असुविधाओं के विरोध में कृषि मण्डी के व्यापारी करेंगे रोड जाम

Posted on 28 September 2011 by admin

दो नाव की सवारी पर सवार सचिव रवीन्द्र वर्मा को नवीन मण्डी का सचिव का पद भार दिया गया। सरकार ने सोचा होगा कि जब एक अधिकारी से दो जिले का कार्यभार सम्भाल लिया जायेगा तो दो अधिकारी की क्या आवश्यकता। जिसका परिणम यह हुआ कि जनपद की कृषि मण्डी की नाव बिना खेवनहार क ेचल रही है। देखना यह है िकइस मण्डी की क्या दुर्दशी होगी। इस अर्थ तन्त्र में अधिकारियों के लिये अपना रंग चोखा दुनिया जाये भाड़ में में की कहावत चरितार्थ का महावरा एकदम ठीक बैठता दिख रहा है।कार्य करना कोई मायने नही रखता। प्रदेश की सरकार में तैनात अधिकारियों को गरीबां,े असहायों व व्यापारियों केा सुविधा देने के बजाय सिर्फ अपनी जेब भरने का फिक्र सताता रहता है। कृषि मण्डी का सचिव धन दो गुना करने का फार्मूला बना कर करोड़पति बनने का कार्य कर रहा है।

सूत्रों द्वारा हुआ है कि मण्डी सचिव रबीन्द्र कुमार वर्मा इन दिनों मण्डी में आना विल्कुल नही पसन्द कर रहे। लगभग 4 माह से अपने पद का भार ग्रहण कर मण्डी सचिव श्री वर्मा जनपद सुल्तानपुर मंे सिर्फ पिकनिक’’ मनाने की तर्ज पर कभी-कभी चन्द समय के लिये दिखाई देते है। विभाग विना नाविक के हेा गया है । यहां के कर्मचारी अब किसी के अंकश में नही है इनका कार्य करने का अजीबो गरीब खेल किसी से छिपा नही है। अधिकारी भले ही अपने कार्यालय पर न दिखे पर विभाग के चतुर्थ श्रेणी के वसूली करने वाले कर्मचारी व मण्डी में तैनात निरीक्षक इन्सपेक्टर बाबू चैरसिया साहब जो उपसिचव के पद पर रहकर इस विभाग को प्रतिमाह लाखों रू0 के राजस्व को चूना अवश्य लगा रहे हैं। अव्यवस्थाओं की सुधि लेने वाला कोई भी सक्षम अधिकारी न रहने से नवीन कृषि उत्पादन मण्डी अमहट अपनी दुर्दशा पर आसूं बहा रहा है। यहां तो साफ साफाई से लेकर सुलभ सौचालय, पेय व्यवस्था व व्यापारियेां की मूल्यवान कीमती खाद्यसामग्री जो जानवरों द्वारा नुकसान पहुंचाना आम बात हो गयी है। भरोसे मन्द सूत्रों का कहना है कि भले ही सचिव साहब नही दिखाई पड़ते यहाॅ तो मण्डी के सभापति उपजिलाधिकारी महोदय को भी इतनी फुर्सत नही कि इधर भी अपनी इनायत नजरे करें, ताकि इन असुविधाओं से व्यापारियों को निजात मिल सके। अधिकारियांे के महीनो न आने से यहां पर तैनात कर्मचारियों के वसूली का काम एकदम चोखा हो गया है। इस हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ आखिरकार व्यापारियों का वर्ग एकजुट होकर विभाग की व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए सड़क जाम कर विभाग की आखें खोलने का मन बना रहे हंै। मण्डी अध्यक्ष फल एवं सब्जी व्यापारी शमीम उर्फ लईया के समक्ष दर्जनों व्यापारी इकट्ठा होकर सचिव की कार्यशैली व विभाग की अव्यवस्था को लेकर आर-पार की लडाई लडने का एलाने जंग किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in