Archive | सुलतानपुर

अपात्रो को इंदिरा आवास की धनराशि बांटी जा रही है

Posted on 25 January 2013 by admin

जनपद के ब्लाक बल्दीराय मुख्यमंत्री की मंशा को खण्ड विकास अधिकारी द्वारा दर किनार कर अपात्रो को इंदिरा आवास की धनराशि बांटी जा रही है जिले के विकास महकमें के मुखिया मौन धारण कर इस भ्रष्टाचार को मौन स्वीकृति प्रदान कर रहे है । आखिर गरीबो पात्रो की फरियाद कौन सुनेगा कौन करेगा न्याय ।
मिली जानकारी के अनुसार जनपद के ब्लाको के स्वंयभू भगवान कहे जाने वाले खण्ड विकास अधिकारी अपनी मनमानी के लिए सरकार की मंशा और शासना देश को भी ताख पर रख दे रहे है । ऐसा ही एक वाकया ब्लाक बल्दीराय के डेहिरयावां मे सामने आया है जहां के सेव्रहृरेटरी द्वारा अपात्रो, धनाडयों व पक्के मकानो वालो को इंदिरा आवास का पात्र बना दिया है । जिसे खण्ड विकास अधिकारी ने भी स्वीकृती दे दी और आवास निर्माण की धनराशि भी कुपात्रो के खातो में भेजा दिया जा रहा है ।
जब इसकी शिकायत मुख्यालय स्थित परियोजना निदेशक फूलचन्द्र जायसवाल से की गई तो उन्होने कहा कि इसकी जांच कराई जायेगी जब उनसे लिखित गांव वालो ने ग्राम रमनगरा की एक कुपात्र काली वक्स व उनकी माता के नाम का जिव्रहृ किया गया जो कि वर्षो से पक्के मकान मे निवास करती है तो कहा गया कि हम तो देखने जाते नही है सेव्रेहृट्ररी जो सूची देता है वही सही मान ली जाती है ऐसा है तो नाम काट दिया जायेगा ।
मगर हैरत है कि ये कहने से सरकार की मंशा की पूर्रि्त नही होती । मुख्यालय के अधिकारी जब अपने आफिस छोड क्षेत्रो मे नही जायेगे तो अधीनस्थ तो मनमानी करेगें ही । यही हाल जिले के उच्चाधिकारियों का है जिससे लगातार सरकार की छवि धूमिल हो रही है । जनता ने मांग की है कि जिलो में औचक निरिक्षण व खबरो का संज्ञान नही लिया जायेगा तब तक गांव गिरांव मे मानमानी जारी रहेगी ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बच्चो के भविष्य की चिन्ता कागजो पर ही सिमट जाती है

Posted on 23 January 2013 by admin

केन्द्र सरकार द्वारा चलायी गयी सर्वशिक्षा अभियान व बाल श्रम विभाग जैसी कार्यदायी संस्थायें कितनी सव्रिहृय है इसका अंदाजा आम आदमी बडे बडे होटलो व चाय की दुकानो तथा छोटे छोटे कस्बे व चैराहो पर ९ वर्ष से लेकर १३ वर्ष तक के बच्चो की कप प्लेट धोते एवं तमाशा दिखाते हुए देख कर लग सकता है ।
बताते चले की बाल श्रम विभाग कर्मचारियों द्वारा उक्त स्थायी दुकानो पर छापा मारकर अपनी खाना पूर्रि्त तो कर लेते है परन्तुु उसमे भी उनका अपना स्वार्थ छिपा नजर आता है यदि सूत्रो की माने तो मारे गये छापो में अधिकतर मालिक ही मिलते है जो मौके पर उनकी पर्स गर्म करने असमर्थ होते है ऐसे मालिको के खिलाफ लिखा पढी करके एवं बच्चो को बाल सुधार ग्रह भेज दिया जाता है परन्तु इन पकडे गये बच्चो के भविष्य की चिन्ता कागजो पर ही सिमट जाती है और तो और इन तमाशा दिखाते हुए बच्चो को बाल श्रम विभाग के कर्मचारी देख कर अनदेखी कर देते है ।
शायद इन तमाशा दिखाते हुए बच्चो को यह सोचकर कि यह जुर्माना क्या भर पायेगे या तरस खाकर इनको पकड कर बाल सुधार गृह भेजने में भी कोई रुचि नही लेते क्योंकि इन बच्चो की भी अपनी मजबूरियां होती है कुछ तो पेट की भूख की खातिर इतने खतरनाक तमाशे दिखाते है और कुछ तो खानदानी पीढी दर पीढी तमाशा दिखाने के रोजगार को बचपन से ही सीखकर उसी मे स्वयं को भी आगे बढाने का कार्य करते है इसमे इनके माता पिता भी सहयोगी होते है। इन बच्चों में ज्यादातर ७-८ वर्ष के बच्चो से लेकर बडे बुजुर्ग तक होते है परन्तु सबसे खतरो वाला खेल इन छोटे छोटे बच्चो से ही कराया जाता है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को नही मिल रहा है

