Archive | सुलतानपुर

विद्युत उपकरण में लग रहे जंग, विभाग उदाशीन

Posted on 16 October 2011 by admin

विद्युत स्टोर की स्थापना भले ही की गयी है, लेकिन इसकी हाल खराब हें विजली  के कीमती उपकरणों के रखने के लिए स्थान भी नही है। खुले आसमान के नीचे रख्ेा लाखों का ट्रान्सफार्मर, तार व अन्य सामान खुले आसमान में पड़ा जंक खा रहा है। इतना ही नही ट्रान्सफार्मर न रहने का रोना हमेशा  रोया जाता है। सरकार की तरफ से संभावित योजनाओं के तहत प्रत्येक वर्ष विद्युतिकरण का काम कराया जाता है। जगह-जगह नयी लाइनें बनवाई जाती हैं। जिसके लिए ट्रान्सफारमरो, तार व अन्य सामान स्टोर से उपलब्ध करवाया जाता है। खराब ट्रान्सफार्मरों को बदलने की जिम्मेदारी स्टोर की होती है। लेकिन कोई भी सामान समय पर नहीं मिल पाता है। ग्राम सभा लौहर दक्षिण व रसूलपुर  में दो ट्रान्सफार्मर खराब होने की जानकारी प्राप्त हुई है। परन्तु विभाग की लापरवाही के चलते अभी तक ट्रान्सफार्मर नहीं बदला जा सका है। रसूलपुर में ट्रान्सर्फामर चार महीने से खराब है। लौहर दक्षिण का ट्रान्सफार्मर एक महीने से खराब है। ग्रामवासी जिसकी शिकायत विद्युत अधीक्षण अभियन्ता से लेकर जिलाधिकारी से की है। लेकिन अभी तक विद्युत विभाग द्वारा ट्रान्सफार्मर उपलब्ध नहीं कराया गया है। स्टोर में नजर डालें तो तार खुले  आसमान के नीचे जंक खा रहे हैं और  राजीव गाॅधी विद्युत ग्रामीण योजना के अन्तर्गत मगाये गये उपकरण में  भी जंक लगने लगे है। ग्रामीणों ने कहना है  कि हमारी फसल सूख रही है। परन्तु कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

संदिग्ध अवस्था में नहर में बहती मिली लाश

Posted on 15 October 2011 by admin

थाना धम्मौर क्षेत्र में नहर में लाश मिलने से क्षे? में सनसनी फैल गयी। प्राप्त सूचना के अनुसार  लौहर पश्चिम में नहर  के पुल के पास एक अज्ञात लाश को देख कर गाॅव वाले बाहर निकाले। लाश के बायें पैर की एड़ी कटी थी। लाश को देखने से ऐसा लग रहा था कि लड़के को मार कर  नहर में फेंक दिया गया। मौके पर थानाध्यक्ष धम्मौर   ने लाश को पंचनामा कर जिला अस्पताल पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

