आर्ट आफ लिविंग धूम धाम से मनायेगा गुरू रविशंकर जी का जन्म दिन

Posted on 11 May 2010 by admin

सुलतानपुर - दिव्य सुलतानपुर निर्माण अभियान के संकल्प के साथ सद्गुरू परमपुज्य श्री श्री रवि शंकर जी के जन्मोत्सव को आर्ट आफ लिविंग परिवार 13 मई को धूमधाम से मनायेगा। बेंगलरू से आये परमपूज्य श्रीश्री रवि शंकर जी के शिष्य अनुपम तिवारी ने कहा कि इस वर्ष हमारा उद्देश्य संपूर्ण उ0 प्र0 को तनावमुक्त व हिंसा विहीन करना है जिसके निए कार्यक्रम का शुभारम्भ महासुदर्शन क्रिया व समापन समग्र आरोग्य ध्यान से होगा। समग्र आरोग्य ध्यान एक ही समय में समस्त आर्ट आफ लिविंग केन्द्रों पर  एक  साथ  करोड़ो लोग करेगें, जिसमे विश्व की शान्ति व आरोग्यता के लिए प्रार्थना की जायेगी साथ ही आर्ट आफ लिविंग के भजनों के साथ जन-जन मस्त हो जायेगा।

आर्ट आफ लिविंग सुलतानपुर के संरक्षक डा0 आर0 ए0 वर्मा ने गुरूदेव के जन्मोत्सव पर रक्त दान शिविर कराने का निर्णय लिया जो कि सुबह 09 बजे से 01 बजे तक चलेगा। डा0 वर्मा ने बताया कि जिले मे सभी को इस कार्यक्रम से जोड़ने के लिए आवाहन किया और बताया कि रक्त की कमी से होने वाली मृत्यु  व परिजनों के तनाव को कम करने के लिए आर्ट आफ लिविंग  द्वारा यह रक्त दान शिविर लगाया जा रहा है। साथ ही मधुमेह (शूगर) का नि:शुल्क जॉच शिविर गोमती हािस्पटल में लगाया जायेगा। नि+शुल्क विद्यालय व शैक्षिक कार्यक्रम की राज्य प्रभारी पल्लपी वर्मा ने बताया कि संस्था द्वारा जनपद के समस्त विद्यालयों मे इस वर्ष बच्चों के लिए स्वैक्षिक दान के साथ बाल चेतना शिविर व नवयुवकों के लिए युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर चलाये जाएंगें। डा0 सुधाकर सिंह, डा0 पी0 के0 पाण्डेय , डा0 एम0 जे0 शर्मा, डा0 राजीव श्रीवास्तव ने एक मत हो कर जिम्मेदारी ली है कि डा0 आर0 ए0 वर्मा के नेतृत्व में जिले में आने वाली प्रत्येक आपदा में आर्ट आफ लिविंग सेवा की जिम्मेदारी ठीक उसी प्रकार लेगा जैसा कि अग्नि काण्डों में प्रभावित गॉव मलवा दर्जीपुर, इमलिया खुर्द, भरवासपुर, धनजई आदि में ली थी। संस्था के वित्तीय समन्यवक लाल जी वर्मा  ने सुनिश्चित किया कि आर्ट आफ लिविग  जिस प्रकार विश्व के 157 देशों में आज सेवा के क्षेत्र में सबसे आगे हैं उसी प्रकार सुलतानपुर में भी रहेगा।

डा0 सुधाकर सिह के  नेत्रेत्व में एक लाख पौधे गॉव- गॉव में लगाने की जिम्मेदारी ली है। कार्यक्रम के अन्त में प्रशिक्षक निशान्त ने इस बात से अवगल कराया कि राज्य प्रभारी व वरिश्ठ प्रशिक्षिका डा0 शारदा द्विवेदी जी जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर विशेष रिफ्रेसर शिविर लेगी। जिससे सभी वालेंटियर एक जुट हो कर कार्यक्रम अति उत्साह व मस्ती से पूरे साल चला सकें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in