Archive | राज्य

5659.33 लाख कुन्तल गन्ना पेरकर 515.98 लाख कुन्तल चीनी का उत्पादन - सिद्दीकी

Posted on 04 May 2010 by admin

चालू पेराई सत्र में 12227.62 करोड़ रुपये का भुगतान

लखनऊ - उत्तर प्रदेश में चालू पेराई सत्र में 12227.62 करोड़ रुपये के गन्ना मूल्य का भुगतान कर दिया गया है। इस पेराई सत्र में 5659.33 लाख कुन्तल गन्ना पेर कर 515.98 लाख कुन्तल चीनी का उत्पादन हुआ। गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मन्त्री श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने आज यहां यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि चीनी निगम की चीनी मिलों द्वारा 118.36 लाख कुन्तल गन्ना पेर कर 10.14 लाख कुन्तल चीनी का उत्पादन हुआ। सहकारी क्षेत्र की चीनी मिलों द्वारा 375.49 लाख कुन्तल गन्ना पेर कर 31.29 लाख कुन्तल चीनी का उत्पादन हुआ तथा निजी क्षेत्र की चीनी मिलों द्वारा 5165.48 लाख कुन्तल गन्ना पेर कर 475.55 लाख कुन्तल चीनी का उत्पादन हुआ।

उन्होंने बताया कि इस पेराई सत्र में चीनी परता 9.12 प्रतिशत रहा। श्री सिद्दीकी ने बताया कि इस पेराई सत्र में 128 चीनी मिलें संचालित हुई थीं जबकि पेराई सत्र 2008-09 में 132 चीनी मिलें संचालित हुई थी। चीनी निगम द्वारा इस पेराई सत्र में 248.63 करोड़ रुपये, सहकारी चीनी मिलों द्वारा 823.45 करोड़ रुपये तथा निजी क्षेत्र की चीनी मिलों द्वारा 11155.54 करोड़ रुपये का भुगतान गन्ना किसानों को कर दिया गया है जबकि 2008-09 में इसी अवधि में
5924.87 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था। चीनी निगम एवं सहकारी क्षेत्र की चीनी मिलों पर गत पेराई सत्र का कोई बकाया शेष नहीं है जबकि निजी क्षेत्र की चीनी मिलों पर 0.82 लाख रुपये ही गन्ना किसानों का शेष है।

गन्ना विकास मन्त्री ने बताया कि वर्ष 2004-05 व 2005-06 का गन्ना किसानों का शत-प्रतिशत भुगतान किया जा चुका है जबकि वर्ष 2007-08 का एस0ए0पी0 की दर पर 99.9 प्रतिशत भुगतान कराया जा चुका है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेष में राष्ट्रीय स्वास्थ बीमा योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाये : मुख्य सचिव

Posted on 04 May 2010 by admin

योजना के तहत बी0पी0एल0 परिवारों को नि:शुल्क इलाज की सुविधा

लखनऊ - मुख्य सचिव श्री अतुल कुमार गुप्ता ने प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ बीमा योजना के अन्तर्गत ज्यादा से ज्यादा बी0पी0एल0 परिवारों को नि:शुल्क इलाज की सुविधा उपलब्घ कराने हेतु योजना के बारे में आम जनता में जन-जागरूता बढ़ाने के साथ स्वास्थ्य विभाग को ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में नि:शुल्क स्वास्थ परीक्षण कैम्प आयोजित करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव श्री गुप्ता ने एनेक्सी सभाकक्ष में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ बीमा योजना के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा के दौरान जानकारी देते हुये बताया कि योजना के तहत गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवार को प्रतिवर्ष 30,000 रूपये तक की स्वास्थ्य बीमा सुरक्षा प्रदान की जायेगी। योजना के तहत बीमित परिवार को बीमा कम्पनी द्वारा एक स्मार्ट कार्ड निर्गत किया जाता है।

उन्होंने अधिकारियों को योजना का दायरा बढ़ाकर ज्यादा से ज्यादा बी0पी0एल0 परिवारों को इस स्वास्थ्य योजना से लाभािन्वत करने के निर्देश दिये।

बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त श्री आर0के0शर्मा, प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास श्री श्रीकृष्ण, प्रमुख सचिव नियोजन डा0जे0एन0चैम्बर, प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ श्री प्रदीप शुक्ला व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेश के 15 जनपदों में पेयजल एवं सिंचाई की समस्या के निदान हेतु 1,500 चेकडैम बनाये जायेंगे - मुख्य सचिव

Posted on 04 May 2010 by admin

लखनऊ - मुख्य सचिव श्री अतुल कुमार गुप्ता ने आज प्रदेश के 15 जनपदों में पेयजल एवं सिंचाई की समस्या के निदान व भूगर्भ जल संरक्षण हेतु 1,500 चेकडैम प्रतिवर्ष बनाये जाने की कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा करते हुये सभी सम्बन्धित विभागों को समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने एनेक्सी सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जानकारी देते हुये बताया कि योजना के तहत बुन्देलखण्ड के सात जनपदों (झॉसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, बॉदा, महोबा, चित्रकूट) तथा पूर्वान्चल के चार जनपदों
(इलाहाबाद के यमुनापार क्षेत्र, मिर्जापुर, सोनभद्र एवं चन्दौली के पठारी क्षेत्र) में भूगर्भ जल की उपलब्धता बहुत कम है। पठारी क्षेत्र होने के कारण वर्षा जल का अधिकांश भाग बहकर नदी में चला जाता है। इसके साथ ही पेयजल
(खारेपन) की समस्या के निदान के दृष्टिकोण से आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद एवं मैनपुरी में चेकडैम बनाये जाने की योजना क्रियािन्वत की जानी है।

उन्होंने चेकडैमों के निर्माण में गुणवत्ता के साथ चेकडैम बन जाने के उपरान्त क्षेत्रीय ग्रामीणों को रखरखाव हेतु हस्तान्तरित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मुख्य सचिव ने आज भूगर्भ जल के दृष्टिकोण से संवेदनशील
ब्लाकों के जनपदों/मण्डलों के जिलाधिकारियों/मण्डलायुक्तों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पूछताछ करते हुए इन ब्लाकों में भूगर्भ जल संरक्षण हेतु विशेष कार्ययोजना बनाकर क्रियािन्वत करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा
कि योजना के तहत 138 समस्याग्रस्त ब्लाकों में तालाब, चेकडैम, मेड़बन्दी, वृक्षारोपण व रेन-हार्वेस्टिंग की विशेष कार्य योजना बनाकर की जायें तथा आम जनता को भी भूगर्भ जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु जागरूक किया जाये।

वीडियो कान्फ्रेंसिंग के दौरान उन्होंने बरेली, बदायूं, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, रायबरेली, लखनऊ, मुरादाबाद, बिजनौर, सहारनपुर व मुजफरनगर के अधिकारियों से सीधे वार्ता कर आवश्यक निर्देश दिये।

बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त श्री आर0के0शर्मा, प्रमुख सचिव लघु सिंचाई श्री सुशील कुमार, प्रमुख सचिव नियोजन डा0जे0एन0चैम्बर, प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास श्री श्रीकृष्ण व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अनुसूचित जाति व जनजाति की बस्तियों में एक लाख से अधिक नये हैण्डपम्प अविलम्ब लगाये जायें : दद्दू प्रसाद

Posted on 04 May 2010 by admin

लखनऊ - उत्तर प्रदेश के ग्राम्य विकास मन्त्री श्री दद्दू प्रसाद ने कहा है कि गर्मी को देखते हुए ग्रामों में स्वच्छ व शुद्ध पेयजल जिला विकास अधिकारी सुनिश्चित करायें। इसी क्रम में अनुसूचित जाति व जनजाति की बस्तियों में एक लाख से अधिक नये हैण्डपम्प अविलम्ब लगाये जाने के निर्देश दिये।उन्होंने कहा कि गर्मी व पानी की कमी को दृष्टिगत रखते हुए हैण्डपम्प व रीबोरिंग के कार्य तत्काल पूर्ण किये जायें।यह बात ग्राम्य विकास मन्त्री श्री दद्दू प्रसाद ने कल यहॉं जिला विकास अधिकारियों के साथ,  यू0पी0आर0आर0डी0ए0 के सभाकक्ष में पेयजल योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा।

