Archive | राज्य

पिछड़ा महासभा द्वारा 800 से अधिक प्रतिभाओ, पत्रकारों का हुआ सम्मान

Posted on 28 August 2010 by admin

प्रतिभाएं ही समाज को दिलाएगी हक व सम्मान: आर.के.सिंह

सुलतानपुर- उत्तर-प्रदेश पिछड़ा वर्ग महासभा की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए के.एन.आई. के प्रोफेसर आर.के. सिंह ने कहा क प्रतिभाएं ही समाज को सम्मान और हक दिला सकती हैं। इन्हें संजोये रखना हम बुद्धिजीवियों का दायित्व है।

राष्ट्रकवि पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में उ.प्र. पिछड़ा वर्ग महासभा की ओर से शुक्रवार को हाईस्कूल के 450, इण्टरमीडिएट के 350 स्नातक एवं स्नातकोत्तर के 20 छात्र-छात्राओं, 6 अधिवक्ता, 12 किसानों सहित जिले के 15 पत्रकारों को सम्मानित किया गया। समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर आर.के. सिंह एवं महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व आयोजक गायत्री प्रसाद प्रजापति ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पार्चन करके किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए श्री प्रजापति ने कहा कि पिछड़े वर्ग के मान सम्मान को बढ़ाने के लिए पिछड़े वर्ग के मेधावियों को प्रोत्साहित करना जरूरी है। इनके प्रोत्साहन के लिए महासभा तीन वर्ष से समारोह आयोजित कर रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीनाथ वर्मा ने कार्यक्रम की सफलता पर कार्यकर्ताओ को धन्यवाद देते हुए कहा कि पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्राओं को और अधिक मेहनत करके समाज में अपनी पहचान बनानी होगी। कार्यक्रम को जंग बहादुर वर्मा, राम सूरत मौर्य, खेमई प्रसाद निषाद, सपा जिला अध्यक्ष रघुवीर यादव, माता प्रसाद प्रजापति, राजेन्द्र प्रसाद प्रजापति, तेरस राम पाल, राधेश्याम गुप्ता, सन्तराम मौर्य, राम रतन चौरसिया, जय प्रकाश वर्मा आदि ने सम्बोधित किया। इस समारोह में जिले भर के पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्राएं आमन्त्रित की गई थी।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिला उद्योग बन्धु के निर्णयों का प्रभावी अनुपालन करें

Posted on 28 August 2010 by admin

आगरा-  जिला उद्योग बन्धु की बैठक में लिए गये निर्णयो का प्रभावी अनुपालन कराये और आगामी बैठक मे अनुपालन आख्या भी प्रस्तुत करें । मुख्य विकास अधिकारी आर. के. श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु की बैठक में उद्यमियो की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

राम बाग नुनिहाई लिंक रोड पर निर्मित डिवाइडर पर वृक्षारोपण का कार्य वन विभाग द्वारा कराये जाने के निर्देश दिये गये। फाउन्ड्री नगर औ0 क्षेत्र में सी.एफ. सी. भवन का कार्य पूर्ण होने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई है। मै0 क्लासिक फूड के भूखण्ड के सम्बन्ध मे रिपोर्ट पर भी चर्चा हुई। मास्टर प्लान जे रोड चौडीकरण व फुटपाथ निर्माण हेतु टैन्टेटिव बार चार्ट प्रस्तुत किया गया। औद्यौगिक आस्थान नुनिहाई में प्रकाश व्यवस्था कराने हेतु नगर निगम के अभियन्ता (विद्युत) को निर्देश दिये । नुनिहाई में औद्योगिक भूखण्डो के आवासीय या अन्य उपयोगों के भूखण्डों को  निरस्त करने पर चर्चा हुई और फैक्ट्री आनर्स एसो. के साथ संयुक्त निरीक्षक के   निर्देश दिये। सिकन्दरा औद्योगिक क्षेत्र में नाले के किनारे दीवार निर्माण कार्य एडीए द्वारा  शुरू किया गया है।

कामनवैल्थ गैम्स को दृिश्टगत रखते हुए राजामण्डी स्टेशन से  लोहामण्डी साईड की  ओर सीवर लाइन डालने से क्षतिग्रस्त सडक की अबिलम्व मरम्मत कराने के निर्देश दिये।

