Archive | आगरा

जनपद के ग्राम प्रधानों-पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों पर उप निर्वाचन

Posted on 01 December 2011 by admin

जिला मजिस्ट्रेट द्वारा समय सारिणी जारी- मतदान 18 दिसम्बर को होगा।

आगरा जनपद के ग्राम पंचायत सदस्यों व प्रधानों, क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायतों के सदस्यों के सभी रिक्त पदों/ स्थानों (जो मा0 न्यायालय के स्थगन आदेश से बाधित न हों) पर उप निर्वाचन हेतु जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी अजय चैहान द्वारा समय सारणी की घोषणा कर दी गई है।
जिला मजिस्ट्रेट ने बताया है कि नाम निर्देशन पत्रों को जमा करने हेतु 9 दिसम्बर 2011 पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 04 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। नाम निर्देशन पत्रों की जांच 10 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे से की जायेगी। उम्मीदवारी वापस लेने हेतु 12 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक समय निर्धारित है तत्पश्चात 12 दिसम्बर को को ही प्रतीक आवंटन होगें । मतदान 18 दिसम्बर 2011 को प्रातः 8 बजे से अपरान्ह 05 बजे तक होगा।  मतगणना 20 दिसम्बर 2011 को प्रातः 08 बजे से प्रारम्भ होगी।
उन्होंने बताया कि इस निर्वाचन में  नामांकन पत्र दाखिल करने, उनकी जांच करने, नाम वापसी तथा चुनाव चिन्ह आवंटन का कार्य क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर होगा मतों की गणना तथा परिणाम घोषणा भी क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर की जायेगी। इस समय सारिणी के मध्य पडने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में भी सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेगें और निर्धारित समय सारिणी के अनुसार कार्यवाही की जायेगी।
उन्होंने निर्देश दिये है कि खण्ड विकास अधिकारी अपने अपने विकास खण्ड में इस चुनाव कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार करेगें और ग्राम पंचायतों में मुनादी द्वारा सूचना दें।
उन्होंने रिक्त पदों की जानकारी देते हुए बताया है कि विकास खण्ड बाह में ग्राम पंचायत मंगदपुर में प्रधान, ब्लाक अछनेरा में ग्राम पंचायत बरौली में प्रधान, तथा बबरौद में दो ग्राम पंचायत सदस्यों, बिचपुरी ब्लाक में प्रधान ग्राम पंचायत अजीजपुर व ग्राम पंचायत बिचपुरी के सदस्य पद रिक्त है। ब्लाक जगनेर में प्रधान ग्राम पंचायत सौनी खेडा तथा नगला कासिमपुर में सदस्य, ब्लाक अकोला के प्रधान ग्राम पंचायत सिरौली व सलेमाबाद मे सदस्य पद, बरौली अहीर ब्लाक में ग्राम पंचायत बाद व ककुआ के सदस्य पद फतेहाबाद ब्लाक में ग्राम पंचायत मेवनी खुर्द व वेगमपुर में सदस्य, सैंया ब्लाक के न0 ईनामी में सदस्य ग्राम पंचायत, ब्लाक खन्दौली की ग्राम पंचायत पैसई में सदस्य तथा फतेहपुर सीकरी विकास खण्ड की ग्राम पंचायत दूरा में सदस्य ग्राम पंचायत का पद रिक्त है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भ्रूण लिंग चयन एक्ट पर कार्यशाला

