Archive | लखनऊ.

मायावती और अखिलेश ने बेंच डाली थीं नौकरियां - डा0 चन्द्रमोहन

Posted on 13 July 2018 by admin

लखनऊ 13 जुलाई 2018, भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के शासनकाल में सरकारी नौकरियों का जमकर सौदा किया गया। जो नौकरियां योग्य युवाओं के लिए थीं उन्हें अपात्र लोगों को बेच दिया गया। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में सुश्री मायावती और श्री अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्वकाल के दौरान हुई भर्तियों में गड़बडियों के खुलासे से इन नेताओं की भ्रष्टाचार से अपनी तिजोरी भरने की मानसिकता को पुष्ट करता है।
प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के मामले में सुश्री मायावती और श्री अखिलेश यादव की सोच एक जैसी ही है। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की वर्ष 2011, 2013 व 2016 में प्रवक्ता एवं स्नातक शिक्षक (टीजीटी-पीजीटी) के ऐसे विषयों के लिए चयन प्रक्रिया शुरू हुई जो विषय प्रदेश के माध्यमिक कालेजों में पढ़ाए ही नहीं जाते हैं। सपा शासनकाल के दौरान उत्तर प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग की भर्तियों में चल रही सीबीआइ जांच के दौरान ऐसे तथ्य सामने आ रहे हैं जिससे पता चलता है कि पूर्ववर्ती अखिलेश यादव की सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिए थे।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि सपा और बसपा के शासनकाल में शायद ही कोई ऐसी भर्ती प्रक्रिया हो जो साफ-सुथरे ढंग से पूरी की गई हो। यही वजह रही कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली ये दोनों पार्टियां राजनीति में हाशिए पर पहुंच गई हैं। वहीं दूसरी ओर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से नए सिरे से चयन संस्थाओं का गठन किया गया है। ईमानदार और साफ-सुथरी छवि वाले लोगों को इन चयन संस्थाओं का अध्यक्ष और सदस्य बनाया गया है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार किसी को भी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने की छूट नहीं देने वाली। सरकार ने चयन संस्थाओं की भर्ती प्रक्रियाओं को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए कड़े उपाय किए हैं। इससे योग्य युवाओं का हक अब कोई नहीं छीन सकता। इन्हीं युवाओं के बल पर ही उत्तर प्रदेश तरक्की की नई मिसाल कायम करेगा।

Comments (0)

30 सितम्बर, 2018 तक प्रदेश को खुले में शौच मुक्त बनाया जाय - भूपेन्द्र सिंह चैधरी

