Archive | Latest news

मुख्यमंत्री ने हाईस्कूल-इण्टर की मेरिट में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को दिए एक-एक लाख रुपए के पुरस्कार

Posted on 04 October 2012 by admin

दूसरा तथा तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को क्रमशः 50 हजार तथा 30 हजार रुपए के पुरस्कार, इन मेधावियों के अभिभावक एवं प्रधानाचार्य भी सम्मानित

05उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने यू.पी. बोर्ड की वर्ष 2012 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इन मेधावियों को सम्मानित करते हुए उन्हें बहुत खुशी हो रही है और उम्मीद जाहिर की कि ये विद्यार्थी जो बनना चाहते हैं, एक दिन जरूर बनेंगे और जो लक्ष्य उन्होंने तय किए है, उसे जरूर हासिल कर लेंगे।
मुख्यमंत्री कल अपने सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर इन मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने संयुक्त रूप से वर्ष 2012 की हाईस्कूल की मेरिट लिस्ट में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले तीन छात्र-छात्राओं: पूजा यादव, आकांक्षा सिंह और अन्ना यादव को 01-01 लाख रुपए, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा विजया को 50 हजार रुपए तथा तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली रेशू वर्मा को 30 हजार रुपए की राशि प्रदान की।
इसी प्रकार इण्टरमीडिएट की 2012 की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली दो छात्राओं अभिलाषा यज्ञसैनी तथा अपूर्वा वर्मा को मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव तथा सांसद श्रीमती डिम्पल यादव ने संयुक्त रूप से 01-01 लाख रुपए की राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की। इसी क्रम में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली पूजा गौतम को 50 हजार रुपए तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली शालिनी वर्मा को 30 हजार रुपए की राशि प्रदान की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेहनत कभी भी बेकार नहीं जाती। आज जो लोग किसी विशिष्ट स्थान पर हैं या उन्होंने अपनी जिन्दगी में कोई ऊंचा मुकाम हासिल किया है, तो इसका मतलब है कि उन्होंने अपने जीवन में कभी न कभी कठिन परिश्रम जरूर किया होगा। उन्होंने इन छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि वे परिश्रम से न घबराएं और पढ़ाई-लिखाई में खूब मेहनत करें और तरक्की करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में हमें बापू के बताए हुए अहिंसा, सत्य और सादगी के रास्ते पर चलने की सीख भी लेनी चाहिए।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री
श्री मुलायम सिंह यादव ने इन मेधावियों को बधाई और आशीर्वाद देते हुए उम्मीद जताई कि ये छात्र-छात्राएं आगे भी अपनी पढ़ाई जारी रखेंगे और इसी तरह विशिष्ट स्थान प्राप्त करते रहेंगे। उन्होंने उन छात्र-छात्राओं को, जो मेरिट में स्थान नहीं बना पाएं हैं, उन्हें सीख देते हुए कहा कि वे निराश न हों और संकल्प लें, उन्हें कामयाबी जरूर मिलेगी। इस अवसर पर उन्होंने ऐसे लोगों का भी जिक्र किया जो किसी कारण से शिक्षा हासिल करने के अवसर से ही वंचित रह गए हैं। गरीबी, साधन-सुविधाओं के अभाव से उन्हें पढ़ने के बजाए काम करना पड़ रहा है। ऐसे लोगों के लिए सरकार को जरूर ध्यान देना चाहिए। ऐसे वंचित लोगों की शिक्षा का इंतजाम करना भी सरकार की ही जिम्मेदारी है।
प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री श्री रामगोविन्द चैधरी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने और उन्हें नकद पुरस्कार देने को बहुत अच्छी शुरूआत बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह मेधावियों, उनके अभिभावकों और उनके शिक्षकों का मनोबल बढ़ाते हैं।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर इन मेधावी विद्यार्थियों के स्कूलों के चार प्रधानाचार्यों क्रमशः श्री रामकुमार शुक्ला, श्री संजय वर्मा, श्री अंजनी कुमार पाठक तथा श्री राजकुमार तिवारी को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने पुरस्कृत मेधावी छात्राओं के माता-पिता को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर समस्त पुरस्कृत छात्राओं, उनके अभिभावकों के साथ मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव, सांसद श्रीमती डिम्पल यादव, बेसिक शिक्षा मंत्री श्री रामगोविन्द चैधरी, विधान परिषद सदस्य श्री राजेन्द्र चैधरी, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री राकेश गर्ग, सचिव माध्यमिक शिक्षा पार्थसारथी सेन शर्मा और माध्यमिक शिक्षा निदेशक श्री वासुदेव यादव के साथ एक ग्रुप फोटोग्राफ भी सम्पन्न हुआ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

