Archive | सुलतानपुर

2 एस0ओ0 व 85 सिपाहियों को एसपी ने किया कार्यमुक्त

Posted on 26 March 2011 by admin

एसपी गोविन्द अग्रवाल ने जनपद के विभिन्न थानों पर तैनात 85 सिपाहियों को कार्यमुक्त कर दिया है।

इन सिपाहियों का स्थानान्तरण गैर जनपदों में हुआ है। पड़ोसी जनपद के मूल निवासी होने के कारण डीजीपी ने स्थानान्तरण के आदेश दिए थे। इसी कड़ी में धम्मौर थाना प्रभारी रहे टी0बी0 सिंह व गोसाईगञ्ज थानाध्यक्ष आर0के0 सिंह को कार्यमुक्त किया गया है।

दोनों पक्षों पर नए थानाध्यक्षों की तैनाती नहीं की गई है। एसपी गोविन्द अग्रवाल ने बताया है कि डीजीपी के आदेश के अनुपालन में पुलिस कर्मियों व थानाध्यक्षों को कार्यमुक्त किया गया है।

बड़े पैमाने पर सिपाहियों को कार्यमुक्त किए जाने से पुलिस बल की कमी हुई है लेकिन जल्द ही अन्य जनपदों से स्थानान्तरित पुलिस कर्मी आ जाएंगे। जिससे स्थिति सामान्य हो जाए

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मानव संसाधन मन्त्री का एस0एफ0आई0 ने फूंका पुतला

Posted on 26 March 2011 by admin

एस0एफ0आई0 ने मानव संसाधन मन्त्री कपिल सिब्बल के द्वारा बी0एच0यू0, आई0टी0 को, आई0आई0टी0 बनाने का एस0एफ0आई0 छात्र संगठन ने विरोध कर पुतला फूंका।

प्रदेश अध्यक्ष शंशाक पाण्डेय ने कहा कि मा0 कपिल सिब्बल द्वारा उठाया गया। यह कदम सिर्फ मुनाफाखोरी को जन्म देगी, जो कि पूरी तरह से छात्र विरोधी कदम है। जिलाध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह ने कहा कि देश में सरकारी कॉलेजों की संख्या बहुत कम है और जो कॉलेज हैं, उनमें भी सीटें इतनी कम है कि प्रत्येक छात्र िशक्षा को ग्रहण नहीं कर सकता है। ऐसे में आई0टी0 को बी0एच0यू0 से अलग करना छात्र विरोधी कदम है। कपिल सिब्बल जी को नये कालेजों को खुलवाना चाहिए। िशक्षा की गुणवत्ता की तरफ ध्यान देना चाहिए, जबकि ऐसा न करके उच्च शिक्षा मन्त्री मुनाफाखोरी में जुटे हुये हैं। इस तरह से संस्थान के विधेयक में संसोधन करना जो कि छात्र हित में न हो एस0एफ0आई0 ऐसे हर कदम को विरोध करती है। कार्यक्रम में सुमित प्रताप सिंह, महेश तिवारी, अमित सिंह, अतुल सोनी, अरविन्द पाल, हैप्पी, पंकज सिंह, अमित समेत दर्जन भर छात्र मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

रात्रि 10 बजे के बाद नहीं बजेंगे डी0जे0 और बैण्ड

Posted on 26 March 2011 by admin

नगर में बढ़ रहे ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन ने चेतते हुए शुक्रवार को नगर कोतवाली में डी0जे0, बैण्ड, होटल और मैरिजहाल को लेकर बैठक की गई। जिसमें नगर में बारातों में होने वाले ध्वनि प्रदूषण के रोकथाम एवं बारात में होने दुव्यवहारों के रोकथाम के लिए बैठक की गई। जिसमें पुलिस प्रशासन के अपर पुलिस अधीक्षक, सी0ओ0 सिटी, नगर कोतवाल मौजूद रहे।

