Archive | आगरा

मनरेगा के संशोधित लेबर बजट हेतु जनपद की सभी ग्राम पंचायतो में 2 अक्टूबर को बैठक

Posted on 30 September 2012 by admin

जिलाधिकारी अजय चौहान ने बताया है कि जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में 2 अक्टूबर 2012 को मनरेगा के संशोधित लेबर बजट हेतु बैठके निधार्रित की गयी हैं। इन बैठको का अनिवार्य रूप से आयोजन तथा निर्मल भारत अभियान के प्रस्ताव का लेबर बजट मे समुचित समावेश किया जाना अपरिहार्य एवं अनिवार्य है। उन्होंने निर्देश दिये है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत की बैठक में निर्मल भारत अभियान की निर्धारित योजनाए हेतु मनरेगा से लेबर बजट एवं निर्मल भारत अभियान की संशोधित कार्ययोजना मे समिमलित किया जाना सुनिशिचत करें।
जिला पंचायत राज अधिकारी ने अभियान की संशोधित कार्य योजना के अनुसार वर्ष 2012 -13 हेतु प्रस्तावित समस्त ग्राम पंचायतों की वार्षिक कार्ययोजना तथा पूर्ण संतृपितकरण के सापेक्ष प्रति व्यकित गत शौचालय 4500 रूपये की दर से मनरेगा लेबर बजट का प्राविधान है। यदि स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्र तथा व्यकिगत शौचालय उन ग्राम पंचायतों में छूट गये है तो उन्हे भी समिमलित करते हुए निर्मल भारत के अन्तर्गत सामिल किया जायेगा।
उन्होंने समस्त ग्राम प्रधानों को इस सम्बन्ध में जारी निर्देशो ंको परिपत्र भेजकर निर्देश दिये है कि ग्राम पंचायतों कि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार प्रकाश में आये शुष्क शौचालयो को जल प्रवाहित शौचालय में परिर्वतित करते हुए निर्मल भारत के अभियान के अन्तर्गत संशोधित कार्ययोजना में समिमलित किया जाए। प्राथमिकअपर प्राथमिक विधालयों में विकलांग छात्रछात्राओे हेतु तथा बेसिक शिक्षा के मानको तथा आंगनबाड़ी केन्द्रो में मानक के अनुसार अतिरिक्त शौचालय निर्माण की संशोधित कार्ययोजना में समिमलित करे।
ठोस-द्रव अपशिष्ट प्रबन्धन के अन्तर्गत 3 वर्ष से कम आयु के बच्चों हेतु प्लासिटक पांटी की व्यवस्था अनिवार्य रूप से समावेशित किया जाय। उन्होंने बताया कि नान0बी0आर0जी0एफ0 जनपदों की समस्त ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालय एवं समुदायिक शौचालय के निर्माण का प्रस्ताव किया जाना है

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जन शिकायती प्रार्थना पत्रों पर मोबाइल न0 लिखे-जिलाधिकारी

Posted on 30 September 2012 by admin

जिलाधिकारी अजय चौहान ने जन साधारण को सूचित किया है कि तहसील दिवस में प्रस्तुत किये जाने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों पर आवेदक अपना माबाइललैण्डलाइन फोन न0 अवश्य अंकित करेंं। यदि किसी आवेदक के पास मोबाइललैण्डलाइन फोन न0 उपलब्ध न हो तो आवेदक अपने ग्राम प्रधान, आशा बहिन, रोजगार सेवक, शिक्षा मित्र का मोबाइललैण्डलाइन फोन लाइन अंकित करे ताकि प्रार्थना पत्र निस्तारण के सम्बन्ध में आवेदक से सीधे जानकारी की जा सकेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

