Archive | राज्य

सरकारी राशन वितरण प्रणाली से गरीब को गेहूं नहीं मिल रहा है

Posted on 20 April 2010 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा उत्तर प्रदेश में बसपा सरकार ने किसानों को तबाह करनी की कसम खा रखी है। अपने पूरे कार्यकाल में इसने किसानों को न तो कभी फसलों का लागत मूल्य दिलाया है और न हीं सरकारी संस्थाओं की लूट से बचाया है। गन्ना, गेहूं, धान और आलू के किसान सभी उसके शिकार बने हैं। हॉ, उसने पूंजीपतियों, बहुराष्ट्रीय कम्पनियों और अफसरशाही को इस बात की खुली छूट दे दी है कि वे जितना कर सकते हैं, शोषण करके उसे कर्जदार बनाकर आत्महत्या के लिए मजबूर कर दें।

उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में 40 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया है किन्तु अब तक मात्र 70 से 80 हजार टन गेंहंू की खरीद हो पाई है। खरीद का समर्थन मूल्य 1100 रूपये प्रति िक्वटंल जारी किया गया है। राज्य पूल में गेंहंू, चावल का भण्डारण खत्म कर दिया गया है। इसका नतीजा यह हुआ कि अब भारतीय खाद्य निगम पर निर्भरता बढ़ गई है और खाद्य निगम किसानों का गेहंू लेने से इसलिए इंकार कर रहा है कि यह उसके मानक का नहीं है। गेंहूं के दाने पूरी तरह से पुष्ट नहीं हो पाने और सिकुडने का वजह बनाया जा रहा है।।

किसान को लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा है जो कम से कम 1500 रूपए िक्वटंल होना चाहिए। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव बराबर इतने न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग करते रहे है। दूसरे खाद्य निगम की मनमानी की वजह से किसान को अपना गेहूं बिचौलियों और बड़ी कम्पनियों के हाथो 900 रूपए तक में बेचना पड़ रहा है। यही गेहूं उपभोक्ता को मंहगा बेचकर नौकरशाही की मिलीभगत से मुनाफा कमाने की साजिश है।।
गेहूं किसानों के साथ जैसा व्यवहार किया जा रहा है उसमें तो कर्ज के बोझ  से लदे किसान को जिन्दगी चलाना मुश्किल हो जाएगा। किसानों पर चौतरफा मुसीबते हैं। खाद्य निगम उनको वापस लौटा रहा है, गेहूं खरीद केन्द्र पूरी तरह खुले नहीं है। बिजली विभाग की लापरवाही से जर्जर तारों के टूटने और खेतों के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजरने से आए दिन किसानों के खेतों में आग लगने की घटनाएं हो रही है। प्रशासनिक अधिकारी अपनी लापरवाही छुपाने के लिए क्षतिग्रस्त सम्पत्ति का कम आकंलन कर रिपोर्ट भेजते हैं।

किसानों के साथ इस तरह की उपेक्षा का बर्ताव करने वाली सरकार के पास इस बात का कोई जबाब नहीं है कि गरीब की थाली में तो अन्न नही,ं वहीं सरकारी गोदामों में लाखों टन गेहंू दो साल से सड़ क्यों रहा हैर्षोर्षो सरकारी राशन वितरण प्रणाली से गरीब को गेहूं नहीं मिल रहा है।

दरअसल, केन्द्र की कांग्रेस और प्रदेश की बसपा सरकारें दोनों गांव किसान से कोई रिश्ता नहीं रखती है। वे पूंजीपतियों एवं राष्ट्रीय कम्पनियों की मदद से जीने वाली पार्टियां है। समाजवादी पार्टी उन्हें सचेत करना चाहती है कि वे अपनी गलत नीतियां सुधारे, किसानों को इतना ज्यादा परेशान न करें कि वे अराजकता की शरण में चले जाए। किसान अन्न का देवता है, उसका सम्मान करना सीखना ही होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Dr. Ram Gopal Yadav (National General Secretary,Samajwadi Party) addressing a Samajwadi Party’s “Pichda Varg Mahasammelan ” at Phool Bagh Ground , Kanpur on 19-04-2010

Posted on 19 April 2010 by admin

19-04-bDr. Ram Gopal Yadav (National General Secretary,Samajwadi Party) addressing a Samajwadi Party’s “Pichda Varg Mahasammelan ” at Phool Bagh Ground , Kanpur on 19-04-2010.Dr. Ram Gopal Yadav(National General Secretary,Samajwadi Party)

