सरहंगई के बल पर जमीन कब्जा कर बना रहा मकान

Posted on 04 August 2010 by admin

थाना कोतवाली देहात  अन्तर्गत अजय कुमार पुत्र सिंगवेश्वर सुजलतानपुर नाथ निवासी ग्राम घासीपुर ने पुलिस अधीक्षक को लिखित िशकायती पत्र दिया है कि उनकी गॉव में गाटा संख्या 94 व 95 भूमिधरी आराजी हैं जो गाटा संख्या 94 का तनहा खातेदार है जबकि गाटा संख्या 95 में प्राथी सह खातेदार है। दोनों गाटों में राजेन्द्र प्रसाद दुवे सुत अिम्बका प्रसाद दुंवे अवैध ठंग से प्रार्थी की अराजी को हड़पने की नियत से दीवाल बनाकर कब्जा करना चाहता है। ज्ञात हो कि  राजेन्द्र प्रसाद जो जिलाधिकारी कार्यालय में खनन विभाग में लिपिक पद पर कार्यरत हैं।जिसके चलते  इनके खिलाफ कोई भी अधिकारी श्री दुवे के खिलाफ कार्यवाही करने से कतराता है।  यहॉ तक की थाने पर भी पहुंच कर अपने दमखम केे बल पर कार्यवाही को प्रभावित कर देते हैं। भुक्त भोगी ने यहॉ तक बताया कि परिवार वालों को भी कई बार मार-पीट भी चुके हैं। मार-पीट के दौरान राजकुमार का हाथ और पैर भी टूट चुका हैं ।

निर्माण कार्य करने से मना करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती है।  पुलिस अधीक्षक को दिये िशकायती पत्र में  गाटों में हो रहे निर्माण को तत्काल रोकवाने की मांग करते हुए राजेन्द्र प्रसाद दुवे के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही करने की गुजारिश की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in