Archive | सुलतानपुर

पूर्व मुख्य मंत्री के खिलाफ भाजपाईयों ने निकाला जुलूस, किया चक्का जाम

Posted on 19 July 2011 by admin

हिन्दू संगठन के विरूद्व कांगे्रसी नेता दिग्विजय सिंह द्वारा मुम्बई ब्लास्ट में सामिल होने की बात कहने पर जनपद के भाजपा एंव महिला मोर्चा के सदस्येां ने जुलूस निकाल कर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने रोड को जाम कर दिया जिससे घण्टों आवगमन बाधित रहा।

मुम्बई बलास्ट में जहां पूरा देश शोक सन्तब्ध हो गया, वही पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा  हिन्दू संगठन पर आक्षेप लगाना हिन्दुओं के दुख केा और गहरा कर दिया। श्री सिंह के खिलाफ आज जनपद में भाजपा, भाजियूमो तथा भाजपा महिला मेार्चा के सदस्यों ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ नारे लगाते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गेट के सामने घण्टों रोड को जाम कर रखा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

व्यापारियों ने सीपी टैक्स न लगाये जाने की मांग

Posted on 17 July 2011 by admin

संयुक्त व्यापार मण्डल के केन्द्रीय महामन्त्री ने जिला पंचायत अध्यक्ष सीताराम वर्मा को ज्ञापन देकर सीपी टैक्स न लगाने की मांग की है। केन्द्रीय महामन्त्री ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्र के व्यापारियों से 3 प्रतिशत विभव और सम्पत्ति लेने का प्रस्ताव जिला पंचायत की बैठक के एजेंडे में है। जिससे गांव व कस्बा का उद्योग व्यापार चैपट है। ग्रांमीण व्यवसाई पहले से ही जिला पंचायत को प्रतिदिन तहबजारी व दुकान की वार्षिक लाइसेन्स शुल्क देते आ रहे हंै। ऐसे में उनपर सीपी टैक्स लगाना न्याय संगत नही होगा । उन्हेाने कहा कि वैट व मंहगाई की मार ने पहले ही व्यापारियों की कमर तेाड दी है। इनकम टैक्स, सेल्स टैक्स के अलावा भी और अन्य प्रकार के टैक्स देने पड़ रहे हंै। परन्तु इस चुनावी वर्ष में टैक्स पर टैक्स लगने से सरकार की छवि खराब होगी, जिसे व्यापारी बरदास्त नही करेंगे।

उक्त मौके पर उपस्थित व्यापारी सुनील वर्मा पवन अग्रहरि, राज नरायण तिवारी, रमाश्ंाकर, झिनकू सिंह, कमरूद्दीन,रामरूप केारी, बलराम अग्रहरि, सर्वेश गुप्ता, दीपक दूबे, बब्लू सिंह आदि ने जिला पंचायत अध्यक्ष से तत्काल हस्तपक्षेप  कर सीपी टैक्स न लगाने  की गुहार की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

थाना दिवस बना दिखावा

Posted on 17 July 2011 by admin

जयसिंहपुर, थाना दिवस मात्र दिखावा बन कर रह गया है। गंाव से पीड़ित चल कर यह उम्मीद लेकर  थाने आता है कि अधिकारियों की देख रेख में उसकी समस्या का निदान तुरन्त हो जायेगा,परन्तु अधिकतर फरियादियों को निराशा ही हाथ लगती है। आज थाना दिवस में   थाना जयसिंहपुर  तथा गोसाईगंजमें आयेे  16 मामले आये।जिसमंे मात्र तीन ही मामले सुलझ पाये।शेष मामले वैसे के वैसे रह गये।विभागी अधिकारी व लेखपाल अपने अपने कोरम पूरे कर बस्ते गाडी में बांध चलते बने।