19-04-c1

Comments (0)

विद्यालय भवन में हो रहा है घटिया सामाग्री का प्रयोग

Posted on 19 April 2010 by admin

प्राथमिक विद्यालय महानपुर में अतिरिक्त कक्ष एंव रसेाई कक्ष का निर्माण घटिया सामाग्री से किया जा रहा है। जानकारी करने पर पता चला कि उक्त भवन निर्माण की जिम्मेदारी इस्तियाक अहमद को दी गई। निर्मित भवन मे जो सामाग्रीे उपयोग में लाई जा रही है वह मानक के विपरीत है। एक और चौदह के अनुपात मे बालू और सिमेण्ट से प्लास्टर किया जा रहा है, वहां पर उपस्थित लोगो से बातचीत करने पर वहां पर उपस्थित लोंगो ने बताया कि इस भवन में जो ईट लगाया गया है वह दोयम दर्जे का है। वही मोरंग का कहीं पता नही है, पूरा भवन बालू से जोडा गया है। इस भवन का भविश्य नििश्चत नही है कि कब गिर जायं।

महान पुर प्राथमिक विद्यालय का निर्मित भवन नं0 1
rt-12

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

ब्लैक हो रहा बियर

Posted on 19 April 2010 by admin

•    एम आर पी से अधिक पर बेची जा रही
•    आए दिन ग्राहको से होती हाथा पाई

जिले  संचालित शराब/बीयर ठेकों पर मनमाना रूपया ग्राहकों से जबरदस्ती वसूल रहे है। निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली पर ग्राहकेां से आये दिन ठेको ंपर काम कर रहे सेल्समैनो व ग्राहकोें की अक्सर तू-तू, मै मै के साथ हान्थापायी भी होने की नौबत आ जाती है।

ज्ञात हो कि सुपर मार्केट स्थित बीयर की दुकान पर ग्राहक पवन दूबे बीयर खरीदने के लिये  गया । जहॉ पर नििश्चत दाम से दस रूपये से ज्यादा अधिक रूपये के दाम पर  बेची जा रही हैं  निधााZरित मूल्य से ज्यादा न देने पर बद्दतमीजी करते है, और कहते है जहां भी िशकायत करनी हो तो िशकायत कर दी जीजिये क्यू की मुझें आबकारी विभाग से बात कर लीजिये उन्होने कहा है कि दस रूप्या ज्:यादा लीजिये।

ज्ब इस बारे में जिला आबकारी अधिकारी से बात की गई तो उन्होने कहा कि मुझे इस बारे कोई जानकारी नही है न तो मेरे द्वारा कोई एेंसा आदेश दिया गया है अगर दुकान दार ने ऐसा किया है तो मै उस दूकानदार के खिलाफ कार्यवाही करूंगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कांग्रेस सन्देश यात्राएं आज अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण के तहत प्रात: रवाना हुईं

Posted on 19 April 2010 by admin

कांग्रेस पार्टी के 125वें वर्ष में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी द्वारा पूरे प्रदेश में चलायी जाने वाली दस कांग्रेस यात्राओं को अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के महासचिव श्री राहुल गांधी जी द्वारा दिनांक 14अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती पर अम्बेडकरनगर से झण्डी दिखाकर रवाना किये जाने के उपरान्त विभिन्न तिथियों में शुरू होने वाली नौ कंाग्रेस सन्देश यात्राएं क्रमश: सन्तकबीरनगर के मगहर से, झांसी के रानी लक्ष्मीबाई स्मारक प्रतिमा से, बिजनौर के बिदुरकुटी से, सहारनपुर से पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र शर्मा, सुलतानपुर के मुरादाबाद, ब्लाक अखण्डनगर से, गोरखपुर के सिहापार, सहजनवां से, वाराणसी के टाउन हाल, गांधी पार्क से, सोनभद्र के रामलीला मैदान, रार्बट्सगंज से, तथा बुलन्दशहर के नरौरा, डिबाई विधानसभा से शुरू होकर अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर रही हैं।

