Archive | आगरा

ताज महोत्सव में चलेंगी दयालबार व अरतौनी से नगर बसे॓

Posted on 12 March 2012 by admin

मण्डलायुक्त ने दिये विभिन्न निर्देश

आगामी 16 से 25 मार्च, 2012 को आयोजित होने वाले ताज महोत्सव-2012 में आवागमन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिवहन निगम नगर के मुख्य स्थानों यथा दयालबाग, कमलानगर, शास्त्रीपुरम्, सेवला व अरतौनी आदि दूरस्थ स्थलों से शिल्पग्राम तथा वापसी के लिए स्थानीय बसें चलायेगा।
यह निर्णय मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में हुई महोत्सव समिति की बैठक में लिया गया। यह बसें महोत्सव की अवधि के दौरान देर रात्रि तक चलायी जायेंगी।
मण्डलायुक्त ने निर्देश दिये कि महोत्सव के संबंध में व्यापक रूप से जानकारी देने के लिए स्थानीय स्कूल, कालेजों विभिन्न होटल एवं टूअर आपरेटर्स, एम्पोरियम, सामाजिक संगठनों निर्यात गृहों आदि को आमंत्रित कर दिन प्रति दिन के कार्यक्रमों का विवरण समय से पूर्व ही उपलब्ध करायें जायें।
उन्होंने शिल्पग्राम के मुख्य कार्यक्रम स्थल के साथ-साथ सूरसदन व नाइट बाजार, सदर में प्रस्तावित कार्यक्रमों के लिए व्यापक पुलिस बन्दोबस्त के भी निर्देश दिये। उन्होंने इस हेतु पुलिस के अतिरिक्त सहयोग के रूप में गाइड्स, एन0सी0सी0 कैडेटस को भी साथ रखने के निर्देश दिये। सभी कार्यक्रमों के दौरान मेडिकल सुविधा व अग्निशमन यंत्र कार्यरत व उपलब्ध रहने को भी कहा गया।
सदर नाइट बाजार को और विकसित कराने के लिए उन्होंने बेहतर कार्यक्रमों की प्रस्तुति व समन्वय पर बल दिया। सदर बाजार में कार्यक्रमों की व्यवस्था ताज महोत्सव समिति करायेगी जबकि संरचनात्मक सुविधायें कैंट बोर्ड की ओर से प्रदत्त की जायेंगी। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम, मयूरी नृत्य, फूलों की होली, आर्केस्ट्रा आदि का इस दौरान नियमित आयोजन किया जायेंगा।
उन्होंने विभिन्न माध्यमों से इस महोत्सव का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का अनुरोध किया। बैठक में नगर आयुक्त पी0एन0 दुबे, उप निदेशक पर्यटन अनूप श्रीवास्तव, सुधीर नारायण आदि मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मण्डलायुक्त ने ली ताज महोत्सव की तैयारी बैठक

Posted on 06 March 2012 by admin

commissioner-agra-alongwith-dm-holding-taj-mahotsav-meetingमहोत्सव की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जायेंगा।

मण्डलायुक्त अमृत अभिजात ने कहा हैं कि ताज महोत्सव को भव्य और यादगार बनाने के लिए पर्यटन उद्योग से जुडी संस्थाओं के साथ-साथ अन्य उद्योगों तथा संस्थाओं के पदाधिकारी स्वैच्छा से आगे आकर सहयोग करें, जिससे कि सभी के सक्रिय योगदान से आयोजन को सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराया जा सके। उन्होंने बताया कि इस वर्ष मोटर स्पोर्टस रैली तथा खेलों के आयोजन भी ताज महोत्सव में कराये जायेंगे।
आयुक्त आज यहां ताज महोत्सव-2012 के आयोजन हेतु तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने महोत्सव के दौरान बडी संख्या में वाहनों के आवागमन को देखते हुए अन्य उपयुक्त स्थलों पर पार्किंग स्थल चिन्हित करने के निर्देश दिये। उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु पुलिस अधीक्षक (यातायात) को शिल्पग्राम में स्थानिय स्तर पर नागरिकों तथा संबंधित संस्थाओं के साथ बैठक आयोजन के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी अजय चैहान ने शिल्पियों के लिए समुचित व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। बैठक में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की रूपरेखा पर भी विचार विमर्श किया गया। इस वर्ष प्रयोग के रूप में दो कार्यक्रमों- के0के0 नाइट तथा अलका याज्ञनिक के कार्यक्रमों के लिए टिकट व्दारा प्रवेश की व्यवस्था पर सहमति प्रकट की गयी। टिकट वितरण की सुविधा आॅनलाइन कराने के लिए भी विचार किया गया। उन्होंने बताया कि कवि सम्मेलन तथा मुशायरें का आयोजन सूरसदन में होगा। इन कार्यक्रमों का संयोजक आर0टी0ओ0 को बनाया गया है।