ग्रामसभा की भूमि पर अवैध कब्जाअतिक्रमण की शिकायत करें-डी0एम0

Posted on 30 September 2012 by admin

ग्रामसभा की भूमि पर तालाबपोखरोंचारागाह एवं कबि्रस्तान भूमि पर अवैध कब्जाअतिक्रमण हटाने के संबंध में शिकायत प्राप्त कर समयबद्ध रूप से जांच की कार्यवाही करने एवं जांच की कार्यवाही पूर्ण कर के जांच आख्या मा0 उच्च न्यायालय शपथ पत्र के माध्यम से दाखिल किये जाने हेतु प्रमुख सचिव राजस्व की अध्यक्षता में बहुसदस्यीय समिति का गठन किया गया है।
मुख्य सचिव, उ0प्र0 शासन, राजस्व अनुभाग-2 लखनऊ, दिनांक 6 सितम्बर, 2012 के अनुपालन में जिलाधिकारी अजय चौहान ने बताया कि समिति में अध्यक्ष-प्रमुख सचिव, राजस्व विभाग, उ0प्र0 शासन, सदस्य संयोजक-आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद, उ0प्र0 लखनऊ, पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 व्दारा नामित सदस्य (जो आर्इ0जी0 स्तर से निम्न न हो) तथा प्रमुख सचिव न्याय एवं विधि परामर्शी उ0प्र0 शासन व्दारा नामित सदस्य (जो विशेष सचिव एवं अपर विधि परामर्शी स्तर से निम्न न हो) को नामित किया गया है।
उन्होंने बताया कि ग्रामसभाओं के तालाबपोखरचारागाह एवं कबि्रस्तान की जमीन पर अवैध कब्जेअतिक्रमण की सूचना जन साधारण कलेक्टे्रट सिथत अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) कार्यालय में लिखित रूप से प्रेषित करें ताकि प्राप्त शिकायतों को समयबद्ध रूप से समिति के सदस्य संयोजकआयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद उ0प्र0 लखनऊ को प्रेषित की जा सकेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पी0पी0एफ0 योजना का लाभ उठाएं-सी0डी0ओ0

Posted on 22 September 2012 by admin

मुख्य विकास अधिकारी डा0 रूपेश कुमार ने सभी विभागो में वेतन बचत योजना लागू करने के निर्देश दिये गये, जिसक अन्र्तगत विभाग में कार्यरत समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों के आवर्ती खाते माह अक्टूबर 2012 से प्रत्येक दशा मे खुलवाना सुनिश्चत करेगें तथा यह भी सुझाव दिया है कि जो व्यक्ति या आम नागरिक आयकर में छूट की सुविधा लेने चाहते हो वै 15 वर्षीय लोक भविष्य निधि (पी0पी0एफ0) खाता खोल कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसमे वित्तीय वर्ष अपनी सुविधानुसार न्यूनतम 500 रू0 व अधिकतम एक लाख रू0 जमा कर खाता चालू रखा जा सकता हैै। इस योजना में आयकर की धारा 80-सी के अन्र्तगत कर छूट प्राप्त है तथा ब्याज भी पूर्णता कर मुक्त है तथा वर्तमान मे ब्याज 8.8 प्रतिशत वार्षिक चक्रवृद्धि के आधार पर देय है।
कोई भी नागरिक स्वयं का या फिर अपने उपर आश्रित पारिवारिक सदस्यों के खाते खोलकर भी आयकर की छूट प्राप्त कर सकता है। यह सुविधा भारतीय स्टेट बैंक की लगभग सभी शाखाओं में एवं अन्य राष्ट्रीयकृत बैंको की चयनित शाखाओं में तथा आगरा के दोनो प्रधान डाकघरों मे उपलब्ध है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

लोक अदालत का 23 सितम्बर रविवार को आयोजन होगा

Posted on 22 September 2012 by admin

जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा के आदेशानुसार दीवानी परिसर आगरा में 23-9-2012 रविवार को 11 बजे पूर्वान्ह से सायं 4 बजे तक लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे पारिवारिक वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर के वाद, शिविल वाद, कारपोरेशन अपीले, उपभोक्ता फोरम के मामलें, श्रम विभाग के मामले, वन विभाग के मामले, एवं दाण्डिक वादो का निस्तारण किया जायेगां।
इसी प्रकार समस्त तहसील मुख्यालयो पर, जिलाधिकारी के अन्र्तगत समस्त ए0डी0एम0, एस0डी0एम0, चकबन्दी अधिकारी से सम्बन्धित वाद- राजस्व, चकबन्दी, स्टाम्प मामलें एवं फौजदारी वादों का भी निस्तारण दिनांक 23-9-2012 रविवार को समय 11 बजे पूर्वान्ह से सायं 4 बजे तक लोक अदालत आयोजित कर किया जायेगा।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकारण ने समस्त पीठासीन अधिकारियों से अनुरोध किया है कि उक्त दिवस मे नियत लोक अदालत मे अधिक से अधिक मामले नियत करके पक्षकारों को सूचित किया जाये और इस प्रकार नियत किये वादो कि सूची उनके कार्यालय को प्रेषित कर दी जाए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