उद्यमी संघो द्वारा टोरन्ट पावर द्वारा समय से बिल न देने, नये मीटर तेज चलने, उद्यमियों से नये कनेक्सन, क्षमता वृद्वि मरम्मत या उपकरण बदलने के नाम पर दक्षिणांचल विद्युत वितरण नि. की तुलना में कई गुना ज्यादा धनराशि वसूलने पर व्यापक चर्चा की गई और किसी तीसरी एजेन्सी के माध्यम से मीटरों की रिडिंग की चैकिंग कराने पर सहमति प्रकट की गई।

बैठक में उद्यमी संघो की ओर से वी.एस.गोयल, किरन धवन, डा0 सुदर्शन सिंघल, भरत सिंह, हरीओम, एस.के. जैन, दीपक अग्रवाल, राजेन्द्र गोयल, संजय वर्मा, हरीश अग्रवाल, आदि लने चर्चा मे भाग लिया। इस अवसर पर विभिन्न विभागो के वरिश्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कुकिंग गैस की काला बाजारी पर कडी कार्यवाही-जिलाधिकारी

Posted on 28 August 2010 by admin

आगरा- कुकिंग गैस की काला बाजारी और घटतौली की शिकायतों पर जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने संज्ञान लिया है। उन्होंने निर्देश दिये है कि अधिकारी निरीक्षण के दौरान यह सुनििश्चत कराये कि गैस एजेन्सी के गोदाम/ शो रूम पर साइन बोर्ड स्टाक बोर्ड, रेट वोर्ड, नोटिस वोर्ड आदि प्रदर्शित हो।

उन्होंने निर्देश दिये है कि नोटिस बोर्ड पर अंकित होना चाहिए कि किस दिनांक की बुकिंग के सापेक्ष गैस डिलीवरी दी जा रही है। रेट बोर्ड पर होम डिलीवरी/ कैश एण्ड कैरी के गैस रेट अंकित हो। गैस हाकर्स हेतु ड्रेस, परिचय प़त्र, गैस सिलेण्डर तोल हेतु डायल टॉइप बैलेंस उपलब्ध रहे । उन्होंने कहा है कि निरीक्षण के दौरान गैस गोदाम पर घरेलू तथा कामर्शियल सिलेण्डरों का भौतिक सत्यापन भी कराये।

श्री अभिजात ने निर्देश दिये है कि गैस वितरकों द्वारा अधिकृत गोदामों के अतिरिक्त अन्य स्थानों का उपयोग किया जा रहा है उसका भी संज्ञान ले। शो रूम/ गोदाम पर वैध एक्सप्लोसिव लाइसेंस उपलब्ध रहे साथ ही अग्निशमन व्यवस्था भी सुचारू रखी जाये।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मिलावट की सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दें-जिलाधिकारी

Posted on 28 August 2010 by admin

आगरा-  जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने मिलावटी खाद्य पदार्थो तथा नकली दवाई और खाद्य सामग्री बनाने वालों के विरूद्व प्रभावी और परिणाम परक कार्यवाही के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि ऐसा वातावरण सृजन करें कि अवैध रूप से खाद्य पदार्थो में मिलावट का कारोवार समाप्त हो और आम आदमी को उचित वस्तु  मिल सके। उन्होंने नागरिको से भी अपील की है कि मिलावट खोरी को हत्सोहित करने हेतु प्रशासन का सहयोग करें और ऐसीे सूचनाएं वरिश्ठ अधिकारियों को सुलभ कराये।

जिलाधिकारी कलक्ट्रेट सभागार में खाद्य एवं औशधि प्रशासन की बैठक में खाद्य निरीक्षक वार माह मे किये गये कार्यो की समीक्षा कर रहे थे। श्री अभिजात  ने बताया कि गत दिनो चलाये अभियान में 231 नमूने जांच के लिए भेजे गये जिनमें से 101 नमूने फेल /अधोमानक मिले है। उन्होंने बताया कि पहले फेल नमूनो का प्रतिशत औसत 7 रहा करता था जो कि अब लगभग 46 प्रतिशत हो गया है जिनसे स्पश्ट है कि कार्यवाही प्रभावी रूप से की गई है।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान 14 लोगों को जेल भेजा गया है और अन्य वांछित लोगो को भी शीघ्र ही गिरफ्तार किया जायेगा।  श्री अभिजात ने निर्देश दिये कि नगर का फूड मैप तैयार करें जिसमे विभिन्न स्थानों पर खाद्य पदार्थो की विक्री/बनाने के स्थानों को चििन्हत करे। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों से दूध तथा खाद्य सामग्री के आवागमन के मार्गो को भी चििन्हत करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि रेलवे प्रशासन से समन्वय कर रेल ढुलाई के माध्यम से आ रही सामग्री की सद्यन चैकिंग की जा सके।