महिला चिकित्सालय में लाखों की हेराफेरी, जिम्मेदार अधिकारी मौन

Posted on 15 October 2011 by admin

महिला सी0एम0एस0 के संरक्षण में हो रहा खेल

जनपद का महिला चिकित्सालय  अव्यवस्था का शिकार है। महिला मरीजों की जितना अनदेखी यहाॅ होती है इतना शायद और कहीं नहीं होता है।  अव्यवस्था का आलम यह है कि महिलाओं का प्रसव भी बेड  की अनुपलब्धता  के चलते बरामदे में  ही हो जाता है।  कुछ महलिा मरीजों के तीमार दारों ने यह बताया कि वहाॅ पर उपस्थित कर्मचारी महिला को भर्ती करने के लिए  सुविधा शुल्क कह माॅग करते हैं, तो उन्हे सुविधा शुल्क दे देता है उपके मरीजों को तुरन्त भर्ती कर लिया जाता है।  इस कार्य में मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका  की मौन सहमति से इन्कार नहीं किया जा सकता । भ्रष्टाचार का आलम यह है कि  ग्रामीणांचल व शहरी गरीजों को सारी की सारी दवाइयाॅ बाजार से खरीदनी पड़ती है।  मरीजों का आर्थिक शोषण  खुले आम किया जा रहा है।
गौरतलब हो कि सी0एम0एस0 द्वारा प्रतिमाह लाखों की दवायें व काटन बैन्डेज की सरकारी खरीद कागजों पर की जा रही है, जबकि महिला मरीजों को अस्पताल से न दवा मिलती है, न ही रक्त श्राव के समय काटन व बैण्डेज ही मिलता है। यहां तक कि ग्लूकोज बोतल (डी0एन0एस0) व एनीमा भी मरीजों का बाहर से खरीदना पड़ रहा है। इसके विपरीत इस महिला चिकित्सालय में कीमती-कीमती दवायें जैसे ओ-फ्लाक्साटिस 200, नीयोमो सलाईड, पैरासिटामाल, आयरन, कैल्शियम तक बाहर से खरीदना पड़ता है। और तो और डिस्पोजल सिरिंज, स्प्रिट, कैथेटर, बीगों सेट तक मरीजों के परिजनों को खरीदना पड़ता है। जबकि महिला सी0एम0एस0 ने मार्च में लगभग 14 लाख रूपये की दवा, पट्टी की खरीद की थी। वहीं दूसरे माह 6 लाख रूपये की दवा पट्टी खरीदी की गई। मगर मरीजों को नहीं दी जाती, आखिर लाखों की काटन व बैण्डेज कहां जा रही है। अगर सप्लाई आई है, तो अस्पताल के स्टाक बोर्ड पर लगना चाहिए। मगर न तो पूरे कैम्पस में स्टाक बोर्ड है, न ही दिवारों पर उपलब्धता दिखाई जाती है। यानि की सारी कीमती दवाओं की खरीद केवल पर्चे बिल्टी पर ही हो रही है। वहीं मरीजों से भर्ती शुल्क के अतिरिक्त मेहनताना वसूला जाता है। अस्पताल में प्रतिवर्ष गद्दा, चादर, कम्बल आदि की खरीद की जाती है। जिसमें लाखों रूपये का सरकारी व्यय होता है। मगर कभी भी बेडों पर दिखाई नहीं पड़ती है। अब तो ज्यादातर नार्मल केसों में भी उपर की कमाई के चक्कर में ड्यूटी की डाक्टर महिला मरीज का आप्रेशन कर डाल रही है। उसमें भी आपे्रशन से सम्बन्धित सामान बाहर से ही तीमारदारों को लाना पड़ता है। और तो और विभिन्न प्रकार की जांचें भी कमीशन सेट पैथोलाॅजी से कराई जाती है। यह सब कुछ मुख्य चिकित्सा अधीक्षीका की संरक्षण में चल रहा है। डाॅक्टर ओ0टी0 मंे न बैठकर अपने सरकारी आवास पर प्राईवेट प्रेक्टिस करती है। सी0एम0एस0 तो प्रतिदिन ड्यूटी टाईम में भी सरकार को आम ग्रामीण मरीजों में बुरी तरह बदनाम किया जा रहा है। सरकार द्वारा चलाई जा रही जननी सुरक्षा योजना के फर्जी चेक वो भी प्रतिचेक 400रू0 एडवांस लेकर दिये जाते है। न ही मरीज की कोई पहचान, न फोटो, सिर्फ पैसा देकर फर्जी पर्चा बनवाया और 20रू0 का डिस्चार्ज कार्ड बनवाकर योजना का चेक दलालों के माध्यम से बांटा जा रहा है। उसमें पूर्व में पारदर्शिता के चलते मरीजों की फोटो लगाई जाती थी। उसे मुख्य चिकित्सा अधीक्षीका व डाॅक्टर प्रभावित करती थी। मगर अब सब कुछ भ्रष्टाचार की भंेट चढ़ चुका हैं। यहां तक कि टीका कर, टांका कटाई, दवा प्ट्टी का भी पैसा वसूला जा रहा है। उस पर भी घाघ कर्मचारी खुलेआम कहते है कि ‘‘माया सरकार है भईया सब कुंछ जायज है’’ सोचा जा सकता है कि सरकार किस हद तक बदनाम हो रही है। मरीजों के तीमारदारों ने, नगर की शोषण  की शिकार महिलाओं और निवासियों ने स्वास्थ्य सचिव व मुख्यमंत्री से जांच कर कठोर कार्यवाही करने की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