Posted on 30 November 2011 by admin

अधिनियम को लागू करने में जन जागरण व सक्रिय सहभागिता जरूरी

राजकीय महिला चिकित्सालय में आज आयोजित मण्डलीय पीसीएनडीटी आॅरियेन्टेशन वर्कशाप में अधिनियम को लागू करने में जन सहयोग, जन जागरूकता और सक्रिय जन सहभागिता बटाने पर बल दिया गया। डा0 आर. एन. गोयल तथा सिफ्सा के मण्डलीय प्रोजेक्ट मैनेजर डी.सी. त्रिपाठी ने अलग अलग पावर पाइन्ट  प्रस्तुतिकरण द्वारा गर्भ धारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम 1994 के बारे में विस्तार से जानकारी दी और प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। डा0 गोयल ने अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकरण, अभिलेखों का रखरखाब, छापामार कार्यवाही, तथा आचार संहिता के अनुपालन पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस एक्ट तथा नियमो की जानकारी अपने मरीजो को भी देकर प्रोत्साहित करें।
अपर निदेशक स्वास्थ्य डा0 आर0 के0 गुप्ता ने ’’यत्र नार्मस्तु पूजयन्ते रमन्ते तत्र देवता‘’ और दुर्गा पूजा आदि की चर्चा करते हुए लोगों में जागृति लाने का आवाहन करते हुए कहा कि कानून को सफलता पूर्वक लागू करने में सामाजिक सहयोग महत्वपूर्ण है। उन्होंने महिला शिक्षा की महत्ता बताते हुए कहा कि दक्षिण के राज्यों में महिला-पुरूष अनुपात की स्थिति ठीक है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्ति की कि विभिन्न स्तरों पर जन जागृति, एन.जी.ओ. तथा मीडिया के सहयोग से लोगो के सोच में रचनात्मक सुधार आया है और विगत कुछ वर्षा में महिला-पुरूष अनुपात में बृद्वि देखी गई है।
संयुक्त निदेशक डा0 संजय जैन ने कार्यशाला के उद्देश्यों की जानकारी दी। मथुरा के जिला शासकीय अधिवक्ता बलदेव प्रसाद सिंह ने कानूनी पहलूओं पर चर्चा की। कार्यशाला के खुले सत्र में प्रतिभागियों ने अपने अनुभवों के साथ विचारों का आदान प्रदान किया।
आगरा के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अनुपम भास्कर ने कहा कि पंजीकृत संस्थान निर्धारित प्रारूप पर पंजिका अनिवार्य रूप से रखे और वांछित प्रपत्रों को सी.एम.ओ.कार्यालय में समय से जमा करायें। संस्थान DISCLOSURE OF THE SEX OF FOETUS IS PROHIBITED UNDER LAW  अंग्रेजी तथा हिन्दी में अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें ।
संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डा0 सत्यमित्र ने समाज में महिला-पुरूष की आबादी के असन्तुलन से उत्पन्न समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए सभी से सक्रिय सहयोग की अपील की और विभिन्न अवसरों-बैठकों आदि में चर्चा किये जाने पर बल दिया। उन्होंने प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद देते हुए कहा कि जनपद स्तर पर भी कार्यशालाएं आयोजित की जायेगी। कार्यशाला का संचालन डी.सी. त्रिपाठी ने किया।
इस अवसर पर मण्डल के जनपदों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एन.आर.एल.एम. के जिला कार्यक्रम अधिकारी, रेडियोलोजिस्ट ,एस.एन.मेडिकल कालेज के डा0 एक.के. गुप्ता, डा0 वन्दना वर्मा, मण्डल के जनपदों के शासकीय अधिवक्ता, जिला सूचना अधिकारी/सहायक निदेशक, विभिन्न एन.जी.ओ. के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

