Archive | राज्य

पीठों व मठों पर गलत आरोप लगाना धर्म के लिए खतरनाक - नरेन्द्रानन्द सरस्वती

Posted on 11 May 2010 by admin

तीर्थ भ्रमण पर चित्रकूट आए सुमेरुपीठ काशी के शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानन्द सरस्वती ने मंगलवार पत्रकारों से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मठ और पीठ पर आधिपत्य को लेकर विवाद करना गलत है क्योंकि जिस सुमेरुपीठ को आज स्वामी स्वरूपानन्द पीठ मानने से इंकार कर रहे हैं उन्होंने स्वयं दस वर्षो तक यहीं रहकर शिक्षा ली थी। अब उसी को पीठ न मानना गुरुद्रोह है। अगर द्वारिका पीठ के स्वामी स्वरूपानन्द उनसे इतने ही विद्वान है तो वे सार्वजनिक तौर पर शास्त्रार्थ करें। वे हमेशा इसके लिए तैयार हैं।

मंगलवार को पोद्दार इंटर कालेज सीतापुर के पूर्व प्रधानाचार्य रामभवन उपाध्याय के आवास में तीर्थ क्षेत्र भ्रमण में आए सुमेरुपुर काशी के शंकराचार्य नरेन्द्रानन्द सरस्वती ने कहा कि लंबे समय से द्वारिका पीठ के स्वामी स्वरूपानन्द सुमेरुपीठ को पीठ ही मानने से इंकार कर आमजन के बीच स्वयं मजाक बन रहे हैं। क्योंकि इसी सुमेरुपीठ में 1962 से 1972 तक वे स्वयं रहकर शिक्षित हुए थे जिसमें उत्तर मध्यमा की परीक्षा में अनुत्तीर्ण भी हो गए थे। अब ऐसे में वे किस आधार पर सुमेरुपीठ पीठ नहीं मानते हुए अपने गुरू का ही द्रोह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे स्वामी स्वरूपानन्द को चुनौती देते हुए सार्वजनिक रूप से शास्त्रार्थ करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि यदि स्वरूपानन्द स्वयं को शंकराचार्य मानते तो यह साबित करने के लिए उनसे देश के प्रमुख सन्तों, विद्वानों, आमजनता व मीडियाकर्मियों की मौजूदगी में शास्त्रार्थ करें। उन्होंने कहा कि जो भी इसमें हारेगा वह दूसरे का शिष्य कहलाएगा या फिर उसे  जीवित समाधि लेनी पड़ेगी।

वहीं उन्होंने बीते दिनों दिल्ली में सेक्स स्कैण्डल में पकड़े गए भीमानन्द के बारे में बोलते हुए कहा कि उसने कुछ समय पहले बातचीत के दौरान कहा कि वह स्वामी स्वरूपानन्द का शिष्य है। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और गेरुआ वस्त्रा धारण कर लोगों को भ्रमित करने वाले लोगों पर कार्रवाई भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले के दौरान भी उन्होंने स्वामी स्वरूपानन्द के बयान पर चर्चा की थी। लेकिन वे सामने न आकर इधर-उधर से अपने बयान जारी कर रहे हैं। यह सन्त परंपरा के लिए गलत है। साथ ही उन्होंने कहा कि अनादि शंकराचार्य ने सुख शान्ति के लिए अपने चार पीठ बना इस संस्कृति को आगे बढ़ाया था लेकिन वर्तमान समय द्वेषभाव के चलते आज लगातार लोगों द्वारा कटाक्ष किया जा रहा है। जो धर्म के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

Comments (0)

सरला सिंह पार्टी की कर्मठ कार्यकर्ता थी, जुझारू महिला नेता थी - त्रिपाठी

Posted on 11 May 2010 by admin

लखनऊ - भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 रमापतिराम त्रिपाठी ने महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष सरला सिंह के आकिस्मक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीमती सरला सिंह पार्टी की कर्मठ कार्यकर्ता थी, जुझारू महिला नेता थी। उन्होंने समाज के कमजोर वर्गो, महिलाओं के लिये संघर्ष किया।

