Archive | सुलतानपुर

यातायात जाम के चलते आम जनता त्राहि -त्राहि कर रही है

Posted on 09 January 2013 by admin

जनपद के एक ओर नगर मुख्यालय मे यातायात जाम के चलते आम जनता त्राहि -त्राहि कर रही है वहीं जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक हूटर बजाते हुए ५ मिनट का रास्ता ५० मिनट मे तय कर रहे है  फिर भी आम जनता को पीड़ा पर ध्यान नही दिया जा रहा है ।
गौरतलब हो कि नगर की मुख्य सडकें पूरी तरह जाम रहती है जिसके चलते जिला अस्पताल आने वाले इमरजेंसी मरीजो को काफी तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है । इलाहाबाद रोड पर ओवर ब्रिज निर्माण के चलते उस मार्ग पर आवागमन लगभग ठप्प है मगर एक नं० रुट वाले विव्रहृम दरियापुर चैराहे पर सडको पर ही विव्रहृम स्टैण्ड बना दिये है ।
वही दूसरी तरफ लखनउहृ रोड जहां ओवर ब्रिज के बाद सब्जी मंडी, जिला अस्पताल चैराहा पूरी तरह बडे वाहनो के चपेट मे आ गया है कारण है कि इस रोड पर बडे व्यापारी ट्रांसपोर्ट और गल्ला मंडी, अमेठी बाड़ा के थोक व्यापारी दिन भर ट्रको व मालवाहको का जमावडा लगाये रहते है।
ये सब वाहन अवैध तहबाजारी व पुलिस टोकन देकर पूरे दिन सड़को पर खडे रहते है जिससे आवागमन मे जाम लगा रहता है  टैफिक सिपाही केवल बस स्टैण्ड, डी.एम. बंगले पर ही दिखते है ।
यानि कि पूरे नगर की यातायात व्यवस्था होमगार्डो के भरोसे है जिन्हे केवल ५ रु० का सिक्का ही दिखता है और अधिकारियो का हूटर ही सुनाई पडता है न जाम मे फंसे न मरीज दिखते है न स्कूलो के भूखे प्यासे नन्हे मुन्ने बच्चे सोचिए हालात क्या है ।
मगर शायद फिर भी हमारे जिले के असंवेदनशील आला अधिकारियों को इस जनता के प्रति शायद ही कोई हमदर्दी जगे नगर की शायद ही कोई सड़क बची हो जिस पर पटरिंया दिखाई पडे सब पर अतिव्रहृमण हो चुका है सोचिये ईमरजेन्सी मे कोई कैसे अस्पताल जा सकता है शायद इस प्रशासन मे मुमकिन ही नही है।
इस बदतर स्थिति मे भी यातायात की कोई सकारात्मक नीति नही बनती दिख रही है वही जिले का छोटा बडा अधिकारी यहां तक थाने के दरोगा तक हूटर बजा कर अपना काम चला रहे है फिर आम जनता की प्रिहृक क्या करेगा ।
जब व्यवस्थापक ही पैसे लेकर ट्रैक्टर, पिकप, कमांडर, विव्रहृम यहां तक कि दस चक्का ट्रक तक भीड भरे बजार मे घुसवा रहे है  तो जनता त्राहि -त्राहि करेगी ही  कोई गर्भवती स्स्त्रत कोई दुर्घटना मे घायल सीरियस मरीज, हार्ट पेसेन्ट अगर नगर की सड़क पर जाम में फंस कर दम तोड दे और ईलाज के अभाव मे प्राण त्याग दे तो भी इन अधिकारियो की बला से इन्हे तो भगवान ने व सरकार मे नीली बत्त्ती और हूटर प्रदान किया है और ये कलयुग के राजा है।
इन्हे जाम मे फंसे मरीजो व जनता से क्या मतलब इन्हे तो चैक सब्जी मंडी पैदल गये भी छरू माह हो गया  जनता ने मांग की है कि यातायात नीति बनाई जाये व नगर के मार्गो की पटरी पर अतिव्रहृमण कारियो पर भारी जुर्माना व गिरफ्तारी की जाये जिससे जनता व मरीज आसानी से आ जा सके ।
जब इस व्यवस्था मे लगे होमगार्ड और सिपाही पैसा लेके जाम लगवा रहे है तो इनको कौन डरे आज तो छोटे मोटे ठेले वाले भी खुलेआम इनका रेट बता रहे है होमगार्ड ५ रुपया, सिपाही १० रुपया, दरोगा पकडे तो हद से हद पचास रुपया सोचिये पुलिस का रसूख कहां जा रहा है । उपनिरिक्षक यातायात अभी भी खाकी वर्दी में डियूटी निभा रहे है जबकी शासना देश के तहत यातायात कर्रि्मयो की वर्दी का रंग सफेद कमीज और खाकी पैंन्ट है  हालात देखना हो तो बिना हूटर बिना सैडौ के पुलिस कप्तान को स्वयं लखनउहृ रोड सब्जी मंडी आना पडेगा ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बोर्ड परीक्षा के लिए १२६ परीक्षा केन्द्र बनाए गए