लम्बित मामलों के निस्तारण में तेजी लायें-मण्डलायुक्त

Posted on 30 November 2011 by admin

जनपद आगरा में नये औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए उपयुक्त स्थान का चिन्हांकन करायें, जिससे कि रोजगार के अवसर बढ सकें।
यह निर्देश मण्डलायुक्त अमृत अभिजात ने दिये जो कमिश्नरी सभागार में आज मण्डलीय उद्योग बन्धु बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने जनपद फिरोजाबाद की औद्योगिक इकाइयों को प्राकृतिक गैस उपलब्ध कराने हेतु गैस अवान्टिटी आॅफ इंडिया के अधिकारियों के साथ बैठक कराने के निर्देश संयुक्त निदेशक उद्योग को दिये।
मैसर्स एस0 जे0 आइस एण्ड कोल्ड स्टोरेज प्रा0लि0 सिरौली (आगरा) को रूग्ण इकाई घोषित करने के सम्बन्ध में कोल्ड स्टोरेज की बीमार इकाइयों के सन्दर्भ में केनरा बैंक को निर्देशित किया कि शासनादेश के अनुसार निर्णण लिया जायें। लैम्कों में पुनः उत्पादन प्रारम्भ करने के लिए उपयुक्त कार्यवाही करने का निर्णय लिया जाये। लैदर पार्क प्रकरण में उद्यमियों की मांग पर निर्णय कराने का निर्देश क्षेत्रीय प्रबन्धक उ0 प्र0 राज्य औद्योगिक विकास निगम लि0 को दिया कि वे सभी  सम्बन्धित उद्यमी संघों के पदाधिकारियों एवं सम्बन्धित अधिकारियों को सूचित करना सुनिश्चित करें।
मण्डलायुक्त ने व्यापार कर छूट की समीक्षा करते हुये गुप्ता पम्प प्राइवेट लि0 मथुरा को पंूजी विनियोजन में दो लाख रूपये की मांग समायोजन स्वीकृत कर लिया है। कृष्णा आयल मिल्स फरह (मथुरा) के सम्बन्ध में एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। मै0 एवलास्ट पालीमर्स लि0 मथुरा के प्रकरण को उघोग बन्धु की अगली बैठक में समीक्षा करने के निर्देश दिये। डा0 एम0सोय जनरल लि0 मथुरा के उपस्थित नही होने पर अंतिम नोटिस भेजने का निर्देश दिया। फारूखी ग्लास एण्ड लि0 फिरोजाबाद की निरीक्षण आख्या प्रस्तुत करने तथा वरूण बेवरेज छाता(मथुरा) प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार धनराशि कम की गयी।
संयुक्त निदेशक उद्योग आगरा देशराज गौतम ने बैठक का संचालन करते हुये बताया कि शासन द्वारा एकल मेज व्यवस्था को सुृदृण बनाने के लिए यूजर्स मैन्यूअल जारी किया गया है, जिसका उद्देश्य उद्यमियों को बेबसाइट के माध्यम से उद्योग स्थापित करने के लिए समस्त आवेदन पत्रों को उपलब्ध कराने, आन लाइन भरकर प्रिण्ट करने की सुविधा प्रदान करने के पश्चात वांछित संलग्नकों व निर्धारित शुल्क के साथ सम्बन्धित जिला उद्योग केन्द्र में जमा कर सकने की सुविधा उपलब्ध कराना है।
बैठक में आगरा मथुरा फिरोजाबाद, मथुरा के महा प्रबन्धक सहित नेशनल चैम्बर आफ इण्डस्ट्रीज एण्ड कामर्स के पदाधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

शिक्षा में सामाजिक सहभागिता की पहल ‘‘सारथी‘‘

Posted on 26 November 2011 by admin

commissioner-amrit-abhijat-hosting-meet-of-saarthi-to-encourage-social-engagement-in-education‘‘सारथी‘‘ की पहली बैठक में ही विद्यालयों को अंगीकृत हेतु भारी उत्साह

शिक्षा में सामाजिक सहभागिता हेतु मण्डलायुक्त अमृत अभिजात द्वारा एक पहल की गई है और ‘‘सारथी‘‘ कार्यक्रम की शुरूवात हुई है । कलेक्ट्रेट सभागार में ‘‘सारथी‘‘ की प्रारम्भिक बैठक में ही नागरिकों ने भारी उत्साह दिखाते हुए स्वेच्छा से प्राइमरी स्कूलों को अंगीकृत किये जाने हेतु सहमति देते हुए सारथी की भावना को साकार करने का संकल्प दोहराया।
मण्डलायुक्त ने इस अवसर पर कहा कि सामाजिक संस्थाओं से इस कार्य में आर्थिक सहयोग की कोई अपेक्षा नही है। केवल यह अनुरोध है कि इन प्राइमरी स्कूलों के संचालन में अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को निभाते हुए उत्साह के साथ आगे आकर सहयोग करें। आपका पर्यवेक्षण व्यवस्था में गुणात्मक सुधार लायेगा। इन बच्चों को अपना स्नेह स्नेह दें, उनका सुख दुख बांटे और आने वाले वर्षो में हाथ पकडकर उनको मार्ग दर्शन देकर उनका शैक्षिक और सामाजिक स्तर ऊंचा करें।
उन्होंने बताया कि विद्यालय को अंगीकृत करने पर एक साधारण शपथ पत्र देना होगा। अंगीकृत किये गये विद्यालय के सम्बन्ध में शिक्षा विभाग द्वारा अध्यापकों व बच्चों का विवरण, अनुदान मध्यान्ह भोजन, छात्रवृत्ति, निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण, निःशुल्क स्कूल बैग व यूनीफार्म वितरण आदि के बारे में पूरी सूचना दी जायेगी जिससे कि इस योजनाओं का अनुश्रवण भली प्रकार कर सकें।
जिलाधिकारी अजय चैहान ने सारथी कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि सुखी और सबल समाज की परिकल्पना तभी साकार हो सकती है जब ‘‘सब पढे-सब बढे‘‘ हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि स्कूलों में बच्चों का सर्वागींण विकास हो।
अशोक जैन सी.ए. ने सारथी अभियान को रचनात्मक पहल बताते हुए समाज सेवी संस्थाओं की भरपूर सहयोग की ओर ध्यान दिलाया। इस अवसर पर हर विजय सिंह वाहिया, रमन जी, सन्देश जैन, बी.डी.अग्रवाल, पवन आगरी, रमाशंकर गोयल मानाजी, सुधा कपूर, शशि गोपाल, उषा बंसल, वत्सला प्रभाकर, नीलिमा पाटनी आदि ने विचार व्यक्त किये।
इस अवसर पर माधवी अग्र महिला मण्डल द्वारा- 4, आराधना संस्था द्वारा-7 महिला शांति सेना-5, लल्ला बाबू माना जी यूथ फण्ड , रितु जैन महिला मण्डल, नारी स्मिता समिति, रामलाल वृद्वा आश्रम, लार्ड कृष्णा संस्थान, श्रीमती पुष्पा अग्रवाल पुष्पांजलि ग्रुप, सिटी जन आफ आगरा की महिला शाखा , हिन्दुस्तानी विरादरी के डा0 शिराज कुरैशी आदि द्वारा विद्यालयों को अंगीकृत किये जाने पर सहर्ष स्वीकृति देते हुए सूची भी प्रस्तुत की गई।
बैठक में आगरा मण्डल के चारों जिलो के जिलाधिकारी गण, अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अनुसूचित जाति सब प्लान योजना

