मिशन द्वारा पेयजल की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए यह सुनिश्चित किया जायेगा कि पेयजल योजनांए अपने जीवन काल (क्मेपहद चमतपवक) तक समुचित सेवा उपलब्ध कराये और पेयजल की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हो।
बैठक का संचालन करते हुए मुख्य विकास अधिकारी राजकुमार श्रीवास्तव ने जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के कार्य एवं दायित्वों पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि जनपद स्तर पर राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम को शासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप क्रियान्वित कराना है। जनपदीय पेयजल सुरक्षा कार्यक्रम को तैयार करना और क्रियान्वित करना, जनपद स्तर पर पेयजल योजनाओं के नियोजन, क्रियान्वयन एवं रख रखाव के सम्बन्ध में जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति का मार्ग दर्शन करना तथा तकनीकी रूप से परीक्षण के उपरान्त संस्तुत पेयजल योजनाओं की स्वीकृति हेतु राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन को प्रेषित करना है। उन्होंने बताया कि जनपद में क्रियान्वित की जा रही पेयजल एवं स्वच्छता योजनाओं की प्रगति का अनुश्रवण करना तथा डी.पी.आर./आई.पी.सी.आर. संस्तुति प्रदान करना आदि मिशन के कार्य है।
मुख्य विकास अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि ग्राम्य विकास विभाग के पूर्व में जारी शासनादेश के द्वारा स्वजल धारा कार्यक्रम हेतु गठित ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति के स्वरूप व कार्य यथावत रहेगें। यह समिति राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम का ग्राम पंचायत स्तर पर क्रियान्वयन करेगी।
बैठक में निर्देश दिये गये कि समिति के सदस्य सचिव/जिला विकास अधिकारी दो माह में संस्था का पंजीकरण करालें और अधिशासी अभियन्ता नहर विभाग को विशेष आमन्त्री के रूप में नामित किया जायें। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज गिरी ने बताया कि विद्यालयों के नवीन भवनों के लिए वर्षा जल संचय प्रणाली लगाना आवश्यक है।

बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी टी.सी. पाण्डेय ने ग्रामों में स्वच्छता कार्यक्रम की जानकारी दी। इस अवसर पर जल निगम के अधिशासी अभियन्ता ए0के0 गुप्ता तथा ए0 के0 सक्सैना तथा लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता अरविन्द कुमार ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की प्रथम बैठक