राष्ट्रीय जल पुरूस्कार हेतु नामांकन के लिए आवेदन पत्र आमन्त्रित

Posted on 22 September 2012 by admin

तीन वर्गीकृत श्रेणी में पुरूस्कारो हेतु 2 लाख रू0 नकद, प्रशस्ति पत्र व फलक

मुख्य विकास अधिकारी डा0 रूपेश कुमार ने बताया है कि राष्ट्रीय जल पुरस्कार हेतु जनपद आगरा से वांछित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार/ एजेन्सी से नामांकन हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। तीन विभिन्न वर्गीकृत श्रेणी के समस्त पुरूस्कार हेतु आवेदन पत्र विज्ञप्ति प्रकाशन के 15 दिवस के अन्दर ‘‘कार्यालय मुख्य विकास अधिकारी आगरा’’ को पहुंच जाने चाहिए।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया हेै कि पुरस्कार तीन वर्गीकृत श्रेणी  के लिए अलग-अलग दिये जायेगे। श्रेणी-3  में राष्ट्रीय पुरस्कार जल श्रेत्र में पंचायत राज के लिए है । जल उपयोग हेतु लोगो की सहभगिता के साथ नवाचारी विधियों को अपनाने के लिए ग्राम पंचायत को देय है।
श्रेणी-4 में राष्ट्रीय पुरस्कार जल श्रेत्र में एन0जी0ओ0, डब्लू0यू0ए0 पानी पंचायत एवं सामुदायिक संस्थानो के लिए है। जल प्रबन्धन हेतु वर्षा जल की नई तकनीकें विकसित करने के लिए एन0जी0ओ0 सामुदायिक संस्थाओं को दिया जायेगा।
उन्होंने बताया कि श्रेणी-5 में राष्ट्रीय पुरस्कार जल क्षेत्रों में शहरी स्थानीय निकायों के लिए है। शहर, नगर, गांव मे वाटर सप्लाई और वेस्ट वाटर मैनेजमन्ट हेतु शहरी स्थानीय निकायों को देय है। इन सभी श्रेणी के लिए पुरस्कारो में दो लाख रूपये नकद, प्रशस्तिपत्र व फलक/मेडल देय है।

उन्होंने बताया कि यह पुरस्कार उन सभी पंजीकृत गैर सरकारी संगठनों/ग्राम पंचायत और शहरी स्थानीय निकायों और व्यक्तियों के लिए खुला है जिन्होंने जल प्रबन्धन के क्षेत्रो में उत्कृष्टता हासिल की हो। भूजल पुर्नभरण, जल उपयोग दक्षता, जल पुनर्चकण अथवा जल के दोबारा उपयोग और इसके लिए जागरूकता सृजन करने को बढावा देने में उत्कृष्टता हासिल होनी चाहिए। नामित व्यक्ति को उक्त क्षेत्र  मे कम से कम तीन वर्ष का अनुभव अवश्य होना चाहिए।
इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय सीनियर जियोफिजिसिस्ट, भूगर्भ जल विभाग 295 जयपुर हाउस आगरा से सम्पर्क किया जा सकता हेै अथवा विस्तृत दिशा निर्देश तथा आवेदन कि लिए जल संसाधन मंत्रालय की वेबसाइट  http:/mowr.gov.in पर भी देखा जा सकता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सूर्या कमान द्वारा शुरू किया गया सेवा निवृत वर्ष अभियान