काग्रेंस को ढूढें नही मिल रहे दमदार प्रत्याशी

Posted on 10 October 2011 by admin

करीब दो दशकांे से उत्तर प्रदेश की सत्ता से बेदखल कांग्रेस पार्टी अबकी बार फिर इस उम्मीद पर खडी नजर आ रही है कि राहुल गंाधी के द्वारा यू0पी0 की कमान लेने से कांग्रेस यू0पी का चुनाव दम खम से लडे़गी। परन्तु कांग्रेस पार्टी  वही पुराने ढर्रे के साथ विधान सभा चुनाव मुंगेरी लाल के हसीन सपने की तरह देख रही है। जानकारों की माने तो लगता है कि अबकी बार कांगे्रस को कोई नया प्रत्याशी ढूढे नही मिल रहा है। इसी कड़ी मंे वी0आई0पी0 क्षेत्र का दर्जा प्राप्त जहां एक भी विधान सभा सीट पार्टी के खाते मे नही है, इस विषम परिस्थित में कागें्रस केा अपनी नैया पार लगाना काफी कठिन है । एक तरफ कांग्रेस पार्टी का दो दशको से प्रयोग किया जाने वाला सुपर फ्लाप फार्मूला है जो पुराने चेहरे आजमाने की आदत रखता है ।यह प्रयोग पार्टी मंे वर्षो से होता आ रहा है, तो परिणाम अबकी बार भी पहले जैसा होगा शायद ही कांग्रेस  अपने पुराने ढर्रे से निकल पायेगंे, ऊपर से समाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का खुला ऐलान-ऐ-जंग कांग्रेस के खिलाफ ख्ुालेआम यह कहना कि कांग्रेस को हराओ यही भ्रष्टाचार की जननी है। इसी बीच मंे हर नेता अपने आप को कागं्रेस महा सचिव राहुल गांधी के नजरों मे सशक्त मजबूत उम्मीदवार के तैार पर पेश कर रही है,पर देखा जाय तो पहली व दूसरी सूची में कादीपुर विधान सभा प्रत्याष्शी घोषित होने के बाद अब तक कांग्रेस पार्टी को मजबूत सशक्त उम्मीदवार ढूढें नही मिल रहा है अब तक सुल्तानपुर जनपद के समस्त विधान सभा उम्मीदवारों का नम्बर नही आया है हर कोई अपने आप केा राहुल गांधी,सोनिया गांधी के प्रतिनधि के.एल.शर्मा जी को मैनेज कर अपना टिकट पक्का मान रहा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री,पूर्व प्रत्याषी व बाहरी दल से आये हुऐ लेाग भी अपने आप को कांग्रेस पार्टी का मजबूत प्रत्याषी मान रहे है,जबकि कुछ नाम ऐसे भी है जो विधान सभा चुनाव में कई बार हारे  चुके है,जो चर्चा में है जैसे पूर्व मंत्री मोईद अहमद,जय नरायण तिवारी,सुभाष त्रिपाठी, प्रमोद मिश्र,अवधेष सिंह आदि प्रमुख नाम शामिल है, जो कई बार के विधान सभा चुनाव में अपनी हार देख चुके है। अब तो देखना यह है कि क्या राहुल गंाधी अपने मिषन 2012 को साकुषल इन हारे हुए नेताओं की बदौलत पूरा करेगें। यह बात आम कांगे्रस कार्यकर्ताओं खासकर युवाओं पिछडा वर्ग,अल्प संख्यक बैकवर्ड, दलित आदि के गले नही उतर रहा है। कार्यकर्ताओं की माने तो इस बार सुल्तानपुर जिले की समस्त विधान सभा सीटों पर नये चेहरे ही मैदान में उतारे जायंेगे सषक्त व मजबूत उम्मीदवार हेागा इस बार विधान सभा चुनाव में दलित मुस्लमान बैकवर्ड,पिछडा वर्ग आदि लोगो केा वरीयता दी जायेगी। जिसमें कांग्रेस पार्टी अपने खोये हुए जनाधार को वापस पा सके, लेकिन कहा जाय तो वी0आई0पी0 जिला होने के बावजूद इस जिले में संगठन काफी कमजोर है कारण अल्प संख्यक वर्ग के जिलाध्यक्ष मकसूद आलम पार्टी केा एक मजबूती के ढर्रे पर ले जाना तो चाहते है लेकिन काम करने का दिषा निर्देष उन्हे नही मिलता जिसका कारण साफ है कि राहुल गंाधी सोनिया गांधी के प्रतिनिधि के0एल0षर्मा ही नही चाहते कि इस जिले का प्रतिनिध व संगठन एक मजबूत संगठन कार्य करे। जिसको कारण दो दषकों  से काग्रेंस को हार का मुंह देखना पड रहा है? क्ंयूकि लगभग दो दषक से के0एल0 शर्मा द्वारा कांगे्रस आला कमान को गुमराह किया जा रहा है अपने चहेते व चाटुकारों को आगे आने का जेा मौका दिया जा रहा है उससे साफ है कि कांग्रेस पार्टी जिले में दो फंाट बन कर रह गयी है। कुछ लोग तो ऐसे भी उभर कर सामने आये जो सिर्फ धन बल पर अपनी जोर आजमाइष कर टिकट हथियाने में पीछे नही है जैसे बम्बईया बाबू बेबी शुक्ला, डा0 अरबिन्द चतुर्बेदी, सन्दीप तिवारी आदि जिनको जनता ठीक से जानती व पहचानती भी नही है, वह लोग होर्डिग आदि के माध्यम से जनता मंे अपनी पकड़ बनान में जुटे है अगर इस बार मौका मिला तो ठीक नही तो जहा थे वही रहेगें। सूत्र बताते है कि अगर काग्रेंस महासचिव राहुल गांधी द्वारा कराये गये गुप्तचर ऐजेन्सी व आम कांग्रेस कार्यकर्ता से सीधा संवाद स्थापित करें तो षायद कांग्रेस के झोली में सफलता मिल जाय। सुल्तानपुर जिले के समस्त विधान सभा सीटों पर सफलता तभी मिल सकती है कि जब कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया जाय। अगर कांगेे्रस चिन्टू,मिन्टू,बन्टू,पिंटू आदि जैसे को मौका दे कर इन पहलुओ पर ध्यान नही दिया तो परिणाम गलत हो सकते है। कयास लगाया जा रहा है कि आने वाले विधान सभा चुनाव में सफलता कहीं सपा, बसपा, भाजपा के खाते में न जाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिले के अपराधियों का ब्यौरा हुआ आॅनलाइन

