Archive | राज्य

रीता बहुगुणा जोशी प्रतापगढ़ पहुंचीं ,दो सदस्यीय जांच दल का गठन किया

Posted on 06 March 2010 by admin

लखनऊ - प्रतापगढ़ के मनगढ़ में सन्त कृपालु आश्रम में प्रशासनिक लापरवाही एवं अक्षमता के चलते हुई 64 लोगों की दु:खद मृत्यु तथा प्रदेश की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती की संवेदनहीनता की कड़ी आलोचना करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने प्रशासन द्वारा मृतकों के अन्तिम संस्कार की भी सही प्रकार से व्यवस्था कराने में बरती गई घोर लापरवाही पर रोष व्यक्त किया है। डॉ. जोशी आज स्वयं घटनास्थल पहुंचकर पीड़ित परिजनों को हालचाल लेने हेतु लखनऊ से प्रतापगढ़ पहुंचीं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जोशी ने कहा है कि प्रदेश की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती की संवेदनशून्यता का आलम यह है कि जहां 64मौतें हो गईं हों और सैंकड़ों लोग घायल हो गये हों, वहां वे पीड़ित परिवारों एवं घायलों का हालचाल लेने तक नहीं पहुंचीं। यदि मुख्यमन्त्री स्वयं घटनास्थल पर पहुंचतीं तो प्रशासन भी मुस्तैद हो जाता और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर एवं चिकित्सीय सुविधा प्रदान कर जान बचायी जा सकती थी।

डॉ. जोशी ने कहा कि इतिहास में आज तक किसी भी प्रदेश के मुख्यमन्त्री ने इतनी संवेदनहीनता नहीं दिखायी होगी, जितनी सुश्री मायावती ने दिखाई है। डा. जोशी ने कहा कि एक ओर जहां केन्द्र सरकार ने पीड़ित परिवारों को दो-दो लाख मुआवजा एवं घायलों को पचास हजार रूपये आर्थिक मदद की घोषणा की है वहीं प्रदेश की मुख्यमन्त्री ने ऐसी स्थिति में खराब आर्थिक स्थिति का हवाला देकर मृतकों के परिजनों एवं घायलों के मदद देना भी मुनासिब नहीं समझा, जबकि अरबों रूपये प्रदेश में पत्थरों, पार्कों और स्मारकों के निर्माण में बरबाद किया जा रहा है तथा 15मार्च की बसपा की रैली में करोड़ों रूपये के सरकारी धन का दुरूपयोग हो रहा है।

प्रदेश् कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि जिस प्रकार अधजली लाशों को गंगा में बहाया गया और प्रदेश सरकार एवं प्रशासन ने किसी भी प्रकार का इन्तजाम नहीं कराया, यह प्रदेश सरकार की ओछी मानसिकता का परिचायक है।

जनपद प्रतापगढ़ के मनगढ़ में सन्त कृपालु आश्रम में विगत दिनों प्रशासन की लापरवाही के चलते हुई सैंकड़ों निर्दोष लोगों की दु:खद मृत्यु तथा राज्य सरकार एवं प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्यवाही न किये जाने एवं घटना की जांच के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी ने दो सदस्यीय जांच दल का गठन किया है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने बताया कि जांच दल में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्री शेखर बहुगुणा तथा पूर्व मन्त्री श्री रामनिहोर राकेश शामिल हैं। जांच दल शीघ्र ही अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जोशी को सौंपेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बरेली की घटना की जांच हेतु जांच दल का गठन

Posted on 06 March 2010 by admin

लखनऊ - बरेली में तनाव का जायजा लेने हेतु घटनास्थल का दौरा करने के लिए आज प्रात: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी सहित उनके साथ जा रहे कांग्रेस जनों को इंटौजा में प्रशासन द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त प्रकरण पर रोष व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने इसे लोकतान्त्रिक अधिकारों पर कुठाराघात कहा है।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान ने आज यहां जारी बयान में कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी अपने काफिले के साथ जैसे ही इंटौजा पहुंचीं, वहां पर सैंकड़ों की तादात में मौजूद पुलिसकर्मियों एवं प्रशासन के अधिकारियों ने काफिले को रोक दिया और गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले आये। प्रशासन सभी गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत मुचलके पर छोड़ना चाता था परन्तु कांग्रेसजनों ने जेल जाने की जिद की। मजबूर होकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जोशी सहित अन्य गिरफ्तार कांग्रेस जनों को रिहा कर दिया गया।

