Archive | राज्य

सोनिया गांधी दिखाएंगी 12 नई रेलगाडियों को हरी झंडी

Posted on 07 February 2010 by admin

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और रेल मंत्री ममता बनर्जी रविवार को कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर 12 नई रेलगाडियों को हरी झंडी दिखाएंगी। उत्तर प्रदेश की कांग्रेस इकाई के मुख्य प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने रविवार को बताया कि सोनिया और ममता रविवार दोपहर 12.30 बजे कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस सहित 12 नई रेलगाडियों को हरी झंडी दिखाएंगी। साथ ही वे साथ सात रेलगाडियों का मार्ग विस्तार करेंगी।प्रवक्ता ने बताया कि कानपुर के सांसद और केंद्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल और रेल राज्य मंत्री के.एच.मुनियप्पा भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।सभी रेलगाडियां उत्तर प्रदेश से होकर गुजरेंगी। जिन नई रेलगाडियों को हरी झंडी दिखाई जानी है उसमें कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, लखनऊ-नई दिल्ली दूरंतो एक्सप्रेस, इलाहाबाद-नई दिल्ली दूरंतो, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, वाराणसी-जम्मू तवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस और लखनऊ-यशवंतपुर एक्सप्रेस प्रमुख हैं।

Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी के जारी बयान

Posted on 06 February 2010 by admin

भारत राष्ट्र के समक्ष मंहगाई जैसे सबसे ज्वलन्त मुद्दे पर प्रधानमन्त्री जी द्वारा आहूत मुख्यमन्त्रियों की बैठक में शामिल न होकर मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती ने अपने इस प्रदेश के करोड़ों नागरिकों के साथ विश्वासघात किया है।

 उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि मुख्यमन्त्री जी सदैव प्रधामनन्त्री द्वारा अहम मुद्दे पर बुलायी जाने वाली बैठक का बहिस्कार करती रहती हैं परन्तु अकेले मिलकर निरन्तर उ0प्र0 के विकास के लिए धनराशि की मांग करती रहती हैं। डा0 जोशी ने कहा कि स्पष्ट है कि वह किसी भी ऐसी बैठक में शामिल नहीं होना चाहती हैं जिसमें उनकी जवाबदेही बनती हो। डा0 जोशी ने आरोप लगाया कि उ0प्र0 में भ्रष्टाचार और इंस्पेक्टरराज के चलते अन्य प्रदेशों की तुलना में खाद्य पदार्थों की कीमतें कहीं अधिक हैं। प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है कि केन्द्र द्वारा उसे दिये गये कानूनी अधिकारों का प्रयोग कर जमाखोरी और कालाबाजारी को नियन्त्रित करें। परन्तु प्रदेश सरकार मूकदर्शक बनकर भ्रष्टाचार को संरक्षण दे रही है।

 डॉ0 जोशी ने कहा कि आखिर क्या वजह है कि चीनी व अन्य खाद्य वस्तुओं की कीमतें उ0प्र0 की अपेक्षा पंजाब, हरियाणा और दिल्ली जैसे प्रदेशों में कम है। जहां अन्य प्रदेश खाद्यान्नों पर राजकीय टैक्सों में कटौती कर आम जनता केा राहत पहुंचाने का कार्य कर रही हैं वहीं उ0प्र0 की सरकार द्वारा इस सन्दर्भ में कोई पहल नहीं की गई है।

 डॉ. जोशी ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमन्त्री ने सभी नागरिकों केा सहकारी केन्द्रों के माध्यम से सस्ती दाल, चावल, चीनी की बिक्री प्रारम्भ की है और हमारी योग्य मुख्यमन्त्री सार्वजनिक वितरण प्रणाली का अनाज भी नहीं बांट पा रही हैं।

 प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की जनता मूर्ख नहीं है। वह प्रदेश की मुख्यमन्त्री द्वारा किये जा रहे अपव्यय, जनता के प्रति उदासीनता, राजकीय संरक्षण में हो रहे भ्रष्टाचार को देख और समझ रही है, सही समय पर माकूल जवाब देगी।

लखनऊ । मा0 राहुल गांधी जी के सफल मुम्बई दौरे व वहां के युवाओं एवं नागरिकों द्वारा उनके भव्य स्वागत ने शिव सेना की उसकी हैसियत दिखा दी। शिव सेना द्वारा राहुल जी के सन्दर्भ में विगत कुछ दिनों से जिस प्रकार अभद्र भाषा का प्रयोग अपने बयानों, वक्तव्यों और लेखों में किया गया व शर्मनाक एवं निन्दनीय था। प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि राहुल जी ने मुम्बई में युवाओं के साथ जिस प्रकार बेवाक एवं मिलनसार तरीके से संवाद किया तथा एक आम नागरिक की भान्ति लोकल ट्रेन में सफर किया व उनकी लोकप्रियता एवं विश्वसनीयता का प्रमाण है।  डा0 जोशी ने कहा कि श्री बाल ठाकरे, श्री राज ठाकरे एवं उद्धव ठाकरे द्वारा जिस प्रकार बौखलाहट का इजहार मीडिया में किया जा रहा है वह प्रमाणित करता है कि श्री राहुल गांधी का कार्यक्रम बेहद सफल रहा है।

