Archive | राज्य

स्वतन्त्रता दिवस पर मदिरा की दुकानें बन्द रहेगी- जिलाधिकारी

Posted on 12 August 2010 by admin

जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने निर्देश दिये है कि 15 अगस्त स्वतन्त्रता दिवस पर मदिरा की दुकाने तथा बिक्री स्थान बन्द रहेगें। आदेश का अनुपालन कडाई से कराने के लिए निर्देश दिये है। इस बन्दी के लिए कोई प्रतिफल देय नही होगा।
जिला आबकारी अधिकारी एस.पी. सिंह ने जनपद के समस्त अनुज्ञापी देशी/ विदेशी मदिरा, वीयर, भांग की दुकान, समस्त प्रकार के बार तथा थोक अनुज्ञापन एवं फुटकर विक्रय अनुज्ञापियों को अनुपालन हेतु निर्देश दिये है।
श्री सिंह ने कहा कि आबकारी नीलामी व अनुज्ञापन की शर्तो के अनुसार सभी मदिरा की दुकानें , प्रत्येक प्रकार के बार एफ.एल-2,सी.एल.-2 एलएल-2बी,एफएल-2 ए, बी.डब्लू एफ.एल-2सी, एफ.एल-2 डी, एफ.एल9/9ए,एल-1 की दुकानें तथा ब्रिकी के स्थान स्वतन्त्रता दिवस पर बन्द रखने का प्राविधान है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रमुख सडकों और स्मारकों पर साइनेज लगेंगे

Posted on 12 August 2010 by admin

कार्यो मे पारदिशZता और गुणवत्ता पर नज़र रखें-बोबडे

मण्डलायुक्त सुधीर एम. बोबडे की अध्यक्षता में सिर्कट हाउस पर आयोजित बैठक में कामनवेल्थ गेम्स के दौरान प्रमुख मार्गो तथा स्मारकों पर साइनेज लगाने और क्वीन्स वैटन रिले के कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। साइनेज हेतु पर्यटन विभाग को 3 करोड 13 लाख रूपये तथा लोनिवि को एक करोड 07 लाख रूपये की धनरािश स्वीकृत हुई है।
मण्डलायुक्त ने निर्देश दिये कि कार्यो में किसी प्रकार डुप्लीकेसी न हो। विभाग अलग- अलग सडकों पर साइनेज लगाये। लोनिवि द्वारा एम जी रोड पर साइनेज लगाये जायेगें। जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने कहा कि सभी साइनेज यूनेस्को तथा आई.आर. सी.- 2010 की गाइड लाइन्स के अनुरूप लगाये। उन्होंने कहा कि बोर्डस पर दूरी/किमी का भी उल्लेख करें।
उन्होंने निर्देश दिये कि कार्यदायी संस्था को वर्क आर्डर में यह अवश्य उल्लेख करे कि कार्य समय पर पूर्ण न करने पर पैनाल्टी लगेगी और ब्लैक लिस्ट भी किया जा सकता है श्री बोबडे ने सचेत किया कि कार्यो में पारदिशZता, उत्कृश्टता और गुणवत्ता पर ध्यान रखे। उन्होंन कहा कि प्रतिस्पर्धा, गुणवत्ता और कार्य क्षमता को देखते हुए एक से अधिक एजेन्सी से कार्य करायें। कार्य पूर्ण होने पर आगामी सात वशZ तक रखरखाव का दायित्व भी कार्यदायी संस्था का होगा।
उन्होंने निर्देश दिये कि लोनिवि, पर्यटन, विभाग के अधिकारी, एस.पी.(यातायात) , आर.टी.ओ. , आगरा विकास प्राधिकरण के सचिव कल ही बैठक कर स्थल चयन को अन्तिम रूप दे ताकि अविलम्ब कार्य शुरू हो जाये।