श्री मदान ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष-पूर्व मन्त्री श्री रणजीत सिंह जूदेव, उपाध्यक्ष-पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र शर्मा, महामन्त्री-मुख्य प्रवक्ता श्री सुबोध श्रीवास्तव, पूर्व एमएलसी श्री रामगोपाल मिश्र, महामन्त्री-प्रभारी प्रशासन श्री प्रदीप श्रीवास्तव, प्रवक्ता श्री द्विजेन्द्र त्रिपाठी, डॉ0 आर.पी.त्रिपाठी, श्री संगमलाल शिल्पकार, डा0 शशिकान्त तिवारी, श्री विनोद राय, श्री विजय सक्सेना, श्रीमती भारती चौधरी, श्री सलाउद्दीन, श्री वसीम, श्री योगेन्द्र सिंह, श्री अजय श्रीवास्तव`अज्जू´, श्री अवनीश चौधरी आदि शामिल रहे। गिरफ्तारी की खबर मिलने पर सैंकड़ों कांग्रेसजन पुलिस लाइन पहुंचे, जिनमें पूर्व मन्त्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी, पूर्व मन्त्री श्री मुईद अहमद, शहर अध्यक्ष-विधायक श्री श्यामकिशोर शुक्ल, जिलाध्यक्ष श्री सिराजवली खां`शान´, श्री विजय प्रताप सिंह, श्री सुनील राय, पार्षद श्री शैलेन्द्र तिवारी`बबलू´ श्री अमित श्रीवास्तव`त्यागी´, श्री विकास श्रीवास्तव, श्री सुधीर श्रीवास्तव, श्री शाहकार जैदी, श्री अयूब सिद्दीकी आदि कांग्रेस नेता शामिल रहे।

उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने बरेली की घटना की जांच हेतु बरेली के सांसद श्री प्रवीन सिंह ऐरन के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच दल का गठन किया है।

उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जोशी द्वारा सांसद श्री प्रवीन सिंह ऐरन की अध्यक्षता में गठित जांच दल में सदस्य के रूप में पूर्व केन्द्रीय मन्त्री श्री अनिल शास्त्री एवं पूर्व सांसद बेगम नूर बानों शामिल हैं।

श्री श्रीवास्तव ने बताया कि जांचदल शीघ्र ही बरेली पहुंचकर वहां की वस्तुस्थिति की विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष को सौंपेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रारिम्भक जांच में आश्रम प्रबन्धक एवं आयोजकगण को मुख्य रूप से उत्तरदायी पाया

Posted on 06 March 2010 by admin

मण्डलायुक्त इलाहबाद ने मनगढ़ (प्रतापगढ़) हादसे की प्रारिम्भक जांच में आश्रम प्रबन्धक एवं आयोजकगण
को मुख्य रूप से उत्तरदायी पाया
प्रकरण के सम्बन्ध में दर्ज एफ0आई0आर0 की विवेचना , उप पुलिस अधीक्षक को सौपी गई
आश्रम प्रबन्धन द्वारा मानक के अनुसार गेट का निर्माण नहीं कराया गया, पब्लिक एड्रेस
सिस्टम की व्यवस्था भी नहीं की गई ,
मण्डलायुक्त की विस्तृत जांच रिपोर्ट के बाद तदनुसार कार्यवाही की जाएगी

लखनऊ  -   उत्तर प्रदेश की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती ने जनपद प्रतापगढ़ के मनगढ़ स्थित कृपालु धाम में गत 04 मार्च को हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना को बेहद गम्भीरता से लेते हुए हादसे की उच्च स्तरीय जांच करने के आदेश मण्डलायुक्त इलाहाबाद को दिये थे। मण्डलायुक्त श्री अजय कुमार उपाध्याय ने अपनी प्रारिम्भक जांच आख्या शासन को सौप दी है। उन्होंने अपनी जांच आख्या में आश्रम प्रबन्धक एवं आयोजकगण को इस दुर्घटना के लिए मुख्य रूप से उत्तरदायी माना है।