ताज महोत्सव में भारत सरकार व्दारा प्रायोजित शिल्पियों के लिए 125 स्टाल हथकरधा विभाग, भारत सरकार व्दारा प्रायोजित शिल्पियों के लिए 100 स्टाल, रहेंगे। इनके अलावा जूट काउन्सिल, जिला उद्योग केन्द्र, नाबार्ड, शिल्पहाट के शिल्पियों आदि के लिए भी स्टाल निर्धारित किये गये है।
डी0आई0जी0 असीम अरूण ने पार्किंग सुविधा सुरक्षा, यातायात व्यवस्थाओं की जानकारी दी। मोटर स्पोर्टस क्लब की ओर से राजीव गुप्ता ने ताज महोत्सव में मोटर रैली आयोजन की व्यवस्थाओं की जानकारी दी। पर्यटन संस्थाओं की ओर से राजीव सक्सैना ने सक्रिय सहभागिता का आश्वासन दिया।
बैठक में आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, नगर आयुक्त सहित जल संस्थान, वाणिज्यकर, परिवहन, पर्यटन, उद्योग, अग्निशमन, शिक्षा, नगर निगम, आदि विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा पर्यटन से संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मिलावटी खाद्य पदार्थों पर छापामार कार्यवाही-अपर जिलाधिकारी

Posted on 02 March 2012 by admin

अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर) अरूण प्रकाश ने सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि जनमानस को सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थों की उपलब्धता खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 एवं तत्संबंधी नियमावली के प्राविधानों के अन्तर्गत कार्यवाही कराये जाने एवं होली के त्यौहार के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य व पेय पदार्थों को बनाने व अपमिश्रित खाद्य/पेय पदार्थों का बिक्रय करने वाली दुकानों/गोदामों पर प्रभावी रोकथाम हेतु आकस्मिक छापामार/प्रर्वतन कार्यवाही सुनिश्चत करें।
उन्होंने निर्देश दिये हैं कि सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपने-अपने आवंटित कार्य क्षेत्र में संबंधित एस0डी0एम0 से सम्पर्क कर उनके पर्यवेक्षण में नियमानुसार छापा मार/प्रर्वतन कार्यवाही करें। और यह सुनिश्चित किया जायें कि क्षेत्र में मिलावटी खाद्य व पेय पदर्थों को बनाने व अपमिश्रित खाद्य/पेय पदार्थों का बिक्रय न होने पायें। उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट, समस्त अपर नगर मजिस्ट्रट तथा सभी उप जिला मजिस्ट्रेट को भी निर्देश दिये हैं कि वे अपने पर्यवेक्षण में कार्यवाही करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिलाधिकारी व्दारा शांतिपूर्वक मतदान पर बधाई।

Posted on 28 February 2012 by admin

जनपद में अनुमानित 60 प्रतिशत मतदान।

मतदान का कीर्तिमान स्थापित होने पर जागरूकता अभियान में सहयोगियों का आभार।

आगरा जनपद के अन्र्तगत सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचन कार्य निर्विध्न स्वतंत्र और शांतिपूर्वक सम्पन्न होने पर जिलाधिकारी अजय चैहान ने जनपद के सभी नागरिकेां, प्रशासन-पुलिस व विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी है। उन्होंने मतदाताओं को प्रेरित करने और रचनात्मक सहयोग के लिए जनपद के सभी प्रिन्ट एवं इलैक्ट्रानिक मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति भी आभार प्रकट किया हैं।
जिलाधिकारी ने जनपद में अनुमानतः 60 प्रतिशत मतदान होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मतदान का यह कीर्तिमान स्थापित करने में नागरिकों के साथ मतदाता जागरूकता अभियान में परोक्ष और अपरोक्ष रूप से सहयोगी संस्थाओं के प्रति भी आभार प्रकट किया है।
उन्होंने कहा कि आगरा जनपद के नागरिकों ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यों में सदैव ही आपसी सद्भाव के साथ आगे आकर सहयोग की परम्परा को समृद्ध किया है। जनपद में कही से किसी अप्रिय घटना की सूचना नही है।
मुख्य विकास अधिकारी आर0के0 श्रीवास्तव ने भी सभी कार्यायाध्यक्षों, अधिकारियों, कर्मचारियों व्दारा निष्ठापूर्वक कार्य करते हुए सभी कार्य सम्पन्न कराने पर बधाई दी हैं।
अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण प्रकाश ने बताया कि हर स्तर पर अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने टीम भावना और सद्भावना के साथ कार्य किया। नागरिकों ने भी सूझबूझ और आपसी भाईचारें की भावना का परिचय देकर निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराने में सहयोग दिया है। उन्होंने सभी के प्रति आभार प्रकट किया हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