Posted on 12 July 2018 by admin

45सुरेन्द्र अग्निहोत्री,लखनऊ: 12 जुलाई, 2018 शौचालय निर्माण में खराब प्रगति वाले दस जनपदों के जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला समन्वयक व सम्बन्धित उप निदेशक पंचायत से ,स्पष्टीकरण मांगने का दिया निर्देश
प्रदेश के पंचायतीराज राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री भूपेन्द्र सिंह चैधरी ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशानुसार 30 सितम्बर, 2018 तक प्रदेश को खुले में शौच मुक्त बनाया जाना है, जिसको ध्यान में रखते हुए सभी अधिकारी/कर्मचारी मेहनत एवं ईमानदारी से शौचालय निर्माण का कार्य कराना सुनिश्चित करें। विभागीय अधिकारी योजनाओं का क्रियान्वयन सहीं ढंग से कराते हुए निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करायेें। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजना मा0 मुख्यमंत्री जी एवं मा0 प्रधानमंत्री जी के प्राथमिकता में है।
यह बाते श्री चैधरी आज यहां पंचायतीराज निदेशालय अलीगंज लखनऊ में विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कही। उन्होंने कहा कि विभागीय योजनाओं की प्रगति में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं की जाये, ठीक ढंग से कार्य योजना बनाकर कार्यों में तेजी लाते हुए कार्यों को समयानुसार पूर्ण कराया जाये। श्री चैधरी ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अन्तर्गत शौचालय निर्माण में दस जनपद बांदा, लखनऊ, वाराणसी, उन्नाव, सहारनपुर, जौनपुर, एटा, हरदोई, कुशीनगर एवं लखीमपुरखीरी की प्रगति खराब पाये जाने पर इन जनपदों के जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला समन्वयक व इन जनपदों से सम्बन्धित उप निदेशक पंचायत से स्पष्टीकरण मांगने व विभागीय कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी बैठक में पूरी अद्यतन प्रगति के साथ ही प्रतिभाग करें, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। शौचालय निर्माण की शत-प्रतिशत फोटोग्राफ अपलोडिंग का कार्य कराया जाये। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा करते हुए पाया कि 02 अक्टूबर, 2014 से अब तक 1,28,43,945 शौचालयों का निर्माण कराया गया है।
पंचायतीराज राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री भूपेन्द्र सिंह चैधरी ने ओ0डी0एफ0 ग्रामों की प्रगति व सत्यापन, ग्राम पंचायत विभाग योजना (जी0पी0डी0पी0), ग्राम पंचायतों द्वारा कराये जा रहे कार्यों की एक्सन-साफ्ट एवं प्रिया साॅफ्ट पर भौतिक एवं वित्तीय प्रगति, मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों, बहुउद्देशीय पंचायत भवन निर्माण की प्रगति, ग्रामीण अन्तत्येष्टि स्थल विकास के अन्तर्गत निर्मित हो रहे अन्त्येष्टि स्थलों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री संदर्भ एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण सभी अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर समयानुसार कराना सुनिश्चित करें। बहुउद्देशीय पंचायत भवनों का निर्माण कार्य मानक एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाये इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नही की जाये। उन्होंने समीक्षा के दौरान पाया कि स्वच्छ मिशन (ग्रामीण) के तहत जनपद जौनपुर, प्रतापगढ़, सिद्धार्थनगर, बस्ती, आजमगढ़, आम्बेडकरनगर, गोण्डा, गोरखपुर, रायबरेली, सुल्तानपुर में 90 प्रतिशत से अधिक शौचालयों के निर्माण का कार्य पूर्ण हो गया है।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज श्री आर0के0 तिवारी ने कहा है कि मा0 मंत्री जी द्वारा आज की इस बैठक में विभागीय कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये गये है उनका शत-प्रतिशत पालन सभी अधिकारी/कर्मचारी अवश्य करेंगे। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में जो भी विकास/निर्माण कार्य कराये जा रहे हैं उनकी जानकारी अद्यतन रखी जाये।
इस अवसर पर निदेशक पंचायतीराज श्री आकश दीप ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। इस अवसर पर विशेष सचिव पंचायतीराज श्री प्रवीन लक्षकार, अपर निदेशक पंचायतीराज श्री एस0के0 पटेल, उप निदेशक श्रीमती प्रवीणा चैधरी, श्री गिरीश चन्द्र रजक, श्री योगेन्द्र कटियार सहित विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Comments (0)

विश्व बैंक पोषित परियोजना यूपीडब्लूएसआरपी के कार्यों को करें समय से पूर्ण: मुख्य सचिव