Posted on 16 November 2011 by admin

पेयजल सुरक्षा कार्यक्रम व वाटर रिचार्ज योजना के प्रस्ताव बनाने के निर्देश

जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के संगठनात्मक स्वरूप को और सुदृढ बनाने के उद्देश्य से तथा ग्रामीण पेयजल कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन, मूल्याकंन तथा उसके अनुश्रवण हेतु जनपद स्तर पर जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन का गठन किया गया है। मिशन की बैठक विकास भवन पर अध्यक्ष जिला पंचायत श्री दौलतराम कुशवाह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जनपदीय पेयजल सुरक्षा कार्यक्रम दो माह में तैयार करने के निर्देश दिये गये। जनपद के निरन्तर गिरते जल स्तर को देखते हुए वाटर रिचार्ज की योजनाओं के प्रस्ताव बनाकर शासन को भिजवाने के निर्देश दिये गये। विधायक डा0 धर्मपाल सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों में पानी टंकियों (वाटर टैंक) की लीकेज की शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही पर बल दिया। श्री सिंह ने पूर्व में बनाई गई जल संचय योजनाओं के फलस्वरूप जल स्तर में वृद्वि की ओर भी ध्यान दिलाया।
अध्यक्ष श्री कुशवाह ने कहा कि वर्तमान में पेयजल की समस्या महत्वपूर्ण है। मिशन द्वारा पेयजल की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए यह सुनिश्चित किया जायेगा कि पेयजल योजनांए अपने जीवन काल (क्मेपहद चमतपवक) तक समुचित सेवा उपलब्ध कराये और पेयजल की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हो।
बैठक का संचालन करते हुए मुख्य विकास अधिकारी राजकुमार श्रीवास्तव ने जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के कार्य एवं दायित्वों पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि जनपद स्तर पर राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम को शासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप क्रियान्वित कराना है। जनपदीय पेयजल सुरक्षा कार्यक्रम को तैयार करना और क्रियान्वित करना, जनपद स्तर पर पेयजल योजनाओं के नियोजन, क्रियान्वयन एवं रख रखाव के सम्बन्ध में जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति का मार्ग दर्शन करना तथा तकनीकी रूप से परीक्षण के उपरान्त संस्तुत पेयजल योजनाओं की स्वीकृति हेतु राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन को प्रेषित करना है। उन्होंने बताया कि जनपद में क्रियान्वित की जा रही पेयजल एवं स्वच्छता योजनाओं की प्रगति का अनुश्रवण करना तथा डी.पी.आर./आई.पी.सी.आर. संस्तुति प्रदान करना आदि मिशन के कार्य है।
मुख्य विकास अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि ग्राम्य विकास विभाग के पूर्व में जारी शासनादेश के द्वारा स्वजल धारा कार्यक्रम हेतु गठित ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति के स्वरूप व कार्य यथावत रहेगें। यह समिति राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम का ग्राम पंचायत स्तर पर क्रियान्वयन करेगी।
बैठक में निर्देश दिये गये कि समिति के सदस्य सचिव/जिला विकास अधिकारी दो माह में संस्था का पंजीकरण करालें और अधिशासी अभियन्ता नहर विभाग को विशेष आमन्त्री के रूप में नामित किया जायें। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज गिरी ने बताया कि विद्यालयों के नवीन भवनों के लिए वर्षा जल संचय प्रणाली लगाना आवश्यक है।

बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी टी.सी. पाण्डेय ने ग्रामों में स्वच्छता कार्यक्रम की जानकारी दी। इस अवसर पर जल निगम के अधिशासी अभियन्ता ए0के0 गुप्ता तथा ए0 के0 सक्सैना तथा लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता अरविन्द कुमार ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राष्ट्रीय एकीकरण के लिए कार्यरत संस्थाओं /व्यक्तियों को अनुदान

Posted on 15 November 2011 by admin

जिलाधिकारी अजय चैहान ने बताया है कि राष्ट्रीय एकीकरण के लिए कार्यरत गैर सरकारी स्वैच्छिक संगठनो को पांच हजार रूपये एवं व्यक्तियों को एक हजार रूपये अनुदान दिये जाने सम्बन्धी नियमावली की शासकीय अधिसूचना राष्ट्रीय एकीकरण विभाग की वेवसाइट ीजजरूरुदंजपवदंस पदजमहकमचण्नचण्दपबण्पद पर राज्य सरकार की योजनांए शीर्षक के अन्तर्गत उपलब्ध हैं।
उन्होंने बताया कि पात्र संस्थाओं/ निकायों एवं ऐसे व्यक्तियों के विषय में, जो कौमी एकता के लिए कार्यरत हैं तथा जिन्होंने कौमी एकता से सम्बन्धित अच्छी पुस्तकों की रचना की हो अथवा साम्प्रदायिक दंगो के दौरान साम्प्रदायिक एकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किये हों उनके कार्यो के विवरण के साथ नाम व फोटों सहित अनुदान हेतु प्रस्ताव  शासन को भेजे जाने हैं। इस सम्बन्ध में जानकारी कलेक्ट्रेट के न्याय सहायक-तृतीय अनुभाग से भी प्राप्त कर सकते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