Posted on 04 October 2012 by admin

मुख्यमंत्री ने मार्शल आर्ट में प्रशिक्षित बालिकाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया

01_r2_c1उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि छेड़खानी से प्रभावित महिला को तत्काल मदद प्रदान करने के इरादे से राज्य सरकार बहुत जल्द एक योजना लागू करने जा रही है।
मुख्यमंत्री कल अपने सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर आयोजित एक कार्यक्रम में मार्शल आर्ट में प्रशिक्षित बालिकाओं को सम्बोधित कर रहे थे। कानपुर नगर की इन बालिकाओं को आत्मरक्षा के मामले में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कराटे में प्रशिक्षित करने का कार्य दैनिक हिन्दुस्तान समाचार पत्र द्वारा आयोजित किया गया था। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव तथा सांसद श्रीमती डिम्पल यादव ने प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी बालिकाओं को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए।
श्री अखिलेश यादव ने समाचार पत्र द्वारा इस दिशा में किए गए प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि मार्शल आर्ट सीखने वाली बालिकाओं के आत्म विश्वास और उत्साह में निश्चित रूप से बढ़ोत्तरी होगी। उन्होंने आत्मरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ‘सेल्फ डिफेन्स इज़ बेस्ट डिफेन्स’। उन्होंने कहा कि वही समाज खुशहाल तथा प्रगतिशील माना जाता है, जहां लड़कियों का मान-सम्मान हो और उन्हें सुरक्षा मिले।
मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादियों की हमेशा से यह सोच रही है कि बालिकाएं आगे बढ़े और प्रत्येक क्षेत्र में तरक्की करें। बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इण्टर पास पात्र बालिकाओं को कन्या विद्याधन तथा अल्पसंख्यक समुदाय की 10वीं पास छात्राओं को 30 हजार रुपए की आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि बालिकाओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण देने के सम्बन्ध में राज्य सरकार विचार करेगी।
इस मौके पर कराटे का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी बालिकाओं ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन भी किया। प्रशिक्षण देने वाले कोच श्री विजय कुमार एवं उनके अन्य सहयोगियों को भी मुख्यमंत्री ने प्रमाण पत्र प्रदान किए। इससे पूर्व, दैनिक हिन्दुस्तान, कानपुर के स्थानीय संपादक श्री दिनेश पाठक ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। हिन्दुस्तान, लखनऊ के कार्यकारी संपादक श्री नवीन जोशी ने आए हुए अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर विधान परिषद सदस्य श्री राजेन्द्र चैधरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

Posted on 04 October 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री बी.एल. जोशी और मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर विधान भवन के तिलक हाॅल में आयोजित एक कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
pressकार्यक्रम की शुरुआत ‘वंदे मातरम’ के गायन से हुई। कार्यक्रम में महात्मा गांधी के जीवन से जुड़ी अविस्मरणीय घटनाओं की जानकारी दी गई। विश्व के 122 देशों ने महात्मा गांधी की यादों को किसी न किसी रूप में संजोया हुआ है। इन देशों में या तो उनकी प्रतिमा स्थापित की गई है या कोई स्मारक उन्हें समर्पित है। कार्यक्रम में महात्मा गांधी के कई प्रिय भजनों का गायन भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।
इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रदेश के कार्यवाहक मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन समेत प्रदेश के वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों के अलावा, समाजसेवी तथा सेना की मध्य कमान के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

गांधी जी के सिद्धांतों व विचारों पर अमल कर देश व समाज में खुशहाली लाई जा सकती है: मुख्यमंत्री

Posted on 04 October 2012 by admin

खादी से जुड़ी संस्थाओं की लगभग 39 करोड़ रु. की देनदारी को समाप्त करने के लिए अनुपूरक बजट में प्राविधान किया जाएगा