आज नगर की आम जनता दिन-ब-दिन बढ़ रहे प्रदूषण से त्रस्त हो चुकी है। जिसका खामियाजा आज बच्चें, बूढ़ें और जवान सभी छेल रहे हैं। आज लोगों के बिमारियों में अपना सहयोग प्रदान कर रही ा यह समस्या लोगों को अपने जाल में फंसा चुकी हैं ा जिसको प्रशासन नज़र अन्दाज नहीं कर सकती है। जिसकों देखते हुए आज नगर कोतवाली में डी0जे0, बैण्ड और मैरिजहाल के मालिकों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने डी0जे0 और बैण्ड मालिकों को हिदायत दी है, कि आप सभी लोग रात में 10 बजे के बाद साउण्ड को तेज नहीं बजा सकते है। साथ ही वहीं हर्ष फायरिंग को लेकर भी सख्त हिदायत दी। साथ ही यह भी कहा कि अगर आप लोगों को साउण्ड बजाना है तो चार स्पीकर से अधिक नहीं बजा सकते हैं। वहीं मैरिज हाल और होटल व्यवसायी को भी सख्त हिदायत दी गई कि आप लोग भी जब बुकिंग ले तो अपने ग्राहकों से यह अवश्य पंूछ लें कि आप लोगों में कोZ बारात में बन्दूक, रिवाल्वर आदि को लाना और फायरिंग  करना वर्जित है और उन्हें बारातियों की बुकिंग करने का आदेश दिया। कोतवाली में की गई बैठक में नगर के सभी डी0जे0, बैण्ड, होटल और मैरिज हाल के व्यवसायी आदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विद्युत विभाग ने बारह लाख के बकायेदार राजकीय इण्टर कालेज का कनेक्शन काटा

Posted on 26 March 2011 by admin

•    परीक्षोपरान्त कापियों का कलेक्शन अन्धेरे में

विद्युत विभाग की डिक्टेटरिशप के चलते बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिका का एक मात्र संकलन केन्द्र  राजकीय इण्टर कालेज अन्धेरे में डूब गया और कालेज की विद्युत लाइन काट दी गई। कारण कालेज विद्युत विभाग का 12 लाख का बकायेदार है।

बताते चलें जिले में हाईस्कूल व इण्टर कालेज की बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का संकलन परीक्षोपरान्त राजकीय इण्टर कालेज में होता है। जहॉ पर लगभग 60 से 65 किमी0 तक के विद्यालयों की उत्तर पुस्तिकायें रात्रि के 09 बजे तक आती हैं ऐसे में विजली न रहने से कार्य बाधित हो रहा हैं। राजकीय इण्टर कालेज के प्राचार्य उमेश चन्द्र शुक्ला सक इस बाबत जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि आज तक कभी भी विजली का बिल नहीं भेजा गयां ऐस्ी दशा में बिजली के बिल का भुगतान नहीं हो पाया परन्तु आज जब उत्तर प्रदेश के  सबसे बड़े बोर्ड की परीक्षा हो रही है तो क्या अभी ही विद्युत कनेक्शन काटना था र्षोर्षो श्री शुक्ला ने बताया कि विद्यालय 50 हजार रू0 पार्ट टाइम जमा भी कर रहा है तब भी विद्युत अभियन्ता प्रभात कुमार मोगा  ने नहीं जमा किया। श्री मोगा किसी भी हालत में पचास प्रतिशत घनरािश से कम नहीं जमा करने की बात कर रहे हैं। श्री शुक्ला ने कहा कि विद्युत कनेक्शन  कटने के कारण कार्य बाधित हाने की बात जिलाधिकारी  से कर दी गई है। इस बारे में जब जिला विद्यालय निरीक्षक सी एल चौरसिया से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि एस डी एम से कहा गया है शीघ्र की कनेक्शन जुड़ जायेगा। विद्युत विभाग के आलाधिकारी की दबंगई व मनमानी कार्यशैली इस बात से चलती है कि जब किसी का विद्युत बिल का भ्रगतान दस कजार भी बाकी रहता है तो विभाग उसे आर सी जारी कर देता है तो उक्त विद्यालय के उपर जब 12 लाख का बकाया था तो आज तक विद्यालय को आर सी क्यों नहीं जारी किया गया तो आज जब परीक्षा चल रही तो कनेक्शन काटने का क्या प्रयोजन र्षोर्षो इस बारे में जब अधिशाशी अभियन्ता से बात करने की कोिशश दूरभाश से की गई तो सम्बन्ध स्थापित नहीं हो सका।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

