Archive | राज्य

आज का समय सभ्य मानव की कल्पना के बिल्कुल विपरीत ।

Posted on 12 September 2013 by admin

वर्तमान समय से जिस तेजी से इंसानो मे अपराधिक प्रवृत्त्ति बढ़ रही है वो वास्तव मे मानव समाज देश एवं विश्व के लिए चिंता का विषय है आज का समय सभ्य मानव की कल्पना के बिल्कुल विपरीत है।

लोग इस कदर स्वार्थी और भौतिकवादी होते जा रहे है कि उन्हे सही गलत से कोई मतलब ही नही है घोर वैज्ञानिकता के युग ने अब तो सर्वशक्तिमान ईश्श्व्र के अस्तित्व पर भी उंगली उठाना शुरु कर दिया है बडी तेजी से हम इंसानियत से दूर और हैवानियत के करीब होते जा रहे है।

प्रचलित अपराधो से अलग आज तमाम ऐसे अपराध हो रहे है जिन्हे देखकर या सुनकर लगता है कि मनुष्य विकृत मानसिकता का शिकार हो चुका है । साइबर व्रहृाइम और गंदे मनोविकार का ही परिणाम है । धन दौलत जैसी नश्श्व्र चीज के लिए रिश्तो का खून होने लगा है।

भाई भाई का, पुत्र पिता का, दोस्त दोस्त का आदमी आदमी का दुश्मन बनता जा रहा है चंद पैसो के लिए जमीन जायदाद के लिए अखबारो और न्यूज चैनलो को देखकर आप अंदाजा लगा सकते है कि आदमी का अपराधीकरण किस तेजी से हो रहा है।

लोगो को सिर्फ यही आसान लगता है कि सारा दोषारोपण शासन प्रशासन पर कर दिया जाय । क्या सिर्फ सजा के डर से ही हम गल्तियां करने से बचे हमरा स्वयं का कर्तव्य नही है कि हम सच्ची इंसानियत का परिचय दे इस बात से कतई इंकार नही किया जा सकता कि वर्तमान की राजनीति अपराधियो की सबसे सुरक्षित शरणस्थली बन चुकी है।

लोग अपराध करते है नामवार अपराधी होने के बाद राजनीति मे चले जाते है खुद की सुरक्षा तो करते ही है साथ ही साथ नये अपराधियो का पोषण एवं संवर्द्धन करने मे जुट जाते है । पुलिस प्रशासन काफी हद तक राजनेताओ के दबाव मे रहता है ।

छोटे स्तर के अपराधी तो नेताओ के सिर्फ कोतवाली फोन कर देने से मुक्त हो जाते है इन सब बातो के होने पर भी इस तथ्य से इंकार नही किया जा सकता कि पुलिस प्रशासन स्वयं भी भ्रष्ट लगभग निरंकुश एवं तानाशाही का शिकार है ।

आप अंदाजा लगा सकते है कि कोई एक आदमी मामूली मारपीट मे पुलिस द्वारा पकडकर प्रताडित किया जाता है वही दूसरी ओर हत्या करने वाला पुलिस की पकड़ से दूर घूमता रहता है । ये बाते किस तथ्य का खुलासा कर रही है आप स्वयं सोचिये मानवता वास्तव मे विकारग्रस्त हो चुकी है ।

शासन प्रशासन अपराधो को रोकने की बजाय उनके पोषण मे रुचि ले रहा है ऐेसे मे हमें अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर उसका अनुकरण करना होगा तभी कुछ संभव है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

सुलतानपुर मे पूरा पैसा देने पर भी नही मिलता पूरी तौल का सामान

Posted on 12 September 2013 by admin

जनपद सुलतानपुर मे पूरा पैसा देने पर भी नही मिलता पूरी तौल का सामान जिम्मेदार महकमा पूरे परिदृश्य से नदारद दिखता है न कार्यालय न अधिकारी न मोबाईल नं़ सार्वजनिक कैसे रुके ये घटतौली की अंधेर गर्दी कैसे हो आम उपभोक्ता को न्याय ।

हैरत है कि यह महकमा जनता से और दैनिक जीवन की वस्तुओं की घटतौली पर नियंत्रण लगाने वाला एक महत्वपूर्ण और अति आवश्यक महकमा है । मगर आम पीडित जनता को न तो इसका कार्यालय मालूूम न अधिकारी मालूम और तो और शायद जिलाधिकारी के.धन लक्ष्मी भी स्वयं नही जानती होगी कि कांटा बाट माप का कार्यालय पूरे जनपद मे कहां है न ही उपभोक्ताओं को न्याय दिलाने वाली न्यायिक ईकाई उपभोक्ता फोरम को ही पता होगा कि यह विभाग कहां है ।