प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता द्विजेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि उपरोक्त कंाग्रेस सन्देश यात्राएं आज अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण के तहत प्रात: रवाना हुईं। वाराणसी से पूर्व एमएलसी श्री राजेश पति त्रिपाठी के नेतृत्व में चलने वाली यात्रा आज मुफ्तीगंज-जौनपुर से शुरू हुई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी स्वयं यात्रा में शामिल हुईं। एक विशाल जनसभा का आयोजन भी किया गया जिसे डा. जोशी सहित युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव श्री नदीम जावेद एवं श्री वीरेन्द्र सिंह राठौर, श्री विनोद सुलतानपुरी, श्री विकास उपाध्याय एवं प्रदेश युवा कांग्रेस के चेयरमैन श्री योगेश दीक्षित ने सम्बोधित किया। प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डॉ. जोशी ने कहा कि कांग्रेस की यह सन्देश यात्रा प्रदेश की भ्रष्ट और तानाशाह सरकार की आखिरी कील साबित होगी। उन्होने कहा कि वर्तमान सरकार में माफियाओं और अपराधियों का जमावड़ा है। जनसभा में भारी संख्या में कंाग्रेसजन एवं स्थानीय जन शामिल हुए।  सन्तकबीर नगर से श्री जगदिम्बका पाल के नेतृत्व में चलने वाली यात्रा विधायक श्री ईश्वर चन्द्र शुक्ला के नेतृत्व में बांसी तहसील-सिद्धार्थनगर से शुरू होकर घोसियारी बाजार, कटारपार(खेसरहा बाजार) होते हुए गोनहाताल पहुंची। रास्ते भर जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। यात्रा में जिलाध्यक्ष डा0 चन्द्रशेखर त्रिपाठी के अलावा जिले %E

Comments Off

टी0वी0 चैनलों में प्रसारित असत्य एवं निराधार

Posted on 19 April 2010 by admin

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने कतिपय टी0वी0 चैनलों में प्रसारित इस आशय कि समाचार को असत्य एवं निराधार बताया है। जिसमें “महोबा नगर में पानी निकालने पर 18 व्यक्तियों को जेल भेजे जाने की बात कही गई है।´´ प्रवक्ता ने कहा कि वास्तविकता यह है कि महोबा नगर को पेय जल की आपूर्ति में बाधा पहुंचाने वाले तथा मदन सागर तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ निरोधात्मक कार्यवाही की गई। इस तरह से चेतावनी के बाद भी पानी उठाने वाले 07 व्यक्तियों के विरुद्ध ही सी0आर0पी0सी0 के अन्तर्गत निरोधात्मक कार्यवाही की गई। इनके विरुद्ध आई0पी0सी0 अथवा अन्य संगीन धाराओं के अन्तर्गत कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है।

प्रवक्ता ने कहा कि महोबा जिलाधिकारी से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार महोबा नगर की सम्पूर्ण पेय जल की आपूर्ति मदन सागर तालाब से की जाती है। वर्तमान में मदन सागर तालाब का जल स्तर घटकर 30 से0मी0 तक जा पहुंचा है, जबकि उर्मिल बांध से पम्पों के माध्यम से लगातार जलापूर्ति की जा रही है। उन्होंने बताया कि मदन सागर का जल स्तर न बढ़ पाने के कारण यह तथ्य प्रकाश में आया है कि 18 व्यक्ति मदन सागर को जलापूर्ति पहुंचाने वाली नहर से अत्यधिक क्षमता वाले डीजल पम्प से पानी उठाकर सिंचाई कार्य कर रहे थे। इन व्यक्तियों को कठोर चेतावनी भी दी गई, परन्तु उन्होंने पानी उठाने की अपनी गतिविधियॉं बन्द नहीं की।

प्रवक्ता ने बताया कि जिलाधिकारी के अनुसार किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध आई0पी0सी0 व अन्य संगीन धाराओं के अन्तर्गत कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है। जिन व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही की गई है उनमें से अधिकतर व्यक्तियों ने मदन सागर तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा भी कर रखा है। यह कार्यवाही मदन सागर के घटते हुए जल स्तर एवं भविष्य में मदन सागर के सूख जाने के कारण महोबा शहर को होने वाले भीषण पेय जल संकट के निवारण हेतु की गई है। अत: 18 लोगों को जेल भेजने से सम्बन्धित समाचार पूरी तरह असत्य एवं भ्रामक है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय प्रबंध संस्थानों के आर0टी0आई0 सम्बंधित वेबपृश्ठ कई स्थानों पर अपूर्ण