Posted on 22 January 2013 by admin

देहली बाजार - केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलायी गयीं तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को नही मिल रहा है । बी०डी०ओ० एवं सेव्रहृेटरी तथा ग्राम प्रधानो तक ही सारी योजनायें सिमट कर रह जाती है । ग्राम प्रधानो के कृपा दृष्टि व मैनेज सिस्टम से क्षेत्र में नियुक्त सफाई कर्मियों की पौ बारह है । सरकार द्वारा संचालित योजनायें कमीशन खोरी के चलते लक्ष्य से भटकती जा रही है। जिससे शासन द्वारा चलायी सुविधाओं का लाभ अपात्र व प्रधान के चहेतो को मिल रहा है ।
ग्रामीण क्षेत्रो मे मनरेगा योजनाओं का लाभ ग्रामीणो को नही मिल रहा है जाब कार्ड का फर्जी वाडा मनरेगा मे मजदूरो का फर्जी नामांकन प्रधानो की नियम बन गये है । ग्राम प्रधान के चहेतो एवं करीबियों को ऐन केन प्रकारेण योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है । विधवा, वृद्धा वस्था विकलांग पेंशन में ५०० से १००० रु० लेकर ग्राम प्रधान पेशन बनवा रहे है जिसमे कि सम्बंधित जनपदीय बाबुओ का भी हिस्सा होता है ।
महामाया आवास, इन्दिरा आवास योजनाओं मे प्रति लाभार्थी ५ से १० हजार का रेट है । वी०पी० एल० सूची मे होने के बावजूद भी उपरोक्त रकम देने के बाद ही लोगो को योजनाओ का लाभ प्राप्त होता है । जो कि प्रान्तीय एवं केन्द्रीय सरकार के शासनिक व प्रशासासनिक क्षमता को प्रश्न चिन्ह के दायरे मे लाकर जनता दर्शन करवा रहा है ।
ज्ञात हो प्रत्येक ग्राम सभाओं मे सफाई कर्रि्मयों की नियुक्ति की गयी है । किन्तु विकास क्षेत्र धनपतगंज व बल्दीराय के कई ग्राम सभाओं की नालियां बजबजा रही है । स्कूलो के प्रांगण मे घास फूस व गन्दगी अपनी बहुमत बनाये है कारण कि सफाई कर्रि्मयों के तनख्वाह का कुछ हिस्सा मैनेज सिस्टम से ग्राम प्रधानो व बी०डी०ओ० के जेबो को गर्म करता रहता है ।
ग्राम प्रधानो के मनमानी के चलते ग्राम सभाओ के कई पुरवे मुख्य मार्गो अथवा सडको से नही जुड पाये है । ग्राम प्रधान इन पुरवो के विकास कार्य को बाधित कर शासना देश व विकास नियमो की धज्जियां उडा रहे है । विकास क्षेत्र धनपतगंज के ग्राम सभाओं मे विगत पंच वर्षीय योजनाओं में शौचालयो का निर्माण कागजी अभिलेखो तक ही है ।
वास्तविकता के पटल पर देखा जाय तो ९० प्रतिशत शौचालय किसी न किसी प्रकार से आधे अधूरे अथवा फर्जी है । मजे की बात तो यह है कि इन शौचालयो की जांच करवायी भी गयी तो केवल विभागीय जनपदीय कर्मचारियों से फलतरू सत्यापन रिर्पोट सत्य दिखाकर दोषी कर्मचारियों और प्रधानो को बख्स कर भ्रष्टाचार को बढावा दिया गया । यहां भी मैनेज सिस्टम ने अपना जलवा दिखाया और सरकार की मंशा तथा आदेशो पर ग्राम प्रधानो ग्राम पंचायत अधिकारियों तथा वी०डी०ओ० की तिकडी में पानी फेर दिया ।
उदाहरण के तौर पर विकास खण्ड धनपतगंज के ग्राम सभा भरसडा, पीपरगांव, चन्दौर, सतहरी, पीरो सरैया, पडरे, बिनगी, कनेहटी, ऐजर, देहली बाजार, सहित दर्जनो ग्राम सभायें उपरोक्त दुर्दशा भ्रष्ट्राचार व कमीशन खोरी की भेंट चढ गयी है । विकास खण्ड के दबंग प्रधानो के कार्यकाल मे ग्रामीणो को पात्र को अपात्र एवं आपात्रो को पात्र बनाकर जन कल्याणकारी योजनाओं को मनजाहा तरीके से मनजाहो लोगो को लाभ दिया गया है  यदि शासन द्वारा संचालित योजनाओं की विकास खण्ड धनपतगंज मे ग्राम सभा वार पारदर्शी व निष्पक्ष जांच करवायी जाये तो ‘चहेतों’ की दर्जनो ग्राम पंचायते घोटाले के चपेट मे आने से नही बच पायेंगी ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सरकार द्वारा अपनी घोषणाओं और चलाई गई योजनाओ के बावजूद आम जनता मे अलोकप्रिय होती जा रही है