जनता जाये तो जायें कहां किससे शिकायत करें और कैसे हो न्याय यह सोचनीय है अब तो प्रदेश के मुख्य मंत्री ही अपनी इंटेलीजेंस यूनिट से पता करवा सकते है । वर्ना जनता ऐसे ही घटतौली का शिकार होती रहेगी । हालत बद से बदतर है । गैस सिलेन्डर मे गैस कम, पेट्रोल टंकी पर पेट्रोल डीजल कम, मिटटी तेल डीपो पर पूरे ड्रम मे १० से बीस लीटर कम, सेब, अंगूर एक किलो खरीदने पर ७०० ग्राम, सरकारी गल्ले की दुकान पर राशन की घटतौली, मंडी परिषद के धर्मकांटा व नवीन कांटा पर पूरे ट्रक की तौल मे घटतौली और तो और सर्राफा की दुकान मे सोने चांदी जैसे वस्तुओं मे भारी घटतौली लिखा पढी मे सोनार बेचते है । १०० प्र्रतिशत मे आम जनता से वापसी लेते है ७० प्रतिशत की वो भी मैल व गंदगी के नाम पर सरेआम कटौती, सोने के सामान मे चांदी का टांका कटौती, आटा चक्की पर पूरे गेहू मे कर्दा व सीलन के नाम पर घटतौली, मिठाई की दुकान पर डिब्बा सहित मिठाई की बिव्रहृी, सरसो तेल रिफाईड में लीटर मे बिव्रहृी पैसा किग्रा के रेट पर वसूला जाना घटतौली आम है ।

विभाग एक नही पूरी बाजार मे बांटो पर मुहर लगाने के नाम पर वसूली कर फर्जी रसीदो पर उगाही कर रहा है । इस विभाग ने आज तक सार्वजनिक रुप से न तो पेट्रोल टंकियों को चेक किया न गैस एजेन्सियों को न ठेले, सब्जी वालो की जांच होती है । न सुनारो की सभी दुकानो को सेक्टर में बांट कर दलालो के माध्यम से वसूली जारी है । इतने पर भी जिला प्रशासन इस कमाउहृ विभाग का संज्ञान जनहित मे नही ले रहा है आम जनता लगातार लुट रही है । जनता ने डी.एम. व मुख्यमंत्री से जनता को घटतौली से निजात व इस विभाग की कार्यशैली की जांच की मांग की है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

विद्युत चोरो पर अंकुश लगा पाना प्रशासन के लिए टेढ़ी खीर

Posted on 12 September 2013 by admin

क्षेत्र में कटिया लगाकर विजली की चोरी किये जाने के कारण विद्युत विभाग को प्रत्येक वर्ष लाखो रुपये का घाटा उठाना पड़ रहा है विद्युत के पोल से लिए गये कटिया कनेक्शन से लगातार चोरी की विद्युत से सबसे अधिक परेशानी उपभोक्ताओ को हो रही है ।

उपभोक्ताओ का कहना है कि विद्युत के तार बारम्बार लगाने उतारने से लाइन खराब हो जाती है जैसा कि इस बात की जानकारी सम्बंधित विभाग को भी है ।इतना ही नही लोग कटिया लगाकर विद्युत जलाते भी है और कुछ ग्रामीणचलो में गावो मे मोटर भी चलाते है ।

जैसा कि बिजली की चोरी ज्यादातर शाम मे की जाती है । शाम होते ही कटिया लगा देते है सुबह निकाल लेते है । जिसके चलते रात मे किसी का डर भी नही रहता है और दिन मे विभाग के पास समय नही रहता और शाम मे कोई भी अधिकारी इस तरह की जहमत लेने को तैयार नही है।

ग्राम वासियो एवं क्षेत्रीय जनता का मानना है कि चोरी अपने आप कोई नही करता इसके पीछे किसी न किसी का हाथ जरुर रहता है इस तरह से हो रही विद्युत चोरी से विभाग को लाखो रुपये घाटा उठाना पड रहा है लिहाजा विद्युत विभाग पूरी तरह विद्युत चोरी पर रोक लगाने मे अपने को असहाय महसूस कर रहे है और अस्मर्थ दिखाई पड़ रहे है ।