Posted on 09 January 2013 by admin

जिले में हाईस्कूल  व इण्टरमीडिएट की वर्ष २०१३-१४ में होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए १२६ परीक्षा केन्द्र बनाए गए है । चार और केन्द्र बनाए जाने के लिए जेडी फैजाबाद के पास जिले से प्रस्ताव भेजा गया है । अगर चार और विद्यालयो को परीक्षा केन्द्र बनाए जाने की अनुमति जेडी की ओर से मिल जाती है तो जिले में बोर्ड परीक्षा केन्द्रो की संख्या १३० हो जाएगी ।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाई स्कूल व इण्टरमीडियट की तिथियों की घोषणा होने के बाद छात्र व छात्राएं बोर्ड परीक्षा की तैयारी मे लग गए है । माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षा की तिथियां घोषित होने के बाद परीक्षार्थियों की धडकने बढ गई है । कोर्स अधूरा होने से परीक्षार्थियों को मात्र कोचिंग का सहारा रह गया है ।
हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा १२ मार्च से शुरु होगी और १८ अप्रैल को समाप्त होगी  । हाईस्कूल की परीक्षा १२ मार्च से तीन अप्रैल तक १४ कार्यदिवसो मे तक चलेगी और इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा १२ मार्च से शुरु होकर १८ अप्रैल तक २५ कार्य दिवसो मे समाप्त होगी । हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट की परीक्षाएं प्रथम पाली सुबह ७रू३० बजे से शुरु होगी और १०.४५ तक चलेगी । दूसरी पाली मे दो बजे से शुरु होकर ५.१५ तक चलेगी ।
पिछले वर्ष जुलाई माह से लेकर अगस्त माह तक स्कूलो में छात्र व छात्राओं का एडमिशन चलने के कारण पढाई शुरु नही हो सकी । प्रवेश के बाद छात्र व छात्राएं कन्या विद्या धन पाने के लिए आवेदन फार्म जमा करने मे लगे रहे । उसी दौरान बेरोजगारी भत्त्ता पाने के लिए आवेदन करने में जुट गए । अगस्त माह मे स्कूलो मे रजिस्ट्रेशन भरने के लिए शिक्षक और शिक्षिकाएं व्यस्त रहे । हाईस्कूल व इण्टरमीडियट बोर्ड परीक्षा का आवेदन फार्म भरने के लिए माथापच्ची शुरु हुई । करीब महीने भर तक बोर्ड परीक्षा के आवेदन फार्म भरे गए । बोर्ड परीक्षा फार्म भराए जाने के बाद स्कूलो मे पढाई का कार्य शुरु हुआ ।
यह व्रहृम करीब दिसम्बर माह तक चला उसके बाद जनवरी माह शुरु होने पर ठण्ड का प्रकोप शुरु हो गया । जिसके कारण कुछ दिन बच्चे स्कूल तो आए किन्तु शिक्षक और शिक्षिकाएं नदारद दिखे । ठण्ड और बढने के कारण स्कूल बंद कर दिए गए । फरवरी माह से बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए एक माह का अवकाश कर दिया जाएगा । कुल मिलाकर तीन से चार माह तक ही स्कूलो मे पढाई का कार्य हुआ । इसमे भी कई दिन क्लास नही चले ।
छात्र व छात्राओं की माने तो स्कूलो मे पढाई नाममात्र के लिए हुई है । उनका कहना है कि जो छात्र व छात्रा कोचिंग नही कर रहे है उनका भविष्य चैपट होने के कगार पर पहुंच गया है । उनको चिंता सता रही है कि कोर्स पूरा नही हुआ है वह किस तैयारी से बोर्ड परीक्षा मे शामिल होगें । उन छात्र व छात्राओं के लिए ज्यादा संकट है जो आर्थिक रुप से कमजोर परिवार के है । हलांकि उनके पास बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए दो महीने का समय है वह कडी मेहनत से पढाई की तैयारी कर सकते है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नील गायो के आतंक से किसान परेशान