खाद्य एवं रसद विभाग की दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

Posted on 19 March 2011 by admin

प्रदेश में पहली बार अपने आप में अनूठी कार्यशाला का आयोजन शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी की अध्यक्षता में  स्थानीय पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से दो दिवसीय प्रिशक्षण एवं प्रबन्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी डा0 पिंकी जोवेल ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का उद्घाटन किया।

कार्यशाला में जिलाधिकारी ने विभाग की कार्यप्रणाली के सम्बन्ध में प्रिशक्षित करते हुए प्रतिभागियों से की कि सभी लोग प्रिशक्षण प्राप्त करने के उपरान्त शासनादेशों का क्रियान्यवन ग्रामीण क्षेत्रों में सुनििश्चत करते हुए इसका व्यापक प्र्रचार- प्रसार करेेंगें। उनके द्वारा खाद्यान मानव की प्रथम आवश्कता बताते हुए अन्त्योदय एवं वी पी एल राशन कार्ड धारकों को इसकी उपलब्धता समयान्तर्गत कराने की अपेक्षा की गई। उन्होंने प्रतिभागियों की सवेन्दनाओं को जागृत करते हुए यह सुनििश्चत करने को कहा एवं सचेत किया कि प्रत्येक दशा में यह सुनििश्चत किया जाय कि अपात्र व्यक्ति योजनाओं का लाभ न ले सकें और पात्र लाभार्थी किसी भी दशा में  योजनाओं का लाभ प्राप्त करने से वंचित न रह सकें। इसके सुनििश्चयन में ग्राम प्रधान एवं पंचायत समिति के सदस्य तथा उचित दर विक्रेता महत्व पूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जो भी ग्राम प्रधान अथवा पंचायत प्रशासनिक समिति के सदस्य आज की कार्यशाला में उपस्थित  होकर प्रिशक्षण प्राप्त करना सुनििश्चत करें। साथ की कोई प्रतिभागी अपना सुझाव  अथवा समस्या कार्यशाला में रखना चाहें तो वह उसे लिखित रूप में प्रस्तुत करें, जिससे उसकी समीक्षा कर निराकरण कराया जा सके।

इस कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी जी राम,अपर जिलाधिकरी (प्रशासन) आई0 पी0 पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी , जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी विनोद सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी डी0 एन0 श्रीवास्तव , जिला पूर्ति अधिकारी बाराबंकी कुलवन्त सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी बस्ती विजय प्रभा, जिला पूर्ति अधिकारी छत्रपति साहू जी महराजनगर, जिला पूर्ति अधिकारी वी0 के0 श्रीवास्तव एवं उनके अधीनस्थ समस्त वरिश्ठ पूर्ति निरीक्षक,पूर्ति निरीक्षक एवं वरिश्ठ विपणन निरीक्षक, विपणन निरीक्षक, वरिश्ठ निरीक्षक विधिक वाट माप विज्ञान, डिपो प्रबन्धक, भारतीय खाद्य निगम, प्रबन्धक कर्मचारी कल्याण निगम इत्यादि अधिकारीगण प्रतिभागी के रूप में सम्मिलित हुए।

कार्यशाला के वििशश्ट अतिथि पीयूश खन्ना उपायुक्त  (खाद्य) फैजाबाद ने भी वितरण प्रणाली पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में राशन कार्ड का सत्यापन, जारी किए जाने की प्रक्रिया, खाद्यान, चीनी, मिट्टीके तेल की उठान, आवश्यक वस्तुओं का सत्यापन की जानकारी दी गई।