बैठक में साइनेज का प्रिजेन्टेशन भी प्रस्तुत किया गया और सुझाव के आधार पर संशोधन के निर्देश दिये।
बैठक में 20 सितम्बर को क्वीन्स वेटन रिले कार्यक्रमों की तैयारियों को अन्तिम रूप दिया गया। सैंया चैक पोस्ट से पूरे भ्रमण मार्ग तथा कार्यक्रम स्थलों पर प्रथक-प्रथक मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी तथा अन्य विभागों के अधिकारी तैनात किये गये है। वरसात को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं समुचित बनाने के निर्देश दिये। एकलब्य स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा पैराजिम्पंग की संयुक्त रिहर्सल 18 सितम्बर को होगी। उन्होंने निर्देश दिये प्रदेश के अन्य जनपदों में जहां वैटन रिले के कार्यक्रम हो चुके है उन जनपदों के अधिकारियों से भी समन्वय कर ले। स्टेडियम में 3500 स्कूली छात्र/छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेगे। पैराजिम्पंग में 15 जवान भाग लेगें। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण डी.डी. स्पोर्टस द्वारा किया जायेगा।
बैठक के उपरान्त श्री बोबडे ने जिलाधिकारी श्री अभिजात सहित  वरिश्ठ अधिकारियों के साथ एकलब्य स्टेडियम जाकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेडियम में हाई मास्ट लाइट लगवाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर उपाध्यक्ष आगरा विकास प्रधिकरण तनवीर जफर अली, नगर आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय, अपर जिलाधिकारीगण- कै. आलोक शेखर तिवारी, राम आसरे, जगदीश प्रसाद, अरूण प्रकाश, नगर मजिस्ट्रेट चन्द्रशेखर, एसडीएम सदर श्रीमती शीतल वर्मा, आरटीओ श्री सोनकिया, एस.पी. ट्रैफिक ए.के. तिवारी, सहायक निदेशक पर्यटन,अनूप श्रीवास्तव, क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी ए.के. सेठी आदि विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा गण मान्य नागरिक उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सिंचाई विभाग के एक अधीक्षण अभियन्ता सहित छह अभियन्ता निलिम्बत

Posted on 12 August 2010 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार ने सिंचाई विभाग के एक अधीक्षण अभियन्ता सहित छह अभियन्ताओं को वित्तीय अनियमिताओं एवं शासकीय धन के दुरूपयोंग के लिए तत्काल प्रभाव से निलिम्बत कर दिया गया है।
सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव श्री किशन सिंह अटोरिया ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सिंचाई कार्य मण्डल इलाहाबाद के अधीक्षण अभियन्ता श्री साकेत कुमार को वर्ष 2007-08, 2008-09 व 2009-10 तथा में बेलन नहर प्रखण्ड, इलाहाबाद में बेलन नहर पुनस्र्थापना की परियोजना में दो करोड़ 75 लाख रूपए के कार्य बिना टेण्डर के कराये जाने, लोक निर्माण के कार्यों पर मिट्टी के कार्य फर्जी रूप से दर्शा कर भुगतान कराये जाने तथा गुलरिया बांध के स्लूस गेट की मरम्मत के नाम पर आठ लाख रूपए के भुगतान करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलिम्बत कर दिया गया है। इसी प्रकार बेलन नहर प्रखण्ड, इलाहाबाद के अधिशासी अभियन्ता श्री राजेन्द्र प्रसाद यादव, सहायक अभियन्ता प्रथम श्री शशिकान्त प्रसाद, सहायक अभियन्ता-चतुर्थ श्री वैभव सिंह, सहायक अभियन्ता-द्वितीय श्री मुसाफिर तिवारी तथा सहायक अभियन्ता-तृतीय श्री आर0सी0सिन्हा को तत्काल प्रभाव से निलिम्बत कर दिया गया है।
श्री अटोरिया ने बताया कि उक्त अभियन्ताओं ने बिना किसी प्राक्कलन स्वीकृत करें अपने हित में सहायक अभियन्ता स्तर के दो-दो लाख से कम लागत के अनुबंधों से टुकड़ों में  बांटकर कराये गये, जबकि इन कार्यों को कराने के लिए निविदाएं आमन्त्रित की जानी चाहिए थी।
प्रमुख सचिव सिंचाई ने बताया कि सभी निलिम्बत अभियन्ताओं को प्रमुख अभियन्ता, िंसंचाई विभाग के लखनऊ कार्यालय से सम्बद्ध किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बाहर से आने वाले व्यक्ति शस्त्र लाइसेसों का विवरण थाने पर देे।