जैसा कि चोरी दिन मे ही पकड़ी जा सकती है और और शाम मे उच्चाधिकारीयो के दौरा करने से समस्याओ के निराकरण मे सहूलियतें हो सकती है । और इलाके के गांवो में विद्युत चोरी से मोटर चलाये जाने और मोटर से चारा काटने से लेकर फर्नीचर से भी सम्बधित कार्य किये जाते है इतना ही नही ये चारी करने वाले लोग भी विद्युत विभाग के अधिकारीयो व कर्मचारियो से नजरे बचाकर भरपूर चोरी करने मे लगे हुए है।

लिहाजा ऐसी स्थिती मे विद्युत चोरो पर अंकुश लगा पाना प्रशासन के लिए टेढ़ी खीर है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

वरिष्ठ पत्रकार एवं लोकतंत्र रक्षक सेनानी राम कृष्ण जायसवाल का अन्तिम संस्कार।

Posted on 12 September 2013 by admin

जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं लोकतंत्र रक्षक सेनानी राम कृष्ण जायसवाल का आज सुबह गोमती नदी स्थित पंचतत्व घाट पर आर्यसमाज के रीतिरिवाज के अनुसार दीनानाथ शास्त्री के मंत्रों पर अन्तिम संस्कार हुआ। मुखाग्नि ज्येष्ठ पुत्र अरुण जायसवाल ने दिया। परिवार के सदस्यों आदि ने मंत्रोचार पर पांच पांच आहूतियां दी।

इस मौके पर जिले के चिकित्सक, समाजसेवी, पत्रकार शामिल हुए। जिसमें डॉण् जेण् पी. सिंह, सतीश श्रीवास्तव, गनपत सहाय महाविद्यालय परिवार के साथ ओम प्रकाश पाण्डेय बजरंगी, जगजीत सिंह छंग्गू, दिनेश चैरसिया, मनीष जायसवाल, आनन्द कृष्ण जायसवाल, डॉ० डीण् एमण् मिश्र, राम लखन जायसवाल, आर्य समाज के तमाम सदस्यो के साथ डॉण् अरविन्द चतुर्वेदी, धुरेन्द्र सिंह, श्रीनाथ वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार शिव प्रकाश, दर्शन साहू, अनिल द्विवेदी, अवधेश गुप्ता, जितेन्द्र श्रीवास्तव, पंकज जायसवाल, विष्णु, अवधेश शुक्ला, अरविन्द श्रीवास्तव, पुनीत जायसवाल बंगाली, अशोक जायसवाल, संतोष यादव, सत्य प्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

महापंचायत मे नेताओं द्वारा भडकाउहृ भाषण देने के कारण मुजफ्फरनगर व शामली में दंगे

Posted on 11 September 2013 by admin

संयुक्त व्यापार मण्डल ने मुजफ्फर नगर के दंगाईयों पर रासुका लगाने एवं आरोपी भाजपा  व किसान यूनियन के नेताओं को गिरफ्तार करने की मांग की और मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सदर एस.एन.सिंह को सौपा ।

केन्द्रीय महामंत्री प्रेमलाल के नेतृत्व मे मिले प्रतिनिधि मण्डल ने कहा कि वहां आयोजित महापंचायत मे नेताओं द्वारा भडकाउहृ भाषण देने के कारण ही जनता मे उबाल आया और दंगा हुआ भाजपा व किसान यूनियन के नेताओं के उसकावें से दंगे का मुजफ्फरनगर व शामली में विस्तार हुआ और टी.वी. पत्रकार सहित ३६ लोगो को अपनी जान गंवानी पडी वहां शहर व बाजार बन्द होने से व्यापारी व आमजन परेशान है । परन्तु अभी तक दंगाईयों पर रासुका की कार्यवाही व आरोपी नेताओं की गिरफ्तारी नही हुई ।

हिन्दू मुस्लिम एकता देश की ताकत है परन्तु राजनीतिक दल अपने अपने फायदे के लिए इंसान का कत्ल कराने पर उतारु है । जिस पर लगाम लगाये जाने हेतु आरोपी नेताओं की गिरफ्तारी अनिवार्य है । ज्ञापन देने वाले में मण्डल महासचिव राजनरायन तिवारी, संतोष सिंह, बेलाल अहमद, पवन अग्रहरि, महेश कसौधन, राजबली वर्मा, बबलू तिवारी, झिनकू सिंह, सुभाष सोनी आदि शामिल थे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