नेता विधानमण्डल दल ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि वे कानपुर की मेयर रहीं। पार्टी की समर्पित कार्यकर्ता थीं। उन्होंने महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी अपनी प्रभावी भूमिका अदा की। वे शालीन, सुयोग्य, विद्वान राजनेता थी। उन्होंने दिवंगत की आत्मा के लिए शान्ति की कामना की। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केशरी नाथ त्रिपाठी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीमती सरला सिंह राष्ट्रवादी विचारधारा की नेता थी। लोकप्रिय जन प्रतिनिधि थी। भाजपा के निष्ठावान नेता के रूप मे उनकी ख्याति थी। पार्टी एवं समाज को उनकी सेवाओं की आवश्यकता थी।

कानपुर में आज उनकी अन्तेष्टि में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित, विधान परिषद सदस्य जयप्रकाश चतुर्वेदी, सत्यदेव सिंह, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, संगठन मन्त्री अशोक तिवारी, प्रदेश सहमुख्यालय प्रभारी चौ0 लक्ष्मण सिंह, विधायक प्रेमलता कटियार, सतीश महाना, संयुक्ता भाटिया सहित तमाम नेतागण शामिल हुए।

प्रदेश मुख्यालय में हुई शोक सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। संगठन मन्त्री अशोक तिवारी, श्याम नन्दन सिंह, राम कुमार शुक्ला, प्रेस सचिव हीरो बाजपेयी, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव, कार्यालय सचिव अनूप गुप्ता, राष्ट्रीय परिषद सदस्य वीरेन्द्र कुमार तिवारी, मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, हरीश दुबे, दिनेश दुबे, नितिन भार्गव, राजकुमार, सोमेशवर्द्धन ने भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

गोरखपुर एवं बस्ती मण्डलों के सात जनपदों में जे0ई0 टीकाकरण कार्यक्रम 31 मई से प्रारम्भ करने के निर्देश

Posted on 11 May 2010 by admin

लखनऊ - उत्तर प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मन्त्री श्री अनन्त कुमार मिश्रा ने गोरखपुर एवं बस्ती मण्डल के सात जनपदों-गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, बस्ती, सिद्धार्थनगर तथा सन्त कबीर नगर में इस वर्ष के जे0ई0 टीकाकरण कार्यक्रम आगामी 31 मई से प्रारम्भ करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित मण्डलों के अपर निदेशक जे0ई0 टीकाकरण पर चर्चा कर कार्य योजना बनाएं और उसे प्रभावी ढंग से लागू करें।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मन्त्री ने आज जे0ई0 प्रभावित मण्डलों के अपर निदेशक के साथ जे0ई0 टीकाकरण कार्यक्रम पर गहन चर्चा की। इस बैठक में प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्री प्रदीप शुक्ला, सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्री प्रभात कुमार सारंगी, महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ0 आर0आर0 भारती सहित शासन, महानिदेशालय एवं विभागीय अधिकारी तथा मण्डलीय अपर निदेशक भी मौजूद थे।