Posted on 12 July 2018 by admin

लखनऊ: 12 जुलाई, 2018
कम जल से अधिक उपज प्राप्त करने हेतु
फार्मर वाटर स्कूलों को बनायें प्रभावी: डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय
नहरों का प्रबन्ध किसानों को सौंपने हेतु
जल उपभोक्ता समितियों का कराये निर्वाचन: मुख्य सचिव
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय ने हर खेत तक पानी पहुॅचाने के सरकार के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि किसानों को समय से उनके खेत में पानी पहुॅचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कम जल से अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए परियोजना द्वारा एफ0ए0ओ0/कृषि विभाग के सहयोग से संचालित फार्मर वाटर स्कूल को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश वाटर सेक्टर रिस्ट्रक्चरिंग परियोजना द्वितीय चरण के कार्यों को मानको के अनुरूप समय सीमा के अन्तर्गत पूर्ण करायें।
मुख्य सचिव ने यह निर्देश आज सिंचाई विभाग की विश्व बैंक पोषित परियोजना यूपीडब्लूएसआरपी विश्व बैंक टीम के साथ बैंठक में सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि नहरों का पूरा प्रबंध किसानों के द्वारा कराने हेतु सिंचाई प्रबन्धन (पिम) कार्यक्रम के अन्तर्गत जल उपभोक्ता समितियों का गठन कर निर्धारित समय-सीमा में निर्वाचन कराया जाये। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को विश्व बैंक के अधिकारियों के साथ बेहतर आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुये परियोजनाओं को निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता के साथ ससमय में पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने विश्व बैंक के अधिकारियों से भी अपेक्षा कि वे परियोजनाओं को ससमय पूर्ण कराने में सहयोग प्रदान करें, जिससे परियोना के उद्देश्यों की पूर्ति की जा सके।
सचिव सिंचाई एवं अध्यक्ष (पैक्ट) श्री राजमणि यादव ने परियोजना की प्रगति प्रस्तुत करते हुए बताया कि शारदा सहायक संगठन के अन्तर्गत हैदरगढ़ शाखा प्रणाली (कि0मी0 22.98 से टेल तक) के पुनस्र्थापना कार्य पूर्ण कराया गया है तथा बेतवा संगठन के ललितपुर जनपद में रोहणी, जामनी, सजनम बांध नहर प्रणाली के पुर्नस्थापना का 60 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका हैं। इसी तरह समान्तर निकली गंगा नहर के लाइनिंग का लगभग 45 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। कम पानी में अधिक उपज प्राप्त करने के लिए कृषि विभाग/एफ0ए0ओ0 के माध्यम से परियोजना क्षेत्र में 240 फार्मर वाटर स्कूल स्थापित कर लिये गये है तथा 1160 फार्मर वाटर स्कूल स्थापित करने का कार्य प्रगति पर है। इसी प्रकार बुन्देलखण्ड़ के बेतवा संगठन के 711 जल उपभोक्ता समितियों का निर्वाचन कराकर 04 नहरो छपरौनी, गढौली, चैका व तिसगना का प्रबंध विश्व बैंक की टीम के समक्ष जल उपभोक्ता समितियों को सौपा गया है। शारदा सहायक संगठन व रामगंगा संगठन के खण्ड़ो में निर्वाचन प्रक्रिया संचालित है।
विश्व बैंक टीम लीडर अहमद साउकी ने उ0प्र0 सरकार से मिल रही सहयोग की सराहना करते हुए परियोजना की प्रगति पर सन्तोष व्यक्त किया।
बैंठक में तकनीकी सलाहकार, पैक्ट श्री एस0सी0 शर्मा, मुख्य अभियन्ता, पैक्ट श्री ए0के0 सिंह सेंगर सहित विश्व बैंक दल के सदस्यों व विभिन्न विभागों के अधिकारियो/विशेषज्ञों ने प्रतिभाग किया।

Comments (0)

भ्रष्टाचार के पैसे विदेश घूम रहे अखिलेश यादव - डा0 चन्द्रमोहन

Posted on 12 July 2018 by admin

लखनऊ 12 जुलाई 2018, भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि क्षेत्रीय पार्टी की हैसियत रखने वाली समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्व वाली पिछली सरकार के कार्यकाल में जिस तरह भ्रष्टाचार का बोलबाला किया उसकी ताकीद उनके रंग-ढंग से ही की जा सकती है। गरीबों के हिमायती होने का दिखावा करने वाले सपा मुखिया विलासिता के लिए विदेश यात्रा कर रहे हैं। श्री अखिलेश यादव जी की विचारधारा समाजवाद की नहीं बल्कि सुखवाद की है।
प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि श्री अखिलेश यादव जी तो वह साइकिल भी नहीं चलाते जो आम जनता चलाती है बल्कि वे जिस साइकिल को चलाकर खुद को समाजवादी कहने का ढोंग करते है उस साइकिल को खरीदना आम आदमी के बस की बात ही नहीं है। इसी विचारधारा के चलते उन्होंने अपने सरकारी आवास में भ्रष्टाचार के पैसे से सुख और आनन्द के वे सारे तामझाम किए थे जिसकी एक सरकारी आवास में कल्पना ही नहीं की जा सकती थी। यही वजह थी कि वे जाते वक्त सरकारी आवास से अपने ऐशो-आराम की चीजों को भी उखाड़ कर ले गए।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि श्री यादव प्रदेश की गरीब जनता का मजाक उड़ा रहे हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी की सादगी से सीख लेनी चाहिए। श्री योगी आदित्यनाथ जी किसी भी जिले में भ्रमण के दौरान वहां के महंगे होटलों में न रुककर सरकारी गेस्ट हाउस में ही ठहरते है। मुख्यमंत्री जी अपनी सरकार की कार्यप्रणाली में मितव्ययता बरतने के हर संभव प्रयास कर रहे हैं ताकि खजाने पर बोझ न पड़े।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि पार्टी के खजाने पर कब्जा करने के लिए ही श्री अखिलेश यादव जी ने अपने बुजुर्ग पिता श्री मुलायम सिंह यादव जी को बड़ी बेशर्मी के साथ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से हटा कर खुद अध्यक्ष बन बैठे। इसी कारण प्रदेश की जनता ही नहीं बल्कि दूसरी पार्टी के वरिष्ठ नेता भी श्री यादव को न ही गंभीरता से लेते है बल्कि बयान जारी कर सार्वजनिक रूप से ऐसा बता भी रहे हैं।