एक से अधिक मतदाता पहचान पत्र रखना अवैधानिक-जिलाधिकारी

Posted on 15 November 2011 by admin

किसी व्यक्ति द्वारा गलत घोषणा देकर दो स्थानों पर नाम सम्मिलित कराने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा-31 के अन्तर्गत कार्यवाही की जा सकती है। इसी प्रकार से एक से अधिक मतदाता फोटो पहचान पत्र रखना भी अवैधानिक है। जिलाधिकारी अजय चैहान ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि मतदाता को एक बार फोटो पहचान पत्र जारी होने पर वह सभी जगह वैध होगा भले ही सम्बन्धित मतदाता ने अपना निवास स्थान बदल दिया हो या मतदाता के रूप में किसी अन्य स्थान पर पंजीकृत हुआ है।
उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि किसी मतदाता को एक बार मतदाता फोटो पहचान पत्र जारी हो जाता है तो उसे निवास परिर्वतन के कारण दूसरा पहचान पत्र जारी नही किया जायेगा। यदि मतदाता अपना नया पता सम्मिलित कराने हेतु दूसरा पहचान पत्र चाहता है तो पुराना पहचान पत्र उससे वापस लेकर तथा निर्धारित धनराशि लेकर डुप्लीेकेट फोटो पहचान पत्र जारी किया जायेगा।
उन्होंने ऐसे सभी मतदाताओं से अपील की है कि वह मतदाता सूची में अपना नाम चैक कर लें और उनके पास यदि एक से अधिक मतदाता फोटो पहचान पत्र हैं, वह उन्हें सम्बन्धित उप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में नियमानुसार वापस कर दें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मतदाता पंजीकरण मेले में नागरिको ने दिखाया भारी उत्साह

Posted on 11 November 2011 by admin

commissioner-agra-amrit-abhijat-with-dm-ajay-chauhan-on-the-eve-of-voter-mela-at-st-johns-collegeशतप्रतिशत पहचान पत्र बनाने वाले बी.एल.ओ. सम्मानित होगें

स्वतंत्र भारत में निर्वाचन प्रक्रिया सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने में देश का विश्व में गौरवशाली स्थान है। वातावरण में व्यापक परिवर्तन के साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया में भी निरन्तर सुधार हो रहे हैं। इसी क्रम में सभी मतदाताओं को फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र सुलभ कराने का कार्यक्रम व्यापक स्तर पर चल रहा है। निर्वाचन प्रक्रिया को सुदृढ करने और सफलता पूर्वक संचालन हेतु सभी पात्र नागरिक अपना मतदाता पहचान पत्र अवश्य बनवालें।
मण्डलायुक्त अमृत अभिजात सेन्ट जान्स कालेज मैदान पर आयोजित मतदाता पंजीकरण मेले के उद्घाटन के उपरान्त बडी संख्या में उपस्थित नागरिकों, बी.एल.ओ. तथा अन्य कार्मिकों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बी.एल.ओ. मतदाता पहचान पत्र बनवाने के महत्वपूर्ण कार्य के द्वारा देश सेवा कर रहे है अतः संवेदनशीलता और सजगता के साथ आयोग के निर्देशों का अनुपालन करें। उन्होंने बी.एल.ओ. को बधाई देते हुए कहा कि उनके सक्रिय सहयोग से मतदाता पहचान पत्र बनाने का कार्य सफलता की ओर है। उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र बनवाने वाले और सराहनीय कार्य करने वाले बी.एल.ओ. को निर्वाचन आयोग द्वारा सम्मानित करने व प्रोत्साहन देने हेतु संस्तुति भेजी जा रही है।
उन्होंने कहा कि बी.एल.ओ. अभी भी पहचान पत्र से छूटे मतदाताओं विशेषतः युवा वर्ग और महिला को जागरूक करते हुए उनके फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र बनवायें।
जिलाधिकारी अजय चैहान ने कहा कि अधिक से अधिक मतदाताओं को पंजीकरण का अवसर देने और निर्वाचक गतिविधियों में मतदाताओं की जागरूकता बढाने हेतु जनपद में तहसील तथा जिला स्तर पर आयोजित मतदाता पंजीकरण मेलों में नागरिको ने भारी उत्साह दिखाया है। जागरूकता अभियान में मीडिया द्वारा रचनात्मक भूमिका की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से नागरिको ने इन मेलों में सक्रियता दिखाई है। उन्होंने बताया कि निरन्तर प्रयासों के फलस्वरूप जनपद में लगभग तीन लाख नाम मतदाता सूची में सम्मिलित हुए है।
जिलाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में बी.एल.ओ. की महत्वपूर्ण भूमिका है। मतदाता सूची में नाम दर्ज होने पर ही मतदान का अधिकार मिलता है। उन्होंने कहा कि बी.एल.ओ. निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर रहे हैं। अतः आयोग के निर्देशों का अनुपालन निष्पक्ष और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ करें। उन्होंने कहा कि बी.एल.ओ. अपने कार्य को तत्परता से संचालन हेतु आंगनबाडी, कार्यकत्रि, शिक्षा मित्र, आशा, लेखपाल आदि का सहयोग ले सकते है। उन्होंने विशेष रूप से पात्र युवा तथा महिला मतदाताओं को प्रेरित कर शतप्रतिशत नाम दर्ज कराने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि आगामी निर्वाचन व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु शतप्रतिशत फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र बनवायें ताकि सभी नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर भविष्य के निर्माण में सहयोग कर सकें।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश ने मेला आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकाल) श्रीशचन्द्र वर्मा, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जगदीश प्रसाद, उप जिलाधिकारी सदर अनिल कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। मेले जनपद मे जनपद के विधान सभा क्षेत्रवार काउन्टर लगाये गये थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राजनैतिक दलों से अपने बी.एल.ए. तैनात करने की अपील

