Archive | September 14th, 2016

प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं को और अधिक गति देकर अधिक से अधिक पात्र लोगों को लाभान्वित कराया जाये: मुख्य सचिव

Posted on 14 September 2016 by admin

उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त मुख्य सचिव श्री राहुल प्रसाद भटनागर ने कहा कि प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं को और अधिक गति देकर अधिक से अधिक पात्र लोगों को लाभान्वित कराया जाये। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं का और अधिक बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में और अधिक बेहतर सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाकर गरीब परिवार की समस्याओं को दूर कराने हेतु हर संभव प्रयास सुनिश्चित कराये जायें। इसके लिये सभी अधिकारियों/कर्मचारियों में आत्मविश्वास जागृत करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की सभी जनहितकारी योजनाओं में और अधिक गति लाकर जनता के मध्य विश्वास पैदा करने हेतु सार्थक प्रयास सुनिश्चित कराये जायें। उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित किया जायेगा।
नवनियुक्त मुख्य सचिव श्री राहुल प्रसाद भटनागर आज अपने पद का कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त मीडिया बन्धुओं से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनता की बेहतर सेवा कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने हेतु जनकल्याणकारी योजनाओं में और अधिक तेजी लायी जाये।
श्री राहुल प्रसाद भटनागर 1983 बैच के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी हैं। इसके पूर्व श्री भटनागर प्रमुख सचिव वित्त, प्रमुख सचिव गन्ना, मण्डलायुक्त सहारनपुर सहित प्रदेश सरकार एवं भारत सरकार के महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रहने के साथ-साथ जनपद गोरखपुर एवं सहारनपुर के जिलाधिकारी के पद को भी सुशोभित कर चुके हैं। वे एक परिश्रमी, अध्यवसायी एवं जन सामान्य के कल्याण के प्रति समर्पणभाव से कार्य करने वाले संवेदनशील अधिकारी हैं।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

( यूपी ) आज की सबसे बडी खबर

Posted on 14 September 2016 by admin

मुख्य सचिव दीपक सिंघल हटाए गये राहुल भटनागर यूपी के नये मुख्य सचिव बने

1983 बैच के IAS अधिकारी है राहुल भटनागर ।

11111

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2016
M T W T F S S
« Jul   Oct »
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
2627282930  
-->









 Type in