कार्यशाला के दूसरे दिन प्रोजेक्टर के माध्यम से लक्षित सार्वजमिक वितरण प्रणाली से सम्बन्धित शासनसदेशों एवं प्रबन्धन के विशय में प्रस्तुतिकरण किया गया। कार्यशाला के प्रथम दिवस में दिये गये प्रिशक्षण के बिन्दुओं पर प्रतिभागियों के मध्य पारस्परिक चर्चा एवं विचार- विमश्र किया गया। विचार- विमशZ के दौरान प्रतिभागियों द्वारा व्यक्त की गई जिज्ञासाओं के समसधान के सम्बन्ध में प्रचिलित शासनादेशों के प्रावधानों से प्रतिभागियों को अवगत कराया गया। अन्त में नारायण पपेट ग्रुप लखनउ ने कठपुतली शो के माध्यम से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के कार्यक्रमों का सफल मंचन किया। वििशश्ट अतिथि ने समस्त प्रतिभागियों के साथ कार्यशाला का सधन्यवाद समापन किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

इस्पात मन्त्री से कांग्रेसियों ने की कादीपुर क्षेत्र में प्लाण्ट लगाने की मांग

Posted on 14 March 2011 by admin

केन्द्रीय इस्पात राज्यमन्त्री बेनी प्रसाद वर्मा के जगदीशपुर आगमन पर कांग्रेस कमेटी के महामन्त्री श्रीनाथ वर्मा के साथ जिले के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भेण्टकर एक मांग पत्र   दिया जिसमें यह मांग की गई है कि सुलतानपुर संसदीय क्षेत्र के कादीपुर विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत दोस्तपुा अखण्ड नगर के बीच पड़ी उसर भूमि पर भी स्टील प्लाण्ट या अन्य कोई उद्योग लगाया जाय जिससें इस क्षेत्र में रहने वाले  पिछड वर्ग के लोगों को भी लाभ मिल सके। प्रतिनिधि मण्डल में श्रीनाथ वर्मा, आशिक हुसैन रिजवी, आलोक पारोलिया, रियाज प्रधान तथा अरूण जायसवाल आदि रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जगदीशपुर में 10 हजार करोड़ की लागत से स्थापित होगा स्टील व पावर प्लाण्ट- बेनी प्रसाद वर्मा

Posted on 14 March 2011 by admin

सुलतानपुर अमेठी लोकसभा क्षेत्र स्थित सेल यूनिट का निरीक्षण करने आये केन्द्रीय इस्पात राज्यमन्त्री बेनी प्रसाद वर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस प्लाण्ट पर दस हजार करोड़ रूपये की लागत से दो नई यूनिटें खर्च होगी। जिसमें पांच हजार करोड़ लागत से पावर प्लाण्ट एवं पांच हजार करोड़ की लागत से स्टील प्लाट स्थापित होगा। जो लगभग तीन वशZ में बनकर तैयार हो जायेगा।

केन्द्रीय इस्पात राज्यमन्त्री आज दोपहर सेल के महाप्रबन्धक आर0 के सिंघल, यूनिट महाप्रबन्धक हरेन्द्र प्रसाद सिंह तथा महानिदेशक एस0एन0सिंह के साथ जगदीशपुर में स्थित स्टील प्लाण्ट के कैम्पस में पहुंचे। जहॉ पर कांग्रेसियों एवं सेल के पदाधिकारियों ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया। सबसे पहले सभी ने सेल स्थित भगवान भोले नाथ के मन्दिर में जाकर पूजा अर्चना किया। उसके बाद निर्माणाधीन सेल यूनिट का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री वर्मा ने बताया कि इस्पात मन्त्रालय की ओर से सेल परिसर में आई टी. आई. केन्द्र खुलेगा। जिसमें गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के बच्चों को शिक्षा मिलेगी। प्लाण्ट के कर्मचारियों के लिए केन्द्रीय विद्यालय खोला जायेगा। सेल परिसर में एक हजार मेगावाट का पावर प्लाण्ट स्थापित होगा। जिससे उत्पादित बिजली का आधा उपयोग सेल में होगा तथा आधी बिजली पावर िग्रड को दी जायेगी। सेल में स्थापित इन प्लाण्टों की स्थापना से 4 हजार युवाअों को सीधे रोजगार मिलेगा।