वरिष्ठ पत्रकार एवं लोकतंत्र सेनानी रामकृष्ण जायसवाल का आज ८८ वर्ष की उम्र्र मे निधन

Posted on 11 September 2013 by admin

करीब चार दशक से अधिक समय तक देश की शीर्ष समाचार एजेसिंयों व समाचार पत्रो मे कार्य कर चुके वरिष्ठ पत्रकार एवं लोकतंत्र सेनानी रामकृष्ण जायसवाल का आज ८८ वर्ष की उम्र्र मे निधन हो गया । वे स्वयं शिक्षक रहे और कई शिक्षण संस्थाओं के संस्थापक एवं प्रबन्धक, आर्य समाज के सुलतानपुर मे संस्थापक भी रहे । श्री जायसवाल के निधन पर सुलतानपुर व अमेठी जिले के पत्रकारों एवं शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड गयी है ।

ज्ञात हो श्री जायसवाल सन् १९८७ तक जिले के महात्मा गांधी स्मारक इण्टर कालेज में तर्कशास्त्र, अर्थशास्त्र के शिक्षक रहे । इस बीच उन्होने शिक्षक के साथ साथ सन् १९७० में पत्रकारिता के क्षेत्र मे कदम रखा और वह स्वतंत्र भारत व  आज समाचार पत्रों के जिला संवाददाता एवं १९८८ से लम्बे समय तक दैनिक जागरण कानपुर व लखनउहृ के ब्यूरो प्रमुख रहकर जिले मे पत्रकारिता की अच्छी पहचान बनायी । इस दौरान वह १९९५ से २००० तक पी.टी.आई.ध्भाषा के भी संवाददाता रहे । इसके बाद उन्होने पत्रकारिता से सन्यास ले लिया किन्तु समय समय पर अनेक समाचार पत्रों मे समाचार भोजने की सेवा देते रहे ।

कई पत्रकार संगठनो श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, प्रेस क्लब व उपजा के जिलाध्यक्ष रहकर पत्रकारों को एकजुट करने का भी काम किया । वह इमरजेन्सी मे जेल भी गये जिसके कारण उन्हे लोकतंत्र सेनानी की उपाधि मिली थी । बचपन से आर्यसमाजी रहकर सुलतानपुर मे आर्यसमाज की स्थापना की । अपने पढाई काल से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता एवं बाद मे जिला कार्यवाह पद व प्रचार विभाग के विश्व संवाद केन्द्र, वाराणसी के प्रभारी पद का भी सफलतापूर्वक निर्वाहन किया ।

सुलतानपुर जिले मे सरस्वती शिशु मन्दिरो को संचालित करने वाली बाल कल्याण समिति के संस्थापक सदस्य, गनपत सहाय डिग्री कालेज, सूर्या एकेडमी पब्लिक स्कूल के प्रबन्ध समिति के वरिष्ठ सदस्य एवं रामराजी सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर कालेज के लम्बे समय तक प्रबन्धक पद पर रहकर विद्यालय के विकास में भागीदार बने । वह अपने पीछे पत्रकार पुत्र अरुण जायसवाल के साथ भरा पूरा परिवार छोड गये ।

श्री जायसवाल के दोपहर में निधन की खबर सुनते ही जिले मे शोक की लहर दौड गयी । पत्रकारो, जनप्रतिनिधियों, शिक्षण संस्थाओं के सदस्य तथा समाजसेवियों का उनके घर पर शोक व्यक्त करने के लिए तांता लगा रहा । खबर लगते ही महात्मा गांधी स्मारक इण्टर कालेज, रामराजी सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर सहित कई शिक्षण संस्थाओं में शोकावकाश कर दिया गया । सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, विवेकानन्द नगर में शोकसभा हुई जिसमें विद्यालय के आचार्य छात्रो ने दो मिनट का मौन रखकर मृतात्मा की शान्ति की प्रार्थना की है ।

उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन की शोक सभा मे अनिल द्विवेदी, अशोक जायसवाल, नीरज श्रीवास्तव, अरविन्द श्रीवास्तव, विष्णु कुमार व भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने शोकसभा आयोजित कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की है । जिसमें सत्य प्रकाश गुप्ता, विजय विद्रोही, अशोक मिश्र, दयाशंकर गुप्ता, आदित्य दूबे,ओम प्रकाश मिश्र, संतोष यादव, सतीश तिवारी, राजेश सिंह राजू, दर्शन साहू, आलोक श्रीवास्तव, अलीम शेख, राकेश शर्मा, इम्तियाज रिजवी, रामशंकर चैरसिया, कृष्ण कुमार मिश्र, अब्दुल सत्त्तार, इस्मत जहरा, सर्वेश श्रीवास्तव, नमोनारायण चैबे आदि शामिल हुए ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