Posted on 18 September 2012 by admin

मध्य कमान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

blood-donation सूर्या कमान स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष पर इस वर्ष भूतपूर्व सैनिकों के लिए एक अनुक्रम प्रारम्भ कर रही है। इस उपलक्ष पर ले0 जनरल अनील चैत, अति विशिष्ट सेवा मेडल, जनरल आफिसर कमांडिक इन चीफ, मध्य कमान ने 18 सितम्बर 2012 को सूर्या हाल प्रांगण लखनऊ में एक भूतपूर्व सैनिक रैली पद उदघाटन किया इस  अवसर पर सेना कमाण्डर ने उ0प्र0, उत्तराखण्ड, बिहार, झारखण्ड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ के भौगोलिक क्षेत्र मध्य कमान के लगभग 6 लाख भूतपूर्व सैनिकों और मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, के कुछ जिलों के लगभग 3 लाख भूतपूर्व सैनिकों जो कुल मिलाकर 50 प्रतिशत सेना निवृत्त मध्य कमान में रहतें है के लिए कल्याणकारी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की। उ0प्र0 के सिर्फ दो भागों पूर्वी और पश्चिमी 1,57,608 भूतपूर्व सैनिकों का घर है जो कि अपने आप भारत में भूतपूर्व सैनिकों का एक बहुत बड़ा केन्द्र बिन्दु बनाता है। यहा पर 2000 वीर नारी और 1 लाख विधवा से अधिक कमान के जिम्मेवारी में है।
सेना कमान्डर ने बताया कि भूतपूर्व सैनिकों से सम्बन्धित सभी समस्याओं के लिऐ एक तीन स्तरीय मार्गदर्शी परियोजना शंुरू किया गया है ंप्राप्त किये गये अनुभवों को मद्धेनजर रखते हुए मध्य कमान के अन्य भागों में भी इस परियोजना को दोहराया जायेगा।
इसके प्रथम भाग में सेना के दल गावों मे भ्रमण करेंगें और भूतपूर्व सैनिकों के द्वारा उठायी जा रही सभी समस्याओं का प्राथमिक आकड़े इकट्ठा करेंगें। द्वितीय भाग तीसरे हफ्ते के अन्त में सम्पूर्ण संकलन किए गये आकड़ो का जांच करेंगें। और शिकायतों के अनुसार अलग-अलग गहन विश्लेषण करेंगें। इस प्रणाली के अन्तिम और वास्तविक चरण एक माह मे समस्या का समाधान किया जायेगा। आवेदक या भूतपूर्व सैनिक और जो शााखा, पेंशन, विभाग/पेंशन वितरण बैंक एक सार्वजनिक मंच पर एक दूसरे के सम्मुख लाये जायेगें ताकि भूतपूर्व ैिनिकों के चार मूलभूत क्षेत्रों जैसे, अधिकार स्वास्थ, पुनः रोजगार के लिये कार्य कुशलता, और सिविल समाज में पुनः एकीकृत होना, पर आधारित है।
सेवा कर रहे जवानों के अच्छे जीवन और एक सुरक्षित भविष्य और सैनिकों जिन्होने अपना कल हमारे आज के सुरक्षित जीवन के लिये दिया है, मध्य कमान मे एक दर्जन स्थानों पर आज एक विशाल रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। वरिष्ठ और जवान सेवा कर रहें अधिकारियों और सैनिकों ने आगरा में स्वैछिक रक्त दान किया। आज सैनिकों ने संेवा निवृतों को स्वस्थ और मजबूत रखने के लिए अपना रक्त दिया।
इस कार्यक्रम को भूतपूर्व सैनिकों और वीर नारियों के एक दूसरे के पारस्परिक मेल-मिलाप के साथ समापन किया जिन्होंने मध्य कमान के द्वारा सेवा निवृतों के परेशानियों को हल करने मे किये जा रहे कोशिशों की प्रशंसा की । इस अवसर पर एक स्वर्ण जयंती प्रतीक और ‘‘हमारे हाथ आपके साथ’’ चिन्हित, सेवा निवृत वर्ष ध्वज का अनावरण किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

तहसील दिवस किरावली में जिलाधिकारी ने जनसमस्यंाए सुनी

Posted on 18 September 2012 by admin

जन शिकायतों का निर्धारित अवधि में गुणवत्तापरक निस्तारण करें
झोलाछाप डाक्टरों के विरूद्ध अभियान चलाने के निर्देश
भूमि विवाद के प्रकरणों मे राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें मौके पर जाये

