Archive | राज्य

दहेज का वांछित अपराधी गिरफ्तार

Posted on 05 August 2010 by admin

थाना करौन्दीकला ,दहेज अधिनियम के अन्तर्गत थानाध्यच चन्द्र शेखर पाण्डेय  मय हमराही ने वाछिन्त चल रहे अभिश्क्त नान्हें उर्फ प्रमोद पाल पुत्र राम अजोर पाल निवासी हिन्दुआवाद को गिरफ्तार कर मु0 अ0 सं0 212/ 10 धारा 498 ए, 304 बी भा द वि व 3/4 में जेल भेज दिया। उक्त अभियोग करी विवेचना उमेश कुमार यादव क्षेत्राधिकारी, कादीपुर द्वारा कही जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जन िशकायतों का निस्तारण कर पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाये

Posted on 05 August 2010 by admin

राशन की दुकाने दो माह से अधिक लिम्बत या रिक्त न रहें। अनुसूचित जाति जनजाति के व्यक्तियों को ठेको में सभी विभाग आक्षरण सुनििश्चत कराये
मण्डलायुक्त सुधीर एम. बोबड़े ने मण्डल के विभिन्न जनपदों में संचालित विकास कार्यक्रमों की जनपद वार समीक्षा की। उन्होंने डा0 अम्बेडकर ग्राम योजना के कार्यो की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि ग्राम के स्कूल, पंचायत घर, आंगनबाडी  केन्द्र पर विद्युत कनेक्सन के उपरान्त ही विद्युतिकरण से सन्तृप्त माना जायेगा। आगरा जनपद के 51 अम्बेडकर ग्रामों की 118 दलित बाहुल्य बस्तियों में 282 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगायी जायेगी। उन्होंने निर्देश दिये कि अनुसूचित जाति के व्यक्ति के घर के बाहर सोलर लाइट लगायें।
14

श्री बोबडे ने मा0 कांशीराम जी शहरी गरीब आवास योजना के भवनों में बिजली, पानी, सड़क सफाई व्यवस्था आदि जन सुविधाएं भी तत्परता से सुलभ कराने के निर्देश दिये। मण्डल में गत वशZ के सभी 6000 आवासें का आवंटन हो गया है और 4826 को कब्जा दिला दिया है। शेश को इसी माह कब्जा दिलाने के निर्देश दिये। इस वशZ मण्डल में 6100 आवास बनाने का लक्ष्य है जिनमें 2100 पर कार्य प्रगति पर है। मण्डलायुक्त ने मैनपुरी में गत वशZ इस योजना के आवास निर्माण कार्यो की गुणवत्ता की समीक्षा में लापरवाही बरतने पर अधिशासी अभियन्ता आवास विकास परिशद श्री गुप्ता के निलम्बन हेतु शासन को संस्तुति भेजने के निर्देश दिये।

मण्डलायुक्त ने निर्देश दिये कि राशन की सस्ते गल्ले की दुकाने दो महीने से अधिक समय तक रिक्त अथवा सम्बद्व न रखी जाये। मण्डल मे राशन की 39 दुकाने निलिम्बत चल रही है और 44 दुकानें रिक्त है। जिन्हें यथाशीघ्र चालू कराने के निर्देश दिये ।

उन्होंने निर्देश दिये कि अनुसूचितजाति-जनजाति के व्यक्तियों को ठेको में आरक्षण सुनििश्चत कराते हुए कार्यो की संख्या के साथ लागत मूल्यों पर भी ध्यान दे। उन्होंने तैनात सफाई कर्मियों की अनुपस्थिति आदि की िशकायतों पर तत्परता से निस्तारण के निर्देश दिये। मण्डल में वर्तमान में 14 सफाई कर्मी निलिम्बत है 41 का वेतन रोका गया है। उन्होंने निर्देश दिये कि जिन जनपदों में सफाई कर्मियों के रिक्त पदों पर भर्ती होनी है। वहां समयवद्व कार्यक्रम बनाकर तत्परता से कार्यवाही करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए जच्चा-बच्चा अभियान को स्वीकृत माइक्रोप्लान के अनुरूप संचालन के निर्देश दिये।