Posted on 29 September 2011 by admin

अब किसी अपराधी का आपराधिक इतिहास जानने के लिये ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। घर बैठे ही सिर्फ एक क्लिक करने पर उनका पूरा ब्यौरा और अपराधिक इतिहास और उसके सहयोगियों, परिजनों का विवरण कम्प्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा। पुलिस मकहमे द्वारा तैयार सीआर-4 साफ्टवेयर में अब तक 1222 मुकदमों में लिप्त 2226 अभियुक्तों का सिजरा दर्ज कर आॅनलाइन किया जा चुका है।
अपराधियों का रिकार्ड आॅनलाइन करने को शासन स्तर से सीआर-4 साफ्टवेयर तैयार किया गया है। इस साफ्टवेयर में अपराधियों का आपराधिक इतिहास, उसके सहयोगियों, उसके जमानती, रिश्तेदारों के अलावा मकान, सभी बैंक एकाउन्ट, गैंग लिस्ट क्रिमिनल चार्ट, विस्तृत गैंग चार्ट की तैयारी आदि जानकारियां दर्ज की जा रही है। अब तक जिले के 1222 मुकदमों में नामजद 2226 अभियुक्तों की सारी जानकारियां आॅन लाइन कर दी गई हैं। आपको सिर्फ अभियुक्त का नाम मालूम होना चाहिये, बस एक क्लिक करते ही बदमाश का पूरा ब्यौरा, सभी जानकारियां सामने दिखाई देंगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