Posted on 22 January 2013 by admin

जनपद मे सरकार विरोधी अधिकारियों का बोलबाला हो गया है, सरकारी नीतियों, प्रेस कान्फेंस, बैठको मे छोटे मझोले अखबारो को दरकिनार करने की परंपरा बन गई है जो कि प्रसार भारती एक्ट और उसके मंसूबे पर सीधा कुठाराघात है ।
गौरतलब हो कि जनपद मे जिले के उच्चाधिकारियों की शह पर लगभग सभी विभागाध्यक्ष कार्यालयाध्यक्ष भारत सरकार द्वारा छोटे मझोले अखबारो को दी गई आर.एन.आई. संख्या, डी०ए०वी०पी०, प्रमाण पत्र और प्रदेश सरकार के सूचना निदेशालय द्वारा दी गई मान्यता को जनपद के अधिकारी मानने से इंकार कर रहे है यही कारण है कि जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक समेत लगभग जिले के अन्य विभागो के अधीक्षक समेत लगभग जिले के अन्य विभागो के अधिकारी सरकारी योजनाओं, चुनाव सम्बधी बैठको, प्रभारी मत्रियों की बैठको आदि की सूचना जिले के छोटे मझोले अखबारो के प्रतिनिधियों समाचार संकलन कर्ताओं को देने मे बहाना करते है ।
कभी कहते है कि फोन नही मिला, तो कभी नम्बर नही था आदि आदि बहाने कर समाचार उपलब्ध कराने मे पक्षपात बरतते है यहां तक कि अपने अपने विभागो के सरकारी योजनाओ प्रचार प्रसार मे भी भेदभाव बरतते है वही अपने कुुछ सेट और चाटुकारो के जरिये योजनाओ को छपवाकर जनता को सूचना के अधिकार समाप्त करने का कुचव्रहृ रच रहे है ।
यहां तक कि जन लोकप्रिय सरकार और मुख्यमंत्री की कल्याणकारी योजना को भी दबाये बैठे है पिछले १० माह से सरकार की योजनाओ और कार्यव्रहृमों की जानकारी चाहे वो कानून व्यवस्था हो या विकास की योजनाएं हो जिले के अधिकारी छोटे अखबारों सस्ते और जनसुलभ होते है गांव गिरांव तक गरीब से गरीब आदमी तक रुपये दो रुपये मे पढ सकता है उन अखबारो को जिले के अधिकारी उनको न तो जानते है न ही तवज्जो देते है जिससे जनपद का गांव ग्रामीण सपा सरकार की उपलब्धियों की जानकारी से पूर्णतया महरुम होता जा रहा है ।
यही कारण है सरकार द्वारा अपनी घोषणाओं और चलाई गई योजनाओ के बावजूद आम जनता मे अलोकप्रिय होती जा रही है उसके जिम्मेदार जिले के अधिकारी है और उनका बडे अखबारो और चाटुकारो के प्रति बढता प्रेम है जो सरकार और उसकी उपलब्धियो के जनता तक नही पहुंचने दे रही है जनपद के पत्रकारो ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि जिले के छोटे मझोले अखबारो के साथ भेदभाव खत्म कराकर चैथे स्तम्भ की रक्षा की जाय ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सुरक्षा न मिलने तक कार्य करने से वहिष्कार कर दिया