उन्होंने ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति की समीक्षा की। उन्होंने टोरंट पावर के अधिकारियों को सचेत किया कि जनता की िशकायतों सुनने और उनके निदान हेतु सुलभ रहें और जनता के समक्ष उत्तरदायी बनें। प्रमुख अधिकारियों के टेलीफोन नम्बर प्रचारित करें और थाना दिवस व तहसील दिवस आदि बैठको में प्रतिभाग करें। महाप्रबन्धक विद्युत ओ.सी. जैन ने बताया कि इस वित्तीय वशZ में बिजली चोरी रोकने हेतु 8923 निरीक्षण किये गये जिनमें 397 प्रकरणों मे एफ.आई. आर दर्ज कराई है और 506 प्रकरणों में लगभग 85 लाख रूपये शमन शुल्क  वसूला गया है। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति तथा विभिन्न पेंशन योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तिओं को दिलाये। मण्डल में वृद्वावस्था/किसान पेंशन के स्वीकृत पेंशन धारको की संख्या 164794 है। सत्यापन में 1257 अपात्र अथवा मृत पाये गये है। विधवा पेंशन योजना में मण्डल में स्वीकृत पेंशनरों की संख्या 76358 है जिनमें सत्यापन में  912 अपात्र अथवा मृत पाये गये है। उन्होंने महामाया गरीब बालिका आशीर्वाद योजना के आवेदन पत्रों का अबिलम्व निस्तारण करने के निर्देश दिये। मण्डल में इस योजना में प्राप्त 1948 आवेदन पत्रों में से 1694 को एफ.डी. जारी कर दी गई है। उन्होंने महामाया गरीब आर्थिक मद्द योजना की सूची ग्राम सभा की खुली  बैठकों मे सत्यापन हेतु निर्देश दिये।

बैठक मे जिलाधिकारी आगरा अमृत अभिजात सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी तथा मण्डलीय अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मेरा-वृक्ष अभियान में पौधा रोपण की अपील

Posted on 04 August 2010 by admin

12 अगस्त को ताज नेचर वाक में होगा योजना का शुभारम्भ

जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने नागरिकों से अपील की है कि मेरा-वृक्ष अभियान में अपने नाम से या प्रियजनों की स्मृति में वृक्षारोण करायें। मनुश्य अपने जीवन काल में महत्वपूर्ण अवसरों पर पौधा रोपण कर यादगार पलों का एहसास कर सकता है। जैसे कि बच्चे के जन्म दिवस के अवसर पर  एक वृक्ष के रोपण से बच्चों को उम्र बढने के साथ-साथ पौधो की बढत प्रतिदिन आनन्द की वन विभाग पौधे की देखभाल करेगा।
अभियान का शुभारम्भ 12 अगस्त को हरियाली तीज के अवसर पर ताज नेचर वाक परिसर मे होगा। इस सम्बन्ध में डी.एफ. ओ. कार्यालय, आगरा विकास मंच नयन आप्टीकल्स निकट अजंना सिनेमा, अमर उजाला कार्यालय, नवदीप हास्पीटल साकेत नगर कालोनी से सम्पर्क कर सकते है।
बैठक में अशोक जैन सी.ए., श्री रमन, वी.डी.अग्रवाल, हर विजय सिंह वाहिया, किण्र्ण गीता, सन्देश जैन, दै0 अमर उजाला के जी.एम. अनिल शर्मा आदि ने महत्वपूर्ण सुझाव दिये।अनुभूति प्रदान करेगी। नव दम्पत्ति भी सुखमय जीवन के लिए युगल पौधा का रोपण कर सकते है।
जिलाधिकारी आज कलेक्ट्रेट में मेरा वृक्ष अभियान के सम्बन्ध में स्थानीय नागरिको तथा अधिकारियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह अभिनव प्रयास है। सब मिल कर इसे सफल बनायें। इस कार्य हेतु योगदान कत्र्ताओं का रजिस्ट्रेशन किया जायेगा।
डी.एफ.ओ. एन. के जानू ने अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि ताज नेचर वॉक विकास समिति के कोश में एक पौधा का रोपण हेतु मात्र 1100 रूपये का योगदान दें। वृक्ष लगानें वाले व्यक्ति का नाम पूरा पता पत्थरों पर अंकित कर वृक्ष के नीचे लगाया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कार्य स्थलों पर जानकारी हेतु सूचना वोर्ड अनिवार्य रूप से लगायें महामाया गरीब आर्थिक मदद योजना के सर्वे की सूची का खुली बैठकों मे सत्यापन करे ———