राज्यमन्त्री ने कहा कि उत्तर-प्रदेश की मुख्यमन्त्री मायावती इस पद के लायक नहीं हैं तथा मुलायम सिंह यादव मुख्यमन्त्री की कुर्सी के पास पहुंचने के लायक नहीं है। मायावती और मुलायम के चरित्र को जनता जानती है। कांग्रेस महासचिव राहुल गान्धी बेदाग है। इन्हीं के नेतृत्व में उत्तर-प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। यदि कांग्रेस की सरकार आती है तो उसी दिन इस जिले का नाम राहुल नगर रख दिया जायेगा। यही नहीं जितने और जिलों का नाम उल्टा- पुल्टा रख दिया गया है सब का नाम बदला जायेगा। उन्होंने कहा कि उ0 प्र0 एवं बिहार ही ऐसा राज्य रहा है, जहॉ पर देश की आजादी का  नेतृत्व किया गया था। यहॉ पर बहुत सारे ऐसे महापुरूशों ने देश की आजादी में अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया था उनके नाम पर जिले का नामकरण किया जाना चाहिए था। मायावती जिले का नामकरण ऐसे लोंगों के नाम पर कर रहीं हैं जो मानसिक उत्पीड़न करती  है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

स्ंास्था द्वारा ठगी गई महिलाओं ने कोतवाली घेरा

Posted on 22 February 2011 by admin

सत्य सुकृति सामाजिक शैक्षिक सेवा संस्थान के अध्यक्ष कमल सिंह व केाशाध्यक्ष राधा विश्वकर्मा  के विरूद्व एफआईआर दर्ज कराने के लिये हजारों महिलाओं ने नगर कोतवाली का घेराव कर ं पीड़ित महिलाओं ने सी ओ सिटी िशव बहादुर प्रंसाद को  अपने ठगे जाने का प्रार्थना पत्र दिया।  उक्त संस्था की  महिलाओं का कहना है कि एक हजार जमा करने नर कहा गया कि यदि छ: माह के अन्दर चार और महिलाओं के द्वारा एक-एक हजार जमा करवा दोगी तो संस्था प्रति माह एक हजार रूपये भुगतान करती रहेगी तथा यदि छ: माह में चार सदस्यों को संस्था में नहीं जोड़ पाती हो तो छ:-छ: माह में तीन-तीन हजार  रूपये संस्था तुम्हें  भुगतान करती  रहेगी। पुलिस उपाधीक्षक नगर के सामने अपने ठगे जाने की लिखित तहरीर  हजारों महिलाओं ने दी। जिस पर सीओ सिटी का कहना है कि पुलिस  शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर पैसे का भुगतान कराने का प्रयास करेगी । महिलाओं का कहना था कि कमल सिंह व राधा विश्वकर्मा ने ठगी कर उनसे हजारों रूपयें ऐंठ लिये है। ज्ञात हो कि इसके पूर्व 14 फरवरी को भी महिलाओं ने कोतवाली का घेराव किए थी। जिस पर नगर कोतवाल ने अपनी जान छुड़ाने की भरपूर कोिशश करते हुए कहा था कि अभी नगर कोतवाली प्रभारी का पदभार ग्रहण किये कुछ ही दिन हुए हैं मुझे मौका दो मैं मामले को समझकर कार्यवाही  करेंगें।  उसी परिप्रेक्ष्य में आज सुबह करीब 10 बजे  से ही हजारों महिलाओ ने कोतवाली आकर घेरकर जानकारी  लेने पहुंच गई। इन लोगो का कहना था कि ठगी करने वाले लोगो पर जल्द से जल्द कार्यवाही हो। महिलाओं की भीड़ देख नगर कोतवाल को पसीना आ गया और उन्होंने मामले की जानकारी सीओसिटी को न्दी। सीओसिटी ने किसी तरह महिलाओं को समझाबुझा कर दुबारा प्रार्थना पत्र लिया और शीघ्र की आरोपी को  गिरफ्तार करने की बात कही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नये साल से रही अपराधों की धूम, पुलिस प्रशासन नििश्क्रय