उन्होंने कहा कि खाद्य निरीक्षक न्यायालयों  में प्रभावी पैरवी हेतु संयुक्त निदेशक अभियोजन से समन्वय बनाये रखे। उन्होंने कहा कि अपर नगर मजिस्ट्रेट क्षेत्र वार खाद्य निरीक्षक तैनात करते हुए मजिस्ट्रेट के साथ संयुक्त टीमें कार्यवाही करें। उन्होंने निर्देश दिये कि ड्रग इन्सपेक्टर के साथ अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी स्तर के अधिकारियों की टीम साथ रहेगी ताकि मौके पर प्रभावी कार्यवाही सुनििश्चत हो सके। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवार वैज्ञानिक ढंग से खाद्य पदार्थो की मांग और आपूर्ति का अध्ययन कर लें। उन्होंने बांट एवं माप विभाग को सक्रियता लाने के निर्देश दिये।

श्री अभिजात ने निर्देश दिये कि दुग्ध, दुग्ध पदार्थो, मावा का ट्रासपोर्टशन,  नकली दवाईयों तथा अवैध रूप से नकली पैकेजिंग जैसी गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही करें। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी (नगर) अरूण प्रकाश को इन कार्यो के लिए प्रभारी बनाया है। इनके साथ नगर मजिस्ट्रेट चन्द्रशेखर एल.एच. ए. के रूप कार्यरत रहेगें।

उन्होंने बैठक में खाद्य निरीक्षक वार समीक्षा करते हुए किरावली खाद्य निरीक्षक कमलेश कुमार को कठोर चेतावनी जारी करने और मुख्य खाद्य निरीक्षक को कार्य प्रणाली मे सुधार लाने हेतु सचेत किया।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

चित्रकूट में भाजपा का चिन्तन शिविर का नितिन गडकरी ने किया शुभारम्भ

Posted on 28 August 2010 by admin

भाजपा के कई दिग्गज नेताओं व मन्त्रियों का लगा जमावडा

1-4चित्रकूट- भाजपा का तीन दिनी चिन्ता शिविर दीनदयाल शोध संस्थान परिसर प्रारम्भ हुआ । शिविर का विधिवत उद्धाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने किया।

इसके अलावा राश्ट्रीय संगठन मन्त्री रामलाल जी, उत्तर प्रदेश संगठन मन्त्री नगेन्द्र जी,म0प्र मुख्य मन्त्री शिवराज सिंह चौहान, म0प्र0 संगठन मन्त्री माखन, व अन्य राज्यों के संगठन मन्त्री और प्रान्त संगठन मन्त्री सहित भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, चन्द्रप्रकाश खरे, लवकुश चतुर्वेदी, राम औतार तिवारी इस अभ्यास वर्ग की शुरुवात में शामिल रहे।

पहले दिन विभिन्य राज्यों से आये पदाधिकारीयों ने चर्चा की । आगे आने वाले चुनाव और अयोध्या मुद्दे को देखते हुये चिन्तन शिविर महत्वपूर्ण माना जा रहा है इसमें देश सभी राज्यों से संगठन मन्त्री के रुप में 185 सदस्य प्रमुख रुप से हिस्सा लेगे।

भाजपा अध्यक्ष गडकरी ने इस कार्यक्रम की शुरुवात की और आगे आने वाले विधान सभा चुनाव में जोर देते हुुये पार्टी की मजबूती के लिये विशेश बल दिया। दो साल के अन्दर होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाने व पिछले लोकसभा चुनाव में हार के कारणों की समीक्षा को अभ्यास वर्ग के रुप में भाजपा का चिन्ता शिविर की शुरुवात की।

इसके बाद भाजपा अध्यक्ष व म0प्र0 मुख्यमन्त्री सहित कई मन्त्री ग्रामोदय विश्व विद्यालय में नाना जी के छठमासिक श्राद्व कार्यक्रम में शामिल हुये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बाढ़ पीड़ितों की राहत के लिए 2.50 करोड़ जारी

