महापंचायत मे नेताओं द्वारा भडकाउहृ भाषण देने के कारण मुजफ्फरनगर व शामली में दंगे

Posted on 11 September 2013 by admin

संयुक्त व्यापार मण्डल ने मुजफ्फर नगर के दंगाईयों पर रासुका लगाने एवं आरोपी भाजपा  व किसान यूनियन के नेताओं को गिरफ्तार करने की मांग की और मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सदर एस.एन.सिंह को सौपा ।

केन्द्रीय महामंत्री प्रेमलाल के नेतृत्व मे मिले प्रतिनिधि मण्डल ने कहा कि वहां आयोजित महापंचायत मे नेताओं द्वारा भडकाउहृ भाषण देने के कारण ही जनता मे उबाल आया और दंगा हुआ भाजपा व किसान यूनियन के नेताओं के उसकावें से दंगे का मुजफ्फरनगर व शामली में विस्तार हुआ और टी.वी. पत्रकार सहित ३६ लोगो को अपनी जान गंवानी पडी वहां शहर व बाजार बन्द होने से व्यापारी व आमजन परेशान है । परन्तु अभी तक दंगाईयों पर रासुका की कार्यवाही व आरोपी नेताओं की गिरफ्तारी नही हुई ।

हिन्दू मुस्लिम एकता देश की ताकत है परन्तु राजनीतिक दल अपने अपने फायदे के लिए इंसान का कत्ल कराने पर उतारु है । जिस पर लगाम लगाये जाने हेतु आरोपी नेताओं की गिरफ्तारी अनिवार्य है । ज्ञापन देने वाले में मण्डल महासचिव राजनरायन तिवारी, संतोष सिंह, बेलाल अहमद, पवन अग्रहरि, महेश कसौधन, राजबली वर्मा, बबलू तिवारी, झिनकू सिंह, सुभाष सोनी आदि शामिल थे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in