मिशाल के तौर पर 25 वर्षो से बन्द पडे़ रास्ते ख्ुालवाने के लिये गाटा संख्या 62 जो कि चकमार्ग के रूप मे अभिलेखो में दर्ज है उसे ख्ुालवाने के लिये सालिकराम शुक्ल, कृष्णकुमार शुक्ल सुत राम लखन शुक्ल निवासी बौरहा का पूरा बरौसा ने अपनी आराजी भूमि गाटा संख्या 63 पर बतौर काबिज रह कर खेत की बुआई करता चला आ रहा है। जिसे नापने के लिये जिलाधिकारी समेत विभागीय अधिकारी एसडीएम कानूनगो केा  निर्देश दिया गया कि मामले केा लेखपाल मौके पर जाकर निस्तारण करें। व्यक्तिगत मामला न हेाने के कारण हल्का लेखपाल हल्के में लेते हुए मामला पीछे छोड दिया है,क्यू कि मामला धनउगाही का है आखिर कहां से मिलेगा पैसा, कौन देगा पैसा, बस पैसा ही कार्य करवा रहा है लोगो का मानना है कि पैसे मिलने वाले कार्यो से तो किसी तरह फुर्सत नही मिलती तो बिना पैसे के सरकारी कार्य कैसे किया जाय। मुंह लगे पैसे के खूनी कलमंे,मोटरसाइकिल अब चलने लायक नही रह गयी है। विभाग का सारा दारोमदार निचले स्तर से लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार,एसडीएम समेत आला अधिकारी के जिम्मे है, उनको माया सरकार के दावों का पता नही है कि क्या जनता, सरकार  को पुनः अपने दावों को दुहराने का मौका उन्हें देगी या फिर अधिकारी उनके आदेशो को पालन कराने में किस तरह कार्य करेेगे। यह तो आने वाला समय ही बतायेगा। विभागीय उदासीनता के चलते भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर पहुॅच गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सीडीपीओ की मनमानी, पड़ा भारी

Posted on 17 July 2011 by admin

दूवेपुर सीडीपीओ की मनमानी करना उस समय भारी पड़ गया जब उसी के मातहत काम करने वाली मुख्य सेविकाओं ने विरोध कर मुख्य विकास अधिकारी को लिखित शिकायत साक्ष्यों के साथ किया। मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव ने मामले की गम्भीरता समझते हुए सीडीपीओ का वेतन तत्काल प्रभाव से अन्तिम आदेश तक रोक दिया।

मुख्य सेविकाओं की शिकायत है कि सीडीपीओं  उनका  मानसिक उत्पीड़न करती हैं और  आये दिन क्षेत्र परिवर्तन करती रहती हैं। सीडीओ को साक्ष्यों के साथ अवगत कराते हुए बताया कि ब्लाक दूवेपुर में  सीडीपीओ को कार्यभार संभाले मात्र 21 माह हुए और उन्होंने उनका क्षेत्र परिवर्तन 14 बार किया है। क्षेत्र के केन्द्रों का दौरा करने के बाद की गयी शिकायतों पर ध्यान नहीं देती हैं। मुख्यसेविका  तारा सिंह के द्वारा आॅगनवाड़ी केन्द्र बहरौली के खिलाफ कार्यवाही न करना तथा आॅगनबाड़ी कार्यकर्ती केशपुत्री के पति के द्वारा अपमान करना, शिकायत करने पर कोई कार्यवाही न करना,  महामाया योजना के अन्तर्गत  लाभान्वित को एफडी का वितरण कार्यालय  से न करके निवास स्थान से करना, कार्यालय पर उपस्थिती मुख्यसेविकाओं का सोमवार एवं शुक्रवार को होना है ,शेष दिन क्षेत्र में रहने को है परन्तु उन्हें प्रतिदिन कार्यालय पर उपस्थित होने का फरमान जारी करना और न आने पर अनुपस्थित करना, बाल पुष्टाहार को बाॅटने के पहले  व महामाया योजना की एफडी का वितरण  के लिए अनुचित सुविधा शुल्क के लिए दबाव डालना आदि रहा है। सुविधा शुल्क न देने के कारण  ही 15 जून से आया उस ेअब तक उनके क्षेत्रों के केन्द्रों का बाल पुष्टाहार न बाॅटना प्रमुख रहा है। मुख्य सेविेकाओं का आरोप यह भी रहा कि सीडीपीओ उनके साथ जातिगत  भेदभाव रखती हैं। इसी कारण सीडीपीओ ने अनुसूचित जाति की ही मुख्यसेविकाओं के केन्द्रों पर ही बाल पुष्टाहार का वितरण करवाया है। उक्त शिकायतों को सीडीओ ने गम्भीरता पूर्वक विचार करते हुए सीडीपीओ दूबेपुर का वेतन तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेश तक रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कागजों पर सिमटा डेढ लाख पौधे

