Archive | सुलतानपुर

प्रिया साफ्ट कार्यशाला का आयोजन

Posted on 27 July 2011 by admin

पंचायतराज विभाग के अन्तर्गत सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान एंव प्रिया साफ्ट की कार्यशाला का आयोजन उप निदेशक मण्डल फैजाबाद ने जिला पंचायतराज अधिकारी की उपस्थिती में किया गया है। जिसमें उप निदेशक पंचायत फैजाबाद मण्डल द्वारा कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करवाने के लिये निर्देश दिया है।
बैठक में जिला पंचायतराज अधिकारी परवेज आलम खां समेत उनके समस्त सहायक विकास अधिकारी, व पचंायत सचिव, ग्राम पंचायत अधिकारी,ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित रहे, कर्मचारियों की उपस्थिति में यह निर्णय लिया गया कि उप निदेशक पंचायत फैजाबाद मण्डल केे आगामी 30 सितम्बर को जनपद के समस्त स्कूलों में विशेष रूप से प्रिया साफ्ट के अन्तर्गत किस प्रकार आन लाइन फीड़िग करवायी जायेगी के सम्बनध में  विस्तार से आन लाइन इन्ट्री कराकर समझाया गया तथा सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत व्यक्गित, स्कूल तथा आंगनवाडी शौचालय के सम्बन्ध में जिला पंचायत राज अधिकारी व उपस्थिति कर्मचारियों की सहमति में निर्णय लिया गया कि 30 सितम्बर को जनपद के समस्त स्कूल तथा आगंनवाडी शौंचालय, टाइल्स,छत,वासवेसिन सहित कार्य पूर्ण हो जाने चाहिये, और जिला पंचायतराज अधिकारी को जारी निर्देश मंे यह कहा गया कि सभी सफाई कर्मी से नियमित सफाई का कार्य लिया जाय। अन्त में अपने निर्देश में कहा कि जनपद के सभी परिवार रजिष्टर को पूर्ण कर कैश बुक व कार्यपूर्ति प्रमाण पत्र रजिस्टर पर ही बनवायें जाय।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आयुक्त लेगें जनपद के अधिकारियों की क्लास

Posted on 27 July 2011 by admin

आयुक्त फैजाबाद मण्डल के पुलिस उप महानिरीक्षक फैजाबाद परिक्षेत्र के निम्न जनपदों को संयुक्त भ्रमण कर अपने कार्यक्रमों में उप महानिरीक्षक फैजाबाद 27.7.2011 को जनपद सुल्तानपुर के भ्रमण कर जनकारी प्राप्त करेगे।

जारी विज्ञप्ति में अनुसार प्रातः 10 बजे फैजाबाद पुलिस उप महानिरीक्षक मण्डल, फैजाबाद से चलकर 11.00 बजे सुल्तानपुर पहुंचेगे। उसके उपरान्त शान्ति व्यवस्था के तहत सम्बन्धित अधिकारियों में सीडीओ,एडीएम व जन प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त बैठक कर योजनाओ के बारे में उन्हे सम्बोधित करेंगे। उसके बाद 12.00 बजे मध्यान्ह में विकास कार्यो से जुडे नवीन प्रर्थिमिकता कार्यक्रमो की मुख्य मन्त्री द्वारा निर्देशित जानकारी देते हुए अधिकारियों के साथ बैठक कर अवगत करायेगें, इसके बाद पुलिस महा निरीक्षक द्वारा पुलिस अधिकारियों के साथ कानून एंव व्यवस्था आदि विषयों पर बैठक कर 2.00 बजे के पश्चात सुल्तानपुर से समय 3.00 बजे नये जनपद छत्रपति शाहूजी महाराज नगर के लिये प्रस्थान करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कमिश्नर के आदेश मंे फेरबदल, एसडीएम की शह पर बेघर हुए गरीब