जिलाधिकारी अजय चैहान ने आज किरावली में आयोजित तहसील दिवस में जन शिकायतों और जन समस्याओं की सुनवाई की और अधिकारियों को एक सप्ताह में शिकायतों का गुणवत्ता परक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि निस्तारण का विवरण भी वेबसाइट पर उपलोड़ करे तथा शिकायत कर्ता को भी अवगत करायें। उन्होंने सचेत किया कि तहसील दिवस में एक से अधिक बार प्राप्त शिकायतों को प्रथक से अंकित कर प्रभावी कार्यवाही करें। चकरोड तथा ग्राम सभा की परिसम्पत्तियों पर अवैध कब्जें की शिकायतों तथा पैमाइश आदि के आवेदन पत्रों पर राजस्व तथा पुलिस की संयुक्त टीम मौक पर जाकर तत्परता से निस्तारण करें।
तहसील किरावली मे आज 145 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 52 राजस्व, 20 विकास विभाग, 25 पुलिस, स्वास्थय-8, समाज कल्याण 10 तथा शेष अन्य विभागों से सम्बन्धि थी। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल के बारे प्राप्त शिकायतों पर जिलाधिकारी से संज्ञान लेते हुए अधिकारी अभियन्ता जल निगम को सचेत किया कि प्राप्त शिकायतों को मौके पर जाकर देखें और तत्परता से निदान भी कराये। ग्राम अरदाया मे जल निकासी के प्रकरण पर लो0नि0वि0 तुरन्त को मौके पर जाकर निरीक्षण कर आज सायं तक ही अवगत आदि प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। सिकरौदा आदि ग्रामों मे सिंचाई विभाग द्वारा आब पासी के आवेदन पत्रों पर सिंचाई तथा राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को जांच कर एक सप्ताह में प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देश दिये।
ग्राम कराहरा मे सहकारी समिति द्वारा उर्वरक आदि वितरित न किये जाने की शिकायत पर सहायक निबन्धक को अभिलेखों का परीक्षण कर शिकायत कर्ताओं का पक्ष सुनकर निस्तारण के निर्देश दिये
उन्होंने अछनेरा भरतपुर मार्ग पर अतिक्रमण हटाने हेतु निर्देश दिये कि लो0नि0वि0,नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी, पुलिस की संयुक्त टीम 22 सितम्बर को अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाये।
तहसील दिवस मे विद्युत ,मध्यान्ह भोजन आदि के बारे मे शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (ना0आ0) प्रभांशु श्रीवास्तव पुलिस अधिक्षक अशफाक अहमद, उप जिलाधिकारी एम0पी0 सिंह एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थिति थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आगरा में विश्वस्तरीय पर्यटन सुविधाओं के विकास की 140 करोड़ रुपए की योजनाओं पर कार्य शीघ्र आरम्भ होगा

Posted on 11 September 2012 by admin

आगरा में इनर रिंग रोड का भी किया जाएगा निर्माण

मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि आगरा में पर्यटकों के लिए विश्वस्तरीय पर्यटन सुविधाएं विकसित करने के लिए ताजगंज परियोजना के तहत 140 करोड़ रुपए की योजनाओं पर जल्दी ही कार्य शुरु कर दिया जाएगा। इस परियोजना के अन्तर्गत ताजमहल के आस-पास सफाई, सौन्दर्यीकरण, सड़क निर्माण, ताज के पूर्वी और पश्चिमी गेट के पास नालों के जीर्णोद्धार के कार्य प्रारम्भ किये जा रहे हैं।
ताजमहल के निकट ताजगंज में विश्वस्तरीय पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए अहमदाबाद के नेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ डिजाइन की रिपोर्ट के आधार पर ताजमहल के पूर्वी, पश्चिमी, दक्षिणी गेट तथा फतेहाबाद रोड पर अवस्थापना सुविधाएं विकसित की जाएंगी। रिपोर्ट के मुताबिक ताजमहल जाने के लिए अधिकांश पर्यटक पश्चिमी गेट से जाते हैं। इसके अलावा दक्षिणी गेट से भी पर्यटक ताजमहल जाते हैं लेकिन इस रास्ते में बाजार है और यहां अक्सर भीड़ रहती है। रिपोर्ट के मुताबिक अगर ताजमहल तक जाने वाले इन रास्तों को और विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस कर दिया जाए तो पर्यटकों को ताज के दीदार में जो दिक्कतें आती हैं, उनसे निजात मिल जाएगी। इससे पर्यटक और उत्साह से ताजमहल के दर्शन के लिए आएंगे।
गौरतलब है कि ताजमहल उत्तर प्रदेश के पर्यटन उद्योग का सबसे बड़ा आकर्षण है। वर्ष 2011 में ताजमहल देखने के लिए लगभग 80 लाख पर्यटक आए थे। इसमें घरेलू पर्यटकों की संख्या लगभग 69 लाख तथा 10 लाख 73 हजार विदेशी पर्यटक आए थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ताजमहल के आस-पास 500 मीटर की परिधि में पर्यटन इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास का कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा आगरा शहर के अन्य स्थानों पर भी अवस्थापना कार्य शुरु कराए जा रहे हैं ताकि ताजनगरी को  विश्वस्तरीय शहर का स्वरूप दिया जा सके। इसी क्रम में आगरा की इनर रिंग रोड का निर्माण कराया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कृषि आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन देंगे: मुख्यमंत्री