Posted on 10 November 2011 by admin

युवा मतदाता तथा महिला मतदाताओं के नाम पंजीकरण हेतु विशेष ध्यान दें

dजिलाधिकारी अजय चैहान ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत बैठक में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ दिनांक 01 जनवरी 2012 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे सभी मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावलियों में सम्मिलित किये जाने पर चर्चा की और पदाधिकारियों द्वारा प्रस्तुत सुझावों के प्रति आभार प्रकट किया । उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय पर 11 नवम्बर को सेन्ट जान्स डिग्री कालेज प्रागंण में आयोजित मतदाता पंजीकरण मेला मे नाम सम्मिलित कराने का अच्छा अवसर है । उन्होंने बताया कि वोटर लिस्ट को इण्टरनेट पर आन लाइन की सुविधा के लिए प्रयास किया जा रहा है ताकि मतदाता आन लाइन भी सूची में अपना नाम देख सके। उन्होंने बताया कि नया रिडुप्लीकेशन साफ्टवेयर अभी प्राप्त हुआ है जिसमें डुप्लीकेट मतदाओं की पहचान आसानी से हो सकेगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल अविलम्ब अपने बी.एल.ए. नियुक्त कर दें ताकि सभी के सहयोग से त्रुटि रहित मतदाता सूची बन सके। उन्होंने युवा मतदाताओं से अपील की है कि इस अभियान में सक्रियता से भाग ले और अपना नाम मतदाता सूची में पंजीकृत कराये। उन्होंने बताया कि वर्तमान जनपद में 18 से 19 वर्ष आयु के मतदाताओं का औसत प्रतिशत लगभग तीन है जबकि मानक 4 प्रतिशत का है। इसी प्रकार जनगणना के अनुसार जनपद का महिला पुरूष अनुपात 840 का है परन्तु वोटर लिस्ट में महिला मतदाताओं का औसत अनुपात  लगभग 775 है। उन्होंने बैठक में उपस्थित राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से कहा कि विशेष रूप में पात्र महिलाओं के नाम मतदाता सूची मे दर्ज कराने हेतु लोगो को उत्साहित और प्रेरित करें।
उन्होंने बताया कि सभी शिकायत कर्ताओं से मोबाइल नम्बर लिया गया है और शिकायतकर्ताओं की सुनवाई के निर्देश दिये है। शिकायतों की गुणवत्ता परक जांच कराकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा जनपद के लिए इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन भेजी गई है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इन मशीनों की फस्ट लेबिल चैकिंग कार्य राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थित में कराया जाना है। अतः इस कार्य के लिए भी सभी दल अपने पदाधिकारी नामित करने का कष्ट करें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश ने आयोग के निर्देशो की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर कुसुम चाहर, रामवीर सिंह नरवार, जयपाल यादव, भारत सिंह कुन्तल, केशो मेहरा, महेश बघेल, डा0 जी0एस0 धर्मेश, भरत सिंह, श्याम पण्डित, कुवंर शैलराज , जावेद खान, प्रदीप भाटी आदि पदाधिकारी तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राजनैतिक दलों के साथ 9 नवम्बर को कलेक्ट्रेट में बैठक