असुविधाओं के विरोध में कृषि मण्डी के व्यापारी करेंगे रोड जाम

Posted on 28 September 2011 by admin

दो नाव की सवारी पर सवार सचिव रवीन्द्र वर्मा को नवीन मण्डी का सचिव का पद भार दिया गया। सरकार ने सोचा होगा कि जब एक अधिकारी से दो जिले का कार्यभार सम्भाल लिया जायेगा तो दो अधिकारी की क्या आवश्यकता। जिसका परिणम यह हुआ कि जनपद की कृषि मण्डी की नाव बिना खेवनहार ेचल रही है। देखना यह है िकइस मण्डी की क्या दुर्दशी होगी। इस अर्थ तन्त्र में अधिकारियों के लिये अपना रंग चोखा दुनिया जाये भाड़ में में की कहावत चरितार्थ का महावरा एकदम ठीक बैठता दिख रहा है।कार्य करना कोई मायने नही रखता। प्रदेश की सरकार में तैनात अधिकारियों को गरीबां, असहायों व्यापारियों केा सुविधा देने के बजाय सिर्फ अपनी जेब भरने का फिक्र सताता रहता है। कृषि मण्डी का सचिव धन दो गुना करने का फार्मूला बना कर करोड़पति बनने का कार्य कर रहा है।

सूत्रों द्वारा हुआ है कि मण्डी सचिव रबीन्द्र कुमार वर्मा इन दिनों मण्डी में आना विल्कुल नही पसन्द कर रहे। लगभग 4 माह से अपने पद का भार ग्रहण कर मण्डी सचिव श्री वर्मा जनपद सुल्तानपुर मंे सिर्फ पिकनिक’’ मनाने की तर्ज पर कभी-कभी चन्द समय के लिये दिखाई देते है। विभाग विना नाविक के हेा गया है यहां के कर्मचारी अब किसी के अंकश में नही है इनका कार्य करने का अजीबो गरीब खेल किसी से छिपा नही है। अधिकारी भले ही अपने कार्यालय पर दिखे पर विभाग के चतुर्थ श्रेणी के वसूली करने वाले कर्मचारी मण्डी में तैनात निरीक्षक इन्सपेक्टर बाबू चैरसिया साहब जो उपसिचव के पद पर रहकर इस विभाग को प्रतिमाह लाखों रू0 के राजस्व को चूना अवश्य लगा रहे हैं। अव्यवस्थाओं की सुधि लेने वाला कोई भी सक्षम अधिकारी रहने से नवीन कृषि उत्पादन मण्डी अमहट अपनी दुर्दशा पर आसूं बहा रहा है। यहां तो साफ साफाई से लेकर सुलभ सौचालय, पेय व्यवस्था व्यापारियेां की मूल्यवान कीमती खाद्यसामग्री जो जानवरों द्वारा नुकसान पहुंचाना आम बात हो गयी है। भरोसे मन्द सूत्रों का कहना है कि भले ही सचिव साहब नही दिखाई पड़ते यहाॅ तो मण्डी के सभापति उपजिलाधिकारी महोदय को भी इतनी फुर्सत नही कि इधर भी अपनी इनायत नजरे करें, ताकि इन असुविधाओं से व्यापारियों को निजात मिल सके। अधिकारियांे के महीनो आने से यहां पर तैनात कर्मचारियों के वसूली का काम एकदम चोखा हो गया है। इस हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ आखिरकार व्यापारियों का वर्ग एकजुट होकर विभाग की व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए सड़क जाम कर विभाग की आखें खोलने का मन बना रहे हंै। मण्डी अध्यक्ष फल एवं सब्जी व्यापारी शमीम उर्फ लईया के समक्ष दर्जनों व्यापारी इकट्ठा होकर सचिव की कार्यशैली विभाग की अव्यवस्था को लेकर आर-पार की लडाई लडने का एलाने जंग किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