Posted on 04 August 2010 by admin

जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने निर्देश दिये है कि कार्य स्थलों पर कार्य प्रारम्भ होने की तिथि, कार्य पूर्ण होने की सम्भावित तिथि, लागत, कार्यदायी संस्था का विवरण आदि की जानकारी के बोर्ड अनिवार्य रूप से लगायें ताकि आम नागरिक को भी सम्यक जानकारी और कार्यो में पारदिशZता परिलक्षित हो। उन्होंने सचेत किया कि कार्यो में गुणवत्ता और समय बद्वता से कोई समझौता नही होगा। उन्होंने समय-समय पर निरीक्षणों के दौरान पाई गई कमियों को भी तत्परता से ठीक कराने के निर्देश दिये।
श्री अभिजात कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जनपद में संचालित विकास कार्यो की समीक्षा कर रहे थे। मा0 मुख्यमन्त्री जी द्वारा की गई घोशणाओं और िशलान्यास के कार्यो की गहन समीक्षा करते हुए निर्माणाधीन, योजनाओं के पर्ट चार्ट तथा बार चार्ट भी प्रस्तुत करने के निर्देश दियें यमुना नदी पर स्ट्रैची पुल के पास बन रहे पुल के निर्माण कार्य में तेजी लाकर 15 सितम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश दिये ताकि कामनवेल्थ गेम्स के दौरान पुल का उपयोग हो सके। बैठक में अवगत कराया गया कि गंगाजल परियोजना के अन्तर्गत कैलाश मिन्दर के निकट यमुना नदी पर प्रस्तावित पुल के निर्माण हेतु निविदाएं 11 अगस्त तक मांगी गई है।
जिलाधिकारी ने भीमनगरी क्षेत्र में सीवर लाइन का कार्य एक माह मे पूर्ण करने के निर्देश दिये। परियोजना प्रबन्धक ने बताया कि 66 किमी. सीवर लाइन डाली जा चुकी है। अवशेश लगभग 2 किमी का कार्य एक माह में पूर्ण कर लिया जायेगा। सर्वजन हिताय शहरी गरीब मालिकाना हक योजना में नराइच, शास्त्रीपुरम, कालिन्दी विहार, ताजनगरी में बनाये जा रहे भवनों के निर्माण की प्रगति और गुणवत्ता पर असन्तोश प्रकट करते हुए कार्यो में तत्परता और सुधार लाने के निर्देश दिये। नराइच में 1360 तथा शास्त्रीपुरम में 3640 मकान बन रहे है । आवास विकास परिशद द्वारा ताजनगरी में 608 तथा कालिन्दी विहार में 632 भवन बनाये जा रहे है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि मिड-डे मील में खाद्यान्न के सैम्पल अनिवार्य रूप से रखें। जनपद में कुल 80 में से 63 नहरों की टेल तक पानी पहंुचने की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि कार्यशील राजकीय नलकूप के जल के उपयोग हेतु मनरेगा से गूल आदि के कार्य करायें।
श्री अभिजात ने कहा कि विभिन्न योजनाओं के लाभ से वंचित रहे लोगो के लिए महामाया गरीब आर्थिक मदद योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने निर्देश दिये कि योजना के सर्वे की सूची ग्राम सभा तथा नगर में बाडोZ की खुली बैठको में पढकर सुनाये और प्राप्त आपत्तियों पर स्थल भ्रमण कर यथा सम्भव उसी दिन निस्तारण करें ताकि सितम्बर माह में लाभार्थियो के खाते खुलवाये जा सकें। उन्होंने मा0 मुख्यमन्त्री जी की प्राथमिकता वाले 63 बिन्दुओं तथा 25 लाख से ऊपर के कार्यो की विस्तार से समीक्षा की। बैठक का संचालन मुख्य विकास अधिकारी
राजकुमार श्रीवास्तव ने किया । बैठक मे विभिन्न  विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रशासन को 10 स्थानों पर उजड़े दुकानदारों को बसाने का मांग पत्र सौंप