Posted on 14 July 2011 by admin

पूर्व प्रधान के कार्य की समीक्षा, जिला विकास अधिकारी की जांच मंे हुआ खुलासा

पर्यावरण को हरा भरा रखने के लिये विभाग ग्राम पंचायतों में लगभग डेढ हजार पौधे जरूर लगवाये लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से सही देख रेख न होने से सब नष्ट हो गये है। सरकार की ट्रीगार्ड योजना को सफल बनाने के लिये ईट का घेरा बनाकर सुरक्षित रखने के लिये कई जतन किये गये थे, बावजूद एक भी पौधा जीवित नही रहा। पौध रोपड़ के नाम पर सरकारी धनों के सही क्रियान्वयन का खुलासा विभागीय जांच के दौरान हुआ।

दूबेपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत बैजापुर की पूर्व प्रधान सुमन (सोभा यादव) 2008-09 मंे काली मन्दिर के तालाब के भीटे और गांव को मुख्य मार्ग से जोडने वाला सम्पर्क मार्ग के किनारे लगभग डेढ़ हजार पौधे लगवाये थे, पौधों की सुरक्षा के लिये एक माली रखा जिसकी देख रेख में पौधे सुरक्षित रहें, इसके बचाव के लिये ट्री गार्ड की व्यवस्था बनाकर घेरा गया था। जिसका धरातल पर न तो पौधे दिखाई दिये और न ही टीगार्ड का घेरा, इसके लिये प्रधान और गाव पंचायत के अधिकारी ने इस कार्य को पूरा करने के लिये सरकार द्वारा चलाये जाने वाले योजना से डेढ लाख रूपये खर्च किये। बताते चले कि माली पौधों  को सूखने से बचाने के लिये लगातार सिर्फ कागजों पर सिचाई कर प्रतिमाह की दर से विभाग से भुगतान लेता रहा और विभाग भी अपना कार्य विना जाचंे परखे बडी तन्मयता से कर दिया। पूर्व मंे हुई शिकायत के दौरान जिला विकास अधिकारी शिवनरायण विकास के कार्य का कुशल आड़िट करने पहुंचे तो रिकार्ड में जिन स्थानों पर प्रधान ने पौध रोपड कर दर्शाया गया था वहां पर समतल भूमि देखकर अधिकारी का माथा ठनक सा गया। न तो वहां पर पौधे ही मिले और न ही यह कोई बताने वाला कि यहा कोई पौधा लगाया गया था।

इन्सेट- गावं जाकर पता चला कि न तो पौधे लगे और न पौधे की सुखी लकडिया। ट्री गार्ड के घेरों का भी पता नही, मान भी लिया जाय तो पौध रोपड हुआ भी था, लेकिन सोचने की बात यह है कि ढेड हजार में 25 प्रतिशत भी बृक्ष नही दिखे, तो सवाल यह है माली को बेतन किस लिये दिया गया, जिसका काम पौधो की देख रेख करना ही था। जिला विकास अधिकारी शिवनरायण ने आखिर माना कि कार्य न होने की पुष्टि पायी गयी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

दलित युवती के साथ सामूहिक बलात्कार

Posted on 14 July 2011 by admin

कुडवार थाना अन्तर्गत ग्राम सुरजीपुर मंे एक दलित युवती को दवंगो ने बंधक बनाकर तीन दिन तक सामूहिक बलात्कार किया। किसी तरह दलित युवती भाग कर गावं के लोगो के सहयोग से थाना कुडवार पहुंची। जहंा पर पुलिस ने सक्रियता के चलते मामले को संज्ञान में लिया। सूचना पाने पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक गोबिन्द अग्रवाल मौके पर पहुंचे।