5x10-1उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अहिंसा और सत्य का रास्ता आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि गांधी जी के सिद्धांतों व विचारों पर अमल कर देश व समाज में खुशहाली लाई जा सकती है।
मुख्यमंत्री कल गांधी जयंती के अवसर पर हजरतगंज स्थित क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम में आयोजित एक कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा चरखा भी काता।
श्री यादव ने कहा कि गरीबों के उत्थान तथा गांवों में रोजगार के व्यापक अवसर सृजित करने के उद्देश्य से गांधी जी ने खादी के माध्यम से लोगों को स्वावलम्बी बनाने का सिद्धांत प्रतिपादित किया। उन्होंने कहा कि गांधी आश्रम जैसी संस्थाओं से भारी संख्या में लोग जुडे़ हैं और ये संस्थाएं लोगों को रोजगार भी प्रदान कर रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खादी से जुड़ी विभिन्न संस्थाओं की लगभग 39 करोड़ रुपए की देनदारी को समाप्त करने के लिए इस वित्तीय वर्ष के अनुपूरक बजट में प्राविधान किया जाएगा। इसके अलावा खादी के उत्पाद पर वैट समाप्त करने के लिए अधिकारियों से रास्ता निकालने हेतु भी कहा जाएगा। इसके पूर्व, गांधी आश्रम के मंत्री श्री रामेश्वर नाथ मिश्र ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए संस्था की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
press1इस अवसर पर प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री राकेश गर्ग, प्रमुख सचिव खादी एवं ग्रामोद्योग श्री हरिराज किशोर, विशेष सचिव मुख्यमंत्री श्री पनधारी यादव सहित खादी से जुडे़ कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

गुटका उद्योग पर प्रतिबन्ध लगाए जाने का निर्णय

Posted on 04 October 2012 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार ने गुटका उद्योग पर प्रतिबन्ध लगाए जाने का निर्णय लिया है। यह प्रतिबन्ध 01 अप्रैल, 2013 से प्रभावी होगा।
राज्य सरकार ने यह कदम संसद द्वारा पारित फूड सेफ्टी एक्ट के अन्तर्गत उठाया है। संसद द्वारा पारित खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत अन्य राज्यों की भांति उत्तर प्रदेश में भी लम्बे समय से चल रहे गुटका उद्योग पर प्रतिबन्ध लगाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने गुटका उद्योग से जुड़े हुए लाखों कर्मकारों, श्रमिकों व उद्यमियों की रोजी-रोटी को दृष्टिगत रखते हुए गुटका उद्योग पर लगाए जाने वाले प्रतिबन्ध को 01 अप्रैल, 2013 से प्रभावी किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि इस अवधि का सदुपयोग करते हुए गुटका उद्योग से जुड़े हुए कर्मकारों, श्रमिकों व उद्यमियों द्वारा अन्य रोजगार एवं वैकल्पिक उद्योग तलाश कर लिया जाएगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

Posted on 03 October 2012 by admin

up-cm-with-gov-1उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री बी.एल. जोशी और मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर विधान भवन के तिलक हाॅल में आयोजित एक कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम की शुरुआत ‘वंदे मातरम’ के गायन से हुई। कार्यक्रम में महात्मा गांधी के जीवन से जुड़ी अविस्मरणीय घटनाओं की जानकारी दी गई। विश्व के 122 देशों ने महात्मा गांधी की यादों को किसी न किसी रूप में संजोया हुआ है। इन देशों में या तो उनकी प्रतिमा स्थापित की गई है या कोई स्मारक उन्हें समर्पित है। कार्यक्रम में महात्मा गांधी के कई प्रिय भजनों का गायन भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।
इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रदेश के कार्यवाहक मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन समेत प्रदेश के वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों के अलावा, समाजसेवी तथा सेना की मध्य कमान के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने हाईस्कूल-इण्टर की मेरिट में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को दिए एक-एक लाख रुपए के पुरस्कार

Posted on 03 October 2012 by admin

दूसरा तथा तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को क्रमशः 50 हजार तथा 30 हजार रुपए के पुरस्कार, इन मेधावियों के अभिभावक एवं प्रधानाचार्य भी सम्मानित