Posted on 22 January 2013 by admin

sultanpur-108-driverसमाजवादी पार्टी की विशेष योजना के तहत चलाई गयी आपातकालीन १०८ एम्बुलेंस सेवा पर अराजक तत्वो द्वारा हमला किये जाने के विरोध मे सभी १०८ एम्बुलेंस सेवा के ड्राइवर व कर्मचारियों ने सभी एम्बुलेंस को खड़ी कर जिला अस्पताल की गेट पर पहुचकर रोड जाम करके कर्मचारियों को सुरक्षा न मिलने तक कार्य करने से वहिष्कार कर दिया ।
सपा द्वारा चलाई गयी १०८ सेवा की ऐम्बुलेंस संख्या यू०पी० ४१ जी ०८०९ को कुछ अराजक तत्वो ने सूचना दिया कि विवेक कुमार उपाध्याय निवासी ग्राम पूरे तियरी थाना लम्भुआ व अनीस का एक्सीडेट गोलाघाट सुमन हास्पिटल के पास हो गया है । सूचना पर ड्राइवर एम्बुलेंस लेकर बताएं गये स्थान पर पहुंच गया । वहा पहुंचने के बाद ड्राइवर विशेषर नाथ यादव व एमटी रामकलप यादव को मुकेश कुमार सिंह व उनके साथ आये अन्य कई लोगो ने जबरदस्ती एम्बुलेंस को अपने कब्जे मे कर ड्राइवर के उहृपर पिस्टल लगाकर इलाहाबाद जाने के लिए कहा । ड्राइवर ने इंकार करने पर ड्राइवर व एमटी को मारने लगे ।
अपने स्टाप को प्रताडित होने की सूचना जब अन्य कर्मचारियों को प्राप्त हुई तो कई कर्मचारी एम्बुलेंस सहित मौके पर पहुंचे । लोगो के आता देख अराजक तत्व वहां से भाग निकले । वहां से आने के बाद सभी ड्राइवरो ने सभी एम्बुलेंसो को जिला अस्पताल के सामने खडाकर रोड जाम कर दिया ।
सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी जितेन्द्र गिरि ने समझा बुझाकर ड्राइवरो को सुरक्षा देने का आश्वासन दिया, तब जाकर ड्राइवर व कर्मचारियों ने रोडजाम हटाया । रोड जाम के दौरान लगभग एक घंटे आवागमन बिल्कुल ठप रहा । इस मौके पर १०८ सेवा के राजेन्द्र बहाुदर सिंह, दिग्विजय, राजेश शुक्ला, मु० हुवैब, राममूरत यादव सहित दर्जनो कर्मचारी मौजूद रहे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बिना परिमिट बिना फिटनेस दौड रहे डग्गामार, पूरा विभाग अवैध वसूली में मस्त