श्री मिश्रा ने गत दिवस सम्पन्न हुयी विभागीय समीक्षा बैठक में शैय्या उपयोगिता दर की समीक्षा के दौरान देवीपाटन, इलाहाबाद एवं चित्रकूट में किये गये कार्यो की सराहना की तथा गोरखपुर, आगरा एवं मेरठ मण्डल के अपर निदेशकों को कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य परीक्षण योजना के अन्तर्गत लगाये गये शिविरों से जनता काफी लाभान्वित हुयी है तथा इसके उत्साहवर्धक परिणाम सामने आये हैं। उन्होंने निर्देश दिये कि आने वाले महीनों में इन शिविरों को और अच्छे ढंग से आयोजित किया जाये ताकि अधिक से अधिक लोग इन शिविरों का लाभ उठा सकें।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मन्त्री ने इलाहाबाद, सहारनपुर एवं झांसी मण्डलों में ऑपरेशन का प्रतिशत अच्छा रहने के लिए अधिकारियों की सराहना की। उन्होंने बस्ती, फैजाबाद तथा चित्रकूट मण्डलों में ऑपरेशनों की खराब प्रगति होने के कारण इन मण्डलों के अपर निदेशकों को ऑपरेशन में सुधार लाने के निर्देश दिये। उन्होंने रेडियोलॉजिकल एवं पैथालॉजिकल मानकों के सापेक्ष अच्छा कार्य करने वाले सहारनपुर, लखनऊ एवं बरेली मण्डल के अधिकारियों की सराहना की तथा खराब प्रतिशत वाले मण्डलों-मिर्जापुर, इलाहाबाद व आजमगढ़ के अपर निदेशकों के कार्य में सुधार लाने की चेतावनी दी। इसी कारण नियमित टीकाकरण में कानपुर, अलीगढ़ तथा आगरा मण्डलों का लक्ष्य मानक के अनुरूप होने के कारण इनकी सराहना की गई तथा सबसे कम लक्ष्य प्राप्त करने वाले बरेली, आजमगढ़ और इलाहाबाद मण्डल के अपर निदेशकों को कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिये। जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत मानक के अनुरूप कार्य करने वाले झांसी, मेरठ एवं गोरखपुर मण्डल के लक्ष्य मानक के अनुरूप होने के कारण सम्बन्धित अधिकारियों की सराहना की गई। जबकि मुरादाबाद, अलीगढ़ एवं आजमगढ़ मण्डलों के अपर निदेशकों को कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिये गये। चिकित्सकों की उपस्थिति की समीक्षा में सहारनपुर, कानपुर एवं बरेली मण्डलों में चिकित्सकों की उपस्थिति अच्छी रही, जबकि मेरठ, इलाहाबाद एवं बस्ती मण्डलों में स्थिति खराब रही। इन मण्डलों के अपर निदेशकों को स्थिति में सुधार लाने के निर्देश दिये गये। बैठक में लेवल-2, लेवल-3 तथा लेवल-4 के प्रोन्नत चिकित्सा अधिकारियों के समायोजन के सम्बन्ध में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मन्त्री ने शासन की स्थानान्तरण नीति के अन्तर्गत ही समायोजन करने के निर्देश दिये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Posted on 11 May 2010 by admin

- बैठक में अनुपस्थित जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि
- शिया एवं सुन्नी वक्फ बोर्डो के सी0ई0ओ0 का स्पष्टीकरण
-शासन द्वारा निर्धारित छात्रवृत्ति वितरण की समय सारिणी का अनुपालन सुनिश्चित किया जाय
-मण्डलवार होगी समीक्षा, आगामी बैठक मुरादाबाद में

लखनऊ - उत्तर प्रदेश सरकार अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र/छात्राओं के शैक्षिक स्तर को ऊपर उठाने एवं उनकी साक्षरता की दर बढ़ाने हेतु संकल्पबद्ध है। इसे अमली जामा पहनाने के लिए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा छात्रवृत्ति योजना संचालित की जा रही है। साथ ही प्रदेश के 21 अल्पसंख्यक बाहुल्य जनपदों में सेक्टोरल डेवलपमेंट प्लान के अन्तर्गत इंदिरा आवास, आंगनबाड़ी केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेन्द्र आदि का निर्माण कराया जा रहा है।

यह बात आज यहॉ सचिवालय स्थित तिलक हाल में अल्पसंख्यक कल्याण एवं हज राज्यमन्त्री (स्वतन्त्र प्रभार) श्री अनीस अहमद खॉ उर्फ फूल बाबू ने कही। उन्होंने कहा कि इस वर्ष पूर्व दशम छात्रवृत्ति के अन्तर्गत 3482020 छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करने हेतु लगभग 121 करोड़ रूपये तथा दशमोत्तर कक्षाओं के 144966 छात्र/छात्राओं हेतु 23.37 करोड़ रूपये व्यय किये जायेंगे।

उन्होंने कहा कि गत वर्ष प्रदेश सरकार एवं केन्द्र सरकार द्वारा दी गई छात्रवृत्तियों  का अधिकारी स्वयं परीक्षण कर लें। ऐसा न हो कि किसी छात्र को दोनों छात्रवृत्तियॉ प्राप्त हो गई हों। मेरे भ्रमण या मण्डलीय समीक्षा बैठकों में इस प्रकार का प्रकरण आने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया कि आगामी 29 मई को मुरादाबाद में मण्डलीय समीक्षा होगी।

उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को समय से पूर्ण कराने हेतु जिला स्तर पर कार्य योजना तैयार कर ली जाये। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों की पुत्रियों की शादी हेतु अनुदान योजना के लिये 6 करोड़ की धनराशि जनपदों के अल्पसंख्यक आबादी के अनुपात में आवंटित कर दी गई है। जिला चयन समिति की शीघ्र बैठक कराकर पात्र व्यक्तियों को 31 मई तक इसका शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित किया जाये।

श्री खान ने बैठक में अनुपस्थित जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि अंकित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा वितरित की जाने वाली छात्रवृत्तियों के सम्बंध में समय सारिणी निर्धारित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि समस्त शैक्षणिक संस्थानों में सभी प्रकार के प्रवेश 31 अक्टूबर तक हो जाने चाहिये और इसी के अनुरूप छात्रवृत्ति से सम्बंधित मॉग पत्र को अन्तिम रूप दिया जायेगा। 31 अक्टूबर के बाद किसी भी दशा में प्रवेश नहीं लिया जायेगा और इस तिथि के बाद किसी शैक्षणिक संस्थान को मान्यता प्रदान न की जाये। यदि 31 अक्टूबर के बाद किसी शैक्षणिक संस्थान को मान्यता प्रदान करने का निर्णय लिया जाता है तो उसे अगले सत्र से लागू किया जायेगा। उन्होंने बताया कि विगत वर्ष से उत्तीर्ण होकर जो छात्र/छात्राएं अगली कक्षा में प्रवेश लेते हैं, उनके मॉग पत्र 15 अगस्त तथा नये छात्र/छात्राओं की मॉग पत्र प्रत्येक दशा में 30 नवम्बर तक प्रेषित कर दिये जायें।

श्री खॉ ने बताया कि जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अब अपने स्तर से मदरसों को मान्यता नहीं देंगे बल्कि अब मदरसों के मान्यता हेतु रजिस्ट्रार मरदसा शिक्षा परिषद को अग्रसारित करेंगे। उन्होंने कहा कि किसी मदरसे की मान्यता हेतु अग्रसारित करने के पूर्व अधिकारी उसका स्थलीय सत्यापन भी कर लें । उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा आयोजित मण्डलीय समीक्षा बैठकों में यदि कोई अनियमितता पायी जायेगी तो सीधे जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी दोषी होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और केन्द्र सरकार के छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत लाभािन्वत छात्र/छात्रों का विवरण निर्धारित प्रोफार्मा पर 31 मई तक निदेशालय को अवश्य उपलब्ध करा दिये जाये।

समीक्षा बैठक के दौरान प्रमुख सचिव अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ श्री बी0एम0 मीना ने कहा कि शिया एवं सुन्नी वक्फ सम्पत्तियों को गुणवत्तापरक सत्यापन शीघ्र पूर्ण कर लिया जाये। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जायें। बैठक में शिया एवं सुन्नी वक्फ बोर्डो के सी0ई0ओ0 की अनुपस्थिति को गम्भीरता से लेते हुए उनसे स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दियें। अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम की वसूली कम होने पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को निर्देश दिये कि 31 मई तक अभियान चलाकर अधिक से अधिक वसूली की जायें। उन्होंने कहा कि मानक से कम वसूली होने पर उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अक्षय तृतीया पर्व पर किसी भी दशा में बाल विवाह न होने पाये

Posted on 11 May 2010 by admin

कुरीति को समाप्त करने हेतु शैक्षणिक संस्थान एवं सामाजिक संस्थाए आगे आयें

लखनऊ - उत्तर प्रदेश सरकार रूढ़िवादी परम्पराओं के कारण समाज में फैली सामाजिक कुरीतियों, अस्वस्थ परम्पराओं एवं विवाह योग्य निर्धारित आयु के पूर्व की जाने वाली लड़के और लड़कियों की शादी को रोकने के लिए संकल्पबद्ध है। निर्धारित आयु के पूर्व लड़के और लड़कियों की शादी प्राय: अक्षय तृतीया (आखा तीज) के अवसर पर सम्पन्न होते है।