Posted on 08 January 2013 by admin

विकास क्षेत्र धनपतगंज मे नील गायो के आतंक से किसान परेशान है । खरीफ की अरहर, गेहूं, आलू, तिलहन आदि फसलो को सारे दिन नष्ट कर रहे है । कार्यवाही के नाम पर शासन व सरकारे मौन धारण किये है जबकि मंहगाई की मार, खाद, बिजली, पानी का अभाव झेलने के बाद खडी फसल नष्ट होते देख कर भी किसान वेवश हो रहे है ।
धनपतगंज क्षेत्र के चन्दौर, रामनगर, पीपरगांव, भरसडा, महमूदपुर, पीरो सरैया, कनेहटी, देहली, ऐंजर, सतहरी, बिसांवां, समरथपुर, कुवासी आदि ग्राम सभाओ मे नील गायो व बन्दरो का आतंक हावी है । दलहन तिलहन गेंहूं आदि फसलो को आंखो के सामने ही चर रहे है, नष्ट कर रहे है ।
लाख प्रयत्न के बाद भी फसलो को नष्ट होेने से नही बचा पा रहे है । परिणाम स्वरुप किसानो को खास कर छोटे किसान खून के आंसू रो रहे है । नील गायो के झुण्ड को भगाने के प्रयास मे कई किसान नीलगायो द्वारा चोटहिल भी हुए है । क्षेत्र के इस बडे समस्या का निदान शायद ही सरकारी तन्त्र कर सके ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

ठंडक लग जाने से मृत्यु

Posted on 08 January 2013 by admin

थाना लम्भुआ के ग्राम जैतपुर भिटार निवासी राम जतन सुत हरिपाल ६५ वर्षीय की जिला अस्पताल मे इलाज के दौरान मृत्यु हो गई । परिजनों के अनुसार राम जतन को ठंडक लग जाने से पेट मे दर्द बढ गया और शरीर मे भीषण दर्द होने पर जिला अस्पताल लाया गया जहॉं उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
दूसरी घटना इसी गांव के हरीलाल सुत राम प्रसाद यादव के घर में अलाव से छप्पर में आग लग जाने से हुई जिसमें हजारों का नुकसान हो गया। घटना रात मे सोते समय हुई गोहार पर ग्रामीणों की मद्द से आग बुझाई गई।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