उन्होंने कहा कि सभी जिला विकास अधिकारी स्वच्छ पेयजल का निरीक्षण व सत्यापन कर उसकी आख्या शासन को प्रेषित करें। उन्होंने स्वजलधारा योजना के तहत जो कार्य अपूर्ण है उनको तत्काल पूर्ण कराने के निर्देंश दिये। उन्होंने कहा कि जिन 24 जनपदों में अभी तक स्वजलधारा के प्रस्ताव नहीं प्राप्त हुए उन जनपदों के जिला विकास अधिकारी तत्काल प्रस्ताव प्रेषित करें।उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है अधिकारी इसे पूरा करने के लिए कटिबद्ध रहें।

श्री प्रसाद ने कहा कि इंदिरा आवासों की यूनिट लागत बढ़ायी गई है इसके लिए सर्वेक्षण कराया गया है, अधिकारी उसकी रिर्पोट यथाशीघ्र प्रस्तुत करें। उन्होंने इंदिरा आवासों से सम्बंधित सभी प्रगति को एम0आई0एस0
पर शतप्रतिशत फीड कराने के निर्देंश दिये। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य बीमा योजना में निजी अस्पतालों का सम्बंधीकरण किया जायें।

उन्होंने कहा कि महामाया आवास योजना में कही भी भ्रष्टाचार की शिकायत नहीं आनी चाहिए। योजनाएं पूरी पारदर्शिता के साथ पूर्ण की जाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उत्पीड़न एवं गिरफ्तारी के विरोध में शिवपाल सिंह यादव धरने पर बैठे

Posted on 04 May 2010 by admin

लखनऊ- मुख्यमन्त्री अपने पार्टी के अपराधियों के बजाए विपक्ष के नेताओं के उत्पीड़न एवं गिरफ्तारी पर उतर आई है। चेयरमैन विधूना श्री प्रमोद गुप्ता को फर्जी केस लगाकर धारा 120-बी में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। इसके
विरोध में विधान सभा में नेता विरोधी दल श्री शिवपाल सिंह यादव औरैया में जिलाधिकारी कार्यालय पर धरने पर बैठ गए हैं।

उन्होने इसे विद्वेषपूर्ण कार्यवाही करार दिया है और इसकी घोर निन्दा की है। श्री यादव ने कहा कि फर्जी एफआईआर में अज्ञात बताकर निर्दोषों के खिलाफ पुलिस कार्यवाही जारी रही तो समाजवादी पार्टी फिर बड़ा आन्दोलन करने को बाध्य होगी।

विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष श्री अहमद हसन, समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने आज लखनऊ जिला जेल में समाजवादी पार्टी के 27 अप्रैल,2010 के जनान्दोलन के सम्बंध में गिरफ्तार तीन नौजवानों से भेंट
कर उनका हालचाल जाना। जेल में बन्द श्री अजय सिंह फूलों की सजावट का काम करता है। श्री जीतू पाण्डेय मजदूरी करता है और श्री अर्जुन सिंह यादव कक्षा 9 का छात्र है तथा 18 वर्ष से कम उम्र का है। इन्हें 28 अप्रैल से जेल में रखा गया है।

समाजवादी पार्टी के उक्त वरिष्ठ नेताओं ने एक संयुक्त वक्तव्य में कहा कि मुख्यमन्त्री का लोकतन्त्र के प्रति कोई सम्मान नहीं है और विपक्ष के प्रति तो उनका व्यवहार हमेशा विद्वेषपूर्ण रहा है। 27 अप्रैल,2010 को समाजवादी
पार्टी ने मंहगाई, भ्रष्टाचार के खिलाफ जन प्रदर्शन किया था। मुख्यमन्त्री ने दमनात्मक कार्यवाहियॉ तेज कर दी है। विभिन्न जनपदों में निर्दोष नौजवानों को पुलिस द्वारा फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है और उन्हे जेल में रखकर प्रताड़ित किया जा रहा है। आन्दोलन की सफलता से बौखलाई मुख्यमन्त्री अब और फर्जी केस बनवा रही हैं।