यह जानकारी आज यहॉं प्रमुख सचिव बाल विकास एवं महिला कल्याण श्री अमल कुमार वर्मा ने दी है। उन्होंने बताया कि आगामी 16 मई को अक्षय तृतीया का पर्व है। इस अवसर पर रूढ़िवादी परम्पराओं से ग्रस्त कुछ समुदाय के लोग अपने लड़के और लड़कियों की शादी सरकार द्वारा विवाह योग्य निर्धारित आयु के पूर्व ही कर देते है जो बाल विवाह की श्रेणी में आता है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की शादियों पर सजा का प्रविधान है।

वर्मा ने बताया कि अक्षय तृतीया पर्व पर इस प्रकार की होनी वाली शादियों को रोकने हेतु समस्त जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों एवं पुलिस अधीक्षकों को निर्देश भेज दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि समाज में व्याप्त कुरीयितों एवं बाल विवाह जैसी रूढ़िवादी परम्पराओं को रोकने के लिए जिला स्तर पर शिक्षा, स्वस्थ, ग्राम्म विकास, स्थानीय प्रशासन एवं स्वयंसेवी संस्थाओं से सहयोग लेने का भी अनुरोध किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

हनुमान मंदिर की जमीन पर भू माफियाओं का कब्जा

Posted on 11 May 2010 by admin

सुल्तानपुर - उप जिलाधिकारी को दिये गये प्रार्थना पत्र में भोलानाथ मिश्र सुत राम नरेश मिश्र पुजारी हनुमान मिन्दर बढैयाबीर थाना कोतवाली नगर तथा मुस्ताक अहमद एडवोकेट ने जिला मजिस्टेट सुल्तानपुर को दिये गये प्रार्थना पत्र में मोहल्ला बढैयाबीर हनुमान मिन्दर के लिये सरकार द्वारा छोड़ी गई लगभग तीन बीधा बेसकीमती जमीन जो नजूल खाते मे दर्ज है, को सत्ता से जुडे भू माफिया खालिक उर्फ सूटर, तौफीक उर्फ कुल्लू, मुईद अहमद, नासिर, स्वामी नाथ मौर्या, अरसद, कामरान, अशोक कुमार मिश्र, फहीम राइफल, असलम फौजी, रिजवान, इरफान, अब्दुल कादिर, सत्य प्रकाश यादव, शिव राम उर्फ टालू आदि लोग राजस्व कर्मी हल्का लेखपाल राम मिलन मिश्र नजूल बाबू शहंसाह की साजिस से करोड़ो की नजूल भूमि पर कब्जा जमाने की नियत से जेसीबी मशीन व लेबर द्वारा समतली करण कर रहे है।

कुछ समाचार पत्रो में प्रकाशन के बाद श्रीमान जिला मजिस्टेट द्वारा सज्ञांन में आने के बाद रूकवाने का आदेश दिया गया। परन्तु राजस्व कर्मियों की मिली भगत से उपरोक्त भू माफियाओं द्वारा कार्य बन्द नही किया गया।

भोलानाथ मिश्र व मुस्ताक अहमद एडवोकेट द्वारा अलग अलग दिये गये सम्बन्धित अधिकारी से मांग की है कि मंदिर की भूमि भू माफियाओ से मुक्त कराया जाय।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्राचीन मिन्दर पर महा मृत्युजंय यज्ञ पूर्णाहूति आज

Posted on 11 May 2010 by admin

सुलतानपुर - बाजपेयी  का शिवाला शिव मिन्दर पर आयोजित सामूहिक श्री महा मृत्युंजय नव ग्रह आहुति यज्ञ की  पूर्णाहूति आज एवं भण्डारा कल होगा। उक्त कार्यक्रम में श्रद्धालु भक्तगण भारी संख्या में भाग लेंगे।

डा0 महादेवी वर्मा इण्टर कालेज कुड़वार के निकट प्राचीन मन्दिर (बाजपेयी का शिवाला) पर बीते तीन मई से सामूहिक श्री महा मृत्युंजय नवग्रह आहूति यज्ञ विधि पूजन अनुरूप यज्ञाचार्य स्वामी वामनाचार्य द्वारा संगीत मय शिव पुराण कथा का कार्यक्रम चल रहा है।  जिसकी पूर्णआहूति आज व विशाल भण्ड़ारा कल होना सुनिश्चित है।