ये ठंड है कि ईश्श्व्रीय दंड है

Posted on 07 January 2013 by admin

इस बेतहाशा कड़ाके की ठंड में आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है इस हाड़ कंपाउहृ ठंड से गरीब और निराश्रित जनता को बचाने का प्रशासनिक इंतजाम सिर्फ उहृंट के मुंह मे जीरा  साबित हो रहा है ।
‘ये ठंड है कि ईश्श्व्रीय दंड है’  ये पंक्ति अनायास ही मन मे नही आ गई। जब आप भी गहराई से सोचेगे तब आप भी इस तथ्य से इंकार नही कर पायेंगें। क्योंकि आज समूचा उत्त्तर भारत ही नही बल्कि साथ ही साथ पूरा देश जिस तरह की कडाके की सर्दी के तले सांस ले रहा है उस सर्दी के संबंध मे पारे का उतार चडाव बताने से या प्रशासन पर राहत कार्योे मे अनियमितता का दोषारोपण करने भर से किसी को कुछ हासिल होने वाला नही है।
ये प्रकृति का ऐसा प्रहार है जिस पर अंकुश नही लगाया जा सकता सिर्फ अपने सामथ्र्य और विवेक से अपना बचाव किया जा सकता है विगत कुछ दिनो से जनपद सुलतानपुर का तापमान इस कदर गिर रहा है कि हम उत्त्तर प्रदेश के सबसे ठंडे शहरो की कगार मे आ गये है।
सुबह से लेकर सारा दिन और सारी रात हम चाहे घर मे हों या घर के बाहर, ऐसी कडाके की ठंड सहने को विवश है जो हड्डियो तक हमे ना चाहते हुए महसूस होती है चाहे जितना गर्म कपडा पहन लें अलाव के सामने बैठे रहे कुछ भी कर ले।
इस बर्फीली जानलेवा सर्र्दी के सामने हर कोई दुश्मन के आगे आत्मसमर्पण किया हुआ सिपाही जैसा नजर आ रहा है कुछ आशा के साथ धूप का इंतजार लोग करते है और धूप है कि निकलती ही नही हो जाता है सोने पर सुहागा।
क्या बच्चे क्या बुजुर्ग इस भयानक ठंड ने नौजवानो के हांथो की हथेलियो को यूं सर्द कर रखा है कि जो हथेलियां बेवजह भी बाइक का हैंडिल थाम लेती थी आज वही हथेलियां दस्ताने पहनकर भी बाइक के हैडिल पर कांपती हुई नजर आती है।
विगत चार छ सालो की बात छोडे दे तो ऐसी ठंड शायद यदा कदा ही पडी होगी । क्या आपने कभी सोचा है कि पहले भी यही प्रदेश थे, जिले थे, लोग थे और आज भी सब कुछ वही है तो मौसम मे इतना असुंतुलन क्यो।
आज गर्मी पडती है तो इतनी पडती है कि बोतल मे रखा साधारण पानी उबले हुए पानी जैसा लगता है बरसात होगी तो इतनी कि गांव के गांव डूब जायेगे और ठंडी पडेगी तो इस तरह कि खून बर्फ जैसा जमता प्रतीत होता है ये सब गौर करिये तो एक तरह का ईश्श्व्रीय दंड है।
जो ईश्श्व्र ने एक एक इंसान को अलग अगल न देकर समूची मानव जाति को इकटठें प्रकृति के माध्यम से दे रहा है। प्रकृति के माध्यम से क्यो दे रहा है तो जरुरत से ज्यादा छेडछाड इंसानो द्वारा प्रकृति से हुई और हो रही है इसीलिए बेलगाम वैज्ञानिको के अविष्कारो के अंधाधुध प्रयोग और मशीनीकरण ने प्रकृति मे जो असंतुलन पैदा कर दिया है।
इसका खमियाजा भी हमे इसी तरह बेलगाम गर्मी, बरसात और सर्दी के रुप मे भुगतना पडेगा कुछ सोचिए कि प्रकृति मे आये हुए इस असंतुलन को कैसे कम किया जाय  मुदद यही है फिलहाल प्रकृति तो अपना प्रहार कर कर चुकी है हमे मौके पर अपना बचाव करना है।
जिससे जिस तरह बन पडे ठंड से अपनी सुरक्षा करे जो साधनहीन है, गरीब हैं उन्हे इस कडाके की ठंड से बचाने का जिम्मा क्या सिर्फ सरकार और प्रशासन का ही है सामथ्र्य शाली इंसानो की श्रेणी मे आने वालो को भी आगे आना चाहिए।
इंसानियत का तो यही तकाजा है सिर्फ शासन प्रशासन से मुकम्मल व्यवस्था की उम्मीद हमेशा रखना अपने आपको धोखा देना है इसलिए आज हमे पारा कितना चढा कितना उतरा अलाव कहॉ नही जला कम्बल बंटे कि नही बंटे सब छोडकर वस्तु स्थिति को स्वीकार करने, प्रकृति के इस ठंड रुपी प्रहार से अपनी और अपने लोगो की सुरक्षा करने की जरुरत है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बसपा से भी ज्यादा इस सरकार में अधिकारी मनमानी कर रहे है

Posted on 05 January 2013 by admin

जनपद मे उद्यान विभाग की गतिविधियां खेतो में नही अब फाईलो मे कैद हो गई है अब न औद्यानिक मिशन चल रहा है न ही लाभान्वित होते है किसान ।
गौरतलब हो कि पूर्व में जिले के चारो तरफ औद्यानिक मिशन के कार्यो की सराहना किसान और जनता करते नही अघाती थी इस मिशन के अन्र्तगत संयुक्त जिलो के किसान किसानी और आधुनिक खेती के गुर सीखने दूसरे प्रदेश तक सरकारी खर्चे पर जाते थे ।
कहने को बसपा की महाभ्रष्ठ सरकार थी मगर अब तो न किसान की सुधि लेने वाला जिले मे कोई सी०डी०ओ० है न ही उद्यान अधिकारी जिले के लम्भुआ ब्लाक, भेटुआ, अमेठी समेत कई ब्लाको मे औद्यानिक मिशन के तहत केले की खेती, भरवा मिर्चे की खेती, ग्लेडिनियस फूलो की खेती, आलू, टमाटर, गोभी जैसी सब्जियों की आधुनिक खेती और बीच उद्यान विभाग उपलब्ध कराता था ।
समय समय पर इसके इंस्पेक्टर और उद्यान कर्मी मौके पर जाकर किसानो को कीटनाशक दवाएं, बचाव, उपाय आदि की जानकारी निरूशुल्क दिया करते थे और तो और तत्कालीन सी०डी०ओ० जी राम भी पूरी ईमानदारी और निरूस्वार्थ भाव से जिले के किसानो को विभिन्न आयोजनो के माध्यम से उन्नत नस्ल की खेती के लिए प्रोत्साहित करते थे उसी दरम्यान जिले के दूबेपुर ब्लाक के एक किसान को प्रदेश स्तरीय सम्मान पत्र भी मिला था ।
किसानो की दो टीमे राजस्थान तक आधुनिक खेती के गुरु सीखने गई थी चारो और के किसान आम, केला, आंवला जैसी कमाउहृ खेती के प्रति आर्कर्षित हो रहे थे और आधुनिक खेती से लाभ भी कमा रहे थे । मगर अब जब से निर्वतमान उद्यान अधिकारी राजीव वर्मा गये और सी०डी०ओ० जी० राम गये तब से इस मिशन की सारी कार्यवाही केवल कागजो पे चल रही है और फर्जी खतौनीयों और कागजी आंकडो के बदौलत योजनाओं की लूट विभाग मे जारी है कहने को सपा की जनहितकारी सरकार है तो किसानो और नव जवानो की सरकार है मगर बसपा से भी ज्यादा इस सरकार में अधिकारी मनमानी कर रहे है और किसान व नव जवान मायुस है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्रतिनिधियों को सपाई बनाकर सभी पदो का सत्त्ता करण करने मे जुटी है