Posted on 10 August 2010 by admin

अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर)/प्रभारी अधिकारी आयुध ने सचिव राधा स्वामी सत्संग सभा दयालवाग आगरा को सूचित किया है कि उनके संज्ञान मे लाया गया है कि राधा स्वामी सत्संग सभा दयालवाग में प्रवचन सुनने, सेवा करने तथा श्री गुरू महाराज के दशZन आदि कार्यो से पूरे भारत वशZ से आगरा जनपद के वाहर से व्यक्ति आगरा आते है वे अपने साथ शस्त्र भी लाते है और वह महीनों-यहां पर रहते है जिनकी सूचना सम्बन्धित थाने पर नही दी जाती है जो कि आयुध अधिनियम 1959 में निहित प्राविधानों का उल्लघंन होता है तथा शान्ति व्यवस्था भी प्र्रतिकूल स्थिति उत्पन्न होने की सम्भावना रहती है।
उन्होंने पत्र भेजकर अवगत कराया है कि ऐसे व्यक्तियों जो आगरा जनपद से वाहर से राधा स्वामी सत्संग सभा दयालवाग में भाग लेने आते हैं उनसे सम्बन्धित समस्त शस्त्र लाइसेंस का विवरण थाने पर उपलब्ध करा दिया जाये। जिला मजिस्ट्रेट ने आदेश का कडाई से अनुपालन कराने के निर्देश दिये है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कृशि यन्त्रों पर छूट हेतु किसान आवेदन पत्र प्रस्तत करें

Posted on 10 August 2010 by admin


रोटावेटर पर बीस हजार की छूट

उप कृशि निदेशक ने बताया है कि विभाग द्वारा कृशि यन्त्रों पर किसानों को छूट दी जा रही है। रोटावेटर पर बीस हजार रूपये की छूट है । डिस्क हैरो, कल्टीवेटर, डिस्क प्लाउ, सीड कम फर्टीिड्रल पर मूल्य का 25 प्रतिशत अधिकतम दस हजार रूपये जो भी कम हो, पोटेटो प्लांटर पर मूल्य का 25 प्रतिशत अधिकतम 15 हजार रूपये की छूट है। पम्पसेट (7ण्5 ठभ्च्) मूल्य  का 50 प्रतिशत अधिकतम दस हजार रूपये और जीरो सीड कम फर्टीिड्रल पर मूल्य का 40 प्रतिशत, अधिकतम बीस हजार रूपये जो भी कम हो की छूट दी जा रही है।
लाभार्थी चयन मे लघु सीमान्त, अनुसूचित जाति, महिला कृशको को प्राथमिकता दी जायेगी। इच्छुक कृशक 15 दिन के अन्दर विकास खण्ड कार्यालय, तहसील पर उप सभागीय कृशि प्रसार अधिकारी तथा जनपद स्तर पर जिला कृशि अधिकारी , उप निदेशक कृशि के कार्यालय पर आवेदन कर सकते है। आवेदन के साथ खतौनी या 61 ख तथा टैªक्टर की आर0 सी0 की छायाप्रति संलग्न करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