Posted on 22 February 2011 by admin

पुलिस के लिए चुनौती बनीं ताबड़तोड़ वारदातें

31 जनवरी कोतवाली देहात के लहियाजलपापुर गांव में अल्पसंख्यक युवती के घर घुसकर लूट व सामूहिक दुराचार ।
4 फरवरी करौन्दीकला थाने के मेवपुर बरछौली गांव में दबंगों ने सरेआम दलित महिला की जमकर की पिटाई, सिर फोड़ा ।
5 फरवरी कूरेभार थाने के एकलखी गांव में दलित प्रधान के पुत्र धनीराम को दबंगों ने मारी गोली, गम्भीर ।
7 फरवरी कूरेभार थाने के धर्मदासपुर गांव में दलित युवक समेत दो की नृशंस हत्या ।
8 फरवरी दोस्तपुर थाने के संभारपुर गांव में दबंगों ने जमीन कब्जे के विवाद में युवती को ज़िन्दा जलाया ।
8 फरवरी कुड़वार थाने के लोधपुर गांव में सड़क किनारे मिला युवती व दुधमुंही बच्चे नृशंस हत्या कर फेंका गया ‘ाव ।

बीते छह महीने के दौरान हुई चेन स्नेचिगं की डेढ़ दर्जन वारदातों ने  महिलाओं और पुलिस का चैन छीन लिया । अलबत्ता पुलिस ने ज्यादातर मामलों को दर्ज नही किया, जो मामले दर्ज हुए उनमें एक का भी खुलासा नहीं हो सका। बीते छह सितम्बर के शहर के कोतवाली क्षेत्र के एमजीएस चौराहे से सब्जी लेकर जा रही एक महिला से मोटर साइकिल सवार तीन युवकों ने सोने की चेन छींन ली और फरार हो गए । कोतवाली नगर के शास्त्रीनगर मोहल्ले की पद्मा शर्मा बीते जुलाई माह में रिक्शे से बैंक जा रही थी । दिन दहाड़े मोटर साइकिल सवार दो युवकों ने बाधमण्डी के निकट उनकी सोने की चेन छींन ली और भाग निकले। शास्त्रीनगर मुहल्ला निवासी गुड़िया दो दिन पहले मन्दिर में दशZन के लिए गई थी, तभी बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे उसके गले से सोने की चेन छीनने लगे । युवती ने जब ‘ाोर मचाया तो युवक मौके से भाग निकले । कुछ घटनाओं को छोड़  ज्यादातर केस को पुलिस ने दर्ज नही किया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सुलतानपुर जर्नलिस्ट एशोसिएशन ने उठायी पत्रकार के पक्ष में आवाज

Posted on 22 February 2011 by admin

पुलिस लाइन में गेट नं0 2 के बन्द होने से पुलिस कालोनी निवासियों के साथ-साथ प्राथमिक विद्यालय करौन्दिया में बच्चों की मजबूरी वहां न जाने पर पत्रकार किशन पाठक ने गेट नं0 2 बन्द करवाने के जिम्मेदार आर0आई0 हजारी लाल के विरूद्ध खबर लगाने और पत्रकार के कार्यालय में घुसकर रायबरेली के  कथित एस0ओ0जी0 पुलिसवालों की पत्रकारों के साथ बद्तमीजी और फर्जी मुकदमें में फंसाने की धमकी  पर किशन पाठक के साथ हो रहे पुलिसिया साजिश के विरूद्ध सुलतानपुर जर्नलिस्ट एशोसिएशन के पदाधिकारियों ने एस0पी0 से वार्ता करके उन्हें न्याय दिलवाने की बात कही।  एसोशिएसन के अध्यक्ष  डा0 अवधेश ‘ाुक्ला, कोशाध्यक्ष जितेन्द्र श्रीवास्तव,  पदाधिकारी राकेश ‘ार्मा ने कहा कि अगर पुलिसिया उत्पीड़न पत्रकार के साथ नही बन्द हुआ तो सभी पत्रकारों को साथ मिलकर बड़ा आन्दोलन छेड़ा जायेगा । मामले को किशन पाठक व श्रीनाथ दूबे ने मुख्यमन्त्री, मानवाधिकार आयोग, डी0जी0पी0, भारतीय प्रेस परिशद अध्यक्ष, आई0जी0 तथा पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर को लिखित रूप से शिकायत की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in