Posted on 05 January 2013 by admin

जनपद मे लोकतंत्र समाप्ति की ओर चल रहा है धीरे धीरे सपा सभी गांवो व ब्लाको समेत जिला पंचायतो के जनता द्वारा चुने गये प्रतिनिधियों को सपाई बनाकर सभी पदो का सत्त्ता करण करने मे जुटी है । इसे जनता की लोक प्रियता नही कहा जा सकता यह सत्त्ता का खुल्लम खुल्ला दुरुपयोग है यह तो अभी झलक है अभी तो सत्त्ता के चार वर्ष बाकी है सत्त्ता धारी नेता व विधायक सपा की साख को बटटा ही लगा रहे है और पूर्ववर्ती माया सरकार की राह चलते नजर आ रहे है ।
इससे जनता में सपा की जनहित कारी छवि स्वेच्छा से मतदान कर सभी विधानसभा मे जीत दिलाकर बसपा की मनमानी और दमन कारी नीति का परिणाम ही प्रदेश मे सपा व अखिलेश की ताज पोशी के रुप मे सामने आ चुकी है और तो और बसपा के पूर्ण बहुमत के दुरुपयोग और घंमड को जिले की जनता ने तोड दिया था उसी का नतीजा है आज के एम०एल०ए० मगर हैरत है कि उसी जनता और जनता की उम्मीदो को अपरोक्ष रुप ये सपा के एम़ एल.ए. अपने स्वयं के हित और परिवार को समर्रि्पत देख व समझ रहे है उन्हे नही मालूम की आज अपने को निर्रि्वरोध निर्वाचित कराने को जनता बडे ध्यान से देख रही है और समझ रही है निश्श्च्य ही यही काम पूर्ववर्ती बसपा नेताओं ने भी किया था जिसे जनता ने सही नही माना और पूरे प्रदेश से उखाड फेका आज बसपा के विधायक मंत्री व नेताओं को जनता ने पूरी तरह भुला दिया और वो कही जनता के और मीडिया के सामने भी नही आते है ।
मुलायम और उनकी पार्टी तो दशको से जनता के बीच रही है और आज भी जनता उनके अकले दम और जुबान पर भरोसा करती है मगर जिले का शायद ही कोई एम०एल०ए० ऐसा हो जो निर्र्दलीय और निर्विरोध जीतने का दावा कर पाये । चूंकि सत्ता मिलने के बाद सपा के लगभग सभी विधायक आपने और अपने परिवार के लिए ही जुगाड मे जुटे दिखाई पड रहे है । अगर कोई नेता सपा दिखता है तो वो है पूर्व एम०एल०सी० जो आज भी जनपद की जनता का सर्वमान्य नेता माना जाता है और उसके लिए न कोई दल न कोई जाति मगर उसे भी वर्तमान मे सपा की जनपदीय राजनीति ने किनारे कर दिया है ।
वैसे लम्भुआ व भदैयां की प्रमुखी ही जनता और नेताओं की प्रतिष्ठा से जुडी थी और बसपा के घमंड और अत्याचार की प्रतीक मानी जा रही थी इस प्रमुखी की जीत का लगभग सभी सर्मथन करते है और बसपा के दबंगई की आखिरी निशानी को जनता नही पसंद करती थी । मगर अब आगे भी सपा के नेताओं को सोच समझ कर व पार्टी के दूरगामी हितो और जनता की उम्मीदो का ध्यान भी रखना होगा अन्यथा बसपा का हस्र सपा का भी होना तय है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयन्ती के अवसर पर