Posted on 17 April 2010 by admin

लखनऊ- अमिताभ ठाकुर अध्यक्ष, नेशनल आर0टी0आई0 फोरम ने बताया है कि नेशनल आर0टी0आई0 फोरम द्वारा सभी भारतीय प्रबंध संस्थानों (आई0आई0एम0) के आर0टी0आई0 सम्बंधित वेबपृश्ठों को देखे जाने पर एक बात जो हर जगह अनुपस्थित मिली वह यह कि इनमें से किसी भी संस्थान द्वारा अपने यहॉ सहायक प्रोफेसर, एसोशियेट प्रोफेसर तथा प्रोफेसर पद से सम्बंधित न्यूनतम अह्रतायें नहीं दी गई हैं। साथ ही इन पदों पर चयन की प्रक्रिया एवं नियमावली का भी कहीं उल्लेख नहीं है। ये ऐसे तथ्य हैं जिनके सम्बंध में जानकारी आम नागरिक को दिये जाने से इनकी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ने में सहायता मिलेगी। इस सम्बंध में विशेशकर आई0आई0टी0 कानपुर के बेवसाइट  www.iitk.ac.in का उल्लेख किया जा सकता है जिसके डीन ऑफ फैकल्टी एफेयर्स वेबपेज  www.iitk.ac.in/dofa पर अत्यन्त विस्तार से इनके विवरण प्रस्तुत किये गये हैं।

इसके अतिरिक्त आई0आई0एम0 लखनऊ के वेबसाइट में यह पाया गया है कि यह कई स्थानों पर अपूर्ण है। कर्मियों के अधिकार तथा कर्तव्य शीर्षक के अंर्तगत मात्र इतना लिखा हुआ है कि एमओए के अनुसार। किन्तु इसके साथ संचालक सोसायटी के मेमारेन्डम ऑफ अण्डरस्टैण्डिंग तथा नियमावलि संलग्न नहीं हैं। नीति (नार्म) शीर्षक के अन्तर्गत लिखा गया है- भारत सरकार तथा संस्थान द्वारा बनाये गये नीति (नार्म) के अनुसार किन्तु इन नियमों का प्रस्तुतिकरण नहीं है।  नियम, विनियम, अनुदेश तथा निर्देश शीर्षक के अधीन खरीदारी मैनुअल जैसे कई अभिलेखों का उल्लेख है तथा यह कहा गया है कि संस्थान के वेवसाइट  www.iiml.ac.in पर विस्तृत जानकारी प्राप्त होगी पर संस्थान के साइट पर इनमें से कई अभिलेख नहीं हैं।

सूचना का अधिकार अधिनियम की धारा 4 (1) के अनुसार सभी लोक अधिकारियों से यह अपेक्षित है कि इस अधिनियम के पारित होने के 120 दिनों के अन्दर सारी आवश्यक सूचनायें कम्प्यूटरिकृत करके सर्वसामान्य के लिये सुलभ कर देंगे तथा धारा 4 (2) के अनुसार लोक प्राधिकारी का यह उत्तरदायित्व है कि वह लगातार यह प्रयत्न करे कि वह इंटरनेट तथा अन्य माध्यमों से अधिक से अधिक सूचनायें इस प्रकार उपलब्ध करा दे कि आम जन को सूचना का अधिकार अधिनियम का कम से कम उपयोग करने की आवश्यकता हो। ऐसा प्रतीत होता है कि इन प्रकरणों में उपरोक्त नियमों के अनुपालन में कई रिक्तियॉ हैं। आर0टी0आई0 फोरम द्वारा अहमदाबाद, बंगलूरू, कोलकाता, लखनऊ , इन्दौर, कोजिकोड तथा शिलांग स्थित इन संस्थानों तथा मानव संसाधन विकास मन्त्रालय को इस सम्बंध में अवगत कराया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सन्तकबीरनगर, झांसी, बिजनौर, सहारनपुर से कांग्रेस यात्रा शुरू हुईं