  डॉ. जोशी ने मुम्बई की जनता को मुबारकवाद देते हुए कहा कि उन्होने घृणा व क्षेत्रवाद की राजनीति करने वालों को अच्छा सबक सिखाया है। उन्होने कहा कि श्री राहुल गांधी भारत वर्ष के एक सर्वमान्य नेता हैं और उनकी बढ़ती लोकप्रियता को रोक पाना शिव सेना एवं मनसे जैसी विकृत मानसिकता की मरणासन्न छोटी पार्टी के बस की बात नहीं है।

कांग्रेस पार्टी के केन्द्रीय चुनाव प्राधिकरण तथा उ0प्र0 के प्रभारी महासचिव श्री दिग्विजय सिंह एवं प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी के साथ सम्यक विचारोपरान्त जिला/शहर कांग्रेस छानबीन समितियों के गठन के लिए निश्चत मानदण्ड निर्धारित किये गये हैं, जो निम्नवत हैं।

 यह जानकारी देते हुए उ0प्र0 कंाग्रेस अनुशासन समिति के चेयरमैन-प्रभारी सदस्यता अभियान एवं कांग्रेस संगठन चुनाव रामकृष्ण द्विवेदी  ने आज यहां प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि जिला/शहर कंाग्रेस छानबीन समिति में वर्तमान जिला/शहर कंाग्रेस अध्यक्ष चेयरमैन होंगे तथा पूर्व जिला/शहर कांग्रेस अध्यक्ष(जो पार्टी में हैं), वर्तमान सांसद/विधायक/एमएलसी/महापैार/चेयरमैन नगर पालिका परिषद/जिला पंचायत अध्यक्ष, सम्बंधित जिला/शहर के रहने वाले उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष/महामन्त्री/सचिव/कार्यकारिणी सदस्य तथा युवा कंाग्रेस/महिला कांग्रेस/छात्र संगठन/कांग्रेस सेवादल के जिला/शहर अध्यक्ष/मुख्य संगठक जिला/शहर कंाग्रेस छानबीन समिति में सदस्य होंगे।

 श्री द्विवेदी ने बताया कि इस सम्बन्ध में प्रदेश के समस्त जिला/शहर कांग्रेस कमेटियों को परिपत्र भेजकर और दूरभाष पर सूचित किया गया है कि उपरोक्त श्रेणी के कांग्रेसजनों का नाम सूचीबद्ध कर अपने स्तर से इसका प्रकाशन करा दें और इसकी एक प्रति उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी को फैक्स द्वारा तत्काल उपलब्ध करा दें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

निर्माणाधीन नालों में घटनायें

Posted on 06 February 2010 by admin

लखनऊ। जेएनएनयूआरएम योजना के अन्तर्गत निर्माणाधीन नालों में गिर जाने की घटनायें दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। परन्तु नगर निगम प्रशासन के कानों पर जू नही रेंग रही। नगर निगम इस लापरवाही की जिम्मेदारी लेना नही चाहता।

 स्वन्तन्त्रता संग्राम सेनानी तथा सेक्टर-20 इिन्दरानगर निवासी श्रीमती शान्ती गुप्ता ने बताया कि जेएनएनयूआरएम योजना द्वारा बनाया गया नाला कई माप दण्ड़ों को नज़र अन्दाज करके व पक्षपात पूर्ण कार्यवाही कर निर्माण किया गया है। सेक्टर-20 में ही दर्जनों स्थानों पर नाले अभी भी खुले हुए है जिसके कारण तीन दिन पूर्व एक बच्चा नालें में गिर गया था सब्जी के दुकान पर बैठे  सन्दीप यादव ने जल्द ही उसे नाले से निकाला नही तो उसकी भी जान जा सकती थी। खुलें नालों से परेसान होकर नागरिकों ने अपने बच्चों को घर में बन्द करके रख दिया है।

 स्वन्तन्त्रता संग्राम सेनानी शान्ती गुप्ता ने बताया कि वार्ड में पार्षद न होने के कारण अधिकारी व कर्मचारी भूतनाथ पर बैठे रहते है। उन्होंने शासन से जल्द ही मैथलीशरणगुप्त वार्ड का चुनाव कराने की मांग की है सेक्टर-20 समुद्दीनपुर एकल दिशा चलने तथा नगर निगम द्वारा बनाने गए नाले का मलबा ईंट, बालू आदि एकत्र होने से भी दुघZटनाऐं घटित हो रही है। पड़ोसी पार्षद सरोज कुमारी तथा पार्षद प्रभुनाथ सिंह को समस्यायें बतायी जा रही है और उन समस्याओं का धीरें-धीरें निस्तारण भी हो रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी महंगाई पर लगातार संघर्ष जारी रखने की योजना

