Categorized | लखनऊ

मोमिन कान्फ्रेन्स ने मजदूर दिवस मनाया

Posted on 04 May 2010 by admin

लखनऊ- मजदूर दिवस के अवसर पर मोमिन कान्फ्रेन्स के प्रदेश कार्यालय 21, विधानसभा मार्ग पर एक बैठक का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष हाजी मो0 रईस अन्सारी ने अपने भाषण में बताया कि 1885 में अमेरिका के शिकागों शहर में मजदूरों ने अपने अधिकारों के लिये जो संघर्ष व आन्दोलन किया था और उस आन्दोलन में जो मजदूर शहीद हुए थे उनकी याद में एक मई को पूरे विश्व में मजदूर दिवस के तौर पर मनाया जाता है। हम व हमारे तमाम साथी उस आन्दोलन में शहीद मजदूरों को सलाम पेश करते है और खिराजे अकीदत पेश करते है।

मोमिन कान्फ्रेन्स मजदूरों, बुनकरों और मेहनतकशों की पार्टी होने के नाते मई दिवस के अवसर पर इस ऐतिहासिक आन्दोलन की परम्परा को निभाने के लिए सदैव अपना समर्थन देती रहेगी। भारत वर्ष के मजदूर, मेहनतकश व बुनकर समाज चाहे वह हिन्दू हो या मुसलमान अपने हुनर व दस्तकारी के दम से जो ख्याति दुनिया में बनाई थी उसी को भविश्य में आगे बढ़ाने के लिए मोमिन कान्फ्रेन्स सदैव प्रयत्नशील रहेगी। इस अवसर पर मौलाना अनीसुर्रहमान नदवी, हाजी मो0 मोहसिन, मो0 मतीन साहब, उत्तम शर्मा, हाजी इनामुद्दीन, परवेज हनीफ व तनवीर अन्सारी ने
अपने विचार रखे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in