Posted on 27 August 2010 by admin

लखनऊ -   उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न रक्षा उपकरणों की खरीद के लिये 2.50 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है। प्रमुख सचिव राजस्व एवं राहत आयुक्त श्री के0के0सिन्हा ने इस आशय की जानकारी देते हुये बताया कि यह धनराशि पी0ए0सी0 को 33 रबड़ की नावें व अन्य जीवन रक्षक उपकरणों की खरीद के लिये दी गई है।

राहत आयुक्त ने बताया कि बाढ़ प्रभावित जिलों में जिलाधिकारियों द्वारा गांव प्रधानों की मार्फत 500 लकड़ी की नावें बनवाई गई हैं जो बाढ़ पीड़ितो को लाने व ले जाने के प्रयोग में लाई जा रही हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

शिक्षित महिलाओं से ही समाज का विकास

Posted on 27 August 2010 by admin

सुलतानपुर  -  एक शिक्षित महिला दो परिवारों का विकास करती है। जब महिलायें शिक्षित एंव गुणी होगी तभी समाज का समग्र विकास हो सकता है। उ0प्र0 महिला रोजगार परक प्रशिक्षण कार्यक्रम का उदघाट्न करते हुये सस्थां अध्यक्ष राजन चौधरी ने उक्त बातें कही।

विकासखण्ड दूबेपुर के गांव लोहराम में प्रताप सेवा समिति द्वारा फाइल बोर्ड व डिब्बा निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया। उक्त कार्यक्रम उ0प्र0 महिला कल्याण निगमलखनऊ द्वारा संचालित किया जा रहा है। उदघाट्न कार्यक्रम में सस्था सचिव विजय विद्रोही ने बताया कि 30 महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। यह सभी महिलायें बी0पी0एल0 श्रेणी की है, तथा 18 से 35 के आयु वर्ग की है। प्रशिक्षण के उपरान्त महिलाओं को रोजगार हेतु किट एंव 500 रूपये मानदेय के रूप में दिया जायेगा। साथ ही साथ आत्मनिर्भर बनाने के लिये बाजारो में सामनो बिक्रय भी कराया जायेगा। उदघाट्न समारोह में आगनबाड़ी सुपरवाइजर शिवकुमारी, सहायिका सरला श्रीवास्तव, परामर्शदात्री मयंक माघुरी, प्रेमलता, सीमा श्रीवास्तव, मेराज अहमद आदि लोगो ने अपने विचार रखे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

5 लाख से ज्यादा समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जनपदों में प्रदर्शन किया

Posted on 26 August 2010 by admin

लखनऊ- समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा  खेती की उपजाऊ जमीन के जबरन अधिग्रहण की खिलाफत में उठे किसानों के समर्थन में तथा प्रदेश की बसपा सरकार की किसान विरोधी एवं दमनकारी नीतियों के खिलाफ आज समाजवादी पार्टी के राश्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव के आव्हान पर 5 लाख से ज्यादा समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जनपदों में प्रदर्शन किया। कई जगहों पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया और गिरफ्तार किया। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन मे गंगा एक्सप्रेस वे तथा यमुना एक्सप्रेस वे, टाउनशिप योजनाएं रद्द करने, किसान की मर्जी पर जमीन अधिग्रहण में बाजार दर पर मुआवजा देने, तथा किसानों पर लाठी-गोली चलाने वाले अधिकारियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है।26-08-d

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने किसानों के प्रति मुख्यमन्त्री मायावती द्वारा हमददीZ जताने को ढोंग बताते हुए कहा कि पिछले 14 अगस्त,2010 को अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र में और 17 अगस्त,2010 को आगरा के कुमरेपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में बसपा सरकार ने किसानों पर गोलियां चलवाई और चार किसानों की जान ले ली, दर्जनों घायल हो गए। 13 अगस्त,2008 को नोएडा में भी यह सरकार गोलियां चलवा चुकी हैं जिसमें आधा दर्जन किसान मारे गए थे। ऐसी किसान दुश्मन, किसानों के खून से होली खेलने वाली मायावती सरकार को किसान कभी माफ नहीं करेगें और समाजवादी पार्टी, जो मूलत: किसानों, पिछड़ों एवं अल्पसंख्यक वर्गो की लड़ाई लड़ती रही है, अगली सरकार बनने पर एक-एक कारनामें का हिसाब करेगी। आज भी इस सरकार ने किसानों के पक्ष में प्रदर्शन कर रहे किसानों, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस आतंक फैलाया है।