रैगिंग का प्रतिशेध अधिनियम के प्राविधानों को प्रभावी रूप से लागू करें

Posted on 10 August 2010 by admin


आय प्रमाण पत्रों की वेबसाइट से सत्यापन के उपरान्त ही संस्तुति करे

जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने निर्देश दिये है कि शैक्षणिक संस्थाओं में रैगिंग जैसी कुप्रथा पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध लगाने हेतु रैगिंग का प्रतिशेध अधिनियम-2010 के प्राविधानों के अनुसार प्रभावी कार्यवाही करें और विशेश अभियान चलाकर छात्रों और उनके अभिभावको को जागरूक भी करें कि रैगिंग एक समाजिक बुराई है और इसे समाप्त होना चाहिए। रैगिंग में लिप्त पाये जाने पर दो वशZ की जेल, दस हजार रूपया जुर्माना का प्राविधान है साथ ही 5 वशZ के लिए निश्कासन, निलम्बन, जी.डी. मार्क में कटौती , स्कालरिशप बन्द आदि का दण्ड भी दिया जा सकता है। छात्रावास में रैगिंग होना पाया जाने पर बार्डेन की जबाब देही निर्धारित की जायेगी। प्रत्येक संस्थान के निदेशक/प्राचार्य का उत्तर दायित्व होगा कि अनिवार्य रूप से 15 दिन के अन्दर प्राक्टोरेल वोर्ड का गठन कर सदस्यो के नाम /पते/दूरभाश सहित सूचना जिलाधिकारी, डी.आई. जी तथा सम्बन्धित थाने में भी अनिवार्य रूप से दें।
जिलाधिकारी आज यहां आगरा कालेज के सभागार में जनपद के इन्जीनियरिंग, मेडिकल, प्रबन्धन कालेज आदि िशक्षा संस्थाओं और विभिन्न विभागो की समन्वय बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। बैठक में लगभग 80 िशक्षा सस्थाओं के निदेशक/प्राचार्य उपस्थित थे। उन्होंने स्पश्ट किया कि िशक्षण संस्थाओ में रैगिंग की समस्या के रोकथाम हेतु आवश्यक उपाय सुनििश्चत किया जाना और कठोरता से अनुपालन कराना प्राचार्यो /निदेशकों का उत्तर दायित्व है।
उन्होंने निर्देश दिये कि इस एक्ट के सम्बन्ध में जानकारी हेतु संस्थान में वैनर/होडिग्ंस लगवायें। प्रत्येक छात्र एवं उसके अभिभावक से प्रवेश के समय शपथ पत्र लिया जाये कि यदि वे संस्थान में रैगिंग में लिप्त पाये जाये तो उन्हें संस्थान से निश्कासित कर दिया जायेगा और उसकी जिम्मेदार स्वयं छात्रों की होगी। उन्होंने प्रत्येक िशक्षण संस्थान में रैगिंग विरोधी दस्ते बनाने के निर्देश दिये।सभी संस्थानों में िशकायत पेटिकांए रखी जाये जिसमें कि छात्र बिना किसी पहचान के अपनी िशकायत, पेटिका में डाल सके।
बैठक में छात्रवृत्ति वितरण तथा शुल्क प्रतिपूर्ति के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा हुई।उन्होंने बताया कि छात्रों की सुविधा हेतु छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए एक ही आवेदन पत्र निर्धारित किये जाने का निर्णय शासन स्तर से लिया गया है । उन्होंने कहा कि आय प्रमाण पत्रों को वोर्ड आफ रेवन्यू की वेब साइट (ीजजरूध्ध् इवतण्नचण्दपबण्पद) पर सत्यापपित करने के उपरान्त ही छात्रवृत्ति एवं फीस प्रतिपूर्ति संस्तुत कर सूची तैयार करे। छात्रों  को समय से छात्रवृत्ति दिलाना और छात्रवृत्ति शासनादेश को महाविद्यालयों में लागू करना प्राचार्यो का उत्तर दायित्व है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजकुमार श्रीवास्तव , उच्च िशक्षा अधिकारी राम औतार, आगरा कालेज के प्राचार्य मनोज रावत, डिप्टी रजिस्ट्रार वालाजी यादव, एम.पी.एस. कालेज के निदेशक अर्जुनदास,देव ग्रुप के डा. एम के त्यागी, चौ रघुनाथ सिंह कालेज के चौ0 रामेश्वर सिंह, के.पी कालेज से डा0 एस.के गोपाल, तथा आनन्द इन्जी0 कालेज सहित 80 संस्थाओं के पदाधिकारी, समाज कल्याण ,पिछडा वर्ग, अल्पसंख्यक , िशक्षा, खेल, आदि विभागो के अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