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने जनहित में कई कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर गांव, गरीब, किसान व युवाओं को लाभ पहुंचाने का काम किया हैं।

Posted on 12 July 2018 by admin

लखनऊ 12 जुलाई 2018, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने जनहित में कई कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर गांव, गरीब, किसान व युवाओं को लाभ पहुंचाने का काम किया हैं। पूरे विश्व में भारत का सम्मान बढ़ा है। केन्द्र सरकार की तर्ज पर ही उप्र की योगी सरकार भी प्रदेश में चैतरफा विकास की सुनियोजित योजनाएं बनाकर उनको लागू करने का सरहनीय प्रयास किया है। लेकिन लम्बे समय तक प्रदेश की जनता को झूठे ख्वाब व प्रलोभन दिखाकर वोट बैंक की राजनीति करने वाले सपा-बसपा जैसे दलों को जनता में खत्म हो चुकी अपनी स्वीकार्यता ने भयभीत कर दिया है। इसीलिए वे योगी सरकार के विकास के माॅडल पर सवाल खड़े कर रहे है। श्री पाण्डेय ने आज सकलडीहा चन्दौली में इग्नू अध्ययन केन्द्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दौरा पूर्वांचल के चैतरफा विकास की गति को और तेज करेगा।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने पूर्वांचल एक्सप्रेव-वे को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा दिए जा रहे बयानों को हास्यापद बताते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सपा सरकार ने अपने कार्यकाल में फर्जी ढंग से शिलान्यास किए। डा0 पाण्डेय ने कहा कि अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही पूरे प्रदेश में आनन फानन में कई ऐसी योजनाओं का शिलान्यास कर जनता को धोखा देने का काम किया। जिनकी डीपीआर तक नहीं बनी थी उन योजनाओं के भी शिलान्यास कर दिए गए। मोदी सरकार और योगी सरकार 15 वर्षो से चरमराई उ0प्र0 की व्यवस्था को पटरी पर लाने का काम कर रही है।
इस अवसर पर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनिल राजभर, क्षेत्रीय निदेशक इग्नू डा0 अवध नारायण त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा

Posted on 11 July 2018 by admin

लखनऊ 11 जुलाई 2018, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने समाजवादी पार्टी पर सहकारी संस्थाओं पर अलोकतांत्रिक ढंग से कब्जा जमाने का प्रसास करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सपा का कभी भी लोकतंत्र में विश्वास नहीं रहा है। अखिलेश सरकार के समय सहकारी संस्थाओं पर अलोकतांत्रिक ढ़ंग से सपा से जुड़े दबंगो ने कब्जा किया। एक बार फिर सपा के लोग प्रदेश में हो रहे सहकारी संस्था के चुनावों में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे है।
श्री सोनकर ने आज राजधानी लखनऊ में उ0प्र0 राज्य सहकारी निर्माण संघ के प्रबंध समिति संचालक मण्डल के सदस्यो के नामांकन के दौरान सपा नेता तोताराम यादव द्वारा फैलाई गई अराजकता एवं हिन्सा के प्रयासों की कड़ी निन्दा करते हुए कहा कि प्रदेश में सहकारी संस्थाओं के निष्पक्ष चुनावों के लिए सहकारी निर्वाचन आयोग को मजबूत किया गया और राज्य में लोकतांत्रिक ढंग से सहकारी चुनावों कर प्रक्रिया चल रही है। लेकिन सपा के दबंगो का लोकतंत्र में विश्वास नहीं है, इसलिए वे अराजकता व हिंसा के माध्यम से सहकारी संस्थाओं पर पुनः कब्जा करने का प्रयास कर रहे है।
श्री सोनकर ने कहा कि यह वही तोता राम यादव है पिछले जिन्होंने जिला पंचायत चुनाव मंे जनपद मैनपुरी में फर्जी मतदान करते हुए पोलिंग बूथ पर कब्जा किया था। जिसका मुकदमा भी इनके ऊपर पंजीकृत हुआ था, तोता राम यादव कोर्ट से बेल पर है इस पूरे प्रकरण की एक वीडियों भी वायरल हुई थी।