गाय को बेचो मत गोकशी नहीं होगी- सीओ सिटी

Posted on 28 September 2011 by admin

किसानों का जमावड़ा पुनः 29 को

किसानों की मूलभूत समस्याओ ंके निराकरण के लिए किसानों की एक पंचायत नगर स्थित तिकोनिया पार्क में भारतीय किसान मजदूर फाउन्डेशन के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। किसानों की पंचायत में मुख्य रूप से विद्युत विभाग, शिक्षा विभाग, बाल विकास परियोजना, समाज कल्याण विभाग, जिला पूर्ति विभाग  की कार्य प्रणाली द्वारा आये दिन किसानों को हो रही परेशानियों के निराकरण की बात की गयी। जिला प्रशासन का कोई जिम्मेदार अधिकारी किसानों की समस्याओं सम्बन्धित मांग पत्र  न लेने की स्थित में राष्ट्रीय अध्यक्ष हृदय राम वर्मा की अगुवाई में किसानों का समूह जुलूस में खाद्य एवं रशद विभाग की विपणन शाखा पर खाद्यान आपूर्ति के निराकरण पर अड़ गया। बाद में वापस तिकोनिया पार्क में आने पर किसानों का मंाग पत्र तहसीलदार सदर ने लिया और 29 सितम्बर को जिलाधिकारी से वार्ता करने की बात कही।  कादीपुर तहसील में हो रही गोकशी पर राष्ट्रीय अध्यक्ष  ने पंचायत सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद सी ओ सिटी  शिव बहादुर प्रसाद से कहा गया तो उन्होंने ने भरी पंचायत में किसानों से कहा कि जब तक गाय दूध देती है तब तक लोग उसकी सेवा करते हैंे और जब गाय बूढ़ी हो जाती है तो उसे बेच दिया जाता है। गाय को बेचिए मत गोकशी अपने आप बन्द हो जायेगी। गाय को हम माॅ का दर्जा देते हैं। इस लिए इन्हें बेचिए मत, मरने पर जमीन में दफनी़ दीजिए। जैसा कि पहले होता था। थोड़ी सी लालच के कारण हम उन्हें बेच देते हैं । जिसका परिणाम गोकशी के रूप में मेरे आपके सामने आता है। अन्त में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी किसानों से  जिलाधिकारी से वार्ता के समय 29 सितम्बर को पुनः मौजूद रहने के लिए आवाह्न किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