समाजवादी पार्टी नेताओं ने निर्दोषो की रिहाई की मांग की है और कहा है कि सरकार विपक्ष एवं जनान्दोलन का भी सम्मान करना सीखे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमन्त्री केन्द्र से मिले धन में भ्रष्टाचार कर रही हैं - दिग्विजय सिंह

Posted on 04 May 2010 by admin

लखनऊ - विगत 14अप्रैल को अम्बेडकरनगर से कांग्रेस महासचिव श्री राहुल गांधी जी द्वारा झण्डी दिखाकर रवाना की गईं कांग्रेस सन्देश यात्राएं अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर रही हैं। इसी क्रम में सीतापुर में राष्ट्रीय सचिव श्री अब्दुल मन्नान के नेतृत्व में चल रही कांग्रेसयात्रा के आज जनपद हरदोई के पिहानी में पहुंचने पर आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए अ0भा0 कांग्रेस कमेटी के महासचिव-प्रभारी उ0प्र0 श्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती प्रदेश के धन को बिजली, मकानों, अस्पतालों, विद्यालयों के निर्माण के बजाय अपनी मूर्तियों और महलों को बनाने में बर्बाद कर रही हैं। केन्द्र से मिले धन में भ्रष्टाचार कर रही हैं, जिसके चलते दलितों और गरीबों को केन्द्र की योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच पा रहा है। मुख्यमन्त्री को गरीबों, दलितों, अल्पसंख्यकों, पिछड़ों के हितों की कोई चिन्ता नहीं है।

श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस यात्रा के 02अक्टूबर(गांधी जयन्ती) से शुरू होने वाले दूसरे चरण में कांग्रेस पार्टी प्रदेश की मुख्यमन्त्री पर इनके द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार को लेकर चार्जशीट करेगी। श्री सिंह ने कहा कि सुश्री मायावती जी पार्टी से अपराधियों को पार्टी से निकालने के पहले अपने मन्त्रिमण्डल में शामिल अपराधियों को बाहर करें। उन्होने कहा कि पांच सौ लोगों को जो मुख्यमन्त्री जी ने पार्टी से निकाला है अभी तक उनके नामों की घोषणा नहीं की है।

उन्होने कहा कि कांग्रेस की इन यात्राओं के समापन के बाद उ0प्र0 के लाखों कांग्रेसजन राहुल जी के नेतृत्व में उ0प्र0 की विधानसभा का घेराव कर मायावती गद्दी छोड़ो-कांग्रेस को गद्दी सौंपो ताकि बेरोजगारी, बिजली,
पानी तथा भ्रष्टाचार एवं अपराधियों से जूझ रहे प्रदेश को मुक्ति मिल सके और प्रदेश का विकास हो सके। उन्होने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश में सरकार बनने पर सबका हिसाब लिया जायेगा। कंाग्रेस की सरकार बनने पर गांव-गांव बिजली पहुंचेगी, हर हाथों को काम मिलेगा तथा किसानो की फसलों का उचित मूल्य मिलेगा।

उन्होने कहा कि अधिकारियों को अब सावधान हो जाना चाहिए, विशेषकर उन्हें,जो बसपा के एजेंट के रूप में कार्य कर रहे हैं, उन्हें भी चार्जशीट किया जायेगा। श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का 125वर्ष का गौरवशाली इतिहास है।
आजादी की लड़ाई से लेकर देश के विकास में कांग्रेस पार्टी का योगदान रहा है।

उन्होने कहा कि मुलायम सिंह यादव का तो इतिहास कोई जानता भी नहीं होगा क्योंकि उन्होने पता नहीं कितने झण्डे बदले और कितने दल बदले हैं। उन्होने कहा कि धर्म के नाम पर जनता को बहकाने वाले भी बेनकाब हो चुके हैं।

कांग्रेस विधानमण्डल दल के नेता श्री प्रमोद तिवारी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में साइकिल पंचर हो चुकी है। श्री मुलायम सिंह यादव का वोट बैंक खिसक गया है। श्री तिवारी ने कहा कि श्री बेनी प्रसाद वर्मा,
श्री आजम खां, श्री राजबब्बर आदि नेताओं के समाजवादी पार्टी से जाने से जहां इनका वोट बैंक खिसक गया है वहीं श्री अमर सिंह के जाने से नोट बैंक खिसक गया है।