Posted on 17 April 2010 by admin

लखनऊ  - कांग्रेस पार्टी की 125वें वर्ष में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी द्वारा पूरे प्रदेश में चलायी जाने वाली दस कांग्रेस यात्राओं को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री राहुल गांधी जी द्वारा दिनांक 14अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती पर अम्बेडकरनगर से झण्डी दिखाकर रवाना किये जाने के उपरान्त विभिन्न तिथियों में शुरू होने वाली कांग्रेस यात्राओं के क्रम में आज चार यात्राएं क्रमश: सन्तकबीरनगर, झांसी, बिजनौर, सहारनपुर से शुरू हुईं। सन्तकबीरनगर से शुरू हुई कांग्रेस यात्रा को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव श्री जयदेव जेना ने झण्डी दिखाकर रवाना किया जिसका नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद श्री जगदिम्बका पाल कर रहे हैं। दूसरी यात्रा झांसी से पूर्व मन्त्री श्री रणजीत सिंह जूदेव के नेतृत्व में शुरू हुई। तीसरी यात्रा सांसद श्री प्रवीण सिंह ऐरन के नेतृत्व में बिजनौर से शुरू हुई तथा चौथी यात्रा जनपद सहारनपुर से शुरू हुई जिसका नेतृत्व पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र शर्मा कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में शुरू हुई पांच यात्राएं क्रमश: सांसद श्री पी.एल.पुनिया, राष्ट्रीय सचिव श्री भोला पाण्डेय, पूर्व एमएलसी श्री राजेशपति त्रिपाठी, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्री शेखर बहुगुणा एवं विधायक प्रदीप माथुर के नेतृत्व में अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर रही हैं।

यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान ने बताया कि सन्तकबीरनगर से शुरू होने वाली यात्रा को राष्ट्रीय सचिव श्री जयदेव जेना ने झण्डी दिखाकर रवाना किया। मगहर बाजार में आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए सांसद जगदिम्बका पाल ने कहा कि सन्त शिरोमणि कबीर की नगरी में गंगा-जमुनी तहजीब आज भी कायम है। आज यहां एकत्र भीड़ इस बात का गवाह है कि वर्तमान प्रदेश सरकार अब अधिक दिन टिकने वाली नहीं है। उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता को नहीं मिल पा रहा है। नरेगा में भारी घोटाला किया जा रहा है। राष्ट्रीय सचिव श्री जयदेव जेना ने कहा कि जो धन गरीबों के कल्याण के लिए केन्द्र सरकार ने प्रदेश सरकार को दिये हैं उसे मूर्तियों और स्मारकों के बनाने में बर्बाद किया जा रहा है। उन्होने कांग्रेस जनों का आवाहन किया कि वह केन्द्र सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए दिये गये धन को उ0प्र0 सरकार द्वारा की जा रही बर्बादी को जन-जन तक पहुंचायें। इस मौके पर सांसद श्री कमल किशोर कमाण्डो, श्री चन्द्रशेखर त्रिपाठी, श्री अनिरूद्ध त्रिपाठी, श्री फजले महमूद, श्री नील मणि सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

इसी प्रकार  झांसी से ललितपुर के लिए शुरू हुई यात्रा का नेतृत्व पूर्व मन्त्री श्री रणजीत सिंह जूदेव ने किया। इस मौके पर केन्द्रीय राज्यमन्त्री श्री प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व मन्त्री श्री ओम प्रकाश रिछारिया, बिहारी लाल आर्य, पूर्व जिला परिषद चेयरमैन श्री राजीव रिछारिया तथा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमुख रूप से मौजूद रहे। केन्द्रीय ग्राम्य विकास राज्यमन्त्री श्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि कांग्रेस सन्देश यात्रा के माध्यम से केन्द्र सरकार द्वारा जो धन दलितों एवं गरीबों के लिए नरेगा के लिए दिया है उसमें प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे घपलों एवं घोटालों को उजागर करना है। उन्होने कहा कि यह सरकार भ्रष्टाचार और घोटालों की सरकार बनकर रह गई है इसे आम जनता के दु:ख दर्द से कोई लेना देना नहीं है।  पूर्व मन्त्री श्री रणजीत सिंह जूदेव ने कहा कि खुद को दलितों का सबसे बड़ा हमदर्द बताने वाली मुख्यमन्त्री के शासन में आज सबसे ज्यादा दलित ही पीड़ित है। आये दिन हत्या, बलात्कार, लूट की घटनाएं समाचारपत्रों की सुर्खियां बन रही हैं किन्तु मुख्यमन्त्री जी प्रदेश की राजधानी में पत्थरों का महल बनाने में व्यस्त हैं।

