प्रतिनिधियों को सपाई बनाकर सभी पदो का सत्त्ता करण करने मे जुटी है

Posted on 05 January 2013 by admin

जनपद मे लोकतंत्र समाप्ति की ओर चल रहा है धीरे धीरे सपा सभी गांवो व ब्लाको समेत जिला पंचायतो के जनता द्वारा चुने गये प्रतिनिधियों को सपाई बनाकर सभी पदो का सत्त्ता करण करने मे जुटी है । इसे जनता की लोक प्रियता नही कहा जा सकता यह सत्त्ता का खुल्लम खुल्ला दुरुपयोग है यह तो अभी झलक है अभी तो सत्त्ता के चार वर्ष बाकी है सत्त्ता धारी नेता व विधायक सपा की साख को बटटा ही लगा रहे है और पूर्ववर्ती माया सरकार की राह चलते नजर आ रहे है ।
इससे जनता में सपा की जनहित कारी छवि स्वेच्छा से मतदान कर सभी विधानसभा मे जीत दिलाकर बसपा की मनमानी और दमन कारी नीति का परिणाम ही प्रदेश मे सपा व अखिलेश की ताज पोशी के रुप मे सामने आ चुकी है और तो और बसपा के पूर्ण बहुमत के दुरुपयोग और घंमड को जिले की जनता ने तोड दिया था उसी का नतीजा है आज के एम०एल०ए० मगर हैरत है कि उसी जनता और जनता की उम्मीदो को अपरोक्ष रुप ये सपा के एम़ एल.ए. अपने स्वयं के हित और परिवार को समर्रि्पत देख व समझ रहे है उन्हे नही मालूम की आज अपने को निर्रि्वरोध निर्वाचित कराने को जनता बडे ध्यान से देख रही है और समझ रही है निश्श्च्य ही यही काम पूर्ववर्ती बसपा नेताओं ने भी किया था जिसे जनता ने सही नही माना और पूरे प्रदेश से उखाड फेका आज बसपा के विधायक मंत्री व नेताओं को जनता ने पूरी तरह भुला दिया और वो कही जनता के और मीडिया के सामने भी नही आते है ।
मुलायम और उनकी पार्टी तो दशको से जनता के बीच रही है और आज भी जनता उनके अकले दम और जुबान पर भरोसा करती है मगर जिले का शायद ही कोई एम०एल०ए० ऐसा हो जो निर्र्दलीय और निर्विरोध जीतने का दावा कर पाये । चूंकि सत्ता मिलने के बाद सपा के लगभग सभी विधायक आपने और अपने परिवार के लिए ही जुगाड मे जुटे दिखाई पड रहे है । अगर कोई नेता सपा दिखता है तो वो है पूर्व एम०एल०सी० जो आज भी जनपद की जनता का सर्वमान्य नेता माना जाता है और उसके लिए न कोई दल न कोई जाति मगर उसे भी वर्तमान मे सपा की जनपदीय राजनीति ने किनारे कर दिया है ।
वैसे लम्भुआ व भदैयां की प्रमुखी ही जनता और नेताओं की प्रतिष्ठा से जुडी थी और बसपा के घमंड और अत्याचार की प्रतीक मानी जा रही थी इस प्रमुखी की जीत का लगभग सभी सर्मथन करते है और बसपा के दबंगई की आखिरी निशानी को जनता नही पसंद करती थी । मगर अब आगे भी सपा के नेताओं को सोच समझ कर व पार्टी के दूरगामी हितो और जनता की उम्मीदो का ध्यान भी रखना होगा अन्यथा बसपा का हस्र सपा का भी होना तय है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in