Posted on 25 July 2011 by admin

माया सरकार को और बदनाम करने में भू-राजस्व अधिकारी एसडीएम के खेलों पर से  पर्दा दिनो दिन उठता नजर आ रहा है। कमिश्नर फैजाबाद के 23 मई के आदेश को धता बता एसडीएम जयसिंहपुर प्रभावित क्षेत्रफल की मौके पर जाकर नाप कर वादी के जमीन का सीमांकन किया जाय। जिस पर न्यायलय फैजाबाद के आदेश को निरस्त कर सारे तथ्यों को छुपाने तथा राजस्व निरीक्षक को मोहरा बना गरीब की संक्रमणीय भूमि पर गांव प्रधान से सांठ गांठ कर उनके मददगारों के साथ संक्रमणीय भूमि पर कब्जा करा कर, सरकार व जिला प्रशासन को सरेआम बदनाम कर डाला। जिसका खुलासा 25.जुलाई.2011 को वादी द्वारा जिलाधिकारी को दिये गये पत्र से हुआ ।

मामला जयसिंहपुर ब्लाक के कोल्हुआमऊ निवासी अयोध्या प्रसाद तिवारी सुत रामलखन तिवारी,परगना बरौसा का ह,ै  जिसने जिलाधिकारी को दिये  गये शिकायती पत्र में लिखा है कि विपक्षी गांव प्रधान है व उनके मदद मंे अबैध रूप से कर्मचारी मिलकर मेरी ही भूमिधरी जमीन  जिसका गाटा संख्या 3833 से चल कर गाटा संख्या 3844 तक है। जिसमे  सिर्फ 3835 को छोडकर कुल मिलाकर गाटा संख्या 11 है जिन खातों पर लगातार पूर्व से ही कब्जा करता चला आ रहा है। जिस पर पूर्व में रहे एसडीएम ने उक्त भूमि की आराजी पर धारा 41 के अन्तर्गत सीमा द्योतक चिन्ह लगाकर कब्जा करा दिया गया। विपक्षी अपने धनबल के चलते कमिश्नर फैजाबाद ने उक्त संक्रमणीय भूमि को  हथियाने की नियत से अपील दायर किया था जिस पर फैजाबाद न्यायालय ने अपील को निरस्त करते हुए जमीन को उक्त के हक मे कर दिया। जिलाधिकारी को लिखित शिकायती पत्र में श्री तिवारी ने आरोप लगाया है कि कुलदीप नारायण, प्रकाश नारायण, जयनारायण, राजनारायण,सत्यनारायण,सूर्य नारायण सुत स्व0 रामअधार निवासी कोल्हुआमउ उक्त भूमि पर कब्जा कर लिया, अन्याय पूर्वक विभाग के अधिकारी एस0डी0एम से मिलकर फैजाबाद न्यायालय के आदेश केा ही अबैध करार दे उसे निरस्त करते हुए, एक मौखिक अपना आदेश जारी कर दिया। जिस पर विभाग जमीन के ज्ञाता कहे जाने वाले कानूनगो समेत आला अधिकारी,प्रधान के मददगारों समेत उक्त कब्जा करा  दिया और वादी को पुलिस बुलाकर फंसाने की बात कह मौके से भगा दिया। जिस पर लगभग वर्षो से फरियादी अपनी फरियाद लेकर जिले के अधिकारी समेत विभाग के दर दर ठोकरें खाने केा मजबूर हो गया है। कुछ दिन पूर्व समाचार के माध्यम से उक्त किसान ने जिलाधिकारी का ध्यान उक्त मामले में आकर्षित किया था। पर एक माह बीत जानक के बाद भी पीड़ित की गुहार नहीं  सुनी गयी तो पुनः आज पीड़ित किसान अपने साथ हो रहे अन्याय को मीडिया के सामने रोकर सुनाया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