प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह श्री कुवंर फतेह बहादुर ने आज यहां लाल बहादुर शास्त्री भवन स्थित मीडिया सेन्टर में मीडिया प्रतिनिधियों को मण्डलायुक्त, इलाहाबाद की प्रारिम्भक जांच आख्या के सम्बन्ध में जानकारी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि भीड़ नियन्त्रण की उचित व्यवस्था न होने और इस सम्बन्ध में आश्रम प्रबन्धन की अदूरदिशZता और लापरवाही के फलस्वरूप प्रवेश द्वार के लोहे के गेट का एक पल्ला टूट कर गिर गया। इससे महिलायें और बच्चे गिर कर भीड़ से दब गये और भगदड़ मच गई, जिससे 63 महिलाओं और बच्चों की मृत्यु हो गई और 76 लोग घायल हो गये।

प्रमुख सचिव गृह ने कहा कि आयोजकों ने मध्यान्ह 12:00 बजे से सायंकाल 06:00 बजे तक कार्यक्रम की व्यवस्था की थी, लेकिन भीड़ 09:00 बजे से ही एकत्रित होने लगी थी। मिन्दर प्रबन्धन की ओर से भीड़ को नियन्त्रित करने के लिए आवश्यक पूर्व तैयारियां नहीं की गई थी। समय से पूर्व एकत्रित भीड़ को आयोजकगण नियन्त्रित नहीं कर पाये और दुर्घटना घटित हो गई। इसके अलावा आयोजकों द्वारा आयोजन स्थल पर पब्लिक एडेªस सिस्टम की व्यवस्था भी नहीं की गई थी। यदि इसकी व्यवस्था होती, तो भीड़ को नियन्त्रित किया जा सकता था।

श्री कुंवर फतेह बहादुर ने कहा कि प्रारिम्भक जांच से यह तथ्य भी सामने आया है कि इस कार्यक्रम में लगभग 10 हजार व्यक्तियों को बर्तन, रूपया इत्यादि वितरित करने की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम स्थल पर स्थित लोहे के गेट का एक पल्ला गिरने तथा बहुत अधिक संख्या में परिसर में भीड़ के प्रवेश करने के कारण भगदड़ मची, जिसके फलस्वरूप बड़ी संख्या में जनहानि हुई। मण्डलायुक्त ने गेट की जांच लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियन्ता तथा उनके अधीनस्थ्य अधिकारियों से कराई।

मुख्य अभियन्ता लोक निर्माण विभाग की आख्या में कहा गया है कि ….प्रथम दृश्टया स्पश्ट है कि दुघZटना गेट पर भीड़ के दबाव के कारण होल्डफास्ट मुड़ गया और होल्डफास्ट में पिन की लम्बाई कम होने के कारण गेट का एक पल्ला धराशायी हो गया और उक्त दुर्घटना का कारण बना।´´ इलाहाबाद के आयुक्त ने अपनी रिपोर्ट में यह भी बताया है कि जगद्गुरू कृपालु परिशद (भक्ति धाम) आश्रम ट्रस्ट के कोशाध्यक्ष श्री हिरन्मय चटर्जी ने भी अपने लिखित कथन में स्वीकार किया है कि परिसर का गेट टूटने से महसूस होता है कि बनावट में कमी थी। मण्डलायुक्त ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि आश्रम प्रबन्धन द्वारा मानक के अनुसार गेट का निर्माण नहीं कराया गया था और इतने बड़े कार्यक्रम में प्रवेश के लिए इस गेट का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए था।

प्रमुख सचिव गृह ने कहा कि प्रकरण के सम्बन्ध में दर्ज एफ0आई0आर0 की विवेचना उप पुलिस अधीक्षक श्री के0पी0 सिंह को सौपी गई है। उन्होंने प्रकरण की जांच में किसी भी स्तर के अधिकारी या राजनैतिक दबाव की बात अस्वीकार करते हुए स्पश्ट तौर पर कहा कि प्रकरण की निश्पक्ष जांच कराई जायेगी और इसमें दोशी पाये जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में मण्डलायुक्त की अन्तिम रिपोर्ट मिलने पर तदानुसार कार्यवाही की जाएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भा. रा.छात्र संगठन ने रैली निकाल ज्ञापन दिया