जमीन बिव्रहृी का बकाया मांगने पर सिपाही ने फर्जी मुकदमें मे फंसाने की धमकी दी

Posted on 11 September 2013 by admin

जमीन बिव्रहृी का बकाया मांगने पर सिपाही ने विव्रहृेता से अभद्रता की और फर्जी मुकदमें मे फंसाने की धमकी दी भुक्त भोगी ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है ।

शहर के निराला नगर निवासी शिवाकान्त पाण्डेय पुत्र पारस नाथ पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक को दिये गये शिकायती पत्र मे आरोप लगाया सुलतानपुर की प्रापर्टी से सम्बन्धित ५० हजार की बकाया धनराशि सिपाही कुंवर बहादुर सिंह यादव पुत्र राजाराम यादव से लेना था । भुक्त भोगी द्वारा कई बार शेष धनराशि का भुगतान करने को कहा लेकिन सिपाही हीला हवाली करते रहे । मंगलवार को सिपाही द्वारा भुक्त भोगी को पुलिस कालोनी में बुलाकर पुलिसिया रौब में मारा पीटा एवं फर्जी मुकदमें मे पंहृसाकर जेल भेजने की धमकी दी । सिपाही से पीडित भुक्त भोगी ने पुलिस अधीक्षक से बकाया धनराशि भुगतान करवाने व सिपाही के विरुद्ध प्राथमिकि दर्ज करवाने की मांग की है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मारी, चालक फरार

Posted on 11 September 2013 by admin

सुलतानपुर फैजाबाद रेलमार्ग पर फूलपुर रेलवे व्रहृासिंग के निकट सुबह रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट मे आने से अधेड की दर्द नाक मौत हो गयी ।

प्राप्त सूचना के अनुसार कूरेभार थाना क्षेत्र अन्तर्गत लोकेपुर निवासी शिव गोपाल उपाध्याय ५५ वर्ष पुत्र जय गोविन्द उपाध्याय सुबह गांव के पास फूलपुर रेलवे व्रहृांसिंग के निकट पटरी पार करते समय मालगाडी की चपेट में आने से घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गयी । सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार घायल, मौत

सुलतानपुर १० सितम्बर । सोमवार की बीती शाम बाइक से रिस्तेदारी जा रहे युवक की प्रतापगंज बाजार के निकट पहुंचते ही सामने से आ रही पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे गम्भीर रुप से घायल हो गया ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीपरपुर थाना क्षेत्र के प्रतापगंज बाजार के निकट बाइक से भादर रिस्तेदारी जाते समय युवक को सामने से आ रही अनियंत्रित पिकअप ने टक्कर मार दी । घायल कोतवाली देहात के मझलेगांव निवासी जीतलाल ४५ वर्ष पुत्र बैजनाथ की उपचार के दौरान जिला अस्पताल मे मौत हो गयी घटना के बाद पिकअप चालक गाडी छोडकर फरार हो गया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

चकबन्दी अधिकारी के लगातार कार्य न करने के कारण जहां न्यायिक कार्य प्रभावित

Posted on 11 September 2013 by admin

लम्भुआ तहसील परिसर मे चकबन्दी अधिकारी के लगातार कार्य न करने के कारण जहां न्यायिक कार्य प्रभावित हो रहा है वही वाद कारियों को मायूस लौटना पड़ रहा है ।

तहसील सृजन के दशको वर्ष बाद एस.डी.एम. विद्याशंकर सिंह के कार्यकाल मे चकबन्दी कोर्ट की स्थापना लम्भुआ मे हुई तो अधिवक्ता व वादकारो के खुशी का ठिकाना न रहा तथा चकबन्दी अधिकारी गिरीश चन्द्र चतुर्वेदी के कार्यकाल तक न्यायिक कार्य होता रहा किन्तु उनके स्थानांतरण के बाद से चकबन्दी अधिकारी न्यायालय पर किसी चकबन्दी अधिकारी ने आने की जहमत नही उठाई अब तो वादकारी इसलिए परेशान हो रहे कि पेशकार वाद सूची तारीख पेशी पर लगाने नही आते मात्र तारीख की नोटिस चस्पा कर दी जाती है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