लाखों की दवा खरीद के बाद भी मरीज बाहर से खरीदने को विवश

Posted on 25 July 2011 by admin

सरकार लाख चाहे जितना जतन कर ले परन्तु  गरीबों को उसका लाभ नहीं मिलने वाला। इसी तरह महिला जिला अस्पताल में चिकित्सक इन दिनों शासन की मंशा का खुले आम धज्जियाॅ उड़ाने में लगें हए हैं। प्राप्त सूचना के अनुसार महिला जिला अस्पताल में मरीजों के लिए माह जुलाई में 439798 रूपये की दवा खरीदी गयी। अभी दवा खरीदे मात्र 20 दिन ही बीते हैं,पर कमीशन बाजी के चक्कर में चिकित्सकों द्वारा दवाईयाॅ बाहर से लाने के लिए लिखी जा रही हैं। यही हाल पुरूष जिला  अस्पताज में भी मारज दवाईया बाहर से खरीदने को विवश है। जिला अस्पजाल में मरीजों को कोई भी सरकारी सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। इमरजेन्सी कीे सुविधा भी घायल व बीमार लोगों को चिकित्सक समय से उपलब्ध नहीं रहते हैं। मरीजों को प्राइवेट नर्सिंग का सहारा लेना पड़ रहा है। एक भुक्तभोगी ने बताया कि मैं जब अपना लड़का दिखाने गया तो   जिला अस्पताल में इमरजेंसी में डियुटी पर डाक्टर उपस्थित नहीं मिला। मजबूरन मरीज को प्राइवेट नर्सिंग होम में इलाजं के लिए भर्ती कराया । इस बाबत जब मुख्य चिकित्साधिकारी से बात की गयी तो उन्हांेने व्यवस्था कां चुस्त दुरस्त करने की बात कही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कार्ययोजना व प्रगति की नहीं होती प्रेसवार्ता

Posted on 24 July 2011 by admin

जनपद में विकास के लिए सरकार द्वारा बनाई गई  सरकारी योजनाएं एवं विकास की जानकारी से पत्रकारों को जिला प्रशासन देने में कोई रूचि नहीं दिखता है। समीक्षा बैठक की भी कोई जानकारी पत्रकारों को नहीं दी जाती है।पिछले दो सालों से यह सिस्टम गड़बड़ा गया है। पूर्व में जब जनपद के जिलाधिकारी विशाल राय थे तब से जिले के विकास के लिए बनाई गयी कार्य योजना एवं प्रति माह होने वाली बैठक की सूचना पत्रकारों को देना बन्द सा हो गया। पर्व जिलाधिकारी ने तो जनपद में  अपने आगमन के बाद होने वाली प्रेस वार्ता भी नहीं की थी। एक बार जब पूर्व डीएम से  मिला गया और यह शिकायत उनसे की गयी तो उन्होनें कहा कि हमंे तो पंे्रस वार्ता के लिए बताया ही नहीं गया। जिले की प्रति माह समीक्षा बैठक में बाकायदा प्रत्रकारों को भी बुलाया जाता था तथा प्रेसवार्ता  के विषय की पूरी जानकारी पूर्व में ही दे दी जाती थी, जिससे पत्रकार भी सम्बन्धित विषयों की जानकारी तथा उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों से अपने प्रश्नों का उत्तर प्राप्त करते थे।ं जिस विभाग की कमी निकलती थी प्रतिकूल प्रविष्टी भी वही ंहीं दे दी जाती थी। पर अब यह सब सपना सा लगता है। जिले की आला मुखिया को उनके मातहत शायद यहाॅ की परम्परा को नहीं बताए हैं या यह मीडिया को प्रशासिनिक गतिविधियों से दूर रखने की विभागीय शाजिस ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मृतक फालोवर के परिवार ने किया जाॅच की मांग

Posted on 21 July 2011 by admin

अधिकारियों द्वारा अपने मातहतों को अपने निजी आवास पर काम करवाना कोई नई बात नहीं हंै। सरकार ने उन्हंें यह सुविधा दे रखी है। जिसका अधिकारी नाजायज फायदा उठाते र्हैं। चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी को अपने अधिकारियों के सरकारी आवास पर खाना बनाने व अन्य काम के लिए रखा जाता है। पर अपने रौब-दौब के चलते तथा सामाजिक मान प्रतिष्ठा तथा दिखावा के लिए इन कर्मचारियों को अधिकारी सरकारी आवास पर न रख कर निजी आवास पर परिवार वालों की तीमारदारी के लिए भेज देते हैं, जो सेवा नियमावली के विरूद्ध है।