प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि प्रदशZन का नेतृत्व लखनऊ में नेता प्रतिपक्ष विधान परिशद श्री अहमद हसन और श्री बिशम्भर प्रसाद निशाद, आगरा में प्रदेश महासचिव श्री ओमप्रकाश सिंह तथा पूर्व सॉसद श्री रामजी लाल सुमन, कानपुर देहात में राश्ट्रीय महासचिव डा0 राम आसरे कुशवाहा,सिद्धार्थनगर में पूर्व स्पीकर श्री माता प्रसाद पाण्डेय, बहराइच में पूर्व मन्त्री डा0 वकार अहमद शाह, बाराबंकी में पूर्व मन्त्री श्री अरविन्द सिंह गोप, बस्ती में पूर्व मन्त्री श्री राम करन आर्य, अलीगढ़ में डा0 रक्षपाल सिंह, जिलाध्यक्ष, झॉसी में पूर्व सॉसद श्री चन्द्रपाल सिंह यादव, जौनपुर में पूर्व सॉसद श्री पारसनाथ यादव,  बदायूं में जिलाध्यक्ष श्री बनवारी सिंह यादव,  लखीमपुर में पूर्व सॉसद श्री रविप्रकाश वर्मा, एटा में जिलाध्यक्ष श्री शिशुपाल सिंह यादव, कांशीरामनगर में जिलाध्यक्ष श्री विक्रम यादव, मेरठ में  डा0 सरोजनी अग्रवाल, सदस्य विधान परिशद, बुलन्दशहर में श्री जितेन्द्र यादव, सहारनपुर में विधायक श्री इमरान मसूद, बिजनौर में जिलाध्यक्ष श्री मूलचन्द्र चौहान, जे0पी0नगर में पूर्व सॉसद श्री कमाल अख्तर, फैजाबाद में पूर्व सॉसद श्री मित्रसेन यादव, राश्ट्रीय सचिव श्री अवधेश प्रसाद, श्री जयशंकर पाण्डेय, आजमगढ़ में जिलाध्यक्ष श्री अखिलेश यादव, मिर्जापुर जिलाध्यक्ष श्री आशीश यादव, वाराणसी में विधायक श्री सुरेन्द्र पटेल तथा श्री अब्दुल समद, अम्बेडकरनगर में डा0 मसूद अहमद,  श्री अताउर्रहमान, चित्रकूट में जिलाध्यक्ष श्री भैयालाल यादव,, प्रतापगढ़ में जिलाध्यक्ष भैयाराम पटेल, सुल्तानपुर में श्री रघुवीर यादव, कुशीनगर में विधायक डा0 पी0के0 राय तथा फतेहपुर में श्री नरेश उत्तम, भदोही में श्री जाहिद बेग आदि नेतृत्व सहित  पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया गया।

Comments (0)

आई.ए.एस. अधिकारियो के स्थान्नांतरण किए गये

Posted on 26 August 2010 by admin

4-transfer-list-26-08-2010

Comments (0)

उत्तर प्रदेश व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण विधेयक 2010, राज्य का अधिनियम बना

Posted on 26 August 2010 by admin

लखनऊ -   उत्तर प्रदेश के श्री राज्यपाल द्वारा भारतीय संविधान के अनुच्छेद 200 में प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए “ उत्तर प्रदेश व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण विधेयक 2010 पर अनुमति प्रदान कर दी गई है। यह राज्य का अधिनियम बन गया है।

इस अधिनियम के अनुसार उत्तर प्रदेश व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद बनाने की व्यवस्था है। इसका मुख्य उद्देश्य व्यावसायिक शिक्षा को प्रोत्साहन देना तथा लोगों को प्रशिक्षण देकर रोजगार परक बनाने की व्यवस्था करना है। इसके पदेन सभापित प्रमुख सचिव व्यावसायिक शिक्षा होंगे तथा अन्य सदस्यों को राज्य सरकार द्वारा शिक्षा, तकनीकी क्षेत्रों से तथा उद्योग संघों से मनोनीत किया जायेगा। इसका मुख्यालय लखनऊ में होगा।

यह जानकारी विशेष सचिव विधायी उत्तर प्रदेश श्री अलख नारायण ने दी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in