Posted on 24 November 2011 by admin

जिला उद्योग केन्द्र द्वारा चार माह का प्रशिखण कार्यक्रम

महा प्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र ने बताया है कि अनुसूचित जाति सब प्लान योजना के अन्तर्गत वर्ष 2011-12 द्वितीय सत्र हेतु एक प्रशिक्षण कार्यक्रम (चार माह) की अवधि का प्रशिक्षण प्रदान किया जाना प्रस्तावित है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में एक माह का सैद्वांतिक तथा तीन माह का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में एक माह का सैद्धांतिक तथा तीन माह का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस हेतु शासन द्वारा निर्धारित मानदेय रूपया 1250/-प्रतिमाह की दर से दिये जाने का प्राविधान है। आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 45 वर्ष तथा न्यूनतम शैक्षिक योग्यता गैर तकनीकी ट्रेडों में 8 वीं पास तथा तकनीकी ट्रेडों में हाईस्कूल पास होना आवश्यक है। इच्छुक अनुसूचित जाति/जनजाति के नवयुवकों /नवयुवतियों से आवेदन पत्र दिनांक 28.11.2011 तक कार्यालय, महाप्रबन्धक, जिला उद्योग केन्द्र, नुनिहाई, आगरा पर आवेदन पत्र जमा किये जायेंगे। इस सम्बन्ध में दिनांक 30.11.2011 को साक्षात्कार किया जायेगा। आवेदन पत्र का प्रारूप किसी भी कार्य दिवस में जिला उद्योग केन्द्र, आगरा से निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के सभी स्कूल प्रातः 9 बजे से पूर्व नही खुलेगे

Posted on 24 November 2011 by admin

जिलाधिकारी अजय चैहान ने आदेश दिये है कि वर्तमान में जनपद में सर्दी एवं घने कोहरे को दृष्टिगत रखते हुए स्कूल जाने वाले बच्चों को होने वाली असुविधा व सम्भावित किसी प्रकार की जन हानि को रोकने के उद्देश्य से कक्षा-1 से कक्षा-5 तक के सरकारी एवं निजी स्कूल (काॅन्वेंन्ट सहित) दिनांक 24-11-2011 से प्रातः 9ः00 बजे से पूर्व अग्रिम आदेशों तक नहीं खोले जायेंगे। तद्नुसार सभी सम्बधित विद्यालय संचालक अपना विद्यालय शिक्षण समय री शिड्यूल करलें। परिषदीय विद्यालयों में पहले से ही विद्यालयों का समय प्रातः 10ः00 बजे निर्धारित है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक आगरा आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करायेगें। यदि सर्दी से कोई भी अप्रीय घटना घटित होती है तो उसके लिये संबंधित अधिकारी व विद्यालय के प्राचार्य व प्रबन्धक जिम्मेदार होगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आयुक्त की पहल पर सारथी अभियान