Comments (0)

सपा-बसपा के विकास विरोधी ऐजेण्डे से पूर्वांचल विकास की धारा से नहीं जुड़ सका - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 11 July 2018 by admin

लखनऊ 11 जुलाई 2018,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आजमगढ़, वाराणसी व मिर्जापुर के प्रस्तावित कार्यक्रमों को लेकर तैयारियों भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तैयारियों का जायजा लिया
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही प्रदेश सरकार विधानसभा चुनाव पूर्व पार्टी द्वारा जारी किये गए संकल्प पत्र में जनता से किये वादों को पूरा करने के लिए लगातार योजनाएं बनाकर उन्हें क्रियान्वित करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा योगी सरकार द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण के फैसले से पूर्वाचल के विकास के नए द्वार खुलेगें। अनेक विकसित राज्यों की तरह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निर्माण पूर्वांचल में विकास के लिए नीव का पत्थर साबित होगा। 14 जुलाई को माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण की आधारशिला पूरे पूर्वांचल के नवनिर्माण की आधारशिला साबित होगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज आजमगढ़, वाराणसी व मिर्जापुर में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रमों को लेकर चल रही तैयारियों की समीक्षा व पार्टी पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठके की। डा0 पाण्डेय ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे होगा। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य के पूरा होते ही पूरा इलाका विकास के पथ पर अग्रसर होकर मुख्यधारा में जुड़ जायेगा।
उन्होंने कहा कि सपा-बसपा के सरकारों ने पूर्वांचल की जनता को जाति, धर्म, मजहब के नाम पर बांटकर झूठे प्रलोभन दिए और उन्हें हमेशा वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। जबकि केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार बनने के बाद से पूरे पूर्वांचल के विकास के लिए योजनाओं को बनाया गया, किन्तु राज्य की पूर्ववर्ती सपा सरकार के विकास विरोधी ऐजेण्डे के कारण पूर्वांचल की जनता विकास की धारा से नहीं जुड़ सकी। अब केन्द्र व प्रदेश की मोदी-योगी की सरकार पूर्वांचल की जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाकर उन्हें तेजी से लागू करने में जुटी हुई है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण से पूरे इलाके में उद्योग धंधे का बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय नवयुवकों को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। गांव, गरीब और किसान की खुशहाली का मार्ग प्रशस्त होगा।

Comments (0)

इजराइल तकनीक की सहायता से प्रदेश के बुन्देलखण्ड सहित पूर्वी क्षेत्रोें में गिरते भूजल को रोकने के साथ-साथ किसानों की आय की जायेगी दोगुनी: डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय

Posted on 11 July 2018 by admin

लखनऊ: 10 जुलाई, 2018
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय ने कहा कि बुन्देलखण्ड
में किसानों की आय को बढ़ाना तथा गिरते भूजल स्तर को रोकना प्रदेश सरकार की
प्राथमिकता है। पानी की एक-एक बूंद का बेहतर उपयोग कर गिरते भूजल के स्तर को
रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि इजराइल ने कम सिंचाई से अधिक कृषि उपज लेने
की तकनीक विकसित की है। इजराइल की इस तकनीक की सहायता से प्रदेश के
बुन्देलखण्ड सहित पूर्वी क्षेत्रोें में गिरते भूजल को रोकने के साथ-साथ
सिंचाई, कृषि, बागवानी इत्यादि क्षेत्रों में इसका भरपूर लाभ लेते हुये
किसानों की आय दोगुनी की जायेगी।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में इजराइल के
राजदूत श्री डैनियल कैमरून के साथ आये प्रतिनिधिमण्डल के साथ बैठक कर रहे थे।
उन्होंने इजराइल तकनीक का उपयोग कर गिरते भूजल स्तर को रोकने के साथ-साथ
किसानों की आय में क्षमतावृद्धि के लिये इजराइली विशेषज्ञों एवं राज्य सरकार
के वरिष्ठ अधिकारियों की एक संयुक्त टीम बनाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने
कहा कि उत्तर प्रदेश जल निगम के पुनर्गठन एवं कार्यक्षमता में वृद्धि करने के
साथ-साथ उ0प्र0 जल निगम की प्रोजेक्ट प्रीप्रेशन इकाई (पी0पी0आर0बी0डी0सेल) को
विश्व स्तरीय तकनीक अपनाने में इजराइल का सहयोग प्राप्त किया जाये।
बैठक में इजराइल के राजदूत श्री डैनियल कैमरून ने कहा कि बुन्देलखण्ड क्षेत्र
के साथ-साथ पूर्वी क्षेत्र में गिरते भू-जल स्तर रोकने में तथा किसानों की आय
वृद्धि करने में हर संभव मदद हेतु इजराइल सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी
बताया कि इजराइली विशेषज्ञ दल द्वारा आगामी दो दिनों में चित्रकूट एवं झांसी
मण्डल का भ्रमण किया जायेगा तथा जल संचयन एवं प्रबंधन, कृषि एवं उद्यान के
विकास के लिये इजराइल द्वारा विकसित तकनीक के उपयोग के सम्बन्ध में अपना
प्रस्ताव प्रस्तुत करेगा।
बैठक में सलाहकार नगर विकास श्री केशव वर्मा, जल निगम के अध्यक्ष श्री
जी0पटनायक, प्रमुख सचिव लघु सिंचाई श्रीमती अनीता सिंह, प्रमुख सचिव कृषि श्री
अमित मोहन प्रसाद, प्रमुख सचिव बाल विकास पुष्टाहार श्रीमती मोनिका एस0 गर्ग
सहित सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे

Comments (0)

नाटक “एक इरादा” ने दिया स्वच्छता का संदेश

Posted on 11 July 2018 by admin

123लखनऊ, बुधवार, 11 जुलाई। गोलागंज स्थित वीरांगना अवन्ती बाई महिला चिकित्सालय में हुआ मंचन
ज्ञानेश्वर मिश्र ज्ञानी के लेखन और निर्देशन में लोगों ने जाना सफाई का महत्व
रंगयात्रा संस्था की ओर से स्वच्छता मिशन पर आधारित
ज्ञानेश्वर मिश्र ज्ञानी द्वारा लिखे और निर्देशित नाटक ‘एक इरादा’ का मंचन
गोलागंज स्थित वीरांगना अवन्ती बाई महिला चिकित्सालय में बुद्धवार को हुआ।
समाज सेवी राजेश जायसवाल की प्रस्तुति में हुए इस जनजागृति अभियान में
स्वास्थ्य विभाग के निदेशिका डॉ.सविता तिवारी मुख्य अतिथि थीं।
नाटक के निर्देशक ज्ञानेश्वर मिश्र ज्ञानी के अनुसार स्वच्छता की अवहेलना से
ही स्थितियां खतरनाक हो जाती हैं। उन्होंने लोगों को बताया कि स्वच्छता की
जिम्मेदारी महज शासन की नहीं है बल्कि यह तो हर भारतीय की जिम्मेदारी है चाहे
वह छोटा हो या बड़ा। प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान के तहत मंचित इस नाटक
में दर्शाया गया कि सड़क पर कूड़ा नहीं फेंकना चाहिए। नाटक ने घरों से लेकर
सड़क मार्ग तक पर शौचालय बनाए जाने पर भी जोर दिया गया ताकि यहां वहां गंदगी न
हो और लोग स्वस्थ रहे। नाटक ने नशाखोरी के विरोध में भी लोगों को जागरुक किया।
इस प्रस्तुति में सूत्रधारों की भूमिका में विकास यादव और रामू जायसवाल ने
सराहनीय रूप से दर्शकों से संवाद स्थापित किया। नाटक में नागरिक की भूमिका में
आदित्य पाण्डेय, अमन चौहान मयंक यादव और मो मुद्दसर ने प्रशंसा हासिल की वहीं
स्त्री के किरदार में रीतू भट्ट, नीमा गुप्ता, प्रीति गोयल ने तालियां बटोरीं।
इस प्रस्तुति में उद्घोषिका का कार्य पूजा गुप्ता ने बखूबी निभाया। मंच परे131
प्रकाश परिकल्पना तमाल बोस, संगीत संकलन आदित्य कुमार शर्मा “लिप्टन”, संगीत
संचालन अमीशा सक्सेना, मुख सज्जा राजकिशोर गुप्ता, वेशभूषा परिकल्पना सन्हिता
मिश्रा और अमीय रानी सिंह की नाटक के अनुरूप रही। इन नाटकीय तत्वों से
प्रस्तुति का आकर्षण बढ़ा। प्रापर्टी का दायित्व मनीषा शर्मा और विद्या भूषण
शर्मा ने उठाया। इस प्रस्तुति में सरिता यादव, मोहम्मद मुददसर, सलमानी, रजनीश
गुप्ता, दिव्या सक्सेना आदि का सहयोग रहा। प्रस्तुति के सह निर्देशक मधु
प्रकाश श्रीवास्तव रहे।