Posted on 19 January 2013 by admin

जनपद के संभागीय परिवहन विभाग को माहवारी दे कर बिना परिमिट बिना फिटनेस दौड रहे डग्गामार, पूरा विभाग अवैध वसूली में मस्त ।
गौरतलब हो कि जिले मे ओवरलोड, अंडरलोड, बिना परिमिट, बिना फिटनेस डग्गामार वाहन सड़को पर फर्राटा भर रहे है । वही संभागीय अधिकारी की छूट के चलते बस स्टैण्ड से डग्गामार सवारी भर रहे है । वही दूसरी ओर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री के राजस्व वृद्धि के आदेश को उन्ही के अधिकारी कर्मचारी ठेगे पर मार रहे है ।
हालात यह है कि चीनी मिल के पेराई सत्र में टैक्टर ट्रालियाँ प्रतिदिन ओवर लोड गन्ने की लदान कर सडको से गुजरती है । जिनकी ट्रालियों पर नम्बर तक नही रहता न ही ड्राईवर के पास ड्राईविग लाईसेंस ही मिलेगा जबकि ऐसे कृषि कार्य हेतु वाले वाहनो को भीड भरे सडको पर दौडने की मनाही है । वही ऐसे ट्रैक्टर केन्द्रीय मोटर यान कानून की ढिलाई के चलते अक्सर दुर्घटना का सबब बनते है । और मृतक को न तो क्लेम मिलता है न ही परिवहन विभाग स्वयं जिम्मेदार लेता है मगर चन्द रुपयों के आगे इन पर कोई प्रभावी कार्यवाही आज तक नही की गई, न ही इनकी क्षमता की जांच ही की जाती है ।
जबकि सूत्रो की माने तो चीनी मिलो की सांठ गांठ के चलते इन्हे कभी भी नगर की भीड भरी सडको पर ओवर लोड गन्ना व विल्डिग मैटेरियल को ढोते देखा जा सकता है । हैरत की बात है कि जिले के परिवहन अधिकारी पूरी तरह इन डग्गामारो के हाथो की कठपुतली बन राहगीरो की जान जोखिम में डाल रहे है ।
और तो और जिले मे बिना परिमिट सैकडो की तादात मे विव्रहृम टैम्पो नगर भर मे नाबालिग लडके चला रहे है । वो भी बिना मानक के भूसे की तरह सवारी लादे नगर सहित नेशनल हाईवे पर खुलेआम दौड लगा रहे है । मगर न तो ए०आर०टी०ओ० प्रवर्तन को दिखता है न ही स्थानीय पुलिस को दूसरी तरफ वडी वडी प्राईवेट बसे बस स्टैण्ड के गेट पर दिन भर नम्बर लगा कर सवारी भर रहे है । वो भी यातायात पुलिस की मौजूदगी मे जबकि बस स्टैण्ड के २०० मीटर दायरे मे प्राईवेट वाहन सवारी नही भर सकते न ही टैक्सी स्टैण्ड ही बनाया जा सकता है ।
मगर जिले भर मे लाखो का वारा न्यारा आर०टी०ओ० और यातायात पुलिस करती है वो भी शासन व सरकार के आदेशो को सरेआम दरकिनार करके । हद तो तब हो जाती है कि जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी कभी इस डग्गामारी पर अपने अधीनस्थों को कोई निर्देश तक नही देती । लगता है कि जिले मे न कानून का पालन करने वाला कोई बचा है न कराने वाला चारो तरफ डग्गामार बिना रुट बिनाभय के आराम से कानून व्यवस्था का माखौल उडा रहे है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पुष्टाहार योजना अपनी पटरी से उतर चुकी है