इसी तरह का एक मामला आजकल जनपद के समाचार पत्रों की सुर्खियों में बना हुआ है। मामला पुलिस विभाग से सम्बन्धित है। सूत्र बताते है कि जनपद के पुलिस लाईन में फालोवर के पद पर तैनात हरगोविन्द यादव पुत्र राम आसरे उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम पूरे प्रेमशाह का पुरवा थाना मुसाफिरखाना जनपद सीएसएम नगर की डियुटी जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय के यहाॅ उनकी तैनाती के बाद खाना बनाने के लिए हुई। पर अपर पुलिस अधीक्षक ने हरगोविन्द की डियुटी अपने निजी आवास जो लखनऊ में मुंशी पुलिया के पास बना है, पर लगा रखी थी । पुलिस की तहरीर के अनुसार 18 जुलाई 20011 को उक्त फालोवर की मौत लखनऊ में एक मार्ग दुर्घटना के दौरान हो गयी। अज्ञात के खिलाफ 465/11, धारा 279,337 के तहत मुकदमा पंजीकृत हुआ।दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया। सूत्र बताते हैं कि पुलिस विभाब में हड़कम्प इसलिए मच गया क्यों कि हरिगोविन्द सब्जी लाने गया था, तब मौत हुई। इस सब प्रकरण में आर आई सुलतानपुर अपने को फंसता देख सिक बुक में बीमार दिखाकर लखनऊ रिफर कर दिया जो कि नियम विरूद्ध है। क्यों कि यदि हरिगोविन्द का समुचित इलाज पुलिस अस्पताल में नहीं हो पा रहा था तो उसे जिला अस्पताल भेजना था। पुलिस लाईन से रिफर सीधे लखनऊ नहीं किया जा सकता, उसे जिला अस्पताल रिफर किया जाना चाहिए। जिला अस्पताल और कहीं रिफर कर सकता है। उक्त प्रकरण पर पुलिस विभाग के निचले तबके के कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। सूचना तो यहाॅ तक मिली है कि मृतक के परिवार वाले जाॅच की मांग कर रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

थानाध्यक्ष की हो गिरफ्तारीःलोसपा

Posted on 21 July 2011 by admin

पुलिस के दामन पर लगा दाग,पुलिस बनी अपराधी

जुल्म की दुनिया में पुलिस अपने आप को जिस तरह अग्रेंजो जैसा कहर बरपा रही है वह किसी से छुपा नही है। फर्जी मुकदमो में फंसाना, निर्भयता पूर्वक वसूली करना, निर्दोषों पर लाठी डन्डों से मार मौत के घाट उतारना उनके लिये आम हो गया है। शर्मसार होती पुलिस जिस तरह अपराधी घोषित कर थाने के लाकअप मंे अग्रेंजो जैसा जुल्म कर सन्दीप श्रीवास्तव उम्र 22 वर्ष को मौत के घाट उतार दिया। उनके गोलमाल रवैये से पुलिस पर प्रश्न चिन्ह बना हुआ है और पुलिस विभाग अपना दामन बचाने में लगा है।

प्रदेश लोसपा अध्यक्ष सजंय सिंह ने एक पत्र के माध्यम से मीडिया को बताया कि पुलिस की उदंडता काफी चर्म पर है। जिस तरह निर्भयता पूर्वक सन्दीप श्रीवास्तव विवेक नगर को पुलिस लाकअप में लाकर बुरी तरह पिटाई करने पर थानाध्यक्ष कूरेभार अभिमन्य सिंह प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उच्च न्यायालय ने साफ तौर पर जनहित में आदेश किया है कि इस तरह के प्रकरण पर साफ तौर से थानाध्यक्ष की ही पूरी जिम्मेदारी हेाती है। लो.स.पा प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय ने कहा कि जिस तरह न्याय दिलाने के नाम पर पुलिस ज्यादतीय करती है उसका परिणाम सामने आया है। उससे यह जाहिर है कि आम आदमी या तो मुजरिम बन जाता है या तो मौत के घाट उतर जाता है। अगर सन्दीप श्रीवास्तव की हत्या में शामिल दरोगा, व सिपाही मुकदमा दर्ज नही करते हैं तो आने वाले 26 तारीख को तिकोनिया पार्क में धरना देकर प्रशासन को जगाने का काम करेगी और यदि प्रशासन फिर भी नही चेता तो इस कृत्य के खिलाफ पार्टी आन्दोलन भी करेगी। पार्टी के महासचिव सोहरत अली ने पत्र के माध्यम से मीडिया को बताया कि जिले में पुलिस हत्या, लूट,बलात्कार की घटनाओं को रोकने मे नाकाम सावित हो रहा है। निर्दोष को पीट-पीट कर या तो मार डाला जा रहा है, या तो बडा मुजरिम बना दिया जा रहा है, जिसकी जिम्मेदारी सिर्फ पुलिस की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