Posted on 04 January 2013 by admin

आगामी २३ जनवरी २०१३ को चिरंजीवी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयन्ती के अवसर पर भारत भारती सुलतानपुर द्वारा तैतीसवां अलंकरण समारोह दिवस का आयोजन किया गया है ।
भारत भारती की स्थापना वर्ष १९८१ मे की गई थी । स्थापना वर्ष के बाद से भारत भारती संस्था द्वारा अलंकरण समारोह का कार्यव्रहृम किया जाता है । भारत भारती के अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल ने एक प्रेस वार्ता मे बताया कि इस वर्ष २३ जनवरी को सुलतानपुर में कार्यव्रहृम के माध्यम से कुल १० महान उपलब्धियों वाले व्यक्तियों को विभूषित किया जायेगा ।
सचिव प्रदीप ने पत्रकारो को बताया कि अपने सिद्धान्तो का एवं नियमो का सत सत पालन करके प्राणो का न्योछावर करने वाले जनता इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य स्व० मान बहादुर सिंह जो एक कवि व साहित्यकार भी थे इन्हे भारत भारती द्वारा सुलतानपुर रत्न से विभूषित किया जायेगा और इनके परिवार को २१ हजार रुपये की धनराशि भी दी जायेगी ।
दूसरा अलंकरण सम्मान लोकमणि के रुप में किसानो को दिया जाता है जो इस बार उपलब्ध नही है । तीसरा अंलकरण सम्मान लोक रत्न दिया जाता है जिसमें उत्कृष्ट सामाजिक मानवता कार्यो के लिए दिया जाता है । सन्तोष कुमार झा पुत्र स्व० सत्य नरायन ग्राम बुधापुर को लोकरत्न से सम्मानित किया जायेगा सन्तोष कुमार झा अपने गांव मे मुस्लिम वर्ग के लोगो को अपनी जमीन कब्र्रिस्तान के लिए दान दिया है ।
इसी व्रहृम में हरिद्वार स्थित मातृ सदन संस्था मे स्वामी निगमानन्द महाराज गांगा नदी की सफाई के अन्दोलन मे उपवास रखकर प्राणो की आहुति देने के लिए मरणोपरान्त उन्हे लोकरत्न से विभूषित किया जायेगा। चैथा अलंकरण सम्मान लोक भूषण के रुप मे दिया जाता है जिसमें अभियन्ता भवन एम.सी.डी.सिटी जोन नई दिल्ली के इंजीनियर अंसार आलम को लोक भूषण सम्मान से विभूषित किया जायेगा ।
इंजीनियर होते हुए भ्रष्टाचार पर नसीहत को पैगाम देते हुए उन्होने २ करोड घूस लेने से इन्कार किया जिस पर उनके उहृपर प्राणघातक हमला हुआ और बाल बाल बच गये । बने हुए भवन मे किये जा रहे वितरण में किसी भी व्यक्ति से घूस रुप में एक भी रुपया नही लिया ।
पांचवा अलंकरण सम्मान लोक द्वीप के रुप मे दिया जाता है आज का अभिमन्यु के रुप मे कक्षा एक का विद्यार्थी जिसकी उम्र्र मात्र छरू वर्ष है । मृगेन्द्र पाण्डेय पुत्र राजेश पाण्डेय कूरेभार सुलतानपुर को लोक द्वीप से विभूषित किया जायेगा । बताते चले कि यह छरू वर्षीय बालक अभिमन्यु की तरह मंच से इंदिरा गांधी को गोली मारे जाने की कथा इस तरह बतलाता है कि जैसे वह स्वयं वहां उपस्थित हो ।
इस तरह कि कई घटनाओं का उल्लेख उसके द्वारा किया गया है तथा मणिपुर राज्य के जिला थोडवल मे लिलोगं गांव का छात्र जो इण्टर मीडिएट में ९९.६ प्रतिशत के साथ भारत मे सर्व श्रेष्ठ अंक प्राप्त किया मो० इशमत पुत्र वशीर अहमद को भी लोक द्वीप सम्मान से विभूषित किया जायेगा । भारत भारती द्वारा वर्ष २०१२ मे भ्रष्टाचार पर निबन्ध प्र्रतियोगिता का आयोजन किया था जिसमे कुल १५१ विद्यार्थी भाग लिये थे जिसमे प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को अलंकरण सम्मान से विभूषित किया जायेगा ।
प्रथम पुरस्कार छात्र कु० नूर आरसी पुत्री निजाम अहमद को ग्यारह हजार रुपये तथा दूसरा पुरस्कार कु० अपूर्वा सिंह पुत्री रमेश सिंह को इक्यावन सौ रुपये तथा तीसरा पुरस्कार अनुपम मिश्र पुत्र जनार्दन मिश्र को दो हजार पांच सौ रुपये से पुरस्कृत किया जायेगा  तथा भारत भारती सुलतानपुर टीपू सुलतान के वंशजो को भी सम्मानित करना चाहती है जो कि समाचार पत्र के माध्यम से थोडी सी जानकारी प्राप्त हुई है कि टीपू सुलतानपुर के वंशज कलकत्त्ता मे रहते है और उनकी बहुएं दूसरो के घरो मे झाडू पोछा का कार्य करने जीवन निर्वाह कर रही है