रोड प्लान्टेशन हेतु उद्यान शाखा को सृदुढ करें व उद्यान नीति बनाये-मण्डलायुक्त

Posted on 24 February 2012 by admin

यात्री सुविधाओं के सफल संचालन हेतु अध्ययन रिपोर्ट प्रस्तुत करें

commissioner-agra-holding-meeting-to-improve-traffic-parking-and-civic-aminities-in-agra मण्डलायुक्त अमृत अभिजात ने निर्देश दिये हैं कि नगर में सडकों पर वृक्षारोपण ( रोड प्लान्टेशन ) को व्यवस्थित और सुचारू बनाने के लिए नगर निगम तथा आगरा विकास प्राधिकरण में उद्यान शाखा (हार्टिकलचर विंग) को सुदृढ बनायें और अन्य प्रमुख नगरों में सडकों के किनारे व सेन्ट्रल वर्ज पर वृक्षारोपण कार्यों का अध्ययन कर उद्यान नीति हेतु कार्ययोजना बनायें। उन्हेांने यात्री सुविधाओं के सफल संचालन हेतु संबंधित विभाग संयुक्त रूप से अध्ययन कर रिपोर्ट अविलम्ब प्रस्तुत करें।
मण्डलायुक्त आज कमिश्नरी सभागार में आयोजित बैठक में ताजमहल के पश्चिमी गेट पर पार्किंग व्यवस्था, स्मारकों पर प्रकाश व्यवस्था, सडकों पर वृक्षारोपण आदि समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने मेहताब बाग, चीनी का रोजा, रामबाग, एत्माउद्दौला में सोलर लाइट हेतु लम्बित आगणन शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
उन्होंने पश्चिमी गेट पर संचालित ऊटगाडी, घोडागाडी, रिक्शा आदि विभिन्न प्रकार के वाहनों को सूचीबद्ध कराने तथा यात्री सुविधाओं के सुचारू संचालन हेतु नगर निगम, आगरा विकास प्राधिकरण, पुलिस, पुरातत्व विभाग आदि के अधिकारियों व्दारा संयुक्त रूप से अध्ययन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
बैठक में डी0आई0जी असीम अरूण, उपाध्यक्ष आगरा विकास प्राधिकरण रामस्वरूप, नगर आयुक्त पी0एन0 दुबे सहित पुरातत्व विभाग, लो0नि0वि0, उद्यान आदि के अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उ0प्र0 में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है