वित्त विहीन माध्यमिक शिक्षक संघ ने एक दिवसीय धरना देकर दी सरकार को चेतावनी

Posted on 27 September 2011 by admin

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर उ0प्र0 माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक संघ का  एक दिवसीय  धरना प्रान्तीय नेतृत्व के आवाहन पर हुआ। धरना स्थल पर पूरे जनपद के वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालय से आये हुए सैकडांे शिक्षकों एंव शिक्षिकाआंे केा सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हरिद्वार सिंह ने कहा कि आज हम प्रदेश के प्रत्येक जनपद के मुख्यालय पर धरना देकर जिलाधिकारी के माध्यम से माननीय मुख्य मंत्री केा ज्ञापन देकर प्रदेश सरकार को चेतावनी दिया जा रहा है और यदि समय रहते वित्तविहीन शिक्षकों की समस्याओं का सीध्र निस्तारण नही किया गया तो आगामी अक्टूबर माह में व्यापक संघर्ष की रणनीति के तहत आन्दोलन कर एक निर्णायक स्थिति के बाद ही समाप्त होगा।
कार्यक्रम संचालन कर रहे जिला महामंत्री देबेन्द्र कुमार पाठक  ने कहा कि संघर्षरत वित्तविहीन शिक्षकेां का आर्थिक एंव सामाजिक संकट गहराता जा रहा है‘‘ कुभुक्षित किं न करोति पापम्’’ की उक्ति को चरितार्थ करते हुए बताया कि यदि भविष्य में यह पीड़ा आक्रमक या अन्दोलनात्मक रूख अख्तियार कर लेती है तो इसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी। मण्डल अध्यक्ष अनुराग द्विबेदी ने कहा कि अकेले उत्तर प्रदेश में वित्तविहीन शिक्षकेा के शोषण का अधिकार जिस नीति के तहत ईजाद किया गया है वह संविधान की मूल नैतिक भावनाअेां एंव जनतात्रिंक मूल्यों के विरूद्व है। इस अवसर पर जिला केाषाध्यक्ष मो0 मजहर द्वारा कहा गया कि आर्थिक एंव सामाजिक संरक्षण सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है। प्रान्तीय संगठन मंत्री वायु नन्दन उपाध्याय ने संगठन की एकजुटता और मजबूती पर बल देते हुए आगामी आन्दोलन में भरपूर भागेदारी का आवाहन किया। इस मौके पर महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डा0 रीता तिवारी,महामंत्री अलका सिंह,उपाध्यक्ष सरिता श्रीवास्तव, रीता श्रीवास्तव, संगठन मंत्री सरिता द्विबेदी, अविनाश, जितेन्द्र सिंह, जमुना प्रसाद गुप्त,बिजय श्रीवास्तव,राजनाथ यादव,रणबीर सिंह,अजीत पाण्डे,बृजेश सिंह,समरबहादुर सिंह,श्याम नरायण पाण्डेय,लोकेश शुक्ला,अत्री शुक्ला,अवधेश श्रीवास्तव, तीरथ राज सिंह,केडी मौर्या,विन्दू तिवारी,आशिक अली,माजिद अहमद आदि सैकडो वित्तविहीन शिक्षक कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आगामी चुनाव में किसान मित्र करेंगे बसपा सरकार का विरोध

Posted on 27 September 2011 by admin

किसान मित्रों ने  बकाये मानदेय के भुगतान के लिए किसान मित्र वेलफेयर एशोसिएशन ने शहीद पार्क , जिला पंचायत में एक बैठक की। बैठक में बागामी कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए बताया कि किसान मित्रों को सिर्फ 1000 रू0 प्रति माह मानदेय तथा 220 रू0 यात्रा भत्ता दिया जाता है। परन्तु सरकार कर निरंकुशता के चलते अप्रैल 2010 से अब तक किसान मित्रों का मानदेय बकाया है। मानदेय का भुगतान न होने ने कारण उनका परिवार भुखमरी के कगार पर आ गया है। किसान मित्रों की एनजीओ के माध्यम से हो रही भर्ती का विरोध भी किया गया। किसान मित्रों ने सर्व सम्मति से बैठक में निर्णय लिया कि यदि मानदेय का भुगतान शीर्घ न किया गया तो आगामी विधान सभा के चुनाव में बसपा सरकार का विरोध करेंगे। बैठक में शिव नायक वर्मा, राजीव सिंह, सन्दीप पाण्डेय, शिव मूर्ति यादव, लालेन्द्र प्रताप सिंह, करूणा निधान, मनोज कुमार, पारस राम, कृष्ण कुमार,राजेन्द्र कुमार यादव, राहुल गुप्ता,जगदीश प्रसाद, अरविन्द मौर्या, वेद प्रकाश, लाल बहादुर, अनिल कुमार, श्याम बहादुर, गोरख नाथ सिंह, राम जी एवं अमर बहादुर यादव मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अपराधियों की संरक्षक बनी थाना कुड़वार पुलिस