प्रवक्ता श्री मदान ने बताया कि इसी प्रकार सांसद श्री प्रवीण सिंह ऐरन के नेतृत्व में बिजनौर-विदुरकुटी से शुरू हुई। अ0भा0 कांग्रेस कमेटी के सचिव-प्रभारी उ0प्र0 श्री परवेज हाशमी ने यात्रा को झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर कांग्रेस विधान परिषद दल के नेता श्री नसीब पठान, विधायक श्री संजय कपूर, जिलाध्यक्ष आदि वरिष्ठ नेताओं सहित फिल्म स्टार श्री विश्वजीत प्रधान आदि मौजूद रहे। इस मौके पर श्री परवेज हाशमी ने मौजूद भारी संख्या में स्थानीय जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह सन्देश यात्रा प्रदेश में परिवर्तन अवश्य लायेगी। उन्होने कहा कि वर्तमान उ0प्र0 की बसपा सरकार की नींव की आखिरी कील साबित होगी। सांसद श्री प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा कि वर्तमान सरकार उ0प्र0 की गंगा-जमुनी तहजीब को बिगाड़कर अपना उल्लू सीधाकर सत्ता में बने रहने के लिए आपस में लड़ा रही है जिसका उदाहरण विगत दिनों बरेली में भड़की हिंसा है लेकिन कंाग्रेस पार्टी प्रदेश में अमन चैन कायम रखना चाहती है जो प्रदेश की जनता के सहयोग से सफल होगी और प्रदेश सरकार के नापाक मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे।

इसी प्रकार चौथी यात्रा सहारनपुर से पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में शुरू हुई। यात्रा को अ0भा0 कांग्रेस कमेटी की महासचिव श्रीमती मोहसिना किदवई ने झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष श्री एस.सी. माहेश्वरी, जिलाध्यक्ष सहित भारी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण मौजूद रहे। इस मौके पर श्रीमती मोहसिना किदवई ने कहा कि उ0प्र0 सरकार में माफियाओं का बोलबाला है जिनकी जगह जेल में होनी चाहिए थी आज वह मन्त्री बनकर सरकार चला रहे हैं जिससे शासन और प्रशासन सम्भालने वाले अधिकारी उनके पिछलग्गू बन बसपा के कार्यकर्ता के तौर पर हर तरह के अनैतिक कार्यों को अंजाम दे रहे हैं जो प्रदेश के विकास के लिए हानिकारक है। उन्होने कहा कि बसपा से निकाले गये दोनों अंसारी बंधुओं को तो सिर्फ दिखावे के लिए निकाला गया है जबकि पूरा का पूरा मन्त्रिमण्डल ही गुण्डों और माफियाओं से भरा हुआ है। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष-पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र शर्मा, कोषाध्यक्ष श्री एस.सी.माहेश्वरी एवं जिलाध्यक्ष ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सन्देश यात्रा के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार को जन-जन में उजागर करना है।

श्री मदान ने बताया कि दस यात्राओं में से नौ यात्राओं का शुभारम्भ हो चुका है तथा शेष एक यात्रा सीतापुर से राष्ट्रीय सचिव श्री अब्दुल मन्नान के नेतृत्व में दिनांक 20अप्रैल से शुरू होंगीं।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भा.ज.पा प्रतिनिधिमण्डल ने राज्यपाल को ज्ञापन दिया

Posted on 17 April 2010 by admin

लखनऊ - भारतीय जनता पार्टी ने राज्यपाल से मिलकर बसपा सरकार पर जनतन्त्रीय अधिकारों को कुचलने, वोट बैंक तुष्टीकरण करने व बहुसंख्यक समुदाय की आस्था को आहत करने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेताओं पर दर्ज फर्जी मुकदमों की वापसी की मांग की। प्रतिनिधिमण्डल में प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 रमापतिराम त्रिपाठी, विधानमण्डल दल के नेता ओम प्रकाश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित, विधान परिषद सदस्य जयप्रकाश चतुर्वेदी, विधायक सुरेश्वर सिंह, पूर्व विधायक डॉ0 अरूण मेहरोत्रा तथा पूर्व विधायक मुकुट बिहारी वर्मा शामिल थे।