Posted on 06 February 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राज्य में लगातार संघर्ष जारी रखने की योजना बनाई है, यह संघर्ष केन्द्र की कांग्रेसी सरकार को महंगाई पर काबू पाने के लिए बाध्य करने व राज्य की बसपा सरकार को कुसÊ छोड़ने के लिए मजबूर करने तक जारी रहेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित ने आज शनिवार को सम्वाददाताओं से बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कल राज्य के लगभग 100 चुनिन्दा वरिष्ठ कार्यकत्ताZओं के साथ कोई 4 घंटे विचार विमर्श किया है। इस विमर्श में कांग्रेसी राजनीति को देश का सबसे बड़ा शत्रु व बसपा सरकार को प्रशासनिक आतंकवादी, भ्र्रष्टाचार की संरक्षक व हिस्सेदार बताया गया है। राज्य भाजपा ने उक्त विमर्श के अनुसार आगे की मोटी रणनीति बनाई है। पार्टी ने कल 7 फरवरी से लेकर 15 फरवरी तक लगातार जनअभियान चलाने व इसी अभियान के जरिए राज्य के प्रत्येक न्याय पंचायत केन्द्र तक सम्पर्क व सम्वाद बनाने की योजना बनाई है। पार्टी प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम 10 से 15 जनसभाएं करेगी। जुलूस निकाले जायेंगे।

 श्री दीक्षित ने बताया कि पार्टी ने बसपा सरकार की बाबत Þउ0प0्र लुट रहा हैß का नारा दिया है। 7 से 15 फरवरी के जनअभियान के बाद 25 को राजधानी लखनऊ में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी के लिए वरिष्ठ नेता राज्य के सभी जिलों में जाएंगे। कार्यकत्ताZओं से भेंट करेंगे। जनअभियान के लिए महंगाई बढ़ाने से जुड़े साहित्य के साथ साथ बसपा सरकार के विरूद्ध जारी चार्जशीट की प्रतियां भी जिलों में पहुंचा दी गई है। पार्टी 25 फरवरी के बाद भी चुप नहीं बैठेगी। कांग्रेस व बसपा की सरकार ने जिस तरह आम आदमी का जीनाहराम किया है वैसे ही भाजपा दोनो सरकारों की नीन्द हराम करेगी।

मंहगाई के विरोध में जनजागरण अभियान 7 फरवरी से
 भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर आगामी 7 फरवरी से 15 फरवरी तक मंहगाई के विरोध में जनजागरण अभियान चलायेगा। नगर महामन्त्री मान सिंह ने बताया कि जनजागरण अभियान की रूपरेखा 7 फरवरी को तय की जायेगी। लखनऊ महानगर की एक बैठक 7 फरवरी को अपरान्ह 3 बजे प्रदेश कार्यालय पर होगी जिसमें प्रदेश अध्यक्ष डा0 रमापतिराम त्रिपाठी, सांसद लालजी टण्डन, महामन्त्री संगठन नागेन्द्र नाथ उपस्थित रहेगें।
पेट्रोल, डीजल एवं रसोई के दाम बढ़े तो सभी का बजट बिगाड़ देगें
 भारतीय जनता पार्टी महामन्त्री मान सिंह, पार्षद पी0एन0 सिंह, सरोज कुमारी, विजय गुप्ता, माधुरी शुक्ला, गणेश कन्नौजिया, अन्जू रामचन्दानी, पुष्पासिंह चौहान, मो0 रिज़वान एवं जीशान खान ने भी समिति की रिपोर्ट की सिफारिशों का पुरूजोर तारिखे से विरोध करते हुए कहा कि अगर केन्द्र सरकार आसमान छूती मंहगाई में इस रिपोर्ट को मंजूर करेंगी तो भाजपा इसके लिए जन अन्दोलन छेड़ेगीं।

 भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष बलवीर सिंह दुआ ने किरीट पारिख समिति की रिपोर्ट को आम जनता के लिए खतरा बताते हुए कहा कि पेट्रोल एवं डीजल के साथ-साथ रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी की सिफारिश जनता के मुंह से निवाला छीनने जैसा है। चौतरफा मंहगाई से हाहाकार मचा हुआ है। प्रदेश एवं केन्द्र सरकार मस्त महौल में जी रहे है। केन्द्रीय मन्त्री बयान बाजी कर जनता को गुमराह कर रहे हैं।

 भाजयुमो उपाध्यक्ष बलवीर सिंह दुआ ने कहा कि अगर समिति की रिपोर्ट को केन्द्र सरकार ने हरी झण्डी दी तो आम आदमी को सूखी रोटी भी नसीब नही होगी। दूध, चीनी के दामों के साथ-साथ रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी होने से महिलाओं की रसोई का बजट बिगड़ जायेगा। पेट्रोल, डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी हुयी तो सभी चीजों के दाम आसमान छूना स्वाभाविक है।  