Posted on 25 September 2011 by admin

पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक कार्य करने वाले पुलिस अफसरो और अधिकारी की नकेल कसने के लिये फेल हो चुकी माया सरकार अब कुछ चेत रही है कि स्थानीय थानो पर इन दिनो अजीबो गरीब खेल जो जारी है उससे अनसुना नही किया जा सकता तथा बडी से बडी वारदात करने वाले आरोपी पुलिस की सह पर खुले आम गहबहिया डाल रोड पर घूम रहे हैं। सरकार उनके नकेल कसने को अब तैयारी में है।
मिली जानकारी के अनुसार कुडवार थाना क्षेत्र में इन दिनो दलालो व अपराधियों के लिये बरदान साबित हो रहा है। थाने पर तैनात पुलिस कर्मी व थानाध्यक्ष बी एन सरोज दलालों के एक इशारे पर ही कठपुतली की तरह नाचने लगते है। स्थानीय थाना क्षेत्र में घटित कई घटनाओ में पुलिस की किरकिरी हो चुकी है। ज्ञात हो कि अभी हाल में बैट्री चोरों का गिरोह पर्दाफास करने में पुलिस को पसीने आ गये थे, मामला लेन देन का जब नही बैठा तो गिरोह के अभियुक्तों केा जेल के सलाखों के पीछे जाना पडा, क्षेत्र में लगातर हो रही मूर्ति चोरियों के खुलासे केा लेकर जब कुछ राजनैतिक नेता व संगठनो ने थाने का घेराव किया तो कुछ ही छडों मे चोरी गयी मूर्तियों को बरामदी दिखा अपनी वाहवाही तो कर ली,  पर सच्चाई इसके विपरीत है।
बताते चले कि आये दिन हो रहे क्षेत्र बहुबरा गांव में दबंगों ने यादव परिवार पर हमला कर दिया जिसका परिणाम उल्टा निकला। गाॅव वालो की मदद से बचाव पक्ष ने दबंगो को लहूलुहान कर दिया जहंा घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस सुविधा शुल्क के बल पर मामले केा तोड-मरोड कर बचाव पक्ष को ही कानून के सिकन्जे में जेल भेज दिया। वहीं दूसरी घटना उतरदहा गांव की रही जिसमें  हल्का पुलिस ने दोनो पक्षो से सुविधा शुल्क हासिल करने के उपरान्त दोनो पक्षो केा गम्भीर धाराओं में जेल भेज दिया। चर्चाओ में इसी तरह तीसरी घटना थाने से मात्र तीन किलोमीटर गावं पूरेचूड़ाधर प्रतापपुर मे घटित हुई जिसमे दैनिक समाचार पत्र पत्रकार के घर बीते तीन जून केा प्रातः चार बजे येाजना बद्व तरीके से दबंगो ने धावा बोल दिया, जिसमे परिवार के तीन सदस्य गम्भीर रूप से घायल भी हेा गये। जिसमे घटना के आरेापी थाने पर सायं तक बैठाने के उपरान्त सुविधा शुल्क लेकर छोड देने का मामला प्रकाश में आया जहा मुल्जिमान खुलेआम घूम रहे है। जिसे  पुलिस पकड़ने मेे नाकाम साबित हो रही है। वहीं घटना की विवेचना कर रहे एस.आई. जगदीश सिंह बहुबरा घटना की तरह मामले को रफा दफा करने में जुटे है। इस खेल में सिर्फ पैसा का जोर चल रहा है और ऊपर से ही सारी व्यवस्थायें चरमरा गयी है। सरकार की कौन सुने,सरकार ही इन अधिकारियो के लिये नियम बनाकर कानून की धज्जियॅा उड़ाने में शामिल हो रही है। अपनी कुर्सी बचाने के लिये अधिकारी तनिक भी हिचकिचाते नहीं। इन अधिकारियो पर या तो राजनीति का संरक्षण है या तो सरकार की सहः।प्रदेश सरकार ने  अभी हाल में कहा है कि बर्बता पूर्वक कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारी  माया सरकार में नही बच सकेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in