Posted on 11 September 2012 by admin

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने की फतेहपुर सीकरी में हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह की जियारत

मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों के प्रति जागरूक है और कृषि आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि उपज व किसानों से जुडे़ रोजगार-उद्योग धन्धों से किसानों को बेहतर लाभ मिलेगा। विगत दिनों लखनऊ में पांच लाख लीटर प्रतिदिन दुग्ध प्रसंस्करण क्षमता वाले डेयरी प्लाण्ट के शिलान्यास को उन्होंने दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने की दिशा में एक कारगर कदम बताया।
मुख्यमंत्री ने आज आगरा के निकट शमशाबाद में सलौनी तेल मिल की पांचवी यूनिट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गांव और शहरों में बेहतर तालमेल के साथ ग्रामीण क्षेत्रों और किसानों के विकास के लिए प्रदेश सरकार की कई योजनाएं चल रही हंै। उन्होंने आगरा के ऐतिहासिक एवं पर्यटन के महत्व की चर्चा करते हुए कहा कि आगरा में आधार भूत सुविधाओं-सड़क, सफाई, पेयजल आदि के लिए कार्य योजनाओं को शीघ्र ही शुरु किया जा रहा है। जल्दी ही इन योजनाओं से लोग लाभान्वित होने लगेंगे।
मुख्यमंत्री ने फतेहपुर सीकरी में हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह की जियारत की और शेख सलीम चिश्ती की मजार पर चादर भी चढ़ाई। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश में अमन चैन और नागरिकों की खुशहाली के लिए दुआ की। उन्होंने सीकरी पहुंचने पर मुगल बादशाह अकबर का जिक्र करते हुए कहा कि उनका ‘सुलहकुल’ वर्तमान परिप्रेक्ष्य में और भी अधिक प्रासंगिक है। उन्होंने सुलहकुल के सन्देश को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत बताई।
मुख्यमंत्री ने आगरा के विभिन्न जनप्रतिनिधियों, प्रतिनिधि मण्डलों से मुलाकात की और पे्रस कान्फ्रेंस को भी सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार आगरा के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। आगरा जूता व लेदर गुडस, मोटर जनरेटर उद्योगों के लिए प्रसिद्ध है, साथ ही पर्यटन उद्योग में भी अग्रणी स्थान है। उन्होंने कहा कि किसानों की जमीन लेने पर किसानों को पूरा लाभ दिलाने के प्रति सरकार सजग रहकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की खुशहाली के लिए सिंचाई की व्यवस्था हेतु नियमित विद्युत आपूर्ति हेतु किसानों के लिए अलग से फीडर लाइन की व्यवस्था पर गम्भीरतापूर्वक विचार किया जा रहा है।
श्री यादव ने कहा कि विद्युत उत्पादन में वृद्धि पर ध्यान देने के साथ-साथ वितरण पर भी ध्यान देने की जरूरत है। पारेषण हानि, बिलों का मूल्यांकन आदि में नियमों का पालन जरूरी है। उन्होंने कहा कि आगरा में विद्युत आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा कर उसमें और सुधार किया जाएगा।
उन्होंने आगरा में ड्रेनेज, सीवरेज, जलापूर्ति, यमुना प्रदूषण रोकने हेतु यमुना सफाई शहर के नालों का पानी ट्रीटमेन्ट (उपचार) के बाद ही यमुना में डालने, अस्पतालों में औषधियों को प्रचुर मात्रा में उपलब्धता आदि पर भी चर्चा की। उन्होंने मण्डलायुक्त आगरा को निर्देश दिये कि यमुना कार्य योजना में आगरा में स्थापित सभी एस0टी0पी0 (सीवरेज ट्रीटमेन्ट प्लान्टस) का स्थलीय निरीक्षण करें और यदि कोई कमी मिलती है तो प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in