Posted on 06 March 2010 by admin

सुलतानपुर  - छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने बोर्ड एवं विश्व विद्यालयीय परिक्षाओं के मद्देनज़र जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन में रात्रि कालीन विद्युत कटौती व अन्य छात्र समस्याओं के संबंध में मांग पत्र दिया । छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष ने मांग की है कि शहर के रूट न. 1 पर असीमित आटो चलते हैं जिससे जाम की समस्या बनी रहती है। आटो चालकों द्वारा किराये में भी मनमाना वसूली की जाती है। इस पर अविलंब अंकुश लगाने की कार्यवाही की जाय। संगठन द्वारा अपने लिखित मांग पत्र में 6 बिन्दुओं पर जिला प्रशासन  का ध्यानाकर्षित किया है । रैली प्रदर्शन में अर्जुन पाठक, आशीश सिंह, सौरभ मिश्रा, सन्तोष पाण्डेय सहित सैकडों छात्र मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय नव वर्ष की पूर्व संध्या पर विराट कवि सम्मेलन

Posted on 06 March 2010 by admin

सुलतानपुर  -  भारतीय नव वर्ष की पूर्व संध्या पर चौक घंटा घर पर विराट कवि  सम्मेलन का आयोजन किया गया है। आयोजन समिति के संयोजक नगर पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने आज पत्रकार वार्ता में बतायी। भारतीय  नव वर्ष की महत्ता बताते हुए कहा कि परंपरानुसार भारतीय काल गणना खगोल गणित और विज्ञान के नियमों पर आधारित है तथा भारतीय मनीषियों ने विभिन्न ग्रहों शनि, वृहस्पति, मंगल, बुद्ध, शुक्र, पृथ्वी,चन्द्रमा की गति का आकलन पहले ही कर लिया है । वार्ता के दौरान बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष करूणा शंकर द्विवेदी ने भारतीय नव वर्ष के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए बताया कि भारतीय नव वर्ष नवसंवत्सर 2067 चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से प्रारंभ हो रहा है।  इसी तिथि को श्रृष्टि के निर्माता ब्रम्हा जी ने सूर्यो के साथ ही श्रृष्टि की रचना का आलौकिक कार्य प्रारंभ किया और मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम चन्द्र जी का राज्याभिषेक भी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को हुआ था। इसी दिन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रथम सर संघ चालक केशव राव बलिराम हेडगेवार एवं भगवान झूले लाल का जन्म हुआ था। परन्तु विडंबना है कि भारत में राजनैतिक कारणों से वर्ष एवं तिथियों के नाम करण किए जाते रहे ई0 से पूर्व रोमन संवत यह रोम की स्थापना से शुरू हुआ।

कार्यक्रम के संयोजक प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि देश व समाज को अपने सनातन धर्म व संस्कृति को स्मरण कराने के लिए राष्ट्रवादी कवियों का सम्मेलन नव वर्ष की पूर्व संध्या 10 मार्च को सायं काल 07 बजे आयोजित किया गया है जिसमें प्रख्यात कवि शंकर कैमूरी रांची, सविश्ता बृजेश राय बरेली, अन्र्तराष्ट्रीय कवित्री सरिता शर्मा दिल्लीए शोला टाण्डवी टाण्डा,शोभ नाथ अनाड़ी बीकापुर,अजमल सुलतानपुरी,कलीम कौशर गाजीपुर,यमुना उपाध्याय फैजाबाद, आर.पी. सिंह आदि कवि पधार रहे हैं। प्रेस वार्ता में भाजपा नेता राम चन्द्र मिश्र, संजय सिंह, बिन्नू पाण्डेयए दिनेश चौरसिया, सुनील श्रीवास्तव, वीरेन्द्र श्रीवास्तव, संजय कौशल व संजय सिंह मुन्ना आदि उपस्थित रहे।

विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष नागेन्द्र सिंह ने बताया कि 08 मार्च को धर्म रक्षा अर्पण निधि के कार्यक्रम  में अन्र्तराष्ट्रीय महामन्त्री डा. प्रवीण भाई तोगणिया क्षत्रिया भवन में वुद्धिजीवियों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के पश्चात डा. तोगणिया प्रेस वार्ता करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पंचायत चुनाव की सरगर्मिया बढी़