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जनता के साथ धोखा: कांग्रेस

Posted on 06 February 2010 by admin

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की दिल्ली में बुलाई गई बैठक. कांग्रेस ने कहा हैं कि महंगाई से निपटने के लिए  मुख्यमंत्रियों की बैठक में हिस्सा न लेकर मुख्यमंत्री मायावती ने यूपी की जनता के साथ धोखा किया हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री हमेशा से केन्द्र सरकार की बैठकों का बहिष्कार करती रही हैं। लेकिन वह यूपी के विकास के लिए केन्द्र से धन भी मांगती रही हैं।

वह किसी ऐसी बैठक में शामिल नहीं होना चाहती जिसमें उनकी जवाबदेही बनती हैं। श्रीमती जोशी ने आरोप लगाया कि यूपी में भ्रष्टाचार व इंस्पेक्टर राज के कारण अन्य राज्यों की तुलना में खाद्य पदार्थो की कीमतें बहुत ज्यादा हैं।

राज्य सरकार कालाबाजारी व जमाखोरी को रोकने में नाकाम रही हैं। उन्होंने कहा कि चीनी व अन्य खाद्य पदार्थो की कीमतें दिल्ली, हरियाणा व पंजाब में कम हैं, जबकि यूपी में बहुत ज्यादा हैं। अन्य राज्य टैक्स में कटौती कर रहे हैं। जबकि यूपी सरकार ऐसा नहीं कर रही।

उन्होंने कहा कि यूपी की जनता मूर्ख नहीं हैं। वह सही समय पर मायावती सरकार की उदासीनता का जवाब देगी।



Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

समाजवादी पार्टी के जिला/महानगर अध्यक्षों, महासचिवों एवं पार्टी से सम्बद्व विभिन्न प्रकोश्ठों के प्रदेश अध्यक्षो की बैठक

Posted on 06 February 2010 by admin

आज यहां समाजवादी पार्टी के जिला/महानगर अध्यक्षों, महासचिवों एवं पार्टी से सम्बद्व विभिन्न प्रकोश्ठों के प्रदेश अध्यक्षो की बैठक पार्टी मुख्यालय 19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन को गतिशील बनाने पर विचार विमशZ हुआ।
a1
बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी विधान सभा क्षेत्रों में 8 मार्च, 2010 से कार्यकर्ता सम्मेलन होगें। सम्मेलन के पूर्व उन विधान सभा क्षेत्रों में कई टीमें गठित कर साइकिल यात्रा के माध्यम से गांव-गांव लोगों से मिलकर समस्याओं तथा उत्पीड़न के मामलों की जानकारी की जायगी जिला व महानगर अध्यक्षों को निर्देश दिये गये कि वह तुरन्त जिला के पदाधिकारियों व नेताओ की बैठक कर और कार्यक्रमों को अन्तिम रूप दें।

बैठक को सम्बोधित करते हुये समाजवादी पार्टी के राश्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि पार्टी को जनता के बीच, गांव-गांव तक पहुंचाना है। बूथ कमेटी तक संगठन को मजबूत बनाना हैं। ऐसा संगठन और अध्यक्ष बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जो अपने कर्तव्य का निर्वहन पूरे दायित्व के साथ नहीं करेगा।

श्री यादव ने संगठन में सभी वर्गो को समायोजित करने के सुझाव के साथ इस बात पर विशेश बल दिया कि पदाधिकारी ऐसे हो जो पार्टी के प्रति निश्ठावान हो और सार्वज्निक जीवन में  समर्पित हों। यदि नेताओं और पदाधिकारियों की छवि स्वच्छ नहीं होगी तो सार्वजनिक जीवन में वह कैसे सफल होगा। उन्होने सम्पत्ति और सन्तति का मोह त्यागने और पार्टी के प्रति पूर्णरूपेण समर्पण भाव से काम करने को कहा।

b श्री यादव ने अपने भाशण में मंहगाई के लिए केन्द्र और राज्य सरकार दोनों को दोशी ठहराया। उन्होने ब्लाक स्तर पर सस्ते गल्ले की दूकानें खोलने पर बल दिया। बिजली की किल्लत है, नहरों में टयूबवेल में पानी नहीं। किसान आत्महत्या के लिए मजबूर है। लोग भूख से मर रहे है। समाजवादियों को इन सब मुद्दों को लेकर संघशZ छेड़ना चाहिए। चुप नहीं बैठना चाहिए। यह आन्दोलन सिर्फ रस्म अदायगी न हो। आम जनता को यह बात पता लगनी चाहिए कि आन्दोलन उनके लिए हो रहा है। आन्दोलन अहिसंक होना चाहिए।

उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश की मुख्यमन्त्री भ्रश्ट और कायर हैं। समाजवादी पार्टी आन्दोलन की पार्टी है। समाजवादी पार्टी की राजनीति केवल सत्ता के लिए ही नहीं, व्यवस्था परिवर्तन के लिए है। इसलिए मुद्दों की लड़ाई लड़ने के साथ मजबूर लोगों की मदद का भी काम करते रहना चाहिए।

