दलित युवती के साथ सामूहिक बलात्कार

Posted on 14 July 2011 by admin

कुडवार थाना अन्तर्गत ग्राम सुरजीपुर मंे एक दलित युवती को दवंगो ने बंधक बनाकर तीन दिन तक सामूहिक बलात्कार किया। किसी तरह दलित युवती भाग कर गावं के लोगो के सहयोग से थाना कुडवार पहुंची। जहंा पर पुलिस ने सक्रियता के चलते मामले को संज्ञान में लिया। सूचना पाने पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक गोबिन्द अग्रवाल मौके पर पहुंचे।

प्राप्त सूचना के अनुसार मुंशी गंज थाना क्षेत्र के पनियार गांव के एक दलित युवती को तीन लोगों ने जबरन बंधक बनाकर लगातार तीन दिन तक सामूहिक बलात्कार किया। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि सरकौड़ा गावं के मलखान सिंह पुत्र सूर्यभान सिंह एंव सजंय सिंह तथा दो और अज्ञात लोगों ने दलित युवती के साथ बलात्कार करने के बाद उसे बेचने के फिराक में थे। युवती किसी तरह गांव के सहयोग से निकलकर कुडवार थाने पर पहुंची। दलित युवती के पिता ने मुंशीगंज थाने पर अपने पुत्री की गुमशुदगी की तहरीर भी दी थी। युवती द्वारा बताये गये लोगो की पुलिस धरपड जारी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in