Posted on 05 March 2010 by admin

-संभावित उम्मीदवार लगा रहे जीत-हार का गुणा-भाग
-बसपा भी शिरकत कर सकती है पंचायत चुनाव में

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सन्निकट देख गावो में राजनीतिक सरगर्मिया¡ बढ़ गई है। संभावित उम्मीदवार जीत-हार का गुणा-भाग लगा मतदाताओं के दरवाजे पर दस्तक अभी से देने लगे हैं। गौर तलब हो कि पंचायत चुनाव की सुगबुगाहअ के मद्देनज़र ग्रामीण अंचलों में राजनैतिक सरगर्मिया¡ बए़ने लगी हैं। जहा ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत व ग्राम सदस्य के  उम्मीदवार जातीय गुणा भाग लगा मतदाताओं के बीच अपनी गहरी पैठ बनाने के प्रयास में हैं। दूसरी ओर चुनाव आयोग भी अपनी गुपचुप तरीके से त्रिसतरीय पंचायत चुनाव के अन्तिम यप देने में लगा है। जो किसी भी समय सरकार की हरी झण्डी मिलते ही चुनाव तिथि की घोषणा कर सकता है। सूत्रोनुसार सत्ता यढ़ बसपा विधान परिशद चुनाव में मिली भारी सफलता से लबरेज ग्राम पंचायत चुनाओं में भी शिरकत करने के प्रयास में है। ग्राम पंचायतों में संगठनात्मक ठा¡चा तैयार कर बूथ कमेटियों का गठन युद्ध स्तर पर चलाये जा रहे हैं। सदस्यता अभियान एवं आगामी पन्द्रह मार्च को लखनऊ में आयोजित होने वाली विशाल महा रैली बसपा के उच्च महात्वाकांक्षा को दर्शाती है वहीं दूसरी ओर विपक्ष भी चौकन्ना हो बसपा की गति विधियों पर पैनी नज़र रख अपनी गोटे बिछाने को आतुर है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

रोडवेज बसों की खस्ता हाल से त्रस्त अमेठीवासी

Posted on 05 March 2010 by admin

गा¡धी-नेहरू परिवार और उ0प्र0 सरकार के बीच चल रहे द्वन्द के कारण अमेठी अपनी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। अभी तक विद्युत संकट गहराया था अब रोडवेज बसों के संचालन में भी दोहरा माप दण्ड अपनाया जा रहा है। अमेठी डिपों की खटारा बसें लगा दी गई हैं और नई बसें गोण्डा भेज दी गई जिसके कारण बस के संचालन का कार्य पूरी प्रभावित हैजिसके कारण यात्री त्रस्त हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक वी. डी. वर्मा ने बताया कि गोण्डा डिपो की 16 पुरानी छोटी बसें अमेठी संचालन के लिए भेजी गई हैं जो रास्ते में ही खराब हो जाती हैंऔर यात्री परेशान होते हैं। उधर अमेठी वासी सांसद राहुल गा¡धी से समस्याओं की गुहार करते -करते थक गये, किन्तु प्रदेश सरकार की हठधर्मिता के कारण समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। अपितु समस्याएं दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सरकारी धन का बन्दर बाट, प्रधान हो रहा मालामाल