Posted on 23 February 2012 by admin

01-optimized1भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उ0प्र0 में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। मुख्यमंत्री मायावती कहती हैं कि हमने भ्रष्टाचार में लिप्त मंत्रियों को बाहर कर दिया है। मैं कहता हॅू कि कोई मंत्री मुख्यमंत्री से आंख बचाकर इतना बड़ा घोटाला कैसे कर सकता है।
श्री सिंह ने कहा कि पिछले चुनाव में बड़ी-बड़ी डींगे हांकने वाली मायावती यह बताएं कि पांच वर्षो के शासन में उन्होंने सपा के किस नेता को जेल भेजा। उन्होंने कहा कि जिसका दामन स्वयं दागदार हो वह दूसरों के ऊपर क्या कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर भ्रष्ट नेता जेल जाएंगे चाहे वह किसी भी पार्टी का कितना भी बड़ा कद्दावर नेता क्यों न हो। उन्होंने कहा कि महंगाई के सवाल पर राहुल व सोनिया एक शब्द नहीं बोलते। जब-जब कांगे्रस की सरकार आई तब-तब महंगाई बढ़ी है। केन्द्र की यूपीए सरकार ने हवा में घोटाले करने का रिकार्ड बनाया। श्री सिंह ने कहा कि उ0प्र0 ही नहीं हिन्दुस्तान का कोई भी व्यक्ति यह नहीं कह सकता कि भाजपा सरकारों में भ्रष्टाचार हुआ। हमारे मुख्यमंत्रित्वकाल में यदि हमारे ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप लगा होता तो मैं आपके बीच वोट मांगने नहीं आता। उन्होंने कहा कि कांगे्रस को अपने कार्यालयों के बाहर भ्रष्टाचार हाउस फुल का बोर्ड लगा देना चाहिए।
श्री सिंह ने कहा कि छः साल तक अटल जी ने महंगाई पर नियंत्रण किया था उनके शासन में भारत ने कारगिल युद्ध जीता तथा पोखरन में परमाणु परीक्षण कर विश्व को यह बता दिया कि हम किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आज देश संकट में है उसे बचा लो यही कहने आया हॅूं। काले धन के मामले पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सीबीआई के निदेशक ने कहा है कि दुनियां के बाहर आपकी गाढ़ी कमाई के साढ़े चैबीस लाख करोड़ रूपए बैंकों में जमा हैं। 2009 में जब हमने कहा था तब कांगे्रस ने इसे झूठा बताया था। प्रधानमंत्री को आगामी संसद सत्र में इस मामले में जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि उ0प्र0 में सरकार बन जाए तो हम केन्द्र में भी सरकार बनायेंगंे। केन्द्र में सरकार बनने पर डेढ़ साल के भीतर हम विदेशी धन वापस लाएंगे।
श्री सिंह ने कहा कि कांगे्रस के वरिष्ठ नेता के ऊपर आचार संहिता के उल्लंघन के खिलाफ जब एफ0आई0आर0 दर्ज हो गया तो कांगे्रस की कैबिनेट मीटिंग में चुनाव आयोग के अधिकार कम करने की चर्चा हो रही है। बाटला कांड पर सोनिया के रोने की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि वह मारे गए आतंकवादियों के लिए रोई या शहीद मोहन चन्द्र शर्मा के लिए। चुनाव के दौरान बाटला कांड की चर्चा को उन्होंने निन्दनीय बताया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मतदाता को अपनी पहचान के लिए 14 विकल्प

Posted on 20 February 2012 by admin

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अजय चैहान ने बताया हैं कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अब प्रत्येक निर्वाचक को अपनी पहचान स्थापित करने के लिये निम्नलिखित फोटो दस्तावेजों में से कोई एक प्रस्तुत करना होगाः- पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आयकर पहचान-पत्र (पी0ए0एन0), राज्य/केन्द्र सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमांे स्थानीय निकाय या पब्लिक लिमिटेड कम्पनियों व्दारा उनके कर्मचारियों को जारी किए जाने वाले फोटोयुक्त पहचान-पत्र, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों/डाकघरों व्दारा 31-12-2011 को या उससे पहले खोले गए खातों के लिए फोटोयुक्त किसान पास बुक/किसान बही, सम्पत्ति दस्तावेज जैसे कि पट्टा रजिस्ट्रीकृत विलेख इत्यादि, सक्षम प्राधिकारी व्दारा 31-12-2011 को या उससे पूर्व जारी अ0जा0/अ0ज0जा0/अन्य पिछडा वर्ग प्रमाण-पत्र, 31-12-2011 को या उससे पूर्व जारी फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज जैसे कि भूतपूर्व सैनिक पेंशन बुक/पेंशन अदायगी आदेश/भूतपूर्व सैनिक की विधवा/आश्रित प्रमाण-पत्र/वृद्धावस्था पेंशन आदेश/विधवा पेंशन आदेश, फोटोयुक्त स्वतंत्रता सेनानी पहचान पत्र, 31-12-2011 को या उसके पूर्व जारी फोटोयुक्त शस्त्र लाइसेंस, सक्षम प्राधिकारी व्दारा 31-12-2011 को या उससे पूर्व जारी शारीरिक विकलांगता प्रमाण-पत्र, राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अधीन 31-12-2011 को या उससे पूर्व जारी फोटोयुक्त जाॅब कार्ड, फोटोयुक्त स्वास्थ्य बीमा योजना स्मार्ट कार्ड (श्रम मंत्रालय की योजना) 31-12-2011 को या उसके पूर्व जारी, निर्वाचन तंत्र व्दारा जारी प्रमाणित फोटो मतदाता पर्ची, दस्तावेज में सम्मिलित है।
उन्होंने बताया कि ऐसे प्रवासी निर्वाचक जो लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 20 क के अधीन अपने पासपोर्ट में दिये गये विवरणानुसार निर्वाचक नामावली में पंजीकृत हैं मतदान केन्द्र में उनकी पहचान केवल अनके मूल पासपोर्ट के आधार पर ही की जाएगी (किसी अन्य पहचान दस्तावेज के आधार पर नही)