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने यू.पी. बोर्ड की वर्ष 2012 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इन मेधावियों को सम्मानित करते हुए उन्हें बहुत खुशी हो रही है और उम्मीद जाहिर की कि ये विद्यार्थी जो बनना चाहते हैं, एक दिन जरूर बनेंगे और जो लक्ष्य उन्होंने तय किए है, उसे जरूर हासिल कर लेंगे।
मुख्यमंत्री आज अपने सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर इन मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने संयुक्त रूप से वर्ष 2012 की हाईस्कूल की मेरिट लिस्ट में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले तीन छात्र-छात्राओं: पूजा यादव, आकांक्षा सिंह और अन्ना यादव को 01-01 लाख रुपए, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा विजया को 50 हजार रुपए तथा तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली रेशू वर्मा को 30 हजार रुपए की राशि प्रदान की।
इसी प्रकार इण्टरमीडिएट की 2012 की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली दो छात्राओं अभिलाषा यज्ञसैनी तथा अपूर्वा वर्मा को मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव तथा सांसद श्रीमती डिम्पल यादव ने संयुक्त रूप से 01-01 लाख रुपए की राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की। इसी क्रम में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली पूजा गौतम को 50 हजार रुपए तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली शालिनी वर्मा को 30 हजार रुपए की राशि प्रदान की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेहनत कभी भी बेकार नहीं जाती। आज जो लोग किसी विशिष्ट स्थान पर हैं या उन्होंने अपनी जिन्दगी में कोई ऊंचा मुकाम हासिल किया है, तो इसका मतलब है कि उन्होंने अपने जीवन में कभी न कभी कठिन परिश्रम जरूर किया होगा। उन्होंने इन छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि वे परिश्रम से न घबराएं और पढ़ाई-लिखाई में खूब मेहनत करें और तरक्की करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में हमें बापू के बताए हुए अहिंसा, सत्य और सादगी के रास्ते पर चलने की सीख भी लेनी चाहिए।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री
श्री मुलायम सिंह यादव ने इन मेधावियों को बधाई और आशीर्वाद देते हुए उम्मीद जताई कि ये छात्र-छात्राएं आगे भी अपनी पढ़ाई जारी रखेंगे और इसी तरह विशिष्ट स्थान प्राप्त करते रहेंगे। उन्होंने उन छात्र-छात्राओं को, जो मेरिट में स्थान नहीं बना पाएं हैं, उन्हें सीख देते हुए कहा कि वे निराश न हों और संकल्प लें, उन्हें कामयाबी जरूर मिलेगी। इस अवसर पर उन्होंने ऐसे लोगों का भी जिक्र किया जो किसी कारण से शिक्षा हासिल करने के अवसर से ही वंचित रह गए हैं। गरीबी, साधन-सुविधाओं के अभाव से उन्हें पढ़ने के बजाए काम करना पड़ रहा है। ऐसे लोगों के लिए सरकार को जरूर ध्यान देना चाहिए। ऐसे वंचित लोगों की शिक्षा का इंतजाम करना भी सरकार की ही जिम्मेदारी है।
प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री श्री रामगोविन्द चैधरी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने और उन्हें नकद पुरस्कार देने को बहुत अच्छी शुरूआत बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह मेधावियों, उनके अभिभावकों और उनके शिक्षकों का मनोबल बढ़ाते हैं।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर इन मेधावी विद्यार्थियों के स्कूलों के चार प्रधानाचार्यों क्रमशः श्री रामकुमार शुक्ला, श्री संजय वर्मा, श्री अंजनी कुमार पाठक तथा श्री राजकुमार तिवारी को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने पुरस्कृत मेधावी छात्राओं के माता-पिता को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर समस्त पुरस्कृत छात्राओं, उनके अभिभावकों के साथ मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव, सांसद श्रीमती डिम्पल यादव, बेसिक शिक्षा मंत्री श्री रामगोविन्द चैधरी, विधान परिषद सदस्य श्री राजेन्द्र चैधरी, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री राकेश गर्ग, सचिव माध्यमिक शिक्षा पार्थसारथी सेन शर्मा और माध्यमिक शिक्षा निदेशक श्री वासुदेव यादव के साथ एक ग्रुप फोटोग्राफ भी सम्पन्न हुआ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव एवं सांसद श्री नरेश अग्रवाल 01 अक्टूबर, 2012 को हरदोई में आयोजित विशाल जनसभा के अवसर पर