उन्होने कहा कि श्री अमर सिंह बहुत ही होशियार हैं, सपा से जाते-जाते साइकिल का एक पहिया भी उखाड़ ले गये। श्री तिवारी ने कहा कि अब आखिर एक पहिये से साइकिल कैसे चलेगी। हाथी का मुकाबला कैसे करेगी। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही हाथी का मुकाबला करेगी। कांग्रेस पार्टी का गौरवशाली इतिहास है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने इस देश के लिए अपनी कुर्बानी दी है। देश की एकता-अखण्डता के लिए अपना बलिदान दिया है।

उन्होने कहा कि सोनिया जी,राहुल जी के नेतृत्व में जहां देश तरक्की कर रहा है वहीं उ0प्र0 में राहुल जी के नेतृत्व में परिवर्तन होगा और कांग्रेस पार्टी पुन: सत्ता पर काबिज होगी और गरीबों, दलितों का कल्याण होगा।

इस मौके पर पूर्व विधायक श्री खालिद  गौरी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ब्रजराज किशोर दीक्षित, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय सिंह, पूर्व अध्यक्ष श्री संजय त्रिवेदी, श्री शरद सिंह, श्री प्रमोद सिंह, श्री रंजन दीक्षित, मिथिलेश चौहान, श्री शशि भूषण शुक्ला जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष, श्री ओम प्रकाश रावत, श्री रामेश्वर दयाल सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन तथा स्थानीय जनता मौजूद रही।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता द्विजेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि इसी प्रकार जनपद बाराबंकी में चल रही कांग्रेस यात्रा आज वरिष्ठ नेता श्री अमीर हैदर एडवोकेट, श्री रामजियावन यादव, मो0 इजहार एड., श्री रामसागर, श्री वीरेन्द्र प्रताप आदि नेताओं के साथ बाराबंकी शहर से शुरू होकर महोलिया, ग्वारी, बरेठी, चकहार होते हुए माती पहुंची। रास्ते भर कांग्रेसजनों एवं स्थानीय जनता द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। कांग्रेस नेताओं ने एक ओर जहां कांग्रेस के 125वर्ष के गौरवशाली इतिहास एवं कांग्रेस नेताओं के आजादी से लेकर देश की स्वतन्त्रता के उपरान्त देश के विकास में योगदान को गिनाया वहीं प्रदेश की बसपा सरकार द्वारा जनहित के मुद्दों पर पूरी तरह फेल होने तथा प्रदेश में जंगलराज कायम होने का आरोप लगाते हुए जनता से अपील की कि वह प्रदेश की आततायी बसपा सरकार को समूल
नष्ट करने का संकल्प लें और प्रदेश की खुशहाली व तरक्की के लिए कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन दें। इसी प्रकार जनपद सहारनपुर से प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस यात्रा आज सरधना विधानसभा क्षेत्र के लवाद, दोराला, रूहासा, कपसड, कैली, ज्वालागढ़, झिटकरी,नवाबगढ़ आदि क्षेत्रों में व्यापक जनसम्पर्क कर सायं सरधना पहुंचीं। इसी क्रम में वाराणसी से पूर्व एमएलसी श्री राजेश पति त्रिपाठी के नेतृत्व में चल रही यात्रा आज मुगलसराय में विभिन्न क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को प्रचारित किया। सोनभद्र से प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्री शेखर बहुगुणा के नेतृत्व में चल रही यात्रा आज फूलपुर पहुंचकर व्यापक जनजागरण कर कांग्रेस पार्टी के गौरवमयी इतिहास को जन-जन तक पहुंचाते हुए कांग्रेसजनों एवं स्थानीय जनता से प्रदेश की भ्रष्ट और निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का आवाहन किया।

Comments (0)