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

महिलाओं का सशक्तीकरण

Posted on 04 January 2013 by admin

जनपद में महिलाओं का सशक्तीकरण जिला महिला अस्पताल और गांव गांव चल रहे आंगनवाडी केन्द्रों पर देखी जा सकता है ।
गौरतलब हो कि दिल्ली रेप कांड में प्रदेश और केन्द्र सरकार पर जब देश की महिलाओ और छात्राओं का गुस्सा फूटा तो लोकतंत्र की सर्व शक्तिमान केन्द्र सरकार और यहां तक कि केन्द्र की सुपर शक्ति सोनिया गांधी भी राजनैतिक रुप से दुखी दिखी और तो और भारत जैसी शक्तिशाली देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को अपनी पुत्रियों की संख्या और उनकी आंड में प्रदर्शनकारी जनता को हवाला देकर इमोशनल किया जाने लगा अब तत्काल सरकारी फंडा शुरु करते हुए आयोग गठित कर सुझाव मांगे जाने लगे ।
सोचनीय है कि भारत की आजादी को कई दशक बीत गये ये सरकारे खाशकर केन्द्र सरकार ने कभी भी गंभीरता से महिलाओं को उन्नति और सशक्ती करण के बारे मे कभी नही सेचा यहां तक कि खोखली योजनाये बना कर भारतीय पंरपरा की मिशाल भारतीय नारी को खोखला आधुनिकता और सशक्ती करण का दिवा स्वप्न दिखा कर सामाजिकता और परिवार की चैखट लांघकर आर्थिक होड वाले बाजार में कूदा दिया और झूठी शान दिखाने और विदेशी मेहमानो को दिखाने के लिए उन्हे प्र्रतिमाह चन्द मानदेय देने की घोषणा लाल किले की प्राचीर से कर अपनी पीठ ठोक रही मनमोहन की सरकार ने कभी यह सोचा कि इन लाखो आशा बहुओं और आंगन वाडियों को जितना मानदेय मिलता है उतने में उनके बंगले में पले विदेशी नस्ल के कुत्ते का नास्ता का खर्चा भी महीने में नही पूरा होता ।
और इस मंहगाई में इन भारतीय महिलाओं को जिनपर केन्द्र की महिला संचालित और ढोगी सरकार ने सरकारी करण का ठप्पा लगाकर बीते कई दशको से दिवा स्वप्न दिखा रही है क्या यह इस केन्द्र सरकार की न्याय प्रिय नीति है या वाकई इन भारतीय महिलाओं के प्रति झूठी इमदर्दी दिखा सशक्ती करण आर्थिक उन्नति करण का त्रिया चरित्र जनता और विदेश को दिखाना चाहती है ।
आये दिन महिलाओं के प्रति अपराध जब जनता और अपराधी करते है तो सरकार को चिंता होती है और जब सत्त्ता धारी नेता आये दिन हर घण्टे महिलाओ की शारिरिक, आर्थिक, मानसिक शोषण साल दर साल जनता के कथित सेवक करते है तो उनको कौन सजा देगा आज आयोग को समाज के हर स्तर पर महिला शोषण पर सोचना और कानून बनाने की बात करनी होगी तभी दामिनी जैसी अपराध वाकई मे दूर हो सकते है वर्ना भारत की आधी आबादी महिलाएं अब और न छली जायेगी अब ये जग चुकी है और इतिहास गवाह है कि रानी झांसी ने सर्व शाक्तिमान अंग्रेजो को छक्के छुडा दिये थे ये तो भारत के मनमोहन सिंह और अखिलेश यादव है । इन्हे इनके घर से ही चुनौती मिलने लगेगी वह दिन दूर नही है अब चेत जाओ ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

यातायात व्यवस्था से आम जनता, ईमरजेंसी मरीज, छात्र, विकलांग व बच्चे बेहाल हो चुके है