Comments (0)

प्रदेश भर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी के आवाहन

Posted on 10 July 2018 by admin

rajलखनऊ 10 जुलाई।
प्रदेश भर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी के आवाहन पर होने
वाले ब्लाक स्तरीय सम्मेलन के तहत आज जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष
श्री गौरव चौधरी की अध्यक्षता में मलिहाबाद ब्लाक का ब्लाक स्तरीय कार्यकर्ता
सम्मेलन एआईसीसी सदस्य श्रीमती सुनीता रावत के नेतृत्व में ब्लाक कांग्रेस
कमेटी कार्यालय मलिहाबाद पर सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं लखनऊ जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी श्री
विनोद मिश्रा मौजूद रहे। सम्मेलन का संयोजन मलिहाबाद ब्लाक कांग्रेस कमेटी के
अध्यक्ष श्री हबीबुर्रहमान ‘छोटे मियां’ एवं पीसीसी सदस्य श्री मुन्ना लाल
भारती ने किया।
यह जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं प्रवक्ता दीपेन्द्र
मिश्रा ने बताया कि इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रदेश कांग्रेस
के महामंत्री एवं जिला लखनऊ प्रभारी श्री विनोद मिश्रा ने कहा कि पेट्रोल और
डीजल में भी जीएसटी लगाया जाना चाहिए जिससे उपभोक्ताओं को कम दाम पर पेट्रोल
और डीजल मिल सके। उन्होने कहा कि भारत सरकार के सभी बड़े प्रतिष्ठान चाहे वह
रेलवे हो, एयरवेज हो घाटे में हैं, सिर्फ प्रधानमंत्री के उद्योगपति मित्र ही
फल-फूल रहे हैं।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गौरव चौधरी ने सम्मेलन में कार्यकर्ताओं
को सम्बोधित करते हुए ब्लाक सम्मेलनों की सफलता के लिए बधाई दी और कहा कि आम
जनता अब मोदी और योगी के जुमलों को समझ चुकी है। उन्होने कहा कि गांव, गरीब,
किसान परेशान है। आम जनता मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जीने के लिए मजबूर है।
बिजली, पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। मंहगाई थमने का नाम नहीं ले रही है।
केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार आम जनता के प्रति निरंकुश बनी हुई है।
श्री मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एआईसीसी सदस्य श्री संजय
सिंह, श्री संतोष मौर्या, श्री नीरज सैनी, श्री मुकेश रावत, श्रीमती गौरी
पाण्डेय, श्री सुरेन्द्र मिश्रा, श्री रामकिशन यादव, श्री नरेन्द्र गौतम, श्री
जयन्त गौतम सहित सैंकड़ों कंाग्रेसजन शामिल रहे।
श्री मिश्रा ने बताया कि ब्लाकवार होने वाले ब्लाक सम्मेलनों के तहत लखनऊ जनपद
के लगभग सभी ब्लाकों में कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न हो चुके हैं। बख्शी का
तालाब ब्लाक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन शीघ्र ही किया जायेगा।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in