प्रिया साफ्ट कार्यशाला का आयोजन

Posted on 27 July 2011 by admin

पंचायतराज विभाग के अन्तर्गत सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान एंव प्रिया साफ्ट की कार्यशाला का आयोजन उप निदेशक मण्डल फैजाबाद ने जिला पंचायतराज अधिकारी की उपस्थिती में किया गया है। जिसमें उप निदेशक पंचायत फैजाबाद मण्डल द्वारा कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करवाने के लिये निर्देश दिया है।
बैठक में जिला पंचायतराज अधिकारी परवेज आलम खां समेत उनके समस्त सहायक विकास अधिकारी, व पचंायत सचिव, ग्राम पंचायत अधिकारी,ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित रहे, कर्मचारियों की उपस्थिति में यह निर्णय लिया गया कि उप निदेशक पंचायत फैजाबाद मण्डल केे आगामी 30 सितम्बर को जनपद के समस्त स्कूलों में विशेष रूप से प्रिया साफ्ट के अन्तर्गत किस प्रकार आन लाइन फीड़िग करवायी जायेगी के सम्बनध में  विस्तार से आन लाइन इन्ट्री कराकर समझाया गया तथा सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत व्यक्गित, स्कूल तथा आंगनवाडी शौचालय के सम्बन्ध में जिला पंचायत राज अधिकारी व उपस्थिति कर्मचारियों की सहमति में निर्णय लिया गया कि 30 सितम्बर को जनपद के समस्त स्कूल तथा आगंनवाडी शौंचालय, टाइल्स,छत,वासवेसिन सहित कार्य पूर्ण हो जाने चाहिये, और जिला पंचायतराज अधिकारी को जारी निर्देश मंे यह कहा गया कि सभी सफाई कर्मी से नियमित सफाई का कार्य लिया जाय। अन्त में अपने निर्देश में कहा कि जनपद के सभी परिवार रजिष्टर को पूर्ण कर कैश बुक व कार्यपूर्ति प्रमाण पत्र रजिस्टर पर ही बनवायें जाय।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in