मोमिन कान्फ्रेन्स ने मजदूर दिवस मनाया

Posted on 04 May 2010 by admin

लखनऊ- मजदूर दिवस के अवसर पर मोमिन कान्फ्रेन्स के प्रदेश कार्यालय 21, विधानसभा मार्ग पर एक बैठक का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष हाजी मो0 रईस अन्सारी ने अपने भाण में बताया कि 1885 में अमेरिका के शिकागों शहर में मजदूरों ने अपने अधिकारों के लिये जो संघर्ष व आन्दोलन किया था और उस आन्दोलन में जो मजदूर शहीद हुए थे उनकी याद में एक मई को पूरे विश्व में मजदूर दिवस के तौर पर मनाया जाता है। हम व हमारे तमाम साथी उस आन्दोलन में शहीद मजदूरों को सलाम पेश करते है और खिराजे अकीदत पेश करते है।

मोमिन कान्फ्रेन्स मजदूरों, बुनकरों और मेहनतकशों की पार्टी होने के नाते मई दिवस के अवसर पर इस ऐतिहासिक आन्दोलन की परम्परा को निभाने के लिए सदैव अपना समर्थन देती रहेगी। भारत वर्ष के मजदूर, मेहनतकश व बुनकर समाज चाहे वह हिन्दू हो या मुसलमान अपने हुनर व दस्तकारी के दम से जो ख्याति दुनिया में बनाई थी उसी को भविश्य में आगे बढ़ाने के लिए मोमिन कान्फ्रेन्स सदैव प्रयत्नशील रहेगी। इस अवसर पर मौलाना अनीसुर्रहमान नदवी, हाजी मो0 मोहसिन, मो0 मतीन साहब, उत्तम शर्मा, हाजी इनामुद्दीन, परवेज हनीफ व तनवीर अन्सारी ने
अपने विचार रखे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जननी सुरक्षा योजना में मरीजों का घोर शोषण

Posted on 03 May 2010 by admin

सुलतानपुर - जहां एक ओर शासन द्वारा प्रसूता महिलाओं को जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत तमाम प्रकार की सुविधाओं को देने का ढ़िढोरा पीटा जा रहा हकीकत में जिला महिला अस्पताल सुलतानपुर में इसका विपरीत असर देखने को मिल रहा है। जगह - जगह पर महिला मरीजों के तीमारदारों से खुलेआम नर्सो द्वारा धन की उगाही की जा रही है ।

ज्ञात हो कि नई महिला चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. विनीता सिंह के आते ही मरीजों का शोण करने में वहां पर तैनात नर्सो और कर्मचारियों के अलावा दलालों के हौसले भी बुलन्द हों गयें है। महिला सी0एम0एस0 हफ्ते में एकाध दिन ही नज़र आती है जिसकी वजह से वहां पर मौजूद नर्सो द्वारा मनमानी वसूली की जा रही है । महिला प्रसूताओं के प्रसव से लेकर डिस्चार्ज कार्ड तक नर्सो द्वारा जम कर वसूली की जा रही है । वहां पर मौजूद आशा बहूओं ने आरोप लगाया कि उनके मरीज के हर एक प्रसव पर 1000 से 3000 रूपये तक की मॉग की जाती है इसके साथ-साथ हर डिस्चार्ज कार्ड पर 20 रूपये की सुविधा शुल्क लिया जाता है तथा ये बताया जाता है कि ये सरकारी फीस है । जननी सुरक्षा योजना के चेक वितरण में भी प्रति चेक पर 20 रूपये से लेकर उचित पहचान न होने पर 200 रूपये तक की वसूली की जा रही है । विश्वस्त सूत्रों से ज्ञात हुआ कि वहॉ कि एक नर्स उषा द्विवेदी जो कि बिना डियूटी हर समय जिला महिला अस्पताल में मौजूद रहती है। मरीजों को बरगला कर प्राइवेट नर्सिगहोमो में ले जाकर के आपरेशन द्वारा बच्चे पैदा करवा कर
मोटी रकम कमीशन के रूप मे एैठटी है । इस नर्स के द्वारा जननी सुरक्षा योजना के चेक वितरण में भी मरीजों से कमीशन खाया जाता है। जब इस सच्चाई जानने हेतु हमारे संवाददाता ने जननी सुरक्षा योजना के चेक वितरण कक्ष में दौरा किया तो कथित नर्स उशा द्विवेदी को वहां वैठ कर मरीजों से कमीशन दिलाते पाया गया । पूछने पर उन्होने बताया कि मै स्टाप की हूं और मै कहीं भी डियूटी कर सकती हूँ । वहां पर मौजूद मरीज पुनीता, किरन मिश्रा, प्रभादेवी तथा आशा बहुओं ने बताया कि यहां पर इस नर्स की सह पर हमसे प्रति चेक वसूली की जा रही है  तथा ये कहा जा रहा है कि ये सरकारी फीस है । इस प्रकरण में जब महिला सी0एम0एस0 से जानकरी प्राप्त करने हेतु सम्पर्क किया गया तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला इसके बाद सी0एम0ओ0 से सम्पर्क किया गया तो उन्होने मामले को गम्भीर बताते हुये जांच करवाने की बात की । देखना यह है कि ये जांच कितने दिनों में होकर मरीजों के शोण पर रोक लगता है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मेडिकल रिपोर्ट के लिए चिकित्सक ने मॉगा डेढ़ हजार