Posted on 22 November 2011 by admin

शिक्षा और विकास में सामाजिक सहभागिता का अनूठा प्रयास
स्कूलों को अंगीकृत करने हेतु नागरिकों ने दिखाया उत्साह

मण्डलायुक्त अमृत अभिजात की पहल पर आगरा में शिक्षा में सामाजिक सहभागिता हेतु अनूठा प्रयास प्रारम्भ किया जा रहा है। मण्डलायुक्त की प्रेरणा से स्थानीय जागरूक नागरिकों ने स्कूलों को अभिभावक के रूप में अंगीकृत करने हेतु उत्साह दिखाया है। श्री अभिजात द्वारा इससे पूर्व में जिलाधिकारी मुजफरनगर के रूप में मुजफरनगर जनपद में सारथी अभियान एक सार्थक पहल सिद्व हुआ है और नागरिकों तथा संस्थाओं द्वारा स्कूलों को अभिभावक के रूप में अंगीकृत कर उसकी शैक्षिक व अन्य गतिविधियों में भागीदारी की गई है फलस्वरूप सरकारी स्कूलों में गुणवत्तायुक्त शिक्षण और उनकी समस्याओं के समाधान में सहायता मिली है। सारथी अभियान की सफलता से आगरा जनपद को प्रेरणा मिली है।
मण्डलायुक्त ने बताया कि सारथी अभियान में किसी से आर्थिक सहयोग की कोई अपेक्षा नही है बल्कि प्राइमरी स्कूलों के संचालन में नागरिक अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को निभाते हुए उत्साह के साथ आगे आकर सहयोग करें। उन्होंने अपेक्षा की है कि इन बच्चों की न केवल देखभाल करें बल्कि महसूस करें कि वे आपके बच्चे है। इन बच्चों को स्नेह दें, जन्म दिन पर बधाई दें और उनके सुखःदुख बांटे और आने वाले वर्षो में  उनका हाथ पकडकर उनको मार्ग दर्शन देकर उनका शैक्षिक और सामाजिक स्तर ऊॅचा करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान में प्रदेश में आगरा को द्वितीय स्थान मिला

Posted on 21 November 2011 by admin

सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में स्वच्छता उत्सव के आयोजन के अन्तर्गत जनपद स्तर पर संचालित गतिविधियों का शासन स्तर पर मूल्याकंन करने पर उत्तर प्रदेश के दस जनपद जिन्होंने सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान अन्तर्गत सफलता पूर्वक कार्य किये है इनमें उत्कृष्ट कार्य हेतु आगरा जनपद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। पंचायतीराज मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी आगरा टी.सी. पाण्डेय को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर  सम्मानित किया है
जिलाधिकारी अजय चैहान में अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने वाले सभी प्रधानों, जनप्रतिनिधियों आदि के प्रति अभार प्रकट करते हुए अधिकारी कर्मचारियों को बधाई दी है और कहा कि स्वच्छता अभियान की भावना को निरन्तर बनाये रखें।
जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 2 अक्टूबर से 4 नवम्बर 2011 तक सम्पूर्ण उ0 प्र0 में स्वच्छता उत्सव का आयोजन किया गया था। जिला स्वच्छता समिति जनपद आगरा के निर्देशन में जनपद स्तर पर प्राथमिक विद्यालयों/ अपर प्राथमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं में स्वच्छता सम्बन्धी  जागरूकता हेतु रैलियों का आयोजन किया गया। विकास खण्ड स्तर पर समस्त प्रधानों तथा ग्राम पंचायत सदस्यों की एक दिवसीय गोष्ठी का आयोजन कर ग्राम की स्वच्छता क्यों आवश्यक है के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) द्वारा बताया गया तथा ग्राम पंचायत सचिवों द्वारा भी ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम की स्वच्छता सम्बन्धी गोष्ठियों का आयोजन किया गया, जिनमें ग्राम वासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया सभी गतिविधयों का शासन स्तर पर मूल्यांकन किया गया जिसमें आगरा जनपद को द्वितीय स्थान मिला है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जनपद के समस्त जल स्रोतो का सर्वेक्षण कर डाटाबेस बनेगा