डीएम ने विभागों से किया जबाब तलब

Posted on 10 August 2010 by admin

समाचार पत्रों के खबरों पर नव नियुक्त डीएम पिंकी जोबेल ने विभागों से आख्या मांगी तो सभी सरकारी विभागों में हडकम्प मच गया। श्री मती डीएम ने विगत माह पूर्व छपे अखबारों में समाचार पर उस विभाग को आदेश दिया कि उन खबरो ंपर क्या क्या कार्यवाही की गई, तो इस सम्बन्ध में जब विभाग के अधिकारी को पता चला तो उन विभागों की हवा निकल गई। इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए डीएम ने उस पर विभाग की जांच सुनििश्चत कर दी है। इसमे ऐसे विभाग जिनके अधिकारी व कर्मचारी अपनी डियूटी पूरी तरह ठीक ढंग से निर्वाह करते है इस मामले को पिंकी जोबेल ने सभी अधिकारियो व कर्मचारियेां को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वो सभी विभाग चििन्हत है जिन जिन विभागो के खिलाफ समाचार छपे है, सही रणनीति बनाकर उनपर दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।


सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

एस.डी.एम. के आदेश पर दूकान सील

Posted on 10 August 2010 by admin

कुडवार कस्बे के एक जूते चप्पल की दूकान पर किरायेदारी को लेकर एसडीएम सदर के आदेश के अनुपालन में स्थानीय थाना पुलिस ने कुकीZ की कार्यवाही पूर्ण करते हुए कस्बा स्थित जूते चप्पल की दूकान मेंं ताला लटका दिया, मामला किरायेदारी का है।
सूत्रो के अनुसार मो0 अकील अलींगंज रोड पर स्व0 श्रीनाथ जायसवाल से किराये पर कमरा 10 वशZ पूर्ब अनुबन्ध कराया था। जिसमें मो0 अकील ने जूते चप्पल की दूकान खोल रखी थी, अनुबन्ध का समय पूरा होने पर श्रीनाथ जायसवाल का पुत्र अमित ने किराये बढाने की बात की। जिस पर दोनो पक्षों में विबाद गहरा गया। दूकानदार ने कोर्ट का सहारा लिया। दूसरी तरफ दूकान खाली कराने के प्रयास में अमित ने एसडीएम सदर के यहा गुहार लगाई, जिस पर एसडीएम ने उक्त के खिलाफ कुकीZ आदेश पारित कर स्थानीय पुलिस को निर्देश दिया। जिसके अनुपालन में देर रात पुलिस ने कुकीZ की कार्यवाही करते हुए दूकान में ताला लगा कर शील कर दिया।
रो0 विजय सेठ, रोटरी क्लब सुल्तानपुर के एक ऐसे रोटेरियन है आज इस कार्यक्रम में श्री सेठ ने रोटरी कार्यो पर चर्चा की, इसके अलावा रो0 राम करन अग्रवाल को गत वशZ की भान्ति मण्डल चेयर मैन सदस्यता अभियान के लिए सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया। इसी के साथ वशZ 2009-10 के अध्यक्ष रो0 राम दत्त बरनवाल को उनके अच्छे कार्यो के लिय सबोZच्च सम्मान से नवाजा गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेश विधानसभा में रामविसुन आजाद द्वारा पूछे गये प्रश्न

Posted on 10 August 2010 by admin

प्रदेश विधानसभा में रामविसुन आजाद द्वारा पूछे गये प्रश्न गोस्वामी तुलसी दास की जन्म स्थली गोण्डा के सम्बंध में प्रदेश सरकार के माध्यमिक शिक्षा मन्त्री रंगनाथ मिश्र की ओर से लिखित जवाब में बताया गया कि शैक्षिक सत्र 2010-11 में इण्टरमीडिएट की पाठ्य पुस्तक काव्यांजली एवं हाई स्कूल की काव्य संकलन पाठ्य पुस्तक की जो आर्दश प्रतियां चयनित प्रकाशकों से प्राप्त हुई थी उनमें डा. नागेन्द्र द्वारा लिखित हिन्दी साहित्य का इतिहास में लिखित तथ्यों के आधार पर सूकरखेत को गोंण्डा जिले में अवस्थित होने के निZदेश दिये गये थे। तदानुसार चयनित प्रकाशकों द्वारा इसे संशेधित कर दिया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