Posted on 19 January 2013 by admin

जिले मे बाल पुष्टाहार योजना अपनी पटरी से उतर चुकी है। नौनिहाल बच्चो गर्भवती धात्री पुष्टाहार पशु आहार बनकर खुलेआम बाजारो, गांवो के गली-कूचो मे बेचा जा रहा है। अधिकांश केन्द्रों पर ताले लटक रहे है।
कार्यकत्री सुपरवाइजर समेत कार्यक्रम अधिकार नौनिहाल बच्चों के हको पर डाका डालने की जुगत में लगे हुए है। नौनिहाल बच्चो को संक्रामक रोगो से बचाने हेतु सर्व शिक्षा अभियान मे जोडने हेतु सरकार द्वारा बाल विकास परियोजना के तहत करोडों रुपये पानी की तरह बहाया जा रहा है, किन्तु जिला कार्यव्रहृम के अधिकारी लचर कार्यप्रणाली के चलते योजनाओ का सही व्रिहृयान्वयन नही हो पा रहा है।
गांवों के केन्द्र तक ले जाने हेतु बच्चों को केन्द्र सरकार द्वारा कार्यकत्रियों, सहायिकाओं की तैनाती की गई है तथा केन्द्रों को चेक करने की जिम्मेदारी सुपरवाइजरो को सौंपी गई है।
साथ ही सभी केन्द्र सी०डी०पी०ओ० के निगरानी में संचालित होती है किन्तु यह अधिकारी धन उगाही मे अधिक रुचि दिखा रहे है। नौनिहाल बच्चों गर्भवती धात्री महिलाओं को मिलने वाली वीडिंग फूड खुलेआम बाजारो मे बेंचकर धन का बंदरबाट किया जा रहा है। सभी केन्द्रो के लिए प्रतिमाह कागजों मे बीडिंग फूड खारिज किया जाता है।
परन्तु यहां वितरित न होकर पशुओं का आहार बना लिया जाता है। जिसे दूधिये २०० से ३०० रुपये प्रतिबोरी की तक खरीदकर पशुओं को खिला रहे है। मिड-डे-मील की तर्ज पर विगत सरकारों ने आंगनबाडी केन्द्रों पर आने वाले बच्चों को गरमा-गरम भोजन देने की योजना बनायी थी किन्तु वह योजना पूर्णतया ध्वस्त है। बाल विकास परियोजना द्वारा संचालित योजनाएं मात्र कागजों में दिखाई पडती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कटौती कर के भुगतान दिया गया

Posted on 19 January 2013 by admin

विकास खण्ड दूबेपुर अन्र्तगत ग्राम पंचायत भगवानपुर के मनरेगा के मजदूरो को एकाउन्टपेई चेक के द्वारा भुगतान विकास खण्ड द्वारा उपलब्ध कराया गया है । मनरेगा के मजदूर अजय कुमार, कर्मादेवी पत्नी सोभालाल, राजेन्द्र भारती आदि कई मजदूरो का मनरेगा के तहत ग्रामीण बैंक गुडमंडी सुलतानपुर में खाता खुलवाया गया है । उक्त मजदूर अपने पाये हुए चेक को खाते में लगाने के बाद ग्रामीण बैंक के द्वारा चेक की धनराशी से छब्बीस रुपये से लेकर सत्त्तावन रुपये तक की कटौती कर के भुगतान दिया गया है । इस कृत्य को लेकर मनरेगा मजदूरो में काफी आव्रहृोश व्याप्त है ।
ग्राम पंचायत भगवानपुर के ग्राम विकास अधिकारी का कहना है कि गुडमण्डी स्थित ग्रामीण बैंक के द्वारा ही यह कटौती की जा रही है जबकि अन्य शाखाओ की ग्रामीण बैंक द्वारा ऐेसी कटौती नही की गई है । यदि इस प्रकार की कटौती जारी रहेगी तो मनरेगा मे कार्य करने वालो का अकाल पड जायेगा । एरिया मैनेजर का कहना है कि यह समस्या काफी दिनो से व्याप्त है बैंक कर्रि्मयो के वेतन में भी कटौती हो गई  है और मनरेगा मजदूरो के भुगतान मे भी कटौती हो गई है इसकी वजह लखनउहृ क्षेत्राधिकार में कार्यकरने वालो के कारण हुआ है जिसकी लिखा पढी करके अवगत कराया जा चुका है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