गाढ़ी कमाई का जरिया बना आय,जाति निवास विचैलिये हुए मालामाल

Posted on 21 July 2011 by admin

लेखपाल की धीमी गति के चलते कार्य करने में विचैलिये मालामाल हो रहे हंै। गरीब छात्र/छात्राओं को आय,जाति,निवास बनवाना भारी पड़ रहा है। विचैलिये व लेखपाल की आपसी में सांठगांठ के कारण इन कागजों पर रिपोर्ट लगाने के लिये कम से कम 50 से 100 रूपये लिए जा रहे है।
जयसिंहपुर क्षेत्र के लगभग सभी जूनियर वि़द्यालय व इण्टर तक छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति में मिलने वाले धनराशि के लिये उक्त स्थाई प्रमाण होना आवश्यक पड गया है। जिसके चक्कर में फंस छात्र लेखपाल की कार्यशैली से परेशान नजर आ रहे है। विद्यालय के निर्देशानुसार जिसे भर कर ही एक समयावधि के अन्दर ही जमा करना होता है। अपने पद का पूरी लापरवाही बरतने वाला लेखपाल इन छात्रों से भी कमाई करने में केाई संकोच नही करते है। जिससे छात्रों केा आये दिन प्रमाण पत्र बनवाना एक टेढी खीर सावित हो रहा है ा

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सदोष मानव बध का मुकदमा दर्ज, एसओ निलम्बित

Posted on 21 July 2011 by admin

photo-nकोतवाली नगर के विवेकनगर मेाहल्ले निवासी विजय कुमार श्रीवास्तव ने एस0ओ0 कूरेभार सहित तीन सिपाहियों के खिलाफ अपने पुत्र की हत्या का आरोप लगाया है।  जिला प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से एस.ओ. कूरेभार एवं तीनो सिपाहियों के  विरूद्ध मुकदमा दर्ज निलम्बित कर दिया ।

मृतक के पिता विजय कुमार श्रीवास्तव की दी गयी तहरीर के अनुसार पुत्र सन्दीप उम्र 22 वर्ष धनपतगंज गांव गया हुआ था । जिसे पुलिस के दो सिपाहियो ने थाने में ले जाकर मारा पीटा, हालत खराब हेाने की दशा मे थाने से उसे छोड दिया गया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृतक के भाई ने प्रदीप ने मीडिया केा बताया कि बाबा योगेन्द्र श्रीवास्तव ने पुलिस को सूचना देकर शिकायत की थी कि सन्दीप उन्हे मारपीट रहा है। जिस पर पुलिस 17 तारीख को पकड कर थाने ले गयी थी। जहां पर उसे लात घूसों एंव बेल्ट से मारा पीटा जिसकी पुष्टि मृतक के बाबा योगेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि मेरे सामने दरोगा बाल उखाड कर, केहुनी से मारा पीटा, मृतक के बाबा ने मीडिया केा बताया कि हमंे थानेदार व सिपाहियों ने धमका कर कहा कि यदि मारपीट की बात किसी के सामने कहोगे तो तुम्हे गोली से मार दूॅगां। आज सुबह जैसे ही लोगो को पता चला तो मृतक के घर पर लोगो का तांता लग गया। भाजपा के जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह, महामंत्री सन्त बक्श सिंह, राम चन्द्र मिश्रा, भावना सिंह, नागेन्द्र सिंह, राम भुवन मिश्रा, डा0 एम0 पी सिंह सहित अन्य नेता सैकडो की सख्या में भाजपाईओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आरोपी दरोगा केा गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। छात्र संघ के युवा नेता संजीव की अगुआई में माया तेरे जमाने में,हत्या हो रही थाने में‘‘ का नारा लगाते हुए जिला कलेक्ट्रेट का ताला बन्द कर दिया। एडीएम प्रशासन के आरोपियों कि खिलाफ कार्यवाही किए जाने का  आश्वासन देने पर मामला शान्त हुआ। वहीं समाजसेवी लोसपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह  व शोहरत अली ने संदीप श्रीवास्तव की  मौत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करतेे हुए कहा कि दोषी पुलिसकर्मियों के  खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किये जाने की मांग की।
मृतक के पिता की तहरीर पर एस0ओ0 कूरेभार अभिमन्यु सिंह, सिपाही लालचन्द्र, पारस, तथा एक अन्य सिपाही के खिलाफ मुकदमा संख्या 1199/11 के तहत धारा 304  गैर इरादतन हत्या का पंजीकृत किया गया। पोस्टमार्टम के लिये जिला प्रशासन ने तीन डाक्टरो का पैनल बनाया जिसमे डाक्टर एससी गुप्ता, डा. आरके पाण्डेय,व आर.ए सरोज केा अधिकृत किया। पोस्टमार्टम के रिपोर्ट के अनुसार दोनो कुहनी एंव पीठ पर निशान पाये गये, नाखून नीले हो गये तथा पेट मंे 100 ग्राम का केाई तरल पदार्थ पाया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