राज्यपाल को दिए गए ज्ञापन में जालौन जिले के कालपी नगर की घटना को साम्प्रदायिक सौहार्द नष्ट करने वाला बताया गया और सरकार पर बसपा विधायक व उनके समर्थकों को संरक्षण देने तथा निर्दोष भाजपा नेताओं को फंसाने की बात कही गई है। ज्ञापन के अनुसार मूर्तियां तोड़ने से  आहत जनता ने बाजार बन्द किया। इसी दिन बसपा विधायक छोटे सिंह ने 25-30 साथियों को, पुलिस को भी हड़काया। तोड़ाफोड़, आगजनी आदि के लिये उकसाया। धरना सर्वदलीय था। 150-200 मुस्लिमों ने भी धरने में हिस्सा लिया। इसी बीच रोड़वेज बसों में आगजनी की गई। उस समय भाजपा के लोग धरने पर थे। इस समय ए0डी0एम0, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी मौजूद थे और भाजपा के वरिष्ठ नेतागणों सर्वश्री पूर्व विधायक डॉ0 अरूण मेहरोत्रा, नरेन्द्र सिंह जादवन, नवीन गुप्ता, ओम प्रकाश शर्मा, मनोज पाण्डेय, ज्योति प्रसाद अहिरवार, इलियास खान से वार्ता कर रहे थे। आगजनी में विधायक के भाई की भूमिका है। प्रशासन के पास इसके साक्ष्य हैं। लेकिन डी0एम0, एस0डी0एम0 से वार्तारत भाजपा नेताओं पर मुकदमें दर्ज हुए। जिला प्रशासन बसपा विधायक के दबाव में हैं। उसके भाई के विरूद्ध कार्यवाही नहीं कर रहा है।

ज्ञापन में कहा गया कि सन्तकबीर नगर के बेलहर गांव में साम्प्रदायिक तत्वों ने हिन्दुओं की जमीन पर पुलिस ने कब्जा करवाया। लेकिन 46 लोगों पर ढेर सारी जघन्य धाराओं के मुकदमें हैं। 18 निर्दोष जेल में हैं। इसके अलावा भी चार-पांच अन्य गांवों में सार्वजनिक भूमि एवं हिन्दुओं की भूमि पर जबरिया कब्जा हुआ। रायबरेली के परसदेपुर की घटना में शिवबारात पर हमला हुआ। एक सम्प्रदाय के शरारती तत्व दोषी थे लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पिटे हुए पीड़ित हिन्दू ही पुलिस द्वारा सताए गये। 15 निर्दोष आज भी जेल में हैं। सुल्तानपुर के नरहरपुर गांव में होली के जुलूस उत्सव पर हमला हुआ। दर्जनों घायल हुए। 2 दर्जन घर फूंके गये। दोस्तपुर में भी होली के जुलूस को साम्प्रदायिक तत्वों ने रोका। आधा दर्जन हिन्दू ही गिरतार हुए। इसी जिले के पांसोपीस ग्राम में यादवों के 6 घर जलाए गये। शरारती हिंसक तत्वों पर सरकार की मेहरबानी है। फतेहपुर में होली व दुगाZ देवी जागरण का विरोध किया गया। होली उत्सवों को रोका गया। गरीब दलितों की पिटाई हुई। हमला जारी रहा। पुलिस के सामने भी फायरिंग होती रही। आतताई उपद्रवी तत्वों को पुलिस संरक्षण मिला। निर्दोष भाजपा नेता बलराम सिंह पर रासुका लगा। वे जेल में हैं। मऊरानीपुर झांसी में रामनवमी का परम्परागत जुलूस रोका गया। प्रशासन ने साम्प्रदायिक तत्वों के इशारे पर परम्परागत त्योहार रोका। लाठीचार्ज कराया। मुरादाबाद जनपद के संभल में भी कट्टरपन्थी साम्प्रदायिक, शरारती तत्वों व पुलिस प्रशासन ने निर्दोष हिन्दुओं का उत्पीड़न किया।

प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित ने बताया कि पार्टी ने बसपा सरकार के कामकाज को लोकतन्त्र विरोधी व असंवैधानिक बताते हुए राज्यपाल से सरकार के असंवैधानिक कृत्यों पर केन्द्र को रिपोर्ट भेजने की मांग की है। कालपी की घटना में निर्दोष भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं पर दर्ज सभी फर्जी मुकदमें की वापसी साथ ही साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने आगजनी और तोड़फोड़ करने वाले शरारती तत्वों पर कार्रवाई की मांग भी की है। इसके अलावा उक्त सभी घटनाओं की निष्पक्ष जांच करवाकर दोषी उत्पातियों तथा उत्पातियों की मदद करने वाले पुलिसजनों व प्रशासनिक अधिकारियों के विरूद्ध भी कार्रवाई की मांग की गई है।