Posted on 04 August 2010 by admin

´ गुमटी व्यापार मण्डल के नेताओं ने ए डी एम प्रशासन से मिलकर उजड़े दुकानदारों को नगर में उपयुक्त स्थानों पर बसाने की मांग की ।ए डी एम प्रशासन ने प्रतिनिघि मण्डल को भरोसा दिलाया कि गोरा वारिक व बघराजपुर के अलावा जिन- जिन स्थानों पर बसाने का प्रस्ताव मिला है उन स्थानों पर पटरी- गुमटी दुकानदारों को बसाने का प्रयास किया जाएगा। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए संरक्षक शोहरत अली ने बताया कि पटरी- गुमटी व्यापार मण्डल अपने सघशोंZ के चलते प्रशासन से सभी मांगे मनवायी है तथा  आगे भी संगठन गरीबों की हक की लड़ाई लड़ता रहेगा। जिलाध्यक्ष प्रेम लाल श्रीवास्तव ने कुछ स्थानों को चििन्हत करते हुए बताया कि  उजड़े दुकानदारों को जलकल ,जी आई सी दक्षिण गेट कोतवाली के पीछे , गोपाल बाबा का पुल ,डा0 संजय मिश्रा के पीछे , काशीराम आवास अमहट चौराहा , पन्त स्टेडियम, कुड़वार रोड, जी आई सी के सामने , कोतवाली तहसील के सामने , कूल कार्नर के बगल सहित 10 स्थानों की सूची जिला प्रशासन को सौंपा  हैं ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सालाना उर्स की जोरदार तैयारी , होगें विविध कार्यक्रम

Posted on 04 August 2010 by admin

•    दरगाह शरीफ पॉचोंपीरन में जुटेंगें लाखों जायरीपॉचों पीरन स्थित 830वॉ सालाना उर्स पाक  05 अगस्त से 07 अगस्त तक मनाया जायेगा। प्रेस वार्ता के दौरान अकबर अली खान ने बताया कि 05 तारीख दिन वृहस्पतिवार को ‘ााम 6 बजे दरगाह पर परचम फहराने के पश्चात उर्स पो की शुरूवात होगी।  इस मौके पर श्री खान ने बताया कि 06 अगस्त को सुबह नमाज का कार्यक्रम, 08 बजे चादर पोशी, 09 बजे बजे से शाम 045 बजे तक लंगर का कार्यक्रम , सायं 06 बजे नमाज व गागर चादर ‘ारीफ, सायं 07 से रात्रि 09 बजे ते विविध कार्यक्रम होगे। इसी तरह 07

2733अगस्त को भी 06 तारीख की ही भॉति नमाज आदि तथा लंगरे आम होगें। रात्रि नौ बजे को आल इण्डिया मुशायरा होगा। दरगाह ‘ारीफ पर होने वाला एतिहासिक सावनी मेला नाग पंचमी के अवसर पर पिछले साल की भॉति इस वशZ भी होगा। मेले में दंगल, अखाड़ा का भी कार्यक्रम रखा गया हें प्रेस वार्ता के दौरान दरगाह पॉचोपीर , वक्फ समिति के सदस्यों में इदरीश हाशमी, सैफुल्लागंज, सदरूद्दीन, सरफुद्दीन अमीर, मो0 इजहार  खॉ, सजीब उल्ला, अज्जू,आदिल ,रईस अ£्तर , हजरत उल्ला , हसरू, बेलाल, नफीस,रिजवान अहमद आदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सरहंगई के बल पर जमीन कब्जा कर बना रहा मकान