Posted on 03 May 2010 by admin

थानाध्यक्ष ने पीड़िता को गलत रिपोर्ट के कारण भेजा जिला अस्पताल

सुलतानपुर - बसपा सरकार में चारोन्द तरफ लूट का नजारा ही सामने आ रहा है। थाना क्षेत्र मुंशीगंज के सरॉय खेमा गॉव में हुई मारपीट में चोटहिल महिला की मेडिकलद रिपोर्ट सही बनाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अमेठी के चिकित्सक डा0 जीमल अहमद ने डेढ़ हजार की मॉग की। धन न दे पाने पर उन्हें चोट साधारणलिख दिया जब कि
प्रत्यक्ष दर्शियो का कहना है कि महिला का पैर टूटा हुआ था। थानाध्यक्ष मुशीगंज शादाब खान मेडिकल रिपोर्ट से
संतुष्ट नहीं हुए और उन्होने असकी जॉच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

इसका प्रकरण इस प्रकार पता चला कि उक्त गॉव में दीवाल बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ और एक
पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया , जिससे छबीला 65 वर्ष पित्न चमरू को गम्भीर चोट लगी और उसका पैर घटना में टूट गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सक ने भी महिला का पैर टूटने की बात कही। लेकिन डा0 जमील अहमद एक नहीं सुने । घूस लेने की बात को टालते हुए कहते हैं कि आप को मालूम नही कि मेरे छ: बच्चे हैं ओर उनकी पढ़ाई लिखाई पर कितना खर्च आता है। हमारी टीम से भी शायराना अन्दाज में कहा कि महिला को कोई चोट नहीं है, डा0 मैं हूं कि तुम । डा0 जमील गुलाब का फूल लगाये -आला टॉगे डाक्टर कम शायर नज़र आते हैं। इनके कारनामें अमेठी में मशहूर हैं। अस्पताल के चिकित्सक भी इनसे तंग हैं। आम जनता का तो बुरा हाल है ही ।

Comments (0)

बसपाइयों ने कोतवाली में मचाया हड़कम्प

Posted on 03 May 2010 by admin

सिपाही पर 5000 रूपये घूस मॉगने का लगाया आरोप

सुलतानपुर - थाना कोतवाली अमेठी में आज वसपा कुछ लोगों ने एक सिपाही पर 5000 रूप्ये घूस मागनें का आरोप
लगाते हुए काफी जद्दोजहद की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चचकापुर गॉव में अख्तर खान पुत्र अब्दुल लतीफ और अंसार अहमद पुत्र इकबाल अहमद के बीच बच्चों के बीच मार-पीट को लेकर विवाद हुआ , इस पर अख्तर के पक्ष में स्थानीय कुछ बसपाई थाने पहुंचे और पुलिस कर्मी को धमकाने लगे। आरोप था कि उसने अखतर से पॉच हजार रूप्यें की मॉग की थी। उप निरीक्षक के सामने ही बसपाईओं ने थाने में धमाल मचाया। बाद में बसपाई थाना परिसर से चले गये। सिपाही ने कहा कि मैंने कुछ मॉग नहीं की थी, सिर्फ इनसे हाथ नहीं मिलाया, मैंने कहा कि तुम आरोपी हो हाथ नहीं मिलाउंगा। मामले को लेकर नगर में काफी चर्चा हो रही हैं ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in