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

एग्जिट पोल प्रतिबंधित: कडी सजा का प्राविधान

Posted on 12 February 2012 by admin

लोक प्रतिनिधित्व  अधिनियम 1951 की धारा-126 (1)(ख) के अधीन किसी भी इलैक्ट्रानिक मीडिया टी0वी0, रेडियों, केबिल नेटवर्क में किसी भी मत सर्वेक्षण के परिणाम (एक्जिट पोल) सहित निर्वाचन से संबंधित सामग्री का प्रदर्शन मतदान के समाप्त होने के लिए निर्धारित समय से 48 घंटों की अवधि के लिए रोक के संबंध में निर्वाचन आयोग व्दारा जारी अधिसूचना का अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अजय चैहान ने सभी आर0ओ0 तथा प्रभारी आचार संहिता को निर्देश दिये है। अधिसूचना में स्पष्ट है, कि किसी भी इलैक्ट्रानिक मीडिया में मत सर्वेक्षण या किसी अन्य मत सर्वेक्षण के परिणाम सहित निर्वाचन संबंधित सामग्री का प्रदर्शन करने पर मतदान समाप्त होने के निर्धारित समय से 48 घंटों की अवधि के लिए रोक है। जो भी व्यक्ति इन प्राविधानों का उल्लंधन करते पाया जायेगा, वह दो वर्ष की कारागार, जुर्माना या दोनों सजाओं से दण्डित किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि टेलीकास्ट/ब्राॅडकास्ट किये जा रहे कार्यक्रम-डिवेट, पैनल डिस्कसन, करन्ट अफेयर्स आदि कार्यक्रमों के समय यह भी सुनिश्चित किया जायें कि धारा 126 के प्राविधानों का उल्लंधन न होने पाये। आयोग ने आगाह किया हैं कि रेडियों, टी0वी0 चैनल तथा केबिल नेटवर्क यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके व्दारा टेलीकास्ट, ब्राडकास्ट, डिस्पले कार्यक्रमों की सामग्री में धारा 126 का अनुपालन सुनिश्चित हो।
निर्वाचन के दौरान किसी चैनल व्दारा अपने प्रसारण में पैनल डिस्कसन, डिवेट और न्यूज व करेन्ट अफेयर्स प्रोग्राम में जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 126 का उल्लंधन पाये जाने पर दो वर्ष का करावास, अर्थदण्ड या दोनों सजाओं से दण्डित किया जा सकता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

डमी उम्मीदवारों के खिलाफ होगी कडी कार्रवाई-जिलाधिकारी

Posted on 10 February 2012 by admin

अब जो भी उम्मीदवार डमी प्रत्याशी के रूप में पकडा जायेगा उसके वाहनों को जब्त करते हुए उसके विरूद्व सुसंगत धाराओं में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।     जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी अजय चैहान ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि अधिकारियों को डमी उम्मीदवारों के ऊपर चुनाव प्रचार में कडी नजर रखने के निर्देश दिये गये हैं। वीडियों सर्विलांस टीम, फ्लाइंग दस्ता, व्यय लेखा टीमों सहित विभिन्न स्तरों पर सतर्कता पूर्वक नजर रखी जा रही हैं।
श्री चैहान ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार यदि किसी डमी उम्मीदवार के वाहनों का किसी अन्य प्रत्याशी या दल द्वारा अपने प्रचार में प्रयोग किया जाता है या डमी उम्मीदवार के वाहन में अन्य प्रत्याशी-दल से सम्ब्न्धित प्रचार साम्रगी या अन्य सामग्री पाई जाती है तो ऐसी दशा में तत्काल उसकी वीडियोग्राफी कराते हुए वाहन को जब्त कर लिया जायेगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि डमी उम्मीदवार पाये जाने पर वे जिस प्रत्याशी के लिए कार्य करने के दोषी पाये जायेगें उस प्रत्याशी को नोटिस देते हुए डमी उम्मीदवार का खर्च उस प्रत्याशी के खर्चे में जोड दिया जायेगा, जिसके लिए डमी उम्मीदवार कार्य करने के लिए दोषी सिद्व होता है।
उन्होंने सभी रिटर्निंग आफिसर्स को भी निर्देश दिये है कि इस बात का विशेष ध्यान रखेगें कि कोई भी उम्मीदवार किसी दूसरे उम्मीदवार के लिए काम न कर पायें। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के संज्ञान में यह तथ्य आया है कि कुछ दल प्रत्याशी अपने चुनावी खर्च एवं अन्य सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए डमी उम्मीदवारों का नामांकन करा देते हैं। ऐसे प्रत्याशियों की गतिविधियों पर विशेष रूप से नजर रखी जायेगी और भारतीय दण्ड संहिता व लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम आदि की सुसंगत धाराओं में कडी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
जिलाधिकारी श्री चैहान ने नागरिको से भी अपील की है कि यदि ऐसा प्रकरण संज्ञान में आता है तो तत्काल सूचना सम्बन्धित रिटर्निंग आफीसर या कलेक्ट्रेट के लोकवाणी भवन में स्थापित कन्ट्रोल रूम शिकायत प्रकोष्ठ को भी दे सकते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आगरा जनपद की निवार्चन वेबसाइट आरम्भ