Posted on 04 August 2010 by admin

थाना कोतवाली देहात  अन्तर्गत अजय कुमार पुत्र सिंगवेश्वर सुजलतानपुर नाथ निवासी ग्राम घासीपुर ने पुलिस अधीक्षक को लिखित िशकायती पत्र दिया है कि उनकी गॉव में गाटा संख्या 94 व 95 भूमिधरी आराजी हैं जो गाटा संख्या 94 का तनहा खातेदार है जबकि गाटा संख्या 95 में प्राथी सह खातेदार है। दोनों गाटों में राजेन्द्र प्रसाद दुवे सुत अिम्बका प्रसाद दुंवे अवैध ठंग से प्रार्थी की अराजी को हड़पने की नियत से दीवाल बनाकर कब्जा करना चाहता है। ज्ञात हो कि  राजेन्द्र प्रसाद जो जिलाधिकारी कार्यालय में खनन विभाग में लिपिक पद पर कार्यरत हैं।जिसके चलते  इनके खिलाफ कोई भी अधिकारी श्री दुवे के खिलाफ कार्यवाही करने से कतराता है।  यहॉ तक की थाने पर भी पहुंच कर अपने दमखम केे बल पर कार्यवाही को प्रभावित कर देते हैं। भुक्त भोगी ने यहॉ तक बताया कि परिवार वालों को भी कई बार मार-पीट भी चुके हैं। मार-पीट के दौरान राजकुमार का हाथ और पैर भी टूट चुका हैं ।

निर्माण कार्य करने से मना करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती है।  पुलिस अधीक्षक को दिये िशकायती पत्र में  गाटों में हो रहे निर्माण को तत्काल रोकवाने की मांग करते हुए राजेन्द्र प्रसाद दुवे के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही करने की गुजारिश की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नहीं मिली छात्रवृत्ति, अभिभावकों में रोश

Posted on 04 August 2010 by admin

कुड़वार , यश भारती िशक्षा निकेतन प्राइमरी पाठशाला में नौ दिन चले अढ़ाई कोस वाली कहावत चरितार्थ हो रही है ,जहॉ पिछले वशZ की छात्रवृत्ति बच्चों को अभी तक नहीं मिल पाई। जबकि दूसरे सत्र की  शुरूवात हो चुकी है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक के कथनानुसार पिछले सत्र 2009-10 में पिछड़ी जातियों के बच्चों को एक सौ पचास रूप्ये ंके हिसाब से छात्रवृत्ति का वितरण ग्राम प्रधान के माध्यम से किया गया था। उसें बाद आज तक किसी भी बच्चों को छात्रवृत्ति नहीं मिली। छात्रवृत्ति ग्राम प्रधान व िशक्षा विभाग के अधिकारियों के बीच अधर में लटका हुआ है। जो नौ दिन चले अढ़ाई कोस की कहावत को चरितार्थ कर रही हैं जिससे अभिभावको ं में भारी रोश व्याप्त है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पट्टों पर अवैध कब्जे की िशकायत पर अधिकारियों के विरूद्व भी कार्यवाही