बैठक में श्री मुलायम सिंह यादव ने पार्टी के राश्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे स्व0 जनेश्वर मिश्र का भी स्मरण किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्षों ने अपनी रिपोर्ट दी। बैठक को सर्वश्री मोहन सिंह, डा0 राम आसरे कुशवाहा, श्री विशम्भर प्रसाद निशाद(सभी राश्ट्रीय महासचिव) अताउर्रहमान (राश्ट्रीय सचिव)तथा श्री राजेन्द्र चौधरी (प्रदेश प्रवक्ता) ने भी सम्बोधित किया।

(राजेन्द्र चौधरी)/ प्रदेश प्रवक्ता

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

36 और आईपीएस अफसरों के तबादले

Posted on 06 February 2010 by admin

राज्य सरकार ने शनिवार को 36 और आईपीएस अफसरों के तबादले आदेश जारी किए हैं। डीआईजी ट्रेनिंग राजा श्रीवास्तव को लखनऊ में डीआईजी वीआईपी सुरक्षा बनाया गया हैं।

डीआईजी राजीव कृष्णा को एटीएस के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया हैं। अब वह पीएसी लखनऊ सेक्टर के अलावा फायर सर्विस के अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी संभालेंगे।

प्रमोशन के बाद आगरा के डीआईजी पद से हटे आदित्य मिश्र को डीजीपी मुख्यालय पर अब आईजी लोक शिकायत की जिम्मेदारी दी गई हैं।

इस पद पर अब तक काम कर रहे चंद्रदेव तिवारी को आईजी अभियोजन बनाया गया हैं। भर्ती बोर्ड के डीआईजी राम सिंह एंटी करप्शन में आईजी बनाए गए हैं। एससीआरबी लखनऊ में तैनात जयनारायण सिंह डीआईजी तकनीकी सेवा बनाए गए हैं।

डीआईजी एसएन उपाध्याय को पीएसी इटावा से पीएसी के मेरठ सेक्टर में भेजा गया हैं। आजमगढ़ परिक्षेत्र के डीआईजी केके त्रिपाठी को डीआईजी पीएसी वाराणसी और हरीशचंद्र पाण्डेय को पीएसी एटा से डीआईजी पीटीएस मुरादाबाद के पद पर भेजा गया हैं।

डीआईजी पीएसी अलीगढ़ डा.ब्रिजेन्द्र शर्मा डीआईजी पीएसी आगरा होंगे जबकि एसपी कानपुर देहात के पद पर काम कर रहे केएस पिप्पल को बरेली पीएसी में डीआईजी के पद पर भेजा गया हैं। डीआईजी विजिलेंस पूर्णिमा सिंह को डीआईजी सहकारिता प्रकोष्ठ बनाया गया हैं।

पीएसी झांसी में तैनात अक्षय कुमार सिंह को डीआईजी भर्ती बोर्ड बनाया गया हैं। अभिसूचना मुख्यालय में एसपी के पद पर तैनात रहे एलवी देवकुमार को वहीं पर डीआईजी बना दिया गया हैं।

गोरखपुर में डीआईजी के पद पर रहे आनंद स्वरूप को डीआईजी विजिलेंस बनाया गया है। इलाहाबाद पुलिस मुख्यालय में तैनात अभय कुमार प्रसाद को एसपी ईओडब्लू लखनऊ के पद पर भेजा गया हैं।

ईओडब्लू में तैनात एएसपी मदन गोपाल सिंह को अब एसपी के ईओडब्लू लखनऊ बनाया गया हैं। सीबीसीआईडी में एएसपी रहे राजेन्द्र सिंह पीएसी अलीगढ़ में सेनानायक बनाए गए हैं।

पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम में एएसपी के पद पर तैनात रहे दलवीर सिंह यादव को 33वीं वाहिनी पीएसी झांसी का सेनानायक बनाया गया हैं।

अपर्णा एचएस को एसपी चित्रकूट के पद से हटाकर 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर के सेनानायक पद पर भेजा गया हैं। एन.आर.पदमजा को एसपी गोंडा के पद से हटाकर दूसरी वाहिनी पीएसी सीतापुर का सेनानायक बनाया गया हैं।

बाराबंकी के एसपी पद पर तैनात आलोक सिंह को केन्द्र के लिए कार्यमुक्त नहीं किया गया हैं। उन्हें एसपी सीबीसीआईडी के पद पर भेजा गया हैं। एसपी बांदा अंकज शर्मा को एसपी अभिसूचना मेरठ के पद पर भेजा गया हैं।

अभिसूचना के एएसपी प्रेमनारायण को 43वीं वाहिनी पीएसी एटा का सेनानायक बनाया गया हैं। मानवाधिकार में तैनात रहे विजय कुमार दीक्षित एससीआरबी में एसपी के पद पर भेजे गए हैं।

अभिसूचना में तैनात वीरेन्द्र बहादुर सिंह एसपी एलआईयू मुरादाबाद के पद पर भेजे गए हैं। पावर कार्पोरेशन कानपुर में तैनात में तैनात रतन कुमार श्रीवास्तव को 28वीं वाहिनी पीएसी इटावा में सेनानायक बनाया गया हैं।