एड्स स्ंाक्रमित ब्लड आया कहाॅ से, एक अनुत्तरित प्रश्न

Posted on 19 July 2011 by admin

जनपद में हाई प्रोफाइल मामला दो महीने से लगातार एचआईबी युक्त रक्त चढाने का सुर्खियो मंे बना रहा।  मामले पर चुप्पी साधे तथा मीडिया से दूर रहने का मीडिया के आरोपों को दूर करने के लिए पयागीपुर के हाइवे पर स्थित बन्दना हास्पिटल के संचालक डा. यू.के. श्रीवास्तव ने आज प्रिन्ट मीडिया से रूबरू होते हुए और  उनकी बातों का जवाब दिया।  श्री श्रीवास्तव ने बताया कि भर्ती मरीज दुर्वाशा पत्नी पुरूषोत्तम निवासिनी साल्हापुर,मिश्रपुर प्रसव के उपरान्त लगभग एक माह बाद स्थिती खराब हेाने पर 21 मई को वन्दना हास्पिटल  उसके परिवारों के द्वारा इलाज के लिए लायी गयी। जहां जांच के दौरान हीमोग्लोविन  बहुत कम होने की बात सुनकर मरीज घबरा सा गया और कुछ ही छण में मरीज की हालत विगड़ती देख मरीज को  भर्ती तो कर लिया,पर उसकी गरीबी देख रहम करते हुए उसे ठीक होने का आश्वासन के साथ चिकित्सीय सुविधा दी गयी। तीन दिन में  मरीज की हालात में काफी सुधार होने पर मरीज  24 मई केा रिलीव कर दिया गयाऔर यह भी कहा गया कि मरीज के शरीर में खून की कमी है इसे अवश्य चढ़वा देना। एक सप्ताह की दवा  भी दी गयी।