Posted on 09 November 2011 by admin

मतदाता पंजीकरण मेला और ई0वी0एम0 की फस्ट लेबिल चैकिंग पर चर्चा

जिलाधिकारी अजय चैहान की अध्यक्षता में 9 नवम्बर बुधवार को मध्यान्ह 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में मतदाता पंजीकरण मेला तथा ई0वी0एम0 मशीनों की फस्ट लेबिल चैकिंग के सम्बन्ध में बैठक आहूत की गयी हैं। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनैनिक दलों के जिलाध्यक्ष, जिला मंत्री, शहर अध्यक्ष तथा मतदाता पंजीकरण मेला के सभी प्रभारी अधिकारी भाग लेगें।
अपर जिलाधिकारी (नगर) /उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण प्रकाश ने बताया है कि निर्वाचक नामवलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण के संदर्भ में अधिक से अधिक मतदाताओं को पंजीकरण का अवसर देने और मतदाताओं में निर्वाचक गतिविधियों के प्रति जागरूकता बढाने के उद्देश्य से सेन्ट जान्स डिग्री कालेज आगरा के प्रांगण में 11 नवम्बर 2011 को प्रातः 10 बजे से सांय 4 बजे तक मतदाता पंजीकरण मेला आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया है कि आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन के प्रयोग के लिए साउथ चैबीस परगना, पश्चिम बगांल से 3600 वैलेट यूनिट तथा 3400 कन्ट्रोल यूनिट प्राप्त कराई जा रही है जिनको आगरा कालेज आगरा सप्रू हास्टल के बराबर हाल में रखी जायेगी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशानुसार उक्त मशीनों की फस्ट लेबिल चेकिंग का कार्य मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में कराया जायेगा।
उन्होंने निर्देश दिये है कि मतदाता पंजीकरण मेला हेतु नामित सभी प्रभारी अधिकारी मेले के सम्बन्ध में सौपे गये दायित्वो पर कृत कार्यवाही के विवरण सहित 9 नवम्बर को आहूत इस बैठक में उपस्थित होंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

दीपावली पर पर्यावरणीय जन जागरूकता हेतु निर्देश

Posted on 22 October 2011 by admin

रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक आतिशबाजी- पटाखों का प्रयोग नही