अभिसूचना मुख्यालय में तैनात सुनीलचंद्र वाजपेयी को सीबीसीआईडी लखनऊ में एसपी बनाया गया हैं। योगेश्वर सिंह को विशेष जांच प्रकोष्ठ में एसपी बनाया गया हैं। डा.तहसीलदार सिंह को आगरा रेलवे में एसपी बनाया गया हैं।

उन्नाव के एसपी एन.रविन्दर को एसपी विजिलेंस लखनऊ के पद पर भेजा गया हैं। प्रतापगढ़ के एसपी मोहित अग्रवाल को अभिसूचना मुख्यालय भेजा गया हैं। लक्ष्मी नारायण को चंदौली के एसपी पद से हटाकर अभिसूचना मुख्यालय में भेजा गया हैं।

आशुतोष कुमार को एसपी संत रविदासनगर के पद से हटाकर एसपी कार्मिक पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद के पद पर तैनात किया गया हैं। एसपी कांशीरामनगर आरपी चतुर्वेदी को 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी का सेनानायक बनाया गया हैं।

Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

ऐम्बी वैली सिटी अब वायुमार्ग से भी जुड़ी

Posted on 06 February 2010 by admin

ऐम्बी वैली सिटी को प्रथम निवास स्थान बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

अत्युकृष्ट जीवनशैली हेतु बेहतरीन निवास प्रस्तुत करने के लिए निरन्तर प्रयत्नशील ऐम्बी वैली सिटी के हवाई अड्डे से, जो कि देश के बेहतरीन हवाई अड्डों में से एक है, नियमित उड़ानों की आवाजाही प्रारम्भ कर दी गई

अब मुम्बई से ऐम्बी वैली सिटी पहुंचने के लिए मात्र 22 मिनट का समय लगेगा
pic2
अब ऐम्बी वैली सिटी, जो कि आधुनिक भारत की प्रथम सुनियोजित हिल सिटी है, हवाई सेवाएं देने वाला पहला ऐसा गन्तव्य स्थान बन गई है

देश के माननीय नागरिक उडड्यन मन्त्री श्री प्रफुल्ल पटेल ने श्री सुब्रत रॉय सहारा, मैनेजिंग वर्कर व चेयरमैन, सहारा इण्डिया परिवार व श्री सीमान्तो रॉय, हेड- ऐम्बी वैली सिटी की गरिमामयी उपस्थिति में ऐम्बी वैली सिटी स्थित विशिष्ट हवाई अड्डे पर इन नई सेवाओं का उद्घाटन किया

मुम्बई व ऐम्बी वैली सिटी के मध्य प्रति सप्ताह 6 उड़ानों से शुरूआत कर इसे अन्य शहरों से भी वायुमार्ग द्वारा जोड़ने की योजना

ऐम्बी वैली सिटीं। ऐम्बी वैली सिटी ने घोषणा की है कि 5 फरवरी 2010 से मुम्बई व ऐम्बी वैली सिटी के मध्य साप्ताहिक रूप से छ: नियमित, नॉन-शेड्यूल्ड उड़ानें प्रारम्भ की जा रही हैं जिससे कि इस बेहतरीन हिल सिटी तक आवागमन की त्वरित व सुगम सुविधाएं मिल सके। तीन मुम्बई व एक दिल्ली की ओर कुल चार प्रारंभिक उड़ानों द्वारा इन सेवाओं का आज विधिवत उद्घाटन किया गया। इनमें से एक उड़ान द्वारा माननीय नागरिक उडड्यन मन्त्री श्री प्रफुल्ल पटेल, श्री सुब्रत रॉय सहारा, मैनेजिंग वर्कर व चेयरमैन, सहारा इण्डिया परिवार व श्री सीमान्तो रॉय, हेड- ऐम्बी वैली सिटी व इस हिल सिटी के कुछ वर्तमान निवासियों ने सफर तय किया।

इस अवसर पर माननीय नागरिक उडड्यन मन्त्री श्री प्रफुल्ल पटेल ने श्री सुब्रत रॉय सहारा को ऐम्बी वैली सिटी, जो कि मुम्बई का निकटतम् वायुमार्ग से जुड़ा शहर है, तक इन बहुवांछित सेवाओं को प्रारम्भ करने के लिए मुबारकबाद दी।

श्री सुब्रत रॉय सहारा, मैनेजिंग वर्कर व चेयरमैन, सहारा इण्डिया परिवार, ने इस मौके पर कहा, “ऐम्बी वैली सिटी का विकास पूरे भारत में सर्वाधिक पसन्दीदा स्थान बनाने के दृष्टिकोण से किया जा रहा है। अनेक लोगों का प्रथम आवास बनने वाला यह शहर इन सेवाओं से लाभािन्वत होगा और ऐम्बी वैली के निवासियों व आगन्तुकों को `सर्वोत्तम शहरी जीवन´ का अनुभव भी प्रदान करेगा।´´