उक्त कार्यक्रम में श्री श्री 1008 त्रिदंन्डी अभिनव देशिकेन्द्र बद्री धाम त्रिविक्रमानन्द गिरि महामंण्डलेश्वर शिव मूर्ति भारती काशी के धार्मिक विचारों ने स्रोताओ ने भावविभोर कर दिया। संगीत मय शिव पुराण कथा वाचक पं0 विजय कुमार तिवारी ने सनातन धर्म की व्याख्या करते हुए कहा कि शास्वत और सत्य-नित्य है। सनातन धर्म जिसका अर्थ है नित्य बैदिक धर्म अर्थात सनातन धर्म। अग्रेंजी में रिलीजन शब्द धर्म का अधूरा बोध कराता है, क्यो कि  भूत, भविष्य, वर्तमान, सनातन धर्म का बोध कराता है। उन्होने शिव पुराण कथा अनुरूप काम देव भष्मरति बरदान एवं शिव बीबाह का वर्णन तर्क संगति है। कार्यक्रम के अध्यक्ष महेन्द्र तिवारी, विपिन कुमार बाजपेयी, अनूप श्रीवास्तव, अखिलेश तिवारी, टिंकू चौरसिया, ग्रीस श्रीवास्तव, राकेश सिंह, कुमुद मिश्र आदि भक्ति गण कार्यक्रम में बढ़चढ कर भाग लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सुल्तानपुर बेलफेयर एचआईवी/एड्स सोसाइटी का चुनाव सम्पन्न

Posted on 11 May 2010 by admin

सुलतानपुर  - सुलतानपुर वेलफेयर एचआईवी/एड्स सोसायटी की नई कार्यकारिणी का चुनाव प्रधान कार्यालय जासा पारा में सम्पन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष शिव बहादुर गोंड़, उपाध्यक्ष राज कुमार जायसवाल, सचिव रेखा पाण्डेय, उप सचिव कृष्णावती देवी, कोषाध्यक्ष चिन्तामणि, तथा प्रबन्ध समिति के सदस्य अम्बे प्रसाद मिश्र, अजय कुमार पाठक, हौशिला प्रसाद गौतम, अमरेज सरोज, शारदा देवी, राकेश अग्रहरि  चुने गये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आर्ट आफ लिविंग धूम धाम से मनायेगा गुरू रविशंकर जी का जन्म दिन

Posted on 11 May 2010 by admin

सुलतानपुर - दिव्य सुलतानपुर निर्माण अभियान के संकल्प के साथ सद्गुरू परमपुज्य श्री श्री रवि शंकर जी के जन्मोत्सव को आर्ट आफ लिविंग परिवार 13 मई को धूमधाम से मनायेगा। बेंगलरू से आये परमपूज्य श्रीश्री रवि शंकर जी के शिष्य अनुपम तिवारी ने कहा कि इस वर्ष हमारा उद्देश्य संपूर्ण उ0 प्र0 को तनावमुक्त व हिंसा विहीन करना है जिसके निए कार्यक्रम का शुभारम्भ महासुदर्शन क्रिया व समापन समग्र आरोग्य ध्यान से होगा। समग्र आरोग्य ध्यान एक ही समय में समस्त आर्ट आफ लिविंग केन्द्रों पर  एक  साथ  करोड़ो लोग करेगें, जिसमे विश्व की शान्ति व आरोग्यता के लिए प्रार्थना की जायेगी साथ ही आर्ट आफ लिविंग के भजनों के साथ जन-जन मस्त हो जायेगा।