Posted on 02 January 2013 by admin

नगर की यातायात व्यवस्था से आम जनता, ईमरजेंसी मरीज, छात्र, विकलांग व बच्चे बेहाल हो चुके है मगर पुलिस है कि सब कुछ देखकर भी अपने कर्तव्यो से मुंह मोडे है ।
हैरत है कि नगर मे प्रतिदिन लखनउहृ रोड पर गोलाघाट से ओवर ब्रिज तक घंटो जाम रहता है । हैरानी की बात है कि यही एक रोड है जो कि जिला अस्पताल को जाती है जहां प्रतिदिन आकस्मिक मरीज जिले के कोने कोने से प्राण बचाने को लाये जाते है और इसी रोड पर सब्जी मंडी, फल मंडी भी है । जिस पर ठेले वाले फल वाले कब्जा जमाये है उस पर भी केनरा बैंक, धर्मपाल काम्पलेक्स मे स्थित सहारा इंन्वेस्ट मेंट कम्पनी का आफिस है ।
इन दोनो बैंको मे दिन भर कई दर्जन दो पहिया वाहन सड़को पर खडे रहते है जिससे जाम लगा रहता है । वही पुलिस द्वारा संचालित ओवर ब्रिज का टैक्सी स्टैण्ड दिन भर सड़को पर डग्गामारी करता रहता है मगर यातायात उपनिरिक्षक न तो कोई प्रभावी कार्यवाही करते है न ही पुलिस के उच्चाधिकारी ही आज तक कोई कठोर कार्यवाही कर सके है वही दिखावा भी किया जा रहा है कारण साफ है कि सड़क पर दुकान व ठेला वालो से ५ से १० रु० की वसूली होती है वही अवैध टैक्सी स्टैण्ड से ५ से १० हजार रु० प्रतिमाह की बंधी बंधाई रकम इन को प्राप्त होती है जिसके चलते यह स्टैण्ड आज तक नही हटाया गया।
जिले का शायद ही कोई अखबार हो जिसने इस अवैध स्टैण्ड कर खबर न छापी हो मगर खबरो का संज्ञान ही नही लिया जाता, वही शासना देश के बावजूद बस स्टैण्ड के गेट के बगल सडक पटरी पर दर्जनो प्राईवेट बसो को यातायात पुलिस के सहयोग से प्रतिदिन भरा जाता है जिसे स्वयं जिलाधिकारी भी आये दिन देखते है वही आजाद पार्क पर स्थित यातायात पुलिस केबिन के बगल प्राईवेट गाडियों का दिन भर जमावडा लगा रहता है जिसे देखकर भी अनदेखी का क्या कारण है ।
वही नगर कोतवाली के पीछे व बगल मे भीड़ भरे गल्ला मंडी रोड पर दिन भर ट्रको, पिकप, और बिना नम्बर के सडको पर टैक्टर ट्रालियां खडी रहती है । आखिर यातायात पुलिस क्यो नही इन का चालान करती है क्यो शमन शुल्क और राजस्व का नुकसान करा रही है और जनता की जान भी जोखिम मे डाल रही है । पूरे नगर मे भीड भरी सड़को पर क्षमता से कही ज्यादा सामान लदी लोडर गाडियां बिना नम्बर के ट्राली से बाहर निकली सरिया व गाटर लादे ट्रालिया पीछे चलने वालो की जान लेने को आतुर है मगर यातायात उपनिरिक्षक व पुलिस उच्चाधिकारी न कुछ देखते है न कहते है न चलान करते है आखिर क्यो ।
अभी विगत माह यातायात पुलिस ने यातायात माह मे स्कूली नौनिहालो को यातायात की जानकारी देने मे और गोष्ठियो मे ही पूरा माह बिताया जबकि पूरे नगर मे बिना परिमटि, बिना लाईसेंस ४-४ युवा दो पहियो पर फरार्टा भर रहे थे ।
क्या ये सरकारी वाहन एम.वी.एक्ट. के उल्लंघन के दायरे मे नही आते वही फर्जी (प्रेस) लिखाकर दो पहिया वाहनो पर ३ सवारी बैठाकर चलने वालो का चालान क्यो नही करते टी.एस.आई., वही पुलिस का लाल नीला सिम्बल नम्बर प्लेटो पर लगाकर डग्गामारी कर रहे वाहनो को क्यो नही रोका जाता वही पुलिस के सरकारी वाहनो से बच्चो को स्कूल लाया ले जाया जाता है । क्या यह शासना देश का उल्लंघन नही है इन सब पर रोक लगनी चाहिए तब सही मायने मे दिखेगी टी.एस.आई. की यातायात टीम की ईमानदारी व मेहनत जब करेगी मीडिया व जनता प्रशंशा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in