श्री सीमान्तो रॉय, हेड- ऐम्बी वैली सिटी ने कहा, “ऐम्बी वैली सिटी के लिए यह एक महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि नियमित व विशिष्ट उड़ान सुविधाएं प्रदान करने वाला यह पहला प्राइवेट सिटी बन गया है। अब मुम्बई व उसके उपनगरों में रहने वाले लोग वास्तव में इस आधुनिक हिल सिटी में निवास करते हुए मुम्बई में कामकाज करने की उम्मीद कर सकते हैं। हम चाहते हैं कि यहां के नागरिक व आगन्तुक इन सेवाओं को नियमित आवागमन हेतु उपयोग में लाएं। इन बातों का ध्यान रखते हुए इसका किराया भी वाजिब रखा हैं। शीघ्र ही ऐसी ही सुविधाएं पुणे के नागरिकों को भी उपलबध करवाई जाएंगी।´´
उन्होंने आगे कहा, “आकर्षक किरायों वाली ये उड़ान सुविधाएं पूरे विश्व के उन सभी लोगों के लिए वरदान है जो एक शानदार घर पाने या फिर व्यावसायिक या आराम करने के ध्येय से ऐम्बी वैली सिटी आना चाहते हैं व त्वरित आवागमन की सुविधा की अपेक्षा रखते हैं। अब वे मुम्बई से ऐम्बी वैली सिटी के लिए उड़ान भर सकते हैं जिसमें हमारा सर्विस पार्टनर, एयर वन, उन्हें ऐम्बी वैली सिटी तक आसानी से पहुंचाने का पूरा प्रबंध करेगा।´´

वर्तमान में ये उड़ान सेवाएं मुम्बई व ऐम्बी वैली सिटी के मध्य होंगी व बाद में अन्य नगरों तक भी इनका विस्तार किया जाएगा। इन उड़ानों की शुरूआत होने के साथ ही नागरिक, व्यावसायिक आंगतुक व अन्य अतिथिगण अब मुम्बई से ऐम्बी वैली सिटी के बीच की दूरी मात्र 22 मिनट में पूरी कर सकेंगे। ऐम्बी वैली सिटी तक की यात्रा का यह अनुभव बेहद सुखदायी होगा क्योंकि यात्री न केवल शानदार व आरामदायक वायुयान में उड़ान भरेंगे बल्कि वे मुम्बई व ऐम्बी वैली सिटी दोनों स्थानों पर तीव्रतम व विशिष्ट चेक-इन प्रक्रिया का लाभ भी पाएंगे। इसके साथ वे ऐम्बी वैली सिटी की अत्याकर्षक एयरपोर्ट लाउंज की शानो-शौकत का भी आनन्द उठा सकेंगे।

ऐम्बी वैली सिटी मुम्बई व पुणे महानगरों के मध्य स्थित है व इन उड़ानों से निश्चित रूप से इन दोनों बड़े शहरों से यहां आने वाले लोगों को भी लाभ होगा। कहा जा सकता है कि ये उड़ानें एक नए स्विर्णम त्रिकोण यानी `गोल्डन ट्राएंगल´ की रचना कर रही है।

चूंकि वायुमार्ग द्वारा आवागमन का समय बेहद कम है इसलिए ऐम्बी वैली सिटी अब आनन्ददायक रात्रिभोज करने, गोल्फ खेलने व व्यावसायिक सहयोगियों के साथ दोपहर के भोजन आदि के लिए भी बेहद आदर्श गन्तव्य स्थान बन गई है। इन सेवाओं के आने से निश्चित रूप से अनेक लोगों में यह इच्छा जागृत होगी कि वे काम मुम्बई में करें पर रहें ऐम्बी वैली सिटी में।

उड़ानों की प्रस्तुति की यह घोषणा इस हिल सिटी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है क्योंकि इससे इसका मूल्यवर्धन तो हुआ ही है साथ ही कम्पनी के इस मुख्य तथ्य को भी सशक्त रूप से दोहराया गया है कि कम्पनी न केवल अपने लिए मानदण्ड स्थापित करेगी अपितु यह अन्य प्रतिष्ठानों को भी अपने पग चिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित करेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

लोक कल्याणकारी शासन व्यवस्था का सिद्धान्त निजी स्वार्थो की बलि चढ़ गया है

Posted on 05 February 2010 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा उत्तर प्रदेश में वित्तीय अनुशासन तार-तार है और लोक कल्याणकारी शासन व्यवस्था का सिद्धान्त निजी स्वार्थो की बलि चढ़ गया है। विधान सभा में विपक्ष की अनुपस्थिति में षडयन्त्रपूर्वक विशेष परिक्षेत्र सुरक्षा बल विधेयक जिस तरह पारित कराया गया उससे स्पष्ट हो गया है कि मुख्यमन्त्री की लोकतान्त्रिक व्यवस्था में कोई आस्था नहीं है। वे तानाशाह की भूमिका में बहुमत की आड़ लेकरं सभी संवैधानिक कायदे-कानूनों और विधायिका की निर्णायक शक्ति को बुलडोजर के हवाले करना पसन्द करती है। प्रदेश में कई महत्वपूर्ण स्थल है जिनकी सुरक्षा आवश्यक है। ताजमहल का तो अन्तर्राष्ट्रीय महत्व है लेकिन मुख्यमन्त्री को तो अपनी प्रतिमाएं एवं अपना आवास ही सर्वाधिक महत्वपूर्ण स्थल दिखाई देता है जिसकी सुरक्षा पर प्रतिमाह 14 करोड़ रूपए अतिरिक्त खर्च होने है। यह तो जनता के साथ एक निहायत घटिया मजाक है।