जनपद मे प्रशासनिक व्यवस्था को बर्बाद करने मे स्वयं नेताओं व जन प्रतिनिधियों का अहम रोल।

Posted on 10 September 2013 by admin

गौरतलब हो कि जिले के वोटरो मे जो राबिन हुड की छवि अखिलेश की बनी थी उसके कार्यो को आम नौजवान पसंद कर रहा था उसे सत्त्ताधारी नेता आईना दिखा रहे है और अपराधियों के हिमायती बन आम जनता को सपा विरोधी बनाने पर आमादा है । भ्र्रष्ठ नौकरशाही, भ्र्रष्ठ पुलिसिया तंत्र की बैंकिंग कर जनता का उत्पीडन व जनता पर अपराध कराने मे जुटे है और मुगालते मे है कि जनता उन्हे या उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा घोषित प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिता देग्ी तो यह उनका दिवा स्वप्न है समय पर जनता जबाब जरुर देग्ी बस अफसोस जनता को इतना है कि एक निर्दोष होनहार मुख्यमंत्री को और उसके विकास के सपने को भारी झटका लगेगा मगर अब पानी सर से उपर जा पहुंचा है ।

सपा के लोग ही अपराधियों की पैरवी कर रहे है जबकि स्वयं जानते है कि ये अपराधी स्वयं अपने घर का वोट व सपोर्ट नही दिला सकते जिले में हर कोई सरकारी अमले, पुलिस के नक्कारे पन और उगाही से पीडित और परेशान है आये दिन धरना प्रर्दशन हो रहे है । अधिकारी जनता को सुनना देखना भी पसन्द नही कर रहे है । हर विभाग मे दलाली चल रही है । पैसा दो काम कराओं की सरकारी परम्परा बन चुकी है । चहुओर माफिया अपराधी सरेबाजार लूट कर रहे है ।

होमगार्डो का गिरोह पुलिस के दरोगाओं की मिली भगत से अपराध और वसूली करवा रहा है । इस सरकार मे चहुंओर मनमानी राज है । मुकदामे और प्रशासन के नाम पर अधिकारी कार्यालयों से फरार है । बंगलो पर दलाल अन्धेरी रात मे फैसेले कर फाईले निपटा रहे है । शाम छरू बजे के बाद एम्बुलेन्स छोड अधिकारियो के हूटर व उपस्थिति नही दिखती । सडको पर नसेडी, चैन स्नेचर कटटेबाज युवाओ की फौज झुण्ड बनाकर बाईक से गस्त करती है । शाम ढले महिलाओ लड़कियो का निकलना खतरे से खाली नही है । पढने वाली छात्राएं कोचिंग तक नही सकती है । स्टेडियम ने खेल नही सकती शरीफ बैंक से बिना सुरक्षा गार्ड पैसा नही निकाल सकते सेल्स मैन तगादा लाने नही जा पा रहे है ।

चहुंओर अपराधी बाईको से गस्त कर रहे है शरीफो व व्यापारियों को देखते ही टूट पड रहे है । पुलिस अगर अपराधी पकड़े भी तो उसे विधायक और नेता छुडा देते है । अपराधियों का मारपीट करना, धमकी देना पुलिस की नजर में अब अपराध नही है चूंकि उन मामलो मे बहाना है कि सुप्रीम कोर्ट ने रोका है कि सात साल सजा वाला केस नही है लिहाजा अब कोई भी अराजक तत्व किसी भी सभ्रान्त भद्रजन से भरे चैराहे पर मार पीट करे तो उसे पुलिस छुऐगी भी नही हां तहरीर मिलेगी तो वसूली जरुर होगी उस पर किसी कोर्ट की रोक नही है ।

पुलिस को इसीलिए तो अपने गृह जनपद मे मुलायम ने तैनात कराया है जिससे की अपना भला करो और अपने अपराधी रोस्तो का दुश्मन तो केवल वोट देने वाले शरीफ लोग है । महिलाए, छात्राएं, जवान, किसान, पत्रकार ही अब सपा के दुश्मन बन गये है । यही कारण है चहुओर दंगा, अपराध, भ्रष्टाचार बढता जा रहा है और सपा सरकार शरीफो को ललकार रही है । बस इन्तजार है २०१४ के लोकसभा चुनाव का जनता हिसाब जरुर करेगी ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in