प्राप्त सूचना के अनुसार मुंशी गंज थाना क्षेत्र के पनियार गांव के एक दलित युवती को तीन लोगों ने जबरन बंधक बनाकर लगातार तीन दिन तक सामूहिक बलात्कार किया। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि सरकौड़ा गावं के मलखान सिंह पुत्र सूर्यभान सिंह एंव सजंय सिंह तथा दो और अज्ञात लोगों ने दलित युवती के साथ बलात्कार करने के बाद उसे बेचने के फिराक में थे। युवती किसी तरह गांव के सहयोग से निकलकर कुडवार थाने पर पहुंची। दलित युवती के पिता ने मुंशीगंज थाने पर अपने पुत्री की गुमशुदगी की तहरीर भी दी थी। युवती द्वारा बताये गये लोगो की पुलिस धरपड जारी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सर्वजन हिताय सर्वजन हिताय पर पानी फेर रहे उन्हीं के मातहत अधिकारी

Posted on 13 July 2011 by admin

सर्वजन हिताय सर्वजन हिताय का दम्भ भरने वाली बसपा सरकार नौकरशाही के भ्रष्टाचार की मकड़जाल में उलझ कर रह गयी है। स्वार्थ के वशीभूत सफेदपोश नेता, भ्रष्ट प्रशानिक अधिकारी व कर्मचारी नियमों को ताक पर रख धन उगाही में मस्त हैं। ऐसे में निर्बल असहाय परिवार न्याय के लिए दर-दर की ठोकरे खा रक्त का आॅसू बहा रहा है जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। गौरतलब हो कि नौकरशाही व्यवस्था के चलते बसपा सरकार में भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा पर है। विकास मद में व्यय होने वाला धन कागजी घोड़ा दौड़ा भ्रष्ट अधिकारी, कर्मचारी व सफेदपोश नेता धन का बन्दर बाॅट करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रखा है। गाॅवों  में हरियाली व शुद्ध वातावरण बनाने के उद्देश्य से प्रति वर्ष करोड़ों रूपया केन्द्र व सरकार व्यय करती है परन्तु परिणाम आज तक वहीं ठाक के तीन पात वाली कहानी चरित्रार्थ हुई है। चैरसिया समाज के नेता राम शंकर चैरसिया ने भ्रष्ट अफसर शाही पर आरोप लगाते हुए कहा है कि बसपा सरकार के द्वारा सर्वजन हिताय सर्वजन हिताय के नारे को उसी के मातहत कार्य करने वाले विभागीय अधिकारी व कर्मचारी ही उनकी सरकार को बदनाम कर रहे हैं। पुलिस विभाग पर टिप्पणी करते हुए श्री चैरसिया ने कहा है कि प्रदेश सरकार के मंशानुसार पुलिस अधीक्षक गोबिन्द अग्रवाल ने अपराध पर अंकुश लगाने का जो बीड़़ा उठाया है ,उनके अधीनस्थ पुलिस कर्मी उनके मंसूबे पर पानी फेर रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सड़क में लाखों की हेरा-फेरी, विभाग ने लगाया वैरियर

Posted on 13 July 2011 by admin

मानक के विपरीत हुआ सड़क का निर्माण

photo-nप्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना  में लूट खशोट का धन्धा बडे़ पैमाने पर किया गया जिसमें विभागीय अधिकारियों के अलावा ठेकेदार तथा बसपा सरकार के जनपद के विधायक एवं मंत्री का भी योगदान रहा है।  अगस्त 2010 में निर्मित सड़क अपनी वजूद, निर्धारित समय सीमा के पहले ही खोने के कगार पर है। जिसके लिए विभाग ने अपनी कमी छुपाने लिए सड़क पर नो इण्ट्री का बोर्ड तथा वैरियर लगाकर अच्छा खाशा बन्दोबस्त कर रखा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत द्वारा प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत एनएच-56 से (लिंकरोड दोमुहाॅ) सुलतानपुर सिटी तक लगभग 8 किलोमीटर की सड़क का चैड़ीकरण एवं उच्चीेकरण का कार्य कार्यदायी संस्था अधिशाषी अभियन्ता पीएमजीएसवाई खण्ड -2 लोक निर्माण विभाग सुलतानपुर ने देकेदार मे0 पूर्वाचल कान्सट्रक्शन कम्पनी के माध्यम से कराया गया। जिसकी लागत 349.90 लाख रूपये विभाग द्वारा अवमुक्त किया गया।उक्त सड़क का निर्माण कार्य 16 अक्टूबर 2009 से प्रारम्भ होकर दिनांे 15 अगस्त 2010 को समाप्त हुआ। सड़क की गारण्टी सड़क बनने के बाद 5 वर्ष बताई गयी। परन्तु एक वर्ष भी नही बीता कि सड़क में जगी-जगह गड्ढे हो गये तथा कई जगह उसमें दरारें पड़ गयी। जिसकी खबर समाचार पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी को अवगत भी कराया गया था। सड़क के घटिया निर्माण कराने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही तो नहीं हुई, हाॅ एक कार्य अवश्य यह हुआ कि स़ड़क के प्रवेश द्वार पर विभाग नेे ’भारी वाहन प्रवेश वर्जित’  का बोर्ड तथा सड़क पर वैरियर लगा दिया।