पार्टी  ने बहराइच के विधायक सुरेश्वर सिंह की सुरक्षा के मसले को अति गम्भीर बताते हुए अनेक तथ्य भी महामहिम के सामने रखे। विधायक श्री सिंह को महामहिम ने स्वयं काफी देर तक सुना। उन्हें बीती 6 फरवरी से लगातार हत्या की धमकियां दी जा रही हैं। उनके घर रक्तरंजित चाकू भी भेजा गया है। उनका घर भी फूंका गया है। लेकिन सरकार ने उनकी सुरक्षा भी हटा ली है। इसके विरोध में आयोजित प्रदर्शन से खफा पुलिस ने उन सहित लगभग 50 कार्यकर्ताओं पर तमाम फर्जी मुकदमें ठोंक दिये हैं। पार्टी ने कानपुर में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज का मामला भी उठाया और उच्च स्तरीय जांच की मांग की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मंहगाई के विरोध में 27 अप्रैल को प्रदेश में हड़ताल की अपील

Posted on 17 April 2010 by admin

लखनऊ - समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय 19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ में आज विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों की बैठक में, जो श्री  अखिलेश यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, 27 अप्रैल,2010 को प्रदेश में मंहगाई के विरोध में व्यापक हड़ताल की तैयारी पर चर्चा हुई। बैठक में सभी श्रमिक संगठनों, व्यापारी, संगठनों, वकीलों तथा जनता के अन्य वर्गो से अपील की गई कि वे कमरतोड़ मंहगाई के खिलाफ अभियान में एकजुटता से 13 दलों की संयुक्त बैठक के आवाहन पर 27 अप्रैल,2010 को प्रदेश में व्यापक हड़ताल रखें। इस हड़ताल को ऐसा यादगार बनाया जाए कि बढ़े हुए दामों को वापस लेने के लिए सरकारें विवश हो जाए।

बैठक में मंहगाई के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाने और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के सहयोग से बाजार बन्दी की रणनीति बनाने का भी निश्चय हुआ। इसके लिए अभी से प्रचार एवं सम्पर्क अभियान शुरू किया जाएगा। विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियों से जनता पर भारी बोझ पड़ रहा है। रोडवेज, बिजली, वैट की दरें बढ़ गई है। पेट्रोल पदार्थो पर 8 से 12 प्रतिशत राज्य कर बढ़ गया है। गेहूं खरीद के केन्द्र नहीं खुले है।  आलू किसान परेशान है। मनरेगा में भ्रष्टाचार है और भूमि अधिग्रहण से किसानों की खेती छिन रही है। खाद मंहगी है। जमाखोरों, मुनाफाखोरों की चान्दी है।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कहा कि कोल्ड स्टोरेज मालिकों से 20 घंटे बिजली आपूर्ति की शर्त पर 20 लाख रूपए की उगाही हो रही है। इंजीनियरिंग में फीस वृद्धि एक लाख तक कर दी गई है। प्रदेश में संगठित भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। कानून व्यवस्था  की स्थिति  बेहद खराब है। वकीलों, किसानों पर लाठियां पड़ रही है। जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। राज्य में सत्ता के दुरूपयोग एवं राज कोष के अपव्यय के कारण मंहगाई बढ़ी है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री मोहन सिंह ने कहा कि मंहगाई के विरूद्व व्यापक असन्तोष है। केन्द्र सरकार अहंकारी है। प्रदेश सरकार भी बराबर की दोषी है। पेट्रोलियम, पदार्थो खाद के दाम 01 अप्रैल,2010 से बढ़ गये है। राज्य में विद्युत दर 20 प्रतिशत और रोडवेज किराया 35 प्रतिशत बढ़ा है। जीवन रक्षक दवाओं पर 12 प्रतिशत कर लगा दिया गया है।  उन्होने 27 अप्रैल,2010 की हड़ताल को सफल बनाने के लिए सुनियोजित रणनीति बनाने पर बल दिया।

आज की बैठक में उक्त नेताओं के अतिरिक्त नेता विरोधी दल श्री शिवपाल सिंह यादव, नेता प्रतिपक्ष श्री अहमद हसन, राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष श्री राम आसरे वर्मा, फारवर्ड ब्लाक के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर सिंह कुशवाहा, भाकपा के सचिव डा0 गिरीश एवं श्री अरविन्द राजस्वरूप, माकपा सचिव श्री एस0पी0 कश्यप, श्री प्रेमनाथ राय एवं श्री विजय शान्त, राजद के महासचिव श्री मुक्तिनाथ यादव, लोकजनशक्ति पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव डा0 चित्रा सिंह, आर0एस0पी0 के प्रान्तीय सचिव श्री सन्तोष गुप्ता की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in