जिलाधिकारी अजय चैहान ने नागरिको से अपील की है कि दीपावली के अवसर पर पटाखों आदि के प्रयोग से वायु एवं ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के सम्बन्ध में मा0 सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश का अनुपालन करें । उन्होंने बताया कि सायं 6 बजे से रात्रि 10 बजे की अवधि को छोडकर पटाखें/ आतिशबाजी के प्रयोग की अनुज्ञा नही दी जायेगी और रात्रि 10 बजे से प्रातः 7 बजे की अवधि में आतिशबाजी/ पटाखों का प्रयोग नही किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि शान्त क्षेत्र में किसी समय पटाखें नही छोडे जायेगें। शान्त क्षेत्र अस्पताल, शैक्षिक संस्थान, न्यायालय, धार्मिक स्थल या सक्षम प्राधिकारी द्वारा घोषित अन्य किसी क्षेत्र से 100 मीटर की परिधि का क्षेत्रफल होगा।
जिलाधिकारी ने आदेश दिये है कि उ0प्र0 प्रदूषण नियत्रंण बोर्ड, पुलिस व प्रशासन की टीम द्वारा संयुक्त रूप से दिनांक 19 अक्टूबर तथा 26 अक्टूबर 2011 को आगरा शहर के प्रमुख स्थानों पर ध्वनि प्रदूषण की जांच सुनिश्चित की जाये।
आदेश में कहा गया है कि पटाखों के फटने स्थान से चार मीटर की दूरी पर 125 डी.बी.(ए.आई.) अथवा 145 डी.बी. (सी.) से अधिक ध्वनि तीव्रता उत्पन्न करने वाले पटाखों का उत्पादन एवं विक्रय निषिद्व किया जाये। श्रेणी युक्त एकल पटाखों (संयुक्त पटाखो) के मामलों में उपरोक्त सीमा 5 लाॅग 10 एन डेसीबल तक कम की जाए, जहाॅ एन एक साथ संयुक्त पटंाखो की संख्या है।
जिलाधिकारी ने संदर्भित शासनादेश की प्रति भेजकर जिला विद्यालय निरीक्षक को आदेश दिए है कि शासनादेश के अनुसार जनपद के समस्त विद्यालयों के स्कूली बच्चों में दीपावली के अवसर पर पटाखों आदि के प्रयोग से ध्वनि वायू प्रदूषण तथा पर्यावरणीय जन जागरूकता हेतु समुचित प्रचार प्रसार की कार्यवाही सुनिश्चित कराये। उन्होंन कहा कि बच्चों को SAY NO TO CRACKERS (पटाखे नही चाहिए) का नारा बुलन्द करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिला स्वास्थ्य मिशन के कार्यक्रमों को जन सहभागिता के साथ लागू करें-भाटी

Posted on 21 October 2011 by admin

जनपद के प्रभारी मंत्री एवं होमगार्डस व प्रांतीय रक्षक दल मंत्री श्री वेदराम भाटी ने निर्देश दिये है कि जिला स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में सक्रिय जन सहभागिता सुनिश्चित करें और माननीय जन प्रतिनिधियों के सुझावों पर भी प्रभावी कार्यवाही करें। मिशन की मासिक बैठकों में भी जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित कर उनके महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त करें। बैठक में लिए गये निर्णयों-निर्देशों का अनुपालन करते हुए आगामी बैठक में अनुपालन आख्या प्रस्तुत की जाये। उन्होंने ग्रामीण क्षे़त्रों में भी फोगिंग तथा एन्टी लार्वा आदि के छिडकाव के निर्देश दिये और ग्राम प्रधानों से कार्य पूर्ति का प्रमाण पत्र भी प्राप्त करें।
मंत्री महोदय ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य मिशन की बैठक में कार्यक्रम वार प्रगति की समीक्षा की। बैठक में उपस्थित विधायक /जनप्रतिधियों-डा0 राजेन्द्र सिंह, डा0 धर्मपाल सिंह, भगवान सिंह कुशवाह और डा0 रामबाबू हरित ने सभी कार्यक्रम के क्रियान्वन की गहन जानकारी करते हुए महत्वपूर्ण सुझाव दिये। बैठक में मिशन के अन्तर्गत कार्यक्रमों के क्रियान्वयन पर संतोष प्रकट किया गया । जिला स्वास्थ मिशन की गत 15 जून को सम्पन्न बैठक में दिये गये निर्देशों की अनुपालन आख्या पर चर्चा करते हुए निर्देश दिये कि शासन स्तर से अपेक्षाओं का विवरण तैयार कर मंत्री जी के माध्यम से शासन के संज्ञान में लाया जाये।
उन्होंने कहा कि जनपद के सभी नागरिकों विशेषतः निर्धन वर्ग तथा स्वास्थ सुविधाओं से वंचित वर्ग को सुलभ, प्रभावी, गुणवत्तापरक तथा विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाए प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ मिशन का गठन किया गया है। आगरा जनपद में 18 सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र तथा 45 प्रा0 स्वा0 केन्द्र कार्यरत है। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना में गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व, प्र्रसव कालीन व प्रसवोत्तर सेवायें प्रदान करते हुए सहायता राशि तत्परता से सुलभ कराने के निर्देश दिये। उन्होंने परिवार कल्याण कार्यक्रमों में तेजी लाकर लक्ष्य पूर्ति के निर्देश दिये।
विद्यालय स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम मे प्रति ब्लाक 70 स्कूलों के मानक के आधार पर इस वर्ष जनपद में 1050 स्कूलों को कवर किया जाना है। अब तक 328 स्कूलों में लगभग 30 हजार बच्चों को स्वास्थ्य परिक्षण किया जा चुका है। सलोनी स्वास्थ्य किशोरी योजना में जनपद में 150 विद्यालय चिन्हित किये गये है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 राम रतन ने बताया कि जनपद की प्रथम संदर्भन इकाई बाह, खेरागढ और जिला महिला चिकित्सालय आगरा पर जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम 22 अगस्त 2011 से शुरू पर दिया गया है। जिसमें प्रसूता को 48 घण्टे तक स्वास्थ्य इकाई में भर्ती रहने पर वाहन से घर तक छोडे जाने के साथ-साथ निःशुल्क भोजन व्यवस्था 17 अक्टूबर 2011 से प्रदान की जा रही है।
उन्होंने जननी सुरक्षा योजना में आशा की महत्वपूर्ण भूमिका बताते हुए कहा कि जनपद में चयनित 2135 आशाओं का प्रशिक्षण पूर्ण कर लिया है और 146 नई आशाओं की नियुक्ति कर ली गयी है। इनका प्रशिक्षण भी शीघ्र सम्पन्न करा दिया जायेगा।