यही नहीं सड़क के निर्माण के दौरान बधान की मिट्टी का कार्य, गुरम का कार्य, पत्थर का चूरा, तथा डामरी का कार्य भी मानक के अनुरूप नहीं कराया गया।सड़क की मोटाई में भी कोताही की गयी। सड़क पर भारी वाहन का प्रवेश वर्जित का बोर्ड  ही नहीं लगा परन्तु सड़क के ऊपर   विभाग ने वेरी केटिंग कर रखा है जिससे वहाॅ के निवासियों को भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। दो मुॅहा से सुलतानपुर सिटी की तरफ के गाॅव बेला सदा, शंकर गढ़, सोनबरसा, पखरौली गाॅव, परउपुर तथा सैंकड़ों गाॅव के लोग प्रभावित हैं। शादी विवाह का मौका हो या मकान बनाने के लिए सामान ले जाना हो सभी को बाई पास घूमकर लगभग 5 किलामीटर घूमकर जाना पड़ता है। ग्रामीणें की शिकायत पर जब अधिशाषी अभियन्ता पीएमजीएसवाई खण्ड-2लोक निर्माण से बात की गयी तो उन्होनें बताया कि जो सड़कों पर दरारें आ गयी हैं उसे ठेकेदार की सिक्यारिटी के रूप में  जमा 10 प्रतिशत की राशि से बनवा दिया जायेगा तथा शीघ्र ही सड़क पर लगे वैरियर को जून तक  हटवा दिया जायेगा। परन्तु अब भी ग्रामीणों की समस्या जस की तस बनी हुई है और सड़क का वैरियर नहीं हटाया गया जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अमहट मण्डी में वर्षों से बन्द विश्रामालय

Posted on 09 July 2011 by admin

मामला कृषि मण्डी अमहट के व्यवसायी  एवं किसानों के लिए बनाया गया  विश्रामालय

उ0प्र0 सरकार की मुखिया हमेशा किसानों की हित की बात करते करते थक चुकी हंै, लेकिन अधिकारी उनके आदेशों को धक्का मार सरकारी सम्पत्ति गिरवीं रखने में कोई कोर कसर नही कर रहे है। अब तो विभाग भी अपने सामान की सुरक्षा करने में विफल हो चुका है।

जनपदीय कृषि मण्डी अमहट में सरकार द्वारा किसानो व व्यापारियों की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए व्यापारी विश्रामालय बना कर उनके ठहरने व आराम करने की सुविधा के लिये भवन तो बनवा है, किन्तु मण्डी विभाग ने लगभग 10 वर्षो  बाद भी आज तक ताला लगा रखा  है। विश्राम के लिये जनपदीय मण्डी व्यापारी अध्यक्ष द्वारा पूर्व में कई वार सम्बन्धित अधिकारी से उक्त भवन को खुलवाने की मांग की  परन्तु आज तक दूर दराज से आयेे व्यापारी पानी पीने तथा पसीने सुखाने के लिये छाॅव की तलाश में भटक रहे हैं।