८० लाख कीमत के कपड़े की बरामदगी के साथ ९ डकैतो को गिरफ्तार करने में सफलता

Posted on 18 January 2013 by admin

जिले की पुलिस ने तेइस दिन पूर्व हुए ८० लाख कीमत के कपड़े की बरामदगी के साथ ९ डकैतो को गिरफ्तार करने में सफलता पाने का दावा किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बीते २५ दिसम्बर को लखनउहृ से दो गाडियो से हैण्ड वर्क कपडे की गॉठ लेकर वाराणसी जा रहे थे तभी लखनउहृ वाराणसी राजमार्ग पर मिश्रपुर पुरैना पेट्रोल पम्प के पास दस अज्ञात डकैतो ने दोनो गाडियो को लूट लिया और दोनो वाहनो के चालको को बंधक बनाकर वाहन छोड दिया था।
इस घटना की प्राथमिकी थाना कोतवाली देहात मे धारा ३९५ भादवि के अन्तर्गत करायी गयी थी। इस मामले मे पुलिस अधीक्षक ने एसओजी टीम को लगाया था जिसमे उसी दिन टीम ने एक पिकप का माल लावारिस हालत मे पाया।
१६ जनवरी को पूरी टीम ने लखनउहृ के ठाकुरगंज स्थित मो० मीसम के घर व सहादतगंज स्थित दूसरे आवास पर छापा मारा। जिसमे पुलिस ने घटना मे प्र्रयुक्त कार, कपडा, महेन्द्रा पिकप बरामद किया। पुलिस ने दावा किया है कि बरामद कपडो की कीमत ८० लाख आंकी गई है। पुलिस ने लखनउहृ, बहराइच व गोडा जिले के नौ डकैतो तारिक, बबलू उर्फ कलीम, पार्थ शेखर प्रेम, बाउर उर्फ इस्तियाजअली, हिन्टू सिंह उर्फ राम सिंह, दिनेश कुमार गोस्वामी, इसहाक उर्फ गूजी, राजन सिंह व मोण् मीसम को गिरफतार कर जेल भेज दिया ।
पुलिस ने विवेचना से घटना मे शामिल बहराइच निवासी इस्माइल व गुडडू तथा साजिशकर्ता के रुप मे जितेन्द्र कुमार उर्फ राजे दुग्गल मोहित व फिदाअली उर्फ बाबू कोरियर सर्विस का नाम प्रकाश में आने पर धारा १२० के तहत मुकदमें में बढा लिया गया है
पुलिस ने बताया है कि पकडे गये डकैतो मे तारिक व इस्माइल पर कई आपराधिक मामले पहले से ही दर्ज है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

धांधली किये जाने के कारण किसान काफी परेशान

Posted on 18 January 2013 by admin

विकास खण्ड दूबेपुर अन्तर्गत न्याय पंचायत र्भाइं मे कोआपरेटिव  की तरफ से वितरण होने वाली यूरिया मे सहायक सचिव द्वारा धांधली किये जाने के कारण किसान काफी परेशान हो रहे है ।
सूत्रो के अनुसार यूरिया खाद का वितरण वृहस्पतिवार को हुआ जिसमे सहायक सचिव का कार्य कर रहे भाई निवासी जामिन अब्बास द्वारा घर से अपने चहेतो को पर्ची बनाकर उनके घर जाकर यूरिया का वितरण करा रहे है । जिस किसान के पास पर्ची होगी वही यूरिया पायेगा । अन्य किसानो को यूरिया मिलने मे काफी परेशानी उठानी पड रही है ।
किसानो का कहना है कि जब भी यूरिया कापरेटिव मे आती है चहेते लोगो के अलावा किसी को यूरिया नही मिलती है । यूरिया की खेप आने से पहले ही सौ से अधिक किसान वही इकठठा करके पर्ची वितरित कर दी जाती है । भाई गांव के बगल स्थित लौहर दक्षिण, डेहली गांवो मे भी घूम घूम कर यूरिया की पर्ची अपने चहेतो को वितरित करते हुए किसानो ने देखा जिस पर किसानो में काफी रोष व्याप्त है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in