बैठक में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के निर्देश देते हुए प्रशिक्षण सत्रों के भी नियमित संचालन के निर्देश दिये। जिला अन्धता निवारण कार्यक्रम में मोतियाबिन्द के आपरेशन के लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति 32 प्रतिशत रही है। उन्होंने स्कूलों में भी नेत्र परीक्षण व चश्मों के वितरण के निर्देश दिये। राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण कार्यक्रम में जनपद में 121 रोगियों का उपचार किया जा रहा है।
उन्होंने पी0सी0पी0एन0डी0टी अधिनियम के अन्तर्गत प्रभावी कार्यवाही करने के निर्दश दिये। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में लिंग अनुपात 899 है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कृषि निवेशों की आपूर्ति व्यवस्था हेतु कन्ट्रोल रूम स्थापित

Posted on 20 October 2011 by admin

कृषक दूरभाष 0562-2217782 पर शिकायत-जानकारी दे सकते है

जिलाधिकारी अजय चैहान ने जनपद में उर्वरक, बीज एवं कीट नाशक रक्षा रसायनों की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था सुनिश्चित बनाये रखने तथा कृषकों को सुगमता पूर्वक सभी कृषि निवेश उपलब्ध कराने के साथ साथ इस सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर तत्काल उसका निस्तारण कराने के उद्देश्य से एक कन्ट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिये है।
आदेश के परिपालन में कृषि निवेशों की आपूर्ति व्यवस्था को सुनिश्चित बनाये रखने हेतु कार्यालय  उप कृषि निदेशक, पचकुईयां रोड शाहगंज आगरा के कार्यालय कक्ष में एक कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष नम्बर 0562-2217782 है। कन्ट्रोल रूम प्रातः 9 बजे से सांय 7 बजे तक खुलेगा।
जिलाधिकारी ने कन्ट्रोल रूम मे कर्मचारियों की तैनाती करते हुए निर्देश दिये है कि कन्ट्रोल रूम से प्राप्त समस्याओं का निस्तारण तत्काल कराना सुनिश्चित करें। विषय वस्तु विशेषज्ञ श्री बाबू, वरिष्ठ कृषि रक्षा सहायक राजेन्द्र सिंह गुप्ता तथा अपर जिला सहकारी अधिकारी के.वी.एस. तालान को कन्ट्रोल रूम पर तैनात किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in