मण्डी सचिव को  लिखित शिकायती पत्र में मण्डी के व्यवसायी लईया ट्रेडिंग कम्पनी के मालिक ने दर्जनो मण्डी व्यापारी सहित कहा है कि पूर्व में  तथा आज तक कई बार सम्बन्धित अधिकारी को इस आशय से प्रार्थना पत्र दिया गया था कि सरकार द्वारा निर्मित विश्रामालय मण्डी व्यापारियो केा आराम करने, पीने के पानी की असुविधा तथा पसीना पोछने के लिये छावं की जगह को खुलवाया जाय परन्तु आल तक उनकी बातों पर ध्याान नहीं दिया गया। जनपद की मुख्यालय मण्डी में किसानो,व्यापारियो तथा स्थाई व्यवसायिओं के उठने बैठने,तथा शुद्ध पानी पीने की अव्यवस्थाओ का अम्बार लगा है। भवनों की स्थिती जर्जर हो चुकी है, कुर्सी, पंखा, बैठने के लिये दरी आदि सामान अधिकारी व कर्मचारी की मिलीभगत से विकवा दिया गया है। अगर ऐसी स्थिति मण्डी की बनी रही तो वह दिन दूर नही कि मण्डी के भवन व विभाग के कार्यालय  तक को विक्री कर अधिकारी फरार हो जायेगें, उक्त व्यापारियो ने बताया कि विभाग के पंखे, कुर्सी पानी की टोटी, बैठने की दरी, तथा हवादार कमरे किसी और के गिरफ्त में चलेे गये। विभाग के तेज तर्रार मण्डी सचिव इन सभी असुविधाओं पर किसानो की हित की थोडी सी भी छान बीन करे तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा, और व्यवसायी तथा स्थायी व्यापारी भी सरकार की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। उक्त मण्डी व्यापारी अध्यक्ष ने कहा है कि यदि हमारी बातों ं को नहीं माना गया तो सभी व्यापारी मिलकर  शीध्र आन्दोलन की राह पर चले जायेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

शिक्षा विभाग बेखौफ, कुकुरमुत्तों की तरह पनप रहीं हंै नर्सरियां

Posted on 09 July 2011 by admin

बच्चो को शिक्षा का सही अमलीजामा पहनाने का दे रहे झूठा प्रलोभन

बच्चांे के जीवन संवारने में शहर से लेकर बरसाती मेढक की तरह निकल  रहे मौसमी विद्यालय बच्चों के भविष्य सुधारने का जिम्मा ले रहे है। उच्च शिक्षा का बहाना बताकर कर अविभावको केा गुमराह करने में कोई कोर कसर नही बाकी कर रहे हैं। शिक्षा विभाग द्वारा प्राथमिक वि़द्यालयों में छोटे खिलौन व व्यायाम के उपकरण होना, शिक्षा ग्रहंण करने के लिये छत, पीने के पानी, खेलने व कूदने के लिये खाडी पडी जमीन, आदि प्रमुख सुविधा सिर्फ कागजो के घोषणा पत्र पर तो दिखाई देता है लेकिन सच्चाई जाकर देखने से कुछ और ही बयां कर रहा है। जिसके लिये जिले के शिक्षा विभाग के अधिकारी पूर्ण रूप से अनभिज्ञ दिखाई पड रहे है।

बताते चले कि ब्लाक जयसिंहपुर मंे इन दिनो बच्चो को अपने लुभाने के लिये अविभावको केा तरह तरह के शिक्षा समन्धी सुविधाओं की बात घर-घर जाकर बता रहे है परन्तु सच्चाई इसके विल्कुल विपरीत है। विद्यालय जाने पर अविभावक अपने को ठगा सा महसूस करते है, कारण कि कुछ विद्यालयो के प्रवन्धक, प्रधानाचार्य एवं शिक्षक शिक्षिकायें अपने साथ विद्यालय के प्रवेश फार्म, रसीद बुक, साथ लेकर चलते है और बच्चो के घर पर ही अपने विद्यालय का प्रवेश फार्म भर कर रसीद काट देते है। कुछ अविभावकों ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि यदि विद्यालय जाने पर अपने साथ हुई धोखाधडी की बात करके पैसा वापस मांगते है तो उनके साथ बदसलूकी करके उन्हे भगा दिया जाता है। क्षेत्र में जयसिंहपुर विरसिहपुर कालीगंज, भटमई, दियरा, आदि प्रमुख बाजारों में बिना मान्यता के कई ऐसे वि़द्यालय चल रहे है जो बिना शिक्षा विभाग के मान्यता  प्राप्त हैं बस मात्र रजिस्ट्रेशन आफिस से समिति का रजिस्ट्रेशन ही करवायें हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in