Posted on 02 October 2012 by admin

naresh-agrawal-hardoi-with-up-cm-akhilesh-yadav-and-mulayam-singh-yadavउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव 01 अक्टूबर, 2012 को हरदोई में विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शुभारम्भ करते हुए
naresh-agrawal-hardoi-with-up-cm-akhilesh-yadav-and-mulayam-singh-yadav-2उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव 01 अक्टूबर, 2012 को सांसद श्री नरेश अग्रवाल के 62वें जन्मदिवस के अवसर पर हरदोई में आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए।
naresh-agrawal-hardoi-with-up-cm-akhilesh-yadav-and-mulayam-singh-yadav-1 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव 01 अक्टूबर, 2012 को सांसद  श्री नरेश अग्रवाल के 62वें जन्मदिवस के अवसर पर हरदोई में आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए।

Comments (0)

समाजवाद का प्रतीक है साइकिल: मुख्यमंत्री

Posted on 01 October 2012 by admin

सबसे सस्ती सवारी होने के साथ-साथ इको-फ्रेंडली और स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद

harculas-cycle-rally-cm-up-akhilesh-yadav-1उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि आवागमन के लिए साइकिल की सवारी का प्रयोग सर्वोत्तम माना जाता है। दूसरे वाहनों की अपेक्षा साइकिल इको फ्रेंडली है और इससेे पर्यावरण को भी कोई हानि नहीं होती और ये सड़क पर सबसे कम स्थान घेरती है। उन्होंने कहा कि साइकिल आवागमन का सबसे सस्ता साधन है और नियमित रूप से साइकिल चलाने वाला व्यक्ति दूसरों की अपेक्षा अधिक स्वस्थ रहता है। डाॅक्टर भी अक्सर साइक्लिंग के व्यायाम की सलाह देते हैं।
मुख्यमंत्री आज सुबह लामार्टिनियर मैदान में ‘साइकिल आॅन’ रेस के शुभारम्भ के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने साइकिल को समाजवाद का प्रतीक बताया और कहा कि साइकिल ही एक ऐसी सवारी है जो श्रम आधारित है, यानि साइकिल पर चलने के लिए पैडिल चलाना ही पड़ेगा। उन्होंने बताया कि वे प्रदेश में कई साइकिल यात्राएं कर चुके हैं और साइकिल के प्रति अभी भी उनका आकर्षण कम नहीं हुआ है।
उन्होंने कहा कि दुनिया के अधिकांश विकसित देशों के हर शहर और कस्बे में साइकिल ट्रैक मौजूद हैं जिन पर हर वर्ग के लोग व्यायाम के रूप में नियमित रूप से साइकिल चलाते हैं। वहां के लोग छोटी-मोटी जरूरतों के लिए दूसरे वाहनों की अपेक्षा साइकिल से आना-जाना ज्यादा पसंद करते हैं। विश्वविद्यालय कैम्पस तथा काॅलेज में तो सिर्फ साइकिल से ही लोग आते-जाते दिखते हैं। उन्होंने ‘साइकिल आॅन’ रेस में मौजूद लोगों का आह्वान किया कि वे साइकिल के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करें और साइकिल से आने-जाने को प्राथमिकता दें। उन्होंने ‘साइकिल आॅन’ रेस के आयोजकों को इतने सार्थक आयोजन के लिए धन्यवाद भी दिया। इसके बाद उन्होंने झण्डा दिखाकर ‘साइकिल आॅन’ रेस को रवाना किया। दस किलोमीटर की इस रेस में पांच वर्ष से 50 वर्ष तक की आयु वर्ग के लोग शामिल हुए।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री राकेश गर्ग, विधान परिषद सदस्य श्री राजेन्द्र चैधरी, आयोजक तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेष में सड़कों की हालत बहुत खराब

Posted on 26 September 2012 by admin

ऽ    15 अक्टूबर के बाद गड्ढ़ा दिखने पर सम्बन्धित अभियन्ता निलम्बित होगे
ऽ    ऊपर के नाम पर कमीषन लेने वाले दण्डित होगे
ऽ    कई जनपदों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति शून्य-   लोक निर्माण मंत्री जी