Posted on 19 November 2011 by admin

राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत वर्ष 2011-12 में जनपद में समस्त जलस्रोतों तथा ग्राम सभा/ सामुदायिक तालाबों, निजी क्षेत्र के तालाबों एवं मत्स्य, सिंचाई,वन आदि विभिन्न विभागों के स्वामित्व के तालाबों/पोखरों/ झीलों/जलाशयों शासकीय एवं गैर शासकीय मिनी मत्स्य हैचरी, मछुआ आबादी ए0पी0एल0 पूर्व निर्मित मछुआ आवास का मत्स्य विभाग द्वारा विस्तृत सर्वेक्षण कराकर डाटाबेल तैयार किया जाना है।
सर्वेक्षण कार्य एवं आंकडों के संकलानार्थ सर्वेक्षण कार्य हेतु प्रत्येक विकास खण्ड के लिए एक सर्वेक्षणकर्ता तीन माह अथवा 89 कार्य दिवसों से अनाधिक समय के लिए सेवा प्रदाता (सर्विस प्रोवाइडकर) के माध्यम से दैनिक पारिश्रमिक के आधार पर रखे जायेगें, जो निर्धारित प्रपत्रों पर सर्वेक्षण कार्य सम्पादित करेगें। सर्वेक्षणकर्ताओं के चयन की न्यूनतम अहर्ता इन्टरमीडिएट आवश्यक होगी परन्तु उच्च आहर्ता वाले अभ्यर्थियों को वरीयता प्रदान की जायेगी।
इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी कार्यालय सहायक निदेशक मत्स्य 392 पश्चिमपुरी सिकन्दरा आगरा से प्राप्त कर सकते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

महिलाओं के लिए विशेष विधिक साक्षरता सभाएं

Posted on 19 November 2011 by admin

उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार ‘‘नेशनल प्लान आॅफ ऐक्शन 2011 योजना के अन्तर्गत माह नवंबर में महिलाओं के लिए विशेष विधिक साक्षरता सभाएं आयोजित की गई है। जिला जज/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जकी उल्ला खान ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर आयोजन का लाभ उठाने के लिए अपील की है।
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्द्र प्रकाश तिवारी ने तहसीलवार आयोजन की जानकारी देते हुए बताया है कि 26 नवम्बर 2011 को दोपहर 1 बजे से तहसील खेरागढ में जगनेर ब्लाक के ग्राम उदैना में, दोपहर 2 बजे तहसील किरावली में ग्राम जैंगारा में, प्रातः 10 बजे तहसील सदर के ब्लाक बरौली अहीर के ग्राम कुॅआ खेडा में तथा अपरान्ह 3 बजे एत्मादपुर तहसील में दान कुॅवर इण्टर कालेज आंवलखेडा पर विधिक साक्षरता सभांए होगी।
इसी क्रम मे 25 नवम्बर 2011 को पूर्वान्ह 11 बजे विकास खण्ड फतेहाबाद के ग्राम रसूलपुर में और दोपहर 2 बजे से बाह तहसील के ब्रज किशोर दास कन्या इण्टर कालेज विजौली में विशेष विधिक साक्षरता सभाएं होगी। दिनांक 27 नवम्बर को सदर तहसील के ग्राम रोहता में प्रातः 10 बजे सभा होगी ।
उन्होंने बताया कि 29 नवम्बर को दोपहर 1 बजे खेरागढ तहसील में सैंया ब्लाक के ग्राम वीरई में , दोपहर 2 बजे से किरावली तहसील में मण्डीपुर फतेहपुर सीकरी, पूर्वान्ह 11 बजे से फतेहाबार ब्लाक के ग्राम रसूलपुर में, बाह तहसील में दोपहर 2 बजे से वटेश्वर मन्दिर परिसर में और 29 नवम्बर को ही अपरान्ह 3 बजे से तहसील मुख्यालय एत्मादपुर में महिलाओं के लिए विशेष विधिक सभाएं आयोजित की गई है।
उन्होंने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 26 नवम्बर 2011 को कानून दिवस  के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में लायर्स, पैरा लीगल वालन्टियर्स, एन.जी. ओ. आदि भाग लेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in