प्रदेश में पहले से पुलिस बल मौजूद है इसके बावजूद नई भर्ती के पीछे का उद्देश्य स्पष्ट नहीं किया गया है। ऐसा लगता है कि बहुजन वालेटियरों को ही इसके अतंर्गत भर्ती किया जाना है। प्रदेश में अल्पसंख्यकों के लिए विशेष बल की मांग पर इस सरकार ने अनुकूल निर्णय नही लिया। प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति सम्हालने की चिन्ता नहीं की, उसे सिर्फ अपने ही महापुरूषों की और अपनी सुरक्षा की चिन्ता है।

लगातार घाटा बढ़ाकर यह सरकार प्रदेश को विकास के बजाय विनाश की गर्त में ढकेल रही है। मुख्यमन्त्री  श्री मुलायम सिंह यादव ने वर्ष 2006-07 में 24000 करोड़ रूपए का कोष छोड़ा था। इस सरकार ने आते ही ऐसी लूट मचाई कि अब 9022Û11 करोड़ रूपए का घाटा बजट में हो गया हैं। इस घाटे की पूर्ति के लिए उसके पास कोई पुख्ता योजना नहीं क्योंकि उसका ज्यादा खर्च अनुत्पादक मदों में हो रहा है जिसका अधिकांश भाग कमीशन की भेंट चढ़ जाता है।

बसपा सरकार की मुख्यमन्त्री केवल पत्थर की प्रतिमाओं, पाकोZ, स्मारकों के निर्माण में ही सामाजिक परिवर्तन देखती हैं तथा उसका दावा करती हैं। जबकि हकीकत यह है कि उनके जंगलराज में दलितों की दशा बिगड़ी है, अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न बढ़ा है, व्यापारियों, वकीलों और छात्रों पर दमनचक्र चला है। महिलाएं घर-बाहर कहीं सुरक्षित नहीं। वृद्ध दंपतियों और सर्राफों की लूट तथा हत्या की वारदातों पर कोई नियन्त्रण नहीं रहा है। जनता उन्हें शीघ्र ही परिवर्तन का अर्थ सिखाएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

लखनऊ व्यापार मण्डल की कार्यकारिणी समिति की बैठक

Posted on 05 February 2010 by admin

लखनऊ व्यापार मण्डल के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल ने प्रेसवार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा तीस जनवरी को सम्पन्न हुई लखनऊ व्यापार मण्डल की कार्यकारिणी समिति की बैठक मे उपस्थित व्यापारी प्रतिनिधियों ने एक स्वर में लखनऊ नगर के संगठन को मजबूती प्रदान करने की चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित व्यापारी प्रतिनिधियों ने कहा कि लखनऊ नगर के संगठन की और अधिक गतिशील बनाने के लिए युवा व्यापारियों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों की राय से लखनऊ युवा व्यापार मण्डल के अध्यक्ष सुरेश कंछल को पदोन्नति करते हुए चेयरमैन के पद पर मनोनीत किया गया। युवा अध्यक्ष के पद पर संगठन के वरिश्ठ युवा महामन्त्री अकरम अंसारी को एक वरिश्ठ महामन्त्री के पद पर मोतीलाल अग्रवाल, वरिश्ठ उपाध्यक्ष संजीव भार्गव, गोविन्दर कृश्ण अग्रवाल, मंजीत सिंह दुआ, महामन्त्री अनुज अग्रवाल, नसीम अंसारी, देशराज यादव एवं हेमन्त बंसल को मनोनीत किया गया।

photo-5-2-2010

उन्होंने कहा संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए होली के तुरन्त बाद एक माह का व्यापारी जागरण अभियान चलाया जायेगा। नवनिर्वाचित अध्यच अकरम अंसारी ने प्रान्तीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने हम पर विश्वास जताते हुए मुझे यह दायित्व सौंपा है उसको सही तरीके से निभाते हुए मैं व्यापारिक हितों में दिन रात समर्पित रहूंगा। उन्होंने कहा हमने लक्ष्य निर्धारित किया है कि लखनऊ महानगर में युवा व्यापार मण्डल की कम से कम 250 इकाइयों का गठन किया जायेगा।उन्होंने कहा प्रान्तीय युवा अध्यक्ष अतुल जैन, कार्यवाहक युवा अध्यक्ष अनिल बजाज एवं कार्यवाहक युवा महामन्त्री अशोक मोतियानी एवं चन्द्र कुमार छाबड़ा का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in