Posted on 05 March 2010 by admin

नरेगा कायोü में भारी अनियमितताएं व सरकारी धन के बन्दर बा¡ट का मामला प्रकाश में आया है, जहा¡ बसपा नेता ने मुय विकास अधिकाकारी से जनहित में लिखित शिकायत के माध्यम से पूरे प्रकरण के जा¡च की मा¡ग किया है। सूत्रों अनुसार लभआ तहसील  क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत राजा उमरी में मत्स्य पालन तालाब आवांटन का पट्टा राम न्ााथ कहार को दिया गया जिसकी खुदाई स्वतन्त्र कराने में लगभग सवा लाख रूपये का खर्च आया। गौर तलब है कि उसीी तालाब को ग्राम प्रधान ने नियमों को ताख पर रख कर माडल तालाब के रूप में प्रस्ताव पारित करा कर नरेगा के तहत अपने चन्द  चहेते मजदूरों के द्वारा कार्य प्रारभ कर दिया , जब कि गा¡व में कई ऐसे जॉब कार्ड धारक मजदूर हैं जो काम के अभाव मेंे भुखमरी के कगार पर हैं , परन्तु ग्राम प्रधान विकास मद धन का बन्दर बा¡ट करने के उद्देश्य से अपने विश्वास पात्र लोगों से कायोZ का अंजाम देकर तालाब खुदाई भारी अनियमिततायें  बरत रहे हेैं। ग्राम प्रधान के द्वारा सरकारी धन के दुरूपयोग की शिकायत बसपा नेता राम राज चौरसिया ने मुय विकास अधिकारी से जनहित में लिखित शिकायत पत्र के माध्यम से पूरे प्रकरण के जा¡च की मा¡ग किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आम उत्पादक आम की फसल को कीड़ों एवं बीमारियों से बचायें बदलते मौसम में खर्रा, भुनगा कीट लगने की संभावना अधिक

Posted on 05 March 2010 by admin

उत्तर प्रदेश के आम उत्पादकों को उद्यान विभाग द्वारा सलाह दी गई है कि वे बदलते मौसम में आम की फसल को कीड़ों व बीमारियों से बचायें। इस समय आम की फसल को भुनगा कीट (मैंगोहापर) एवं खर्रा रोग (पाउड्रीमिल्ड्यू) अत्यधिक हानि पहुंचाते हैं।

यह जानकारी उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण निदेशक श्री हरिशंकर पाण्डेय ने आज यहॉ दी। उन्होंने बताया कि भुनगा कीट से फसल को सुरक्षित रखने के लिए कार्बरिल 3 ग्राम प्रतिलीटर पानी में अथवा क्यूनलफास 2 से 3 मि0ली0, प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करना चाहिये। खर्रा रोग से आम की फसल को बचाने के लिए 2 ग्राम घुलनशील गंधक प्रति लीटर की दर से पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें। उन्होंने बताया कि भुनगा कीट एवं खर्रा रोग के उपचार हेतु कीटनाशक एवं फफंूद नाशक दवा का मिश्रण मिलाकर छिड़काव भी किया जा सकता है।

श्री पाण्डेय ने बताया कि आम के फल मटर के दाने के बराबर हो जायें तो एक सिंचाई देने से फलों का गिरना कम हो जाता है। फल वृद्धि के समय सिंचाई हर 10 दिन पर की जाये। उन्होंने बताया कि एन0ए0ए0 15 से 20 पी0पी0एम0 हारमोन के छिड़काव से भी फलों का गिरना कम हो जाता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सिंचाई यान्त्रिक विभाग की समीक्षा आगामी 08 मार्च को

Posted on 05 March 2010 by admin

उत्तर प्रदेश के सिंचाई यान्त्रिक राज्यमन्त्री (स्वतन्त्र प्रभार) श्री जयवीर सिंह आगामी 08 मार्च को विभाग द्वारा संचालित निर्माण एवं विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में आहूत बैठक में सिंचाई यान्त्रिक मन्त्री राजकीय नलकूपों के 11000 नलकूप पुनरोद्धार योजना, जनपद योजना, सामान्य एवं विशेष घटक की भौतिक प्रगति तथा आवंटित धनराशि की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करेंगे। बैठक में राजकीय नलकूपों एवं लघु डाल नहरों की सींच की अद्यतन स्थिति तथा निष्प्रयोज्य एवं फेल नलकूपों की समस्त चल एवं अचल सम्पत्तियों एवं उनकी उपयोगिता की भी समीक्षा होगी।

समीक्षा बैठक में वर्ष 2009-10 में नव निर्मित राजकीय नलकूपों एवं 800 नलकूपों की आधुनिकीकरण योजना के अन्तर्गत निर्माण कार्याें की अद्यतन स्थिति तथा चलित विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं पर वर्तमान वित्तीय वर्ष में स्वीकृत एवं आवंटित धनराशि की वास्तविक सदुपयोगिता की अद्यतन स्थिति की समीक्षा होगी। इसके साथ ही प्रदेश में बैराजों की दशा सुधारने के क्रम में सभी बैराजों के सुदृढ़ीकरण की स्थिति की भी समीक्षा की जायगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in