एक पे्रस कान्फ्रेन्स में मीडिया केा जानकारी देते हुए डाक्टर श्रीवास्तव ने कहा कि समाचार पत्रों मंे बार बार लिखकर आया है कि तीन यूनिट ब्लड मरीज को चढाया गया है, तो मै यह साफ कर देना चाहता हंू कि अगर किसी भी मरीज को 3 यूनिट ब्लड लगातार चढ़ा दिया जाय तो कुछ ही समय में उसकी जीवन लीला समाप्त हो जायेगी, और कहा कि मरीज दुर्वाशा का प्रसव एक माह पूर्व मंे सामान्य डिलवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भदैंया ब्लाक पर हुआ थी। सीएचसी पर सवालिया प्रश्न लगाते हुए श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी आपरेशन में  तथा महिला कंे प्रसव के पूर्व मरीज के ब्लड की पूरी तरह जांच होती है, जिसे ए0एन0सी0 प्रोफाइल कहते है। रक्त, ब्लड बैंक के अलावा कही भी उपलब्ध नही मिलता, जिस थैली में रक्त निकाला जाता है वह सिर्फ सरकारी हास्पिटल के अलावा कही भी उपलब्ध नही रहता, यहंा तक कि मेडिकल स्टोरों पर भी, अब रही बात संक्रमित रक्त  की तो  वह रक्त कहां से आया, कौन चढाया, इस पर श्रीवास्तव ने अपने जबाव में बताया कि मरीज नगर के कई अन्य नर्सिग होमों पर जाकर रक्त चढ़वाया है जैसा कि समाचार के माध्यम से हमें मालूम हुआ कि  मरीज का इलाज नवीपुर के ऐलाइट हास्पिटल में तथा उसके पश्चात गोमती नगर के आस्था हास्पिटल, और महिला चिकित्सालय में भी इलाज कराया गया। मरीज को कहाॅ-कहाॅ रक्त चढ़ा और कहाॅ-कहाॅ इलाज हुआ इसकी जानकारी हमें नहीं है। रहा खून की उपलब्धता की तो पह ब्लड बैंक के अलावा कहीं उपलब्ध नहीं रहता। जहाॅ भी मरीज को ब्लड चढ़ाया गया होगा वह खून ब्लड बैंक के द्वारा मुहैया कराया गया होगा। क्यों कि और कहीं ब्लड मिल हीं नहीं सकता। अगर मरीज को खून कोई उसका नजदीकी भी देगा तो उस खून को ट्रान्सफर भी ब्लड बैंक में केवल सुविध है।  हमारी  तानकारी के मुताबिक जिला हास्पिटल के अलावा रक्त व रक्त की थैली कही भी उपलब्ध नही मिलती। मेरे हास्पिटल पर जो भी इलाज किया गया है, वह मरीज के आयरन सुक्रोज का इन्जेक्शन ही मरीज को चढाया गया था, जो ग्लूकोज के बोतल में डालने पर पूरी तरह लाल हो जाता है। मेरे द्वारा संचालित हास्पिटल में मरीज को ब्लड नही चढ़ाया गया।
प्रेस वार्ता के दौरान नीमा के जिलाध्यक्ष डी.सी. श्रीवास्तव ने कहा कि मीडिया के माध्यम से झूठे आरोप लगाना व अधिकारियों केा भ्रमित करना अच्छी बात नही है। डा0 डी0सी श्रीवास्तव  ने नर्सिंग होम के संगठन पर बल देने की बात करते हुए कहा कि संगठन अति आवश्यक है जिससे डाक्टर अपनी बात मीडिया के सामने रख सके। अब तो  एड्स से ग्रसित महिला को एड्स कहाॅ से और किस कारण हुआ।  यह जाॅच की विषय है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भदैंया, सीएचसी पर प्रसव होने से पूर्व मरीज की जांच कराई गयी थी या नही, सीएचसी भदैंया पर कौन सी महिला चिकित्सक ने परीक्षण कर प्रसव किया था, जांच के दौरान संक्रमित रक्त बताने वाला जिला हास्पिटल  जिसमें आठ वर्षें से कोई पैथालाजिस्ट न होना इस बात की ओर इशारा करता है कि महिला मरीज के खून की जाॅच कौन किया। इअसकी जिम्मेदारी कौन लेगा । यह एक सवाज मीडिया के जेहन में गूॅज गया।  अपना पल्ला झाड़ बिना जांच के प्रसव कराने की जिम्मेदारी  सीएचसी भदैंया को कौन लेगा।क्या  यह मेडिकल नियम के विरूद्व नही है।ं यदि हाॅ तो इसकी जवाबदेही सीएचसी भदैंया   को देनी चाहिए। प्रेस वार्ता के दौरान डा0 आदित्य दूबे ने कहा कि मीडिया लोकतन्त्र का चैथा स्तम्भ है और डाक्टर भी समाज की सेवा का एक कडी़ है। सम्मनित पत्रकार बन्धुओं केा एक पक्षीय निर्णय नही लेना चाहिए। उसमें सम्बन्धित चिकित्सक के पक्ष को भी समाज में लानी चाहिए।सूत्र बताते हैं कि उक्त प्रकरण की एक जाॅच टीम लखनउ से भी आयी और उस जाॅच टीम को दुर्वाशा के नाम से तीन यूनिट ब्लड ब्लड बैंक से ईशू किया गया है की बात की पुष्टि की गयी। ऐसे में वह ब्ल्ड कहाॅ चढा़या गया। जाॅच का विषय है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in