प्रदेष के लोक निर्माण मंत्री श्री षिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेष की सड़कों की हालत बहुत ही खराब है। कोई भी सड़क ऐसी नही है, जिसमें गड्ढे न हो। यहाॅ तक कि इटावा की सड़को में भी गड़्ढे है। जिसकी षिकयते स्थानीय लोगों द्वारा समय-समय पर दी जाती है। उन्होंने कहा कि सभी अभियन्ताओं को यह निर्देषित किया जाता है कि 15 अक्टूबर के बाद किसी भी सड़क पर गड्ढ़ा दिखाई देने पर सम्बन्धित अधिषासी अभियन्ता, अधीक्षण अभियन्ता तथा मुख्य अभियन्ता को निलम्बित कर दिया जायेगा। उन्हांेने कहा कि सड़कों को गड्ढ़ामुक्त करने के सम्बन्ध में कई बार निर्देष दिये गये है लेकिन अभियन्ताओं द्वारा उसका संज्ञान नही लिया जारहा है।
श्री यादव आज यहां लोक निर्माण विभाग के विश्वेषवरैया प्रेक्षागृह में प्रदेष के सभी खण्डों से आये अधिषासी अभियन्ता, अधीक्षण अभियन्ता तथा सभी जोनो के मुख्य अभियन्ताओं की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थें। उन्होने कहा कि लोक निर्माण विभाग में कमीषन-खोरी अभी भी बन्द नही हुई है तथा ऊपर के नाम पर अभी भी कमीषन लिया जा रहा है। यह स्थित चिन्ताजनक है। उन्होने कहा कि ऊपर के नाम पर कमीषन लेने की षिकायत प्राप्त होगी तो सम्बन्धित अधिकारी एवं अभियन्ता को दण्डित करने के साथ-साथ एफ.आई.आर.दर्ज करके कार्यवाही भी की जायेगी।

श्री यादव ने कहा कि सड़को के लिए धन की कोई कमी नही है तथा 7500 करोड़ रूपयें का बजट भी स्वीकृत किया गया है, आवष्यकता  पड़ने      पर और धन उपलब्ध कराया जायेगा। लेकिन उक्त धनराषि का सदुपयोग न होने के कारण लोक निर्माण विभाग की सड़कों की हालत बहुत ही खराब है। उन्हांेने कहा कि जिस गति से सड़क निर्माण एवं मरम्मत का कार्य विभाग द्वारा किया जा रहा हैं। उससे यह प्रतीत होता है कि वर्ष-2012-13 के लिए जो बजट निर्धारित किया गया है वह व्यय होना सम्भव नही प्रतीत हो रहा है। इसके साथ ही जो सड़के बनाई जा रही है। उनकी गुणवत्ता भी मानक के अनुरूप नही है।
श्री यादव ने कहा कि लोक निर्माण विभाग सचिवालय में विभिन्न कार्यो से सम्बन्धित फाईले महीनो दबाएं रखी जाती है। कोई वरिष्ठ अधिकारी उनका संज्ञान नही लेता है। इस कारण से विभागीय कार्य पिछड़ रहा है। उन्होने प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को निर्देषित किया कि कोई भी फाईल लोक  निर्माण विभाग में 2 दिन से अधिक तथा वित्त विभाग आदि में 7 दिन से अधिक रूकने पर उसकी जिम्मेदारी निर्धारित की जायेगी।
श्री यादव ने कहा कि जनपद कन्नौज, मुजफ्फरनगर/प्रबुद्धनगर, चित्रकूट, वाराणसी, बलिया की वित्तीय प्रगति बहुत खराब हैं। इसी प्रकार वाराणसी, झाॅसी एवं मुरादाबाद जोन की भौतिक प्रगति प्रदेष में सबसे कम हैं। नवीनीकरण कार्यो में 9 जनपदों-मथुरा, अम्बेडकरनगर, सुल्तानपुर, गोरखपुर, देवरिया, कुषीनगर, बांदा, कन्नौज एवं प्रबुद्धनगर की भौतिक प्रगति शून्य है।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग, सचिव लोक निर्माण विभाग, प्रमुख अभियन्ता लोक निर्माण विभाग तथा शासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

August 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in