आर्ट आफ लिविंग सुलतानपुर के संरक्षक डा0 आर0 ए0 वर्मा ने गुरूदेव के जन्मोत्सव पर रक्त दान शिविर कराने का निर्णय लिया जो कि सुबह 09 बजे से 01 बजे तक चलेगा। डा0 वर्मा ने बताया कि जिले मे सभी को इस कार्यक्रम से जोड़ने के लिए आवाहन किया और बताया कि रक्त की कमी से होने वाली मृत्यु  व परिजनों के तनाव को कम करने के लिए आर्ट आफ लिविंग  द्वारा यह रक्त दान शिविर लगाया जा रहा है। साथ ही मधुमेह (शूगर) का नि:शुल्क जॉच शिविर गोमती हािस्पटल में लगाया जायेगा। नि+शुल्क विद्यालय व शैक्षिक कार्यक्रम की राज्य प्रभारी पल्लपी वर्मा ने बताया कि संस्था द्वारा जनपद के समस्त विद्यालयों मे इस वर्ष बच्चों के लिए स्वैक्षिक दान के साथ बाल चेतना शिविर व नवयुवकों के लिए युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर चलाये जाएंगें। डा0 सुधाकर सिंह, डा0 पी0 के0 पाण्डेय , डा0 एम0 जे0 शर्मा, डा0 राजीव श्रीवास्तव ने एक मत हो कर जिम्मेदारी ली है कि डा0 आर0 ए0 वर्मा के नेतृत्व में जिले में आने वाली प्रत्येक आपदा में आर्ट आफ लिविंग सेवा की जिम्मेदारी ठीक उसी प्रकार लेगा जैसा कि अग्नि काण्डों में प्रभावित गॉव मलवा दर्जीपुर, इमलिया खुर्द, भरवासपुर, धनजई आदि में ली थी। संस्था के वित्तीय समन्यवक लाल जी वर्मा  ने सुनिश्चित किया कि आर्ट आफ लिविग  जिस प्रकार विश्व के 157 देशों में आज सेवा के क्षेत्र में सबसे आगे हैं उसी प्रकार सुलतानपुर में भी रहेगा।

डा0 सुधाकर सिह के  नेत्रेत्व में एक लाख पौधे गॉव- गॉव में लगाने की जिम्मेदारी ली है। कार्यक्रम के अन्त में प्रशिक्षक निशान्त ने इस बात से अवगल कराया कि राज्य प्रभारी व वरिश्ठ प्रशिक्षिका डा0 शारदा द्विवेदी जी जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर विशे रिफ्रेसर शिविर लेगी। जिससे सभी वालेंटियर एक जुट हो कर कार्यक्रम अति उत्साह व मस्ती से पूरे साल चला सकें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

गद्दी समाज को अभी तक नही मिला उनका हक - दाऊद अहमद

Posted on 10 May 2010 by admin

लखनऊ - मुसलमानों में गद्दी समाज की एक बड़ी आबादी होने के बाद भी गद्दी समाज को उनका हक अब तक नही मिल सका है, जिसके वह हकदार है इसका एक कारण यह है कि गद्दी समाज के लोगों ने कभी एक जुट होकर अपने हक की आवाज मजबूती से बुलन्द नही की लेकिन अब वक्त आ गया है कि गद्दी समाज को अपना हक पाने के लिये हर सघर्ष के लिए तैयार रहना होगा।

यह बात आल इण्डिया गद्दी समाज के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष दाऊद अहमद, विधायक ने गद्दी समाज की आज गोमती सदन लखनऊ में हुई बैठक को सम्बोधित करते हुए कही।

श्री दाऊद ने कहा कि गद्दी समाज में जागरूकता लाने के लिये समाज के लोगों का शिक्षित व एकजुट होना बहुत जरूरी है तभी हम अपने हक को मुकम्मल तरीके से पा सकेंगे। बैठक को सम्बोधित करते हुए बसपा विधायक दाऊद अहमद ने कहा गद्दी समाज के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षिक स्तर को बढ़ाने व जारूकता लाने के लिए आगामी 23 मई को लखनऊ में एक बड़ी बैठक का आयोजन किया गया है जिसमें देश व प्रदेश के से गद्दी समाज के प्रतिनिधि भाग लेगे।
आज की बैठक में में गद्दी समाज के राष्ट्रीय महासचिव शकील अहमद उ.प्र.गद्दी समाज के अध्यक्ष अनवार अहमद उर्फ अन्नु, प्रदेश सचिव असरार अहमद,सादुंल्ला खॉ, अतहर अली,मो0सलीम,समरूद्दीन एडवोकेट,हाजीशाह आलम, सहित इस तहरीक से जुडे अन्य सदस्यशामिल हुए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in