Posted on 04 August 2010 by admin

केबिल टी0वी0 कनेक्शन की जॉच घर-घर जाकर करें
जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने निर्देश दिये है कि अभियान चलाकर 10 दिन में वैध पट्टों पर कब्जा दिलाना सुनििश्चत करें। इसके पश्चात  पट्टे पर अवैध कब्जे की िशकायत मिलने पर सबन्धित एसडीएम तथा तहसीलदार पर पॉच-पॉच हजार रूपये का आर्थिक दण्ड लगाया जायेगा। उन्होंने कहा कि पट्टे की िशकायतें मिलने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी। पट्टा आवंटन के साथ  लाभार्थी का फोटो भी अनिवार्य रूप से लगायें ।
जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित स्टाफ बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा राजस्व बसूली की गहन समीक्षा की और निर्देश दिये कि सभी आर0 सी0 कम्प्युटर में फीड कराने के बाद ही भेजी जाय। उन्होंने कहा कि मनोरंजन कर विभाग के निरीक्षक प्रतिदिन क्षेत्र का भ्रमण कर केबिल कनेक्सन की जांच करें। जनपद में वर्तमान में कुल 58 हजार कनेक्सन ही बताये गये है। उन्होंने कहा कि अभियान चलाकर अवैध सी.डी. की ब्रिकी रोंके।उन्होंने निर्देश दिये कि एआरटीओ यह सुनििश्चत करें ड्राइविंग का प्रिशक्षण प्राप्त करने के उपरान्त ही लाइसैन्स जारी हो। उन्होंने आम आदमी बीमा योजना के सर्वे अविलम्ब पूर्ण कराने के निर्देश दिये। शहरी  क्षेत्र में अवैध रूप संचालित गैस गोदामों के विरूद्व भी कार्यवाही के निर्देश दिये।
श्री अभिजात ने घटतोली की िशकायतों पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश देते हुए कहा कि बांट तथा माप विभाग के अधिकारी मण्डी आदि स्थलों पर नियमित रूप से कार्यवाही करें। उन्होंने कहा सभी एडीएम तथा तहसीलदार प्रत्येक माह 15 दिन ग्रामों का भ्रमण करें और निरीक्षण आख्या निर्धारित फोरमेट पर दें। समीक्षा में उप जिलाधिकारी बाह के कार्यो पर असन्तोश प्रकट करते हुए सुधार के निर्देश दिये।
बैठक मे अपर जिलाधिकारी प्रशासन,एवं नागरिक आपूर्ति सभी एसडीएम तहसीलदार तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अनुसूचित जाति-जनजाति अभ्यर्थियों के लिए लोक सेवा आयोग परीक्षा हेतु नि:शुल्क कोचिंग

Posted on 04 August 2010 by admin

कोचिंग प्रवेश परीक्षा 17 अगस्त  को होगी, आवेदन 10 अगस्त तक जमा करें

आगरा समाज कल्याण विभाग उ0प्र0 सरकार द्वारा डा0 बी0आर0 अम्बेडकर आई0ए0एस0/पी0सी0एस0 कोचिंग केन्द्र खन्दारी आगरा में संघ लोक सेवा आयोग तथा उ0प्र0 लोक सेवा आयेग द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा प्रारिम्भक परीक्षा 2011 में सम्मिलित होने वाले अनुसूचित जाति /जनजाति के स्नातक उत्तीर्ण अहZ अभ्यर्थियो को नि:शुल्क कोचिंग दिये जाने व्यवस्था है। इस कोचिंग सत्र हेतु चयनित अभ्यर्थियों को आवास, व्याख्यानकक्ष,पुस्तकालय एवं मेस की सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध रहेगी। परीक्षा पूर्व कोचिंग की अवधि माह सितम्बर 2010 से जनवरी 2011 तक माह की होगी।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के अधार पर किया जायेगा। प्रवेश हेतु परीक्षा 16 अगस्त 2010 को होगी जिसके लिए निर्धारित प्रारूप पर आवेदन पत्र जमा कराने की अन्तिम तिथि 10 अगस्त है। प्रवेश परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र 14 अगस्त तक प्राप्त न होने की दशा में कोचिंग केन्द्र से मोबाइल नम्बर 9838565205 से सम्पर्क कर सकते हैं।  उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र के प्रारूप विस्तृत जानकारी हेतु जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in