साईं बाबा की भजन संध्या पर श्रद्धालुओं ने उठाया खूब आनन्द

Posted on 10 August 2010 by admin

साईं बाबा के मासिक भजनों की कड़ी में कुड़वार नाके के मिलन मैरिज लान में साईं बाबा की भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजनों के पहले सायंकाल बाबा की पालकी निकाली गई, फिर रात्रि 08 बजे से पूजा अर्चना के साथ भजन संध्या प्ररम्भ हुई जिसमें सेकड़ों भक्तों ने भजनोंं के साथ खूब झूमे, जिसमेंं महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

114 छ: माह पूर्व ठठेरी बाजार से  साईं सेवा स्ंास्थान ने प्रत्येक माह के पहले वृहस्पतिवार को विभिन्न मोहल्लों में साईं सेवा संस्थान साईं भजन संध्या आयोजित करने का प्रण लिया था। उसी कड़ी में यह पॉचवी भजन संध्या का आयोजन कुड़वार नाके पर किया गया। पूजा अर्चनाप के बाद भव्य श्रृंगार के साथ सजे बाबा के दरबार में कु0 नेहा श्रीवास्तव की सरस्वती वन्दना एवं साईं स्तुति से प्रारम्भ हुए भजनों  में दीपक ने साईं बाबा की निकली सवारी से भक्तिरस पैदा किया तो धर्मेन्द्र पाण्डेय ने एक तरफ अर्थी चली एक तरफ डोली निकली निर्गुण गाकर सभी की आंख ेनम कर दी। आमन्त्रित अतिथि कलाकार दीनबन्धु ने साईं बाबा और हनुमान जी की आराधना गाकर  सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। अनिल अकेला ने साईं बाबा के वेश में झॉकी निकाल कर भक्तों कों साईं प्रसाद दिया। भजन संध्यच के पहले साईं आआ की पालकी निकाली गई जो बैण्ड बाजे के साथ रूद्र नगर सब्जी मण्डी होते हुए वापस आईं ।
भजन संध्या में पूजा व्यवस्था की जिम्मेदारी साईं सेवा संस्थान के अध्यक्ष सुरज नारायण कसौधन, आशीश, सोहन, मनीश, स्वदेश, शंकर कैलाशी, पवन, मनोज सोनी, अरूण द्विवेदी, मनोज वैशाली, एवं दिनेश चौरसिया तथा मुन्ना पण्डित ने सम्भालीथी तो मुख्य पुजारी के रूप् में चौक हनुमान गढ़ी एवं लोहरामउ के पुजारी जी उपस्थित रहे।
उक्त कार्यक्रम के आयोजक िशवशक्ति जागरण समिति के सतीश गोयल, अरविन्द सिनहा, राम अचल, बबलू, अमित, नीरज, अरविन्द श्रीवास्तव, हसन, काशी, विनय, जीतेन्र्द श्रीवास्तव, संजय बरनवाल, गंगा सिंह, विजय एवं गणेश पूरी तन्मयता से कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे रहे। कार्यक्रम के अन्त में समिति अध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने संस्थान एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। पुरे कार्यक्रम की व्यवस्था में कन्हैया का विशेश योगदान रहा। इस अवसर पर गणमान्य लोगों में नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, पूर्व विधायक अनिल पाण्डेय, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भोला नाथ अग्रवाल, डा0 भगत, प्रदीप मिश्रा, समाज सेवी संजय सिंह, अशोक सिंह, नगर कोतवाल भी उपस्थित होकर भजनों का आनन्द उठाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in