Categorized | Latest news, लखनऊ.

समाजवाद का प्रतीक है साइकिल: मुख्यमंत्री

Posted on 01 October 2012 by admin

सबसे सस्ती सवारी होने के साथ-साथ इको-फ्रेंडली और स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद

harculas-cycle-rally-cm-up-akhilesh-yadav-1उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि आवागमन के लिए साइकिल की सवारी का प्रयोग सर्वोत्तम माना जाता है। दूसरे वाहनों की अपेक्षा साइकिल इको फ्रेंडली है और इससेे पर्यावरण को भी कोई हानि नहीं होती और ये सड़क पर सबसे कम स्थान घेरती है। उन्होंने कहा कि साइकिल आवागमन का सबसे सस्ता साधन है और नियमित रूप से साइकिल चलाने वाला व्यक्ति दूसरों की अपेक्षा अधिक स्वस्थ रहता है। डाॅक्टर भी अक्सर साइक्लिंग के व्यायाम की सलाह देते हैं।
मुख्यमंत्री आज सुबह लामार्टिनियर मैदान में ‘साइकिल आॅन’ रेस के शुभारम्भ के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने साइकिल को समाजवाद का प्रतीक बताया और कहा कि साइकिल ही एक ऐसी सवारी है जो श्रम आधारित है, यानि साइकिल पर चलने के लिए पैडिल चलाना ही पड़ेगा। उन्होंने बताया कि वे प्रदेश में कई साइकिल यात्राएं कर चुके हैं और साइकिल के प्रति अभी भी उनका आकर्षण कम नहीं हुआ है।
उन्होंने कहा कि दुनिया के अधिकांश विकसित देशों के हर शहर और कस्बे में साइकिल ट्रैक मौजूद हैं जिन पर हर वर्ग के लोग व्यायाम के रूप में नियमित रूप से साइकिल चलाते हैं। वहां के लोग छोटी-मोटी जरूरतों के लिए दूसरे वाहनों की अपेक्षा साइकिल से आना-जाना ज्यादा पसंद करते हैं। विश्वविद्यालय कैम्पस तथा काॅलेज में तो सिर्फ साइकिल से ही लोग आते-जाते दिखते हैं। उन्होंने ‘साइकिल आॅन’ रेस में मौजूद लोगों का आह्वान किया कि वे साइकिल के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करें और साइकिल से आने-जाने को प्राथमिकता दें। उन्होंने ‘साइकिल आॅन’ रेस के आयोजकों को इतने सार्थक आयोजन के लिए धन्यवाद भी दिया। इसके बाद उन्होंने झण्डा दिखाकर ‘साइकिल आॅन’ रेस को रवाना किया। दस किलोमीटर की इस रेस में पांच वर्ष से 50 वर्ष तक की आयु वर्ग के लोग शामिल हुए।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री राकेश गर्ग, विधान परिषद सदस्य श्री राजेन्द्र चैधरी, आयोजक तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in