Posted on 10 February 2012 by admin

agra.nic.in  पर क्लिक कर निर्वाचन कार्यालय वेबपेज पर सूचनाएं लें- जिलाधिकारी

लोकतान्त्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए मतदाताओं का जागरूक होना महत्वपूर्ण हैं। जागरूक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाता हैं। मतदाताओं में जागरूकता लाने के लिए और निर्वाचन सम्बन्धी समस्त सूचनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर सुलभ कराने हेतु आगरा जनपद की वेबसाइट agra.nic.in  पर पृथक से निर्वाचन कार्यालय का वेबपेज तैयार कराया गया है। निर्वाचन सम्बन्धी सभी सूचनाएं एवं महत्वपूर्ण वेबसाइटों के लिंक भी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराये गये हैं जैसे भारत निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश की वेबसाइट के लिंक भी इस पर उपलब्ध कराये गये हैं।
जिलाधिकारी अजय चैहान ने यह जानकारी जनपद आगरा की वेबसाइट को अद्यतन कर निर्वाचन कार्यालय के वेबपेज का शुभारम्भ करते हुए दी। श्री चैहान ने कहा कि विशेषतः युवावर्ग इस इलैक्ट्रोनिक युग में अपने कम्प्यूटर के माध्यम से सही जानकारी व आन लाइनसूचनांए सहज रूप में प्राप्त कर सकेगें और मतदान में उत्साह पूर्वक भाग ले सकेगें।
उन्होंने कहा कि इससे जनपद के मतदाओं को जानकारियां आसानी से उपलब्ध हो सकेगी साथ ही निर्वाचन कार्य में भी पारदर्शिता परिलक्षित होगी। वेबसाइट के माध्यम से आगरा जनपद की सभी नौ विधान सभा क्षेत्र के मतदाताओं को उनकी सूची, मतदान केन्द्र, बी.एल.ओ0, आर.ओ., ए.आर.ओ. , सेक्टर मजिस्ट्रेट आदि के बारे में जानकारी उलब्ध कराई गई है। निर्वाचन को निष्पक्ष , पारदर्शीय और स्वतंत्र रूप से कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कराये जा रहे कार्यो की जानकारी भी वेबसाइट के माध्यम से सुलभ रहेगी।
उन्होंने बताया कि वेबसाइट पर अधिकारियों के दूरभाष नम्बर भी उपलब्ध हैं। नागरिक अपनी समस्या के समाधान या किसी जानकारी के लिए इन दूरभाष नम्बर का उपयोग कर सकते हंै। भारत निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी के महत्वपूर्ण निर्देशों की जानकारी भी सहज सुलभ हो सकेगी।
उन्होंने बताया कि 02 जनवरी 2012 को अन्तिम प्रकाशित निर्वाचन नामावली-आयोग/जनपद  की वेबसाइट agra.nic.in परdistrict election office लिंक के द्वारा  open करके electoral roll, district name-ac name-show  पर अपने से सम्बन्धित नाम का विधान सभा निर्वाचक नामावली में अंकित होने सम्बन्धी जानकारी प्राप्त कर सकते है। वेबसाइट के संबंध मं अपने सुझाव upagr@.nic.in ई-मेल की जा सकती है अथवा एन.आई.सी. कार्यालय कलेक्ट्रेट पर सम्पर्क किया जा सकता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in